Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

Jaya Kishori Quotes: जानें कौन हैं आपके सच्चे शुभचिंतक? जया किशोरी के विचार आपको सोचने पर कर देंगे मजबूर

Jaya Kishori Quotes: प्रसिद्ध कथा वाचिका जया किशोरी अपने प्रेरणादायक विचारों के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उनका एक कथन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने शुभचिंतकों की असली पहचान के बारे में गहरी बात कही है. उनके अनुसार, “मेरे शुभचिंतक बहुत हैं, लेकिन जैसे ही मेरा शुभ होता है, उन्हें चिंता होने लगती है.” यह विचार हमें सोचने पर मजबूर करता है कि हमारे आस-पास जो लोग हमारी भलाई का दिखावा करते हैं, क्या वे वास्तव में हमारे सच्चे हितैषी हैं? Jaya Kishori Quotes: सच्चे और दिखावटी शुभचिंतकों में अंतर Jaya kishori quotes: जानें कौन हैं आपके सच्चे शुभचिंतक? जया किशोरी के विचार आपको सोचने पर कर देंगे मजबूर बहुत से लोग अपने शब्दों से यह जताने की कोशिश करते हैं कि वे हमारी भलाई चाहते हैं, लेकिन जब हमारी उन्नति होने लगती है, तो वे ही लोग जलन या ईर्ष्या महसूस करने लगते हैं. ऐसे लोग नकारात्मकता फैलाकर हमें हमारे लक्ष्य से भटकाने का प्रयास करते हैं. जया किशोरी के इस कथन से यही संदेश मिलता है कि हमें अपने आसपास के लोगों की सही पहचान करनी चाहिए. Who are your true well wishers: कैसे पहचानें असली शुभचिंतक? वे आपकी सफलता पर ईमानदारी से खुश होते हैं. वे मुश्किल समय में आपका साथ नहीं छोड़ते. वे आपके भले के लिए सच्चे सुझाव देते हैं, न कि सिर्फ खुशामद करते हैं. जया किशोरी का यह संदेश हमें यह समझने में मदद करता है कि असली शुभचिंतक वही होते हैं, जो हर परिस्थिति में आपके साथ खड़े रहते हैं, न कि वे जो केवल अपने स्वार्थ के लिए आपके आसपास बने रहते हैं. Also Read: Jaya Kishori Quote: दूसरों को नीचा दिखाकर ऊपर उठने वाले लोग कुछ भी पाने के लायक नहीं- जया किशोरी Also Read: Also Read: Jaya Kishori Quotes: भावुक लोगों में होती है ये खास बातें जानें जया किशोरी जी से The post Jaya Kishori Quotes: जानें कौन हैं आपके सच्चे शुभचिंतक? जया किशोरी के विचार आपको सोचने पर कर देंगे मजबूर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

Bihar News: भूसे के ढेर से मिला 7 साल के बच्चे का शव, 26 जनवरी से था गायब

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 7 साल के शिशु का शव भूसे के ढेर से मिला. शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि बच्चा बीते 26 जनवरी से ही गायब था. घटनास्थल पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है और पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है. 26 जनवरी से ही गायब था बच्चा दरअसल, बीते 26 जनवरी को रोहतास जिले के करगहर थानाक्षेत्र के बभनी गांव से एक सात साल का बच्चा अचानक गायब हो गया. परिजनों ने काफी खोजबीन की. जब बच्चा नहीं मिला तो थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई. इसके बाद भी शिशु का कहीं कुछ पता नहीं चल सका. आज यानी बुधवार की सुबह अचानक गांव के हीं एक मकान में रखे भूसे के अंदर से शिशु का शव बरामद हुआ. जानकारी के अनुसार, मृत सात वर्षीय शिशु का नाम हिमांशु कुमार है, जो बभनी गांव के रहने वाले सुधीर सिंह का बेटा बताया जा रहा है.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण  बता दें, घटना के दूसरे दिन रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बभनी गांव जाकर घटनास्थल का मुआयना किया था. साथ ही बच्चों के गुमशुदगी को लेकर जानकारी ली. उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारीयों को शिशु की खोजबीन के लिए कई दिशा निर्देश दिए थे. इसके बाद पुलिस को आज यह सफलता हाथ लगी है. वहीं एसपी रौशन कुमार ने शव मिलने की सूचना पर एक बार फिर बभनी गांव जाकर निरीक्षण किया. घटनास्थल से एफएसएल की टीम ने कई सबूत इकट्ठा किए हैं. मामले के आगे जांच को लेकर एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारीयों को निर्देशित किया है. ALSO READ: Bihar News: दर्दनाक! एक ही चिता पर जले पति-पत्नी और दो शिशु, दृश्य देख फटा लोगों का कलेजा The post Bihar News: भूसे के ढेर से मिला 7 साल के शिशु का शव, 26 जनवरी से था गायब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

Delhi high court: मुफ्त की योजना बंद होने संबंधी आप के स्पैम कॉल की होगी जांच

Delhi high court: दिल्ली चुनाव के दौरान नेतृत्वक दलों द्वारा माहौल खराब करने की शिकायत के मामले में हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को जांच करने का निर्देश दिया. हाईकोर्ट में तीन वकीलों ने चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी द्वारा स्पैम कॉल कर मतदाताओं को डराने के मामले में याचिका दाखिल की थी. याचिका में कहा गया कि आम आदमी पार्टी स्पैम कॉल कर मतदाताओं को यह बताने की कोशिश कर रही है उसकी प्रशासन नहीं बनने पर मुफ्त की योजनाओं को बंद कर दिया जायेगा. बुधवार को मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायाधीश तुषार राव गडेला की खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी को शिकायत की जांच कर आम आदमी पार्टी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया. अदालत ने कहा कि शिकायत पर चुनाव आयोग संज्ञान ले चुका है और ऐसे में इस जनहित याचिका का मतलब नहीं रह गया है. पीठ ने कहा कि चुनाव आयोग ने शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी को निर्देश दिया है और कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. याचिकाकर्ता ड्रोन दिवान ने अदालत को बताया कि दिल्ली के मतदाताओं को फोन के जरिये एक नेतृत्वक दल यह संदेश दे रहा है कि अगर उसे वोट नहीं दिया गया तो दिल्ली में चल रही मुफ्त की योजनाएं बंद हो जायेगी. इस संदेश से समाज में वैमनस्य फैल सकता है.  चुनाव आयोग ने कार्रवाई का दिया भरोसा सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग की ओर से पेश वकील सिद्धांत कुमार ने कहा कि आयोग ने शिकायतकर्ता की शिकायत का संज्ञान लिया है. आयोग के समक्ष 25 जनवरी को इस बाबत शिकायत आयी और दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी को जांच करने का आदेश दिया गया. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 2004 में दिए फैसले का आयोग पूरी तरह पालन कर रहा है. नेतृत्वक प्रचार सामग्री और फोन कॉल के लिए आयोग दिशा निर्देश जारी कर चुका है. स्पैम कॉल को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी की रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी. दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से पेश वकील सुरुचि सूरी ने अदालत के समक्ष नेतृत्वक दलों के प्रचार सामग्री के लिए चुनाव आयोग की ओर से तैयार दिशा निर्देश की कॉपी पेश की. याचिका को खारिज करते हुए पीठ ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है. ऐसे में चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयासों की निगरानी करना और ऐसे तत्वों के खिलाफ कदम उठाना आयोग का काम है. पीठ ने कहा कि राज्य निर्वाचन अधिकारी, मुख्य चुनाव अधिकारी और जिला चुनाव अधिकारी को यह पूरा अधिकार है कि वे चुनाव प्रभावित करने वाले उपायों पर कठोर कार्रवाई करें. चुनाव स्थगित करने की मांग पर पीठ ने कहा कि प्रचार के बीच इस मांग को स्वीकार नहीं किया जा सकता है.  The post Delhi high court: मुफ्त की योजना बंद होने संबंधी आप के स्पैम कॉल की होगी जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

Mahakumbh: भगवान के दूत बन कर पहुंचे पुलिस के जवान, जानें घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कैसे बनाया ग्रीन कॉरिडोर

Mahakumbh 2025: महाकुम्भ में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर प्रयागराज के संगम तट पर मध्य रात्रि से ही करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे थे. यही नहीं, बड़ी संख्या में एक दिन पहले से ही श्रद्धालु संगम तट पर डटे हुए थे, इससे घाटों पर भीड़ अनियंत्रित हो गई थी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भीड़ के दबाव के चलते भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी, लेकिन पुलिस प्रशासन ने घटना के बाद जिस तेजी से हालातों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया, वह वाकई यूपी की पुलिस फोर्स के प्रोफेशनलिज्म को दर्शा रहा है. यूपी पुलिस के जवानों के क्विक रिस्पांस की वजह से बहुत बड़ा हादसा सीमित कर दिया गया. हादसे में फंसे प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि पुलिस के जवान हम लोगों के लिए भगवान के दूत बन कर आये, नहीं तो बड़ी संख्या में जानें जा सकती थी. रस्से डालकर भीड़ को किया नियोजित प्रयागराज महाकुम्भ में मौनी अमावस्या के महापर्व पर करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु संगम तट पर मौजूद थे. अमृत स्नान के उत्साह और भीड़ के भारी दबाव के चलते रात्रि में भगदड़ जैसी स्थित बन गई थी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लेकिन प्रशासन ने तत्काल स्थित पर नियंत्रण करते हुए संभावित बड़े हादसे को टाल दिया. पुलिस प्रशासन और आएएफ के जवानों ने रस्से डाल कर भीड़ को नियोजित किया. पुलिस के सभी बड़े अधिकारियों ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में लिया. आईजी प्रेम कुमार और मेला एसएसपी राजेश द्विवेदी ने घटना स्थल पर पहुंच कर करोड़ों की संख्या में संगम स्थल पर मौजूद स्नानार्थियों को अलग रास्तों से रवाना कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। रिहर्सल का मिला लाभ प्रत्यक्षदर्शी श्रद्धालुओं का कहना है कि पुलिस प्रशासन ने समय रहते भीड़ पर काबू पा लिया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. यूपी पुलिस के जवानों ने तुरंत एक्शन लेते हुए घटना स्थल से भीड़ में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला. उन्हें सुरक्षित स्थानों की ओर ले जाया गया और पहले से रिहर्लस किये हुए तरीके से ग्रीन कॉरिडोर को तैयार किया गया, जहां से हर मिनट की फ्रीक्वेंसी से एंबुलेंस घायल तीर्थ यात्रियों को अस्पताल पहुंचाने में कामयाब रही. तत्काल राहत और इलाज मिलने से घायलों की स्थिति को गंभीर होने से बचा लिया गया. Also Read: Mahakumbh भगदड़ में बिहार की तीन स्त्री की मौत, पत्नी को रौंदते रहे लोग, पति ने बताया दर्दनाक मौत की कहानी चौकन्नी रही पुलिस डीआईजी कुम्भ वैभव कृष्ण ने बताया कि आज बहुत बड़ी संख्या में भीड़ आई है. आसपास के जनपदों से भारी भीड़ प्रयागराज पहुंची है. अनुमान है कि 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु प्रयागराज में आए हैं. हमारे सारे अधिकारी मंगलवार रात से ही क्राउड मैनेजमेंट में जुटे हुए थे. संगम समेत सभी घाटों पर लोग बड़ी संख्या में स्नान कर रहे हैं. भीड़ पर अब पूरी तरह नियंत्रण कर लिया गया है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है. वहीं, एसएसपी कुम्भ राजेश द्विवेदी ने बताया कि संगम नोज पर बहुत ज्यादा ओवरक्राउडिंग हो गई थी. स्थिति को जल्दी ही नियंत्रण में ले लिया गया है. तत्काल प्रभाव से श्रद्धालुओं से अपील की गई कि जिन रास्तों से आए हैं, वहीं पर घाट उनके लिए खुले हैं. वो आएं सुगमता से स्नान कर वापस सकुशल घर जाएं. 10-12 घंटे काम कर रहे यूपी पुलिस के जवान महाकुम्भ में यूपी पुलिस जीतोड़ मेहनत कर रही है. हर संभव स्तर पर श्रद्धालुओं को मदद करने में लगी है. यूपी पुलिस का एक-एक जवान 10-12 घंटे खड़े होकर लोगों की हेल्प कर रहा है. लोगों का गुस्सा झेलते हैं, लेकिन तमाम एहतियात इसलिए बरते जा रहे हैं ताकि अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके. रूट डायवर्जन इसी का हिस्सा है. प्रशासन का लगातार यही प्रयास रहा कि जो श्रद्धालु जिस तरफ से आए, उसी तरफ के घाट पर स्नान करें. संगम पर सभी को स्नान नहीं कराया जा सकता, ये बात पब्लिक को भी समझनी होगी. Also Read: Mahakumbh Stampede: महाकुंभ भगदड़ में बलिया की मां-बेटी समेत चार की मौत, मऊ की एक स्त्री की भी गई जान The post Mahakumbh: भगवान के दूत बन कर पहुंचे पुलिस के जवान, जानें घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कैसे बनाया ग्रीन कॉरिडोर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

Bihar News: पुलिस टीम पर हमलाकर शराब धंधेबाज को छुड़ाया, कई पुलिसकर्मी हुए घायल

Bihar News: सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के बसतपुर गांव के खजुरबन्नी में शराब धंधेबाजों को पकड़ने गयी पुलिस पर धंधेबाजों ने हमला कर दिया. पुलिस ने छापेमारी के दौरान 50 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन दर्जनों धंधेबाज बलपूर्वक पुलिस के चंगुल से छुड़ाकर फरार हो गये. इस दौरान दो पक्षों की आपसी झड़प में थानाध्यक्ष अंकित कुमार समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गये. पुलिस की गाड़ी को लोगों ने घेर लिया और धंधेबाज को छुड़ा लिया थानाध्यक्ष सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि बसतपुर गांव से मोबाइल पर सूचना मिली कि खजुरबन्नी में अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ बसतपुर स्थित खजुरबन्नी पहुंचे जहां पुलिस को देखते तीन धंधेबाज भागने लगा जिसमें से पुलिस ने अनिल पासवान नामक एक धंधेबाज को 50 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तारी को देखते हुए दर्जनों की संख्या में धंधेबाजों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और पुलिस के साथ धक्का मुक्की करने के दौरान गिरफ्तार धंधेबाज अनिल पासवान को छुड़ाकर कर भगा ले गये. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें कई पुलिसकर्मी घायल इस घटना के दौरान थानाध्यक्ष अंकित कुमार, एसआइ विजय कुमार और विक्रमा प्रसाद, एएसआइ मनीष कुमार व होमगार्ड के जवान राजीव कुमार सिंह भी चोटिल हो गये. सभी चोटिल पुलिस पदाधिकारियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघवारा में उपचार किया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष के बयान पर दस लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार के 16 जिलों में अगले 72 घंटे छाया रहेगा घना कुहासा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट The post Bihar News: पुलिस टीम पर हमलाकर शराब धंधेबाज को छुड़ाया, कई पुलिसकर्मी हुए घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

दानापुर रेलवे स्टेशन पर सायरन बजते ही पहुंची NDRF और रेलवे की टीम, 30 घायलों को बचाने का किया मॉक ड्रिल, देखें वीडियो

Mock Drill: पटना के दानापुर रेलवे यार्ड में रेल दुर्घटना बचाव अभियान के तहत बुधवार को एनडीआरएफ और रेलवे की संयुक्त टीम ने मॉक ड्रिल की. ​​सायरन बजते ही रेलवे और एनडीआरएफ की टीम चंद मिनटों में दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई और बचाव अभियान शुरू कर दिया. इस मॉक ड्रिल में एक काल्पनिक रेल दुर्घटना की स्थिति बनाई गई. इस दौरान कुल 30 यात्रियों को ‘बचाया’ गया, जिनमें से 5 को ‘मृत’ दिखाया गया और 20 गंभीर रूप से घायल थे. यह मॉक ड्रिल 11:15 बजे से 14:00 बजे तक चला. कैसे हुआ मॉक ड्रिल? मॉक ड्रिल के दौरान एक काल्पनिक रेल दुर्घटना का दृश्य बनाया गया. सुबह 11: 12 बजे सायरन बजते ही रेलवे द्वारा दुर्घटना के बाद का काम दानापुर स्टेशन पर शुरू कर दिया गया. रेलवे कंट्रोल रूम द्वारा तुरंत एनडीआरएफ को सूचित करते हुए 9 वीं बटालियन की मांग की गई. सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई और रेलवे के साथ मिलकर बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया. घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल मॉक ड्रिल में कुल 30 घायल यात्रियों को पटरी से उतरे कोच से निकालकर अस्थायी मेडिकल रूम में लाया गया, जहां मेडिकल टीम ने 5 यात्रियों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 20 गंभीर रूप से घायल और 5 मामूली रूप से घायल हैं. रेलवे और एनडीआरएफ की टीम ने सभी घायलों को क्षतिग्रस्त ट्रेन कोच से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा. घायलों और मृतकों को निकालने के लिए आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया. कई टीमों ने लिया हिस्सा इस मॉक ड्रिल में आरपीएफ और स्काउट एंड गाइड की टीमें भी शामिल हुईं. मॉक ड्रिल के दौरान दानापुर रेल मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी, एनडीआरएफ के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे. मॉक ड्रिल का संचालन वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी ने किया. Also Read: Bihar News: पुलिस टीम पर हमलाकर शराब धंधेबाज को छुड़ाया, कई पुलिसकर्मी हुए घायल क्यों किया गया मॉक ड्रिल? इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि अगर कभी रेल दुर्घटना होती है तो राहत और बचाव कार्य में लगी विभिन्न एजेंसियां ​​आपस में कितना बेहतर समन्वय स्थापित कर पाती हैं और दुर्घटना पीड़ितों को कितनी जल्दी राहत पहुंचाई जा सकती है. अब तस्वीरों में देखें मॉक ड्रिल दानापुर रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल दानापुर रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल दानापुर रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल दानापुर रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल दानापुर रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल The post दानापुर रेलवे स्टेशन पर सायरन बजते ही पहुंची NDRF और रेलवे की टीम, 30 घायलों को बचाने का किया मॉक ड्रिल, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी से वापस लौट रहे होमगार्ड जवान मारी टक्कर, मौत

इस्लामियां चौक के समीप मंगलवार की देर शाम की घटना घटना के बाद सवार कार छोड़ कर हुआ फरार, क्षतिग्रस्त कार जब्त सहरसा – सहरसासदर थाना क्षेत्र के इस्लामियां चौक के समीप मंगलवार की देर शाम तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी से वापस लौट रहे एक होमगार्ड जवान को जोरदार टक्कर मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. जहां जख्मी होमगार्ड जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन इलाज के क्रम में ही उनकी मौत हो गयी. मामला मंगलवार की देर शाम का है. जहां होमगार्ड जवान मो रईस अन्य दिनों की तरह बरियाही स्थित पुलिस कैंप से अपनी ड्यूटी पूरी कर साइकिल से वापस अपने घर बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के बराही गांव लौट रहे थे. उसी दौरान सदर थाना क्षेत्र के इस्लामियां चौक के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार बीआर 11 एएन 6368 ने सीधी टक्कर मार दी. जिससे साइकिल सवार होमगार्ड जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वहीं टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेज रफ्तार कार के अंदर के दोनों एयरबैग तक खुल गये और कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया. साथ ही घटना के बाद कार सवार अपनी कार वहीं छोड़कर फरार हो गया. वहीं आनन फानन में स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से जख्मी होमगार्ड जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. उसके बाद होमगार्ड जवान के मौत की सूचना उसके परिजनों को दी गयी. जहां मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजन हारून रशीद ने बताया कि मो रईस तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे. जबकि मृतक के दो पुत्र भी हैं. वहीं घटना के बाद सदर अस्पताल पहुंची सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी पुअनि मोअज्जम अली ने घटना को लेकर बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं घटना को लेकर मृतक के पुत्र मो कादिर ने सदर थाना में आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं आवेदन के आलोक में सदर थाना में मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी से वापस लौट रहे होमगार्ड जवान मारी टक्कर, मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

पति से विवाद के बाद विवाहित ने सल्फास की गोली खाकर की आत्महत्या

पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम, शव परिनजों को सौंपा सूर्यगढ़ा. कजरा थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद 29 वर्षीय विवाहिता आरती कुमारी ने सल्फास की टिकिया खाकर आत्महत्या कर ली. मृतका मदनपुर गांव के रहने वाले हरिश्चंद्र तांती की पत्नी थी. बुधवार को पुलिस द्वारा सदर अस्पताल लखीसराय में शव का पोस्टमार्टम कराया. पति के सामने कमरे का दरवाजा बंद कर खा ली सल्फास की टिकिया- मृतका के भैसुर ज्ञान कुमार ने बताया कि मृतिका का उसके पति के साथ हल्का-फुल्का विवाद था. एक दिन मंगलवार को जब पति घर में था, मृतक का घर के कमरे में बंद होकर सल्फास की टिकिया खा ली. कमरे के जालीदार दरवाजे से उसका पति बेबस होकर सब कुछ देखता रहा. मृतका पति शोर मचाकर ग्रामीणों को इकट्ठा किया और कमरे की दीवार तोड़कर आरती कुमारी को अचेतावस्था में कमरे से निकाल कर इलाज के लिए सूर्यगढ़ा के एक निजी क्लीनिक में भर्ती किया गया, उसकी जान नहीं बचायी जा सकी. कजरा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि मृतका के मायके एवं ससुराल पक्ष द्वारा बताया गया कि जहर खाने से विवाहिता की मौत हुई. पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पुलिस के मुताबिक मामले को लेकर अभी आवेदन नहीं दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पति से विवाद के बाद विवाहित ने सल्फास की गोली खाकर की आत्महत्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

अफवाहों पर ध्यान न दें, भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार

सरस्वती पूजा व शब-ए-बरात को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित खैरा. गरही थाना परिसर में सरस्वती पूजा व शब-ए-बरात को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में थाना क्षेत्र के गणमान्य लोग और पूजा समिति के सदस्य उपस्थित हुए. मौके पर पुलिस निरीक्षक ने कहा कि सभी लोग आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं. उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें. गरही थानाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद शास्त्री ने कहा कि पर्व-त्योहार समाज में एकता और सद्भावना का संदेश देते हैं, इसलिए इन्हें शांतिपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आयोजन में डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी. साथ ही उन्होंने आयोजकों को निर्देश दिया कि जहां-जहां भी सरस्वती पूजा आयोजित की जा रही है, वहां के व्यवस्थापक जल्द से जल्द लाइसेंस के लिए आवेदन करें. उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों को व्यवस्थित और सुरक्षित रूप से संपन्न कराना है. यदि कोई व्यक्ति किसी भी तरह की गड़बड़ी करने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना तुरंत थाना को दें. बैठक में मो. अकरम, मो. मजहर, प्रभु यादव, अनिल यादव, नंदू दास, विनय केसरी, प्रमोद सिंह, नागौ सिंह, गणेश सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अफवाहों पर ध्यान न दें, भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

फारबिसगंज-सहरसा रेलखंड पर ट्रेनों की संख्या में बढ़ाने की मांग

प्रतिनिधि, फारबिसगंज फारबिसगंज-सहरसा रेलखंड पर ट्रेन की सुविधाओं में इजाफा करने की मांग लगातार की जा रही है. रेलवे के अधिकारियों की उदासीनता के कारण फारबिसगंज सहरसा, जोगबनी कटिहार रेलखंड पर यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है. मीटर गेज लाइन के समय इस रेलखंड पर छह जोड़ी पैसेंजर ट्रेन के साथ साथ कोसी एक्सप्रेस जैसी ट्रेन परिचालन हुआ करता था. हिंदुस्तान- नेपाल सीमा जोगबनी से प्रयागराज के लिए सीधी ट्रेन सेवा थी. वर्तमान में अत्याधुनिक सुविधाओं के बढ़ने के साथ साथ ट्रेन परिचालन में कई बदलाव आया. लेकिन समय के साथ फारबिसगंज सहरसा रेलखंड पर ट्रेन सुविधाएं घटती चली गई. लंबे इंतजार के बाद आमान परिवर्तन कार्य पूर्ण हुआ. इस के बाद भी इस रेलखंड पर ट्रेन सुविधाएं नही बढ़ी. बिहार डेली पैसेंजर एसोसिएशन की केंद्रीय समिति के सदस्य बछराज राखेचा, इंडो नेपाल ऑर्गेनाइजेशन आफ रेल यूजर्स के सदस्य विनोद सरावगी, रेलवे कंम्यूटर्स फोरम के सदस्य राकेश रोशन फारबिसगंज सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मांगीलाल गोलछा, संरक्षक आजाद शत्रु अग्रवाल, ई आयुष अग्रवाल समेत विभिन्न संगठनों व समाजसेवी ने रेलवे से मांगा की इस रेलखंड पर कई ट्रेनें ललित ग्राम से वापस हो रही है. सभी ट्रेनों का परिचालन फारबिसगंज से शुरू किया जाये. फारबिसगंज- अररिया कटिहार के रास्ते देश के अन्य हिस्सों के लिए लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की जाये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post फारबिसगंज-सहरसा रेलखंड पर ट्रेनों की संख्या में बढ़ाने की मांग appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top