Hot News

Cabinet Meeting: किसानों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, खरीफ फसलों पर बढ़ाई एमएसपी

Cabinet Meeting: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पांच अहम फैसले लिए गए. बुधवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा “किसानों के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है. पिछले 10 से 11 सालों में खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में भारी बढ़ोतरी की गई है. इसी कड़ी में, खरीफ विपणन सीजन 2025-26 के लिए एमएसपी को कैबिनेट की ओर से मंजूरी दी गई है. कुल राशि लगभग 2,07,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है. हर फसल के लिए लागत प्लस 50 फीसदी को ध्यान में रखा गया है.”

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रशासन ने 2025-26 के खरीफ सत्र के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बुधवार को तीन फीसदी बढ़ाकर 2,369 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया. सामान्य और ‘ए’ ग्रेड किस्मों के लिए समर्थन मूल्य 2025-26 फसल वर्ष के आगामी खरीफ सत्र के लिए 69 रुपये बढ़ाकर 2,369 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है.

दालों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया गया

वहीं, दालों की बात करें तो 2025-26 के खरीफ सत्र के लिए तुअर का न्यूनतम समर्थन मूल्य 450 रुपये बढ़कर 8,000 रुपये प्रति क्विंटल, उड़द का 400 रुपये बढ़ाकर 7,800 रुपये प्रति क्विंटल और मूंग का 86 रुपये बढ़ाकर 8,768 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रशासन ने 2025-26 के लिए खरीफ फसलों के एमएसपी को बढ़ा दिया है, ताकि किसानों को उनकी उपज के लिए उचित मूल्य सुनिश्चित किया जा सके.

इसके अलावा रामतिल, रागी, कपास और तिल के लिए एमएसपी में पिछले साल की तुलना में उच्चतम पूर्ण वृद्धि की सिफारिश की गई है. खरीफ फसलों के 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य में वृद्धि केंद्रीय बजट 2018-19 के अनुरूप है, जिसमें एमएसपी को उत्पादन लागत के कम से कम 1.5 गुना के स्तर पर करने की घोषणा की गई थी. (भाषा)

The post Cabinet Meeting: किसानों को मोदी प्रशासन का बड़ा तोहफा, खरीफ फसलों पर बढ़ाई एमएसपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top