Hot News

Budget 2026 : कल कहेंगे भैया…बजट पर किये गये सवाल पर बोले राहुल गांधी

Budget 2026 : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर अपने बयान को लेकर कहा कि वह इस पर सोमवार को संसद में अपनी बात रखेंगे. जब राहुल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कल कहेंगे भैया…पार्लियामेंट में…इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. आप भी  देखें ये वीडियो.

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बजट पर कहा कि भाषण में बहुत कम जानकारी दी गई. 3-4 बड़ी बातें ही बताई गईं. वे केरल में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन केरल का नाम नहीं आया. जहाज मरम्मत में भी वाराणसी और पटना का नाम लिया गया, केरल का नहीं. उन्होंने कहा कि पूरी जानकारी शायद दस्तावेज में हो, जिसे वे अभी पढ़ेंगे.

रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिकॉर्ड 9वीं बार सदन में बजट पेश किया. बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि रिफॉर्म एक्सप्रेस अपनी राह पर है और प्रशासन इस गति को बनाए रखेगी. सीतारमण ने कहा कि हमारा कर्तव्य यह सुनिश्चित करना है कि हर परिवार, समुदाय और वर्ग को संसाधनों, सुविधाओं एवं अवसरों तक पहुंच प्राप्त हो. केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए सीतारमण ने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करेगी कि वृद्धि का लाभ हर किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और युवा तक पहुंचे.

यह भी पढ़ें : Budget 2026 से क्या सस्ता-क्या महंगा हुआ? पढ़ाई, दवाई, स्पोर्ट्स… जानें सब कुछ

The post Budget 2026 : कल कहेंगे भैया…बजट पर किये गये सवाल पर बोले राहुल गांधी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top