Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IPL 2025 का हुआ खुलासा, केकेआर और बंगलुरु के बीच होगा पहला मैच, इस दिन होगा फाइनल!

IPL 2025 के नीलामी पूरी होने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें संस्करण की शुरुआत 22 मार्च, शनिवार की पूरी संभावना मानी जा रही है. परंपरा के अनुसार, सीजन का पहला मुकाबला गत चैंपियन टीम के घरेलू मैदान पर स्पोर्ट्सा जाएगा. पिछली बार की चैंपियन कोलकाता नाइराइडर्स (KKR) थी, इसलिए परंपरा के अनुसार इस बार कोलकाता के ईडन गार्डन्स में उद्घाटन मैच होगा, जहां मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी घरेलू दर्शकों के सामने मैदान में उतरेगी. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक केकेआर का सामना पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा. आरसीबी ने हाल ही में अपने नए कप्तान के रूप में रजत पाटीदार की घोषणा की है. वहीं, पिछले सीजन की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) भी अपने घरेलू मैदान पर अपना पहला मुकाबला स्पोर्ट्सेगी. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 23 मार्च, रविवार को होने वाले इस मुकाबले में एसआरएच का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. यह मैच दोपहर के समय स्पोर्ट्सा जाएगा. आईपीएल 2024 के पूरे शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा अभी तक बीसीसीआई द्वारा नहीं की गई है, लेकिन फ्रेंचाइजी को कुछ महत्वपूर्ण मैचों की तिथियां अनौपचारिक रूप से साझा कर दी गई हैं. सूत्रों के अनुसार, इस साल फाइनल मुकाबला 25 मई, रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में स्पोर्ट्सा जाएगा, जो गत विजेता टीम का घरेलू मैदान भी है. इससे पहले, 12 जनवरी को मुंबई में हुई बीसीसीआई की विशेष आम बैठक (SGM) में उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने संकेत दिया था कि आईपीएल 23 मार्च से शुरू हो सकता है. हालांकि, अब यह सामने आया है कि बीसीसीआई ने प्रसारकों के अनुरोध पर इसे एक दिन पहले यानी शनिवार से शुरू करने का फैसला किया है. टूर्नामेंट के पूरे शेड्यूल की घोषणा 4-5 दिनों में की जा सकती है. नई जगहों पर भी होंगे मैच इस बार आईपीएल के 10 प्रमुख आयोजन स्थलों – अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, लखनऊ, मुल्लापुर, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और हैदराबाद के अलावा दो नए स्थानों गुवाहाटी और धर्मशाला में भी मैच स्पोर्ट्से जाएंगे. राजस्थान रॉयल्स ने गुवाहाटी को अपना दूसरा घरेलू मैदान चुना है और वे वहां 26 और 30 मार्च को मैच स्पोर्ट्सेंगे. इन दोनों मुकाबलों में उनके प्रतिद्वंदी कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स होंगे, जो रात के समय स्पोर्ट्से जाएंगे. दूसरी ओर, पंजाब किंग्स के कुछ घरेलू मुकाबले धर्मशाला में स्पोर्ट्से जाएंगे, जैसा कि पिछले साल भी हुआ था. समाचारों के मुताबिक, इस बार हिमाचल प्रदेश के इस खूबसूरत शहर को तीन मैचों की मेजबानी मिल सकती है. इसके अलावा दिल्ली के शुरुआती मैच भी विजाग में होने की संभावना है.   प्लेऑफ मुकाबले इस साल क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर मुकाबले हैदराबाद में स्पोर्ट्से जाएंगे, जबकि क्वालिफायर 2 और फाइनल कोलकाता में होगा. आईपीएल 2024 के रोमांचक मुकाबलों का इंतजार सभी क्रिकेट प्रेमियों को है, और जल्द ही टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम जारी किया जाएगा. WPL 2025 live Streaming: कब और कहां फ्री में देखें स्त्री प्रीमियर लीग के लाइव मैच विराट कोहली ने रणवीर इलाहाबादिया को कर दिया अनफॉलो, एक शो में की थी ‘गंदी बात’ The post IPL 2025 का हुआ खुलासा, केकेआर और बंगलुरु के बीच होगा पहला मैच, इस दिन होगा फाइनल! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बीबीएमकेयू में शोध, विकास व पीएचडी सेल का पुनर्गठन

Dhanbad News:सेल के पुनर्गठन से बीबीएमकेयू में शोध व अकादमिक गतिविधियों को मिलेगी गति. Dhanbad News:बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय ने शोध और अकादमिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए शोध एवं विकास प्रकोष्ठ (आर एंड डी) और पीएचडी प्रकोष्ठ का पुनर्गठन किया गया है. कुलपति के आदेश पर जारी इन दोनों प्रकोष्ठों के गठन से शोध कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी. शोध एवं विकास प्रकोष्ठ आर एंड डी के समन्वयक के रूप में डॉ अमिता वर्मा (डीन, ह्यूमैनिटीज) को नियुक्त किया गया है. वहीं डॉ डीके गिरि, डॉ एचएस चौधरी और डॉ सरिता मुर्मू को सदस्य बनाया गया है. यह प्रकोष्ठ शोध अनुदान सुविधा, अकादमिक कार्यक्रमों का आयोजन, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से समझौता ज्ञापन (एमओयू), परियोजना निधि प्रबंधन और वार्षिक शोध रिपोर्ट तैयार करने जैसे कार्यों का संचालन करेगा. एचडी प्रकोष्ठ का समन्वयक डॉ. नकुल प्रसाद (एसोसिएट प्रोफेसर, वाणिज्य विभाग) को बनाया गया है, जबकि डॉ. सीमा कुमारी, डॉ. रूपम मलिक और डॉ. तनुजा कुमारी को सदस्य नियुक्त किया गया है। यह प्रकोष्ठ पीएचडी प्रवेश एवं पंजीकरण, शोध गुणवत्ता नियंत्रण, साहित्यिक चोरी (प्लेज़रिज्म) की निगरानी, थीसिस मूल्यांकन, प्रकाशन प्रोत्साहन और शोध अभिलेखों का रखरखाव करेगा. आइआइटी आइएसएम में कार्यशाला का आयोजन आइआइटी आइएसएम में आधुनिक आलोचनात्मक परंपरा में स्त्री लेखिकाएं और विचारक विषय पर कार्यशाला आयोजित की गयी. शिक्षा मंत्रालय (हिंदुस्तान प्रशासन) के जीआइएएन कार्यक्रम के तहत 10 से 14 फरवरी तक यहां वर्चुअल कार्यशाला चलेगी. मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग की प्रो. रजनी सिंह द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में नारीवाद, अनुवाद संबंधी विचार और आलोचनात्मक पद्धतियों पर चर्चा हुई. प्रमुख वक्ताओं में प्रो. मेना मित्रानो (सीए फोसकारी यूनिवर्सिटी, वेनिस), प्रो. रश्मि गौड़ (आइआइटी रुड़की) और प्रो. रजनी सिंह शामिल रहीं. प्रो. सिंह ने दलित नारीवादी ज्ञान मीमांसा, प्रतिनिधित्व, शक्ति संरचना और ज्ञान उत्पादन पर विचार रखे. बताया कि दलित संघर्ष सिर्फ उनका नहीं, बल्कि सामूहिक संघर्ष है. कार्यशाला में इंटरैक्टिव ट्यूटोरियल के माध्यम से प्रतिभागियों ने गहन प्रश्न पूछे गये और महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद किया. इसमें 150 से अधिक प्रतिभागी उपस्थिति थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: बीबीएमकेयू में शोध, विकास व पीएचडी सेल का पुनर्गठन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: आयुष्मान योजना : फिलहाल सात अस्पतालों में ही इलाज की सुविधा

Dhanbad News: सूचीबद्ध 24 में से 17 अस्पतालों में गड़बड़ी का आरोप, चल रही है जांच. स्वास्थ्य मुख्यालय ने जारी किये नये नियम, बेडों की संख्या की होगी जांच Dhanbad News: आयुष्मान योजना से सूचीबद्ध अस्पतालों के लिए स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी नये दिशा निर्देश के बाद जिले के सात अस्पतालों में उपलब्ध बेडों की संख्या की जांच की जायेगी. जिले में 24 अस्पताल आयुष्मान योजना से सूचीबद्ध हैं. वर्तमान में गड़बड़ी के आरोप में सूचीबद्ध 24 में से 17 अस्पतालों की आयुष्मान की नेशनल एंटी फ्रॉड यूनिट (एनएएफयू) जांच कर रही है. मरीजों के इलाज के एवज में इन अस्पतालों को मिलने वाला पैसा रोक दिया गया है. ऐसे में सिर्फ सात अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज की सुविधा दी जा रही है. स्वास्थ्य मुख्यालय द्वारा आयुष्मान से सूचीबद्ध अस्पतालों के लिए जारी नये दिशा निर्देश के बाद इन सात अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों की जांच के निर्देश दिये गये हैं. जारी निर्देश के अनुसार तय मापदंड सुनिश्चित करने के लिए सभी अस्पतालों को छह माह का समय दिया गया है. इसके बाद इन अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों की जांच होगी. मापदंड पूरा नहीं करने पर अस्पतालों को आयुष्मान योजना से बाहर कर दिया जायेगा. वर्तमान में इन अस्पतालों में आयुष्मान से इलाज की सुविधा चौधरी नर्सिंग होम, धनबाद नर्सिंग हाेम प्राइवेट लिमिटेड, डॉ ज्योति भूषण हेल्थ केयर एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड, जिम्स हॉस्पिटल, प्रगति हॉस्पिटल, संजीवनी नर्सिंग होम, यशलोक हॉस्पिटल. इन अस्पतालों में गड़बड़ी की हो रही है जांच असर्फी अस्पताल, एशियन द्वारिकादास जालान अस्पताल, एएसजी आइ हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड, सनराइज हॉस्पिटल, पाटलीपुत्र नर्सिंग होम, सर्वमंगला नर्सिंग होम, राजेश्वरी हेल्थ केयर एंड रिसर्च सेंटर, लाइफ केयर हॉस्पिटल, राज क्लीनिक एंड रिसर्च सेंटर, अविनाश हॉस्पिटल, झारखंड डायबिटिक एंड आइ सेंटर, जय हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, पूजा नर्सिंग होम, जेपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, लाइफ लाइन हॉस्पिटल, आरोग्य नर्सिंग होम. क्या है नया नियम स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी नये दिशा-निर्देश के अनुसार शहरी क्षेत्र में 50 बेड वाले अस्पतालों तथा ग्रामीण क्षेत्र में 30 बेड वाले अस्पतालों को आयुष्मान से सूचीबद्ध किया जायेगा. पहले से सूचीबद्ध अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों की जांच की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: आयुष्मान योजना : फिलहाल सात अस्पतालों में ही इलाज की सुविधा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: क्षेत्रीय राजपूत समाज के महाधिवेशन में हंगामा, चुनाव टला

पुटकी. मुनीडीह में गुरुवार को आयोजित धनबाद – बोकारो क्षेत्रीय राजपूत समाज के 10वें महाधिवेशन सह स्थापना दिवस समारोह में जमकर हंगामा हुआ. इसके कारण अधिवेशन बीच में ही समाप्त करना पड़ा. कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने गलत तरीके से चुनाव कराने का आरोप केंद्रीय कमेटी पर लगाते हुए इसका जमकर विरोध किया. मंच पर चढ़कर विरोध जताने पर बिगड़ा माहौल बताया जाता है कि मुनीडीह स्थित राजपूत समाज के केंद्रीय कार्यालय में गुरुवार को महाधिवेशन के दौरान चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही जोन तीन के कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. मंच संचालक के विरोध के साथ वक्ताओं से माइक भी छीन लिया गया. एक युवक ने मतदान पेटी हटा दी. बरडुभी पंचायत के मुखिया मनोज सिंह, दुबराजडीह के मुखिया रमेश सिंह, पीएन सिंह, शिवराम सिंह, डीएल सिंह, चक्रधर सिंह समेत दर्जनों लोग मंच पर चढ़कर विरोध जताने लगे. इससे माहौल बिगड़ गया. उनका कहना था कि समाज के पांचों जोन से कुल 105 लोग जो वोट देंगे, उनका चयन गलत तरीके से किया गया है. लगातार अपील करने के बाद भी वे नये सिरे से चुनाव कराने की मांग पर अड़े रहे. ऐसे में केंद्रीय अध्यक्ष जन्मजेय सिंह चुनाव स्थगित करने की घोषणा कर चलते बने. उन्होंने कहा कि चुनाव पर्यवेक्षक सह सेवानिवृत्त जज रामनारायण सिंह व अन्य पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर जल्द चुनाव की अगली तिथि की घोषणा की जायेगी. बातचीत से मामला सुलझाया जायेगा. महाधिवेशन में धनबाद, बोकारो, रामगढ़ व पुरुलिया जिले के 58 गांव के प्रतिनिधि आये थे. कार्यक्रम में जीतलाल सिंह,रामचरित्र सिंह, अम्बिका सिंह, राधानाथ राय, अतुल प्रसाद, सूर्यनारायण सिंह, विष्णु सिंह, रामप्रसाद सिंह, गोपाल सिंह, शिबू सिंह, दीनानाथ सिंह, रणजीत सिंह, शीतल सिंह, कामदेव सिंह, राज कुमार सिंह, शिरीष सिंह, नागेश्वर सिंह आदि थे. ये थे चुनाव मैदान में : पहली बार बैलेट पेपर से होने वाले केंद्रीय कमेटी के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार जन्मजेय सिंह, सूर्यनारायण सिंह व शंकर दयाल देव, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर दुर्गा प्रसाद सिंह, सुरेंद्र सिंह, परमेंद्र सिंह, हाजरा सिंह, महामंत्री पद पर रंजीत सिंह ( पत्रकार ), रामविलास सिंह, सिरीश सिंह, संगठन मंत्री पद पर अंबिका प्रसाद सिंह, रघुनाथ सिंह,जगरनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर गोपाल सिंह, रामचरित सिंह मैदान में हैं. चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में सेवानिवृत्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरएन सिंह, शंकर सिंह मुखिया, राधानाथ राय, अनिल चटिया व श्रीराम चंद्र सिंह शामिल हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: क्षेत्रीय राजपूत समाज के महाधिवेशन में हंगामा, चुनाव टला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rain Storm Havoc: वैलेंटाइन डे के दिन बारिश-आंधी-तूफान का कहर, IMD का हाई अलर्ट 

Rain Storm Havoc: फरवरी का महीना अपने सामान्य मिजाज से हटकर मार्च जैसी गर्मी का एहसास करा रहा है. देशभर में मौसम में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है. उत्तर हिंदुस्तान में पछुआ हवाओं के कारण वातावरण शुष्क हो गया है, जबकि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही समुद्री हवाओं ने गुजरात और राजस्थान के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज करवाई है. पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी और बारिश के चलते दिन में भी कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है. कश्मीर घाटी में तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 14 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा, पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम और सिक्किम में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. स्काईमेट ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि कुछ क्षेत्रों में हवाएं 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. उत्तर हिंदुस्तान में अधिकतम तापमान पहले ही 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिससे गर्मी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस वर्ष भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. हरियाणा और पंजाब में भी तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है. स्काईमेट के अनुसार, फरवरी में ही मार्च जैसा मौसम देखने को मिल रहा है. फिलहाल, तेज हवाओं के कारण सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है, लेकिन दिन में तेज धूप से गर्मी का एहसास होगा. हालांकि, 14 फरवरी तक बादल छाए रहने की संभावना है, परंतु किसी बड़े मौसम परिवर्तन का अनुमान नहीं है. दिल्ली में मौसम धीरे-धीरे गर्म हो रहा है. गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत तापमान से 1.8 डिग्री अधिक रहा. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तेज हवाओं के साथ अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 14 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है. दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 129 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है. इसे भी पढ़ें: फांसी देते समय कैदी के कान में क्या कहता है जल्लाद?  उत्तर प्रदेश में शुष्क हवाएं बह रही हैं, जिससे तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं हो रही है. हालांकि, दिन के समय 30 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया है और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. सुबह और शाम के समय ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन दिन में तेज धूप गर्मी का संकेत दे रही है. मौसम विभाग ने 14 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश का अलर्ट जारी किया है. राजस्थान में भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. राज्य में अरब सागर से आ रही हवाओं के कारण तेज़ हवा का दौर जारी है. बीकानेर, जोधपुर, नागौर, अलवर और उदयपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 6 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. बिहार में भी फरवरी में मार्च जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है. राज्य में न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है. इस वजह से किसानों की रबी की फसल पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है. कई जिलों में सुबह कोहरा देखा जा रहा है, लेकिन मौसम विभाग ने फिलहाल किसी गंभीर मौसम चेतावनी की संभावना नहीं जताई है. इसे भी पढ़ें: पिता के सामने बेटे को जिंदा निगल गई मछली, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा!  जम्मू-कश्मीर में लगातार बर्फबारी और बारिश हो रही है, जिससे घाटी में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग ने 15 फरवरी तक तापमान के जमाव बिंदु से नीचे बने रहने की संभावना जताई है. श्रीनगर, पहलगाम, कुपवाड़ा और काजीगुंड में तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी जारी है. रोहतांग दर्रा और ऊंची चोटियों पर लगातार बर्फ गिरने के कारण शीतलहर का प्रभाव बढ़ गया है. अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर भी भारी बर्फबारी हो रही है. मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते भारी बर्फबारी और तेज हवाओं की संभावना व्यक्त की है. कोल्ड डे को लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है. हिंदुस्तानीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जाए, तब इसे कोल्ड डे माना जाता है. इस दौरान दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं होता, जिससे सर्दी अधिक महसूस होती है. फिलहाल, पूरे देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, और आगामी दिनों में कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. इसे भी पढ़ें: पत्नी के नाम खरीदी गई प्रॉपर्टी का मालिक कौन? खुद पत्नी या फिर परिवार The post Rain Storm Havoc: वैलेंटाइन डे के दिन बारिश-आंधी-तूफान का कहर, IMD का हाई अलर्ट  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PM Modi Donald Trump Meeting: व्हाइट हाउस में मोदी-ट्रंप की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi Donald Trump Meeting: गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्हाइट हाउस  में एक द्विपक्षीय बैठक आयोजित हुई. इस महत्वपूर्ण मुलाकात में दोनों नेताओं ने व्यापारिक संबंधों, अवैध प्रवास और वैश्विक शांति सहित कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया. बैठक के दौरान ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना ‘दोस्त’ बताया और उनके नेतृत्व की सराहना की. वहीं, पीएम मोदी ने ट्रंप को राष्ट्रपति पद के लिए पुनः चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं. बैठक से पहले, दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने पत्रकारों के विभिन्न सवालों के उत्तर दिए. हिंदुस्तान-अमेरिका संबंधों को लेकर पीएम मोदी और ट्रंप की सकारात्मक बातचीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बैठक के दौरान कहा कि हिंदुस्तान की जनता ने उन्हें तीसरी बार प्रशासन चलाने का जनादेश दिया है और वे उसी ऊर्जा के साथ अमेरिका के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं. ट्रंप ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी को बधाई दी और हिंदुस्तान के साथ मजबूत व्यापारिक रिश्ते बनाने की प्रतिबद्धता जताई. ट्रंप ने बैठक में हिंदुस्तान द्वारा तेल और गैस खरीदने को लेकर सकारात्मक संकेत दिए और कहा कि इससे दोनों देशों के आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे. उन्होंने पीएम मोदी के साथ अपनी पुरानी मुलाकातों को भी याद किया और ह्यूस्टन में आयोजित ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम और अहमदाबाद यात्रा का विशेष रूप से उल्लेख किया. ट्रंप ने कहा कि हिंदुस्तान में उन्हें जो स्वागत मिला था, वह अविस्मरणीय था और वह हिंदुस्तान-अमेरिका साझेदारी को और मजबूत करना चाहते हैं. #WATCH | Washington, DC: PM Modi says, “First of all I thank my friend Donald Trump for the warm welcome and great hospitality. President Trump has cherished the relationship between India and US and made it lively, through his leadership. During his first term, we worked… pic.twitter.com/YW1hDRSrNN — ANI (@ANI) February 13, 2025 व्यापार समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि आने वाले समय में हिंदुस्तान और अमेरिका के बीच शानदार व्यापार समझौते होने वाले हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका हिंदुस्तान को तेल और गैस निर्यात करने को लेकर उत्साहित है. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने उनका स्वागत पुराने मित्र की तरह किया, जिससे उन्हें ‘नमस्ते ट्रंप’ और ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रमों की याद आ गई. #WATCH | Washington, DC: On elements in the US working against India, including Khalistani separatists, President Donald Trump says, “I don’t think India had a good relationship with the Biden administration…A lot of things happened that weren’t very appropriate between India… pic.twitter.com/ASKUt15iv4 — ANI (@ANI) February 13, 2025 रूस-यूक्रेन युद्ध पर हिंदुस्तान की स्थिति स्पष्ट जब रूस-यूक्रेन युद्ध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंदुस्तान किसी भी प्रकार से तटस्थ नहीं है, बल्कि हमेशा शांति की वकालत करता है. पीएम मोदी ने कहा कि यह युद्ध का युग नहीं है और समाधान युद्ध के मैदान में नहीं निकाला जा सकता. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान शांति की सभी पहलों का समर्थन करता है और किसी भी संघर्ष को बातचीत के माध्यम से हल करने की आवश्यकता पर बल देता है. साथ ही, उन्होंने ट्रंप की युद्ध को समाप्त करने की पहल का समर्थन किया. चीन को लेकर ट्रंप का जवाब बैठक के दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि यदि वे हिंदुस्तान के प्रति कड़े फैसले लेते हैं, तो वे चीन को कैसे हरा सकते हैं? इस पर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका किसी को भी हरा सकता है, लेकिन उनका मकसद केवल प्रतिस्पर्धा करना नहीं, बल्कि अच्छा काम करना है. उन्होंने कहा कि उनकी नीतियां अमेरिका को आगे ले जाने के लिए थीं, लेकिन उन्हें रोक दिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई यह बैठक कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर केंद्रित रही. दोनों नेताओं ने हिंदुस्तान-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई. व्यापारिक समझौते, ऊर्जा सहयोग और वैश्विक शांति को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई. इस बैठक से दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. इसे भी पढ़ें: फांसी देते समय कैदी के कान में क्या कहता है जल्लाद?  The post PM Modi Donald Trump Meeting: व्हाइट हाउस में मोदी-ट्रंप की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: टूरिस्ट हब के रूप में विकसित होगा हाजीपुर के बरैला झील, नेचर और वाइल्डलाइफ टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

Bihar News: हाजीपुर के सलीम अली पक्षी आश्रयणी बरैला झील को टूरिस्ट हब के रूप में विकसित करने की कवायद एक बार फिर से शुरू कर दी गयी. बीते 6 जनवरी को वैशाली में अपनी प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके विकास और सौंदर्यीकरण की घोषणा की थी. वहीं कैबिनेट ने बीते 4 फरवरी को बरैला झील के विकास और सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 53.40 करोड़ रुपये की योजना की स्वीकृति प्रदान कर दी है. इस योजना के तहत बरैला झील की भूमिकरण के एकीकरण, पानी की उपलब्धता के लिए इनलेट व आउटलेट का जीर्णोद्धार, आवास प्रबंधन, हाइलैंड का निर्माण तथा विभिन्न प्रकार के फलदार एवं जैव विविधता महत्व के फलदार एवं लंबे प्रजाति का पौधारोपण, पक्षियों के घोसला व आवासन के लिए पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों से कृत्रिम बसेरा स्थल का निर्माण, खरपतवार हटाना, संरक्षण, इको पर्यटन का निर्माण कराया जायेगा. साथ ही अधिसूचित क्षेत्र 3.7 एकड़ के लिए पहुंच पथ करीब एक किलोमीटर का निर्माण संबंधित रैयती किसानों से अनापत्ति के बाद कराया जायेगा. जंदाहा व पातेपुर प्रखंड में फैला हुआ है बरैला झील सेंट्रलाइज्ड इंटरप्रिटेशन सह वाच टावर, इंट्रेंस प्लाजा, लैंड स्केपिंग, पार्किंग, बच्चों का स्पोर्ट्स उद्यान, पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधा व नौका विहार की सुविधा का विकास तथा जन जागरुकता के लिए साइनेजेज एवं बोर्ड लगाये जायेंगे. गुरुवार को डीडीसी कुंदन कुमार, डीपीआरओ नीरज व रेंजर सुनील कुमार ने बरैला झील का भ्रमण कर वहां होने वाले कार्यों की जानकारी ली. मालूम हो कि बरैला झील जिले के जंदाहा व पातेपुर प्रखंड में फैला हुआ है. बरैला आद्रभूमि का कुल क्षेत्रफल 1625.34 हेक्टेयर है, जिसमें से केवल 197.91 हेक्टेयर क्षेत्र को बिहार प्रशासन द्वारा अधिसूचना संख्या 11/97-83E/15 दिनांक 28 जनवरी 1997 के तहत बरैला झील सलीम अली पक्षी अभयारण्य के रूप में अधिसूचित किया गया है. अधिसूचित क्षेत्र को 21 छोटे-छोटे पृथक खंडों में बंटा है. बरैला झील मुख्य रूप से प्रवासी पक्षियों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के स्थानीय पक्षियों, मछलियों और अन्य जीवों का आवास है. यह झील और इसके आसपास का क्षेत्र वनस्पतियों और जीवों की समृद्ध विविधता का घर है, जिसमें प्रवासी पक्षियों की 59 प्रजातियां, स्थानीय पक्षियों की 106 प्रजातियां, 16 पेड़ प्रजातियां, 11 झाड़ीदार प्रजातियां और बहुत कुछ शामिल हैं. Also Read: Mahakumbh: प्रयागराज से खचाखच भरकर लौट रही ट्रेनें, पटना जंक्शन पर लगा यात्रियों का तांता पक्षियों के लिए बनाया जायेगा कृत्रिम बसेरा यहां पर आने वाले पक्षियों के बैठने व घोसला निर्माण के लिए बांस-बल्ला, लकड़ी का बल्ला आदि से कृत्रिम स्थल का निर्माण किया जायेगा. इसके अलावा हाईलैंड का निर्माण कर विभिन्न प्रकार के जैव विविधता महत्व के फलदार एवं लंबी प्रजाति वाली पेड़-पौधे लगाये जाएंगे. वहीं बरैला झील क्षेत्र में फैले खर-पतवार, जलकुंभी व नरकट आदि को भी हटाया जायेगा. वैशाली जिला बिहार के विभिन्न पर्यटन सर्किट जैसे बौद्ध व जैन सर्किट एवं इस्लामिक सर्किट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. वैशाली जिले में अशोक स्तंल्भ, राजा विशाल का गढ़, अभिषेक पुष्करणी, विश्व शांति स्तूप, जैन मंदिर पर्यटन स्थल हैं. जल्द ही यहां बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय भी शुरू होने वाला है. वर्ष 2024 (अक्टूबर तक) 437549 देसी तथा 59219 विदेशी पर्यटक वैशाली जिला में आये थे. बरैला झील सलीम अली पक्षी आश्रयणी अपने प्राकृतिक परिवेश, पक्षियों की विविधता इत्यादि के कारण बिहार के नेचर एवं वाइल्ड लाइफ सर्किट में शामिल होने की आवश्यक अर्हता रखता है. इसके सौंदर्यीकरण व विकास के बाद यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आएंगे. सेंट्रल इंटरप्रिटेशन सह वॉच टावर से होगी निगरानी पक्षियों की निगरानी एवं पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यहां सेंट्रलाइज्ड इंटरप्रिटेशन सह वॉच टॉवर का निर्माण का निर्माण कराया जायेगा. इसकी ऊंचाई करीब 60-70 फीट रहेगी. इसके विभिन्न मंजिलों पर पक्षी व्याख्यान केंद्र, कंट्रोल रूम, हस्तकला का प्रशिक्षण केंद्र आदि का प्रावधान किया जा रहा है. इसकी परिधि में कैफेटेरिया, सोविनियर सॉप, सोलर पॉवर ग्रिड आदि के निर्माण की योजना है. पर्यटकों की सुविधा के लिए वाच टॉवर में लिफ्ट की भी सुविधा रहेगी. Also Read: Patna News: आईजीआईसी का तीन साल के लिए अहमदाबाद से फिर हुआ करार, 460 दिल के छेद वाले बच्चों की हुई स्क्रीनिंग The post Bihar News: टूरिस्ट हब के रूप में विकसित होगा हाजीपुर के बरैला झील, नेचर और वाइल्डलाइफ टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna Crime: भतीजी की शादी में गया था परिवार, इधर ताला तोड़कर चोरों ने खंगाल दिया पूरा घर

Patna Crime: बिहार की राजधानी पटना स्थिति दानापुर में फ्लैट बंद कर भतीजी की शादी में जाना सेवानिवृत कार्यकारी सचिव को महंगा पड़ गया. बुधवार रात चोरों ने थाने के पंचशील नगर के डिफेंस कॉलोनी स्थित कालेश्वरी अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 3डी निवासी व बिहार विधान परिषद के सेवानिवृत्त कार्यकारी सचिव ध्रुव नारायण पाठक के बंद फ्लैट के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर आराम से खंगाला दिया. चोरों ने पूरे कमरे के गोदरेज का लॉक तोड़कर उसमें रखे 25 लाख से अधिक के जेवरात समेत नकद रुपये पर हाथ साफ कर दिया. अपार्टमेंट का सीसीटीवी कैमरा पड़ा था खराब ध्रुव नारायण पाठक ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है. पिछले 6 महीने से अपार्टमेंट का सीसीटीवी कैमरा खराब पड़ा है. ध्रुव नारायण ने बताया कि फ्लैट बंद कर पूरे परिवार के साथ 22 जनवरी को भतीजी की शादी में पलामू अपने गांव गये थे. परिवार में दो शादियां थी पहली शादी मेरे साले की पोती की थी जिसमें शरीक होने के बाद अपने भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए पलामू में था. दामाद ने दी घटना की जानकारी 12 फरवरी की सुबह में फ्लैट में रहने वाले उनके दामाद विजय कुमार ओझा ने कॉल कर घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पत्नी के साथ फ्लैट पहुंचे. यहां पहुंचने पर देखा कि चोरों ने मुख्य दरवाजे के साथ ही दो कमरों का ताला तोड़ दिया है. कमरों में सारा सामान बिखरे पड़ा हुआ था. जबकि एक कमरे में रखे गोदरेज का ताला तोड़ उसमें रखे 25 से 30 लाख के जेवरात के साथ 5 हजार नकद चोरी कर ले गये है. Also Read: Mahakumbh: प्रयागराज से खचाखच भरकर लौट रही ट्रेनें, पटना जंक्शन पर लगा यात्रियों का तांता The post Patna Crime: भतीजी की शादी में गया था परिवार, इधर ताला तोड़कर चोरों ने खंगाल दिया पूरा घर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ramadan 2025: शब‐ए‐बरात पर रात भर की इबादत, आज रोजा रखकर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगेंगे अकीदतमंद

Ramadan 2025 in Patna: इस्लामी दर्शन में क्षमा मांगने, अल्लाह के रहमत व पुरखों के इबादत की रात शब-ए-बरात के मौके पर गुरुवार की रात जाग कर मजारों, कब्रिस्तान पर जुटे लोगों ने इबादत की. शुक्रवार को रोजा रख कर दुआ मांगेंगे. रातभर गुलजारबाग, पातो की बाग स्थित कब्रिस्तान, दादर मंडी, कुम्हरार, धुनकी मोड़, अगमकुआं, सुल्तानगंज, दरगाह, लोदी कटरा, बटाउकुआं, सिमली, चमडोरिया, आलमगंज के साथ दर्जनों जगहों पर स्थित कब्रिस्तान व मजारों के साथ खानकाहों में जुटे जायरीनों ने इबादत की और दुआ मांगी. आज गुनाहों के लिए क्षमा मांगेंगे रोजेदार आयोजित तकरीर में खानकाह मुनएमिया मीतन घाट दरगाह शरीफ के सज्जदननशीन सैयद शाह शमीमउद्दीन मुनएमी कहते हैं कि इस्लामी दर्शन में क्षमा मांगने की रात के बाद धर्म के नियम के बुनियादी चीज का पालन करते हुए पाप से मुक्ति पाने के बाद नया दिन का साकार करता है. खानकाह मंगल तालाब के सज्जादानशी सैयद शाह मिस बाहुल हक एमादी ने कहा कि गुनाहों के लिए क्षमा मांगने की रात शब ए बरात में गिला शिकवा भूल कर गुनाहों के लिए क्षमा मांगे और रात में दुआ करें. इस रात को लेकर धार्मिक जलसा का भी आयोजन हुआ. पुलिस प्रशासन रही मुस्तैद, बरती गयी चौकसी शब-ए-बरात के दौरान पुलिस मुस्तैद रही. एसडीओ सत्यम सहाय व एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि त्योहार को लेकर कब्रिस्तान और मस्जिद के पास विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है. इस दौरान एसडीओ व एएसपी ने इबादत स्थल का निरीक्षण भी किया. इधर, फुलवारीशरीफ के मिलकियाना, सैय्यादाना, महत्वाना, नयाटोला, इशापुर, अलमीजान नगर, हारूननगर, मिललात कालोनी, मौला बाग, कर्बला, लाल मियां की दरगाह, शाही संगी मस्जिद, खलीलापूरा, सबजपूरा, गुलिस्तान माहल्ला, बौली, खानकाह ए मुजिबिया, जानीपुर, परसा बाजार के ओबैदुल्लाह चक आदि में कब्रिस्तान व मस्जिद में रात भर फातेहा पढ़ने आने वाले लोगों से गुलजार होता रहा खानकाह मुजीबिया मजार, हाजी हरमैन कब्रिस्तान, मख्दुम रास्ती, टमटम पड़ाव, कब्रिस्तानों पर पहुंचं कर लोगों ने अपने पूर्वजों की मजार पर फातिहा पढ़ी और उनकी मगफिरत के लिए दुआएं मांगी कब्रिस्तानों व मस्जिदों को छोटे छोटे बल्बों से सजाया गया था. Also Read: Patna News: आईजीआईसी का तीन साल के लिए अहमदाबाद से फिर हुआ करार, 460 दिल के छेद वाले बच्चों की हुई स्क्रीनिंग The post Ramadan 2025: शब‐ए‐बरात पर रात भर की इबादत, आज रोजा रखकर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगेंगे अकीदतमंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Women’s Premier League (WPL 2025) की शुरुआत पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानें इसकी डीटेल

Womens Premier League WPL 2025 Begins Today Google Doodle: गूगल ने स्त्री प्रीमियर लीग (WPL 2025) की शुरुआत के मौके पर एक खास डूडल बनाकर इसे सम्मानित किया. WPL, जो हिंदुस्तानीय स्त्री क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक कदम है, ने 2023 में अपना पहला सीजन शुरू किया. यह हिंदुस्तानीय स्त्री क्रिकेट को नयी पहचान देने और स्त्री खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. WPL का महत्व क्या है? WPL के जरिये हिंदुस्तानीय स्त्री क्रिकेट को प्रमोट करने का अवसर मिलता है, और इसके माध्यम से स्त्री खिलाड़ियों को अधिक संसाधन और अवसर मिलते हैं. इस लीग की शुरुआत से स्त्री क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलने की संभावना है, साथ ही यह स्त्री खिलाड़ियों को भी अधिक प्रशंसा और मान्यता दिलाने में मदद करेगा. गूगल डूडल में आज क्या खास है? गूगल डूडल ने इस ऐतिहासिक घटना को मनाने के लिए अपनी साइट पर एक खूबसूरत डूडल प्रस्तुत किया. डूडल में स्त्री क्रिकेटरों को दिखाया गया है, जो क्रिकेट स्पोर्ट्सते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि गूगल ने WPL की शुरुआत को विशेष महत्व दिया है. स्त्री प्रीमियर लीग का उद्देश्य क्या है? WPL का उद्देश्य स्त्री क्रिकेट को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जिससे खिलाड़ी अपने हुनर को विश्व स्तर पर दिखा सकें. इसके साथ ही यह लीग स्त्री खिलाड़ियों को एक समान अवसर और पहचान दिलाने के लिए भी बनायी गई है. WPL का पहला सीजन मुंबई, तो दूसरा सीजन बैंगलोर ने जीता अब तक स्त्री प्रीमियर लीग (WPL) के दो सीजन आयोजित हो चुके हैं. पहले सीजन में मुंबई इंडियंस वीमेंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता था, जबकि 2023 में उन्होंने अपनी बेहतरीन टीम और स्पोर्ट्स से सभी को प्रभावित किया. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2024 में जबरदस्त स्पोर्ट्स का प्रदर्शन किया और दूसरा सीजन अपने नाम किया. अब, 2025 के सीजन के पहले मैच में आरसीबी का मुकाबला गुजरात से होने जा रहा है. इस प्रकार, गूगल का यह डूडल WPL की शुरुआत के लिए एक शानदार सम्मान है और यह स्त्री क्रिकेट के प्रति गूगल की सराहना को दर्शाता है. WPL 2025 की खास बातें एक नजर में स्त्री प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का आयोजन 14 फरवरी से शुरू हो रहा है. पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला गुजरात जायंट्स से होगा. यह सीजन WPL का तीसरा सीजन है, जिसमें कुल पांच टीमें चार अलग-अलग स्टेडियम्स में प्रतिस्पर्धा करेंगी. कुल 20 ग्रुप मैच और दो नॉकआउट गेम्स होंगे, जिनमें से फाइनल 15 मार्च को ब्रेबॉर्न स्टेडियम, मुंबई में स्पोर्ट्सा जाएगा. मैचों का आयोजन कोटम्बी स्टेडियम (वडोदरा), एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु), हिंदुस्तान रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम (लखनऊ), और ब्रेबॉर्न स्टेडियम (मुंबई) में होगा. सभी मैचों का लाइव प्रसारण डिज्नी+ हॉटस्टार पर किया जाएगा और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टेलीविजन पर दिखाया जाएगा. ग्रुप स्टेज के अधिकांश मैच शाम 7:30 बजे स्थानीय समय पर शुरू होंगे, जबकि एलिमिनेटर और फाइनल भी इसी समय होंगे. WPL 2025 की पूरी टीमें और उनकी स्क्वॉड: गुजरात टाइटन्स : एश्ली गार्डनरहरलीन देओलप्रकाशिका नायकबेथ मूनीकशवी गौतमप्रिय मिश्राहिंदुस्तानी फुलमालीलौरा वोल्वार्ड्टसायली सचारेडैनियल गिब्सनमननत कश्यपशबनम शकीलदयालन हेमलथामेघना सिंहसिमरन शेखडियान्ड्रा डॉटिनफोबी लिचफील्डतनुजा कांवर दिल्ली कैपिटल्स : ऐलिस कैप्सेमेग लैनिंगसारा ब्राइसअन्नाबेल सधरलैंडमिनू मनीशफाली वर्माअरुंधति रेड्डीएन चारानीशिखा पांडेजेमिमा रोड्रिग्सनंदिनी कश्यपस्नेहा दीप्तीजेस जोनासेननिकी प्रसादतानिया भाटियामार्चिज़ान्ने कापराधा यादवतितास सद्हू रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : आशी सोभना जॉयजोशिता वी.जे.ऋचा घोषडैनी वायटकनिका आहुजासब्बिनेनि मेघनाएकता बिष्टकेट क्रॉसश्रेयंका पाटिलएलीसे पेरीप्रेमा रावतस्मृति मंधानाजॉर्जिया वेयरहमराघवी बिस्टसोफी डिवाइनजग्रवी पवाररेणुका सिंहसोफी मोलिन्यू यूपी वॉरियर्स : अलाना किंगगौहर सुल्तानासैमा ठाकोरएलीसा हीलीग्रेस हैरिसश्वेता सेहरावतअंजलि सरवानीकिरण नवगीरेसोफी एकल्स्टोनअरुशी गोयलक्रांति गौडतालिया मैक्ग्राथचमरी अथापट्थूपूनम खेमनरउमा छेत्रीदीप्ति शर्माराजेश्वरी गायकवाडवृंदा दिनेश मुंबई इंडियंस : अक्षिता महेश्वरीहरमनप्रीत कौरपूजा वस्त्राकरअमनदीप कौरहेली मैथ्यूजसायका ईशाकअमनजोत कौरजिन्टिमानी कालितासजीवन साजनाअमेलिया केरकीर्तना बालाकृष्णनसंस्कृती गुप्ताक्लोई ट्रायननदीन डे क्लर्कशबनिम इस्माइलजी कमलिनीनताली स्किवर-ब्रंटयास्तिका भाटिया 2025 के अंत तक बदल जायेगा Google Search का रंग-रूप, सुंदर पिचाई ने कहा- नए AI फीचर्स निभाएंगे अहम भूमिका गूगल का थेफ्ट डिटेक्शन लॉक फीचर बनेगा चोरों के लिए सरदर्द, हाथों में जाते ही हो जाएगा फोन लॉक, जानें कैसे काम करता है ये फीचर The post Women’s Premier League (WPL 2025) की शुरुआत पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानें इसकी डीटेल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top