Hot News

BTSC Bharti 2025: बिहार के सरकारी अस्पतालों में इतने पदों पर हो रही भर्ती, ऐसे करें आवेदन

BTSC Bharti 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर भर्ती के बाद चार नई भर्तियों के विज्ञापन जारी किए हैं. इसमें डेंटिस्ट, ड्रेसर, फार्मासिस्ट और जनरल मेडिकल ऑफिसर के पद शामिल हैं। इन भर्तियों के लिए आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर शुरू हो गए हैं. उम्मीदवार 8 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. जो भी उम्मीदवार किसी विशेष भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें संबंधित भर्ती के लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा.

BTSC Bharti 2025 – विस्तृत जानकारी

पद का नाम रिक्तियां अंतिम तारीख वेबसाइट
फार्मासिस्ट 2473 8 अप्रैल 2025 btsc.bihar.gov.in
ड्रेसर 3326 8 अप्रैल 2025 btsc.bihar.gov.in
डेंटिस्ट 808 8 अप्रैल 2025 btsc.bihar.gov.in
जनरल मेडिकल ऑफिसर 667 8 अप्रैल 2025 btsc.bihar.gov.in.

Naya Vichar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले

BTSC Bharti 2025 – आवेदन करने के लिए आयु सीमा 

पद का नाम न्यूनतम आयु सीमा
डेंटिस्ट 21 वर्ष
जनरल मेडिकल ऑफिसर 21 वर्ष
ड्रेसर 18 वर्ष
फार्मासिस्ट 18 वर्ष

BTSC Bharti 2025 के लिए इस तरह करें आवेदन

  • सबसे पहले, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
  • फिर, होमपेज पर “रिक्रूटमेंट” टैब पर क्लिक करें.
  • इसके बाद, संबंधित पद के लिंक पर क्लिक करें.
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नई विंडो खुलेगी.
  • अब उम्मीदवार को सबसे पहले रजिस्टर करना होगा.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद, उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं
  • आवेदन पत्र को अच्छे से भरें और उसे सबमिट कर दें.
  • सबमिट करने के बाद, उम्मीदवार को एक फाइनल पेज डाउनलोड करना होगा.
  • अंत में फाइनल पेज का एक प्रिंटआउट ले लें.

यह भी पढ़ें- MP Budget 2025: 3 लाख नौकरियों से युवा वर्ग को मिलेगा नया भविष्य, शिक्षा विभाग के लिए और क्या? जानें यहां

The post BTSC Bharti 2025: बिहार के प्रशासनी अस्पतालों में इतने पदों पर हो रही भर्ती, ऐसे करें आवेदन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top