Hot News

Budget 2026: आम आदमी का बजट, पूर्व CM अर्जुन मुंडा की पहली प्रतिक्रिया

शचींद्र कुमार दाश
Budget 2026: केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट केवल खर्च का दस्तावेज नहीं है, बल्कि विकसित हिंदुस्तान 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए एक दूरदर्शी आर्थिक विजन है. यह बजट हिंदुस्तान के भविष्य की स्पष्ट रूपरेखा पेश करता है. इस बजट में गांव, गरीब, किसान, मजदूर और आम नागरिक की जरूरतों को केंद्र में रखा गया है.

देश का आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल

उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन को प्राथमिकता देते हुए नये-नये अवसर और स्रोत विकसित करने की घोषणा की गई है, ताकि देश को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाया जा सके. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नये स्कूलों, बेहतर लैब सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक ढांचे पर जोर दिया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ी को आधुनिक और व्यावहारिक शिक्षा मिल सके. वहीं स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आम आदमी तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं.

अर्जुन मुंडा ने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट आम आदमी का बजट है जो वर्तमान की जरूरतों के साथ-साथ भविष्य की तैयारी को लेकर बनाया गया है. यह बजट देश का बजट है, आम लोगों को जोड़ने वाला बजट है और 2047 में विकसित राष्ट्र बनाने वाला बजट है.

इसे भी पढ़ें…

अबुआ दिशोम बजट के लिए यूपीएससी अभ्यर्थी की 8 मांगें मंजूर, आप भी दे सकतें है अपना सुझाव

गरीब, मजदूर, किसानों का बजट; Budget 2026 को पूर्व CM चंपाई सोरेन ने विकास को गति देने वाला बताया

The post Budget 2026: आम आदमी का बजट, पूर्व CM अर्जुन मुंडा की पहली प्रतिक्रिया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top