Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mithun Chakraborty: क्या मिथुन निभाएंगे आध्यात्मिक गुरु ओशो का किरदार? बोले- मैं उनके जैसे दिखता…

Mithun Chakraborty: 80 के दशक से अबतक बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पकड़ बनाये रखने वाले दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें आध्यात्मिक गुरु ओशो का रोल ऑफर हुआ है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि कई लोगों का मानना है कि वह देखने में भी ओशो जैसे लगते हैं, लेकिन उनके लिए ओशो का किरदार निभाना आसान नहीं है. आइए बताते हैं उन्होंने आगे क्या कुछ कहा है. मिथुन निभाएंगे ओशो का किरदार? मिथुन चक्रवर्ती ने टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ओशो का किरदार निभाने पर कहा, “आपने इतनी बड़ी बात कह दी है. अब मैं आपको क्या बताऊं? इस फिल्म के चीफ एडिटर, द कश्मीर फाइल्स की शूटिंग के दौरान मैंने अपनी कुछ तस्वीरें ली थीं. मैं एक मूड में बैठा था, आसपास आसमान और सबकुछ था, और उन्होंने (फिल्म के चीफ एडिटर) कहा कि मैं ओशो की तरह दिखता हूं. मुझे ओशो रजनीश का रोल ऑफर भी हुआ है, लेकिन अभी कुछ भी कंफर्म नहीं है क्योंकि फिल्म को बनने में पांच से छह साल लगेंगे. ये बिल्कुल पर्फेक्ट चुनाव है और विवेक (विवेक अग्निहोत्री) चाहते हैं मैं रोल प्ले करूं. एक और व्यक्ति ने भी मुझे ओशो का रोल ऑफर किया है.” ‘ओशो एक जीवित भगवान…’ मिथुन चक्रवर्ती ने आगे कहा, “मैं शायद यह प्रोजेक्ट ले लूं, लेकिन जब आप हां कहते हैं, आपको हर चीज देखनी पड़ती है क्योंकि ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. अपने फॉलोअर्स के लिए ओशो एक जीवित भगवान की तरह हैं. ये आसान नहीं है, लेकिन लोग कहते हैं मैं उनके जैसा दिखता हूं. वो बहुत महान आदमी थे, और उनका मैं बहुत सम्मान करता हूं.” रोमांटिक फिल्में करने पर क्या बोले मिथुन? मिथुन से जब पूछा गया कि क्या उन्हें कभी लगा कि खुद के लिए उन्हें एक रोमांटिक फिल्म बनानी चाहिए? तो इसपर उन्होंने कहा, “बिल्कुल भी नहीं. मैं बहुत प्रैक्टिकल इंसान हूं। वक्त के साथ मैं बदल गया हूं. मैं अपनी उम्र के हिसाब से खुद को ढाल लेता हूं. इस स्तर पर मैं एक पारंपरिक फिल्म नायक नहीं हूं. मैंने बंगाली सिनेमा में प्रोजापोती जैसी फिल्में की हैं. तो मैं खुद को फिल्म मास्टर मानता हूं.” मिथुन चक्रवर्ती की अपकमिंग फिल्म मिथुन चक्रवर्ती बहुत जल्द विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द दिल्ली फाइल: द बंगाल चैप्टर’ में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. मालूम हो कि एक्टर विवेक अग्निहोत्री के साथ ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्मों में भी में काम कर चुके हैं. यह भी पढ़े: KBC 16 में पूछा गया भुवन बाम से जुड़ा यह सवाल, VIDEO शेयर कर यूट्यूबर बोले- स्पीचलेस The post Mithun Chakraborty: क्या मिथुन निभाएंगे आध्यात्मिक गुरु ओशो का किरदार? बोले- मैं उनके जैसे दिखता… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

AI वाला AC! यह कंपनी लायी बजट-फ्रेंडली स्मार्ट एयर कंडीशनर

Samsung AI AC: सैमसंग ने हिंदुस्तान में 2025 की Bespoke AI WindFree एयर कंडीशनर सीरीज लॉन्च कर दी है. इस नयी रेंज में 19 मॉडल्स शामिल हैं, जो एआई-ड्रिवन कूलिंग, एनर्जी एफिशिएंसी और स्मार्ट कनेक्टिविटी जैसी आधुनिक तकनीकों वाली सुविधा प्रदान करते हैं. ये एयर कंडीशनर हिंदुस्तानीय उपभोक्ताओं के लिए बेहतरीन कूलिंग समाधान प्रदान करने के लिए डिजाइन किये गए हैं. नयी सीरीज में WindFree कूलिंग, AI एनर्जी मोड और SmartThings इंटीग्रेशन जैसी उन्नत सुविधाएं दी गई हैं, जो कूलिंग अनुभव को और भी बेहतर बनाएंगी. Bespoke AI WindFree के यूनीक फीचर्स सैमसंग के नये एयर कंडीशनर WindFree कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, जो 23,000 माइक्रो होल्स के जरिये हवा फैलाते हैं, जिससे सीधा ठंडा झोंका महसूस नहीं होता. AI फास्ट और कम्फर्ट कूलिंग फीचर तेजी से ठंडक पहुंचाने के बाद इसे ऊर्जा-कुशल मोड में स्विच कर देता है. वहीं, AI एनर्जी मोड कूलिंग सेटिंग्स को ऑप्टिमाइज कर 30% तक ऊर्जा बचाने में मदद करता है. अलेक्सा और गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट ये एयर कंडीशनर सैमसंग के SmartThings प्लैटफॉर्म से जुड़े हैं, जिससे यूजर्स मैप व्यू और क्विक रिमोट के जरिये इन्हें मॉनिटर और कंट्रोल कर सकते हैं. इसके अलावा, AC में अलेक्सा और गूगल असिस्टेंट शामिल किये गए हैं, जिससे वॉयस कंट्रोल का विकल्प भी मिलता है. जियो-फेंसिंग आधारित वेलकम कूलिंग फीचर यूजर्स के घर पहुंचते ही AC को ऑटोमैटिकली ऑन कर देता है. बेहतर स्वच्छता और आसान रखरखाव एयर कंडीशनर में बेहतर स्वच्छता और आसान रखरखाव के लिए कॉपर एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर दिया गया है, जो धूल के कणों को पकड़ने के साथ-साथ हवा में मौजूद बैक्टीरिया को कम करता है, जिससे शुद्ध हवा आने में काफी मदद मिलता है. हीट एक्सचेंजर पर Durafin Ultra कोटिंग से इसकी मजबूती बढ़ती है. इसके अलावा, इन एसी में पांच साल की वारंटी और एआई इन्वर्टर कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी दी जा रही है. कीमत कितनी होगी ? Bespoke AI WindFree एयर कंडीशनर की कीमत INR 32,990 से शुरू होती है. यह प्रमुख रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स जैसे Flipkart, Amazon और Samsung.com पर उपलब्ध है. क्या इंसान के अस्तित्व पर संकट है AI ? अगर हां, तो क्या इससे दुबक जाएं MAAIA: आर्ट और टेक्नोलॉजी का मेल, हिंदुस्तान की पहली AI सिंगर से मिलिए The post AI वाला AC! यह कंपनी लायी बजट-फ्रेंडली स्मार्ट एयर कंडीशनर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Homemade Face Packs : टैनिंग से आप भी हैं परेशान, होममेड फेस पैक्स से पाएं ग्लोइंग और हेल्दी स्किन

Homemade Face Packs : क्या आपकी त्वचा तेज धूप और प्रदूषण के कारण डल और टैन हो गई है. क्या आप अपनी त्वचा को फिर से चमकदार और स्वस्थ बनाना चाहते हैं. तेज धूप और प्रदूषण के कारण त्वचा का टैन और डल होना एक आम समस्या है जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं और इसके कारण चेहरे का रंग काला पड़ने लगता है. लेकिन अब आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि हम लाए हैं कुछ आसान और प्रभावी फेस पैक्स जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं और अपनी त्वचा से टैनिंग हटाकर उसे फिर से ग्लोइंग बना सकते हैं. चावल का आटा और शहद चावल का आटा और शहद का फेस पैक टैनिंग को दूर करने में मदद करता है. फेस पैक बनाने के लिए चावल का आटा और शहद को एक साथ मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और अपने चेहरे पर लगाएं. 15 से 20 मिनट तक रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें. इस फेस पैक के नियमित उपयोग से आपकी त्वचा की टैनिंग दूर होगी और आपकी त्वचा एक समान और चमकदार रंग की हो जाएगी. Also Read : Glowing Skin Tips : आपको चाहिए कुछ मिनटों में फेशियल जैसा ग्लो, तो लगाएं इस फेस पैक को टमाटर और दही टमाटर एक ऐसा फल है जो न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है बल्कि यह आपकी त्वचा के लिए भी बहुत लाभदायक है. टमाटर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं. टमाटर फेस पैक बनाने के लिए टमाटर को मैश करके दही मिला लें. इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक के लिए लगाएं और फिर फेस वाश कर लें. टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए इस फेस पैक का सप्ताह में 2 बार इस्तेमाल करें. Also Read : Lipstick Hacks : लिपस्टिक लगाने से पहले जानें ये 7 हैक्स, पाएं सेलिब्रिटी जैसी परफेक्ट लिप्स बेसन और हल्दी बेसन त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद करता है और हल्दी त्वचा को मॉइस्चराइज और नरम बनाती है और टैनिंग को दूर करने में मदद करती है. बेसन और हल्दी फेस पैक बनाने के लिए बेसन में हल्दी पाउडर और थोड़ा पानी मिला लें. इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट तक रखें. इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें. इस फेस पैक के नियमित इस्तेमाल से आपके चेहरे की टैनिंग खत्म हो जाएगी और चेहरा साफ हो जाएगा. इनपुट : शुभ्रा लक्ष्मी Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है. The post Homemade Face Packs : टैनिंग से आप भी हैं परेशान, होममेड फेस पैक्स से पाएं ग्लोइंग और हेल्दी स्किन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CUJ में मनायी गयी जयशंकर प्रसाद की जयंती, जानें क्या क्या हुआ कार्यक्रम में

रांची : केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के हिंदी विभाग में कालजयी रचनाकार जयशंकर प्रसाद की 136 वीं जयंती मनाई गयी. दीप प्रज्वलन और कुलगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. शोधार्थी दीपक कुमार ने जयशंकर प्रसाद के जीवन पर प्रकाश डाला. वहीं, स्नातक की छात्रा निशा, अभिनंदा और गरिमा ने बीती विभावरी, हिमाद्रि तुंग श्रृंग और आत्मकथ्य कविता का पाठ किया. अतुल प्रियंका और निशा ने अरूण यह मधुमय देश हमारा नामक कविता का सामूहिक सस्वर पाठ किया. इसके बाद पुरस्कार नाटक का नाट्य मंचन प्रस्तुत किया गया. प्राध्यापक डॉ जगदीश सौरभ ने किया तुमुल कोलाहल कलह में काव्य गायन सीयूजी झारखंड हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ जगदीश सौरभ ने तुमुल कोलाहल कलह में काव्य का गायन किया. डॉ रवि रंजन और डॉ उपेंद्र कुमार ने गांधी तथा प्रसाद के जीवन मूल्यों पर तुलनात्मक बात रखी. वहीं, संगीत विभाग की जया शाही ने हिंदुस्तान महिमा गीत की प्रस्तुति दी. विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रत्नेश विश्वक्सेन ने कामायनी का आंशिक सस्वर पाठ किया. मंच संचालन शोधार्थी चंदन और धन्यवाद ज्ञापन शोधार्थी अभिषेक ने किया. इस अवसर पर विभाग के सभी अध्यापक, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे. Also Read: साइबर अपराध के लिए नया विचार का जन आंदोलन शुरू, ग्रामीण SP बोले- डिजिटल अरेस्ट नाम की कोई कार्रवाई नहीं The post CUJ में मनायी गयी जयशंकर प्रसाद की जयंती, जानें क्या क्या हुआ कार्यक्रम में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Budget 2025-26: वरिष्ठ नागरिकों को मिल सकती है बड़ी राहत, टैक्स छूट से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं तक का लाभ!

Budget 2025-26: वित्त वर्ष 2025-26 के केंद्रीय बजट से वरिष्ठ नागरिकों को कई महत्वपूर्ण राहत मिलने की उम्मीद है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए जाने वाले इस बजट में वरिष्ठ नागरिकों की वित्तीय सुरक्षा और जीवन स्तर में सुधार के लिए विभिन्न प्रावधान शामिल किए जा सकते हैं. आइए, जानते हैं कि इस बजट से वरिष्ठ नागरिकों को क्या-क्या मिल सकता है. आयकर में छूट की सीमा में वृद्धि वर्तमान में, वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयकर में मूल छूट सीमा 3,00,000 रुपये है, जबकि 80 वर्ष से अधिक आयु के सुपर सीनियर सिटिजन्स के लिए यह सीमा 5,00,000 रुपये है. नई कर व्यवस्था के तहत व्यक्तियों को 7 लाख रुपये तक की कुल आय पर आयकर का भुगतान नहीं करना पड़ता हैं. विशेषज्ञों का सुझाव है कि यदि नई कर व्यवस्था में मूल छूट सीमा को बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया जाए, तो कई वरिष्ठ नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीएसटी में कमी वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर वर्तमान में 18% वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू है, जो उनके लिए एक अतिरिक्त वित्तीय बोझ है. बजट 2025-26 में इस जीएसटी दर को कम करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है, जिससे स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों को वहन करना आसान होगा. वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर कर से छूट वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) एक लोकप्रिय निवेश का विकल्प है, जिससे वर्तमान में 8.2% की ब्याज मिलता है. बजट में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के तहत अर्जित ब्याज पर कर छूट या कटौती की पेशकश करने के प्रावधान पेश किए जा सकते हैं, जिससे वरिष्ठ नागरिकों पर वित्तीय बोझ कम होगा. टीडीएस सीमा में बदलाव वर्तमान में, बैंकों और वित्तीय संस्थानों को वरिष्ठ नागरिकों के लिए 50,000 रुपये से अधिक की ब्याज आय पर टैक्स काटना होता है. यदि कोई वरिष्ठ नागरिक फॉर्म 15एच जमा करने में विफल रहता है, तो उसे काटे गए करों की वापसी के लिए कर रिटर्न दाखिल करना पड़ता है, भले ही उनकी कुल आय मूल छूट सीमा से कम हो. बजट में टीडीएस सीमा को बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को राहत मिलेगी. चिकित्सा व्यय पर कर कटौती में वृद्धि बढ़ती चिकित्सा लागतों के मद्देनजर बजट में वरिष्ठ नागरिकों के लिए चिकित्सा व्यय के संबंध में विस्तारित कर लाभ पेश किए जा सकते हैं. वर्तमान में धारा 80डी के तहत, व्यक्ति स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम, निवारक जांच या चिकित्सा व्यय से संबंधित खर्च के लिए 50,000 रुपये की कटौती के लिए पात्र हैं. इस कटौती की सीमा को बढ़ाने से वरिष्ठ नागरिकों को बढ़ती स्वास्थ्य सेवा लागतों से निपटने में मदद मिलेगी. इसे भी पढ़ें: Budget 2025-26: मिलिए बजट तैयार करने वाली टीम निर्मला सीतारमण से, कठिन चुनौतियों के बीच किया है काम आयकर रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया में सरलता वर्तमान में, 75 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों को, जिनकी आय केवल पेंशन और ब्याज से होती है, आयकर रिटर्न दाखिल करने से छूट दी गई है. इस आयु सीमा को घटाकर 70 वर्ष करने पर विचार किया जा रहा है, जिससे अधिक वरिष्ठ नागरिकों को यह लाभ मिलेगा. इसे भी पढ़ें: 31 जनवरी को संसद में खींची जाएगी विकास की लकीर, वी अनंत पेश करेंगे आर्थिक समीक्षा The post Budget 2025-26: वरिष्ठ नागरिकों को मिल सकती है बड़ी राहत, टैक्स छूट से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं तक का लाभ! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महाकुंभ में मौनी अमावस्या के बाद काशी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ट्रेन लेट होने की वजह से हो रही परेशानी

महाकुंभ में मौनी अमावस्या के बाद काशी में पलट प्रवाह देखने के लिए मिल रहा है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु काशी पहुंच रहे हैं और अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं. कैंट रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है और कई ट्रेन निर्धारित समय से पांच से ज्यादा घंटे लेट हैं. श्रद्धालुओं ने मीडिया से बात करते हुए अपने परेशानी बताया.   महाकुंभ में मौनी अमावस्या के बाद काशी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ट्रेन लेट होने की वजह से हो रही परेशानी 4 घर की ट्रेन खोज रहे: तीर्थयात्री मधुबनी के रहने वाले राजा ने बताया, “हम पहले प्रयागराज रेलवे स्टेशन गए थे, फिर संगम नहाए. हम अभी काशी नहीं घूमे हैं. अब हम लोग सीधे घर की ट्रेन खोज रहे हैं. यहां भीड़ बहुत ज्यादा है इसलिए घूमने का समय भी नहीं है. ट्रेन छूट सकती है.” नेपाल से आए देवराज ने बताया, “हम कुंभ के लिए प्रयागराज आए थे. जहां संगम में स्नान करने के बाद हम बनारस आए. यहां बहुत भीड़ है. हम लोग ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं.” अहमदाबाद से आए ललित ने बताया कि प्रयागराज, बनारस और अयोध्या में भी बहुत ज्यादा भीड़ है. पैर रखने के लिए भी जगह नहीं है. बनारस में कल रात से पब्लिक बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है.  महाकुंभ में मौनी अमावस्या के बाद काशी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ट्रेन लेट होने की वजह से हो रही परेशानी 5 बनारस आने में लगे 15 घंटे   बिहार से आए विनय कुमार ने कहा, “हम प्रयागराज गए और कुंभ में संगम में नहाए. इसके बाद अमावस्या को स्नान करने के बाद बनारस आए हैं. हमको बनारस आने के लिए 15 घंटे लग गए. बहुत ज्यादा भीड़ है.” इस तरह से बहुत अधिक भीड़ और ट्रेन लेट होने की वजह से श्रद्धालुओं को असुविधा हो रही है. बता दें कि  मौनी अमावस्या के स्नान के बाद लगभग 20 लाख से अधिक श्रद्धालु काशी पहुंचे हैं. इनमें से अधिकतर ने घाट पर स्नान के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किए. स्टेशन के पास तीन होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं. ट्रेन का अनाउंसमेंट होने के बाद ही यात्रियों को छोड़ा जा रहा है. इसके अलावा रेलवे ने श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए कई जगह पूछताछ केंद्र बनाए हैं. इसे भी पढ़ें: महाकुंभ भगदड़ में बिहार के एक और व्यक्ति की मौत, अब तक 8 लोगों ने गंवाई जान The post महाकुंभ में मौनी अमावस्या के बाद काशी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ट्रेन लेट होने की वजह से हो रही परेशानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi Election 2025: इन ‘तीन’ की नाराजगी कही BJP को न पड़ जाए भारी, जानें इसका कारण

Delhi Election 2025: दिल्ली में बीजेपी पिछले कई सालों से सत्ता से दूर है. बीजेपी का प्रयास है कि इस बार 28 साल के नेतृत्वक सूखे को खत्म कर सके. लेकिन बीजेपी को इन तीन की नाराजगी भारी पड़ सकती है. पीएम मोदी दिल्ली चुनाव में प्रचार अभियान को देख रहे हैं. माना जा रहा है कि पार्टी को इन तीन वर्गों की नाराजगी झेलना पड़ सकता है. पूर्वांचालियों उम्मीदवारों के अनदेखी पर है नाराजगी दिल्ली में पूर्वांचली मतदाताओं की संख्या लगभग 30% के करीब है. इस बार आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने पूर्वांचली वोटों को साधने के लिए पूरे प्रयास में है. बीजेपी ने इस बार पूर्वांचल के रहने वाले नेताओं को प्रचार में खूब उतारा है. लेकिन टिकट देने के मामले में बीजेपी घिरते नजर आ रही है. इस बार सबसे अधिक टिकट आम आदमी पार्टी ने दिया है. मनोज तिवारी बीजेपी के दिल्ली में पूर्वांचली चेहरे हैं लेकिन कुछ वर्गों में इस बात की नाराजगी है कि पार्टी ने पूर्वांचल के लोगों का ख्याल नहीं रखा है. वैश्य वर्ग का अच्छा है दिल्ली में प्रभाव बीजेपी को लेकर विपक्षी दलों का कहना है कि पार्टी ब्राह्मण और वैश्य की पार्टी है. दिल्ली में वैश्य मतदाताओं की संख्या लगभग 8% है. पार्टी ने इस बार 9 उम्मीदवारों को उतारा है. लेकिन दिल्ली में रवींद्र गुप्ता, डॉ. हर्षवर्धन और कई बड़े वैश्य नेताओं की अनदेखी से पार्टी को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है. दलित वोटर्स पर टिकीं है नजर दिल्ली में दलित वोटर्स की संख्या लगभग 18% के करीब है और 70 में से 12 सीटें आरक्षित हैं. मायावती की पार्टी के कमजोर होने के बाद बीजेपी का इन वर्गों में प्रभाव बढ़ा है. लेकिन पिछले कुछ दिनों में अंबेडकर का मुद्दा विपक्षी दलों ने खूब उठाया है. अब अगर पार्टी को दलित वोटर्स का साथ नहीं मिला तो उसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. The post Delhi Election 2025: इन ‘तीन’ की नाराजगी कही BJP को न पड़ जाए भारी, जानें इसका कारण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

WATCH: बाबा रामदेव के संगम में डुबकी लगाते ही क्यों हंसने लगीं हेमा मालिनी? सामने आया महाकुंभ से मजेदार VIDEO

View this post on Instagram A post shared by Buzzzooka Prime (@buzzzookaprime) WATCH: प्रयागराज के महाकुंभ में देश-विदेश से श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं. यहां बाबा रामदेव और हेमा मालिनी भी त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान करने पहुंची. उन्होंने बुधवार को मौनी अमावस के मौके पर गंगा नदी में डुबकी लगाई. इसी बीच कुछ ऐसा होता है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिंदुस्तानीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी बाबा रामदेव को देख जोर-जोर से ठहाके लगाने लगती हैं. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो की शुरुआत में बाबा रामदेव संगम में डुबकी लगा रहे हैं और उन्हीं से कुछ दुरी पर हेमा मालिनी खड़ी हैं. जब रामदेव डुबकी लगाकर खड़े होते हैं, तो उनके पुरे बाल पीछे खड़े हुए शख्स को छू जाते हैं, जिसे देखकर हेमा मालिनी खूब हंसने लगती हैं. हेमा मालिनी को देख बाबा रामदेव भी अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं. ऐसे में अब इस मजेदार वीडियो पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यह भी पढ़े: KBC 16 में पूछा गया भुवन बाम से जुड़ा यह सवाल, VIDEO शेयर कर यूट्यूबर बोले- स्पीचलेस The post WATCH: बाबा रामदेव के संगम में डुबकी लगाते ही क्यों हंसने लगीं हेमा मालिनी? सामने आया महाकुंभ से मजेदार VIDEO appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Budget 2025-26: मिलिए बजट तैयार करने वाली टीम निर्मला सीतारमण से, कठिन चुनौतियों के बीच किया है काम

Budget 2025-26: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने 8वें आम बजट 2025-26 को पेश करने के लिए तैयार हैं, जो 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है. यह बजट ऐसे समय में आ रहा है, जब हिंदुस्तान आर्थिक वृद्धि दर में गिरावट, रुपये की कमजोरी और उपभोग मांग में कमी जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है. बजट 2025-26 की प्रमुख आर्थिक चुनौतियां आर्थिक वृद्धि दर में गिरावट: वित्त वर्ष 2024-25 में जीडीपी ग्रोथ 6.4% रहने का अनुमान है, जो चार वर्षों में सबसे कम होगी. राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखना: प्रशासन का लक्ष्य 2025-26 में इसे जीडीपी के 4.5% से नीचे रखना है. रुपये की कमजोरी: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट बनी हुई है, जिससे आयात महंगा हो रहा है. उपभोग मांग में कमी: महंगाई और ब्याज दरों के कारण घरेलू उपभोग में गिरावट आई है. बजट 2025-26 तैयार करने वाली निर्मला सीतारमण की टीम वित्त मंत्रालय की अनुभवी टीम इस बजट को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. निर्मला सीतारमण: वित्त मंत्री, 2019 से लगातार बजट पेश कर रही हैं. तुहिन कांत पांडेय: वित्त और राजस्व सचिव, अक्टूबर 2019 से बजट प्रक्रिया का हिस्सा. अजय सेठ: आर्थिक मामलों के सचिव, 2021 से बजट प्रक्रिया को देख रहे हैं. मनोज गोविल: व्यय सचिव, 2024 में कार्यभार संभाला. अरुणिश चावला: दीपम और डीपीई सचिव, दिसंबर 2024 में नियुक्त. एम नागराजू: वित्तीय सेवा सचिव, बैंकिंग और बीमा सुधारों पर ध्यान केंद्रित. वी अनंत नागेश्वरन: मुख्य आर्थिक सलाहकार, आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे. इसे भी पढ़ें: Budget: 1 फरवरी को पेश होगा हिंदुस्तान का 79वां बजट, ब्रीफकेस को छोड़ बही-खाता में बदल गया चोला प्रशासन की प्राथमिकताएं और नीतियां कर प्रणाली में बदलाव: टैक्स स्लैब में राहत और बचत योजनाओं में प्रोत्साहन संभव है. बुनियादी ढांचे पर खर्च: पूंजीगत व्यय बढ़ाने पर जोर दिया जा सकता है. रुपये को मजबूत करने के उपाय: विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए नई नीतियां. रोजगार और स्टार्टअप्स को बढ़ावा: नए स्टार्टअप्स और एमएसएमई के लिए राहत पैकेज. मुद्रास्फीति नियंत्रण: आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कटौती संभव. इसे भी पढ़ें: Budget 2025: मिडिल क्लास को मिल सकती है बड़ी राहत, पेट्रोल-डीजल, मोबाइल, दवा और चार्जर होंगे सस्ते! The post Budget 2025-26: मिलिए बजट तैयार करने वाली टीम निर्मला सीतारमण से, कठिन चुनौतियों के बीच किया है काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ring Road: बिहार के इस जिले में बनने जा रहा है दो-दो रिंग रोड, बजट और रूट भी हो गया तय

Ring Road in Munger: प्रगति यात्रा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) 5 फरवरी को तारापुर में दो रिंग रोड का शिलान्यास करेंगे. इन रिंग रोड के बनाने से टाउन में लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी साथ ही दूसरे जिलों में जाने वाली गाड़ियों को भी टाउन में आने से रोका जा सकेगा. इसके अलावा जमुई और देवघर जाने वाले बिना मुंगेर के तारापुर में प्रवेश किए ही वहां जा सकेंगे. इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा. बिहार प्रशासन की महत्वकांक्षी परियोजना है मुंगेर में बनाने जा रही रिंग रोड बिहार प्रशासन की एक महत्वाकांक्षी योजना में शामिल है. इसका उद्देश्य मुंगेर टाउन के ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करना और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है. मुंगेर रिंग रोड के बन जाने से टाउन के अंदर आने वाली गाड़ियों को शहर के बीच से नहीं गुजरना पड़ेगा. इससे लोगों को ट्रैफिक जाम की स्थिति से राहत मिलेगी. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें रिंग रोड लागत और रूट जानिए मुंगेर शहर में बनने जा रहे दोनों रिंग रोड को बनाने में लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च किया जायेगा. मुंगेर टाउन का पहला रिंग रोड रणगांव-तारापुर-बंशीपुर-धोबई कांवरिया रोड से होकर छत्रहार-धर्मराय के आगे बिहमा मोड़ होते हुए सुल्तानगंज-देवघर को जोड़ेगा. दूसरा रिंग रोड मुंगेर के मधुरा-सतखड़िया से होते हुए खड़गपुर-तारापुर मार्ग को पार कर सुल्तानगंज-देवघर मुख्य पथ पर धौनी गांव के नजदीक जाकर मिलेगा. शहर के लोगों को क्या-क्या लाभ मिलेगा मुंगेर टाउन में रिंग रोड के बनने से शहर के भीतर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और वाहनों को मुख्य सड़क से बाहर रखा जा सकेगा. इससे यात्रा में समय की बचत होगी. बेहतर कनेक्टिविटी और परिवहन के कारण स्थानीय व्यापारियों और उद्योगों को खूब फायदा होगा. साथ ही, रिंग रोड के किनारे नए व्यवसाय भी स्थापित किये जा सकेंगे. रिंग रोड बन जाने के बाद इस रोड से टाउन से गुजरने वाले भारी ट्रकों और वाहनों को बाहर किया जाएगा इससे दुर्घटनाओं और सड़क एक्सीडेंट में कमी आएगी. इसे भी पढ़ें: बिहार के इस पुल पर दो दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, जानिए क्या है वजह… The post Ring Road: बिहार के इस जिले में बनने जा रहा है दो-दो रिंग रोड, बजट और रूट भी हो गया तय appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top