Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : खटकाचक मोड़ के पास जेवर दुकान में चोरी, 20 लाख के गहने गायब

गया.विष्णुपद थाना क्षेत्र के खटकाचक मोड़ के पास श्री महालक्ष्मी ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार में शुक्रवार की देर रात चोरों ने करीब 20 लाख रुपये के गहने की चोरी की व फरार हो गये. इधर इसकी भनक आसपास के लोगों को भी नहीं लगी. दुकानदार सुमित कुमार ने बताया कि जब सुबह दुकान खोलने आये तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है. चोरी की आशंका होने की बाद शटर हो उठाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है. जेवर का आलमारी देखा गया तो उसमें रखा हुआ 120 ग्राम सोना गायब था. कैश बॉक्स से 1.50 लाख रुपये गायब थे. इसकी सूचना विष्णुपद थाने की पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने के बाद विष्णुपद के थानाध्यक्ष सहित सिपाही मौके पर पहुंचे व मामले की छानबीन की. दुकानदार ने बताया कि करीब 20 लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए हैं. उन्होंने बताया कि आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कुछ लोगों को देखा गया है. हालांकि, चेहरा ढका हुआ था. उन्होंने बताया कि दुकान को फिर से नये तरीके से बनाया जा रहा था. इस कारण सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल नहीं किया गया था. उन्होंने बताया कि चोरी की भनक आसपास के लोगों को नहीं लगी है. इधर, विष्णुपद थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : खटकाचक मोड़ के पास जेवर दुकान में चोरी, 20 लाख के गहने गायब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मरीज का प्राथमिक उपचार किये बिना किया रेफर

सीवान. महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से शुक्रवार को बलिया पोखरा निवासी 80 वर्षीय चंपा देवी का बिना जांच एवं इलाज किए बिना रेफर किए जाने का मामले को सिविल सर्जन डॉक्टर श्रीनिवास प्रसाद ने गंभीरता से लिया है.उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बिपिन बिहारी सिन्हा से शो कॉज किया है. बताया जाता है कि महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य से शुक्रवार की शाम में स्थिति सही नहीं होने पर ऑक्सीजन के साथ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.सदर अस्पताल मरीज के पहुंचने पर पर्ची देख डॉक्टरों ने इसकी सूचना अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार सिंह को दिया.अधीक्षक द्वारा महाराजगंज पीएचसी की लापरवाही की सूचना सिविल सर्जन को दी गई. मरीज के पर्ची पर मरीज की स्थिति गैस्पिंग कंडीशन बताया गया था. पर्ची पर दवा की बात तो दूर की है मरीज का ब्लड प्रेसर,प्लस,शुगर एवं ऑक्सीजन लेवल जैसे आवश्यक जांच भी नहीं किये गये थे.डॉक्टर को मरीज को प्राथमिक उपचार के बाद ही रेफर करना चाहिए था.लेकिन महाराजगंज पीएचसी के डॉक्टरों द्वारा ऐसा नहीं किया गया.इसके बाद मरीज की पर्ची वायरल होने लगी.बताया जाता है कि पीएचसी के डॉक्टरों द्वारा अपनी गलती स्वीकार किए जाने की जगह विभागीय अधिकारियों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है.इधर अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना सिविल सर्जन को दे दिया है.उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से रेफर आने वाले मरीजों विशेषकर दुर्घटना वाले मरीजों की सही तरीके से प्राथमिक उपचार नहीं किए जाने की शिकायत अक्सर मिलती रहती है.सिविल सर्जन डॉक्टर श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से शो कॉज किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मरीज का प्राथमिक उपचार किये बिना किया रेफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अनियंत्रित होकर बाइक ट्रक से टकरायी, दो लोग घायल

संवाददाता,गुठनी. गुठनी मैरवा मुख्य मार्ग पर केलहरुआ गांव के समीप शनिवार की शाम अनियंत्रित होकर बाइक ट्रक से टकरा गयी. जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल युवकों की पहचान देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के सुकवा गांव निवासी 30 वर्षीय सोनू कुशवाहा और हिंदुस्तानेन्दु यादव के रूप में हुई है. घायल युवकों के परिजनों ने बताया कि शनिवार की दोपहर देवरिया बहन के घर जाने की बात कह के घर से निकले थे. उसकी बाइक अनियंत्रित होकर केलहरुआ गांव के समीप ट्रक से टकरा गई. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे खून से लथपथ हालत में सड़क से उठाया. और उसे गंभीर हालत में पीएचसी पहुंचाया. जहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. परंतु परिजन अच्छे इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. जहां हिंदुस्तानेन्दु यादव हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसआई संतोष राम ने मामले की गंभीरता से जांच किया. और घटना से संबंधित जानकारी परिजनो से लिया. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया की घायल के परिजन के तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर एफआइआर दर्ज किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अनियंत्रित होकर बाइक ट्रक से टकरायी, दो लोग घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : इमामगंज को जाम से मिलेगी मुक्ति, बाइपास के लिए डीपीआर बनाने का टास्क

इमामगंज. प्रगति यात्रा के दौरान अगले सप्ताह इमामगंज इलाके में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा के मद्देनजर शनिवार को डीएम डॉ त्यागराजन अपनी टीम के साथ इमामगंज पहुंचे और प्रखंड कार्यालय के सभागार में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें जनप्रतिनिधियों ने बारी-बारी से अपनी समस्या रखी. इमामगंज में प्रतिदिन लगनेवाले जाम के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया. लोगो ने कहा कि जाम की समस्या के कारण प्रतिदिन खास कर स्कूली बच्चों को परेशानी होती है. इसके अलावा भी कई मुद्दों को प्रतिनिधियों ने उठाया. बैठक से पहले डीएम ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये. नगर पंचायत इमामगंज के वार्ड पार्षद 11 के प्रतिनिधि संतोष कुमार सौंडिक ने डीएम से निवेदन किया कि जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में वार्ड पार्षदों को भी बुलाया जाय, ताकि अपनी समस्या को लोग बता सकें. जिस पर डीएम ने अगली बैठक में बुलाने की बातें कहीं. इस संबंध में डीएम ने बताया कि प्रखंडों का भ्रमण किया जा रहा है. जनप्रतिनिधियों के द्वारा बतायी गयी समस्याओं के समाधान की कोशिश की जा रही है. कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया जा रहा है. कुछ बड़ी समस्याओं एवं संरचना संबंधित को निदान करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है. उन्होंने इमामगंज मे लगने वाली जाम की समस्या पर बताया कि बाइपास के लिए डीपीआर बनाने के लिए बोला गया है. स्टेट हाइवे 69 से जोड़कर कोठी सलैया रोड में मिलाने का काम तेज गति से किया जा रहा है. बहुत जल्द जाम की समस्या से निजात मिल जायेगी. इसी कड़ी में शनिवार को आरसीडी के एग्जीक्यूटि इंजीनियर कांति भूषण ने बाइपास निकालने को लेकर निरीक्षण करते हुए आगे की कार्रवाई की. डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अभी निश्चित नहीं है, पर विचार में है. इस मौके पर डीडीसी नवीन कुमार, शेरघाटी एसडीओ सारा असरफ, वरीय उप समाहर्ता, शेरघाटी डीसीएलआर, बीडीओ संजय कुमार, सीओ सुनीता कुमारी, सहित भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद सिंह उर्फ निकू, पूर्वी मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, मुखिया मेहरे अंगेज खानम, इन्दु देवी, श्याम सुन्दर गुप्ता, उतमदीप कुमार यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : इमामगंज को जाम से मिलेगी मुक्ति, बाइपास के लिए डीपीआर बनाने का टास्क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फरार आरोपी मोनू की संपत्ति कुर्की की तैयारी, दूसरा आरोपी सोनू गिरफ्तार

Mokama Shootout: मोकामा के हेमजा गांव में 22 जनवरी को हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी मोनू की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है. यह गोलीबारी तब हुई थी जब पूर्व विधायक अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ ताला खुलवाने के लिए गांव पहुंचे थे, और सोनू-मोनू के साथ उनका विवाद हो गया था. पुलिस ने मोनू की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की है, और अब उसकी संपत्ति की कुर्की का फैसला किया है. मोनू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मोनू को लेकर प्राप्त जानकारी के अनुसार वह हाल ही में दियारा क्षेत्र में छिपा हुआ था. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक वह गिरफ्तारी से बचता रहा है. पुलिस ने इस बारे में कहा कि मोनू की संपत्ति की कुर्की की तारीख जल्द तय की जाएगी. इस मामले में मोनू का भई सोनू की गिरफ्तार हो चुकी इस बीच, पूर्व विधायक अनंत सिंह पहले ही बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं, और उन पर भी कई आरोप लगाए गए हैं. वहीं, पुलिस ने एक अन्य आरोपी जलालपुर निवासी सोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जो इस मामले में शामिल था. सोनू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि मोनू की भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है. ये भी पढ़े: बिहार में गरमा गई सियासत, केंद्रीय मंत्री का विपक्ष पर तंज – ‘खादी के गमछे से पोंछिए आंसू’ मोनू की संपत्ति की कुर्की कार्रवाई हुई तेज गोलीबारी के दौरान करीब 60-70 राउंड गोलियां चलाई गई थीं, जिसमें अनंत सिंह बाल-बाल बच गए थे, लेकिन उनके एक समर्थक को गोली लगने से वह घायल हो गया था. पुलिस इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है और आरोपी मोनू को जल्द ही पकड़ने की कोशिश कर रही है. मोनू की संपत्ति की कुर्की जब्त करने की तैयारी चल रही है. The post फरार आरोपी मोनू की संपत्ति कुर्की की तैयारी, दूसरा आरोपी सोनू गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Budget 2025: आम आदमी की अपेक्षाओं पर खरा उतरा बजट, आयकर में छूट से मिली राहत

Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा शनिवार को प्रस्तुत बजट की शहर के व्यवसायियों, युवा और सीए सहित आम लोगों ने सराहना की. लोगों की सबसे अधिक खुशी 12 लाख तक की आय टैक्स से मुक्त किये जाने से थी. अब तक इतनी राशि की आय पर लोगों को 80 हजार टैक्स देना पड़ता था. इसके अलावा अपडेटेड रिटर्न भरने की सीमा चार साल किए जाने से लोगो को राहत मिली है. व्यवसायियों का कहना था कि आयकर में छूट उनकी मांग थी जो पूरी हुई. कैंसर सहित गंभीर बीमारियों की 26 प्रकार की दवाओं पर टैक्स कम किया जाना भी प्रशासन की अच्छी पहल है, लेकिन सीनियर सिटीजंस को रेलवे में रियायत नहीं दी गयी है, इससे एक बड़ा वर्ग जिस राहत की उम्मीद कर रहा था, वह पूरी नहीं हुई. स्त्रीओं ने भी बजट को सराहा. घरेलू और कामकाजी स्त्रीओं का कहना था कि स्त्रीओं को उद्योग से जोड़ने की पहल से स्त्रीओं का विकास होगा. यहां बजट पर लोगों की राय रखी जा रही है – एसएसी एसटी स्त्रीओं को मिलेगा फायदा गृहिणी मीना कुमुद ने कहा कि स्त्रीओं के लिए बजट में प्रावधान किया गया है. एसएसी और एसटी की पांच लाख स्त्रीओं को प्रशासन उद्यम खड़ा करने के लिए वित्तीय सहायता देगी़ साथ ही उन्हें प्रशिक्षण और मेंटरशिप प्रदान किया जाएगा. प्रशासन की यह अच्छी पहल है. इसके अलावा पिछ़ड़े वर्ग की की स्त्रीओं के लिए खास स्कीम लाने की घोषणा की गयी है. स्त्रीओं के हितों का ध्यान रखा गया है. कैंसर की दवाओं पर टैक्स में छूट से राहत बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के रंजन साहू ने कहा कि केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन बहुत पहले से प्रशासन से मांग कर रहा था कि गंभीर बीमारियों की दवा में जीएसटी कम किया जाए. इस बार प्रशासन ने मांग सुनी है और कैंसर की महंगी दवाओं से टैक्स बहुत कम किया है. प्रशासन की यह अच्छी पहल है. इससे कैंसर पीड़ित व्यक्तियों को आर्थिक नुकसान कम होगा. प्रशासन का यह फैसला जनहित में है. अस्थायी कर्मचारियों की लिए अच्छी पहल व्यवसायी विनोद केजरीवाल ने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों के लिए प्रशासन ने अच्छी पहल की है. अब विभिन्न संगठनों में काम करने वाले अस्थायी कर्मचारियों का डाटा श्रम विभाग के पोर्टल पर अपलोड होगा. इन कर्मचारियों को पांच लाख इंश्योरेंस की सुविधा मिलेगी. किसानों के लिए भी प्रशासन ने अच्छा फैसला किया है. अब किसानों का क्रेडिट कार्ड तीन लाख से बढ़ा कर पांच लाख कर दिया गया है. जीडीपी का ग्रोथ बढ़ाने की नहीं हुई पहल व्यवसायी दिलीप तुलस्यान ने कहा कि आयकर में छूट तो अच्छी पहल है, लेकिन प्रशासन ने वित्तीय घाटे को 4.4 फीसदी ही रखा है. पहले से प्लानिंग थी कि वित्तीय घाटे को 4 फीसदी से कम किया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. देश का जीडीपी ग्रोथ भी अभी कम है. पीएम देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाने की बात कहते हैं, लेकिन यह तभी होगा, जब हमारा जीडीपी सात फीसदी से अधिक होगा. बजट में मध्यम वर्ग का रखा गया ध्यान वहीं व्यवसायी सज्जन शर्मा ने कहा कि इस बार का बजट बहुत अच्छा है. हमलोगों ने जैसी उम्मीद की थी. उसी तरह का बजट है. प्रशासन ने लोगों के हितों का ध्यान रखा है. इस बजट से मध्यम वर्ग के लोगों को फायदा मिलेगा. आयकर में छूट से लोगों की क्रय शक्ति बढ़ेगी. प्रशासन का यह बजट देश को विकसित करने वाला बजट है. इस बजट में युवाओं, स्त्रीओं, नौकरीपेशा सहित व्यवसायियों के लिए भी बहुत कुछ है. बुजुर्गों के टैक्स डिडक्शन की सीमा हुई एक लाख व्यवसायी अनूप ककरानिया ने बजट को लेकर कहा कि प्रशासन ने सीनियर सिटिजंस के लिए भी बजट में बहुत कुछ रखा है. बुजुर्गों के टैक्स डिडक्शन की सीमा को 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया है. इससे बुजुर्गों को बड़ी राहत मिलेगी और उनकी टैक्स देनदारी कम होगी. अपडेटेड रिटर्न भरने की सीमा पहले दो साल थी. अब इसे चार साल कर दिया गया है. इससे लोगों को सुविधा मिलेगी. बजट अपेक्षाओं पर खड़ा उतरा है. स्त्रीओं को स्वावलंबी बनायेगा बजट एमडीडीएम कॉलेज की प्राध्यापिका डॉ भावना ने कहा कि यह बजट निम्न, मध्यम और उच्च वर्ग की सभी स्त्रीओं के लिए लाभकारी है. पहली बार बजट में स्त्रीओं के लोन को एक्सटेंड करने के बात की गयी है. इसके साथ ही पांच लाख स्त्रीओं को रोजगार से जोड़ने का भी प्रावधान किया गया है. स्त्रीओं के उद्योग और काम के लिए डिजिटल मार्केटिंग से प्रमोट करने का प्रावधान भी अच्छी पहल है. इससे स्त्रीएं स्वावलंबी बनेंगी. टीडीएस और टीसीएस का किया सामान्यीकरण सीए हिमांशु नाथानी ने कहा कि प्रशासन ने इस बार टीडीएस और टीसीएस का सामान्यीकरण किया है. विदेशों में पढ़ाई करने वाले बच्चों को टीसीएस में छूट मिली है, इससे शिक्षा में लाभ मिलेगा. अपडेट रिटर्न पहले दो साल का था, अब चार साल हो गया है. प्रशासन की यह अच्छी पहल है. इस बार का बजट लोगों की आंकाक्षाओं के अनुरूप है. इस बजट से लोगों को फायदा मिलेगा, ऐसी उम्मीद है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें 12 लाख तक की आय पर 80 हजार की छूट टैक्सेशन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि पहले 12 लाख तक की आय पर 80 हजार टैक्स देना पड़ता था. अब उस टैक्स से राहत मिल गयी है. यह मध्यमवर्गीय लोगों के लिए बड़ी राहत है. प्रशासन ने लोगों की मांग को पूरा किया है. बजट में लोगों की जो उम्मीदें थी, उससे अधिक मिला है. अधिकतर लोग टैक्स में छूट की सीमा 10 लाख कह रहे थे, लेकिन अब 12 लाख तक की आय पर छूट मिल गयी है. यह अच्छी पहल है. ALSO READ: Saraswati Pooja 2025: सरस्वती पूजा पर दो ग्रहों का बन रहा दुर्लभ संयोग, रेवती नक्षत्र में होगी पूजा, जानें शुभ मूहूर्त The post Budget 2025: आम आदमी की अपेक्षाओं पर खरा उतरा बजट, आयकर में छूट से मिली राहत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को तगड़ा झटका, AAP के 8 विधायक BJP में शामिल

Delhi Election 2025: दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शनिवार को आम आदमी पार्टी के 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए. इन सभी विधायकों को इस बार अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने टिकट देने से इनकार कर दिया था. AAP के इन विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों में भावना गौड़ (पालम), रोहित मेहरौलिया (त्रिलोकपुरी), गिरीश सोनी (मादीपुर), मदन लाल (कस्तूरबा नगर), राजेश ऋषि (उत्तम नगर), बी एस जून (बिजवासन), नरेश यादव (महरौली) और पवन शर्मा (आदर्श नगर) शामिल हैं. यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: सबसे मुश्किल मुकाबले में फंसी आम आदमी पार्टी पूर्व विधायक विजेंद्र गर्ग और कई आप नेता भी बीजेपी में शामिल आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक विजेंद्र गर्ग और कई अन्य नेता भी बीजेपी में शामिल हो गए. सभी ने बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी के दिल्ली प्रभारी बैजयंत पांडा, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए. केजरीवाल के विधायकों ने आम आदमी पार्टी पर बोला हमला बीजेपी में शामिल होने से एक दिन पहले ही सभी 8 विधायकों ने आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला बोला था. उन्होंने पार्टी पर भ्रष्टाचार और अपनी विचारधारा से भटकने का आरोप लगाया था. सभी ने शुक्रवार को ही आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. आप से इस्तीफा देने वाले विधायकों ने कहा है कि उन्होंने सदन की सदस्यता छोड़ते हुए विधानसभा अध्यक्ष को भी अपना त्यागपत्र भेज दिया है. यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल या फिर आतिशी, कौन है सबसे अधिक पढ़ा-लिखा? जानें बीजेपी ने बताया ऐतिहासिक दिन आम आदमी पार्टी के विधायकों और नेताओं का बीजेपी ने पार्टी में जोरदार स्वागत किया. बैजयंत पांडा ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि उन्हें आप-दा से मुक्ति मिल गई है और उम्मीद है कि पांच फरवरी के चुनाव के बाद दिल्ली भी इससे मुक्त हो जाएगी. मालूम हो दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और मतगणना आठ फरवरी को होगी. The post Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को तगड़ा झटका, AAP के 8 विधायक BJP में शामिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

1 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें

LPG Cylinder Price Today in Jharkhand 1 February 2025: झारखंड में 1 फरवरी 2025 को 14.2 किलो का सिलेंडर कितने में मिल रहा है? सबसे सस्ता सिलेंडर किस जिले या शहर में मिल रहा है? सबसे महंगा गैस सिलेंडर आज किस जिले में है? अगर आप इन सवालों के जवाब ढूंढ़ रहे हैं, तो आपको बता दें कि पूर्वी सिंहभूम में आज सबसे सस्ता सिलेंडर मिल रहा है. जमशेदपुर में घरेलू रसोई गैस का एक सिलेंडर आज 842.50 रुपए में मिल रहा है. हजारीबाग और कोडरमा में यही सिलेंडर ग्राहक को 862 रुपए में मिलेगा. इंडियन ऑयल ने 1 फरवरी को रसोई गैस सिलेंडर के जो रेट तय किये हैं, उसके मुताबिक, रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और देवघर में गैस सिलेंडर के लिए कस्टमर को 860.50 रुपए देने होंगे. पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर 852 रुपए में मिलेगा. सरायकेला-खरसावां में 843 रुपए और चतरा में 859.50 रुपए में गैस सिलेंडर 31 जनवरी 2025 को आपको मिल जायेगा. झारखंड के करीब डेढ़ दर्जन जिलों में आज यानी 1 फरवरी 2025 को 14 किलो के गैस सिलेंडर के लिए ग्राहकों को 860.50 रुपए देने पड़ेंगे. झारखंड के किस शहर में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है, यहां देखें एक-एक जिले का रेट चार्ट. आज 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का क्या है रेट, यहां देखें जिला का नाम एलपीजी सिलेंडर की कीमत बोकारो 860.50 रुपए चतरा 859.50 रुपए देवघर 860.50 रुपए धनबाद 860.50 रुपए दुमका 860.50 रुपए पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) 842.50 रुपए गढ़वा 860.50 रुपए गिरिडीह 860.50 रुपए गोड्डा 860.50 रुपए गुमला 860.50 रुपए हजारीबाग 862.00 रुपए जामताड़ा 860.50 रुपए खूंटी 860.50 रुपए कोडरमा 862.00 रुपए लातेहार 860.50 रुपए लोहरदगा 860.50 रुपए पाकुड़ 860.50 रुपए पलामू 860.50 रुपए रामगढ़ 862.00 रुपए रांची 860.50 रुपए साहिबगंज 860.50 रुपए सरायकेला-खरसावां 843.00 रुपए सिमडेगा 860.50 रुपए पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) 852.00 रुपए स्रोत : Indian Oil इसे भी पढ़ें कोयला खदान हमला मामले में NIA ने अमन साहू के भाई के खिलाफ दायर किया आरोप-पत्र ‘सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र और पोषण 2.0’ का झारखंड के 3.90 लाख कुपोषित बच्चों, गर्भवती स्त्रीओं को मिलेगा लाभ नक्सलियों की साजिश नाकाम, दूधिया जंगल से मिला 8 किलो का लैंडमाइन और देशी कट्टा बजट 2025: सबसे ज्यादा 12.76 लाख करोड़ रुपए ब्याज चुकाने पर खर्च, 9 विभागों के बजट से डबल से भी ज्यादा The post 1 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Union Budget 2025: कहीं खुशी कहीं गम, चुनाव से पहले केंद्रीय बजट पर जानें बिहार के नेताओं की प्रतिक्रिया

Union Budget 2025: बिहार के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को अगले वित्तीय वर्ष के आम बजट को पेश करते हुए कई बड़ी घोषणाएं की. इसके बाद सत्ताधारी एनडीए के नेताओं का जोश बढ़ा हुआ है, वहीं विपक्ष के नेता इस बजट में की गई घोषणाओं को हवा-हवाई बता रहे हैं. 1 फरवरी को पेश हुए केंद्रीय बजट में बिहार के लिए पश्चिमी कोसी नहर परियोजना, फूड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट की स्थापना, नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण, मखाना बोर्ड की स्थापना, IIT के विस्तार जैसी कई घोषणाएं की गई हैं. बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है तो इस वजह से सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं. बीजेपी नेता बोले- प्रधानमंत्री मोदी ने खोल दिया खजाना भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बजट में बिहार के लिए खजाना खोल दिया है. बजट में बिहार के लिए तोहफों की बारिश कर दी है. वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया बजट ऐतिहासिक और बिहार को समर्पित बजट है. उन्होंने कहा कि बजट में बिहार के किसानों, युवाओं, उद्यमियों, कारोबारियों एवं स्त्रीओं, हर किसी की फिक्र की गई है। आम बजट 2025-26 विकसित हिंदुस्तान का संकल्प पूरा करने का रोडमैप है तो विकसित बिहार का भी रोडमैप है. इस बजट में पूरे देश के किसानों, गरीबों, स्त्रीओं, बच्चों, मध्यम वर्ग और युवाओं के साथ बिहार को भी कई सौगातें दी गई हैं. बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष ने बजट को बताया हवा-हवाई कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि केंद्रीय बजट में बिहार के लिए फिर से हवा-हवाई घोषणाएं करने वाली केंद्र प्रशासन पिछले लोक-लुभावन बजट में हुई घोषणाओं को ही लागू नहीं कर पाई और फिर से नई घोषणाएं करके तारीफ लेने की कवायद में लगी है. यह बजट युवाओं, बेरोजगारों, किसानों, मजदूरों के हित और बिहार की मूलभूत मांगों को दरकिनार करने वाला है. उन्होंने कहा कि बिहार के लिए इस बजट को चुनावी घोषणा का रूप दिया गया, लेकिन जनता को इस बजट से कोई सीधा लाभ नहीं है। यह ढांचागत विकास के मुद्दों को भी नहीं छूता है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें आज बजट के बाद से बिहार विरोधियों के आँसू रुकने का नाम नहीं ले रहें होंगें।वैसे,बिहार विरोधियों को मेरी सलाह है कि आँसू पोंछने के लिए खादी के गमछे का ही उपयोग कीजिएगा इससे आँसू भी जल्द सूख जाएँगें और हमारे @kvicindia के लोगों को रोजगार भी मिलेगा।#डबल_इंजन_की_प्रशासन#देश_का_बजट… — Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) February 1, 2025 जीतन राम मांझी बोले- आंसू पोछने के लिए खादी के गमछे का इस्तेमाल करें केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बजट की आलोचना पर विपक्ष पर जोरदार तंज कसा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज बजट के बाद से बिहार विरोधियों के आंसू रुकने के नाम नहीं ले रहे होंगे। वैसे, बिहार विरोधियों को मेरी सलाह है कि आंसू पोंछने के लिए खादी के गमछे का ही उपयोग कीजिएगा, इससे आंसू भी जल्द सूख जाएंगे और हमारे ‘खादी इंडिया’ के लोगों को रोजगार भी मिलेगा।” तेजस्वी बोले- गरीब विरोधी बजट बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, “आज का बजट बिहार के प्रति भेदभावपूर्ण प्रतीत होता है. मेरा मानना ​​है कि यह ग्रामीण विरोधी, गरीब विरोधी बजट है. बिहार को इससे कोई लाभ नहीं मिल रहा है. हवाईअड्डे बनाने की बात हुई थी, लेकिन कहां, इस पर कोई स्पष्टता नहीं है कि कब, या कैसे उनका निर्माण किया जाएगा, या कितनी धनराशि आवंटित की जाएगी.” इसे भी पढ़ें: CM Nitish हुए खुश! बजट में बिहार को विशेष सौगात देने के लिए पीएम मोदी को कह दी ये बात The post Union Budget 2025: कहीं खुशी कहीं गम, चुनाव से पहले केंद्रीय बजट पर जानें बिहार के नेताओं की प्रतिक्रिया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Saraswati Pooja 2025: सरस्वती पूजा पर दो ग्रहों का बन रहा दुर्लभ संयोग, रेवती नक्षत्र में होगी पूजा, जानें शुभ मूहूर्त

Saraswati Pooja 2025: माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर सोमवार को वसंत पंचमी मनायी जाएगी. इस दिन सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 32 मिनट से सायं 5 बजकर 40 मिनट तक है. ज्योतिषाचार्य पं. प्रभात मिश्र ने कहा कि इस दिन शुभ मुहूर्त में मां सरस्वती की पूजा करनी चाहिए. इस वर्ष मकर राशि में सूर्य, बुध एक ही राशि में रहेंगे, ऐसे में दो ग्रहों का योग के साथ ही रेवती नक्षत्र शुभ योग में रहेगा. पंचमी तिथि के इस अद्भुत संयोग में मां सरस्वती का पूजन शुभदायक माना गया है.  सरस्वती माता की चार भुजाए हैं, इसमें एक हाथ में माला, दूसरे में पुस्तक और दो अन्य हाथों में वीणा बजाती नजर आती हैं. सुरों की अधिष्ठात्री होने के कारण इनका नाम सरस्वती पड़ा. इस दिन मां सरस्वती के साथ-साथ भगवान गणेश, लक्ष्मी, कॉपी, कलम और संगीत यंत्रों की पूजा फलदायी माना जाता है. देवी सरस्वती के सत्व गुण संपन्न व विद्या की अधिष्ठात्री हैं. ब्रह्मवैवर्त पुराण में इस तिथि से अक्षरांभ, विद्यारंभ को सर्वश्रेष्ठ माना गया है. पूजा करने बाद सरस्वती माता के नाम से हवन करना चाहिए. फलाें बाजार में रौनक, पूजा के लिए जमकर खरीदारी सरस्वती पूजा को लेकर फलों के बाजार में रौनक है. बाजार समिति के होलसेल मंडी से इन दिनों बेर और केला का अधिक कारोबार हो रहा है. बाजार समिति में झारखंड सहित बिहार के विभिन्न हिस्सों से रोज चार हजार किलो बेर पहुंच रहा है. वहीं असम और लोकल केला के सात से आठ सौ घउद की रोज बिक्री हो रही है. पूजा को लेकर इन दिनों बेर की डिमांड अधकि है, लेकिन चार फरवरी के बाद से इसके कारोबार में गिरावट आ जायेगी. फिलहाल बाजार समिति में मुजफ्फरपुर से सटे जिले से काफी संख्या में कारोबारी केला और बेर की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं. बाजार समिति व्यवसायी संघ के अध्यक्ष विजय चौधरी ने कहा कि सरस्वती पूजा को लेकर बाजार में तेजी है. पूजा की समाप्ति के बाद से बाजार फिर औसत हो जाएगा. मुजफ्फरपुर की ताजा समाचारों के लिये यहां क्लिक करें 50 रुपए से 20 हजार तक की मूर्ति तैयार पूजा के लिए मां सरस्वती की 50 रुपए से लेकर 20 हजार तक की मूर्ति तैयार है, लेकिन सबसे अधिक डिमांड दो से चार हजार की मूर्तियों की हो रही है. शहर के दीवान रोड, साहू रोड और मालीघाट के मूर्ति मंडियों में पूजा आयोजक पहुंच रहे हैं और मूर्ति पसंद कर एडवांस दे रहे हैं. इस बार अजंता स्टाइल की मूर्तियों की डिमांड भी पहले की तरह है. मिट्टी की साड़ी और शृंगार वाली मूर्तियां अधिक पसंद की जा रही है. मूर्तिकार प्रह्लाद पंडित ने कहा कि रविवार की शाम से मूर्तियों की बिक्री शुरू हो जायेगी. फिलहाल पूजा आयोजक मूर्तियां पसंद करने पहुंच रहे हैं. ALSO READ: Budget 2025: बिहार के लाखों कैंसर मरीज को होगा फायदा, सभी 38 जिलों में बनेगा डे केयर कैंसर सेंटर The post Saraswati Pooja 2025: सरस्वती पूजा पर दो ग्रहों का बन रहा दुर्लभ संयोग, रेवती नक्षत्र में होगी पूजा, जानें शुभ मूहूर्त appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top