Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सरस्वती पूजा 2025 के अवसर पर लगाएं इन चीजों का भोग, वीणावादिनी होंगी प्रसन्न

Maa Sraswati Puja 2025 Bhog list in hindi: बसंत पंचमी के दिन विद्या-बुद्धि की देवी ज्ञानदायिनी मां सरस्‍वती को समर्पित होता है इस दिन मां शारदा को पीली वस्‍तुओं का भोग लगाना अत्यंत शुभदायक माना जाता है पीला रंग मां शारदा का प्रिय होता है.इसलिए इस दिन पीले वस्‍त्र पहनकर मां शारदा की पूजा श्रद्धा भक्ति से करना चाहिए, और उन्‍हें इस दिन पीले रंग के पकवानों और फलों का भोग लगाने की मान्यता है.साथ ही बसंत पंचमी का पर्व मां शारदा के प्राकट्योत्‍सव के स्वरूप में मनाया जाता है. मां सरस्वती को अर्पित करें पीले भोग पीले मीठे चावल का भोग बसंत पंचमी की पूजन में मां सरस्‍वती को पीले मीठे चावलों का भोग लगाना बहुत शुभ भोग माना जाता हैं. पीले चावल को घी, चीनी, केसर और पंचमेवा मिलाकर इस भोग को बनाया जाता है और उनका भोग मां सरस्‍वती को लगाकर कम से कम पांच अविवाहित कन्‍याओं को खिलाएं,साथ ही घर में पढ़ने वाले बच्‍चों को यह प्रसाद के तौर पर अवश्य खिलाएं. नील सरस्वती की पूजा करने का महत्व, करें इन मंत्रों का जाप बेर का भोग मां सरस्‍वती को पीले फल अधिक प्रिय होते है.उन इन फलों का भोग लगाने से मां आपकी पूजन को पूर्ण तरीके से स्‍वीकार करके आपको आशीर्वाद प्रदान करती हैं,बसंत ऋतु का पहला फल होता है बेर जिसे बसंत पंचमी पर मां सरस्‍वती को बेर अर्पित करने के बाद ही स्‍वयं ग्रहण करते हैं,बसंत पंचमी के प्रसाद मे पांच फलों में बेर को अवश्य शामिल करें. बेसन के लड्डू का भोग मां सरस्‍वती को बेसन के लड्डू का भोग जरूर लगाएं जिसे वह प्रसन्‍न होकर सुखी और संपन्‍न रहने का आशीर्वाद प्रदान करती हैं और आपके घर में सकारात्‍मक ऊर्जा और सुख समृद्धि का संचार होता है.बसंत पंचमी के दिन बेसन के लड्डू का भोग लगाने से आपकी वाणी में मधुरता और मिठास बनी रहती है और समाज के बीच में आपका प्रभाव मिठास जैसा बढ़ता है. राजभोग या पीली मिठाइ का भोग बसंत पंचमी के दिन पूजा अर्चना करने के बाद मां लक्ष्‍मी को भोग के रूप में राजभोग या पीली मिठाई का भोग अर्पित करना चाहिए.जिसे मां लक्ष्‍मी को पीले रंग का राजभोग बहुत प्रिय है.राजभोग या पीली मिठाई अर्पित करने के बाद इसे प्रसाद के रूप में सब में वितरण करवा देना चाहिए,जिसेआपके परिवार में सौभाग्‍य का वृद्धि होती है और मां सरस्‍वती की कृपा से सद्बुद्धि और धन की प्राप्‍त होती है. मालपुआ का भोग अगर आपके घर में पढ़ने वाले बच्‍चे हैं तो उन्‍हें अपने घर पर सरस्‍वती पूजा का आयोजन करना शुभ होता है और मां सरस्‍वती को मालपुए का भोग अवश्य लगाना चाहिए, इसे आपका बच्‍चा यदि पढ़ाई में कमजोर है तो उसके हाथ से मां सरस्‍वती को मालपुए का भोग लगवाकर उसे जरूरतमंद या गरीबों के बीच वितरित करवा देना चाहिए. The post सरस्वती पूजा 2025 के अवसर पर लगाएं इन चीजों का भोग, वीणावादिनी होंगी प्रसन्न appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आपके बच्चे का नहीं लग रहा है पढ़ाई में मन, तो आज सरस्वती पूजा के दिन करें ये उपाय

Sarswati Puja 2025 Upay: हिंदू धर्म में माता सरस्वती को विद्या, बुद्धि और ज्ञान के साथ-साथ संगीत और कला ज्ञान की देवी के रूप मे पूजा जाता है.वहीं, हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का उत्सव मनाया जाता है.साथ ही यह तिथि देवी सरस्वती की पूजन के लिए समर्पित होती है. ऐसी मान्यता है कि इसी तिथि पर ब्रह्मा जी के मुख से मां सरस्वती प्रकट हुई थीं. इसलिए बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा का विधान माना जाता है. कुछ ऐसे कराएं बच्चों से पूजा विधि बसंत पंचमी के दिन अपने शिशु से देवी सरस्वती की पूजा पूरी श्रद्धा के साथ अवश्य कराएं जिसे पूजा के दौरान बच्चों को मां सरस्वती को पीले फल, फूल, लड्डू अर्पित जरूर कराएं इसके साथ ही भोग के रूप में देवी को मीठे पीले चावलों का भोग लगाएं. इससे देवी प्रसन्न होकर आपके शिशु के मानसिक विकास और ज्ञान कला का आशीर्वाद देती है. सरस्वती पूजा 2025 के अवसर पर लगाएं इन चीजों का भोग, वीणावादिनी होंगी प्रसन्न बुद्धि कौशल होगी तेज बसंत पंचमी के दिन मां शारदा का वरदान प्राप्त करने के लिए अपने बच्चों के हाथों से जरूरतमंद व्यक्तियों में शिक्षा से संबंधित वस्तु जैसे किताबें और पेन आदि का दान पुण्य जरूर कराएं.इस उपाय को करने से शिशु का वाणी दोष भी समाप्त होते है.साथ ही इससे याद करने की शक्ति में भी वृद्धि प्राप्त होती है.वहीं,आप किताबें और पेन देवी सरस्वती के चरणों में भी अर्पित करें.जिसे बच्चों के मन आध्यात्म की ओर अग्रसर हो और ज्ञान वृद्धि मे निपुण हो सके है. करें इस मंत्र का जाप छात्रों को बसंत पंचमी के दिन पूजा के दौरान मां सरस्वती को सफेद चंदन और सफेद वस्त्र अर्पित करना शुभ होता है, इसके साथ ही ‘ॐ ऐं सरस्वत्यै ऐं नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि कि इस उपाय को करने से जिन छात्रों को पढ़ाई में मन नहीं लगता है या वह दूर होती है.साथ ही छात्रों के लिए उन्नति के रास्ते खुलने लगते हैं. छात्रों को मां सरस्वती का यह वंदना अवश्य करना चाहिए या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता,या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासनाया ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता,सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा शुक्लां ब्रह्मविचार सार परमामाद्यां जगद्व्यापिनीं,वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहाम्‌हस्ते स्फटिकमालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम्‌,वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्‌ The post आपके शिशु का नहीं लग रहा है पढ़ाई में मन, तो आज सरस्वती पूजा के दिन करें ये उपाय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बसंत पंचमी 2025 पर पंचामृत का है महत्व, यहां से जानें

Basant Panchmi 2025 Panchamrit mahatv: पंचामृत को कोई भी पूजा विधि में प्रसाद के तौर पर एक अमृत प्रके तौर समान रखा जाता है,जिसे पूजा मे भगवान के भोग को पूर्ण माना जाता है,धर्मशास्त्र के अनुसार ऐसी मान्यता है कि पंचामृत अमृत के समान होता है. क्योंकि यह पांच तत्वों से बना एक पदार्थ है जो कि स्वच्छ और शुद्ध माना जाता है. जिससे हम अभिषेक करके पूजन विधि का शुभारंभ करते हैं. जाने पंचामृत बनाने का मंत्र पयोदधि घृतं चैव मधु च शर्करायुतम् पञ्चामृतं मयानीतं स्नानार्थं प्रतिगृह्यताम् अर्थ::दूध, दही, घी, मधु, और शर्करा-युक्त पञ्चामृत है देवी स्वरूप मां शारदा आपके स्नान ध्यान के लिए मे ये पांच तत्वों से बना पंचामृत आपको अर्पित करता हु, कृपया इसे मेरी श्रद्धा भाव को वरदान देते हुए ग्रहण करें. आपके शिशु का नहीं लग रहा है पढ़ाई में मन, तो आज सरस्वती पूजा के दिन करें ये उपाय बसंत पंचमी पर पंचामृत का महत्व क्यों होता है,जानें यहां सरस्वती मां को चढ़ने वाले पंचामृत में भी एक शुभ संकेत होता है. जैसे पंचामृत मे दूध, दही, शहद ,घी और गंगाजल में मिलाकर तैयार किया जाता है. दूध – जब बछड़ा गाय के पास न हो तब तक गाय दूध नहीं देती है.बछड़ा मर जाए तो उसका प्रारूप खड़ा किए बिना दूध नहीं देती.दूध मोह माया का प्रतीक होता है. शहद – मधुमक्खी एक एक कण-कण को भरने के लिए शहद को इकट्ठा करती है.इसे लोभ का प्रतीक माना जाता है. दही – इसका तासीर गर्म होता है जो कि क्रोध का प्रतीक होता है. घी – यह समृद्धि के साथ आने वाला है, जो अहंकार स्वरूप का प्रतीक माना जाता है. गंगाजल – मुक्ति और मोक्ष का प्राप्ति का प्रतीक होता है.गंगाजल मे मोह, ममता ,माया ,लोभ, क्रोध और अहंकार को एक कर समेटकर शांत करता है.पंचामृत का अर्थ हुआ अपने मोह, लोभ, क्रोध और अहंकार को समेटकर देवी को समर्पित करके उनके श्री चरणों में शरणागत हो जाना चाहिए. The post बसंत पंचमी 2025 पर पंचामृत का है महत्व, यहां से जानें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नील सरस्वती की पूजा करने का महत्व, करें इन मंत्रों का जाप

Neel Saraswati puja 2025: माघ मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. इस बार बसंत पंचमी आज 03 फरवरी 2025 सोमवार के दिन मनाई जा रही है. यह दिन बसंत ऋतु के आगमन के उपलक्ष्य और मां सरस्वती के अवतरण दिवस के स्वरूप में मनाया जाता है. इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूरी श्रद्धा भाव से किया जाता है, साथ ही इस दिन नील सरस्वती का भी पूजन किया जाता है. जहां देवी सरस्वती की पूजा करने से ज्ञान, कला और बौद्धिक क्षमता में निपुणता प्राप्त होती है तो वहीं ये धन और समृद्धि प्रदान करने वाली देवी स्वरूप भी मानी जाती हैं. इनका वर्ण नीला होता है. इनकी चार भुजाएं हैं. इनके पास एक वीणा भी है. नील वर्ण और वीणा धारण करने के कारण ऐसी मान्यता है कि इन्हें नील सरस्वती भी कहा जाता हैं . बसंत पंचमी के दिन होती है सरस्वती मां की पूजा पौराणिक कथाओं के अनुसार शास्त्रों में सरस्वती या मातंगी प्रकृति कथा बसंत पंचमी के दिन ही मां पार्वती को भगवान शिव ने धन, संपन्नता की अधिष्ठात्री देवी होने का आशीर्वाद दिया था, जिससे इनका अंग नीला पड़ गया.साथ ही जिसके कारण इन्हें नील सरस्वती के नाम से जाना जानें लगा, बसंत पंचमी के तिथि पर इनकी पूजा अर्चना करने से आपको को सुख समृद्धि और ज्ञान की प्राप्ति के साथ ही शत्रु से मुक्ति मिलती है. सरस्वती पूजा 2025 के अवसर पर लगाएं इन चीजों का भोग, वीणावादिनी होंगी प्रसन्न नील सरस्वती पूजा का महत्व अगर आप शत्रु बाधा जैसी चीजों से जूझ रहे हैं और धन की तंगी से परेशान हैं तो आपको बसंत पंचमी के दिन नील सरस्वती की पूजा करना शुभ होगा.इससे विपक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा और इसके साथ ही आपकी धन संबंधी जैसी समस्या का समाधान मिलता है. बसंत पंचमी के अलावा प्रत्येक माह अष्टमी, नवमी और चतुर्दशी के दिन नील सरवस्ती की आराधना करना भी शुभ होता है. वहीं जीवन की समस्त बाधाओं और शत्रुओं का नाश होता है.साथ ही कला मे रुचि है बढ़ती ,विवेक बुद्धि बढ़ती है,और करियर मे तरक्की मिलती है. नील सरस्वती के करें इन मंत्रों का जापमां नील सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए इस मंत्र का जप करें- ऐं ह्रीं श्रीं नील सरस्वत्यै नम: पूजन के समय करें नील सरस्वती के इन स्रोत का उच्चरण घोररूपे महारावे सर्वशत्रुभयंकरिभक्तेभ्यो वरदे देवि त्राहि मां शरणागतम् ॐ सुरासुरार्चिते देवि सिद्धगन्धर्वसेवितेजाड्यपापहरे देवि त्राहि मां शरणागतम् जटाजूटसमायुक्ते लोलजिह्वान्तकारिणिद्रुतबुद्धिकरे देवि त्राहि मां शरणागतम् सौम्यक्रोधधरे रूपे चण्डरूपे नमोSस्तु तेसृष्टिरूपे नमस्तुभ्यं त्राहि मां शरणागतम् जडानां जडतां हन्ति भक्तानां भक्तवत्सलामूढ़तां हर मे देवि त्राहि मां शरणागतम्वं ह्रूं ह्रूं कामये देवि बलिहोमप्रिये नम: उग्रतारे नमो नित्यं त्राहि मां शरणागतम्बुद्धिं देहि यशो देहि कवित्वं देहि देहि मेमूढत्वं च हरेद्देवि त्राहि मां शरणागतम्इन्द्रादिविलसदद्वन्द्ववन्दिते करुणामयितारे ताराधिनाथास्ये त्राहि मां शरणागतम् अष्टभ्यां च चतुर्दश्यां नवम्यां य: पठेन्नर:षण्मासै: सिद्धिमाप्नोति नात्र कार्या विचारणा मोक्षार्थी लभते मोक्षं धनार्थी लभते धनम्विद्यार्थी लभते विद्यां विद्यां तर्कव्याकरणादिकम इदं स्तोत्रं पठेद्यस्तु सततं श्रद्धयाSन्वित:तस्य शत्रु: क्षयं याति महाप्रज्ञा प्रजायतेपीडायां वापि संग्रामे जाड्ये दाने तथा भयेय इदं पठति स्तोत्रं शुभं तस्य न संशय:इति प्रणम्य स्तुत्वा च योनिमुद्रां प्रदर्शयेत The post नील सरस्वती की पूजा करने का महत्व, करें इन मंत्रों का जाप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के पूर्णिया में युवक ने फंदे से झुलकर की खुदकुशी, छठ में पेट्रोल छिड़ककर अपने शरीर में लगायी थी आग

पूर्णिया में मानसिक रूप से बीमार एक युवक ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली. सहायक खजांची थाना क्षेत्र के छठ पोखर स्थित पंचवटी कॉलोनी में यह घटना हुई है. मृतक का नाम गौरव कुमार ( 35 वर्ष) है. जो पंचवटी कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था. वह मूल रूप से अररिया जिले के फारबिसगंज का रहने वाला था. गौरव ने पूर्व में भी खुदकुशी की कोशिश की थी लेकिन उसे तब बचा लिया गया था. फंदे से झूलकर युवक ने की खुदकुशी सुसाइड की सूचना के बाद सहायक खजांची थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया. मृतक के पिता दिलीप कुमार साह ने बताया कि गौरव कुमार मानसिक रूप से बीमार चल रहा था. उसका इलाज एक मनोविज्ञान चिकित्सक से चल रहा था. आज उसने घर के सीलिंग से फंदे के सहारे लटक कर जान दे दी. घटना के समय घर पर कोई कोई नहीं था. उन्होंने बताया उसके मृतक पुत्र की दो वर्ष पूर्व स्थानीय सुदिन चौक के पास की रहने वाली प्रियंका कुमारी से शादी हुई थी. उसकी कोई संतान नहीं है. ALSO READ: बिहार के पूर्णिया मे छठी कक्षा के शिशु ने की आत्महत्या, पिता ने पढ़ने का प्रेसर दिया तो फंदे से झूला लव पिछले साल भी खुदकुशी का किया था प्रयास मृतक के पिता ने बताया कि गत वर्ष छठ पर्व के एक दिन बाद उसके पुत्र ने भट्ठा बाजार के झंडा चौक पर खुद के शरीर में पेट्रोल छिटकर आग लगा ली थी, वहां मौजूद लोगों ने उसकी जान बचायी थी. घटना के बाद मृतक की पत्नी एवं मां का रो रोकर बुरा हाल है. पूर्णिया में सुसाइड के दो मामले सामने आए पूर्णिया में सुसाइड के दो मामले रविवार को सामने आए हैं. गौरव के अलावे एक छठी कक्षा के छात्र ने भी आत्महत्या की है. पिता ने जब पढ़ाई करने का दबाव दिया तो श्रीनगर थाना क्षेत्र के जंगेली निवासी चंदन गोस्वामी के बेटे लव कुमार ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. उसका शव बरामद किया गया है. परिजनों में इस घटना से कोहराम मचा है. मां अपने बेटे के शव से लिपटकर बिलखती रही. The post बिहार के पूर्णिया में युवक ने फंदे से झुलकर की खुदकुशी, छठ में पेट्रोल छिड़ककर अपने शरीर में लगायी थी आग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Naagin 7: एकता कपूर लेकर आई नागिन 7, कमेंट बॉक्स में इस एक्ट्रेस को कास्ट करने की फैंस करने लगे डिमांड

Naagin 7: फैंस काफी लंबे समय से नागिन 7 का इंतजार कर रहे हैं. अब नागिन 7 को लेकर एकता कपूर ने लेटेस्ट अपडेट दिया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर नागिन 7 को लेकर राज खोले हैं. उनके पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट कर रहे हैं. जब से नागिन 7 को लेकर चर्चा शुरू हुई है, तब से लीड रोल के लिए कई नामों पर सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी. इसमें सबसे ज्यादा बिग बॉस फेम प्रियंका चाहर चौधरी के नाम पर चर्चा हुई. कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस अगली नागिन बनेगी. हालांकि उन्होंने इन समाचारों को अफवाह बताया और कहा कि वह नागिन 7 नहीं कर रही. नागिन 7 को लेकर एकता कपूर ने दिया अपडेट एकता कपूर ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, नागिन 7. वीडियो में वह अपनी क्रिएटिव टीम के साथ नागिन 7 पर चर्चा करती दिखी. नागिन 7 को लेकर अलग-अलग आइडिया पर डिस्कस करते नजर आई. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, मैम जल्दी नागिन 7 लेकर आइए. एक यूजर ने लिखा, इस बार कौन बनेगी नागिन. कई यूजर्स इसपर कमेंट कर चाहत पांडे को नागिन बनाने के लिए कह रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, चाहत पांडे को प्लीज नागिन में देखना है. एक यूजर ने लिखा, नागिन 7 में विवियन डीसेना और चाहत पांडे को कास्ट कर लीजिए प्लीज. View this post on Instagram A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor) कौन हैं चाहत पांडे? बिग बॉस 18 में हाल ही में चाहत पांडे नजर आई थी. फिनाले से पहले एक्ट्रेस शो से बाहर हो गई थी. सियासत की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस बिग बॉस के घर में 14 सप्ताह तक रही, लगभग 98 दिनों तक. रिपोर्ट के अनुसार, चाहत ने प्रति सप्ताह 1-2 लाख रुपये कमाए, जिससे उनकी कुल सैलरी लगभग 14 लाख रुपये से 28 लाख रुपये हो गई. एक्ट्रेस ने 17 साल की उम्र में 2016 के शो पवित्र बंधन से अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने क्राइम पेट्रोल सतर्क,ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं, हमारी बहू सिल्क, सावधान इंडिया और तेनाली रामा में का किया है. The post Naagin 7: एकता कपूर लेकर आई नागिन 7, कमेंट बॉक्स में इस एक्ट्रेस को कास्ट करने की फैंस करने लगे डिमांड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : मिथिलेश सिंह ने जमा किये 70 लाख रुपये टैक्स, सौरभ सिंघल फरार

तीन दिन चले सर्च ऑपरेशन के बाद रविवार को जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम जमशेदपुर लौट गयी. तीन दिनों में सौरभ सिंघल व शिवम सिंह के ठिकानों से 400 करोड़ के फर्जी चालान व मिथिलेश सिंह उर्फ सोनू सिंह के ठिकानों से 200 करोड़ के फर्जी चालान मिले. जीएसटी इंटेलिजेंस ने तीनों के नाम सम्मन जारी किया है. जब्त हार्ड डिस्क, मोबाइल व पेन ड्राइव की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी. छापे में मिले तथ्यों के आलोक में मिथिलेश सिंह ने टैक्स के रूप में 70 लाख रुपये जमा किये हैं. जांच के दौरान पाया गया था कि सौरभ सिंघल की कंपनी ट्रिनिटी ने मिथिलेश की कंपनी भगवती इंटरप्राइजेज को करीब 100 करोड़ रुपये का फर्जी जीएसटी बिल दिया था. सौरभ के ठिकानों से मिले दस्तावेज की प्रारंभिक जांच के दौरान लगभग 400 करोड़ रुपये का फर्जी जीएसटी बिल काटे जाने का पता चला है. सौरभ सिंघल, शिवम सिंह व मिथिलेश सिंह के घर व दफ्तर से लगभग 100 करोड़ के कैश ट्रांजेक्शन के साक्ष्य मिले हैं. जीएसटी इंटेलिजेंस किसी एजेंसी को जांच में शामिल करेगा. पांच करोड़ या उससे अधिक के जीएसटी की चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रावधान है. 31 जनवरी को शुरू हुआ था सर्च ऑपरेशन : जीएसटी इंटेलिजेंस ने 31 जनवरी को फर्जी जीएसटी चालान बनाने के मामले में सौरभ सिंघल के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी. जांच में मिले तथ्यों के आधार पर इंटेलिजेंस की टीम ने मिथिलेश सिंह के ठिकानों पर भी छापा मारा. छापेमारी की कार्रवाई दो फरवरी की सुबह करीब पांच बजे समाप्त हो गयी. प्रारंभिक जांच के दौरान पाया गया कि सौरभ ने पांच-छह कागजी कंपनियों के सहारे जीएसटी का फर्जी बिल विभिन्न व्यापारिक संस्थानों को दिया था. छापेमारी के दौरान सौरभ अपने ठिकानों से गायब पाया गया. छापेमारी समाप्त होने तक उसका कोई पता नहीं चला. इंटेलिजेंस की टीम से उसके ठिकानों से व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े डिजिटल डिवाइस को जब्त कर लिया है. विस्तृत जांच के लिए जब्त किये गये डिवाइसों को फॉरेंसिक लैब भेजा जायेगा. प्रारंभिक जांच के दौरान मिले तथ्यों का आधार पर मिथिलेश ने टैक्स रिवर्सल के रूप में 70 लाख रुपये जमा किये. मिथिलेश से ठिकानों से जब्त दस्तावेज आदि की जांच के बाद टैक्स वसूली के मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : मिथिलेश सिंह ने जमा किये 70 लाख रुपये टैक्स, सौरभ सिंघल फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : मरीज की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़

मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों ने रविवार को नावाडीह स्थित असर्फी अस्पताल में जमकर हंगामा किया. चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ भी की. हंगामे की सूचना पर धनबाद थाना की पुलिस पहुंची, लेकिन आक्रोशितों को समझाने में नाकाम रही. हंगामा बढ़ता गया. बाद में वरीय अधिकारियों के निर्देश पर धनबाद के अलावा सरायढेला, बैंकमोड़, बरवाअड्डा थाना तथा पुलिस लाइन से जवानों को अस्पताल भेजा गया. काफी मशक्कत के बाद अस्पताल प्रबंधन व मृतक के परिजनों के बीच समझौते के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. अस्पताल में करीब सात घंटे तक हंगामा चलता रहा. सड़क हादसे में घायल सिंदरी बस्ती के दिलीप मंडल की हो गयी मौत : सड़क दुर्घटना में घायल सिंदरी बस्ती निवासी दिलीप कुमार मंडल (52 वर्ष) को असर्फी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. वह कुछ दिन पूर्व झरिया-बलियापुर-गोविंदपुर मार्ग पर सिंदरी स्थित खालसा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये थे. उसे पहले एसएनएमएमसीएच तथा बाद में असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. असर्फी अस्पताल में इलाज के क्रम में रविवार तड़के उसकी मौत हो गयी. इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. पूर्व में जमा करायी गयी राशि लौटाने के बाद शांत हुआ मामला : हंगामे की सूचना पर पहुंची चार थानों की पुलिस के अधिकारियों, अस्पताल प्रबंधन व मृतक के परिजनों के बीच समझौता वार्ता हुई. इसमें बिल तीन लाख रुपये माफ करने, परिजनों द्वारा पूर्व में जमा कराये गये डेढ़ लाख रुपये वापस लौटाने तथा मृतक का अंतिम संस्कार के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा 50 हजार रुपये देने पर सहमति के बाद मामला शांत हुआ. इलाज में लापरवाही का आरोप गलत : मरीज की स्थिति पहले से गंभीर थी. इसकी जानकारी पहले ही उसके परिजनों को दी गयी थी. परिजनों ने इससे संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी किया था. अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप पूरी तरह गलत है. मरीज के परिजनों की आर्थिक स्थिति की जानकारी मिलने पर बिल माफ किया गया है और सहायता राशि भी प्रदान की गयी है. डॉ स्वाति , को-ऑर्डिनेटर, असर्फी अस्पताल डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : मरीज की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rule Change In February: बदल गए कई बड़े नियम, जल्दी करें जरूरी काम, नहीं तो उठानी पड़ सकती है मुश्किलें

Rule Change In February: हर महीने की पहली तारीख को विभिन्न सेवाओं और उत्पादों की कीमतों में बदलाव किया जाता है. फरवरी 2025 की शुरुआत के साथ ही कई महत्वपूर्ण नियमों में संशोधन किया गया है, जो आम जनता की जेब पर सीधा असर डालेंगे. इन बदलावों में वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में कटौती, कारों की कीमतों में बढ़ोतरी, बैंकिंग नियमों में संशोधन और विमान ईंधन की कीमतों में बदलाव शामिल हैं. वाणिज्यिक गैस सिलेंडर हुआ सस्ता प्रशासन ने 19 किलो वाले वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है. दिल्ली: 7 रुपये सस्ता होकर 1797 रुपये हो गया. कोलकाता: 4 रुपये कम होकर 1907 रुपये में उपलब्ध. मुंबई: 6.50 रुपये घटकर 1749.50 रुपये पर पहुंचा. चेन्नई: 1959.50 रुपये में मिल रहा है.हालांकि, 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी 1 फरवरी 2025 से एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें बढ़ा दी गई हैं. ईंधन की कीमत 5078.25 रुपये बढ़कर 95,533.72 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है. तेल कंपनियां हर महीने विमान ईंधन की कीमतों की समीक्षा करती हैं, जिससे हवाई यात्रा पर असर पड़ सकता है. कारों की कीमतों में बढ़ोतरी देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने विभिन्न मॉडल्स की कीमतों में 32,500 रुपये तक का इजाफा किया है. इससे कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को अतिरिक्त खर्च करना होगा. बैंकिंग और UPI नियमों में बदलाव UPI ट्रांजेक्शन नियम: अब उन यूपीआई लेनदेन को निरस्त कर दिया जाएगा जिनकी आईडी में ‘@*&%$’ जैसे स्पेशल कैरेक्टर्स का इस्तेमाल हुआ है. ATM निकासी नियम: कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने 811 बचत खाता धारकों के लिए निशुल्क एटीएम निकासी सीमा में बदलाव किया है. बैंक ने सर्विस चार्ज में वृद्धि की है और इसकी जानकारी ग्राहकों को ईमेल के जरिए भेजी गई है. Also Read : AIR INDIA का बंपर ऑफर! सिर्फ 1499 रुपये में करें हवाई यात्रा The post Rule Change In February: बदल गए कई बड़े नियम, जल्दी करें जरूरी काम, नहीं तो उठानी पड़ सकती है मुश्किलें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mahakumbh Amrit Snan Photo: हाथ में गदा और त्रिशूल लेकर बसंत पंचमी पर अमृत स्नान

Mahakumbh Amrit Snan : महाकुंभ में बसंत पंचमी का अमृत स्नान जारी है. इसकी तस्वीर सामने आई है. साधु-संत और सभी अखाड़ों के श्रद्धालु हाथ में गदा और त्रिशूल लेकर बसंत पंचमी पर अमृत स्नान करते सोमवार सुबह नजर आए. Mahakumbh amrit snan photo: हाथ में गदा और त्रिशूल लेकर बसंत पंचमी पर अमृत स्नान 6 ऑपरेशन इलेवन चलाकर क्राउड मैनेजमेंट स्पेशल प्लान के तहत व्यवस्था संभालते प्रशासन के लोग नजर आ रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह प्लान तैयार किया गया. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से वन वे रूट तैयार किया गया है. पूरी तरह से मुस्तैद मेला प्रशासन ने श्रद्धालुओं को आने-जाने के लिए जानकारी शेयर की. Mahakumbh amrit snan photo: हाथ में गदा और त्रिशूल लेकर बसंत पंचमी पर अमृत स्नान 7 गदा लेकर बसंत पंचमी पर अमृत स्नान महाकुंभ में कहाँ से किस पुल पर जाना है, जानें अरैल से झूंसी जाने के लिए पुल नंबर 28 खुला है. संगम से झूंसी जाने के लिए पुल नंबर 2,4, 8, 11, 13, 15, 17, 20, 22, 23 व 25 खुले हैं. वहीं, झूंसी से संगम जाने के लिए श्रद्धालु पुल नंबर 16, 18, 21 और 24 का प्रयोग कर सकेंगे. वहीं, झूंसी से अरैल जाने के लिए पुल नम्बर 27 व 29 खुले हैं. श्रद्धालु इन रूट का यूज कर आसानी से आना-जाना कर सकेंगे. Mahakumbh amrit snan photo: हाथ में गदा और त्रिशूल लेकर बसंत पंचमी पर अमृत स्नान 8 अमृत स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करने वाले श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई: सीएम योगी आदित्यनाथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा- महाकुंभ-2025, प्रयागराज में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर पवित्र त्रिवेणी संगम में पावन अमृत स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करने वाले पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, सभी अखाड़ों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई! महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर पवित्र त्रिवेणी संगम में पावन अमृत स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करने वाले पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, सभी अखाड़ों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई! pic.twitter.com/iRpCi1FmJg — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 2, 2025 Mahakumbh amrit snan photo: हाथ में गदा और त्रिशूल लेकर बसंत पंचमी पर अमृत स्नान 9 महाकुंभ में बसंत पंचमी का अमृत स्नान करने जाते साधु-संत और सभी अखाड़ों के श्रद्धालु एक साथ नजर आए. Mahakumbh amrit snan photo: हाथ में गदा और त्रिशूल लेकर बसंत पंचमी पर अमृत स्नान 10 अखाड़ों में साधु-संन्यासियों के रथ, हाथी, घोड़े सजकर तैयार थे. सोमवार सुबह सभी ने बसंत पंचमी में अमृत स्नान किया. अखाड़ों में परंपरा के अनुसार पूजा पाठ के सभी ने स्नान किया. हेलिकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा बसंत पंचमी पर श्रद्धालु अमृत स्नान कर रहे हैं. त्रिवेणी संगम पर जो भी साधु-संत अमृत स्नान कर रहे हैं, उन पर हेलिकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई. इसका वीडियो सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. यह सनातन संस्कृति का वंदन है,हिंदुस्तान की एकता व आस्था का अभिनंदन है,श्रद्धा का अभिवादन है,महाकुम्भ का आह्वान है… हर-हर गंगे! pic.twitter.com/dIMsLFgBlB — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 3, 2025 The post Mahakumbh Amrit Snan Photo: हाथ में गदा और त्रिशूल लेकर बसंत पंचमी पर अमृत स्नान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top