Hot News

Career Tips: एग्रीकल्चर इंजीनियर बनकर करें मोटी कमाई, सैलरी होगी लाखों में, देखें बेस्ट कोर्स

Career Tips in Agriculture Engineer: 12वीं के बाद एग्रीकल्चर के फील्ड में पढ़ाई करके शानदार करियर बना सकते हैं. एग्रीकल्चर के लिए देश में कई प्रतिष्ठित कॉलेज हैं जो इंटरनेशनल लेवल की टेक्नोलॉजी से जुड़े कोर्स ऑफर करते हैं. यही वजह है कि Agriculture Engineer की डिमांड देश में बहुत ज्यादा बढ़ी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि एग्रीकल्चर इंजीनियर क्या होता है. एग्रीकल्चर इंजीनियर कैसे बनते हैं और कृषि विज्ञान से जुड़े कोर्स और बेस्ट कॉलेज कौन से हैं.

What is Agriculture Engineering: क्या है एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग?

कृषि और उसमें इस्तेमाल होने वाले साइंस टेक्नोलॉजी की पढ़ाई को एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग कहते हैं. मानव उपभोग और उपयोग के लिए पौधे और पशु उत्पाद पर निर्भर है. यह एक बहुत व्यापक क्षेत्र है. एग्रीकल्चर की पढ़ाई करके लाखों की नौकरी आसानी से पा सकते हैं.

How to Become Agriculture Engineer: कैसे बनें एग्रीकल्चर इंजीनियर?

नेशनल और इंटनेशनल मार्केट में एग्रीकल्चर के विस्तार के साथ एग्रीकल्चर इंजीनियर्स की डिमांड भी काफी ज्यादा बढ़ने लगी है. एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग बनने के लिए सबसे पहले 12वीं के बाद किसी मान्यता प्राप्त Agriculture College में अंडर ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन लें. एग्रीकल्चर इंजीनियर का काम कंप्यूटर एडेड टेक्नोलॉजी (सीएडी) का इस्तेमाल करके नए उपकरण और मशीनों को डिजाइन करना होता है.

Top Courses in Agriculture: ये हैं एग्रीकल्चर के टॉप कोर्स

  • BTech एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग
  • BTech बायोटेक्नोलॉजी
  • BTech डेरी टेक्नोलॉजीॉ
  • BTech फूड टेक्नोलॉजी
  • BSc Hons एग्रीकल्चर
  • BSc Hons न्यूट्रीशियन एंड टेक्नोलॉजी
  • बैचलर्स ऑफ वेटेरनरी साइंसेज
  • BE फूड टेक्नोलॉजी

Job Profile for Agriculture Engineering

  • एग्रीकल्चर इंजीनियर
  • एग्रीकल्चर स्पेशलिस्ट
  • एग्रीकल्चर इंस्पेक्टर
  • फार्म शॉप मैनेजर
  • एग्रीकल्चर रिसर्चर
  • पर्यावरण कंट्रेल इंजीनियर
  • एग्रीकल्चर साइंटिस्ट

ये भी पढ़ें: UPSC Success Story: कोचिंग को कहा न, मेहनत को हां…15 घंटे की पढ़ाई और IAS बन गईं वंदना मीणा

The post Career Tips: एग्रीकल्चर इंजीनियर बनकर करें मोटी कमाई, सैलरी होगी लाखों में, देखें बेस्ट कोर्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top