Budget 2026 में टेक और इंडस्ट्री के लिए कई बड़े ऐलान हुए हैं. FM निर्मला सीतारमण ने बताया कि India Semiconductor Mission (ISM) 1.0 से देश की सेमीकंडक्टर क्षमताओं में काफी बढ़ोतरी हुई, और इसी आधार पर अब ISM 2.0 लॉन्च किया जाएगा. इसके तहत इक्विपमेंट और मटीरियल्स का प्रोडक्शन, फुल-स्टैक इंडियन IP डेवलपमेंट और सप्लाई चेन को मजबूत करने पर फोकस रहेगा, ताकि हिंदुस्तान का टेक इकोसिस्टम और मजबूत हो सके.
सिर्फ यही नहीं, उन्होंने कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए भी नई योजना का ऐलान किया, जिससे घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को एक नई मजबूती मिलेगी. यानी टेक, सेमीकंडक्टर और इंफ्रास्ट्रक्चर तीनों ही सेक्टर अब बजट 2026 के दमदार फैसलों से फायदा उठाने वाले हैं.
Union Budget 2026-27 | Union Finance Minister Nirmala Sitharaman says,”…We will launch India Semiconductor Mission 2.0 and also focus on industry-led research and training centres to develop tech and skilled workforce.” pic.twitter.com/gSAL56Xmql
— ANI (@ANI) February 1, 2026
यह भी पढ़ें: Budget 2026: क्या और महंगा हो जाएगा 5G स्मार्टफोन? टैक्स और GST पर बड़े ऐलान की उम्मीद
The post Budget 2026: ISM 2.0 और नई इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाओं से देश को मिलेगा टेक और इंडस्ट्री का बूस्ट appeared first on Naya Vichar.
