Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सांप का फन दांतों से दबाकर चचा ने दिखा दी बाजीगरी, कमजोर दिलवालों के लिए नहीं है ये वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लैटफॉर्म है, जहां रोज कुछ नया वायरल हो ही जाता है. एक ऐसा वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे देख लोग हैरान हैं. इस वायरल वीडियो में एक शख्स के गले में एक सांप लिपटा हुआ नजर आ रहा है. सांप अपने फन को फैलाए हुए होता है और शख्स उसे पकड़ता है. जैसे ही शख्स सांप के फन को पकड़ता है, सांप अपने मुंह को खोल देता है और शख्स के गले के ऊपरी हिस्से को अपने दांतों से पकड़ लेता है. इसके बाद वह सांप को शख्स के गले से बाहर निकालता है और नीचे लटका देता है. वीडियो के स्थान और समय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस अजीबो-गरीब वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और इसे बार-बार देख रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट का दौर लगातार जारी रहता है, जहां कभी कुछ मजेदार, कभी हैरान करने वाली चीजें सामने आती रहती हैं. View this post on Instagram A post shared by MEMES BY SUKHRAJ (@memesbysukhraj) Kumbh Chaiwala: कुंभ मेले में चाय बेचकर करोड़पति बनने की राह पर ‘कुंभ चायवाला’, Watch Video महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा के 5 डीपफेक वीडियो हुए वायरल, देखो कहीं सच न मान लेना The post सांप का फन दांतों से दबाकर चचा ने दिखा दी बाजीगरी, कमजोर दिलवालों के लिए नहीं है ये वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Board 12th Philosophy Sample Paper: फिलॉसफी के विषय में करेंगे टाॅप, इस सैंपल पेपर से करें तैयारी

Bihar Board 12th Philosophy Sample Paper: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने 2024-2025 शैक्षिक सत्र के लिए कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी को और सरल बनाने के उद्देश्य से 2025 का फिलॉसफी का मॉडल पेपर जारी किया है. यह मॉडल पेपर छात्रों को परीक्षा के पैटर्न, अंकन योजना और प्रश्नों के प्रकार को समझने में मदद करेगा, जिससे उनकी तैयारी और भी प्रभावी हो सकेगी. विशेष रूप से, इस फिलॉसफी मॉडल पेपर के माध्यम से छात्र यह जान सकेंगे कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं और उन्हें सही तरीके से हल करने के लिए कौन सी रणनीतियां अपनानी चाहिए. इस लेख में, हम बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के फिलॉसफी मॉडल पेपर 2025 का विश्लेषण करेंगे और इसे प्रभावी तरीके से उपयोग करने के कुछ उपयोगी सुझाव प्रदान करेंगे. Bihar board 12th philosophy sample paper: फिलॉसफी के विषय में करेंगे टाॅप, इस सैंपल पेपर से करें तैयारी 3 यहां देखें Bihar Board 12th Philosophy Sample Paper का PDF BSEB-Bihar-Board-12th-Philosophy-Sample-Paper-PDFDownload बिहार बोर्ड सैंपल पेपर से जुड़ी ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें Also Read: Bihar Board 12th English Sample Paper: अंग्रेजी में लाएं फर्स्ट क्लास मार्क्स, इस पीडीएफ से ऐसे करें तैयारी Also Read: Bihar Board 12th Hindi Sample Paper: हिंदी में करना है अच्छा स्कोर, तो ये प्रश्न हो सकते हैं मददगार The post Bihar Board 12th Philosophy Sample Paper: फिलॉसफी के विषय में करेंगे टाॅप, इस सैंपल पेपर से करें तैयारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Garena Free Fire Redeem Codes: 15 फरवरी 2025 के लिए गरेना फ्री फायर मैक्स के 100% वर्किंग रिडीम कोड्स

Garena Free Fire Redeem Codes: गरेना फ्री फायर मैक्स एक पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है, जिसे खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में स्पोर्ट्सा जाता है. लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम मोबाइल प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध है. यह गेम विशेष रूप से Android और iOS डिवाइस के लिए डिजाइन किया गया है और दुनियाभर में इसके लाखों यूजर्स हैं. इस गेम को 2017 में Garena द्वारा विकसित किया गया था. Free Fire एक टीम-आधारित सर्वाइवल गेम है जिसमें 50 खिलाड़ियों को एक बड़े मानचित्र पर एयरड्रॉप के द्वारा उतारा जाता है और इनमें से आखिरी जीवित खिलाड़ी या टीम जीतती है.इसमें प्लेयर्स को गन स्किन, ग्लू वॉल, वेपन, इमोट्स और पेट्स जैसी इन-गेम एक्सेसरीज खरीदने के लिए डायमंड्स की जरूरत होती है. चूंकि डायमंड्स असली पैसों से खरीदी जाती हैं, इसलिए सभी प्लेयर्स के लिए यह संभव नहीं होता. ऐसे में, फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड्स का इस्तेमाल एक बेहतर विकल्प है, जिसे डेवलपर्स द्वारा जारी किया जाता है और इसका उपयोग सभी प्लेयर्स कर सकते हैं. The post Garena Free Fire Redeem Codes: 15 फरवरी 2025 के लिए गरेना फ्री फायर मैक्स के 100% वर्किंग रिडीम कोड्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

SSC GD परीक्षा में फर्जीवाड़ा, बाथरूम में छिपा असली कैंडिडेट, स्कॉलर गिरफ्तार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में सदर थाना क्षेत्र के कच्ची-पक्की स्थित रंजीत कोल्ड स्टोर के पास डिजिटल जोन आईडीजेड सेंटर में SSC जीडी (कांस्टेबल) परीक्षा के दौरान दो फर्जी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए युवकों की पहचान सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी आकाश कुमार और वैशाली जिले के देशरी थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी पिंटू कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है. बाथरूम में छिपकर असली अभ्यर्थी कर रहा था धोखाधड़ी पुलिस जांच में सामने आया कि आकाश कुमार ने अपनी जगह परीक्षा देने के लिए स्कॉलर पिंटू कुमार को हायर किया था. आकाश खुद सेंटर के बाथरूम में छिपा हुआ था, ताकि परीक्षा के दौरान किसी को शक न हो. परीक्षा केंद्र के कमांडिंग ऑफिसर शुभम कुमार ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है. फिंगरप्रिंट जांच में हुआ खुलासा कमांडिंग ऑफिसर शुभम कुमार, जो कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में कार्यरत हैं, ने बताया कि गुरुवार को SSC जीडी (कांस्टेबल) परीक्षा के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक पटना से सूचना मिली कि एक संदिग्ध परीक्षार्थी दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा है. जब संदिग्ध अभ्यर्थी को फ्रिक्शन डेस्क पर बुलाकर फिंगरप्रिंट और फोटो जांच की गई, तो वह मिलान नहीं हुआ। इसके बाद असली अभ्यर्थी आकाश कुमार की तलाश शुरू हुई, जो बाथरूम में छिपा मिला. पूछताछ में आकाश ने कबूल किया कि उसने अपनी जगह पिंटू कुमार को परीक्षा में बैठाया था. पटना के अजीत ने रची थी पूरी साजिश पूछताछ के दौरान पिंटू कुमार उर्फ गोलू ने बताया कि पटना के उसके दोस्त अजीत कुमार ने उसे परीक्षा देने के लिए हायर किया था. अजीत ने परीक्षा देने के बदले में पैसे देने का वादा किया था, लेकिन सौदे की पूरी रकम का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस अब मास्टरमाइंड अजीत कुमार के बारे में जानकारी जुटा रही है. रजिस्ट्रेशन के बाद बायोमेट्रिक कर बाथरूम में छिपा था आकाश गिरफ्तार आरोपी आकाश कुमार ने बताया कि वह परीक्षा देने सेंटर पर पहुंचा, खुद ही रजिस्ट्रेशन कराया और बायोमेट्रिक सत्यापन करवाया. इसके बाद उसे निर्देश मिला कि लैब नंबर 5 में बायोमेट्रिक करवाकर बाथरूम में जाकर छिप जाए. उसने वैसा ही किया, जबकि उसकी जगह पिंटू परीक्षा देने बैठा. हाजीपुर के दिघी में बनी थी योजना पूछताछ में आकाश कुमार ने खुलासा किया कि मास्टरमाइंड अजीत कुमार से उसकी मुलाकात हाजीपुर के दिघी में हुई थी. वहीं पर यह साजिश रची गई कि आकाश की जगह पिंटू परीक्षा देगा। अजीत ने इसके लिए मोटी रकम की डील की थी. पुलिस अब अजीत की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस की कार्रवाई जारी पुलिस अब इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए छानबीन कर रही है. संभावना है कि इस फर्जीवाड़े में और भी लोग शामिल हो सकते हैं. जांच के बाद जल्द ही पुलिस इस पूरे मामले में बड़ी कार्रवाई कर सकती है. The post SSC GD परीक्षा में फर्जीवाड़ा, बाथरूम में छिपा असली कैंडिडेट, स्कॉलर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Congress: भूपेश बघेल बने पंजाब के महासचिव, के राजू को झारखंड का प्रभार, कांग्रेस में बड़ा फेरबदल

Congress: कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर शुक्रवार को बड़ा फेरबदल किया गया है. पार्टी ने भूपेश बघेल को पंजाब का महासचिव बनाया है. नासिर हुसैन को महासचिव और रजनी पाटिल, बीके हरिप्रसाद व मीनाक्षी नटराजन समेत नौ नेताओं को विभिन्न प्रदेशों का प्रभारी नियुक्त किया. कांग्रेस ने एक के बाद एक कई विधानसभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा फेरबदल किया है. नवनियुक्त महासचिव भूपेश बघेल को पंजाब और नासिर हुसैन को जम्मू कश्मीर का प्रभार सौंपा गया है. के राजू को झारखंड का प्रभारी नियुक्त किया. संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी की विज्ञप्ति कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नेताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी है. कांग्रेस ने पार्टी नेता राजीव शुक्ला, मोहन प्रकाश, देवेंद्र यादव, अजय कुमार, दीपक बाबरिया और हिंदुस्तान सिंह सोलंकी को प्रदेश प्रभारी के दायित्व से मुक्त कर दिया है. राजीव शुक्ला हिमाचल प्रदेश, मोहन प्रकाश बिहार, देवेंद्र यादव पंजाब, अजय कुमार ओडिशा, बाबरिया हरियाणा, सोलंकी जम्मू-कश्मीर के प्रभारी का उत्तरदायित्व निभा रहे थे. कांग्रेस ने भूपेश बघेल और सैयद नसीर हुसैन को क्रमश: पंजाब और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख का महासचिव नियुक्त किया। कांग्रेस ने हरीश चौधरी, अजय कुमार लल्लू और के. राजू को क्रमश: मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड का प्रभारी नियुक्त किया। pic.twitter.com/fVeJkKrYcc — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2025 The post Congress: भूपेश बघेल बने पंजाब के महासचिव, के राजू को झारखंड का प्रभार, कांग्रेस में बड़ा फेरबदल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ivy Green में आया Xiaomi Redmi Note 14, स्टाइलिश लुक और तगड़े फीचर्स का परफेक्ट मैच

Xiaomi ने अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन Redmi Note 14 का नया कलर वेरिएंट Ivy Green लॉन्च किया है. यह नया रंग फोन को और भी स्टाइलिश बनाता है. अगर आप एक दमदार स्मार्टफोन (Power Packed Smartphone) की तलाश में हैं, तो यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन और खासियतें. Redmi Note 14 (Ivy Green) की हिंदुस्तान में कीमत Xiaomi ने इसे तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत ₹17,999, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत ₹18,999 और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत ₹20,999 रखी गई है. यह फोन अमेजन इंडिया और Mi Store पर उपलब्ध है. कई बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ इसे और भी किफायती दाम में खरीदा जा सकता है. Redmi Note 14 के दमदार स्पेसिफिकेशन शाओमी के इस फोन में 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देता है. फोन में MediaTek Dimensity 7025 Ultra प्रॉसेसर दिया गया है, जो HyperOS (Android 14) पर काम करता है. 5,110mAh बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी बेहतर होती है. 2MP डेप्थ सेंसर और 16MP का फ्रंट कैमरा भी शानदार क्वॉलिटी देता है. टेक्नोलॉजी की लेटेस्ट समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Redmi Note 14 क्यों खरीदें? यह फोन दमदार बैटरी, बेहतरीन डिस्प्ले और शानदार कैमरा के साथ आता है. 120Hz AMOLED स्क्रीन गेमिंग और वीडियो देखने का शानदार अनुभव देती है. 50MP का कैमरा OIS सपोर्ट के साथ कम रोशनी में भी शानदार तस्वीरें क्लिक करता है. Ivy Green कलर इसे और भी प्रीमियम लुक देता है. फोन हल्का और स्लिम है, जिससे इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है. HyperOS और पावरफुल प्रॉसेसर इसकी परफॉर्मेंस को स्मूद बनाते हैं. अगर आप ₹20,000 के बजट में बेहतरीन कैमरा, दमदार बैटरी और AMOLED डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Redmi Note 14 (Ivy Green) एक शानदार विकल्प हो सकता है. 20 हजार के बजट में आनेवाले टॉप स्मार्टफोन्स, लिस्ट में देखें कौन-कौन शामिल Best Selling Smartphones: स्मार्टफोन बाजार में आईफोन 15 का दबदबा, देखिए टॉप फोन्स की लिस्ट The post Ivy Green में आया Xiaomi Redmi Note 14, स्टाइलिश लुक और तगड़े फीचर्स का परफेक्ट मैच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Board 12th Psychology Sample Paper: मनोविज्ञान के विषय में करेंगे टाॅप, ऐसे करें तैयारी

Bihar Board 12th Psychology Sample Paper:  बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने 2024-2025 शैक्षिक सत्र के लिए कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी को और सरल बनाने के उद्देश्य से 2025 का मनोविज्ञान का मॉडल पेपर जारी किया है. यह मॉडल पेपर छात्रों को परीक्षा के पैटर्न, अंकन योजना और प्रश्नों के प्रकार को समझने में मदद करेगा, जिससे उनकी तैयारी और भी प्रभावी हो सकेगी. विशेष रूप से, इस मनोविज्ञान मॉडल पेपर के माध्यम से छात्र यह जान सकेंगे कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं और उन्हें सही तरीके से हल करने के लिए कौन सी रणनीतियां अपनानी चाहिए. इस लेख में, हम बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के मनोविज्ञान मॉडल पेपर 2025 का विश्लेषण करेंगे और इसे प्रभावी तरीके से उपयोग करने के कुछ उपयोगी सुझाव प्रदान करेंगे. Bihar board 12th psychology sample paper: मनोविज्ञान के विषय में करेंगे टाॅप, ऐसे करें तैयारी 2 यहां देखें Bihar Board 12th Psychology Sample Paper का PDF BSEB-Bihar-Board-12th-Psychology-Sample-Paper-PDFDownload बिहार बोर्ड सैंपल पेपर से जुड़ी ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें Also Read: Bihar Board 12th English Sample Paper: अंग्रेजी में लाएं फर्स्ट क्लास मार्क्स, इस पीडीएफ से ऐसे करें तैयारी Also Read: Bihar Board 12th Hindi Sample Paper: हिंदी में करना है अच्छा स्कोर, तो ये प्रश्न हो सकते हैं मददगार The post Bihar Board 12th Psychology Sample Paper: मनोविज्ञान के विषय में करेंगे टाॅप, ऐसे करें तैयारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gopalganj News : साढ़े पांच सौ करोड़ रुपये के खर्च से जिलेभर में बनेंगी 284 सड़कें, मंत्रिमंडल से मिली मंजूरी

गोपालगंज. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण और पंचवर्षीय अनुरक्षण अवधि से बाहर हुए ग्रामीण पथों के पुनर्निर्माण का निर्णय लिया गया. इसके तहत गोपालंज जिले भर में साढ़े पांच सौ करोड़ के खर्च से कुल 630 किलोमीटर सड़क बनेगी, जो 284 अलग- अलग सड़कों के रूप में हाेगी. पंचवर्षीय अनुरक्षण अवधि से बाहर की सड़कों पर होगा काम ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत ग्रामीण सड़कों के नियमित एवं व्यवस्थित पुनर्निर्माण, उन्नयन या नवीनीकरण के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत एक नये अवयव के रूप में ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम को लागू किया गया है. इसमें राज्य के ग्रामीण कार्य विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं से निर्मित एवं पंचवर्षीय अनुरक्षण अवधि से बाहर ग्रामीण पथों का निर्माण होगा. इस कार्यक्रम के तहत पंचवर्षीय अनुरक्षण अवधि से बाहर एवं भविष्य में बाहर होने वाले सभी ग्रामीण पथों को आवश्यकतानुसार वर्गीकरण कर क्रियान्वयन किया जा सकेगा. इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन किये जाने के लिए संचालन प्रक्रिया में यह प्रावधान किया गया है कि पथों की दीर्घकालीन अवधि अर्थात सात वर्षों तक सतत रूप से राइडिंग मानक के अनुरूप रखी जा सके. ट्रैफिक काउंट के अनुसार बनेगा सड़कों पर बनेगा लेयर नयी सड़कों के निर्माण से पहले ट्रैफिक सर्वे होगा. इसके बाद ट्रैफिक काउंट के अनुसार पथ परत का निर्माण होगा. निर्धारित मानक अनुसार पथों का वर्गीकरण कर पथ की स्थिति के अनुरूप भौतिक सत्यापन कर पथ का प्राक्कलन तैयार किया गया है. इसके अंतर्गत पथ की संपूर्ण सेवा अवधि अर्थात सात वर्षों में पथ के कालीकृत भाग में दो बार कालीकरण कार्य किया जायेगा. इस अवयव के क्रियान्वयन के दौरान दूसरी बार पथ के पूरे कालीकृत भाग में किये जाने वाले कालीकरण कार्य के लिए प्राइस एडजस्टमेंट भुगतान किये जाने का प्रावधान किया गया है. किसान, व्यापारी समेत आमलोगों को परिवहन में होगी सुविधा इन सड़कों की स्वीकृति होने से राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी और गांवों का समग्र विकास होगा. इससे न केवल ग्रामीण सड़कों की स्थिति में सुधार आयेगा, बल्कि परिवहन व्यवस्था भी सुगम होगी. जिससे किसानों, व्यापारियों और आम जनता को लाभ मिलेगा. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा साथ ही छात्रों को विद्यालय, महाविद्यालय एवं महत्वपूर्ण संस्थानों तक सुलभ आवागमन की सुविधा मिलेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gopalganj News : साढ़े पांच सौ करोड़ रुपये के खर्च से जिलेभर में बनेंगी 284 सड़कें, मंत्रिमंडल से मिली मंजूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में चार जख्मी

आरा. आरा-बक्सर नेशनल हाइवे पर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटकी सासाराम गांव स्थित पड़ाव के समीप गुरुवार की शाम दो बाइक सवारों की सीधी भिड़ंत हो गयी. हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदस्य अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में एक बाइक पर सवार गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटकी सासाराम गांव निवासी श्रीराम बिंद का 21 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार एवं उसी गांव के निवासी लल्लू तुरहा का 18 वर्षीय पुत्र राजा कुमार है. जबकि दूसरी बाइक पर सवार उसी थाना क्षेत्र के कारीसाथ गांव निवासी अनूप सिंह का 17 वर्षीय पुत्र किशन सिंह एवं बीबीगंज गांव निवासी सतीश कुमार का 17 वर्षीय पुत्र पुष्कर कुमार सिंह शामिल है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजा कुमार का गजराजगंज बाजार पर मछली की दुकान है. गुरुवार की शाम वह अपने दोस्त आदित्य कुमार के साथ बाइक से अपनी दुकान पर गजराजगंज बाजार जा रहा था. जबकि दूसरी बाइक पर सवार अनूप सिंह अपने दोस्त पुष्कर कुमार सिंह के साथ छोटकी सासाराम से किताब लेकर घर लौट रहा था. उसी बीच छोटकी सासाराम गांव स्थित पड़ाव के समीप दोनों की बाइकों में सीधी भिड़ंत हो गयी, जिससे चारों जख्मी हो गये. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में चार जख्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सड़क हादसे में जख्मी हुए युवक की गयी जान

आरा. सड़क हादसे में हुए जख्मी छात्र की मौत हो गयी. इलाज के दौरान धरहरा स्थित निजी अस्पताल में शुक्रवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृत छात्र अरवल जिला के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के प्रसादी इंग्लिश गांव निवासी सुनील चौधरी का 21 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार है एवं वह बी.ए.पार्ट वन का छात्र था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते शनिवार को बाइक पर सवार होकर अपने गांव से नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मुहल्ला अपने मामा धर्मेंद्र यादव के घर घूमने आया था. रविवार की दोपहर जब बाइक से वापस अपने घर अरवल लौट रहा था. उसी दौरान पियनिया गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना डायल 112 नंबर पुलिस वाहन को दी गयी थी. सूचना पाकर डायल 112 नंबर पुलिस वाहन वहां पहुंच उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आयी थी, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हो पटना रेफर कर दिया गया था. वहीं, सूचना पाकर उसके मामा धर्मेंद्र यादव आरा अस्पताल पहुंचे और उसे इलाज के लिए पटना ना ले जाकर धरहरा स्थित निजी अस्पताल ले गये थे, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. इसके पश्चात परिजन अपनी स्वेच्छा से शव का बिना पोस्टमार्टम कराये ही वापस गांव ले गये. बताया जाता है कि मृतक छात्र अपने दो बहन व भाई में बड़ा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां उर्मिला देवी एवं दो बहन है. घटना के बाद मृत छात्र के घर में हाहाकार मच गया है. इस घटना के बाद मृतक छात्र की मां उर्मिला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सड़क हादसे में जख्मी हुए युवक की गयी जान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top