Hot News

Budget 2026: ‘पुराने सामान को नए डिब्बे में परोसने जैसा है यह बजट’, रोहिणी आचार्य ने किया हमला

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया. इस बजट पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है. एक तरफ एनडीए गठबंधन के नेता जमकर तारीफ कर रहे जबकि विपक्ष हमलावर हो गए हैं. लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने बजट पर जमकर हमला बोला. रोहिणी ने एक्स अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने जमकर खामियां निकाली.

रोहिणी ने एक्स पर क्या लिखा?

रोहिणी आचार्य ने पोस्ट में लिखा, ‘पुराने सामान को नए डिब्बे में नए लेबल के साथ परोसने जैसा ही है बजट. वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोत्तरी कैसे होगी? इस पर बजट में कोई स्पष्टता नहीं है, डिजिटल कंटेंट क्रिएशन को बढ़ावा देने की बात की गयी है, मगर देश की शिक्षित और गैर-शिक्षित युवा आबादी के लिए यथार्थ में जॉब-क्रिएशन कैसे और किन-किन सेक्टर्स में होगा?’

यह भी निकाली खामियां

आगे पोस्ट में यह भी लिखा, ‘देश के इस सबसे गंभीर मसले पर भी बजट में कोई स्पष्ट रोड-मैप नहीं है. बिहार के लिए बाढ़ प्रबंधन, बाढ़ की रोक थाम, बाढ़ के बाद पुनर्वास की व्यवस्था और सिंचाई के संसाधनों के निर्माण और विकास के लिए विशेष-पैकेज दिए जाने की बेहद जरूरी और पुरानी मांग के लिए बजटीय प्रावधान का नहीं होना निराशाजनक है.’ इस तरह से रोहिणी आचार्य ने तीखा हमला बोला.

image 4

सम्राट चौधरी ने क्या कहा?

विपक्ष की तरफ से पलटवार किए जा रहे हैं. जबकि बीजेपी जमकर सराहना कर रही है. बिहार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, यह बजट उस सोच को दर्शाता है, जिसमें हिंदुस्तान को विकसित राष्ट्र बनाने की ठोस तैयारी दिखाई देती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2047 के हिंदुस्तान की कल्पना को जमीन पर उतारने की दिशा में मजबूत कदम उठाया है. बजट में उन क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया गया है, जहां देश को और मजबूती के साथ आगे बढ़ना है.

Also Read: Bihar Train News: बिहार के इन 5 हॉल्ट पर होगा 2 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का स्टॉपेज, मैट्रिक और इंटर परीक्षा को लेकर फैसला

The post Budget 2026: ‘पुराने सामान को नए डिब्बे में परोसने जैसा है यह बजट’, रोहिणी आचार्य ने किया हमला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top