Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भागलपुर में शुरू हुआ रंगीन मछलियों का उत्पादन, मिलने लगे झारखंड से ऑर्डर

Fish Production: भागलपुर, दीपक राव. सिल्क सिटी भागलपुर के कहलगांव में दो स्थानों पर रंगीन मछलियों का उत्पादन शुरू हो गया है. उत्पादन शुरू होते ही पूर्वी बिहार के विभिन्न जिलों समेत झारखंड के गोड्डा व साहिबगंज से एडवांस ऑर्डर मिलने लगे. जिला मत्स्य विकास पदाधिकारी राजकुमार रजक ने बताया कि जिले में मत्स्य व्यापार अपना कर बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार करने का सुनहरा अवसर प्रदान करने की योजना चलायी जा रही है. बिहार प्रशासन अंतर्गत अलंकारी सह प्रजनन इकाई योजना के तहत रंगीन मछलियों के संवर्द्धन एवं प्रजनन के लिए जिले में पहली बार मत्स्य विभाग के सहयोग से यूनिट स्थापित की गयी. 10 लोगों को रोजगार मिलना शुरू रंगीन मछली उत्पादक सह प्रगतिशील किसान विभू कुमार दुबे ने बताया कि कहलगांव के कैरिया में 50 डिस्मील जमीन में 20 प्रजनन इकाई तैयार की गयी है. इसी तरह पास ही में एक और प्रगतिशील किसान कैलाश रविदास व मुगल महलदार भी रंगीन मछलियों का पालन कर रहे हैं. अभी केवल मछलियों की ब्रिडिंग करायी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक बीज तैयार किया जा सके. रंगीन मछलियों के पालन के लिए एक कारोबारी पांच-पांच लोगों को रोजगार दे रहे हैं. ऐसे में दो स्थानों पर 10 लोगों को रोजगार मिलने लगा है. पहले पूर्णिया से रंगीन मछली का जीरा मंगाया था और अब कोलकाता से मंगाकर यहां ही रंगीन मछली का जीरा तैयार कर रहे हैं. रंगीन मछली का पालन करने के लिए 12 लाख की लागत आयी है. एक स्थान पर 12 लाख रुपये की लागत से 50 डिसमिल जमीन में 20 इकाई तैयार किये गये हैं. रंगीन मछली उत्पादन की एक यूनिट स्थापित करने के लिए पांच सौ वर्गफुट भूमि होना जरूरी है. इसके तहत मत्स्य विभाग द्वारा लाभुकों को 40 से 60 प्रतिशत का अनुदान उपलब्ध कराया गया. लाभार्थियों को मुफ्त प्रशिक्षण देने का प्रावधान किया गया है. रंगीन मछलियों के लिए 90 करोड़ का बाजार विशेषज्ञों की मानें तो प्रदेश में रंगीन मछलियों का हर साल 80 से 90 करोड़ का बाजार है. लेकिन प्रदेश में इसका उत्पादन बहुत कम होने के कारण सारा पैसा बंगाल, चेन्नई और केरल चला जाता था. ऐसे में भागलपुर में रंगीन मछलियों का उत्पादन शुरू होने पर अधिक से अधिक मुनाफा कमाने व रोजगार की काफी संभावनाएं हैं. अब यहां के किसान मछलीपालन में नये प्रयोग कर सफलता हासिल कर रहे हैं. प्रगतिशील मत्स्य पालक विभू कुमार दुबे ने ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भागलपुर रंगीन मछलियों के उत्पादन का हब बन जायेगा. पहले खाने वाली मछलियों के उत्पादन में भागलपुर का स्थान प्रदेश में बेहतर था और अब कम जगह और कम खर्च में रंगीन मछलियों का उत्पादन कर अच्छी कमाई की जा सकती है. ध्यान यह रखना है कि पहले इसकी ट्रेनिंग लेकर ही शुरुआत करें. इससे नुकसान होने का डर नहीं रहता है. फिश एक्वेरियम के प्रति लोगों का बढ़ा है आकर्षण बदलते परिवेश में लोग अपने घरों में फीस एक्वेरियम लगाने के प्रति आकर्षित हुए हैं. यही कारण है कि रंगीन मछलियां घरों को सजाने के साथ ही वास्तु शास्त्र से भी जुड़ गयी है. पूरी दुनिया में करीब छह सौ किस्मों की रंगीन मछलियां हैं. इनमें सौ तरह की रंगीन मछलियां अपने देश में मिलती है. विदेशी प्रजातियों की भी रंगीन मछलियां हिंदुस्तान में पैदा की जा रही हैं. हिंदुस्तान में वैज्ञानिक तरीके से सजावटी मछली पालन के के जरिये बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार दिलाया जा जा रहा है. देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में सबसे अधिक रंगीन मछलियां पायी जाती हैं. ऐसे शुरु कर सकते हैं रंगीन मछलियों का पालन शुरू जिला मत्स्य पदाधिकारी कृष्ण कन्हैया ने बताया कि रंगीन मछलियों के पालन और व्यापार एक- डेढ़ लाख रुपए से शुरू किया जा सकता है. कुछ मुख्य प्रजातियों के मछली जीरा 100 रुपए से 500 प्रति पीस होता है. व्यावसायिक पालन के लिए मादा और नर मछलियों का चार एक के अनुपात को अच्छा माना जाता है. एक्वेरियम में जीरा डालने के बाद चार से छह माह बाद इन्हें बेचा जा सकता है. Also Read: बिहार में शिक्षकों मिलेगा टैब, मार्च से लागू हो सकती है बच्चों के लिए डिजिटल हाजिरी की व्यवस्था The post भागलपुर में शुरू हुआ रंगीन मछलियों का उत्पादन, मिलने लगे झारखंड से ऑर्डर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एसएम कॉलेज में तीन दिवसीय शिल्प जागरूकता कार्यक्रम का समापन

विकास आयुक्त-हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय, हिंदुस्तान प्रशासन के तत्वावधान में शनिवार को को एसएम काॅलेज परिसर में छात्राओं के बीच तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शनी सह स्वावलंबी जागरूकता कार्यक्रम का समापन हो गया. इसमें दृष्टि विहार ने सहयोग किया. कार्यक्रम में कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ हिमांशु शेख, डॉ पृथा बासु, रामलाल, नेतृत्व विज्ञान के शिक्षक सह विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ दीपक कुमार दिनकर, प्रेमलता, जय किशोर, नम्रता सिंह, डॉ श्रेया, सचिव दिलीप कुमार सिंह का योगदान रहा. सचिव दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि छात्राओ को मंजूषा पेंटिंग,टिकली कला, ब्लॉक पेंटिंग, एवं मधुबनी पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ स्किल का प्रशिक्षण देकर छात्राएं स्वावलंबी बनने को प्रेरित किया. कार्यक्रम में एनएसएस तथा कॉलेज की 250 छात्राएं शामिल हुईं. इस मौके पर अंजना कुमारी, रुचि कुमारी, मिनी कुमारी, भोला प्रसाद, कृति, प्रिया, निकिता, सुरुचि, श्वेता, छोटी, दिव्या, शिवानी, रानी, निकिता उपस्थित थीं. श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के नेता कामेश्वर चौपाल के निधन पर शोक सत्य सनातन वैदिक समाज ने श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के नेता कामेश्वर चौपाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है. संस्था के प्रधान संरक्षक पंडित राम प्रसाद वैदिक ने कहा कि कामेश्वर चौपाल एक सत्यनिष्ठ श्रीराम भक्त कार्यकर्ता रूप में थे. उन्होंने विश्व हिंदू परिषद से जुड़कर हिंदू संगठन को विस्तार दिया. वरिष्ठ सदस्य शिवपूजन आर्य ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण में उनका बहुमूल्य योगदान रहा. 1989 में बिहार में श्रीराम शिला पूजन कार्यक्रम को सक्रिय करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा. सत्य सनातन वैदिक समाज के शंकर वैदिक, पुरुषोत्तम आर्य, रामप्रकाश पंडित, दिलीप दास, अजय शंकर, बाबा देवनंदन दास, देवेंद्र दास, लक्ष्मण दास, महंत बौकू दास ने भी शोक व्यक्त किया. इधर, काली पूजा महासमिति के अध्यक्ष विश्वेश आर्या ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कामेश्वर चौपाल का उनसे पारिवारिक संबंध था. इसी कारण उनके घर पर आकर आशीर्वाद दिया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एसएम कॉलेज में तीन दिवसीय शिल्प जागरूकता कार्यक्रम का समापन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फाइलेरिया रोधी दवाओं को लेकर भ्रांतियों को दूर करने में सहयोग करें : सिविल सर्जन

फाइलेरिया रोधी दवाओं के प्रति लोगों के मन में बैठी भ्रांतियों को दूर करने में मीडिया कर्मी सहयोग करें. यह अपील शनिवार को सिविल सर्जन डॉ अशोक प्रसाद ने सदर अस्पताल परिसर में आयोजित मीडिया कार्यशाला में कही. कहा कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान शुरू होगा. लोगों को एलबेंडाजोल और डीइसी की टेबलेट खिलायी जायेगी. इसे लेकर बताया गया कि खाली पेट दवाओं का सेवन नहीं करना है. स्कूलों में मध्याह्न भोजन के बाद ही दवा खिलायी जायेगी. साइड इफेक्ट को लेकर सिविल सर्जन ने कहा कि अगर शरीर में फाइलेरिया के परजीवी मौजूद होंगे तो दवा खाने के बाद सिर दर्द, उल्टी, बुखार जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं. थोड़ी देर में यह खुद ही ठीक हो जाता है. इसमें बिल्कुल भी घबराने की आवश्यकता नहीं है. फाइलेरिया रोधी दवाओं के सेवन के बाद शरीर में मौजूद फाइलेरिया के परजीवी मरते हैं. सभी लोग लगातार पांच वर्षों तक स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रत्येक वर्ष चलाए जाने वाले अभियान के दौरान दवा का सेवन करें, ताकि समाज को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके. बताया कि इस वर्ष बेहतर मॉनिटरिंग के लिए पंचायत और ब्लॉक लेवल पर टू लेयर रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है. इस अवसर पर जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ दीनानाथ, डेवलमेंट पार्टनर पिरामल स्वास्थ्य और सिफार के जिलास्तरीय प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे. दो वर्ष से छोटे शिशु, बीमार व गर्भवती नहीं खायेंगे दवा डॉ दीनानाथ ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए प्रशासन के द्वारा वर्ष 2027 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. लोगों को 14 दिनों तक घर-घर जाकर और उसके बाद तीन दिनों तक स्कूलों सहित अन्य स्थानों पर बूथ लगाकर फाइलेरिया रोधी दवा खिलायी जायेगी. इस दौरान दो साल से कम उम्र के शिशु, गर्भवती और गंभीर रूप बीमार लोगों को दवा नहीं खिलायी जायेगी. अभियान की सफलता के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की पूर्ण सहभागिता आवश्यक है. इस अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग, जीविका, आईसीडीएस, पंचायती राज, खाद्य एवं आपूर्ति, महादलित विकास मिशन सहित कई विभाग और गैर प्रशासनी संस्थानों से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों से भी मदद मांगी गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post फाइलेरिया रोधी दवाओं को लेकर भ्रांतियों को दूर करने में सहयोग करें : सिविल सर्जन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुबियाही के युवक की हरियाणा में संदेहास्पद स्थिति में मौत

भाई ने गांव के ही एक युवक पर लगाया हत्या का आरोप प्रतिनिधि, कुढ़नी तुर्की थाना क्षेत्र के गौरैया दुबियाही निवासी छोटू कुमार (21) की हरियाणा के सोनीपत में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की रात हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसके घरवालों को सूचना दी गयी. पुलिस ने देखा कि छोटू दूसरे व्यक्ति के कमरे में मफलर के सहारे छत के पंखा से झूल रहा है. हालांकि परिजन की ओर से हत्या का आरोप लगाने पर पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने में जुटी है. मृतक के बड़े भाई जितेंद्र सहनी ने बताया कि वह तीन माह पूर्व काम के संदर्भ में सोनीपत गया था. वहां पर एक कंपनी में डिलेवरी ब्वॉय का काम करता था. घटना की रात उसके गांव के रहनेवाले युवक ने बुलाकर अपने कमरे पर ले गया था. रात साढ़े आठ बजे उसकी अंतिम बात किसी से हुई थी. इसकी भी पुलिस जांच कर रही है. बड़ा भाई ने छोटू की मौत को हत्या बताया है. साथ ही गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है. इधर, छोटू की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा रहा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दुबियाही के युवक की हरियाणा में संदेहास्पद स्थिति में मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नेपाल के रौतहट में एक सप्ताह से लापता बच्चे का शव नदी से बरामद

बैरगनिया/ रौतहट. नेपाल के रौतहट जिला अंतर्गत गंगा पिपरा गांव से एक सप्ताह पूर्व लापता अबोध शिशु का शव एक सप्ताह के बाद शनिवार को नदी से बरामद किया गया है. इलाका प्रहरी कार्यालय, सिमरा के डीएसपी सुभद्रा बाइवा ने मीडिया को बताया कि रौतहट जिले के दुर्गा भगवती गांवपालिका वार्ड नंबर एक गंगा पिपरा निवासी रितेश चौधरी का पुत्र हंस कुमार(तीन वर्ष) कुछ दिन पूर्व अपने मामा के घर जीतपुर सिमरा उप महानगरपालिका-सात निवासी रंजीत जायसवाल के पास आया था. दरवाजे पर बच्चों के साथ स्पोर्ट्स रहा था. इसी बीच एक सप्ताह पूर्व लापता हो गया. परिजनों द्वारा काफी खोजने के बाद भी गायब मासूम का पता नहीं चल सका. इसके बाद परिजनों द्वारा खोजने वाले को एक लाख तक के इनाम की घोषणा कर दी थी. इसी प्रकार बारा क्षेत्र-चार के प्रतिनिधि सभा सदस्य पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार श्रेष्ठ ने भी शिशु को खोजकर लाने वाले को 51 हजार रुपया इनाम देने की घोषणा की थी. इसी बीच वीरगंज महानगरपालिका वार्ड-32 व जीतपुर सिमरा वार्ड-सात के बॉर्डर से बहने वाली कियासोती नदी से शनिवार को उक्त अबोध का शव बरामद किया गया. शिशु का शव मिलने की समाचार से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मृतक मासूम के पिता ने हंस की गला दबाकर हत्या कर शव को नदी में फेंकने का आरोप लगाया है. साथ ही जांच कर दोषी के विरुद्ध करवाई करते हुए उसे शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नेपाल के रौतहट में एक सप्ताह से लापता शिशु का शव नदी से बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो बाइकों की टक्कर में पांच परीक्षार्थी घायल

सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर बाइपास में दो बाइकों की टक्कर में पांच परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. परीक्षार्थियों में दरौंदा थाना क्षेत्र के राजापुर पसिवड़ गांव निवासी आनंद कुमार, विकास कुमार, रंजीत कुमार और नौतन थाना क्षेत्र के हंसुआ गांव निवासी पीयूष कुमार व एक अन्य शामिल है. घटना के संबंध में घायल विकास ने बताया कि मैं रंजीत और आनंद एक बाइक पर सवार थे. और दूसरे बाइक पर दो लोग सवार थे. जहां उन लोगों ने मेरे बाइक में ठोकर मार दिया. जिसमें हम सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जहां स्थानीय लोगों ने आनन- फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है. टांगी से हमला कर पति- पत्नी व बेटी को किया जख्मी दरौंदा. थाना क्षेत्र के कटवार गांव में बाइक की चोरी करने से मना करने पर टांगी से हमला करके पति -पत्नी व बेटी को जख्मी कर दिया. इस संबंध में थाना में दिये आवेदन में कटवार गांव निवासी तारकेश्वर साह ने बताया है कि मंगलवार की रात्रि में मेरे दालान से शंभू साह एवं अमोद साह मेरी बाइक को सीढ़ी से नीचे उतार रहे थे. खड़खराहट की आवाज सुनाई दी तो मेरी आंख खुल गई. जब मैं हल्ला मचाया तो मेरी पत्नी एवं पुत्री आ गई. उक्त लोगों से पूछा कि मेरी बाइक क्यों ले जा रहे हैं इस बात पर हाथ में लिए टांगी से हमला कर दिए. जिसमें हमारे परिवार के लोग जख्मी हो गए.इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज घटना की जांच कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो बाइकों की टक्कर में पांच परीक्षार्थी घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीमा विस्तार वाले क्षेत्रों व पुराने वार्डों में घरों का होगा सर्वें

प्रतिनिधि,सीवान. नगर परिषद क्षेत्र के सीमा विस्तार वाले क्षेत्रों व पुराने वार्डों के मिलाकर सभी 45 वार्ड में घरों का सर्वें होगा. शत प्रतिशत हाउस टैक्स वसूली करने को लेकर यह प्रक्रिया नगर परिषद की तरफ से पूरी की जा रही है.सर्वें के दौरान सभी कर संग्रहकर्ताओं को निर्देंश दिया गया है कि शत प्रतिशत गृहकर का वसूली करना है. अगर शत प्रतिशत कार्य नहीं किया गया तो संबंधित कर्मियों पर अनुशासनिक कार्रवाई भी होगी. इसको लेकर सप्ताह में प्रत्येक मंगलवार को बैठक भी होगी. इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने पत्र जारी किया है.उन्होंने कहा है कि नगर परिषद के विस्तारित क्षेत्रों में मकानों का सर्वें नहीं होने के कारण गृहकर का संग्रहण नहीं हो पा रहा है तथा पुराने वार्डों में गृह कर स्वामियों द्वारा बहुमंजिला मकान का निर्माण कर लिया गया है़ परंतु पूर्व में किये गये सर्वें के अनुसार गृह कर का भुगतान किया जा रहा है. कहा है कि विगत माह का गृह कर संग्रहण काफी कम होने के कारण जिलाधिकारी एवं विभागों द्वारा इसे गंभीरता से संज्ञान में लिया गया है.जिससे जिलास्तरीय एवं विभागीय बैठक में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है.इससे नगर परिषद को राजस्व की क्षति हो रही है. कार्यपालक पदाधिकारी ने राजस्वहित में नगर परिषद के सभी 45 वार्डों में भवनों का सर्वें एवं गृह कर संग्रहण को लेकर संग्रहकर्ताओं केा वार्ड आवंटित किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सीमा विस्तार वाले क्षेत्रों व पुराने वार्डों में घरों का होगा सर्वें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इंटरमीडिएट परीक्षा के छठे दिन 463 परीक्षार्थी अनुपस्थित

सीवान. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा शनिवार को छठे दिन शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में हुई. छवें दिन की परीक्षा में कदाचार के आरोप में एक भी परीक्षार्थी के निष्कासित होने की सूचना नहीं रही. परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर होने वाले जांच के कारण सुबह आठ बजे ही परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी उपस्थित होने लगे थे. इस दौरान प्रवेश पत्र और शारीरिक जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने की अनुमति दी गई. शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर परीक्षा के बीच प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी गश्त करते रहे. इंटर परीक्षा की दोनों पालियों में कुल 463 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि 43 हजार 552 परीक्षार्थियों में 43 हजार 89 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि पहली पाली में विज्ञान व वाणिज्य संकाय के छात्रों के लिए हिंदी विषय की परीक्षा ली गई. जबकि दूसरी पाली में कला संकाय के लिए इतिहास, विज्ञान संकाय के लिए एग्रीकल्चर व वोकेशनल के लिए इलेक्टिव सब्जेक्ट ट्रेड पेपर वन विषय की परीक्षा ली गई. पहली पाली की परीक्षा में 28 हजार 376 परीक्षार्थियों में 28 हजार 108 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 268 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में 15 हजार 176 में से 14 हजार 981 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. इस दौरान 195 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post इंटरमीडिएट परीक्षा के छठे दिन 463 परीक्षार्थी अनुपस्थित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अमेरिका भारतीयों के साथ कर हा है अमानवीय व्यवहार

फोटो-1-विरोध करते कांग्रेस के नेता. प्रतिनिधि, अररिया अररिया के पूर्व विधायक सह कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जाकिर अनवर के निर्देश पर शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम अररिया में कांग्रेसी नेताओं ने अमेरिका की तानाशाही और अमानवीय व्यवहार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. जिसका नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अवेश यासीन ने की. मौके पर सभी मौजूद कांग्रेसी नेता हाथों में तख्ती लिये अमेरिका के विरोध नारा लगा रहे थे. मौके पर अवेश यासीन ने कहा कि हथकड़ियों में हिंदुस्तान नहीं सहेगा ये अपमान. हर हिंदुस्तानी का स्वाभिमान यही है. न्याय दो जंजीर से ये नारे लगाते दिखे कांग्रेस के नेता तख्ती पर ये नारे लिखे थे. जिलाध्यक्ष जाकिर अनवर ने कहा कि अमेरिका दादागिरी कर हिंदुस्तानीयों का अपमान कर रही है. इतना ही हिन्दुस्तानी के साथ अमानवीय व जानवरों के जैसा व्यवहार किया जा रहा है. जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है. उन्होंने कहा केंद्र की मोदी प्रशासन अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को एक ओर अपना मित्र कहते हैं. वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तानीय के हाथों में हथकड़ी व पांवों में जंजीर से जकड़ कर हिंदुस्तान भेजा जा रहा है. मोदी प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं. अवेश यासीन ने बताया कि 205 हिंदुस्तानीयों को हिंदुस्तान वापस भेज चुकी है. जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी पूरे देश में अमेरिका के इस अमानवीय हरकत की घोर निंदा करती है. मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खालिद हुसैन, चंगेज अंसारी,पवन काश्यप, उमानंद मंडल, अलीम उद्दीन, मोहन जायसवाल, अफसाना हसन, पंचम ठाकुर, सहदेव ठाकुर, आबिद अंसारी, मो आमिर, अशरफ हुसैन, विनोद यादव, तनवीर आलम सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अमेरिका हिंदुस्तानीयों के साथ कर हा है अमानवीय व्यवहार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में नौ करोड़ की लागत से बनेगा ट्राॅमा सेंटर

मोहनिया शहर. स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में ही ट्रॉमा सेंटर का निर्माण होगा, जिसको लेकर विभाग द्वारा निविदा निकाला गया हैं. इसका निर्माण 9 करोड़ एक लाख 59 हजार की लागत से किया जायेगा. कयास लगाया जा रहा हैं कि प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा ट्राॅमा सेंटर के निर्माण के लिए शिलान्यास भी किया जा सकता है. हालांकि, इसकी अभी प्रशासनी घोषणा नहीं हुई है. मालूम हो कि काफी दिनों से मोहनिया में ट्राॅमा सेंटर के लिए मांग की जा रही थी. ट्राॅमा सेंटर खोलने के लिए विभाग द्वारा स्थल चयन करने की बात कही गयी थी, जिसमें मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में स्थल चयन कर विभाग को रिपोर्ट भेजी गयी थी. इसके आलोक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे बिहार में चार जगह पर ट्रॉमा सेंटर खोलने के लिए निविदा जारी किया है. कैमूर जिला अंतर्गत अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया में ट्रॉमा सेंटर का भवन निर्माण शामिल हैं. इसके निर्माण पर 9 करोड़ एक लाख 59 हजार रुपया खर्च करने की बात कही गयी हैं. मालूम हो कि मोहनिया विधायक संगीता कुमारी द्वारा विधानसभा में मामला उठाने के साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर ट्राॅमा सेंटर खोलने की मांग की गयी थी. # आठ वर्ष पहले अनुमंडल अस्पताल में खुला था मिनी ट्राॅमा सेंटर मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में इसके पहले लाखों रुपये खर्च कर 25 अप्रैल 2017 को तत्कालीन डीएम राजेश्वर प्रसाद द्वारा मिनी ट्रामा सेंटर का विधिवत उद्घाटन किये थे. उस दौरान अस्पताल परिसर में ही उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. उस समय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अशोक कुमार व सीएस कृष्ण बल्ब प्रसाद सिंह थे. उस समय छह एक्सक्लूसिव बेड के साथ मिनी ट्राॅमा सेंटर की शुरुआत हुई थी, जिससे लोगों में काफी खुशी थी. लेकिन बेहतर सुविधा व विशेषज्ञ डॉक्टर के अभाव में दम तोड़ते गया और इसका कोई भी लाभ गंभीर रूप से घायलों को नहीं मिल सका था. # ट्राॅमा सेंटर खुलने से लोगों को मिलेगा लाभ मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में ट्राॅमा सेंटर खोलने के लिए निविदा जारी होने के बाद लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है. मोहनिया सहित कैमूर-रोहतास के लोगों को सीधे इसका लाभ मिलेगा. मालूम हो कि सड़क दुर्घटना व रेल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों का बेहतर इलाज नहीं हो पता था, जहां लोगों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर जाना पड़ता था, लेकिन अब कैमूर जिले के मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में ही ट्राॅमा सेंटर खुल जाने के बाद लोगों को इससे काफी लाभ मिलेगा. # अस्पताल के पुराने भवन को तोड़कर बनेगा ट्राॅमा सेंटर मोहनियाअनुमंडलीय अस्पताल परिसर में स्थित पुराने भवन को तोड़ कर ट्राॅमा सेंटर का निर्माण किया जायेगा. हालांकि, अनुमंडलीय अस्पताल का नया भवन पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा. इसमें पुराने भवन में संचालित इमरजेंसी सह मिनी ट्राॅमा सेंटर भवन की जगह पांच मंजिला ट्राॅमा सेंटर का निर्माण किया जाना है, जिसको लेकर अस्पताल प्रशासन द्वारा पहले से ही जगह चिह्नित कर विभाग को भेजा गया था. इसके आलोक में अब पुराने भवन को तोड़ कर पांच मंजिला ट्राॅमा सेंटर के लिए भवन का निर्माण किया जायेगा. # क्या कहते हैं अस्पताल उपाधीक्षक इस संबंध में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ विजय कुमार ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में ट्रॉमा सेंटर खोलने के लिए जमीन चिह्नित कर रिपोर्ट की मांग की गयी थी. इसके आलोक में अस्पताल के पुराने भवन की जमीन को चिह्नित कर विभाग को रिपोर्ट भेजी गयी थी. इसके आलोक में ट्राॅमा सेंटर निर्माण के लिए स्वीकृति के साथ-साथ निविदा भी जारी किया गया है. ट्राॅमा सेंटर खुलने के बाद कैमूर-रोहतास सहित कई जिले के गंभीर रूप से घायलों का इलाज का लाभ मिलेगा. # क्या कहती हैं मोहनिया विधायक इस संबंध में मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने बताया कि लोगों की परेशानी को देखते हुए विधानसभा में मोहनिया में ट्राॅमा सेंटर खोलने की मांग की गयी थी. साथ ही स्वास्थ्य मंत्री और उप मुख्यमंत्री से मिलकर ट्राॅमा सेंटर खोलने की बात कही गयी थी, जिसको लेकर ट्राॅमा सेंटर के लिए निविदा जारी कर दिया गया है. बहुत जल्द टेंडर होने के बाद निर्माण किया जायेगा, जिससे कैमूर के साथ-साथ अन्य जिले के लोगों को भी काफी लाभ मिलेगा. # क्या कहते हैं सिविल सर्जन # इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ चंदेश्वरी रजक ने बताया मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में ट्राॅमा सेंटर निर्माण के लिए पत्र मिला है. उस पर 9 करोड़ 1 लाख 59 लाख रुपये खर्च किये जाने हैं. अनुमंडलीय अस्पताल के पुराने भवन की जगह अब पांच मंजिला ट्राॅमा सेंटर के भवन का निर्माण किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में नौ करोड़ की लागत से बनेगा ट्राॅमा सेंटर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top