Hot News

घटनाएँ

घटनाएँ, समस्तीपुर

समस्तीपुर जिले के किशनपुर युसूफ में गो”ली लगने से युवक घायल  

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: थाना क्षेत्र के के किशनपुर युसूफ स्थित एसएच 88 के समीप गुरुवार की देर शाम आपसी विवाद को लेकर चली गोली में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान रायपुर बुजुर्ग पंचायत के वरुणा रसलपुर निवासी राम भजन राय के पुत्र विपिन कुमार राय के रूप में की गई है। उक्त युवक को पेट में गोली लगी है, जिन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना वरुणा पुल से दलसिंहसराय जाने वाले मार्ग में किशनपुर युसूफ स्थित एस एच 88 के समीप हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक के खाने-पीने के दौरान अचानक गोली के फायर होने से उक्त युवक घायल हुआ है। घायल युवक को आनन –फानन में खालिसपुर स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है। घटना की जांच की जा रही है।

घटनाएँ, समस्तीपुर

गृह कलह के कारण विवाहिता ने की खुद’कुशी 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा गांव में गृह कलह के कारण एक नवविवाहिता के खुदकुशी करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान गांव के ही चंदन कुमार साह की पत्नी प्रीति कुमारी (25) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। घटना के बारे में बताया गया है कि उक्त नवविवाहिता शनिवार की रात अपने कमरे में पति के साथ सोई थी। वहीं घर के दूसरे कमरे में उसकी सास एवं ननद सोई थी। गृह कलह के कारण उसने पिछले दो दिनों से कुछ खाया भी नहीं था। शुक्रवार की रात घर के सभी सदस्य जब गहरी निद्रा में सो गए तो वह अपने पति को छोड़कर घर की छत पर बने किचन शेड में आ गई। यहां किचन की एस्बेस्टस की छत में लगी बांस में फंदा डालकर वह लटक गई। घटना की सुबह में ससुराल वालों ने उक्त विवाहिता को फंदे से लटका देखा, तब तक उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। मृतका की शादी विगत 5 दिसंबर को हुई थी। हलई थाना क्षेत्र के चलालशाही निवासी टुनटुन साह की वह पुत्री थी। मृतका का पति एक हाथ से दिव्यांग है। वह वीडियोग्राफी का काम करता है। मृतका के ससुर एवं दो देवर दूसरे प्रांत में रहकर मजदूरी करते हैं। किन परिस्थितियों में नवविवाहिता ने खुदकुशी की, इसका खुलासा नहीं हो सका है। वैसे मृतका के मायके वाले साजिश के तहत उक्त नवविवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगा रहे थे।

अपराध, घटनाएँ, समस्तीपुर

समस्तीपुर में 12 गो’ली मारकर युवक की ह’त्या: 2 महीने पहले म’र्डर केस में जमानत पर बाहर आया था; हथियार लहराते भागे अपराधी

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव में गुरुवार को अपराधियों ने एक युवक की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान माधोपुर निवासी विक्रम गिरी के रूप में हुई है। वह हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था। बाइक सवार बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग जानकारी के अनुसार, विक्रम गिरी किसी काम से घर से निकला था। इसी दौरान बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने उस पर गोलियां बरसा दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने करीब दर्जनभर राउंड फायरिंग की, जिससे विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इलाके में दहशत, सीमाएं सील गोलियों की आवाज से गांव में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग दहशत में घरों में दुबक गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इलाके की सीमाएं सील कर नाकेबंदी शुरू कर दी है। आपराधिक इतिहास रहा है विक्रम का मृतक विक्रम गिरी आपराधिक प्रवृत्ति का था। वह करीब दो महीने पहले ही नेपाली चौधरी हत्याकांड मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। उस पर कई अन्य गंभीर आपराधिक मामले भी दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस का बयान दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि, “घटना की जांच की जा रही है। विक्रम पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रथम दृष्टया यह आपसी गैंगवार का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।”

घटनाएँ, समस्तीपुर

समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर हादसा, सिंघिया घाट स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौ’त

सीएसपी सेंटर चलाता था युवक , छह माह का बच्चा हुआ अनाथ नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – समस्तीपुर खगड़िया रेलखंड पर सिंघिया घाट रेलवे स्टेशन से करीब 1 किलोमीटर पूरब ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई । वही जीआरपी ने घटना की सूचना जीआरपी रेल थाना हसनपुर को दी मृत युवक के पास से मिले पहचान पत्र और कुछ कागजात से उसकी पहचान हो पाई इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की ।मृतक की पहचान रोसरा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर वार्ड शाह निवासी सरवन कुमार के रूप में हुई है जो रोसरा बाजार में सीएसपी सेंटर चलता था वह कल समस्तीपुर से रोसरा ट्रेन से जा रहा था इस दौरान सिंघिया स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरने के दौरान कटकर उसकी मौत हो गई । मृतक के भाई सूरज शर्मा का बताना है कि हम लोग दो भाई हैं । मृतक रोसरा बाजार स्थित सीएसपी सेंटर चलाते हैं । कल कुछ सामान लाने के लिए समस्तीपुर गए थे । लेकिन शाम में एक फोन आया और बताया गया कि आपका भाई ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई है इस सूचना पर गए हम लोगों ने शव की पहचान की है और पुलिस ने शव को समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया है । मेरे भाई की शादी 2022 में हुई थी जिसे एक 6 महीने का बच्चा है ।

घटनाएँ, समस्तीपुर

समस्तीपुर में सड़क के किनारे भिड़े भैंसे की लड़ाई देखना एक किशोर को पड़ा महंगा, भैंस के हमले से हुई मौ’त

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : दो भैंसा की लड़ाई में एक किशोर की मौत हो गई ।यह घटना समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के छकनपुर टोल वार्ड छह की है ।जंहा किशोर साइकिल से रास्ते से होकर गुजर रहा था वंही पर दो भैंसा अचानक लड़ते हुए सड़क पर आ गया लड़ते देख किशोर वन्ही रुककर देंखने लगा तभी अचानक एक भैंसा ने किशोर पर हमला कर दिया जिससे उसे गम्भीर चोटे आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई ।मृतक किशोर की पहचान छकनटोल वार्ड छह निवासी इंदौर राय के 13 वर्षीय पुत्र रघुवर कुमार के रूप में हुई है ।बताया जाता है कि मृतक किशोर के पिताजी मजदूरी करके अपने तीन बच्चों का परिवार चलाते हैं ।किशोर घर का सबसे छोटा लड़का था ,हालांकि घर की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय होने की बजह से वो पढ़ाई से भी बंचित था और गांव में ही खेतो में मजदूरी करता था ।कल शाम में वो घर के राशन का समान लाने जा रहा था तभी सड़क किनारे दो भैंसा की लड़ाई देंखने लगा तभी एक भैंसा भागते हुए आकर इसपर हमला कर दिया ।भैंसे ने किशोर की पटकर सिंग से उसका पेट फार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।वही सूचना पर पहुंची कल्याणपुर थाने की पुलिस ने किशोर की शव को कब्जे में लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया है ।पोस्मार्टम में शव लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी चंदन कुमार का बताना है कि सूचना मिली थी कि दो भैंसा की लड़ाई देंखने के दौरान भैंसे ने पटकर जख्मी कर दिया जंहा मौके पर मौत हो गई । वाइट :चंदन कुमार,पुकिकर्मी वाइट: मृतक का चाचा

घटनाएँ, समस्तीपुर

मुसरीघरारी में डूबने से बालक की मौत 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के वार्ड 02 में शनिवार की दोपहर पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक बालक की मौत हो गई । मृतक की पहचान मो. निजामुद्दीन के पुत्र मो.रेहान (12)के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि उक्त बालक अन्य ग्रामीण बच्चों के साथ गांव स्थित एक पानी भरे गड्ढे में स्नान कर रहा था। गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग वहां जुटते,तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटनाएँ, समस्तीपुर

ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौ’त, एक गंभीर – बर्थडे पार्टी के लिए ला रहे थे डीजे

नया विचार न्यूज़ शिवाजीनगर/समस्तीपुर –  प्रखंड अंतर्गत मधुरापुर पंचायत के लालपुर वार्ड 8 में शुक्रवार देर शाम बर्थडे पार्टी की खुशी मातम में बदल गई। जानकारी के अनुसार, लालपुर निवासी उमेश राम का 15 वर्षीय पुत्र गजेंद्र राम एवं नथुनी राम का 15 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के खराड़ी गांव से डीजे लेकर लालपुर लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दोनों किशोर बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। डीजे खराड़ी से बर्थडे पार्टी के लिए लाया जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में ही यह दर्दनाक घटना हो गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को शिवम नेचरो केयर हॉस्पिटल रहटौली में भर्ती कराया, जहां डॉ शिव शंकर मंडल ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर गजेंद्र को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही दरभंगा जिले के सुरहाचट्टी के पास उसने दम तोड़ दिया। प्रदीप का इलाज जारी है। मृतक गजेंद्र चार भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी एक बहन भी है। पिता उमेश राम मजदूरी के लिए प्रदेश में रहते हैं और परिवार की जिम्मेदारी उठाते थे। गजेंद्र की मौत की समाचार सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मां राजकुमारी देवी बार-बार बेहोश हो रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यदि ट्रैक्टर चालक सावधानी बरतता तो यह हादसा नहीं होता। गांव में गमगीन माहौल है, जहां खुशियों की तैयारी थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोग दबे जुबान यह भी कह रहे थे कि ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में था इसीलिए यह इतनी बड़ी हादसा हुआ।

अपराध, घटनाएँ, समस्तीपुर

समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड में पिता ने शादी शुदा बड़े बेटे की हत्या की , सोए हुए अवस्था में लोहे की खंती से सिर पर वार कर मार डाला बेटे को 

नया विचार न्यूज़ मोरवा। हलई थाना क्षेत्र के बाजित पुर कर्नैल पंचायत में एक दरिंदे बाप ने अपने ही बड़े बेटे की हत्या कर दी है। हत्यारे पिता की पहचान चकभेली गांव के वार्ड संख्या तेरह निवासी जगन्नाथ रजक और मृत पुत्र की पहचान 27 वर्षीय पप्पू रजक के रूप में की गई है। घटना सोमवार रात की बताई गई है। पुत्र की हत्या करने के बाद हत्या का पिता घर से फरार बताया गया है।हलई पुलिस द्वारा मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर लाश मृतक की शोकाकुल पत्नी एवं अन्य शोकाकुल परिजनों को सौंप दिया है। इस दुखद घटना से विधवा हो चुकी पत्नी एवं छोटे-छोटे बच्चों सहित शोकाकुल परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चार-पांच रोज पहले अपने बड़े बेटे पप्पू रजक की अपनी मां से पारिवारिक बातों को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़ा के बाद माता अपने मायके भाग गई। पिता द्वारा अपनी पत्नी को बुलाने पर माता के द्वारा कहा गया कि जब तक बड़ा बेटा मरेगा नहीं वह घर में नहीं आएगी। इसी बात से पिता अपने बड़े बेटे पर बुरी तरह आक्रोशित था। बड़ा बेटा पप्पू रजक बगल पड़ोसी व्यापारी की दुकान में पोल दारी का काम किया करता था। सोमवार की शाम पोलदारी का काम कर लगभग छः वजे शाम में थका मांदा घर आकर पत्नी सपना कुमारी को खाना खिलाने को कहा। पड़ोस में कोई भोज था इसीलिए घर में खाना नहीं बना था। पति के कहने पर पति पप्पू कुमार को खिलाने के लिए पत्नी रोटी बनाने लगी। इसी बीच बहुत थका हुआ होने के कारण पति पप्पू कुमार घर में सो गया। इधर पिता जगन्नाथ रजक दिनभर बकरी चराने के बाद शाम में बकड़ियों को लेकर घर लौटा। अपने पुत्रवधू सपना कुमारी को कहा जो वह भी पड़ोस में भोज खाने नहीं जाएगा, इसीलिए बड़ी से साग तोड़ कर लाकर साग बनाने का आदेश दिया। पुत्रवधू सपना कुमारी, अपने ससुर और पति को खिलाने के लिए बाड़ी से साग तोड़ने के लिए घर से बाहर गई। पुत्र को घर में अकेला सोया देखकर पिता जगन्नाथ रजक घर में रखी लोहे की धारदार खंती लेकर पुत्र के सिर पर वार करना शुरू कर दिया। सोए हुए फोटो को लोहे की खंती से वार पर वार करता हुआ अपने हिसाब से पुत्र की हत्या कर दी। पुत्र को मारा जानकर पिता घर से फरार हो गया। इधर अपने पति को खून से लथपथ तड़पता हुआ देखकर पत्नी ने रोने चिल्लाने लगी। स्त्री के की पुकार सुनकर पड़ोसियों ने आकर देखा। माजरा देखकर सभी लोग हतप्रभ रह गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना हलई पुलिस को दी गई। थाना अध्यक्ष राहुल कुमार के निर्देशानुसार सी रंग लाल शाह के नेतृत्व में पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल पप्पू कुमार रजक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पटोरी भेजा गया। चिंताजनक हालत देखकर उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचते पहुंचते उसकी मौत हो गई। हेलो प्रेस द्वारा पोस्टमार्टम करने के बाद मंगलवार को शोकाकुल पत्नी और परिजनों को लाश सौंप दी गई। मुखिया सुचिता कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि नेमों लाल रजक के एवं बीस सूत्री अध्यक्ष शर्वेन्दु कुमार तथा ग्रामीणों की सहायता से लाश को अग्नि संस्कार के लिए पटोरी गंगा तट भेजा गया है। विधवा पत्नी सपना कुमारी एवं दो छोटे-छोटे बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। विधवा पत्नी एवं छोटे-छोटे बच्चों पर से पति और पिता का साया उठ जाने से विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना से संपूर्ण पंचायत में मातमी सन्नाटा व्याप्त है। थाना अध्यक्ष राहुल कुमार के अनुसार पत्नी के लिखित आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया गया है।घटना के संबंध में छापे मारी शुरू कर दी गई है। हत्यारा पिता घर से फरार है।

घटनाएँ, समस्तीपुर

दो बच्चों की माँ ने पंखे से लटकर दी जान, तीन वर्ष पूर्व हुआ था पति का मौत

पति के मौत के छह महीने बाद ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर निकाला था घर से बाहर नया विचार समस्तीपुर।समस्तीपुर में किराये के मकान में मायके वालों के साथ रह रही दो बच्चों की मां ने पंखे से लटकर की सुसाइड तीन वर्ष पूर्व हुई थी पति की मौत । पूरी घटना समस्तीपुर जिले के मुफ़्फ़ीसल थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित वार्ड 39 की है जहां मुकेश कुमार के मकान में किराये लेकर 3 साल से मायके बालों के साथ रह रही दो बच्चों की मा ने किया सुसाइड तीन वर्ष पूर्व पति की भी हुई थी बिजली के करंट से मौत ।सुसाइड की सूचना पर पहुंची मुफ़्फ़ीसल की पुलिस ने पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा हैं ।वही मृतिक के पिता कृष्णा झा का बताना है हमलोग मुजफ्फरपुर जिला के सकरा थाना के बेनी गांव के रहनेवाले हैं । 2016 में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ निवासी त्रिवेणी चौधरी के पुत्र लक्ष्मीकांत चौधरी से मेरी बेटी बबली कुमारी की शादी हुई थी ।उस समय दामाद मुंबई में एक निजी कम्पनी में रहकर काम करता था ।मेरे बेटी के दो शिशु हैं बड़ा लड़का का नाम अजय कुमार है और लड़की का नाम कोमल कुमारी है ।जिसकी उम्र 4 साल हैं ।लेकिन शादी के छ्ह साल बाद मेरे दामाद का बिजली की करंट से घर पर ही मौत हो गया था । मौत के 6 महीने मौत के बाद उसे ससुराल वालों ने मेरी बेटी से एलआईसी का पैसा लेकर उसके साथ मारपीट करता था और मौत के 6 महीने बाद दोनों शिशु को रखकर उसके सास ससुर ने घर से निकाल दिया था । उसके बाद से ही हम मोहनपुर में अपनी छोटी बेटी और बेटे के साथ दो साल से किराए के मकान में रहती थी मेरा छोटा बेटा यही एक किराने की दुकान में काम करता है। लेकिन आज सुबह में मेरे से से 6:00 बजे बात करके वह फिर घर में सोने चली गई और काफी देर के बाद भी गेट का दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से देखा तो फंदे से लटका हुआ पाया । वहीं सूचना पर पहुंचे मुफ़्फ़ीसल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह का बताना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहनपुर स्थित एक किराये के मकान में स्त्री का शव लटका हुआ पाया गया है ।इस सूचना पर हम लोग पहुंचे हैं ।मृतक स्त्री के पिता से पूछताछ कर रहे हैं । फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है ।

घटनाएँ, समस्तीपुर

तेल टैंक फटने से टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सात मजदुर कर रहें थे काम, काफी पुराना हो चुका था तेल टैंक

नया विचार समस्तीपुर।समस्तीपुर में टायर की फैक्ट्री में तेल टैंक फटने से लगी भीषण आग सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने दमकल की पांच गाड़ी की मदद से तीन घण्टे के बाद भी आग पर काबू नही पाया जा सका है ।आग लगने के बाद ग्रीन पायरो इंडस्ट्रीज फैक्टरी के मालिक सद्दाम हुसैन फरार हो गए ।इससे पूर्व भी तीन बार इस टायर फेक्टरी में लग चुकी है भीषण आग ।पूरी घटना समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर स्तित टायर फेक्टरी ग्रीन पायरो इंडस्ट्रीज की हैं जंहा दिन के 12 बजे तेल टैंक के फटने से भीषण आग लग गई जिसके बाद सूचना पर पांच दमकल की गाड़ियों की मदद से तीन घण्टे बाद भी आग पर काबू नही पाया जा सका हैं । फैक्ट्री में काम करने वाले उपेन्द्र कुमार मजदूर जो मोतिहारी का रहनेवाला है उसका बताना है कि हमलोग सात मजदूर काम कर रहें थे एक आदमी चला रहा था तेल टैंक मशीन अचानक फट गया ।जो टैंक 12 बजे फटा है वो काफी पुराना था ।टैंक फटने के बाद भीषण आग लग गई । वहीं स्थानीय ग्रामीण रामवृक्ष पासवान का बताना है कि इस फैक्ट्री में तीन बार अब तक आग लग चुकी है हर वर्ष कभी टैंक फटने से तो कभी गैस लीक होने की वजह से आग लगती है फैक्ट्री मालिक को हर वर्ष इसका मुआवजा मिल जाता है लेकिन आसपास के किसान को इसका नुकसान भुगतना पड़ता है खेतों में लगी फसल का नुकसान हो जाता है । वही संबंध में मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष फैजुल अंसारी का बताना है कि आग लगने की सूचना मिली थी सूचना पर 112 की टीम गई है हालांकि आग कैसे लगी है इसकी जानकारी अब तक नहीं है । घटनास्थल पहुंची 112 की टीम के कर्मी राजीव कुमार का बताना है कि सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे तो यंहा फायर ब्रिगेड की गाड़ी लगी हुई थी ।सभी आग बुझाने में जुटी हुई है । वहीं सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह का बताना है कि फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी सूचना पर अग्निशमन की टीम पहुंची है लगभग अब तक पांच गाड़ी को भेजा जा चुका है ।2 घंटे से अधिक का समय लग चुका है लेकिन अब तक पूरी तरह आग पर काबू नहीं पाया जा सका लेकिन स्थिति अब नियंत्रण में है ।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top