Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तरौना गांव में माघ पूर्णिमा का मेला शुरू

जलालगढ़. तरौना गांव स्थित अनूप गंगा घाट में आस्था की डुबकी लगाकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अनूपेश्वर नाथ मंदिर में अटूट श्रद्धा व विश्वास के साथ शिवलिंग की पूजा अर्चना व जलाभिषेक किया. तरौना गांव के अनूपेश्वर नाथ मंदिर में माघ पूर्णिमा पर सात दिवसीय पूजन व मेले का आयोजन किया गया है. मौके पर अनेक श्रद्धालु अपने बच्चों का मुंडन संस्कार करवाते हैं. मनोकामना पूर्ण होने पर कई भक्त दंड लगाते हुए बाबा के मंदिर में जलाभिषेक करते हैं. भक्त कांवर लेकर भी आते हैं और बाबा को जल के साथ अर्पित करते हैं. वहीं अनूपेश्वरनाथ मंदिर में पूजा समिति के द्वारा 48 घंटे का शिवधुन पर अखंड संकीर्तन का आयोजन किया गया है. मौके पर सांप्रदायिक सदभाव का वातावरण भी देखा जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तरौना गांव में माघ पूर्णिमा का मेला शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विज्ञान प्रदर्शनी में मुरहू के कस्तूरबा स्कूल को मिला पहला स्थान

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता प्रतिनिधि, खूंटी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खूंटी में गुरुवार को राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील, एडीपीओ प्रदीप कुमार रवानी और एपीओ लालीमा ज्योत्सना लकड़ा ने कार्यक्रम का उदघाटन किया. डीएसई ने कहा कि विद्यार्थी मेहनत के साथ पढ़ाई करें और जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को हासिल करें. सफलता के लिए परिश्रम ही सबसे बड़ी पूंजी है. प्रदर्शनी में जिले के सभी प्रखंडों के स्कूलों ने स्टॉल लगाया था. विद्यार्थियों ने प्रदर्शन के माध्यम से अपने वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया. प्रदर्शनी में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मुरहू प्रथम, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खूंटी द्वितीय और संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय तोरपा और आरसी मध्य विद्यालय पिडुल तृतीय रहे. इसके बाद क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें तोरपा प्रखंड के छात्र प्रथम रहे. मुरहू के द्वितीय और खूंटी प्रखंड के विद्यार्थी तृतीय स्थान पर रहे. जिला शिक्षा पदाधिकारी अपरूपा पॉल चौधरी ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. विज्ञान प्रदर्शनी में शिक्षिका ज्योति हेमरोम और ज्योति कुमारी व क्विज प्रतियोगिता में अवधेश कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभायी. इस अवसर पर अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार, बीपीओ रंजीता बाखला, ग्रेस हंस, नागेंद्र कुमार, विवेक कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विज्ञान प्रदर्शनी में मुरहू के कस्तूरबा स्कूल को मिला पहला स्थान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dalai Lama Security: दलाई लामा को Z कैटेगरी की सुरक्षा, खुफिया रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला

Dalai Lama Security: बौद्ध धर्म के सबसे बड़े गुरु दलाई लामा को गृह मंत्रालय ने जेड (Z) कैटेगरी की सुरक्षा दी है. इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से मिली रिपोर्ट के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है. नयी सुरक्षा व्यवस्था के तहत अब उन्हें 33 सुरक्षाकर्मी मिलेंगे. उनके आवास पर सशस्त्र स्टेटिक गार्ड, चौबीसों घंटे सुरक्षा देने वाले निजी सुरक्षा अधिकारी रहेंगे. तीन में शिफ्ट में सशस्त्र कमांडो भी सुरक्षा में तैनात रहेंगे. दलाई लामा की सुरक्षा में तैनात होंगे 33 सुरक्षाकर्मी गृह मंत्रालय के इस फैसले के बाद दलाई लामा की सुरक्षा में अब कुल 33 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे. इसके अलावा उनके आवास पर सशस्त्र स्टेटिक गार्ड तैनात होंगे चौबीसों घंटे सुरक्षा देने वाले निजी सुरक्षा अधिकारी रहेंगे शिफ्ट में काम करने वाले सशस्त्र कमांडो रहेगी शामिल आईबी ने जताई है दलाई लामा पर खतरे की आशंका तिब्बती आध्यात्मिक नेता हैं दलाई लामा दलाई लामा 89 साल के तिब्बती आध्यात्मिक नेता है. वह बौद्ध धर्म के सबसे बड़े गुरु हैं. शांति के लिए उन्हें साल 1989 में नोबेल शांति पुरस्कार भी मिल चुका है. 1959 में तिब्बत छोड़ने के बाद से दलाई लामा हिंदुस्तान में रह रहे हैं.  The post Dalai Lama Security: दलाई लामा को Z कैटेगरी की सुरक्षा, खुफिया रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ayushman Bharat Yojana: दिल्ली में BJP सरकार बनते ही लागू होगी पीएम मोदी की ये योजना, विजेंद्र गुप्ता ने LG को लिखी चिट्ठी

Ayushman Bharat Yojana: बीजेपी नेता और रोहिणी से नव निर्वाचित विधायक विजेंद्र गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने पत्र लिखकर दिल्ली में आयुष्मान हिंदुस्तान और स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन प्रणाली लागू करने का आग्रह किया है. विजेंद्र गुप्ता ने अपनी चिट्ठी में लिखा- “प्रधानमंत्री आयुष्मान भा र त स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM) को हिंदुस्तान प्रशासन ने 2021 में लॉन्च किया था. जिसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य अवसंरचना, निगरानी और स्वास्थ्य अनुसंधान में महत्वपूर्ण गैप को भरना है. मिशन के तहत, हिंदुस्तान प्रशासन ने दिल्ली प्रशासन के लिए 2406 करोड़ रुपये के संसाधन लिफाफे को मंजूरी दी है और इसमें 3 प्रमुख घटक शामिल हैं.” शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र जिला एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं क्रिटिकल केयर ब्लॉक BJP leader Vijender Gupta writes to Delhi LG VK Saxena urging for implementation of Ayushman Bharat and Health Information Management System in Delhi pic.twitter.com/4g9qVPLnNV — ANI (@ANI) February 13, 2025 आप प्रशासन ने दिल्ली में लागू नहीं किया था आयुष्मान भा र त योजना आप आदमी पार्टी की प्रशासन ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भा रत योजना को दिल्ली में लागू नहीं किया था. जिसपर बीजेपी हमेशा से सवाल उठाती रही है. लेकिन अब जब बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है और जल्द ही प्रशासन गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. उसके बाद बीजेपी प्रशासन दिल्ली में भी लोगों को प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का लाभ देगी. आप प्रशासन ने दिल्ली के कई इलाकों में मोहल्ला क्लीनिक का निर्माण किया था, जहां लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सेवाएं दी जाती हैं. The post Ayushman Bharat Yojana: दिल्ली में BJP प्रशासन बनते ही लागू होगी पीएम मोदी की ये योजना, विजेंद्र गुप्ता ने LG को लिखी चिट्ठी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

AK-47 बरामदगी मामले में गैंगेस्टर मुन्ना मिश्रा को मिली 10 साल की सजा, देना होगा 50 हजार जुर्माना

Gangster Munna Mishra : गोपालगंज की जिला अदालत ने AK-47 की बरामदगी के मामले में गैंगेस्टर मुन्ना मिश्रा को 10 साल की सश्रम कारावास और 50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है. यह फैसला जिला अपर एवं सत्र न्यायाधीश मानवेंद्र मिश्रा की अदालत ने प्रशासन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद सुनाया. अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि मुन्ना मिश्रा जुर्माना राशि जमा नहीं करेंगे तो उन्हें छह महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी. चार साल पहले किया गया था गिरफ्तार चार साल पहले कटेया थाना पुलिस ने पानन महुअवा के रहनेवाले गैंगेस्टर मुन्ना मिश्रा को एके-47 राइफल के साथ गिरफ्तार किया था. इस दौरान पुलिस ने मिश्रा से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की थी, जिसके बाद उसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया. मुन्ना मिश्रा के खिलाफ कुल 30 से ज्यादा अपराधिक मामलों में ट्रायल चल रहा है, जिसमें हत्या, रंगदारी, और अन्य गंभीर अपराधों के मामले शामिल हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें क्या बोले सिविल कोर्ट के एपीपी गोपालगंज सिविल कोर्ट के एपीपी जयराम साह ने कहा कि कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि इस तरह के अपराध समाज में भय और असुरक्षा का माहौल बनाते हैं, इसलिए सजा सख्त होनी चाहिए. इस फैसले से इलाके में कानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है. इसे भी पढ़ें: चौकीदार के भाई की सिर पर वार कर हत्या, मक्के के खेत से बरामद हुआ शव The post AK-47 बरामदगी मामले में गैंगेस्टर मुन्ना मिश्रा को मिली 10 साल की सजा, देना होगा 50 हजार जुर्माना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जीवन के अंतिम दौर में हैं लालू यादव… RJD प्रमुख के बयान पर भड़के दिलीप जायसवाल

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के एक बयान से पूरे प्रदेश में   बहस शुरू हो गई है. गुरुवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए लालू यादव ने कहा कि मेरे जिंदा रहते बिहार में भाजपा की प्रशासन नहीं बन सकती है. इसके बाद उन्होंने बिहार में आरजेडी की प्रशासन बनने का दावा किया. वही अब उनके इस बयान पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने काफी तीखा हमला किया है. दिलीप जायसवाल ने लालू प्रसाद यादव के बयान को गंभीरता से न लेने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि लालू यादव अब अपने जीवन के अंतिम दौर में हैं और उनका क्या कहना है, इसका कोई महत्व नहीं है. परिवार के लोगों को रोजगार दिलाना चाहते हैं लालू: दिलीप जायसवाल दिलीप जायसवाल ने कहा कि लालू यादव के दिमाग में सिर्फ एक चीज चल रही है और वह है परिवारवाद.  कोई भी बुजुर्ग व्यक्ति जब अपने जीवन के इस मुकाम पर पहुंचता है, तो वह चाहता है कि अपने परिवार के सभी सदस्यों को रोजगार दे और यही लालू यादव भी कर रहे हैं. लालू यादव का परिवारवाद उनके नेतृत्वक दृष्टिकोण की सबसे बड़ी कमजोरी बन गया है. उन्होंने सामाजिक न्याय की परिभाषा को पूरी तरह से तोड़ा है. सामाजिक न्याय का मतलब होता है समाज के हर वर्ग को न्याय देना, लेकिन लालू यादव अपने परिवार को ही न्याय दे रहे हैं. लालू यादव का नेतृत्वक प्रभाव अब खत्म हो चुका है, उनके बयान का कोई अर्थ नहीं रह गया है.   श्रवण कुमार  अहंकार की भाषा बोल रहे हैं लालू : श्रवण कुमार वही लालू यादव के बयान पर बीजेपी की सहयोगी जेडीयू ने भी पलटवार किया है. बिहार प्रशासन में मंत्री श्रवण कुमार ने इसे लालू प्रसाद यादव का अहंकार बताया. उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो अहंकार की भाषा बोलते हैं. राज्य में किसकी प्रशासन बनेगी, यह जनता तय करती है. जनता पहले भी उन्हें 15 साल तक झेल चुकी है. उन 15 सालों में बिहार की जो दुर्गति हुई. बिहार में जंगलराज फैल गया. अपहरण उद्योग के रूप में बिहार जाना जाने लगा.  तेजस्वी यादव और लालू यादव की फाइल फोटो क्या कहा था लालू यादव ने? बता दें कि लालू प्रसाद यादव ने पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जब तक वे हैं, बिहार में भाजपा की प्रशासन नहीं बनने देंगे. जनता भाजपा को अच्छी तरह समझ चुकी है और बिहार में सिर्फ तेजस्वी यादव की प्रशासन बनेगी. यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि वे किसी भी सूरत में बिहार में भाजपा की प्रशासन बनने नहीं देंगे.  इसे भी पढ़ें: बिहार में वक्फ बोर्ड के पास है 29 हजार बीघा जमीन, JPC की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा The post जीवन के अंतिम दौर में हैं लालू यादव… RJD प्रमुख के बयान पर भड़के दिलीप जायसवाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nutmeg For Wrinkle Removal: झुर्रियों को कहें अलविदा,जायफल से पाएं सुंदर और ग्लोइंग स्किन

Nutmeg For Wrinkle Removal: क्या आप जानते हैं कि मसाले के रूप में इस्तेमाल होने वाला जायफल आपके स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा के लिए एक नेचुरल एक्सफ्लोइटेटर का काम करते हैं. जायफल के इस्तेमाल से हमारे चेहरे की डेड स्किन निकल जाती है और यह स्किन को टाइट भी बनाता है. इसके अलावा जायफल में एंटी-एजिंग गुण होने के साथ ही इसके इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बों, और पिम्पल्स से भी छुटकारा पा सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि आप कैसे जायफल का इस्तेमाल अपने चेहरे के लिए कर सकते हैं और इसके फायदों का लाभ उठा सकते हैं. जायफल का लेप : जायफल का लेप बनाने के लिए 2 चम्मच जायफल को पीसकर पाउडर बनाएं. फिर इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दही मिलाएं. अच्छी तरह से मिलाकर एक लेप तैयार कर लें. इस लेप को अपने चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक रखें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें. जायफल का तेल : जायफल का तेल बनाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच जायफल को पीस लें. फिर इसमें 1 चम्मच नारियल तेल या जैतून के तेल कोअच्छी तरह से में मिलाएं. इस तेल को अपने चेहरे पर लगाकर मालिश करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें. जायफल का स्क्रब बनाने के लिए: जायफल का स्क्रब तैयार करने के लिए 2 चम्मच जायफल के पाउडर में 1 चम्मच चीनी और 1 चम्मच नारियल तेल मिला लें. अब इस स्क्रब को अपने चेहरे पर लगाकर मालिश करें और फिर ठंडे से फेस वाश कर लें. जायफल और दूध का फेस पैक : फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच जायफल पाउडर में 2 चम्मच दूध मिला लें. इस फेस पैक को 15 से 20 मिनट के लिए चेरे पर लगा कर रखें. फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. जायफल और दूध : जायफल और दूध का फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच जायफल पाउडर में 2 चम्मच दूध मिला लें. इस फेस पैक को 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर रखें. फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. इनपुट : शुभ्रा लक्ष्मी Also Read : Natural Makeup Remover: मेकअप रिमूव करें कुछ ऐसे, त्वचा बनेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग Also Read : Multani Mitti and Skin : क्या आप भी करते हैं मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल, तो हो जायें सावधान Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Nutmeg For Wrinkle Removal: झुर्रियों को कहें अलविदा,जायफल से पाएं सुंदर और ग्लोइंग स्किन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JPC Report on Waqf Bill: वक्फ बिल पर गुस्से में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, कहा- ‘कबूल नहीं, जारी रहेगी लड़ाई’

JPC Report on Waqf Bill: वक्फ (संशोधन) विधेयक पर JPC की रिपोर्ट को लेकर ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने आपत्ति जताई है और अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा- वो आखिरी तक इसके खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा, “हम वक्फ (संशोधन) विधेयक की मुखालफत करते हैं. हम चाहते हैं कि वक्फ विधेयक में संशोधन न किया जाए. विपक्ष के सांसदों ने भी अपनी आपत्तियां रखी थी. लेकिन उन्होंने रिपोर्ट में नहीं रखा गया.” बिल लोकसभा के पटल पर रखने के बाद पर्सनल बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, जिसमें कहा, “हिंदुस्तान की संपत्ति पर जितना अधिकारी एक हिंदू का है, जितना अधिकार सिखों का है, उतना ही अधिकार मुस्लिमों का भी है. पर्सनल लॉ बोर्ड की खालिद सैफुल्लाह ने उस बात को खारिज कर दिया, जिसमें कहा जा रहा है कि एक दिन पूरा देश वक्फ हो जाएगा. उन्होंने कहा- यह झूठ केवल प्रशासन की ओर से फैलाई जा रही है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- उनकी लड़ाई प्रशासन से है. उन्होंने कहा- हर धर्म के अपने तौर-तरीके हैं, वैसे में एक समान कानून कैसे थोपा जा सकता है.” Maulana Khalid Rasheed Firangi Mahali क्या है वक्फ संशोधन विधेयक वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 वक्फ संपत्तियों को रेगुलेटेड और मैनेज करने से जुड़े मुद्दों और चुनौतियों का समाधान करने के लिए वक्फ अधिनियम, 1995 में संशोधन किया जा रहा है. वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू द्वारा लोकसभा में पेश किए जाने के बाद आठ अगस्त, 2024 को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेजा गया था. यह भी पढ़ें: Parliament Video : वक्फ बिल पर राज्यसभा में हंगामा, बोले खरगे- फर्जी रिपोर्ट को हम नहीं मानेंगे वक्फ पर विपक्षी सांसदों ने क्या कहा? वक्फ पर जेपीसी की रिपोर्ट का विपक्षी सांसदों ने भी विरोध किया, सपा की सांसद डिंपल यादव ने कहा, “जिस तरह विपक्षी सदस्यों द्वारा दिए गए असहमति नोट को वक्फ संशोधन विधेयक में शामिल नहीं किया गया…प्रशासन मनमाने तरीके से यह विधेयक ला रही है। वे ध्यान भटकाने के लिए सत्र के आखिरी दिन विधेयक लेकर आए हैं.” AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “वक्फ संशोधन बिल असंवैधानिक है. ये वक्फ को बचाने के लिए नहीं बल्कि मुस्लिमों से वक्फ को छीनने के लिए ये विधेयक लाया जा रहा है, वक्फ को बर्बाद करने के लिए लाया जा रहा है. हम इसकी आलोचना करते हैं.” यह भी पढ़ें: Waqf Bill: ‘अमित शाह के दिल में चोर’, महबूबा बोलीं- जम्मू-कश्मीर में भड़क रहा ज्वाला कभी भी फट सकता है The post JPC Report on Waqf Bill: वक्फ बिल पर गुस्से में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, कहा- ‘कबूल नहीं, जारी रहेगी लड़ाई’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CM Nitish ने गया को दिया 1,437 करोड़ रुपए का तोहफा, वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे का भी किया निरीक्षण

CM Nitish Pragati Yatra: बिहार के सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को प्रगति यात्रा के चौथे चरण के क्रम में गया जिला पहुंचे. सीएम ने यहां 1,437.90 करोड़ रुपए की कुल 1,714 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. सीएम नीतीश यहां चंदौती प्रखंड के प्रभावती अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए. सीएम ने नीरा संग्रहण-सह-बिक्री केंद्र का भी मुआयना किया और उसके विषय में जानकारी प्राप्त की. स्टॉल देखने के क्रम में उन्होंने स्वयं सहायता समूह की स्त्रीओं से बातचीत करते हुए उनके कार्यों की तारीफ की और हरसंभव मदद देने की बात कही. प्रगति यात्रा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री @NitishKumar ने गया जिला को दी 1437 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 1714 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।@gaya_dm #PragatiYatra #BiharGovernment pic.twitter.com/zaCXre4gbP — IPRD Bihar (@IPRDBihar) February 13, 2025 सीएम ने विकास के कामों का लिया जाएजा सीएम नीतीश कुमार ने अपने गया दौरे के क्रम में 4,587.68 लाख रुपए की लागत से लावकबार बांध निर्माण एवं पईन सिंचाई योजना के जीर्णोद्धार कार्य तथा कोठी वीयर सिंचाई योजना का स्थल निरीक्षण किया. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह कार्य पूर्ण हो जाने से लावाबार, बाहा गणेशपुर, लौटारा, सोबरी, बसुरा, रॉधा एवं सील्हना गांव के ग्रामीण लाभान्वित होंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए. सीएम ने इमामगंज प्रखंड में प्रस्तावित इमामगंज कोठी-सलैया पथ के चौड़ीकरण एवं वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे का भी स्थल निरीक्षण किया. साइट मैप के माध्यम से अधिकारियों ने प्रस्तावित पथों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. सीएम ने मॉडल अस्पताल का उद्घाटन किया इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने बोधगया प्रखंड के बसाठी ग्राम के बतसपुर वीयर बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. अधिकारियों ने सीएम को मैप के माध्यम से बतसपुर वीयर बांध परियोजना और मोराटल मुख्य पईन के चौड़ीकरण एवं विस्तारीकरण कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. सीएम ने बतसपुर ग्राम में गोबर गैस प्लांट, मनरेगा पार्क, आंगनबाड़ी केंद्र, मनरेगा हाट, स्पोर्ट्स के मैदान का निरीक्षण किया. उन्होंने प्रभावती अस्पताल परिसर में 2,903 लाख रुपए की लागत से बने सौ बेड वाले नवनिर्मित मॉडल अस्पताल का उद्घाटन किया. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें सीएम नीतीश कुमार ने गया जिले में 14 प्रखंडों अतरी, कोंच, गया सदर, टेकारी, डुमरिया, परैया, फतेहपुर, बाराचट्टी, मानपुर, वजीरगंज, आमस, मोहनपुर, गुरारू एवं बांकेबाजार में नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण कराने, इमामगंज में डिग्री कॉलेज की स्थापना, मोरहर नदी पर कोठी वीयर का निर्माण, बसतपुर वीयर से लोदीपुर तक पईन का जीर्णोद्धार, पुलिया का चौड़ीकरण एवं लोदीपुर तक पईन का विस्तारीकरण जैसी कई योजनाओं की घोषणा की. इसे भी पढ़ें: ‘CM हाउस से तय होती थी अपहरण की डील’, लालू यादव के साले का सनसनीखेज खुलासा The post CM Nitish ने गया को दिया 1,437 करोड़ रुपए का तोहफा, वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे का भी किया निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

weekly current affairs quiz 2025 : साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज को बनाएं परीक्षा की तैयारी का हिस्सा

weekly current affairs quiz 2025 : प्रतियोगी परीक्षाओं की दुनिया में समसामयिक घटनाक्रम से जुड़ी हर जानकारी मायने रखती है. समसामयिक घटनाक्रमों पर केंद्रति यह साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज विशेष रूप से छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए तैयार किया गया है. इसे आप अपनी तैयारी का हिस्सा बनाकर न सिर्फ अपने आप को परख सकते हैं, बल्कि अपने नॉलेज में इजाफा भी कर सकते हैं. बिम्सटेक युवा शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन हाल ही में हिंदुस्तान के किस शहर में किया गया था?(क) नयी दिल्ली(ख) चेन्नई(ग) गांधीनगर(घ) भोपाल बार्ट डी वेवर किस यूरोपीय देश के नये प्रधानमंत्री चुने गये हैं?(क) बेल्जियम(ख) बुल्गारिया(ग) क्रोएशिया(घ) डेनमार्क मार्कस स्टोइनिस, जिन्होंने हाल ही में वनडे प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा की है, किस देश के खिलाड़ी हैं?(क) ऑस्ट्रेलिया(ख) इंग्लैड(ग) साउथ अफ्रीका(घ) न्यूजीलैंड निम्न में से किस हिंदुस्तानीय-अमेरिकी गायिका ने ग्रैमी अवार्ड 2025 जीता है?(क) फाल्गुनी शाह(ख) समारा जॉय(ग) अनुष्का शंकर(घ) चंद्रिका टंडन अंडर-19 टी20 विश्व कप के फाइनल में हिंदुस्तान ने किस देश की टीम को पराजित कर जीत हासिल की?(क) मलेशिया(ख) दक्षिण अफ्रीका(ग) श्रीलंका(घ) वेस्टइंडीज प्रसाद योजना केंद्र प्रशासन के किस मंत्रालय द्वारा शुरू की गयी है?(क) रक्षा मंत्रालय(ख) गृह मंत्रालय(ग) पर्यटन मंत्रालय(घ) शिक्षा मंत्रालय हिंदुस्तान का पहला सफेद बाघ प्रजनन केंद्र किस राज्य में स्थापित किया जायेगा?(क) सिक्किम(ख) उत्तराखंड(ग) राजस्थान(घ) मध्य प्रदेश हिंदुस्तानीय सेना के पूर्वी कमान का मुख्यालय फोर्ट विलियम, जिसका नाम बदलकर विजय दुर्ग कर दिया गया है, किस शहर में स्थित है?(क) कोलकाता(ख) पुणे(ग) बेंगलुरू(घ) तिरुवनन्तपुरम फरवरी की किस तारीख को हर साल विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया जाता है?(क) 1 फरवरी(ख) 2 फरवरी(ग) 5 फरवरी(घ) 7 फरवरी निम्न में किस देश को सर्वसम्मति से अंतरराष्ट्रीय बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) के मुख्यालय के रूप में चुना गया है?(क) हिंदुस्तान(ख) निकारागुआ(ग)सोमालिया(घ) लाइबेरिया सही जवाब 1 (ग), 2 (क), 3 (क), 4(घ), 5(ख), 6(ग), 7(घ), 8(क), 9 (ख), 10 (क). इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 2025 : पढ़ें 6 से 12 फरवरी तक का साप्ताहिक करेंट अफेयर्स इसे भी पढ़ें : World Radio Day 2025 : आवाज में है दम, तो आरजे बनने की ओर बढ़ाएं कदम The post weekly current affairs quiz 2025 : साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज को बनाएं परीक्षा की तैयारी का हिस्सा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top