Hot News

Bulldozer Action : होगी बुलडोजर कार्रवाई, तब चिल्लाइएगा नहीं, सीएम योगी ने सपाइयों से कहा

Bulldozer Action : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सदन में कोडिन कफ सिरप मामले में प्रशासन का पक्ष रखा और समाजवादी पार्टी के नेताओं पर खूब बरसे. सीएम ने सदन में साफ किया कि कोडिन कफ सिरप से यूपी में एक भी मौत नहीं हुई है. इस मामले में एनडीपीएस के अंतर्गत कार्रवाई होगी, उत्तर प्रदेश प्रशासन ने इस मामले को कोर्ट में लड़ा और जीता है.

नेता प्रतिपक्ष से झूठ बोलवा देते हैं समाजवादी  

सीएम ने नेता प्रतिपक्ष की चुटकी ली. बोले कि इस उम्र में व्यक्ति सच बोलने का आदी होता है, लेकिन समाजवादी इस उम्र में भी उनसे झूठ बोलवा देते हैं. समाजवादियों को ऐसा नहीं करना चाहिए और उन्हें भी सच बोलने का आदी होना चाहिए. उन्होंने लंबे समय तक स्पीकर के रूप में सदन को आगे बढ़ाया है.

2016 में समाजवादी पार्टी ने यूपी के सबसे बड़े होलसेलर को जारी किया था

लाइसेंस सीएम योगी ने सदन में कहा कि उत्तर प्रदेश में यूपी के सबसे बड़े होलसेलर को एसटीएफ ने पकड़ा था. 2016 में समाजवादी पार्टी ने उसे लाइसेंस जारी किया था. सीएम ने कहा कि देश में दो नमूने हैं. एक दिल्ली व दूसरा लखनऊ में बैठता है. जब देश में कोई चर्चा होती है तो वह देश छोड़कर भाग जाते हैं. यही आपके बबुआ के साथ भी हो रहा है. आप चिल्लाते रहेंगे और बबुआ सैरसपाटे के लिए इंग्लैंड चले जाएंगे.

समय आने पर होगी बुलडोजर कार्रवाई: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन की कार्रवाई की जानकारी भी सदन में रखी. मुख्यमंत्री ने कहा अब तक 79 अभियोग दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 225 अभियुक्त नामजद हैं. 78 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और 134 फर्मों पर छापेमारी की कार्रवाई हुई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की गहराई में जाएंगे तो बार-बार यही तथ्य सामने आता है कि कहीं न कहीं समाजवादी पार्टी से जुड़ा कोई नेता या व्यक्ति इसमें संलिप्त पाया जाता है. अवैध लेन-देन भी लोहिया वाहिनी के एक पदाधिकारी के खाते के माध्यम से हुआ है. एसटीएफ पूरे प्रकरण की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें : UP Assembly : देश में दो नमूने, देखें सीएम योगी ने विधानसभा में क्या कहा

उन्होंने बताया कि कोर्ट ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा चलाने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन ने इस लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ा है और इसमें सफलता भी प्राप्त की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले में कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा. सीएम ने बुलडोजर एक्शन को लेकर समाजवादी पार्टी पर तंज कसा. कहा कि चिंता मत कीजिए, समय आने पर बुलडोजर एक्शन की पूरी तैयारी रहेगी, उस समय चिल्लाइएगा नहीं.

The post Bulldozer Action : होगी बुलडोजर कार्रवाई, तब चिल्लाइएगा नहीं, सीएम योगी ने सपाइयों से कहा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top