Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : ‘नन्हा सा दिल’ परियोजना : स्वस्थ हुए बच्चों का बीसीसीएल ने किया सम्मान

Dhanbad News : कोल इंडिया द्वारा संचालित ‘नन्हा सा दिल’ परियोजना के अंतर्गत जन्मजात हृदय रोग से ग्रस्त बच्चों की सर्जरी के बाद स्वस्थ होने पर बीसीसीएल मुख्यालय में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित कर बच्चों व उनके अभिभावकों को उपहार प्रदान किया गया. कार्यक्रम में कोयला सचिव विक्रम देव दत्त, कोल इंडिया चेयरमैन पीएम प्रसाद सहित एनसीएल व एमसीएल के वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े. वहीं मौके पर बीसीसीएल की ओर से निदेशक (कार्मिक) मुरली कृष्णा रमैया, निदेशक तकनीकी (परिचालन) संजय सिंह, निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) मनोज कुमार अग्रवाल व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. धनबाद के 15,096 समेत झारखंड के 18,000 बच्चों की हो चुकी है स्क्रीनिंग : बीसीसीएल के निदेशक कार्मिक श्री रमैय्या ने बताया कि ‘नन्हा सा दिल’ परियोजना के अंतर्गत झारखंड के विभिन्न जिलों में अब तक लगभग 18,000 बच्चों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है. इसमें से धनबाद जिले में 15,096 बच्चों की जांच की गयी है. 154 बच्चों के इको टेस्ट किये गये. साथ ही अब तक 30 बच्चों की सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है. अगले चरण में 100 से अधिक बच्चों के इको टेस्ट किये जायेंगे, ताकि और बच्चों को सर्जरी के लिए चिह्नित किया जा सके. डीपी श्री रमैय्या ने बताया कि यह परियोजना कोल इंडिया द्वारा श्री सत्य साईं ट्रस्ट के सहयोग से चलायी जा रही है. उद्देश्य हृदय रोग से ग्रसित बच्चों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा कर उनके जीवन को खुशहाल बनाना है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : ‘नन्हा सा दिल’ परियोजना : स्वस्थ हुए बच्चों का बीसीसीएल ने किया सम्मान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur news ट्रेन हादसे में पिता-बेटी की गयी जान

महाकुंभ का पावन स्नान कर घर लौट रहे एक परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गयी जब रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन हादसे ने पिता और बेटी की जान चली गयी. झंडापुर के अनिल कुमार साह (50) और उनकी बेटी खुशी कुमारी (14) बिहपुर स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद गुरुवार की देर रात अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गये. इस हादसे में अनिल कुमार साह की मौके पर ही मौत हो गयी.गंभीर रूप से घायल खुशी कुमारी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. ……………………………………………………………… श्रद्धा से शुरू हुई यात्रा, मातम में बदली वापसी बिहपुर . अनिल कुमार साह अपनी पत्नी जूही देवी और बेटी खुशी कुमारी के साथ प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने गये थे. आस्था से भरी इस यात्रा में उन्होंने संगम में डुबकी लगायी, पूजा-पाठ किया और संतों के प्रवचन सुने. उन्हें क्या पता कि घर लौटते वक्त एक हादसे में उनका परिवार उजाड़ जायेगा. गुरुवार रात वह कटिहार-बरौनी रेलखंड के बिहपुर स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतरे. घर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे कि अचानक एक तेज रफ्तार ट्रेन आयी और पिता-बेटी को अपनी चपेट में ले लिया. अनिल कुमार साह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी खुशी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. संतान का शव देख बेसुध हुई मां जूही देवी, जो इस हादसे में बच गयी, वह अपने पति व बेटी के शव को देख कर बेसुध हो गयी. उनके विलाप से पूरा अस्पताल गूंज उठा. आसपास के लोग इस दुखद घटना से स्तब्ध रह गये. मृतक के परिजन अमित कुमार साह और सन्नी कुमार साह ने बताया कि वह महाकुंभ से लौट कर खुशी-खुशी घर आ रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. पिता व बेटी की मौत की समाचार जैसे ही गांव पहुंची, गांव में मातम छा गया. परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हैं. धर्म और नियति के बीच छूटी जीवन की डोर पिता व बेटी की दुखद घटना यह सोचने पर मजबूर करती है कि कभी-कभी आस्था और श्रद्धा भी नियति के आगे हार जाती है. वह पुण्य कमाने संगम गये थे. लौटते वक्त उनकी जीवन-लीला समाप्त हो गयी. इस हादसे ने उनके परिवार को ही नहीं, बल्कि पूरे इलाके को शोक में डूबो दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur news ट्रेन हादसे में पिता-बेटी की गयी जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : सीसीएल में अगले वर्ष से दिखेगा सबस्टेंशियल ग्रोथ : सीएमडी

राकेश वर्मा, बेरमो : सीसीएल सीएमडी निलेंदू कुमार सिंह ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में सीसीएल का कोयला उत्पादन लक्ष्य 100 मिलियन टन निर्धारित है. इसमें 90-92 मिलियन टन उत्पादन किये जाने की संभावना है. सीसीएल की चंद्रगुप्त एवं कोरते-बसंतपुर का लक्ष्य 100 मिलियन टन में शामिल किया गया था. इसके अलावा अन्य दो माइंस का इसी इनहासमेंट करके लक्ष्य निर्धारित किया गया था. अब दो माइन खुलने की स्थिति में आ चुकी है. इसका इसी इनहासमेंट कार्य प्रगति पर है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में धरातल पर कई चीजें दिखायी पड़ने लगेगी तथा उत्पादन के मामले में बदलाव दिखेगा. सीसीएल में अगले वित्तीय वर्ष में सब्सटेंशियल ग्रोथ दिखेगा. इसको लेकर सारा होमवर्क कर लिया गया है. श्री सिंह शुक्रवार को ढोरी एरिया के अमलो परियोजना परिसर में नया विचार से विशेष बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कंपनी में उत्पादन के क्षेत्र में समस्या कुछ नहीं है. सिर्फ जरूरत है नये सिरे से सकारात्मक सोच की तथा कॉम्प्रिहेंसिव मिलकर काम करने की. फोरेस्ट क्लीयरेंस व इनवायरमेंटल क्लीयरेंस मेरे हाथ में नहीं है. यह केंद्र व राज्य प्रशासन से जुड़ा मामला है. हम प्रशासन व रैयत की जमीन ले रहे हो तो उनका कॉन्फिडेंस गेन करना होगा. रैयत विस्थापित को यह समझाना होगा कि हमसे उनको क्या मिलेगा. इसमें कहीं न कहीं हम चूक जाते हैं. मुख्यालय में जो भी रैयत व विस्थापित हमसे मिलने आते हैं, उनको यह मालूम ही नहीं रहता है कि जमीन के बदले उनको क्या मिलेगा? डीआरएंडआरडी परियोजना को चालू करने को लेकर मंथन नहीं सीएमडी ने कहा कि चीर लंबित डीआरएंडआरडी परियोजना को चालू करने को लेकर फिलहाल कंपनी किसी तरह की मंथन नहीं कर रही है. इस वर्ष की कार्ययोजना में भी यह शामिल नहीं है. अभी पूरा फोकस कोतरे बसंतपुर परियोजना पर है. ढोरी एरिया की बंद पिछरी खदान को खोलने की दिशा में अभी थोड़ा समय लगेगा. यहांं लैंड ऑथेंटिकेशन का बड़ा मामला है. इसके लिए राज्य प्रशासन से मदद लेना पड़ेगी कई बार हमलोगों ने इसको लेकर बात की है. इस खदान से जुड़े बहुत सारे लैंड रिकाॅर्ड मिसिंग है. नये सिरे से इस खदान को चालू करने के लिए लैंड ऑथेंटिकेशन की जरूरत पड़ेगी. लैंड ऑथेंटिकेशन नहीं रहने के कारण हमलोग इसी व एफसी अप्लाई नहीं कर पाते हैं. यहां के जिन रैयतों के पास जमीन के कागजात है, वो जिला प्रशासन से सत्यापन कराये. जमीन है तो निश्चित रूप से इसका रिकाॅर्ड होना चाहिए. अमलो (एएओडीसीएम) परियोजना काे मॉडल माइन बनाने की है योजना सीएमडी ने कहा कि ढोरी एरिया की अमलो (एएओडीसीएम) परियोजना का मॉडल माइन बनाने की योजना है. इसके मद्देनजर ही आज फेस घंटों अमलो माइंस का निरीक्षण किया गया है. इसमें थोड़ा समय लगेगा, लेकिन इसके लिए टॉप टू बॉटम उसी लाइन में चलना होगा. मिट्टी कहा है, कोयला कहां है, इसकी बारीकी से जानकारी होनी चाहिए. अमलो में बहुत जल्द हाइवॉल माइनिंग होगी, सिर्फ डीजीएमएस से परमिशन मिलने का इंतजार है. इसके अलावा इसका इसी एमेनडेमेंट जरूरी है. क्योंकि हाइवाल माइनिंग मूलत: यूजी माइनिंग है, इसलिए अब यूजी व ओसी दोनों का इसी (इनवायरमेंटल क्लीयरेंस) लेना होगा. कहा कि उत्पादन के मामले में ढोरी एरिया बेहतर कर रहा है. एसडीक्यू थ्री परियोजना ठीक-ठाक है. अमलो भी ठीक हो जायेगी. बीएंडके एरिया की कारो परियोजना का फोरेस्ट क्लीयरेंस स्टेज दो मिल गया है. एकेके माइंस का भी विस्तार जल्द होगा. टर्मिनेट होंगे आउटसोर्स के छह कांट्रेक्ट सीएमडी ने कहा कि कंपनी आउटसोर्स दो कारणों से करती है. एक तो जो माइन का पीआर बनता है, दूसरा जो पुरानी माइंस है वहां से उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से. आजकल होता क्या है आउटसोर्स कंपनियां जो एल-1 होती है, वह एक साथ चार-पांच जगहों पर कम ले लेती है, इसके बाद अपने प्लान के तहत काम शुरू करती है. फिलहाल कंपनी में छह आउटसोर्स कांट्रेक्ट ऐसे हैं, जिनसे दिक्कतें आ रही है. कंपनी ने सुधारने के लिए छह माह का समय दिया. मार्च तक और समय देंगे. इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो इन कंपनियों को टर्मिनेट किया जायेगा. उनका जो भी पैसा कंपनी के पास जमा है, वो फोर फिट हो जायेगा तथा अगले एक साल तक कंपनी में काम करने पर प्रतिबंध रहेगा. काम लिये है तो काम किजिए अन्यथा दूसरे को मौका दिजिए. दिल्ली से दौलताबाद तक की पैरवी इसमें नहीं सुनी जायेगी. एक-दो दिनों के अंदर इसका कुछ रिजल्ट दिखायी पड़ेगा. ढोरी और बीएंडके एरिया की खदानों का किया निरीक्षण सीसीएल के सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह ने शुक्रवार को सीसीएल ढोरी व बीएंडके एरिया की कई खदानों का निरीक्षण कर चल रहे उत्पादन-उत्पादकता की जानकारी ली. सबसे पहले अमलो माइंस पहुंचे तथा डिपार्टमेंटल उत्पादन कार्य देखा. विभागीय उत्पादन कार्य में लगे ड्रिल ऑपरेटर से बात की. पूछा कि कितना होल कर रहे हो. कोयला के ऊपर कितना ओबी है. बाद में आउटसोर्सिंग पैच का नीचे साइड का निरीक्षण कर चल रहे काम को देखा. इसके बाद ढोरी रेलवे साइडिंग गये तथा साइडिंग के प्लेटफार्म में हो रही रैक लोडिंग की जानकारी ली. संबंधित अधिकारियों को हर हाल में चालू वित्तीय वर्ष में दिये गये उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया. मौके पर ढोरी के जीएम रंजय कुमार सिन्हा, अमलो के पीओ राजीव कुमारह सिंह, एसओ इएंडएम गौतम मोहंती, एसओसी मनोज कुमार, साइडिंग इंचार्ज प्रदीप कुमार,उमेश पासवान, संतोष कुमार राय, सीताराम उइके आदि मौजूद थे. इधर, बीएंडके एरिया की खासमहल कोनार व कारो परियोजना का भी सीएमडी ने निरीक्षण किया. परियोजना के व्यू प्वाइंट से माइंस का अवलोकन किया और उत्पादन व उत्पादकता की स्थिति से अवगत हुए. सीएमडी ने जीएम चितरंजन कुमार एवं खान प्रबंधक सुमेधानंदन सहित अन्य अधिकारियों को उत्पादन का ग्राफ बढ़ाने का निर्देश दिया. कहा कि बचे हुए लगभग दो माह में लक्ष्य के करीब पहुंचने का प्रयास करें. उन्होंने बरवाबेड़ा गांव के शिफ्टिंग के बारे में भी जानकारी ली और कहा कि प्रक्रिया तीव्र गति से जारी रखें. सीएमडी ने आउटसोर्सिंग कंपनी केएसएमएल के अधिकारियों से भी मशीनों की संख्या बढ़ाने और उत्पादन बढ़ाने की बात कही. मौके पर कई अधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur news गोनूधाम दंगल में काशी व फोटो संयुक्त विजेता

जगदीशपुर प्रसिद्ध गोनूधाम माघी मेले में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंतरराज्यीय स्तर के स्त्री व पुरुष पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया. दंगल प्रतियोगिता के समापन के साथ हीं गोनूधाम में तीन दिवसीय माघी मेले का भी समापन हो गया. प्रतियोगिता में गोसाईंदासपुर के फोटो पहलवान व अयोध्या हनुमानगढ़ी के काशी पहलवान को संयुक्त विजेता घोषित किया गया. दोनों के बीच पुरस्कार राशि का बराबर बंटवारा कर दिया गया. दूसरे स्थान पर दिल्ली के अनुज पहलवान रहे. तीसरे स्थान पर कदुआ मोहनपुर के गौतम पहलवान रहे. दूसरे दिन दंगल देखने हजारों दर्शक पहुंचे थे. पहलवानों के कुशल दांवपेंच से दर्शक रोमांचित हो रहे थे. स्त्री पहलवानों में रिया पहलवान, मधु पहलवान ने अपना दमखम दिखलाया. विजेता पहलवानों को मुख्य अतिथि देव कुमार दूबे ने पुरस्कृत किया. प्रतियोगिता में उद्घोषक की भूमिका में ललन कुमार यादव उर्फ लड्डू यादव थे. स्कोरर अमित कुमार व रेफरी की भूमिका में कैलाश यादव व लुटन यादव थे. दंगल प्रतियोगिता में धोरैया विधायक भूदेव चौधरी, जदयू नेता सुड्डू साईं, बाईपास थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, गोनूधाम धार्मिक न्यास समिति के अध्यक्ष शालीग्राम यादव, रामप्रकाश यादव, जवाहर यादव, सौरभ झा, अभिषेक झा, छोटू यादव, विवेकानंद उर्फ डिस्को सहित काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे. संत रविदास की जयंती : उनके आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प नारायणपुर संत शिरोमणि सद्गुरु रविदास की जयंती नगर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनायी गयी. वार्ड सदस्य संतोष राम के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ, जिसमें समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भजन संध्या हुआ. श्रद्धालुओं ने उनके रचित भजनों का श्रवण किया और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया. समाजसेवी अजय कुमार रविदास ने कहा कि संत रविदास जातिवाद के कट्टर विरोधी थे और उन्होंने समाज को आत्मज्ञान व समता का संदेश दिया. मौके पर दिलीप राम, सूरज कुमार, गुणानंद राम, राजीव कुमार, कुमोद दास, संजय राम, विजय राम, निरंजन राम, रूपण राम सहित कई गणमान्य उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur news गोनूधाम दंगल में काशी व फोटो संयुक्त विजेता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: संसाधन नहीं, बावजूद बास्केटबॉल में नाम रोशन कर रहे खिलाड़ी

धनबाद. जिले में बास्केटबाल के खिलाड़ियों की प्रतिभा किसी पहचान की जरूरत नहीं है. इसके बाद भी जिले में इसके लिए कोई सुविधा नहीं है. यहां ना खिलाड़ियों के लिए कोर्ट है और ना मैदान. इसके बाद भी खिलाड़ियों का हौसला कम नहीं हो रहा है. वे अपना व जिले का नाम जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं. हालांकि बिना संसाधन के ऐसा कब तक कर सकेंगे यह बड़ा सवाल है. जिले के खिलाड़ियों को स्पोर्ट्सने के लिए दूसरे किसी स्कूल व संस्थान का रुख करना पड़ता है. इससे उनका मनोबल कम होता है. संघ बैंक मोड़ स्थित जीजीपीएस स्कूल में संचालित होता है. वहीं खिलाड़ी स्पोर्ट्सने जाते हैं. वहां भी उनके लिए कोई ढंग का कोर्ट नहीं है. बास्केटबॉल के लिए सिंथेटिक कोर्ट की जरूरत है, मगर वे सीमेंट के कोर्ट पर स्पोर्ट्सने को विवश हैं. इससे उन्हें उच्च स्तर पर स्पोर्ट्सने में काफी परेशानी होती है. 1991 में बना था बास्केटबाल संघ : जिला बास्केटबाॅल संघ की स्थापना 1991 में हुई थी. इसके फाउंडर प्रेसिडेंट आरएस चहल थे. उन्होंने ही संघ को 1991 से लेकर 2018 तक फंड दिया. श्री चहल 2018 में संघ से किसी कारण से अलग हो गये. इसके बाद संघ की कमेटी के लोगों ने आपस में मिलकर संघ को संभाला. संघ के पास नहीं है अपना ग्राउंड : जिला बास्केटबाल संघ के पास अपना ग्राउंड नहीं है और ना कोर्ट है. जीजीपीएस स्कूल में चल रहे संघ के सेंटर को संघ के सेक्रेटरी कलोल समांता देखते हैं. संघ को पहले कई स्कूल अपना ग्राउंड देते थे, मगर अब स्कूलों से मदद मिलनी बंद हो गयी है. संघ को आज बड़ा गुरुद्वारा और आरएस चहल ही सहयोग करते हैं. क्या है दिक्कत – टूर्नामेंट की कमी से खिलाड़ियों को उच्च स्तर पर स्पोर्ट्सने में दिक्कत होती है. – खिलाड़ियों को कोर्ट के लिए दूसरे संस्थानों के भरोसे रहना पड़ता है- खुद का पैसा खर्च कर खिलाड़ियों को मैच स्पोर्ट्सने जाना पड़ता है – बिना कोर्ट के खिलाड़ियों को अभ्यास करने में होती है दिक्कत- जिला प्रशासन से नहीं मिलती है सहायता – संसाधन की कमी से स्पोर्ट्स छोड़ रहे हैं खिलाड़ी क्या है उपलब्धि – संघ में वर्तमान में 500 से अधिक खिलाड़ी जुड़े है- जिले की अनु, स्वेता व स्वीटी हिंदुस्तानीय टीम का रह चुकी है हिस्सा – जिले की तीन बालिका खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय कैंप में हिस्सा लिया – 1996 से लगातार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रहा दूसरा स्थान- जिले के खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लगातार कर रहे है बेहतर प्रदर्शन क्या कहते हैं सेक्रेटरी संघ की शुरुआत बहुत बेहतरीन हुई थी. पहले खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलने के वजह से शानदार प्रदर्शन करते थे. वर्तमान में संघ का हाल बेहाल होता जा रहा है. संघ के पास फंड की कमी है. इससे खिलाड़ियों पर आर्थिक बोझ पड़ता है. संघ के पास अपना ग्राउंड नहीं होने से खिलाड़ियों को काफी परेशानी होती है. कलोल समांता, सेक्रेटरी, जिला बास्केटबाॅल संघ डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: संसाधन नहीं, बावजूद बास्केटबॉल में नाम रोशन कर रहे खिलाड़ी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : राज्य के छात्रों के लिए तय होगी रिसर्च व इनोवेशन पॉलिसी

Dhanbad News : झारखंड प्रशासन राज्य के छात्रों के लिए रिसर्च और इनोवेशन नयी पॉलिसी बनाने जा रही है. इसी क्रम में 18 फरवरी को एनेक्सी बिल्डिंग, प्रोजेक्ट भवन, धुर्वा( रांची) में एक राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे. कार्यशाला का उद्देश्य झारखंड स्टूडेंट रिसर्च एंड इनोवेशन पॉलिसी-2025 पर चर्चा करना और इसे अंतिम रूप देना है. इस नीति के तहत राज्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को अनुसंधान और नवाचार से जोड़ने के लिए विशेष सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराये जायेंगे. झारखंड उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में सभी राज्य और निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति, डीन और विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य भाग लेंगे. बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से कुलपति प्रो राम कुमार सिंह के साथ 10 कॉलेजों के प्राचार्य इसमें भाग लेंगे. विवि को भेजे गये पत्र में बताया गया है कि राज्य प्रशासन का उद्देश्य है कि झारखंड के छात्र नए शोध कार्यों और स्टार्टअप्स में आगे बढ़ें और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले. कार्यशाला के दौरान, डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के कार्यान्वयन पर भी चर्चा होगी. उच्च शिक्षा विभाग ने विभिन्न वेब पोर्टल विकसित किये हैं, जिनका भी इस कार्यक्रम में उद्घाटन किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : राज्य के छात्रों के लिए तय होगी रिसर्च व इनोवेशन पॉलिसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: निगम के 17 सैरातों की ऑनलाइन बंदोबस्ती 28 को, रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खुला

धनबाद. नगर निगम के 17 सैरातों की ऑनलाइन बंदोबस्ती 28 फरवरी को होगी. ऑनलाइन बंदोबस्ती में भाग लेने के लिए संवेदकों को ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा. शुक्रवार को नगर निगम का पोर्टल (साइट) खुल गया है. www.mstcecommerce.com साइट पर जाकर 1180 रुपये शुल्क जमा कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके साथ 10 प्रतिशत सिक्युरिटी मनी भी जमा करनी है. 27 फरवरी तक साइट खुली रहेगी. 28 फरवरी को अपराह्न 12 से लेकर शाम चार बजे तक ऑनलाइन बीडिंग होगी. पिछले साल सैरातों की जो बेस प्राइस थी, उसी बेस प्राइस से बीडिंग शुरू होगी. जो संवेदक सबसे अधिक की बीडिंग करेंगे, उन्हें सैरात दिया जायेगा. एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के लिए सैरातों की बंदोबस्ती होगी. हिंदुस्तान प्रशासन के उपक्रम एमएसटीसी के माध्यम से सैरातों की ऑन लाइन बिडिंग होगी. कहां-कहां हैं नगर निगम के सैरात कतरास बाजार हटिया स्थित पार्किंग एवं स्टॉल, लिलोरी पार्क पार्किंग, गुहीबांध बस पड़ाव सैरात, अंगारपथरा मौनी स्थित नदी किनारे ट्रैकर स्टैंड, सिटी सेंटर से जालान अस्पताल तक रोड के दोनों तरफ पार्किंग, बरटांड़ बस पड़ाव बैरियर, बिग बाजार सरायढेला सड़क के दोनों तरफ, हीरापुर हटिया के शेडो किरायेदार के स्थलों का छोड़कर जमीन पर बैठनेवाले खुदरा विक्रेताओं से दैनिक टोल वसूली, कोर्ट कैंपस धनबाद कोहिनूर मैदान, हीरापुर हटिया चौपाटी, पार्क मार्केट पार्क ग्राउंड, शांति भवन से टाटा मोटर्स तक एवं राजेंद्र मार्केट बैंक मोड़ कुआं से टाटा मोटर्स के सामने सड़क के दोनों ओर पार्किंग स्थल, झरिया टेक्सटाइल मार्केट रोड के दोनों तरफ पार्किंग, पुराना बाजार पानी टंकी चौपाटी, राजेंद्र मार्केट से ईश्वर लाल चावड़ा मैंशन मार्केट तक एवं नगर निगम गेट से लेकर ईश्वर लाल चावड़ा मेंशन मार्केट तक रोड के दोनों किनारे, परघाबाद बस-ट्रेकर-टेंपू पड़ाव, शहरपुरा नेहरू मैदान एवं सब्जी मार्केट गुरुद्वारा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: निगम के 17 सैरातों की ऑनलाइन बंदोबस्ती 28 को, रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खुला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : बीबीएमकेयू के दीक्षांत समारोह के लिए 1,135 विद्यार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Dhanbad News : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के लिए 1,135 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. ये सभी दीक्षांत समारोह में अपने-अपने कोर्स के डिग्री प्रमाणपत्र प्राप्त करेंगे. वहीं छात्रों के रजिस्ट्रेशन के बाद परीक्षा विभाग दीक्षांत समारोह की तैयारियों में जुट गया है. समारोह के आयोजन के लिए बनायी गयी 24 अलग-अलग कमेटियां भी अपने स्तर पर तैयारियों में लगी हुई हैं. हर दिन ये कमेटियां बैठक कर आयोजन की समीक्षा कर रही हैं. एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को दी जायेगी डिग्री : इस दीक्षांत समारोह में यूजी और पीजी के तीन-तीन सत्रों के छात्रों को डिग्री प्रदान की जायेगी. इसके साथ ही यूजी वोकेशनल के तीन, यूजी जेनरल के तीन, एलएलबी के चार, बीएड के तीन, एमएड के तीन, एमबीबीएस के तीन, बीएससी नर्सिंग के एक और बीए-एलएलबी के एक सत्र के छात्रों को भी डिग्री प्रदान की जायेगी. इस समारोह में कुल एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को डिग्री दी जायेगी. दीक्षांत समारोह का आयोजन विवि परिसर में बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा के अनावरण के बाद किया जायेगा. 10 कोर्सों के 195 टॉपर्स को मिलेगा गोल्ड मेडल : दीक्षांत समारोह में 10 कोर्सों के 195 टॉपर्स को गोल्ड मेडल प्रदान किया जायेगा. इसमें पीजी सत्र (2019-21) के 26, सत्र (2020-22) के 26 और सत्र (2021-23) के 28 विद्यार्थी शामिल हैं. यूजी सत्र (2018-21) के 25, (2019-22) के 27 और (2020-23) के 28 टॉपर्स को भी सम्मानित किया जायेगा. यूजी वोकेशनल कोर्स के सत्र 2018-21, 2019-22 और 2020-23 के चार-चार टॉपर्स, यूजी जेनरल कोर्स के सत्र 2018-21 के तीन, सत्र 2019-22 के दो और सत्र 2020-23 के तीन टॉपर्स को गोल्ड मेडल मिलेगा. इसके अलावा, विशेष पाठ्यक्रमों में एमबीबीएस के तीन, एलएलबी के चार, बीए-एलएलबी के एक, बीएड के तीन, एमएड के तीन और बीएससी नर्सिंग के एक सत्र के टॉपर को भी गोल्ड मेडल दिया जायेगा. इनके साथ ही विवि के दीक्षांत समारोह में पहली बार पीएचडी की डिग्री प्राप्त करने वाले शोधार्थियों को डिग्री प्रदान की जायेगी. पीएचडी डिग्री प्राप्त करने वाले शोधार्थियों के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन कराया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : बीबीएमकेयू के दीक्षांत समारोह के लिए 1,135 विद्यार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur news पत्नी पर चाकू से किया हमला, खुद पेट में घोंपा चाकू, दोनों रेफर

कहलगांव अंतिचक थाना क्षेत्र के ओरियप गांव में शुक्रवार की दोपहर गांव के बीच सड़क पर पति-पत्नी की आपसी विवाद में मो इम्तियाज उर्फ मंगला गोस्वामी ने अपनी पत्नी बीबी नूरसी को चेहरे पर चाकू मार कर जख्मी कर दिया और खुद पेट में चाकू घोंप लिया. इस घटना में उसके पेट की अतड़ी बाहर आ गयी. सूचना पर पहुंची अंतिचक थाना की पुलिस ने दोनों को अनुमंडल अस्पताल कहलगांव में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर स्थिति में बेहतर उपचार के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया. बीबी नूर्शी के परिजनों के अनुसार दोनों का प्रेम विवाह 15 साल पहले हुआ था. सबौर के बीरो गोस्वामी के पुत्र मंगला गोस्वामी ने धर्म परिवर्तन कर मो इम्तियाज बन कर 15 साल पहले ओरियप गांव के मो मकबूल की पुत्री बीबी नूर्शी से कोर्ट मैरिज किया था. उसके बाद से दोनों परिवार गुजरात में रह कर काम कर रहे थे. मो मकबूल के अनुसार मो इम्तियाज के मारपीट करने से तंग आकर दो महीना पहले बीबी नूर्शी गुजरात के एक लड़के के साथ भाग कर अपने मायके ओरियप आ गयी थी. जिससे वह शादी करना चाहती थी,चार दिन पहले मो इम्तियाज उर्फ मंगला ओरियप ससुराल में आ गया और पत्नी को साथ चलने का दबाव डाल रहा था. शुक्रवार की दोपहर सभी घर के लोग मस्जिद में नमाज अदा करने गये थे. दोनों में विवाद हो गया. मंगला ने चाकू से पत्नी पर चेहरे, सिर व गर्दन पर चाकू से वार कर घायल कर दिया और खुद अपने पेट में चाकू घोंप लिया. ग्रामीणों के अनुसार मंगला शराब के नशे में था. अंतिचक थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद में घटना हुई है. फरार चल रहा युवक गिरफ्तार कहलगांव पुराने केस के अलग-अलग मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्त में आया युवक महेशामुंडा का अजीत सरस्पोर्ट्स का पुत्र नीरज कुमार सरस्पोर्ट्स को पुराने मारपीट मामले में एनटीपीसी परिसर से मकसपुर के रवि पहाड़िया को शराब बेचने के पुराने मामले में उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. जानकारी थाना प्रभारी अतुलेश कुमार सिंह ने दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur news पत्नी पर चाकू से किया हमला, खुद पेट में घोंपा चाकू, दोनों रेफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi Crime: FIITJEE के चेयरमैन, CEO और CFO पर 98,900 रुपए ठगी का आरोप, FIR दर्ज

Ranchi Crime: रांची-हरिओम टावर स्थित फिटजी के चेयरमैन डीके गोयल, सीईओ मनीष आनंद और सीएफओ राजीव बब्बर पर 98,900 रुपए ठगी के आरोप में लालपुर थाने में केस दर्ज किया गया है. यह केस मधुकम साईं बिहार कॉलोनी निवासी जगदीश गुप्ता की शिकायत पर दर्ज हुआ है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को क्या बताया? शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने अपने पुत्र शुभंक राज का एडमिशन फिटजी इंस्टीट्यूट में अक्टूबर 2024 में सत्र 2025-27 के लिए कराया था. एडमिशन के दौरान शिकायतकर्ता की बेटी ने 47,600 रुपये ऑनलाइन भुगतान किया था. इसके बाद उन्होंने 51,300 रुपये का चेक दिया था. चेक 12 दिसंबर 2024 को क्लियर हो गया था. शेष आठ पोस्ट डेटेड चेक अप्रैल 2025, जुलाई 2025, अप्रैल 2026 और जुलाई 2026 की तिथि में दिये गये थे. यह सभी चेक वर्तमान में फिटजी कोचिंग इंस्टीट्यूट के पास ही हैं. एसबीआई में आवेदन देकर भुगतान रोकने का किया था आग्रह शिकायतकर्ता ने सभी चेक को एसबीआई में आवेदन देकर भुगतान रोकने का आग्रह किया था. हाल में शिकायतकर्ता को जानकारी मिली कि संस्थान को बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक बंद कर दिया गया है. निकट भविष्य में संस्थान के खुलने के आसार नहीं हैं. फिटजी ने बच्चों की जिंदगी से किया है खिलवाड़-शिकायतकर्ता शिकायतकर्ता के अनुसार, इस तरह उनके और उनके जैसे सैकड़ों अभिभावकों और उनके बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ गया है क्योंकि बोर्ड और जेईई की परीक्षा निकट है. यह पूरी तरह से बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने जैसा है. कोचिंग इंस्टीट्यूट के लोगों ने साजिश के तहत धोखाधड़ी कर फीस के रूप में ली गयी राशि का गबन कर लिया है. ये भी पढ़ें: Jharkhand Congress New In Charge: कांग्रेस ने गुलाम अहमद मीर की जगह किन्हें बनाया झारखंड कांग्रेस का नया प्रभारी? ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज BIT मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में करेंगी शिरकत, राजभवन से कब होंगी रवाना? ये है आज का ट्रैफिक रूट The post Ranchi Crime: FIITJEE के चेयरमैन, CEO और CFO पर 98,900 रुपए ठगी का आरोप, FIR दर्ज appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top