Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sanam Teri Kasam Collection Day 4: नहीं किसी में दम, चौथे दिन भी सनम तेरी कसम ने मचाया गदर, जानें टोटल कलेक्शन

Sanam Teri Kasam Re-Release Collection: साल 2016 में रिलीज हुई सनम तेरी कसम फिर से वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई. फिल्म जब पहले रिलीज हुई थी तब पिट गई थी, लेकिन हाल के कुछ सालों में ये युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हुई. एक बार फिर से सिनेमाघरों में आने के बाद मूवी को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है. हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर फिल्म इस समय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने जुनैद खान की फिल्म लवयापा और हिमेश रेशमिया की मूवी बैडएस रविकुमार को पीछे छोड़ दिया. आइए आपको इसके कलेक्शन के बारे में बताते हैं. सोमवार को सनम तेरी कसम ने चलाया जादू राधिका राव और विनय सप्रू की ओर से निर्देशित सनम तेरी कसम ने सिनेमाघरों में धूम मचा दिया है. चार दिन में मूवी ने 18 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म अपनी रि-रिलीज के दौरान हिंदी बॉक्स ऑफिस पर टॉप प्रदर्शन करने वाली फिल्म रही. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, चौथे दिन मूवी ने 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 4 करोड़ रुपये सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 5.25 करोड़ रुपये सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 5.75 करोड़ रुपये सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 3 करोड़ रुपये सनम तेरी कसम की नेट कमाई- 18 करोड़ रुपये पॉडकास्ट का हिस्सा क्यों नहीं बनते हर्षवर्धन राणे? बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत के दौरान, हर्षवर्धन राणे ने पॉडकास्ट कल्चर को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि वह वह इसका हिस्सा आखिर क्यों नहीं बनते. हर्षवर्धन ने कहा कि जब एक एक्टर पॉडकास्ट पर ज्यादा बात करते हैं, तो उन्हें लगता है कि वाह हमने क्या बात बोल दी. एक्टर ने कहा कि सेलेब्स को थेरेपी टाइप भावनाएं होती है जब उनकी बातों पर कोई ताली बजाता है. यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर्षवर्धन राणे, फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया The post Sanam Teri Kasam Collection Day 4: नहीं किसी में दम, चौथे दिन भी सनम तेरी कसम ने मचाया गदर, जानें टोटल कलेक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना में 500 पुलिस अधिकारियों पर होगी FIR, केस हैंडओवर नहीं करने वालों पर SSP की बड़ी कार्रवाई

Patna News: पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने सोमवार को पूरे जिले के थानाध्यक्ष, एसडीपीओ और एसपी के साथ क्राइम मीटिंग की. इसमें सभी सिटी एसपी भी मौजूद रहे. मीटिंग में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. एसएसपी ने पाया कि कई मामले लंबित हैं, जिनके आईओ (Investigation Officer) का ट्रांसफर हो गया है. लेकिन, संबंधित केस को थाने में किसी को हैंडओवर नहीं किया गया है. इसके लिए एसएसपी ने लिस्ट बनाकर 500 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ गांधी मैदान थाने में केस दर्ज करने का आदेश दिया है. थानेदार लेंगे मालखाना का प्रभार इसके अलावा, मीटिंग में यह भी सामने आया कि कई थाने में मालखाना के चार्ज में वही अफसर हैं, जिनका तबादला हो गया है. अधिकारी देना भी चाहता है तो कोई अधिकारी चार्ज लेना नहीं चाहता. जिससे मालखाना का रख रखाव या उसमें जब्ती या निकासी का मेंटेनेंस ठीक ढंग से नहीं हो पाता है. इसके लिए एसएसपी ने आदेश दिया है कि थानेदार खुद मालखाना का प्रभार लें या थाने के किसी पुलिस अधिकारी को मालखाना का प्रभार लेने को कहें. Also Read: बिहार की पहली स्त्री IPS की कहानी, 19 साल में हो गई थी शादी, इंटरव्यू में पूछा गया था अनोखा सवाल दिसंबर के मुकाबले जनवरी में अपराध कम इस क्राइम मीटिंग में यह भी बात सामने आई कि पटना जिले में 80 कुर्की के मामले लंबित पड़े हैं. कोर्ट ने कुर्की का वारंट भी जारी कर दिया है. 7 दिनों में इस वारंट की तामील करने का आदेश संबंधित थानाध्यक्षों को दिया गया है. एसएसपी ने समीक्षा में पाया कि दिसंबर के मुकाबले जनवरी में अपराध में कमी आई है. इसमें हत्या, चोरी, बाइक चोरी या अन्य अपराध में कमी आई है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें The post पटना में 500 पुलिस अधिकारियों पर होगी FIR, केस हैंडओवर नहीं करने वालों पर SSP की बड़ी कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Weather: भागलपुर में तीन डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, जानिए कब से चलेगी तेज पछिया हवा

Bihar Weather: बिहार का मौसम फिर से करवट ले रहा है. इन दिनों ठंड से काफी राहत मिली है. अहले सुबह हल्की ठंड का एहसास लोगों को हो रहा है लेकिन दिन में धूप निकलते ही ठंड से राहत मिल रही है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अब बढ़ोतरी हो रही है. भागलपुर समेत आसपास के जिलों में अगले तीन दिनों के मौसम की जानकारी आयी है. दो जिलों को छोड़कर हर जगह अधिकतम तापमान बढ़ा मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अब बिहार में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी. जिससे सुबह में भी ठंड से राहत मिलने लगेगी. सोमवार को दो जिलों को छोड़कर बिहार के तमाम जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी. भागलपुर में भी धूप के कारण ठंड से राहत मिली है. सोमवार को किशनगंज और मधुबनी के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई जबकि औरंगाबाद में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री दर्ज हुआ. ALSO READ: Rain Alert: तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, 7 राज्यों में अलर्ट, जानिए पूर्व से लेकर उत्तर हिंदुस्तान का मौसम #अधिकतम #तापमान और #परिवर्तन पिछले 24 घंटा #बिहार जिलों से। pic.twitter.com/vsz7qqFF7c — मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) February 10, 2025 भागलपुर में तीन डिग्री बढ़ा अधिकतम पारा भागलपुर जिले के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी है. दिन में धूप तेज होने लगी है. सोमवार को दोपहर का अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 27 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं सुबह में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहा. शाम से लेकर सुबह तक ठंड का असर बरकरार है. कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार अब कम हैं. सुबह में हवा में नमी की मात्रा 86 प्रतिशत रहा. 4.5 किमी/घंटा की गति से शुष्क पछिया हवा चली. कब से बहेगी तेज पछिया हवा? हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 12 फरवरी के मध्य भागलपुर जिले के आसमान में हल्के बादल रहने का अनुमान है. 13 फरवरी से जिले में हवा की गति तेज होगी. दिन में हवा के साथ धूल उड़ने के आसार है. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार के अनुसार, मौसम साफ एवं शुष्क रहने की संभावना को देखते हुए किसानों को सलाह दी गयी है कि वे परिपक्व राई-सरसों फसल की कटाई कर सकते हैं. आलू की अगात प्रभेद की तैयार फसलों की खुदाई करने की भी सलाह दी गयी है. The post Bihar Weather: भागलपुर में तीन डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, जानिए कब से चलेगी तेज पछिया हवा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘वह जुनून, वह आग, कभी नहीं…’ हाई क्लास परफॉर्मेंस के बाद गरजे शार्दुल, टीम में ‘दावेदारी’ के लिए ठोकी ताल

Shardul Thakur: मुंबई के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर इस रणजी ट्रॉफी सीजन में शानदार फॉर्म में हैं. हरियाणा के खिलाफ क्वार्टर-फाइनल में उन्होंने 6 विकेट झटककर टीम को पहली पारी में महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई. न केवल गेंदबाजी, बल्कि इस सीजन में उनका बल्ला भी खूब चला है.उन्होंने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ शतक और मेघालय के खिलाफ 84 रन की पारी स्पोर्ट्सी थी. इस शानदार प्रदर्शन के साथ शार्दुल ठाकुर ने हिंदुस्तानीय टेस्ट टीम में वापसी की दावेदारी भी मजबूत कर दी है. हिंदुस्तान की मौजूदा योजनाओं का हिस्सा नहीं होने के बावजूद तेज गेंदबाज ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर अपनी संभावनाओं को लेकर आशावादी हैं. सोमवार को कोलकाता में हरियाणा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में मुंबई के लिए एक और शानदार प्रदर्शन के बाद जोर देते हुए कहा कि वह ‘हमेशा दावेदारी में हैं.’ दिसंबर 2023 में सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना 11वां और पिछला टेस्ट स्पोर्ट्सने वाले शार्दुल ने कहा, ‘‘जब टीम में आपके लिए जगह नहीं होती तो स्वाभाविक रूप से निराशा होती है. और जब आप स्पोर्ट्स नहीं रहे होते, घर पर खाली बैठे होते हैं तो आप इसके बारे में अधिक सोचते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन एक बार जब मैं मैदान पर उतरता हूं तो मेरा पूरा ध्यान मैच पर होता है – चाहे वह क्लब क्रिकेट हो, रणजी ट्रॉफी हो, आईपीएल हो या हिंदुस्तान के लिए स्पोर्ट्सना हो. मेरे लिए हर क्रिकेट मैच एक जैसा होता है, चाहे वह किसी भी स्तर का हो.’’ हिंदुस्तान के 2021 के इंग्लैंड दौरे पर अहम भूमिका निभाने वाले 33 वर्षीय शार्दुल मौजूदा घरेलू सत्र में शानदार फॉर्म में हैं. वह मुंबई के पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने नौ पारियों में 44.00 के प्रभावशाली औसत से 396 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और तीन अर्द्धशतक शामिल हैं. गेंद से भी शार्दुल ने प्रभाव डाला है और 21.10 के औसत से 30 विकेट लिए हैं. उन्होंने हरियाणा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के तीसरे दिन सोमवार को छह विकेट लेकर विरोधी टीम के निचले क्रम को ध्वस्त कर दिया जिससे मुंबई को पहली पारी में 14 रन की बढ़त हासिल हुई. SHARDUL THAKUR: 18.5-3-58-6 IN RANJI TROPHY QUARTER FINAL 🙇 – What an effort by Shardul, got the first innings lead for Mumbai, Thakur is making huge statements ahead of England tour. pic.twitter.com/iainnhKfh9 — Johns. (@CricCrazyJohns) February 10, 2025 हिंदुस्तान के लिए नए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र की शुरुआत जून-जुलाई में इंग्लैंड दौरे से होगी जहां दोनों टीमें पांच मैचों की सीरीज स्पोर्ट्सेंगी. इस सीरीज के लिए शार्दुल को दौर के लिए टीम में वापसी की उम्मीद है. उन्होंने कहा, ‘‘हां, बिल्कुल. मुझे लगता है कि मैं दावेदार हूं. अगला कदम टीम में अपनी जगह बनाना और चयन हासिल करना है. हमेशा यही लक्ष्य होता है. अभी मैं रणजी ट्रॉफी स्पोर्ट्स रहा हूं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सर्वोच्च स्तर है जिसके लिए हम सभी प्रयास करते हैं. यह हमेशा मेरे दिमाग में रहता है, देश के लिए स्पोर्ट्सने की प्रेरणा ही मुझे आगे बढ़ाती है. वह जुनून, वह आग, कभी नहीं मिटती.’’ आईपीएल नीलामी में नहीं बिकने वाले शार्दुल इंग्लैंड की परिस्थितियों का अनुभव हासिल करने के लिए काउंटी क्रिकेट स्पोर्ट्सने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, ‘‘अगर मुझे कोई प्रस्ताव मिलता है तो मैं निश्चित रूप से स्पोर्ट्सूंगा. यह एक शानदार नया अनुभव होगा. अभी कोई ठोस योजना नहीं है लेकिन काउंटी क्रिकेट में उस समय के आसपास छह-सात मैच होते हैं. अगर मुझे चुना जाता है तो इससे मुझे (इंग्लैंड) दौरे से पहले इंग्लैंड की परिस्थितियों में ढलने में मदद मिलेगी.’’ फील्डर की कमी पड़ी तो मैदान पर उतरा कोच, दक्षिण अफ्रीका के इतिहास में दोबारा ऐसा हुआ, Video मुंबई की खराब शुरुआत के बाद शार्दुल ने पलटा पासा हरियाणा के खिलाफ क्वार्टर-फाइनल मैच में मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम 113/7 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी. लेकिन शम्स मुलानी और तनुष कोटियन की अहम पारियों की बदौलत मुंबई ने किसी तरह स्कोर 315 तक पहुंचाया. हरियाणा ने कप्तान अंकित कुमार के शानदार शतक की मदद से 257/4 तक मजबूत स्थिति बना ली थी और ऐसा लग रहा था कि वे पहली पारी में लीड ले लेंगे. लेकिन शार्दुल ठाकुर ने अपनी घातक गेंदबाजी से मैच का रुख पलट दिया. 6 विकेट लेकर हरियाणा की पारी को समेटा हरियाणा की टीम ने अपने आखिरी 6 विकेट मात्र 44 रन के अंदर गंवा दिए और पूरी टीम 301 रन पर ऑल आउट हो गई. शार्दुल ने 58 रन देकर 6 विकेट झटके, जो इस सीजन में उनका पहला 5 विकेट हॉल था. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह 15वीं बार था जब उन्होंने एक पारी में 5 विकेट लिए. खास बात यह रही कि सोमवार को स्पोर्ट्स की शुरुआत में ही उन्होंने 4 विकेट निकालकर हरियाणा की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. अंकित कुमार के शतक के बावजूद हरियाणा मैच में वापसी नहीं कर पाई. विराट को बॉल क्यों मारा? जोस बटलर को ‘बाहर मिलने’ की दे रहे धमकी, कोहली फैंस की अजीब हरकत जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर सस्पेंस, चैंपियंस ट्रॉफी में चयन पर आज हो सकता है फैसला पीटीआई के इनपुट के साथ The post ‘वह जुनून, वह आग, कभी नहीं…’ हाई क्लास परफॉर्मेंस के बाद गरजे शार्दुल, टीम में ‘दावेदारी’ के लिए ठोकी ताल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार BSL से 245.43 एकड़ वन भूमि लेगी वापस, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

BSL News: रांची, शकील अख्तर-राज्य प्रशासन ने बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) द्वारा इस्तेमाल नहीं की जानेवाली 245.43 एकड़ वन भूमि वापस लेने का फैसला किया है. इसकी जानकारी बीएसएल प्रबंधन को दे दी गयी है. प्रशासन के फैसले पर अमल नहीं करने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी है. साथ ही वन भूमि पर अवैध कब्जा करने के मामले में स्टील सिटी के अधिकारियों की लापरवाही या संलिप्तता की बात कही गयी है. बीएसएल को दी गयी वन भूमि और उसकी खरीद-बिक्री के मुद्दे पर विभागीय सचिव की अध्यक्षता में नवंबर 2024 में उच्चस्तरीय बैठक हुई. बैठक में पाया गया कि हजारीबाग वन प्रमंडल ने सात गांवों की 671.09 एकड़ और बोकारो वन प्रमंडल ने 11 गांवों की 870.38 एकड़ वन भूमि बीएसएल को हस्तांतरित किया था. बीएसएल ने वर्ष 1976 में पत्र लिख कर 10 गांवों की 864.21 एकड़ वन भूमि को अपने कब्जे में लेने की जानकारी दी थी. बीएसएल ने 1996 में प्रशासन को पत्र लिख कर तेतुलिया की 95.65 एकड़ और सतनपुर की 149.78 एकड़ जमीन वापस करने की इच्छा जतायी थी. हालांकि, किसी कारण से इस्तेमाल नहीं की जानेवाली वन भूमि प्रशासन को वापस नहीं की जा सकी. सीमांकन के लिए संयुक्त समिति बनाने का फैसला किया गया मामले की समीक्षा के बाद उच्चस्तरीय बैठक में बीएसएल द्वारा इस्तेमाल नहीं की गयी वन भूमि को वापस लेने का फैसला किया गया. प्रशासन के स्तर पर किये गये इस फैसले पर अमल करने के लिए बीएसएल और वन प्रमंडल के अधिकारियों की एक संयुक्त समिति बनाने का फैसला किया गया, ताकि सर्वे कर इस्तेमाल नहीं की गयी वन भूमि को चिह्नित कर सीमांकन करने और पिलर लगाने का काम किया जा सके. जनवरी में बुलायी गयी थी बैठक, बीएसएल की ओर से कोई नहीं आया प्रशासन द्वारा जमीन वापस लेने के सिलसिले में किये गये फैसले आलोक में बोकारो वन प्रमंडल की ओर से दिसंबर 2024 में बैठक बुलायी गयी. लेकिन, बीएसएल की ओर से इस बैठक में कोई शामिल नहीं हुआ. जनवरी 2025 में बीएसएल की ओर से एक पत्र भेजा गया. बीएसएल की ओर से उस प्रस्तावित डीड ऑफ कन्वेंस के आधार पर अपना दावा किया गया, जिस पर अब तक हस्ताक्षर ही नहीं हुआ है. बीएसएल के इस रवैये को देखते हुए प्रशासन के स्तर पर वन भूमि वापसी के मामले में किये गये फैसले पर अमल नहीं करने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी है. ये भी पढ़ें: Shibu Soren Health Checkup: शिबू सोरेन दिल्ली में करा रहे स्वास्थ्य की जांच, विशेष विमान से लेकर गए थे सीएम हेमंत सोरेन The post झारखंड की हेमंत सोरेन प्रशासन BSL से 245.43 एकड़ वन भूमि लेगी वापस, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन की रांचीवासियों को शानदार सौगात, अब इसका बटन दबाते ही मिलेगी तत्काल मदद

Hemant Soren Gift: रांची-राजधानी रांची के विभिन्न चौक-चौराहों में लगे पीले रंग के बॉक्स में बटन दबाते ही तत्काल पुलिस से लेकर एंबुलेंस या अन्य सहायता मिल जायेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन ने राजधानीवासियों की सुरक्षा को लेकर कई इंतजाम किये हैं. एक तरफ जहां कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर की मदद से पूरे शहर में स्वचालित यातायात प्रबंधन किया जा रहा है, तो दूसरी ओर अपराध नियंत्रण और उसके उद्भेदन में भी कमांड सेंटर से मदद ली जा रही है. पीले रंग के इमरजेंसी कॉल बॉक्स से मिलेगी मदद अब अगर आप किसी आपात स्थिति का सामना कर रहे हैं जैसे कि आप सड़क से गुजर रहे हैं और आपके साथ या आपके सामने किसी के साथ कोई दुर्घटना हो जाती है, तो आप सीधे प्रशासन की एजेंसियों से जुड़ सकते हैं. इसके लिए रांची शहर के महत्वपूर्ण 50 चौक-चौराहों पर पीले रंग का इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाया गया है. इस बॉक्स में लगे लाल बटन के दबाते ही कमांड कंट्रोल सेंटर से आवाज आयेगी, ताकि आप अपनी समस्या बता सकें. समस्या बताते ही स्मार्ट सिटी और पुलिस की टीम आपकी मदद के लिए संबंधित एजेंसी से संपर्क कर आपको राहत दिलायेगी. इसके लिए न आपको मोबाइल फोन की जरूरत है, न ही किसी नंबर को याद रखने की जरूरत. बस आपके आसपास पीले रंग का बॉक्स होना चाहिए. किस-किस प्रकार की मदद दिलायी जा सकती है सड़क दुर्घटना, चेन स्नेचिंग, गोलीबारी, मारपीट, छेड़खानी या कोई अन्य आपराधिक वारदात होती है, तो तुरंत मदद के लिए इस बॉक्स का उपयोग किया जा सकता है. यह जरूरी नहीं है कि पीड़ित ही फोन करे. प्रत्यक्षदर्शी भी मदद पहुंचाने के लिए कॉल कर सूचना दे सकता है. यदि आसपास के इलाके में आग लग जाये, तो भी या तो पीड़ित या आसपास के लोग फायर ब्रिगेड से संपर्क साधने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. एंबुलेंस तथा नगरीय सेवा प्रदान करने के लिए अगर सड़क पर कोई दुर्घटना होती है, तो एंबुलेंस सेवा के लिए भी इस बॉक्स का इस्तेमाल हो सकता है. पीड़ित या वहां मौजूद कोई भी व्यक्ति इसकी सूचना कमांड सेंटर को दे सकता है. आंधी-तूफान में तार, बिजली के खंभे गिरने और सड़क पर मृत मवेशियों के पड़े होने पर भी अगर सूचना मिलती है, तो इसकी सूचना कमांड सेंटर को दी जा सकती है. वर्तमान में शहर के 50 प्रमुख स्थानों पर ये सुविधा प्रदान की गयी है. पर फ्लाईओवर निर्माण और सड़कों की चौड़ीकरण के कारण कुछ बॉक्स अभी हटाये गये हैं. काम संपन्न होते ही बॉक्स को पुनः अधिष्ठापित किया जायेगा. फिलहाल कांके रिंग रोड, मेन रोड ओवरब्रिज, सहजानंद चौक, शनि मंदिर चौक, हरमू चौक, अरगोड़ा चौक, सेटेलाइट चौक, कांके रोड, बिरसा चौक, मेकन चौक, सुजाता चौक, कोकर चौक समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर बॉक्स लगाया गया है. ये भी पढ़ें: Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन की रांची को हाईटेक रोड की सौगात, 322 करोड़ से बनेगी आधुनिक सड़क, समय की होगी बचत ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज से चढ़ेगा पारा, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का कब से दिखेगा असर? The post Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन की रांचीवासियों को शानदार सौगात, अब इसका बटन दबाते ही मिलेगी तत्काल मदद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फील्डर की कमी पड़ी तो मैदान पर उतरा कोच, दक्षिण अफ्रीका के इतिहास में दोबारा ऐसा हुआ, Video

NZ vs SA: पाकिस्तान में इस समय चैंपियंस ट्रॉफी से पहले तीन देशों की ट्राई नेशन क्रिकेट सीरीज चल रही है. इसमें पाकिस्तान के अलावा न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका हिस्सा ले रही हैं. इस सीरीज के दूसरा मैच दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच स्पोर्ट्सा गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने अफ्रीकी टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. इस मैच में केन विलियम्सन ने शतक लगाकर एक साल से ज्यादा समय बाद अपना जलवा दिखाया, लेकिन यह मैच एक और कारण से चर्चा में आ गया, जब दक्षिण अफ्रीका ने खिलाड़ियों के कम पड़ने पर मैदान पर अपने कोच को ही उतार दिया.  दरअसल सोमवार 10 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मैदान पर एक दुर्लभ घटना घटी, जब दक्षिण अफ्रीका के फील्डिंग कोच को मैदान में उतरना पड़ा. मैच के दौरान प्रोटियाज के पास कम खिलाड़ी होने के बाद स्थानापन्न फील्डर के तौर पर फील्डिंग करनी पड़ी. यही वजह थी कि फील्डिंग कोच वांडिले ग्वावु ने क्रिकेट के मैदान पर इंटरनेशनल मैच में फील्डिंग करनी पड़ी. दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच वांडिले ग्वावु मैच के 37वें ओवर में फील्डिंग करने उतरे. यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.  FIELDING COACH ON THE FIELD FOR SOUTH AFRICA…!!! 😯 pic.twitter.com/ov1U4Wfikk — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 10, 2025 दक्षिण अफ्रीका के लिए फील्डिंग की यह पहली बार नहीं है कि क्रिकेट में ऐसी घटना हुई है, इससे पहले जेपी डुमिनी ने 2024 सीरीज में आयरलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के लिए फील्डिंग की थी, जब वे प्रोटियाज के बल्लेबाजी कोच के तौर पर काम कर रहे थे. दक्षिण अफ्रीका के कराची में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले आगामी मैच में भी इसी तरह का कदम उठाने की उम्मीद है. दक्षिण अफ्रीका ने गद्दाफी स्टेडियम में त्रिकोणीय श्रृंखला के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला स्पोर्ट्सा. ब्लैक कैप्स बेहतर टीम रही, क्योंकि उन्होंने प्रोटियाज को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 304 रन बनाए, लेकिन कीवी टीम ने आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए 48 ओवर में मैच जीत लिया. केन विलयम्सन ने इस मैच में अपना 14वां शतक लगाया.  हालांकि, प्रोटियाज इस नतीजे से ज्यादा निराश नहीं होंगे, क्योंकि उन्होंने दो कारणों से मौजूदा श्रृंखला के लिए एक युवा और अनुभवहीन टीम का चयन किया था. दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका के फील्डिंग कोच सबसे पहले, कई वरिष्ठ खिलाड़ी SA20 2025 में व्यस्त थे, जबकि दूसरा कारण नियमित खिलाड़ियों को आराम देना था क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी एक सप्ताह के भीतर शुरू हो रही है. 12 सदस्यीय टीम में, प्रोटियाज ने 4 नए खिलाड़ियों को शामिल किया है. अब दक्षिण अफ्रीका की टीम अपनी अगली भिड़ंत के लिए पूरी तैयारी कर रही है. हेनरिक क्लासेन और केशव महाराज जल्द ही टीम से जुड़ने वाले हैं, जिससे टीम को मजबूती मिलेगी. पाकिस्तान के खिलाफ आगामी मुकाबले के लिए दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम जल्द ही पाकिस्तान पहुंचेगी. IND vs ENG: हिंदुस्तान-इंग्लैंड मैच में बिजली गुल, बवाल के बाद ओडिशा प्रशासन ने OCA को भेजा नोटिस The post फील्डर की कमी पड़ी तो मैदान पर उतरा कोच, दक्षिण अफ्रीका के इतिहास में दोबारा ऐसा हुआ, Video appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

माध्यमिक परीक्षा के पहले दिन कोई बड़ी शिकायत नहीं : बोर्ड

66 परीक्षार्थी अस्पताल से दे रहे हैं इम्तिहान संवाददाता, कोलकाता राज्य में सोमवार से माध्यमिक परीक्षा शुरू हुई. यह परीक्षा 22 फरवरी तक चलेगी. माध्यमिक शिक्षा पर्षद के एक अधिकारी ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण व निर्बाध तरीके से संपन्न हुई है. कहीं से भी कोई शिकायत नहीं मिली है. बोर्ड की ओर से बताया गया है कि अस्वस्थता के चलते इस साल 66 परीक्षार्थी अस्पताल से परीक्षा दे रहे हैं. इनमें छह मुर्शिदाबाद से हैं. पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रामानुज गांगुली ने बताया कि इस वर्ष राज्यभर में 2,683 केंद्रों पर आयोजित की जा रही परीक्षा में करीब 9.84 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. श्री गांगुली ने बताया कि सुबह 11 बजे शुरू हुई तीन घंटे की परीक्षा बिना किसी अप्रिय घटना या बड़ी शिकायत के सुचारू रूप से संपन्न हुई. बोर्ड के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि मालदा जिले के सभी 122 परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कवरेज से लैस किया गया है. मालदा जिले में विशेष निगरानी उपाय लागू की गयी है, क्योंकि 2021-2023 में सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्रों के कथित प्रसार की घटनाएं सामने आयी थीं. हालांकि वे फर्जी पायी गयी थीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post माध्यमिक परीक्षा के पहले दिन कोई बड़ी शिकायत नहीं : बोर्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राज्यपाल ने ममता को दूरदर्शी व गतिशील नेता बताया

गवर्नर के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट अधिवेशन शुरू, राज्य प्रशासन की उपलब्धियों की तारीफ संवाददाता, कोलकाताराज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस के अभिभाषण के साथ ही राज्य विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया. बजट सत्र 19 फरवरी तक चलेगा. सोमवार को राज्यपाल विधानसभा में पहुंचे. नियमानुसार विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्यपाल को लेकर सदन कक्ष में पहुंचे. राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के कुछ हिस्से का पाठ बांग्ला में किया. इसके बाद अंग्रेजी में ही उन्होंने सदन को संबोधित किया. सदन में राज्यपाल ने पिछले एक साल में राज्य प्रशासन की उपलब्धियों की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक ‘दूरदर्शी, उद्यमशील और गतिशील नेता बताया. मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने राज्यपाल की इस बात का विरोध किया. विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन अपने पारंपरिक अभिभाषण में डॉ बोस ने हाल में संपन्न ‘बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट’ का उल्लेख करते हुए इसे काफी सफल बताया. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रस्तावित निवेश के जमीन पर उतर जाने के बाद आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और बंगाल के युवाओं के लिए रोजगार का सृजन होगा. डॉ बोस ने कहा कि पिछले एक साल में राज्य में कानून व्यवस्था शांतिपूर्ण रही है. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और अन्य भाजपा विधायकों ने ‘आरजी कर, आरजी कर’ का नारा लगाया. गौरतलब है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पिछले साल एक जूनियर स्त्री चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी थी. राज्यपाल ने राज्य प्रशासन के जल प्रकल्पों का भी उल्लेख किया. जिस पर शुभेंदु अधिकारी ने सदन में कटाक्ष भी किया. श्री अधिकारी ने कहा कि केंद्र के जल जीवन मिशन योजना का नाम बदल कर ‘जल स्वप्नों’ रखा गया है. इसलिए केंद्र प्रशासन इस योजना के लिए राज्य को फंड मुहैया नहीं करवा रही है. कर्मश्री व बांग्लार बाड़ी योजना का किया उल्लेख राज्यपाल ने कहा: राज्य प्रशासन ने पिछले 13 वर्षों में अल्पसंख्यक आबादी के लाभ के लिए शिक्षा, मदरसों के आधुनिकीकरण, रोजगार सृजन, कौशल विकास और स्थायी आजीविका पर ध्यान केंद्रित करते हुए कई पहल की है. उन्होंने कहा कि वित्तीय मुश्किलों एवं केंद्रीय धनराशि के नहीं मिलने के बाद भी राज्य प्रशासन रोजगार सृजन एवं ग्रामीण आवास के प्रति प्रतिबद्ध बनी रही है. बोस ने कहा: राज्य ने ‘कर्मश्री’ और ‘बांग्लार बाड़ी (ग्रामीण)’ योजनाएं शुरू की हैं, जिनका वित्तपोषण पूरी तरह से उसके अपने संसाधनों से होता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राज्यपाल ने ममता को दूरदर्शी व गतिशील नेता बताया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जाम छुड़ाने गये सिपाही पर हमला करने के मामले में आरोपित को डेढ़ साल की सजा

जिला अपर सत्र न्यायाधीश -10 अभय श्रीवास्तव ने सुनायी सजा संवाददाता, मुजफ्फरपुर वर्ष 2023 में क्यूआरटीमुजफ्फरपुर की टीम पर हमला करने के मामले की सुनवाई कर रहे जिला अपर सत्र न्यायाधीश-10 अभय श्रीवास्तव ने वैशाली बलिगांव थाना क्षेत्र के कावा चिकनौटा शिबू खान उर्फ इलियास को दोषी पाते हुए डेढ़ वर्ष साधारण कारावास एवं दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी है. आरोपित वर्तमान में वर्तमान काजीमहम्मदपुर थाना क्षेत्र के नया टोला स्पीकर चौक कब्रिस्तान के पास रहता है. एपीपी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में कुल सात गवाहों की गवाही करायी गयी थी. यह है मामला : वर्ष 2023 में काजीमहम्मदपुर थाना क्षेत्र के स्पीकर चौक पर जाम लगा था. जाम छुड़ाने के दौरान क्यूआरटी के सिपाही संतोष कुमार पर जानलेवा हमला कर कर दिया गया था. हमले में संतोष कुमार को बुरी तरह घायल हो गये थे. सिपाही के बयान पर शिबू खान उर्फ इलियास, राजा मियां उर्फ कैयामुद्दीन समेत अज्ञात को आरोपी बनाया था. सिपाही संतोष कुमार ने बयान दिया था कि 26 सितंबर, 2023 को समय 10:30 बजे सहायक पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार दो मोटर साइकिल से सूचना संकलन के लिए चार सिपाही निकले थे. मेरी मोटर साइकिल पर पीछे सिपाही गौतम कुमार बैठा था. जब हमलोग स्पीकर चौक के पास पहुंचे तो रोड जाम था. सिपाही गौतम गाड़ी से उतरकर जाम हटाने लगे. इसी बीच आरोपी आये और लाठी रड से हमलोगों पर हमला बोल दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जाम छुड़ाने गये सिपाही पर हमला करने के मामले में आरोपित को डेढ़ साल की सजा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top