Hot News

Bulldozer Action: पटना के इस इलाके में होगा बुलडोजर एक्शन, ध्वस्त होंगे 72 स्ट्रक्चर

Bulldozer Action: पटना. यूपी की तरह अब बिहार में भी प्रशासन बुलडोजर एक्शन करने जा रही है. सड़क पर कब्जा करनेवाले लोगों पर राजधानी पटना में ये बुलडोजर कार्रवाई होने जा रही है. राजधानी पटना को जाम से निजात दिलाने के लिए तमाम तरह के प्रयास किए जा रहे हैं. बेऊर मोड़ से पटना एम्स के बीच एलिवेटेड सड़क का निर्माण होना है. इसको लेकर इस इलाके में आने वाले 72 स्ट्रक्चर को तोड़ा जाएगा. पटना जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है.

मंत्रालय से प्रस्तावित डिजाइन को मंजूरी का इंतजार

पटना जिला प्रशासन ने अनीसाबाद से एम्स के बीच सड़क के दोनों तरफ किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर लिया है. बेऊर मोड़ से पटना एम्स के बीच बननेवाले एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से इसकी डिजाइन को मंजूरी मिलना है. मंजूरी मिलने के बाद बिहार राज्य पथ विकास निगम इस प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर देगा. मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

तोड़े जायेंगे 72 बड़े स्ट्रक्चर

विभागीय जानकारी के अनुसार अब तक चिन्हित इमारतों में 72 बड़े स्ट्रक्चर शामिल हैं, जिन्हें ध्वस्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है. इसके अलावा इस मार्ग में पड़ने वाले उन घरों पर भी बुलडोजर चलेगा, जिनके छज्जे और अन्य अवैध अतिक्रमण किए गए हैं. जिला प्रशासन की ओर से जो बड़े स्ट्रक्चर तोड़े जाने हैं उनके मालिकों को सूचना दिया जा रहा है. उम्मीद की जा रही है कि यह कार्रवाई अगले दो माह के अंदर होगी.

Also Read: देश को भाया नीतीश कुमार का बिहार मॉडल, स्कूली शिक्षा व्यवस्था में आया बुनियादी बदलाव

The post Bulldozer Action: पटना के इस इलाके में होगा बुलडोजर एक्शन, ध्वस्त होंगे 72 स्ट्रक्चर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top