Hot News

अपराध

अपराध, बिहार

मुजफ्फरपुर में फ्लिपकार्ट गोदाम में 4.95 लाख रुपए की डकैती जांच में जुटी पुलिस

नया विचार ( राजेश झा) : मुजफ्फरपुर में फ्लिपकार्ट गोदाम में 4.95 लाख रुपए की डकैती हुई है। कर्मचारियों को बंधक बनाकर अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। 3 बाइक पर 9 अपराधी हथियार के साथ आए। गोदाम के अंदर मौजूद 19 स्टाफ को अलग-अलग जगहों पर बंधक बनाकर लूटपाट की। फ्लिपकार्ट गोदाम में काम करने वाले राजीव कुमार ने बताया, अपराधी कह रहे थे शांति से रहो, अंदर घुसो सब… फिर 9 से 10 बदमाशों ने हम सभी को कैश रूम में बंद कर दिया। बदमाश कैसे अंदर आए, इसे लेकर हमें कोई भनक नहीं लगी। हम लोग करीब 19 लोग अलग-अलग जगहों पर खड़े थे। कोई डिलीवरी ले रहा था, कोई कैश जमा कर रहा था।’ डकैती के दौरान अलार्म बजने पर अपराधियों ने बंधक बनाए गए एक कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। वारदात सदर थाना क्षेत्र के समाचारा स्थित फ्लिपकार्ट के गोदाम में रात 9 बजे के बाद की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और पड़ताल में जुट गए। पुलिस के मुताबिक, भागने के दौरान अपराधियों की एक बाइक खराब होने की वजह से घटनास्थल पर ही छूट गई। मृतक की पहचान मनियारी थाना क्षेत्र के सिलौट गांव के 45 साल के प्रभात कुमार मिश्रा के रूप हुई है। हथियार लेकर अंदर पहुंचे डकैत, फिर शुरू कर दी मारपीट फ्लिपकार्ट गोदाम में मौजूद कर्मी राजीव ने बताया, ‘अंदर घुसने के बाद डकैतों ने हम लोगों से पैसा निकालने के लिए बोला। इस दौरान कई कर्मियों के साथ मारपीट भी की। एक-दो कर्मी को हथियार के बट से मार कर चोटिल कर दिया। इसके बाद सभी कर्मियों को बंधक बनाकर कैश काउंटर में रखे 4.95 लाख रुपए बैग में रखकर जाने को तैयार हुए। इसी दौरान गोदाम में लगा अलार्म बज गया। अलार्म के बजने के बाद अपराधी आक्रोशित हो गए और कैश काउंटर पर बैठे कर्मी को गोली मार दी। इसके बाद हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।’ CCTV में कैद हुई वारदात, पहचान की कोशिश जारी भागने के दौरान अपराधी कई जगह पर सीसीटीवी में कैद हुए हैं। एक फुटेज में दिख रहा है कि बाइक सवार अपराधियों की एक बाइक स्टार्ट नहीं हुई, जिसके बाद काफी देर तक बाइक को अपराधी धक्का देकर स्टार्ट करने की कोशिश करते रहे, लेकिन आखिर में जब बाइक स्टार्ट नहीं हुई, तो अपराधी बाइक को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। अपराधियों ने अपना चेहरा ढका हुआ है, लिहाजा सीसीटीवी में उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। फिलहाल, पुलिस बरामद बाइक के नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। पहले भी फ्लिपकार्ट की ब्रांच में हो चुकी है लूट • 29 दिसंबर 2024 : करजा थाने के मड़वन बाजार स्थित फ्लिपकार्ट कलेक्शन ऑफिस में तीन नकाबपोश देर रात बाइक से पहुंचे और हथियार के बल पर लूटपाट की थी। डर के कारण कर्मचारियों ने ऑफिस में जमा 2.20 लाख रुपए और सिक्के बदमाशों को सौंप दिए थे। • 9 अप्रैल 2023 : अहियापुर थाने के जीरोमाइल से एसकेएमसीएच जाने वाले मार्ग में मुरादपुर दुल्लह गांव के पास फ्लिपकार्ट के कार्यालय में घुस कर आधा दर्जन बदमाशों ने सवा 3 लाख रुपए की लूट की थी।

अपराध, ताजा ख़बर

बिहार में डॉक्टर हुए डिजिटल अरेस्ट, लड़की से जुड़ा मामला बताया और ट्रांसफर करा लिए 15 लाख रुपए

नया विचार – बिहार में डिजिटल अरेस्ट का एक और केस सामने आया है. साइबर अपराधियों के चंगुल में बड़े-बड़े अधिकारी, डॉक्टर व व्यापारी फंसते जा रहे हैं. पढ़े लिखे और उच्च वर्ग के लोग साइबर फ्रॉड के झांसे में आकर लाखों रुपये गंवा रहे हैं. अब साइबर शातिरों ने जमुई जिले के एक डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर लिया. चिकित्सक से 15 लाख की साइबर ठगी की गयी. जमुई के डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट करके ठगा साइबर ठगी का एक ताजा मामला सिकंदरा के एक प्रसिद्ध चिकित्सक केपी शर्मा के साथ सामने आया है. जहां शातिर साइबर अपराधियों ने एक अस्पताल के संचालक डॉक्टर कैलाश प्रसाद शर्मा उर्फ केपी शर्मा को डिजिटल अरेस्ट करके 15 लाख रुपए की ठगी कर ली. 4 जनवरी को डॉ. केपी शर्मा के मोबाइल पर कॉल कर साइबर अपराधियों ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताते हुए कहा कि आपके मोबाइल में यूज हो रहे सिम से लड़की का गंदा व अश्लील फोटो भेजा जा रहा है। मोबाइल से लड़की को वीडियो कॉल किया जा रहा है. साथ ही डॉ. केपी शर्मा के ऊपर मुंबई थाना में विदेश से सामान मंगवाने, मनी लॉन्ड्रिंग समेत 17 आरोपों को लेकर प्राथमिकी दर्ज होने एवं उक्त मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी होने की धमकी भी साइबर अपराधियों के द्वारा दी गयी. मुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर डॉक्टर को डराया इन सभी बातों का भय दिखाकर साइबर ठगों ने डॉक्टर से खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर बात की. कहा-‘आपके खिलाफ वारंट जारी हो गया है लेकिन मैं आपको गिरफ्तारी से बचा सकता हूं. लेकिन मैं जैसा कहूंगा वैसा आपको करना पड़ेगा.’ अपराधियों ने चिकित्सक से कहा कि आपके खाते में जितनी राशि है, हमारे अकाउंट पर भेजिए. डॉक्टर को झांसा देकर कहा कि जांच के बाद पैसे वापस कर दिए जाएंगे। डॉक्टर ने डरकर भेज दिए लाखों रुपए साइबर अपराधियों के द्वारा मुंबई पुलिस का फर्जी आईडी, फर्जी वर्दी की फोटो एवं सारा फर्जी सबूत देकर डॉ. केपी शर्मा को धमकाया गया. जिसके उपरांत साइबर अपराधियों द्वारा भेजे गए बैंक खाता पर चिकित्सक ने दो बार में 15 लाख रुपये दो अलग अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए. CBI रेड का डर दिखाकर और पैसे मांगे तो हुआ शक इस दौरान डॉक्टर ने विकास अनंता के खाते में 11 लाख व सिटी यूनियन बैंक जोधपुर शाखा के अकाउंट हितेश कुमार के नाम पर चार लाख रुपया भेजा. उसके बाद साइबर अपराधियों ने डॉ. केपी शर्मा पर और पैसा भेजने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. पैसा नहीं भेजने की स्थिति में सीबीआई रेड होने का भी भय दिखाया गया. जिसके बाद डॉ. केपी शर्मा ने आखिरकार 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करायी. वहीं उनके द्वारा साइबर थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी.

अपराध, ताजा ख़बर

कोलकाता कांड: संजय रॉय को उम्रकैद के साथ 50 हजार का जुर्माना, कोर्ट ने नहीं माना रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस

नया विचार – कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए डॉक्टर रेप-मर्डर केस में मुख्य आरोपी संजय रॉय को मरते दम तक उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. संजय रॉय को उम्रकैद की सजा देने के बाद कोर्ट ने राज्य प्रशासन को पीड़िता के परिजनों को 17 लाख मुआवजा देने का निर्देष दिया है. इस पर पीड़िता के माता-पिता लाख मुआवजा देने का निर्देश दिया है. इस पर पीड़िता के माता-पिता ने कहा कि उन्हें किसी तरह का मुआवजा नहीं चाहिए. संजय रॉय को बीएनएस की धारा 64, 66 और 103 (1) के तहत के दोषी पाया गया है. इन धाराओं के तहत अपराधी को अधिकतम फांसी या उम्रैकद का प्रावधान है. लेकिन जज ने उम्रकैद की सजा दी है. सजा सुनाने से पहले जज ने संजय रॉय से कहा, “मैंने तुम्हें पहले ही बताया था कि तुम पर लगाए गए सभी आरोप जैसे बलात्कार और हत्या के आरोप साबित हो चुके हैं.” इस पर संजय रॉय ने कहा, “मुझे बिना किसी वजह के फंसाया गया है. मैं हमेशा रुद्राक्ष की माला पहनता हूं. यदि मैं अपराध करता तो क्राइम सीन पर ही माला टूट जाती. मुझे बोलने नहीं दिया गया. कई कागजों पर जबरदस्ती साइन करवाए गए.” संजय रॉय ने दावा किया, “जब सीबीआई ने इस मामले को अपने हाथ में लिया, तो यहां रेलवे अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई, लेकिन उसमें कुछ भी नहीं दिखा.” जज ने जब उसके परिवार के बारे में पूछा, तो उसने कहा कि उसकी मां है, लेकिन गिरफ्तारी के बाद कोई भी उससे मिलने नहीं आया. गिरफ्तारी से पहले वो पुलिस कैंप में रहता था. उसने कहा कि उसने अपराध नहीं किया है, लेकिन उसे दोषी करार दिया गया. सीबीआई के वकील ने कोर्ट में कहा, “यह एक ऐसा मामला है जो दुर्लभतम श्रेणी में आता है. समाज में लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए संजय रॉय को अधिकतम सजा दी जानी चाहिए.” संजय रॉय के वकील ने तर्क दिया कि अभियोजन पक्ष को ऐसे साक्ष्य प्रस्तुत करने चाहिए, जो यह साबित कर सकें कि दोषी के सुधार की कोई संभावना नहीं है. उन्होंने कहा कि वो फांसी के अलावा सजा के लिए प्रार्थना करते हैं.”

अपराध, ताजा ख़बर

गया के विष्णुपद इलाके में गैंगवार, एक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

नया विचार – गया जिले के विष्णुपद थाना क्षेत्र में हत्या का वारदात हुई है. विष्णुपद थाना क्षेत्र स्थित लखनपुरा मुहल्ले में गैंगवार होने की बात कही जा रही है. सोमवार की देर रात हुए इस गैंगवार में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है. बताया जाता है कि गैंगवार में प्रेम केवट के 20 वर्षीय बेटे मौसम केवट को गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. मौके पर पुलिस कैंप कर रही है. अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. जांच में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल, सिटी एएसपी पारसनाथ साहू व विष्णुपद के अपर थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी वहां पहुंचे. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया. इस मामले की वैज्ञानिक अनुसंधान को लेकर फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी-एफएसएल और डाग स्कायड की टीम को बुलाया गया है, ताकि घटनास्थल से मर्डर से संबंधित सबूत एकत्रित किया जा सके. अपराध से था पुराना रिश्ता जानकारी के अनुसार, विष्णुपद थाना क्षेत्र के लखनपुरा मुहल्ले में रहनेवाला प्रदूमन आपराधिक प्रवृति का युवक है. उसके विगत कई वर्षों से क्राइम कई दुनिया से जुड़ा है. उसके विरुद्ध विष्णुपद थाने में लूट, चोरी सहित अन्य आपराधिक मामले से जड़े कई प्राथमिकी दर्ज हैं. हाल ही में वह लूट के मामले में जमानत पर जेल से छूट कर आया था. सोमवार की रात वह अपने दोस्त मौसम केवट के साथ अपने मुहल्ले कई गली में कुछ पी रहा था. अधिक खून बहने से हुई मौत बैठक के दौरान ही किसी बात को लेकर मौसम केवट और प्रदूमन केवट के बीच बहस होने लगी. मामला धीरे-धीरे बढ़ता चला गया और प्रदूमन ने मौसम केवट को गोली मार दी. इससे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पङा. गोली की आवाज सुन मुहल्ले के लोग वहां जुटे. तब तक विष्णुपद थाने भी वहां पहुंच गयी और घायल मौसम केवट को मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन, अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गयी. क्या कहते हैं सिटी एएसपी सिटी एएसपी पारसनाथ साहू ने बताया कि गोली लगने से मौसम केवट की मौत हो गयी है. मौसम के माता-पिता नहीं हैं. उसके भाई व बहन मल्लाह टोली में मछली बेचते हैं और वहीं रहते हैं. मौसम केवट टूअर की तरह लखनपुरा मुहल्ले में रहता था. अब तक छानबीन में पता चला है कि मौसम को कुख्यात प्रदूमन ने गोली मारी है. वह अपने घर से फरार हो गया है. पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने को लेकर उसके ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है.

अपराध, ताजा ख़बर, बिहार

बिहार के मुजफ्फरपुर में घर में घुसकर तीन लोगों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोली, एक की मौत, दो लोगों की हालत गंभीर

नया विचार मुजफ्फरपुर – मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र के लदौरा पंचायत के सुमेरा नूरनगर गांव में रविवार की रात आपसी विवाद में पिता-पुत्र और पोते पर अंधाधुंध फायरिंग की गयी. जिसमें सुरेश साह (55), इनके पुत्र अजय साह उर्फ पिंटू (30) और पोता अंकुश कुमार (10) गंभीर रूप से जख्मी हो गये. गोली लगने से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गयी. परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से सभी जख्मी को इलाज के लिए बैरिया स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया. गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती डॉक्टरों ने अजय साह उर्फ पिंटू को मृत घोषित कर दिया. वह निजी वाहन चालक था. वही सुरेश साह और 13 वर्षीय पोते की स्थिति गंभीर बनी हुई है. सूचना मिलते ही तुर्की पुलिस सहित एसडीपीओ पश्चिमी दो अनिमेष चंद्र ज्ञानी घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की. गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. भैया को सीने में पिस्टल सटा कर मार दी गोली मृतक अजय के भाई चंदन ने बताया कि रात साढ़े नौ बजे के आसपास वह सभी लोग घर के अंदर थे. इसी बीच उसका चचेरा भाई जितेंद्र उर्फ साहेब, राजा और राहुल उसके दरवाजे पर आकर ग्रिल खटखटाने लगा. अजय भैया जैसे ही ग्रिल के पास पहुंचे तो उनके सीने में पिस्टल सटा कर दो गोली मार दी गयी. शोर हाेने पर जब पिताजी और भतीजा बाहर निकले तो जितेंद्र घर के अंदर दाखिल होकर अंधाधुंध फायरिंग करने लगा.जिसमें दोनों लोग जख्मी हो गये.हमलोग किसी तरह जान बचा पाये. फायरिंग के बाद तीनों भाई मौका पाकर फरार हो गया. दो साल से चचेरे भाई से विवाद बताया जाता है कि मृतक के परिजनों और आरोपितों के बीच दो साल से रास्ता को लेकर विवाद चल रहा था. चंदन ने बताया कि तीन माह पहले भी जितेंद्र ने उनलोगों को जान से मारने की धमकी दी थी. उसने बताया कि जितेंद्र का किसी और से विवाद हुआ था. हमलोगों ने उसकी मदद की थी. इसी बात को लेकर वह खुन्नस में था.बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहा था. ग्रामीण एसपी बोले… सुमेरा में फायरिंग में एक की मौत और दो लोगों के जख्मी होने की सूचना है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ पश्चिमी दो के नेतृत्व में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. विद्यासागर, ग्रामीण एसपी

अपराध, ताजा ख़बर

राज हमार चलल बा हमरे चली… हाथ में कट्टा और भौकाल, वीडियो सामने आते ही खोज रही बिहार पुलिस

नया विचार सीतामढ़ी – आये दिन पिस्टल लहराते वीडियो और फोटो वायरल करना आम बात हो चली है। पिस्टल लहराना एक तरह से युवकों का शौक बनता जा रहा है। कुछ युवा पिस्टल के साथ तस्वीरें/वीडियो सोशल मीडिया पर खुद डालते है और अन्य से भी वायरल करा गौरवान्वित महसूस करते हैं। इस दौरान वे भूल जाते है कि अवैध पिस्टल रखना और इसका प्रदर्शन करना गुनाह है। वैसे इस तरह के अब तक कई युवकों की पहचान कर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो पुलिस के संज्ञान में चला गया है और जांच शुरू कर दी गई है। चैनपुरा गांव का है वायरल वीडियो! वायरल वीडियो सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव का बताया गया है। हालांकि Nayavichar वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दो युवक हथियार लहराते हुए भोजपुरी गीत पर ठुमका लगाते दिख रहे हैं। एक युवक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाल रखा है, जो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहे युवक के बारे में कहा जा रहा है कि ये शराब तस्कर है और वीडियो में दिख रही बाइक चोरी की बताई जा रही है। वीडियो देखें – https://youtube.com/shorts/6_0KsEoBP70?si=NdiKqznoY-RUv-M4 फेसबुक पर डाल रखा है वीडियो वीडियो को शिव शंकर कुमार सिंह नामक युवक के नाम से बने फेसबुक आईडी पर डाला गया है। एक वीडियो में एक युवक कट्टा लेकर वीडियो बना रहा है, तो दूसरे वीडियो में दो युवक एक देसी कट्टा के साथ भोजपुरी गीत पर ठुमके लगाते दिख रहे हैं। इस संबंध में सदर डीएसपी वन राम कृष्णा ने मीडिया को बताया है कि वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो बनाने वाले युवकों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

अपराध, बिहार, समस्तीपुर

बिथान में सीएसपी संचालक से हुई लुट काण्ड में पुलिस अनुसंधान जारी अपराधी पकड़ से बाहर

नया विचार समस्तीपुर : आज शनिवार दिन समय करीब 11:15 बजे बिथान थाना अन्तर्गत फुशहो-बरदौनी मार्ग के बीच सीएसपी संचालक नवीन कुमार पे०- राजेश साहू सा०-उजान वार्ड नं-09 थाना-बिथान, जिला-समस्तीपुर का एक मोटरसाईकिल पर सवार 03 अज्ञात अपराधकर्मियों से रूपये छीनने के कम मे हाथापाई हुई। इसी कम में अपराधकर्मियों के द्वारा सीएसपी संचालक नवीन कुमार को गोली मार दी गई एवं उनसे रूपये लेकर फरार हो गये। उक्त घटना की सूचना मिलते ही बिथान थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँची एवं ग्रामीणों के सहयोग से घायल को इलाज हेतू बेगूसराय भेजा गया। पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर गहनता से जाँच कर रही है। FSL टीम एवं DIU टीम को सूचना दी गई है। आस-पास के सी०सी०टी०वी० फूटेज खंगाले जा रहे हैं। विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। घायल पीडित वर्तमान में खतरे से बाहर हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया हैं और पुलिस अधीक्षक महोदय, समस्तीपुर घटनास्थल के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

अपराध, ताजा ख़बर

एलएनटी फाइनेंस कर्मी से अपराधियों ने पचास हजार रुपए लूटे

नया विचार प्रतिनिधि,मोरवा : हलई थाना क्षेत्र अन्तर्गत बांगड़ के निकट सुनसान सड़क पर शनिवार की शाम मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने एलएनटी फाइनेंस कंपनी के कर्मी से पचास हजार रुपए लूट लिये। इसकी सूचना मिलते ही हलई थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। फाइनेंस कर्मी की पहचान बेगुसराय जिला के मंझौल थाना अंतर्गत पारो गांव निवासी पिंटू कुमार बताया गया है। वह एलएनटी फाइनेंस कंपनी के कौआ शाखा में काम करता है। दिनभर कलेक्शन के बाद वह कौवा शाखा लौट रहा था। पीछा करते हुए एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने रोक कर फैट से मारना शुरू किया। फिर मोटरसाइकिल की चावी छीनकर उसकी डिक्की में रखे पचास हजार रुपए लेकर अपराधी फरार हो गए। वे मफलर से अपना मुंह बांधे हुए थे। स्थानीय लोगों की सहायता से कर्मी द्वारा घटना की सूचना हलई थाना अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह को दी गई। थानाध्यक्ष द्वारा मौके पर पहुंच कर छानबीन करते हुए कर्मी को थाने पर लाकर पूछताछ की जा रही है। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।

अपराध, ताजा ख़बर

बिथान में अज्ञात अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर की जख़्मी

नया विचार बिथान –  अज्ञात अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर की जख़्मी। जख़्मी हालात में सीएसपी संचालक कि राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिथान ले गया,जहां डॉक्टर की टीम ने प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।जहां जख़्मी सीएसपी संचालक का उपचार चल रहा है।

अपराध, ताजा ख़बर, समस्तीपुर

पिस्तौल लहराने का वीडियो हुआ वायरल

  नया विचार प्रतिनिधि,मोरवा : हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत पचभिंडा एवं केशो नारायणपुर के तीन युवकों द्वारा पिस्तौल लहराने का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होते ही हलई पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए, अलग अलग स्थानों से पिस्तौल सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान अभिषेक कुमार, सूरज कुमार और राहुल कुमार के रूप में की गई है। थाना अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह के अनुसार आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top