Hot News

घटनाएँ

घटनाएँ, समस्तीपुर

मारपीट में युवक घायल, प्राथमिकी

नया विचार सरायरंजन : थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग स्थित वार्ड 12 में रविवार की शाम कतिपय लोगों ने पूर्व के विवाद को लेकर एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक गांव के ही लक्ष्मण साव का पुत्र मोहन कुमार साव (30) बताया गया है। इस घटना को लेकर सरायरंजन थाना कांड सं. 1/ 25 दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में घालय युवक ने कहा है कि रविवार की शाम गांव के ही कतिपय लोग हरवे –हथियार के साथ उनके दरवाजे पर आ धमके और उनके साथ गाली– गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर हमलावरों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही उनके गले से सोने की चेन ले उड़े ।आरोपित लोगों में अनिल कुमार साव, अभिषेक कुमार, सुबोध साव ,अमन कुमार समेत चार –पांच अन्य लोग शामिल हैं।

घटनाएँ, समस्तीपुर

अवैध रूप से चल रहे डीजल-पेट्रोल कटिंग के कारोबार, डीजल पेट्रोल में लगी आग मची अफ़रा-तफरी

  नया विचार  उजियारपुर। समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत जनकपुर गांव स्थित आजाद चौक समीप एन एच 28 के किनारे शनिवार को शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब सड़क न किनारे रखे गए पेट्रोल डीजल के डब्बे में अचानक आग लग गई कुछ ही देर में आग की लपट विकराल रूप धारण कर लिया जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गया।   धू धू कर जलता पेट्रोल डीजल स्थिति अनियंत्रित होते देख स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी। सूचना पर दलसिंहसराय उजियारपुर से अग्निशमन दस्ता की गाड़ी घटना पर पहुंची, अग्निशमन दस्ता कर्मियों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। वहीं स्थानीय लोगों में इस बात की भी चर्चा है कि उक्त स्थान पर अवैध रूप से तेल टैंकर से पेट्रोल डीजल की चोरी कर स्टोर किया जा रहा है । शनिवार की शाम जब एक पेट्रोल टैंकर से पेट्रोल निकाल कर गोदाम में रखने के दौरान अचानक आग लग गई।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top