Hot News

अपराध

अपराध, बिहार

ध्वजारोहण के बाद घर लौट रहे थे शिक्षक, अचानक रास्ते में नकाबपोश अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली

नया विचार आरा – भोजपुर जिले में गणतंत्र दिवस के दिन एक शिक्षक को गोली मार दी गई। 45 वर्षीय योगेन्द्र प्रसाद, चमरपुर प्राथमिक विद्यालय से ध्वजारोहण के बाद घर लौट रहे थे। बहोरनपुर बांध के पास बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधी उन्हें गोली मारकर फरार हो गए। घायल शिक्षक को बाबू बाजार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत स्थिर बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बेखौफ हुए अपराधी चमरपुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक योगेन्द्र प्रसाद पर ये जानलेवा हमला हुआ है। योगेन्द्र प्रसाद बहोरनपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव के रहने वाले हैं। वह स्कूल में झंडा फहराने के बाद अपने घर वापस जा रहे थे। रास्ते में बहोरनपुर बांध रोड पर दो नकाबपोश अपराधी बाइक पर आए। उन्होंने योगेन्द्र प्रसाद को रोका और उनके सिर में गोली मार दी। गोली कनपटी के पास लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। शिक्षक को मारी गोली स्थानीय लोगों ने घायल शिक्षक को तुरंत बाबू बाजार स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया और गोली निकाल दी। घायल शिक्षक का इलाज कर रहे डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि गोली को निकाल दिया गया है। मरीज का BP, पल्स सब स्टेबल है और खतरे से बाहर है। उसको अभी ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही बहोरनपुर थाना की पुलिस हरकत में आई। थानाध्यक्ष अभय शंकर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। घायल शिक्षक योगेन्द्र प्रसाद ने पुलिस को बताया कि वह विद्यालय से झंडा तोलन करके वापस आ रहे थे तभी बहोरनपुर बांध के समीप नकाबपोश अपराधियों ने उनको गोली मार दी और फरार हो गए। पुलिस इस हमले के पीछे के कारणों का भी पता लगाने में जुटी है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

अपराध, ताजा ख़बर

सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली का खुलासा, 16 फर्जी कैंडिडेट गिरफ्तार

नया विचार पटना– पटना में सिपाही बहाली के लिए चल रहे फिजिकल टेस्ट का 7वां चरण समाप्त हो गया है. इस दौरान पुलिस ने 16 फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है, जिनका बायोमैट्रिक अटेंडेंस मैच नहीं हुआ था. ये अभ्यर्थी रिटेन एग्जाम में स्कॉलर बैठाकर परीक्षा देने के आरोपी हैं. इसके लिए उन्होंने 1 से 5 लाख रुपये तक की डील की थी. फिजिकल टेस्ट के लिए 9600 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था इस सप्ताह में कुल 9600 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया था. लेकिन, केवल 7771 अभ्यर्थी ही पहुंचे थे. यह परीक्षा बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल के 21,391 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है. केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) की ओर से आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के रिटेन टेस्ट में 1 लाख 7 हजार 79 अभ्यर्थी सफल हुए थे. लगभग 18 लाख अभ्यर्थियों ने दिया था आवेदन यह परीक्षा 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थी. इस भर्ती परीक्षा में 17 लाख 87 हजार 720 अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया था, जिनमें से 12 लाख के करीब अभ्यर्थी शामिल हुए थे. यह परीक्षा पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च विद्यालय (पटना हाई स्कूल) गर्दनीबाग में चल रहा है.

अपराध, ताजा ख़बर

सारण में पुलिस का मेगा ऑपरेशन, एसपी के निर्देश पर 90 आरोपी गिरफ्तार

नया विचार सारण– सारण जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 24 घंटे के अंदर विशेष अभियान चलाकर 90 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. इस अभियान में शराब की तस्करी, बिक्री, निर्माण और शराबबंदी कानून के उल्लंघन में शामिल अपराधियों को निशाने पर लिया गया. पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में कुल 90 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किए गए लोगों में शराब की तस्करी, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और अश्लील हरकत करने वाले लोग शामिल हैं. 1.88 लाख रुपये का वसूला जुर्माना इस विशेष अभियान के दौरान 35 वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया. साथ ही यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस ने 81 वाहनों से 1.88 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है. पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान 164 लीटर देशी शराब और 7.2 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है. इसके अलावा पुलिस ने 2 लीटर स्प्रिट, 4 मोटरसाइकिल, 2 पिस्तौल, 4 गोलियां, 6 मोबाइल, 1 टेंपो, 1 ट्रैक्टर समेत अन्य सामग्री भी बरामद की है. एसपी ने की कार्रवाई दरअसल, पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने का निर्देश पुलिस को दिया था, ताकि जिले में अपराध और शराब की अवैध तस्करी पर लगाम लग सके. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में विशेष अभियान चलाकर 90 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 98 वारंट और 05 जब्ती का निष्पादन किया. इस अपराध में गिरफ्तार किए गए आरोपी इस अभियान में गिरफ्तार 90 अभियुक्तों में शराब कारोबार में 28, शराब पीने में 07, वारंटियों में 35, चोरी के आरोप में 02, आर्म्स एक्ट में 04, मवेशी तस्करी में 01, अपहरण में 02, खनन में 01, पुलिस पर हमला में 01, जुआ में 01, हत्या के प्रयास में 02, डकैती में 01, एससी/एसटी में 01, दंगा फैलाने में 01 तथा अन्य में 03 अभियुक्त शामिल हैं.

अपराध, ताजा ख़बर

बिहार के मोकामा में फिर गरजी बंदूकें, अनंत सिंह से मदद मांगने वाले मुकेश के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

नया विचार – मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह और ईंट भट्टा संचालक सोनू-मोनू गुट में हुई फायरिंग का मामला अभी पूरी तरह शांत होता नहीं दिख रहा है. बुधवार को हुई गोलीबारी मामले की जांच पुलिस कर रही है. इस बीच हमजा गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग की सूचना है. जानकारी के अनुसार, हमजा गांव में मुकेश के घर पर गोलीबारी हुई है. मुकेश सोनू-मोनू के ईंट भट्टे का मुंशी रह चुका है. मुकेश और सोनू-मोनू के बीच विवाद चल रहा है. इसी क्रम में उसने अनंत सिंह से मदद मांगी थी. अनंत सिंह से मदद मांगने वाले मुकेश के घर पर फायरिंग पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में बुधवार की शाम को गोलीबारी हुई थी. पूर्व विधायक अनंत सिंह एक पंचायती के लिए ईंट-भट्टा संचालक सोनू-मोनू के घर पहुंचे थे. इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई. जिसका वीडियो भी सामने आया. ये पंचायती एक मुकेश नाम के व्यक्ति को लेकर थी. जिसका विवाद सोनू-मोनू से चल रहा है. वहीं अब यह मामला आगे बढ़ता दिख रहा है. एकतरफ जहां नौरंगा गांव में गोलीबारी की जांच जारी है तो दूसरी ओर अब हजमा गांव में मुकेश के घर पर भी फायरिंग हुई है. किसने करायी मुकेश के घर पर फायरिंग? दोनों पक्ष ने अपनी बात कही… मुकेश के घर पर फायरिंग मामले पर पीड़ित की ओर से बयान दिया गया है कि अहले सुबह सोनू-मोनू गैंग के लोग आए और घर पर गोलीबारी की. धमकी देकर गए कि फिर आएंगे. वहीं सोनू ने इस फायरिंग प्रकरण को षड़यंत्र बताया. सोनू ने कहा कि उसकी तरफ से कोई फायरिंग नहीं हुई है. उसे फंसाने के लिए ये सब कराया जा रहा है. देखें वीडियो https://youtube.com/shorts/_DEVhPC2LCg?si=IjwPF3xV3KzZp1xM नौरंगा फायरिंग मामले में तीन केस दर्ज बता दें कि पूर्व में नौरंगा गांव में बुधवार की शाम को जो गोलीबारी हुई है उसमें तीन अलग-अलग केस दर्ज हुए हैं. एक केस पुलिस की ओर से हुआ है जबकि दूसरा केस नौरंगा की मुखिया और सोनू की मां ने कराया है. तीसरा केस ईंट-भट्टा के मुंशी की ओर से किया गया है. अनंत सिंह और सोनू-मोनू पर भी केस दर्ज हुआ है.

अपराध, समस्तीपुर

पुलिस वर्दी में आए कार सवार बदमाशों ने बैंक से महिला को अगवा कर लूट लिए ढाई लाख

नया विचार – समस्तीपुर नगर थानाक्षेत्र के काशीपुर स्थित एसबीआइ की मुख्य शाखा के समीप मंगलवार को पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने एक स्त्री उपभोक्ता को झांसा देकर कार से अगवा कर लिया. रास्ते में उसके ढाई लाख रुपये लूट लिया. स्त्री को लावारिस अवस्था में सड़क किनारे छोड़ दिया. अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त होने के बाद पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी. पीडिता की पहचान मुफस्सिल थानाक्षेत्र के रामनाथपुर छतौना निवासी स्व राजकुमार ठाकुर की पत्नी अंजना देवी (65) के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार अंजना देवी घर से बैंक जाने के लिए बाजार की ओर निकली. परिजनों ने बताया कि दोपहर 12 बजे अंजना जितवारपुर लक्खी चौक स्थित बैंक आफ इंडिया से दो लाख 50 हजार रुपये निकासी की. रुपये जमा करने के लिए काशीपुर स्थित एसबीआइ मेन ब्रांच पहुंची. बैंक के अंदर करीब डेढ़ बजे काउंटर पर फार्म भर रही थी. इस दौरान पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति उसके पास आया. कहा,बाहर सर बुला रहे हैं. पीड़ित स्त्री झांसे में आकर उसके साथ निकल गयी. बैंक के सामने सड़क पर उजले रंग की स्विफ्ट कार थी. उसमें पहले एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में बैठा था. तीन सादे लिबास में थे. कार पर कुल पांच व्यक्ति थे. पैसा लूटने के बाद बीच सड़क पर छोड़कर फरार स्त्री को पूछताछ की बात कहकर जबरन कार के अंदर बैठा लिया. बदमाश उसे अगवा कर एनएच 28 के रास्ते मुजफ्फरपुर सीमा क्षेत्र के अंदर ले गए. रास्ते में बदमाशों ने स्त्री से ढाई लाख रुपये लूट लिया. लावारिस अवस्था में सड़क किनारे छोड़ दिया. इसके बाद भाग निकले. स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता ने परिजनों को तत्काल घटना की जानकारी दी. परिजनों ने बताया कि स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है. एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है.

अपराध, ताजा ख़बर, बिहार

गोपालगंज में 30 लाख की लूट; ज्वेलर्स में घुसे अपराधियों ने गोलीबारी की, कैश और जेवर लेकर हुए फरार

नया विचार – गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा बाजार में अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। दो बाइक पर सवार चार की संख्या में बेख़ौफ़ अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर स्वर्ण व्यवसायी से गहने सहित लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। पूरी घटना सासामुसा बाजार स्थित सोनी ज्वेलर्स दुकान की है। दो बाइक पर सवार होकर चार अपराधी आए थे घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुचायकोट थाने की पुलिस और सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार मामले की जांच में जुट गए है। सोनी ज्वेलर्स के मालिक सुनील कुमार सोनी का कहना है कि मंगलवार की शाम वह अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी दो बाइक पर सवार चार की संख्या में अपराधी पहुंचे और जान मारने के नीयत से अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। साथ ही दुकान में रखे करीब 25 से 30 लाख के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुचायकोट पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सोनी ज्वेलर्स में चार अपरधियों ने की लूटपाट वहीं, इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि कुचायकोट के सासामुसा स्थित सोनी ज्वेलर्स में चार अपरधियों ने लूटपाट की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया है। जल्द ही अपरधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपराध, ताजा ख़बर, बिहार

अपराध की साजिश रच रहे बदमाशों ने पुलिस पर दागीं गोलियां; एनकाउंटर में एक को लगी गोली, गोला-बारूद बरामद

नया विचार समस्तीपुर– समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में अपराध की साजिश रच रहे बदमाशों की सूचना पर पहुंची डीआईयू पर बदमाशों ने गोली चला दी। जवाब में डीआईयू टीम की ओर से भी एक राउंड फायरिंग की गई। सूचना है कि इस फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी है, लेकिन उसके साथी उसे लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। बदमाशों की संख्या 5-6 की बताई गई है। बाकी बदमाश वहां से फरार हो गए। उधर, एसपी अशोक मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना के बाद रोसड़ा की डीएसपी सोनल कुमारी को भी मौके पर पुलिस टीम के साथ भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। चर्चा है कि बदमाश बैजनाथपुर में बैंक लूट की साजिश रच रहे थे। लेकिन इसकी भनक जिला मुख्यालय में बैठे डीआईयू टीम को लग गई, जिसके बाद यहां से टीम रोसड़ा गई थी। जैसे ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची कि बदमाशी की ओर से फायरिंग की घटना हुई।

अपराध, ताजा ख़बर

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर, एक करोड़ का इनामी भी मारा गया

  नया विचार – छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सोमवार को हुई मुठभेड़ में 14 नक्सली मारे गए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है और माना जा रहा है कि अभी और शव मिल सकते हैं। वहीं, नक्सली अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी कर रहे हैं। सोमवार शाम को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ मैनपुर थाना क्षेत्र में कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान नक्सलियों के शव मिले। कुछ की पहचान होना बाकी है। मारे गए नक्सलियों में ओडिशा प्रमुख भी शामिल मारे गए नक्सलियों में सेंट्रल कमेटी का सदस्य मनोज और स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य गुड्डू भी शामिल हैं। मनोज ओडिशा राज्य प्रमुख भी था। इसी तरह 1 करोड़ का इनामी नक्सली केंद्रीय कमेटी मेंबर जयराम उर्फ चलपती भी मारा गया है। मरने वालों में स्त्री नक्सली भी शामिल हैं। अन्य नक्सलियों की पहचान की जा रही है। नक्सलियों के पास से एसएलआर राइफल और ऑटोमेटिक हथियार बरामद हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी। सोमवार की मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन के लिए E30,कोबरा 207, सीआरपीएफ 65 एवं 211 बटालियन, एसओजी नुआपाड़ा की संयुक्त पार्टी रवाना हुई थी। पहले दिन मारे गए थे 2 नक्सली, घायल जवान को किया गया था एयरलिफ्ट इससे पहले सोमवार तक सूचना थी कि गरियाबंद जिले में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया था। उसे गंभीर हालत में रायपुर एयरलिफ्ट किया गया था। नारायणा अस्पताल में भर्ती जवान की हालत स्थिर है। मुठभेड़ मैनपुर थाना क्षेत्र में कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में हुई थी। सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच सुबह से रुक-रुककर फायरिंग जारी थी। मौके से तीन आईईडी और एक स्वचालित राइफल बरामद की गई थी। छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमाओं पर ऑपरेशन बता दें, सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमाओं पर संयुक्त ऑपरेशन के तहत यह कार्रवाई की है। इसमें 10 टीमों ने भाग लिया है। सोमवार सुबह आठ बजे से शुरू हुए ऑपरेशन में तीन टीम ओडिशा पुलिस, दो टीम छत्तीसगढ़ पुलिस और पांच सीआरपीएफ की शामिल थीं। दोपहर साढ़े तीन बजे के आसपास कोबरा बटालियन और एसओजी टीमों के साथ नक्सलियों का फिर से सामना हुआ। इस दौरान जोरदार गोलीबारी हुई। ऑपरेशन देर शाम तक चलता रहा। ड्रोन की मदद से नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी, जिससे सुरक्षा बलों को उनके मूवमेंट का अनुमान लगाने में मदद मिली।

अपराध, ताजा ख़बर

बिहार एसटीएफ ने ‘एमएलए’ को दबोचा, बेगूसराय में हुई बड़ी कार्रवाई

नया विचार बेगुसराय – बेगूसराय पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में जिले के टॉप-टेन अपराधी में शामिल एमएलए यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह 12 जून 2024 को साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले में आरोपी था. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई दिनों से छापेमारी कर रही थी. अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि लंबे समय से एसटीएफ को एमएलए यादव की तलाश थी. सूचना मिली कि अपराधी बेगूसराय जिला मुख्यालय के स्टेशन रोड में NH-31 के आसपास है. इस इनपुट को वेरिफाई करते ही एसटीएफ की टीम ने बेगूसराय DIU टीम और साहेबपुर कमाल थाना के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल, पुलिस की टीम उससे पूछताछ और आगे की कार्रवाई कर रही है, इसके बाद ही विशेष खुलासा हो पाएगा. रंगदारी का विरोध करने पर मछली व्यापारी को मारी गोली मिली जानकारी के अनुसार, साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के खांड़ दियारा निवासी कमली यादव का बेटा एमएलए यादव पांच बदमाशों के साथ मछली व्यापारी के पास आया और 5 लाख रुपया रंगदारी की मांग करने लगा. रंगदारी का विरोध करने पर मछली उठाने पर रोक लगा दिया. विरोध किए जाने पर बदमाशों ने गोपाल सहनी को गोली मार दी और करीब 50 हजार की मछली लेकर फरार हो गए. लंबे समय से चल रहा था फरार मौके पर मौजूद मछुआरे ने गोपाल सहनी को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. उसी दिन से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, कुछ पता नहीं चल पा रहा था. गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी मनीष ने एसटीएफ की टीम को इसके पीछे लगा दिया था.

अपराध

अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में 16 जनवरी की रात हुए हमले में मुंबई पुलिस के हाथ ठोस सबूत

नया विचार न्यूज़ डेस्क  मुंबई : अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में 16 जनवरी की रात हुए हमले में मुंबई पुलिस के हाथ ठोस सबूत लगे हैं। सैफ के घर से आरोपी बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद आरोपी शहजाद। मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फाकिर उर्फ विजयदास के 19 फिंगरप्रिंट्स मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, फिंगरप्रिंट्स अपराध स्थल, बाथरूम की खिड़की, डक्ट शाफ्ट और सीढ़ी से लिए गए। नेशनल लेवल का कुश्ती प्लेयर रह चुका, बैग बना सुराग हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी 7वीं 8वीं मंजिल तक सीढ़ियों से चढ़ा। फिर पाइप के सहारे 12वीं मंजिल पर पहुंचा। वहां से वह वाथरूम की खिड़की से फ्लैट में घुसा। फिर वहीं से बाहर भागा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वारदात के बाद वह बस स्टॉप पर सोया। फिर कपड़े बदलकर बांद्रा रेलवे स्टेशन गया। वहां से दादर पहुंचा, फिर वरली गया। आरोपी टीवी पर अपनी तस्वीर देख घबराहट में बांग्लादेश भागने की फिराक में था। वह बांग्लादेश के झालोकाठी का निवासी है। पिछले 5 महीनों से मुंबई में रहकर छोटे-मोटे काम कर रहा था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि अपने जिले के साथ-साथ वह नेशनल लेवल पर भी कुश्ती लड़ चुका है। आरोपी ने पुलिस को चकमा देने की कई चालें चलीं, लेकिन पिठ्ठू बैग की वजह से पकड़ा गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बांद्रा रेलवे स्टेशन पर 17 जनवरी की सुबह 7 बजे का जो सीसीटीवी फुटेज मिला, उसमें जब पिठ्ठू बैग को बारीकी से जांचा गया, तो कड़ियां जुड़ती चली गई। आरोपी पहले वरली के एक पब में काम करता था।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top