Cabinet Decision: पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया की मोदी प्रशासन ने मेघालय से असम के बीच कॉरिडोर बनाने का फैसला किया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा ” कैबिनेट ने 22,864 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से शिलांग से सिलचर तक एक हाई-स्पीड कॉरिडोर राजमार्ग को मंजूरी दी है.” बुधवार को कैबिनेट की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हुए. पीएम मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की.
#WATCH | Delhi | Speaking on Union Cabinet decisions, Union Minister Ashiwini Vaishnaw says," The Union Cabinet has approved a high-speed corridor highway from Shillong to Silchar to be built at an estimated cost of Rs 22,864 crore." pic.twitter.com/oRpLbDeDVB
— ANI (@ANI) April 30, 2025
गन्ने की एमएसपी 355 रुपये तय
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए कहा “चीनी सीजन 2025-26 के लिए गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य 355 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है.” उन्होंने कहा कि यह बेंचमार्क मूल्य है जिससे नीचे इसे नहीं खरीदा जा सकता है.
The post Cabinet Decision: केंद्रीय कैबिनेट के बड़े फैसले, मेघालय से असम तक बनेगा कॉरिडोर, अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा appeared first on Naya Vichar.

