Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुमारखंड- रौता पथ पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत, एक जख्मी

कुमारखंड . थाना क्षेत्र के कुमारखंड- रौता पथ पर दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक युवक घायल हो गया. जानकारी के अनुसार रौता पंचायत के वार्ड संख्या 14 निवासी 38 वर्षीय उमेश राम, 28 वर्षीय रूपेश राम शुक्रवार की सुबह बाइक से कुमारखंड बाजार जा रहा था. इस दौरान रौता पुल के पास ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया, जिससे उमेश राम व रूपेश राम जख्मी हो गया. राहगीरों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया. इलाज के दौरान उमेश की मौत हो गयी. वहीं रूपेश राम इलाजरत है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया. मौत की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार में मातमी सन्नाटा छा गया. वहीं पत्नी जनिता देवी, पुत्री खुशी, पुत्र अभिमन्यु कुमार, आकृति कुमारी का रो- रो कर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही मुखिया संजू देवी, समाजसेवी गौतम कुमार, पंसस कमलेश कुमार आदि ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कुमारखंड- रौता पथ पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत, एक जख्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

श्रद्धा मिश्रा, जय झा व सलमान अली की प्रस्तुति से होगा महोत्सव गुलजार

दो दिवसीय मां विषहरा महोत्सव कल से, तैयारी पूरी मंत्री नीतीश मिश्रा करेंगे समारोह का उद्घाटन, पहले दिन श्रद्धा मिश्रा व दूसरे दिन जय झा व सलमान अली की होगी प्रस्तुति सहरसा. जिले के कहरा प्रखंड के मां विषहरी दिवारी के मंदिर प्रांगण में पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय मां विषहरी महोत्सव 16 व 17 फरवरी को आयोजित किया जायेगा. जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है. जिलाधिकारी वैभव चौधरी खुद तैयारी का जायजा ले रहे हैं. महोत्सव का उद्घाटन मंत्री पर्यटन विभाग नीतीश मिश्रा दिन के चार बजे करेंगे. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री रत्नेश सादा, सांसद दिनेश चंद्र यादव, सांसद खगड़िया लोकसभा राजेश वर्मा, राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा होंगे. जबकि विधायक डॉ आलोक रंजन, विधायक गुंजेश्वर साह, विधायक युसूफ सलाहउद्दीन, विधान पार्षद एनके यादव, विधान परिषद सदस्य डॉ अजय कुमार सिंह, विधान पार्षद संजीव कुमार सिंह, प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार, जिलाधिकारी वैभव चौधरी, पुलिस अधीक्षक हिमांशु, उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, अपर समाहर्ता संजीव कुमार चौधरी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 16 फरवरी को कोलकाता के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भक्ति गायन व झांकी की प्रस्तुति सहित सारेगामापा विजेता श्रद्धा मिश्रा की प्रस्तुति होगी. वहीं 17 फरवरी को सारेगामा प्रतिभागी जय झा व इंडियन आइडल विजेता व पार्श्व गायक सलमान अली की प्रस्तुति होगी. साथ ही स्थानीय कलाकारों की भी प्रस्तुति होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post श्रद्धा मिश्रा, जय झा व सलमान अली की प्रस्तुति से होगा महोत्सव गुलजार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रात के अंधेरे में गेहूं की फसल बर्बाद कर रहा नीलगायों का झुंड, किसान परेशान

प्रतिनिधि, खलारी. खलारी प्रखंड क्षेत्र के इलाकों में हरे-भरे फसलों को नीलगायों का झुंड बर्बाद कर दे रहा है. इससे किसान परेशान हैं. अंचल क्षेत्र के धमधामिया स्थित किसान रामलगन मुंडा के खेत में लहलहाती गेहूं की फसल पर इन दिनों नीलगायों के झुंड का आतंक बढ़ता जा रहा है. नीलगायों का झुंड रात के अंधेरे में गेहूं की फसल पर धावा बोल रहा है. खेतों में घुसकर फसल खाकर व रौंद कर बर्बाद कर रहे हैं. किसान दिन-रात खेतों की रखवाली करने को विवश हैं. लेकिन नीलगायों के झुंड के आगे उनकी मेहनत बेकार साबित हो रही है. किसान रामलगन मुंडा का कहना है कि एक एकड़ से ज्यादा में नवंबर माह में गेहूं लगाये थे, परंतु पिछले दो सप्ताह से नीलगायों का झुंड रात में बाड़ कूदकर गेहूं की फसल को लगातार नुकसान पहुंचा रहा है. कहा कि लगभग 50 से 60 डिसमिल में लगा गेहूं की फसल को अबतक बर्बाद हो चुका है. कड़ी मेहनत और पूंजी लगाकर गेहूं की फसल तैयार की थी, लेकिन नीलगायों ने इसे चौपट कर दिया. बताया कि पिछले दिनों बाजार में टमाटर का भाव कम होने से काफी नुकसान हुआ है. अब नीलगायों के आतंक से परेशान हैं. उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है. वन विभाग चलाये विशेष अभियान : खलारी प्रखंड के लपरा, बलथरवा, होयर और तुमांग पंचायत के धमधमिया में नीलगायों का आतंक जारी है. ऐसे में खलारी के किसान किशुन मुंडा, कृष्णा महतो ने बताया कि खेतों में लगी फसल को नीलगायों का झुंड नुकसान पहुंचा रहा है. नीलगायों को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाने की अपील की है. आवेदन अंचल कार्यालय में जमा करें : मामलों को लेकर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक विकास तिर्की ने बताया कि नीलगायों को खेतों से दूर रखने के लिए वे अपने खेतों के आसपास बाड़ लगायें और अन्य सुरक्षा उपाय करें. साथ ही कहा कि नीलगायों से फसल का नुकसान पहुंचने पर वैसे किसान से नुकसान हुए फसल का फोटो, आधारकार्ड, जमीन की रसीद, वंशावली के साथ आवेदन अंचल में जमा करें.14 खलारी 01:- खलारी के धमधमिया स्थित किसान रामलगन मुंडा की खेत में लगी गेहूं की फसल. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रात के अंधेरे में गेहूं की फसल बर्बाद कर रहा नीलगायों का झुंड, किसान परेशान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तीन ट्रैक्टर पुआल जलकर राख

कर्रा. प्रखंड के सदर पंचायत कर्रा में स्थित बड़ाइक टोली निवासी भूपाल बड़ाइक के घर के समीप रखे लगभग तीन ट्रैक्टर पुआल जलकर राख हो गया. घटना शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे की है. जिसमें अचानक पुआल में आग लग गयी. स्थानीय लोगों ने भुक्तभोगी भूपाल बड़ाइक सहित अन्य लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया. अथक प्रयास के बाद भी ज्यादातर पुआल जल गया. भुक्तभोगी किसान ने कहा कि किसी शरारती तत्व ने पुआल में आग लगा दी. पुआल के जलने से मवेशियों के लिए चारा खत्म हो गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तीन ट्रैक्टर पुआल जलकर राख appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वैकल्पिक खेती को अपनायें

खूंटी. खूंटी जिला के तोरपा प्रखंड के अंतिम छोर में स्थित फटका पंचायत के तरगिया और फाडिंगा गांव में शुक्रवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने ग्रामसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के मेहनतकश किसान थोड़े लालच में आकर नशीले पदार्थों की खेती करने लगे हैं. यह कानूनी तौर पर अवैध है. ऐसे पदार्थों की खेती करने से जेल भी जा सकते हैं. कोई भी जनप्रतिनिधि यह नहीं चाहते हैं कि कोई मेहनती किसान जेल जाये. उन्होंने ग्रामीण किसानों से अफीम की खेती को त्याग कर वैकल्पिक खेती करने की अपील की. कहा कि आम बागवानी, लीची बागवानी, अमरूद, सेमिया लता, बेर, पपीता, नींबू बागवानी, सहजन सहित अन्य फसलों की खेती कर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वैकल्पिक खेती को अपनायें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur news.ओल्ड पुरुलिया रोड में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने लगाया शिविर

Jamshedpur news. ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट एवं शांति समिति ने ओल्ड पुरुलिया रोड में लोगों की सहायता के लिए शिविर लगाया. शिविर में जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार और सिदगोड़ा थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खान उपस्थित हुए. ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट एवं शांति समिति के सदस्यों ने ट्रैफिक को कंट्रोल करने में जिला प्रशासन की काफी मदद की. समिति के सदस्यों ने ट्रैफिक को कंट्रोल करने में जिला प्रशासन की काफी मदद की. इस अवसर पर ट्रस्टी सैयद आसिफ अख्तर, मतीनुल हक अंसारी, सचिव मुख्तार आलम खान, अफताब आलम, मो इजाज अंसारी, सदस्य सैयद अलाम, डॉक्टर जहांजेब खान, इरशाद खान, मास्टर सिद्दिक अली, मो मोइनुद्दीन अंसारी, ताहिर हुसैन, मो नादिर खान आदि ने भी सेवा प्रदान की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur news.ओल्ड पुरुलिया रोड में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने लगाया शिविर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फर्जी आय प्रमाण पत्र के सहारे जाति प्रमाण पत्र बनाने के प्रयास में प्रज्ञा केंद्र पर कार्रवाई

प्रतिनिधि, सिल्ली सिल्ली के सीओ अरुणिमा एक्का ने प्रखंड के एक प्रज्ञा केंद्र संचालक को गुरुवार को 24 घंटे के भीतर कारण बताओ नोटिस जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि उनके प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से आवेदिका प्रखंड के गोडाडीह पंचायत के दोसिमा निवासी रिया कुमारी के लिए ओबीसी जाति प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर JHCOB/2025/13988 दिनांक 01.02.2025 के माध्यम से किये गये आवेदन में संलग्न किया गया आय प्रमाणपत्र फर्जी व एडिटेड है. सीओ ने कहा कि कारण नहीं बताने पर उक्त प्रज्ञा केंद्र पर कार्रवाई की जायेगी और झारसेवा की अनुज्ञप्ति रद्द करने की अनुशंसा करने की चेतावनी दी है. क्या है पूरा मामला : कयूम प्रज्ञा केंद्र द्वारा रिया कुमारी के आवेदन पर जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए जो आय प्रमाण पत्र अपलोड किया गया है, उसमें सिल्ली अंचल कार्यालय से निर्गत किये जाने की तिथि 12.11.2024 है. लेकिन जारी तिथि के मुताबिक आय प्रमाण पत्र में वर्तमान सीओ अरुणिमा एक्का का हस्ताक्षर होना चाहिए. परंतु उसमें तत्कालीन सीओ धर्मेंद्र दुबे के हस्ताक्षर हैं. यहीं से मामला पकड़ में आया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post फर्जी आय प्रमाण पत्र के सहारे जाति प्रमाण पत्र बनाने के प्रयास में प्रज्ञा केंद्र पर कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना में चलेगा बुलडोजर! इस इलाके के सभी अवैध मकान होंगे जमींदोज

Patna News: पटना में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है. गंगा किनारे बिना सर्वे वाली जमीन पर किसी भी तरह के मकान या संरचना को अवैध घोषित कर दिया गया है और जिला प्रशासन ने दीघा से कंगन घाट तक अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए हैं. पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने ट्रैफिक प्रबंधन, अतिक्रमण हटाने, नागरिक सुविधाओं और शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत इस इलाके में किसी भी तरह के निर्माण की इजाजत नहीं है. अवैध निर्माण पर सख्ती, कई मकान ढहाए गए प्रशासन ने गुरुवार को दीघा घाट संख्या 93 पर बने चार पक्के मकानों को ध्वस्त कर दिया है. ये मकान जेपी गंगापथ के दक्षिणी छोर पर अवैध रूप से बनाए गए थे. पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान डीएम ने इन अतिक्रमणों को देखा और इन्हें हटाने का आदेश दिया था. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जब तक इस इलाके में सभी अवैध निर्माण नहीं हट जाते, तब तक बुलडोजर चलता रहेगा. जेपी गंगापथ पर सख्त नियम, अनाधिकृत वेंडिंग नहीं डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि एलसीटी घाट से कलेक्ट्रेट तक जेपी गंगापथ पर अनाधिकृत वेंडिंग (हॉकर) को पूरी तरह से बंद किया जाए. दीघा से एलसीटी घाट तक पार्किंग, ग्रीन बेल्ट और पैदल पथ (चॉकिंग पाथवे) विकसित किया जाएगा. दीघा रोटरी से 100 मीटर के दायरे में ‘नो-वेंडिंग जोन’ होगा. जेपी गंगापथ के उत्तरी छोर से कुर्जी घाट तक 1.2 किलोमीटर लंबा वेंडिंग जोन विकसित किया जाएगा. इस क्षेत्र में आगंतुकों के लिए बेहतर नागरिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी. Also Read: बिहार में बनने जा रहा है एक और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश का ऐलान बाईपास पर फ्लाई ऐश और धूल की समस्या पर भी कार्रवाई डीएम ने जीरो माइल से लेकर टोल प्लाजा दीदारगंज तक फ्लाई ऐश और डस्ट की समस्या को लेकर भी सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने एनटीपीसी को सूचित करने और समस्या को रोकने के लिए समन्वय स्थापित करने का आदेश दिया है. Also Read : पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने कर दिया ऐलान, टिकट न मिलने पर लड़ेंगी निर्दलीय चुनाव  The post पटना में चलेगा बुलडोजर! इस इलाके के सभी अवैध मकान होंगे जमींदोज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Neem Karoli Baba: खराब समय आने पर मिलते हैं ये संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा एक आध्यात्मिक संत थे, जिनकी शिक्षाओं और जीवन दर्शन का आज भी लोग अनुसरण करते हैं. वह हनुमान जी के परम भक्त थे. अनुयायी आज भी नीम करोली बाबा को हनुमान जी का अवतार मानते हैं. उनका आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल जिले में है, जो कैंची धाम के नाम से प्रसिद्ध है. यहां हिंदुस्तान ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु आते हैं. उन्होंने हमेशा अपने अनुयायियों को प्रेम, सेवा और आत्मसमर्पण का मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित किया है. उन्होंने जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से गहन चिंतन किया है. इसके अलावा, उन्होंने जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव की भी तरफ संकेत किया है. वह कहते थे कि जब व्यक्ति के जीवन में खराब समय आता है, तो उन्हें कई तरह के संकेत मिलने लगते हैं, जो कि हमारी अंतरात्मा और मन की स्थिति को दर्शाते हैं. लेकिन हर इंसान के लिए ये स्थिति अलग-अलग हो सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि जब व्यक्ति का खराब समय आने वाला होता है, तो उसे किस तरह के संकेत मिलने लगते हैं. यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: घोर निराशा में आशा की किरण बनेगी नीम करोली ये 4 बातें, छट जाएंगे जीवन में छाए काले बादल यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: जिंदगी बदलकर रख देगी नीम करोली बाबा की ये 4 बातें, कभी नहीं होगी धन की कमी मन का अशांत होना नीम करोली बाबा के अनुसार, जब बुरा समय आने वाला होता है, तो इंसान का मन अशांत हो जाता है. उसकी चिंताएं बढ़ जाती हैं. साथ ही उसे नींद न आने की समस्या होने लगती हैं. ऐसे में व्यक्ति को पहले से ही सतर्क रहने की जरूरत होती है, उसे ऐसा काम भूलकर भी नहीं करना चाहिए, जो कि भविष्य में उसके लिए खतरा बन सके. बुरा सपना दिखाई देना जब व्यक्ति का बुरा समय आने वाला होता है, तो उसे कई तरह के डरावने सपने दिखाई देने लगते हैं. ये सपने में व्यक्ति की चिंताओं को दर्शाने लगते हैं. बिना वजह के बीमार होना व्यक्ति अगर बार-बार बीमार पड़ रहा है, तो इस बात की अनदेखी नहीं की जा सकती है. नीम करोली बाबा के अनुसार, जब व्यक्ति के जीवन में बुरा समय आने वाला होता है, तो उसका शरीर अस्वस्थ हो जाता है. बिना की ठोस वजह के बीमार होना सही संकेत नहीं होता है. किसी घटना का एहसास होना कई बार ऐसा होता है जब इंसान के जीवन में कुछ बुरा घटने वाला होता है, तो उसे कई तरह की घटनाओं का एहसास होने लगता है. यह आंतरिक ज्ञान की वजह से होता है. व्यक्ति का मन बताता है कि आपके जीवन में कुछ अनहोनी होने वाली है. ऐसे में इन बातों को नजरअंदाज करना सही नहीं होता है. यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: धन होकर भी गरीब होते हैं ये 3 लोग, हाथों में कभी नहीं टिकते पैसे Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Neem Karoli Baba: खराब समय आने पर मिलते हैं ये संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Banana Peel Benefits: केले के छिलके से चमक उठेगा अपका घर और स्किन,जानें यह ट्रिक्स

Banana Peel Benefits: केला न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि इसके छिलके भी कई घरेलू कामों में चमत्कारी भूमिका निभाते हैं. केले के छिलके में ऐसे प्राकृतिक तत्व होते हैं जो न केवल त्वचा और दांतों को चमकाने में मदद करते हैं बल्कि घर के फर्नीचर, जूते और अन्य सामान को भी निखार सकते हैं. इन छिलकों का इस्तेमाल करके आप अपने घर को चमकदार बना सकते हैं और इसका न केवल सौंदर्य में इजाफा होता है बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है. जानिए केले के छिलके के अद्भुत फायदे जो आपके घर को और भी खूबसूरत बना देंगे. चेहरे की खूबसूरती बढ़ाए : केले के छिलके में प्राकृतिक मॉइश्चराइजर होता है जो त्वचा को नमी प्रदान करता है. इसे चेहरे पर रगड़ने से स्किन ड्राई नहीं होती और झुर्रियां जल्दी नहीं पड़तीं.यह मुंहासे और दाग-धब्बे भी कम करता है. अगर आप रोज 15 मिनट तक केले के छिलके को चेहरे पर रगड़ेंगे तो आपको फर्क साफ दिखाई देगा. दांतों को चमकाएं : अगर आपके दांत पीले हैं और आप उन्हें सफेद करना चाहते हैं तो केले के छिलके के अंदर के हिस्से को दांतों पर रगड़ें. यह दांतों से पीलेपन को दूर करता है और दांतों को मोती जैसे सफेद और चमकदार बना देता है. जूते और फर्नीचर को चमकाएं : अगर आपके जूते गंदे हो गए हैं तो केले के छिलके का इस्तेमाल करें. केले के छिलके के अंदर के हिस्से को जूतों पर रगड़ने से वह तुरंत चमकने लगते हैं और लेदर की क्वालिटी भी खराब नहीं होती. इसी तरह आप फर्नीचर और पर्स पर भी केले के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे वह चमकदार बनते हैं. बागवानी में मददगार : केले के छिलके मिट्टी में डालने पर यह एक बेहतरीन खाद का काम करते हैं. अगर आपके पास किचन गार्डन है तो केले के छिलकों को ना फेंकें. यह पौधों को तेजी से बढ़ने में मदद करते हैं और कीड़ों से बचाने का काम करते हैं. त्वचा की जलन और खुजली से राहत : अगर आपको किसी मच्छर ने काट लिया हो या शरीर में चकत्ते हो गए हों तो केले के छिलके को उस हिस्से पर रगड़ें. यह त्वचा पर ठंडक देता है और जलन या खुजली से राहत दिलाता है. Also Read : Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Banana Peel Benefits: केले के छिलके से चमक उठेगा अपका घर और स्किन,जानें यह ट्रिक्स appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top