Hot News

CAPF: केंद्रीय अर्धसैनिक बल के कर्मियों को सेवा के अंतिम दिन मिलेगी पदोन्नति

CAPF: केंद्रीय अर्धसैनिक बल और असम राइफल के अधिकारी पद से नीचे काम करने वाले कर्मियों को केंद्र प्रशासन ने बड़ी सौगात दी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और असम राइफल्स के अधिकारी पद से नीचे के कार्मिकों को सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन एक पद ऊपर मानद पद (हॉनरेरी रैंक) देने का निर्णय लिया है. इस फैसले का मकसद सिपाही से उप निरीक्षक तक के पद से सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों में आत्म-सम्मान, गर्व की भावना और मनोबल बढ़ाने के लिए लिया गया है.

इसके तहत केंद्रीय अर्धसैनिक बल और असम राइफल्स में लंबे समय तक प्रशंसनीय सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी पद से नीचे (सिपाही से उप निरीक्षक तक) के कार्मिकों को सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन बिना किसी वित्तीय या पेंशन लाभ के एक पद ऊपर मानद पद मिलेगा. जैसे कोई कांस्टेबल है तो उसे हेड कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल को सहायक उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक को उप निरीक्षक, उप निरीक्षक को निरीक्षक, राइफलमैन को हवलदार, हवलदार को वारंट अधिकारी, वारंट अधिकारी को नायब सूबेदार और नायब सूबेदार को सूबेदार का रैंक प्रदान किया जायेगा.  

क्या होंगे नियम और पात्रता

इसके लिए कर्मी को सेवानिवृत्ति के समय सभी पदोन्नति मानदंडों को पूरा करना होगा. कर्मी का अच्छा और स्वच्छ सेवा रिकॉर्ड होना,  कर्मी के अंतिम 5 वर्षों का मूल्यांकन कम से कम ‘अच्छा’ होना, कर्मी को पिछले 5 वर्षों में कोई बड़ी सजा नहीं दी मिली हो, सत्यनिष्ठा संदेह से परे होनी चाहिए. साथ ही मानद पद हासिल करने के लिए संबंधित कमांडिंग अधिकारी की सिफारिश होनी चाहिए. कर्मी को सेवानिवृत्ति के दिन मानद पद प्रदान किया जाएगा और इसके लिए कोई वित्तीय या पेंशन लाभ नहीं मिलेगा. गौरतलब है कि पिछले साल सीआरपीएफ के निदेशक अनीस दयाल ने सीआरपीएफ में सिपाही से लेकर सब इंस्पेक्टर तक अपनी रिटायरमेंट से तीस दिन पहले अपने कंधे पर अगला रैंक लगा लगाने का वादा किया किया था.

बाद में इस योजना को अन्य केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में लागू करने पर भी विचार किया गया. इसका मकसद उन जवानों का हौसला बढ़ाना था, जो किन्हीं कारणों से पदोन्नति नहीं ले पाए. किसी भी प्रशासनी कर्मचारी को नियमित सेवा में 10, 20, या 30 साल काम करने के बाद अगले उच्च ग्रेड वेतन और और अन्य सुविधाएं मिलती है. लेकिन अर्धसैनिक बलों में वैकेंसी बेस्ड पदोन्नति मिलती है, ऐसे में बहुत से कार्मिक ऐसे होते हैं, जिन्हें 10, 20, या 30 साल काम करने के बाद भी बड़ा पद हासिल नहीं कर पाते हैं. हालांकि उन्हें आर्थिक लाभ मिल जाता है. ऐसे कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया गया है.

The post CAPF: केंद्रीय अर्धसैनिक बल के कर्मियों को सेवा के अंतिम दिन मिलेगी पदोन्नति appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top