Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Prithviraj Sukumaran Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं पृथ्वीराज सुकुमारन, जानें उनकी नेट वर्थ

Prithviraj Sukumaran Networth: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर और निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन अपनी फिल्म L2: Empuraan को लेकर सुर्खियों में हैं. आज 27 मार्च को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह फिल्म लूसिफर का सीक्वल है, जिसका निर्देशन पृथ्वीराज ने किया था और यह सुपरहिट साबित हुई थी. एक्टर इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन भी किया है. इसी बीच, आइए उनकी नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं. पृथ्वीराज सुकुमारन की नेट वर्थ कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, पृथ्वीराज सुकुमारन की कुल संपत्ति लगभग 54 करोड़ रुपये है. साल 2024 में उन्होंने दो फिल्मों से लगभग 250 करोड़ रुपये की कमाई की थी. उनकी फिल्म अदुजीविथम: द गोट लाइफ ने बॉक्स ऑफिस पर 160 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि गुरुवायूर अंबालानदायिल ने 90 करोड़ रुपये कमाए थे. इस साल भी उनकी फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई के लिए तैयार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपनी एक फिल्म के लिए 4 से 10 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं. कोच्चि के आलीशान बंगले में बिताते हैं समय पृथ्वीराज सुकुमारन ने 17 करोड़ का आलीशान बंगला मुंबई के पाली हिल में खरीदा है. उन्होंने 30 करोड़ में मुंबई में ही अपने प्रोडक्शन कंपनी के लिए ऑफिस स्पेस खरीदा. इसके अलावा केरल के कोच्चि में भी उनका एक आलीशान बंगला है और वहां समय बिताते है. उनके कार कलेक्शन की तो उनके पास लैंड रोवर डिफेंडर 110, एक पोर्श कैयेन, 4.37 करोड़ रुपए की लेम्बोर्गिनी उरुस और एक रेंज रोवर वोग है, जो लगभग 2.37 करोड़ रुपए है. कई भाषाओं के फिल्मों में किया काम पृथ्वीराज सुकुमारन ने तमिल, तेलुगु, हिन्दी और मलयालम सिनेमा में 110 फिल्मों से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग की है. उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार, एक तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार, सात एसआईआईएमए पुरस्कार और एक दक्षिण फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. वह हाइ टेक एम्बुलेंस सेवा और कई सामाजिक कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर है. यह भी पढ़ें- Empuraan Review: मोहनलाल की फिल्म एम्पुरान के क्लाइमेक्स की हो रही रही चर्चा, देखने से पहले जान लें क्या कह रही पब्लिक The post Prithviraj Sukumaran Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं पृथ्वीराज सुकुमारन, जानें उनकी नेट वर्थ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rick yune Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं रिक युन, एम्पुरान में विलेन बनकर मचाई खलबली

L2: Empuraan Villain: पृथ्वीराज सुकुमारन की ओर से निर्देशित एल2: एम्पुरान 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. मोहनलाल स्टारर यह फिल्म ‘लूसिफर’ का सीक्वल है, जिसमें विवेक ओबेरॉय ने खलनायक की भूमिका निभाई थी. सीक्वल में विलेन की भूमिका में कौन सा एक्टर होगा, इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही थी. अब नाम का खुलासा हो गया है. यह शख्स कोई और नहीं रिक युन है. आइये जानते हैं उनकी नेटवर्थ. एल2: एम्पुरान के विलेन का जानें नेटवर्थ रिक युन को एल2: एम्पुरान के विलेन के रूप में दिखाया गया है. इस फिल्म में वह एक चाइनीज ग्रुप शेन ट्रायड के लीडर है, जिसे मृत्यु की धुरी कहते है. टैडलर के रिपोर्ट्स के अनुसार, रिक युन की कुल संपत्ति 3 मिलियन डॉलर है. रिक युन एक कोरियाई-अमेरिकी एक्टर के साथ राइटर, निर्माता और मार्शल कलाकार है. उन्होंने 2001 में ‘द फास्ट एंड द फ्यूरियस’ में जॉनी ट्रान के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी. उसके बाद ‘डाई अन्दर डे’ में जाओ नामक किरदार से पहचान बनाई. उन्होंने कई फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई है. View this post on Instagram A post shared by Mohanlal (@mohanlal) एल2: एम्पुरान का ट्विटर रिव्यू एल2: एम्पुरान जैसे ही रिलीज हुई फैंस ने अलग-अलग तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा, “फैनबॉय पलों के साथ अच्छी गति वाली स्टाइलिश मनोरंजक फिल्म… कहानी में ड्रामा, नेतृत्व और जबरदस्त ट्विस्ट है, जो आपको अंत तक जोड़े रखेगा.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”मोहनलाल की धमाकेदार एंट्री कमाल की है…बेहतरीन सिनेमाई अनुभव था… मजा आ गया देखकर.” एक अन्य यूजर ने लिखा, हॉलीवुल स्टर का एक्शन सीन है… मजा आ गया.” यह भी पढ़ें- Jaat: सलमान खान ने सनी देओल की फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सिकंदर के बाद जाट तो… The post Rick yune Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं रिक युन, एम्पुरान में विलेन बनकर मचाई खलबली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Politics: तेजस्वी के नाम पर कांग्रेस में दो फाड़, नए प्रभारी और पूर्व अध्यक्ष आमने-सामने, जानें पूरा माजरा

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में तेजस्वी यादव के नाम पर घमासान मचा हुआ है. पार्टी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और पूर्व अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के बयानों में स्पष्ट विरोधाभास देखा जा रहा है. जहां अल्लावारू का कहना है कि चुनाव के बाद विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का चेहरा तय किया जाएगा, वहीं अखिलेश प्रसाद सिंह ने साफ कहा कि तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री के उम्मीदवार होंगे. पार्टी में बीच सब कुछ ठीक नहीं बिहार में महागठबंधन की प्रशासन बनने पर मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस में मतभेद गहरे हो गए हैं. चुनाव से पहले केंद्रीय आलाकमान ने पार्टी में कई बड़े बदलाव किए हैं, लेकिन इसके बावजूद पार्टी के भीतर कुछ ठीक नहीं चल रहा है. महागठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ने के सभी प्रस्तावों को कांग्रेस आलाकमान ने खारिज कर दिया है. मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ चुनाव की रणनीति पर उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि पार्टी महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी. इसके बाद कृष्णा अल्लावारू ने बयान दिया कि मुख्यमंत्री का चेहरा चुनाव के बाद तय होगा, जबकि तेजस्वी यादव के चेहरे को उन्होंने नकार दिया. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें इसे भी पढ़ें: 31 मार्च तक जमा कर लें यह फॉर्म, नहीं तो चली जाएगी जमीन! जानें क्या है पूरा माजरा क्या बोले पूर्व अध्यक्ष कृष्णा अल्लावरु के बयान के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने उनके बयान को नकार दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने लिखा, ” इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं है कि बिहार में तेजस्वी यादव ही INDIA गठबंधन का चेहरा होंगे. RJD बिहार की बड़ी पार्टी है और जाहिर सी बात है कि वह सीटें भी ज़्यादा लाएगी. ऐसे में तेजस्वी की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. पिछले चुनावों में भी तेजस्वी के नाम की सहमति बनी थी.” इसे भी पढ़ें: ED Raid: चीफ इंजिनियर के ठिकानों पर रेड पर मंत्री का बड़ा बयान, बोले- ‘भ्रष्टाचार पर प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति’ The post Bihar Politics: तेजस्वी के नाम पर कांग्रेस में दो फाड़, नए प्रभारी और पूर्व अध्यक्ष आमने-सामने, जानें पूरा माजरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IISER IAT Registration 2025: आईआईएसईआर के बीएस, बीटेक, बीएस-एमएस प्रोग्राम में प्रवेश का मौका

IISER IAT Registration 2025 : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च बैचलर डिग्री एवं ड्यूअल डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन का मौका दे रहा है. आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (आईएटी) 2025 के माध्यम से आईआईएसईआर के बरहमपुर, भोपाल, कोलकाता, मोहाली, पुणे, तिरुवनंतपुरम, तिरुपति कैंपस में विभिन्न कोर्सेज में दाखिले की राह बनेगी. आईआईएसईआर के अलावा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु और आईआईटी मद्रास भी आईएटी 2025 के माध्यम से बीएस प्रोग्राम में प्रवेश देते हैं. कैंपस के अनुसार कोर्स सभी आईआईएसईआर में विज्ञान के छात्र पांच वर्षीय बीएस-एमएस (ड्यूअल डिग्री) प्रोग्राम में प्रवेश ले सकते हैं. कोलकाता कैंपस में कंप्यूटेशनल एवं डेटा साइंस में पांच वर्षीय बीएस-एमएस (ड्यूअल डिग्री ) प्रोग्राम, भोपाल कैंपस में इकोनॉमिक साइंस में चार वर्षीय बीएस डिग्री प्रोग्राम, तिरुपति कैंपस में इकोनॉमिक एंड स्टेटिस्टिकल साइंस में चार वर्षीय बीएस डिग्री प्रोग्राम संचालित किया जाता है. इसके साथ ही आईआईएसईआर भोपाल कैंपस से केमिकल इंजीनियरिंग, डेटा साइंस एवं इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर साइंस में चार वर्षीय बीटेक कर सकते हैं. प्रवेश के लिए जरूरी योग्यता विज्ञान विषयों (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ्स में से कम से कम तीन विषय) के साथ 2023, 2024 या 2025 में बारहवीं या समकक्ष स्तर की परीक्षा न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों में पास करनेवाले अभ्यर्थी एंट्रेंस में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस साल बारहवीं की पारीक्षा देनेवाले ऐसे अभ्यर्थी, जो परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं. टेस्ट पैटर्न के बारे में जानें आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (आईएटी) 2025 के माध्यम से प्रवेश दिया जायेगा. यह एक कंप्यूटर आधारित टेस्ट है, जिसका आयोजन 25 मई, 2025 को हिंदुस्तान के अलग-अलग शहरों में होगा. कुल 240 अंक के इस टेस्ट में बहुविकल्पीय प्रकार के कुल 60 प्रश्न होंगे, जिसमें बायोलॉजी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री में से प्रत्येक विषय से क्रमश: 15-15 प्रश्न होंगे. टेस्ट की अवधि कुल तीन घंटे होगी और प्रत्येक सही जवाब पर 4 अंक दिये जायेंगे. प्रत्येक गलत जवाब पर 1 अंक काट लिया जायेगा. कुल प्राप्त अंकों के आधार पर रैंक लिस्ट तैयार की जायेगी. प्रश्न पत्र हिंदी व अंग्रेजी भाषा में होगा. टेस्ट की तैयारी के लिए संस्थान की वेबसाइट www.iiseradmission.in में जल्द ही मॉक टेस्ट की सुविधा दी जायेगी. ऐसे करें आवेदन आईआईएसईआर की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना है.आवेदन शुल्क : सामान्य, ईडब्ल्यूएस, अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर छात्रों को आवेदन शुल्क के तौर पर 2000 रुपये एवं अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पीडब्ल्यूडी के छात्रों को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा.अंतिम तिथि : 15 अप्रैल, 2025.विवरण देखें : https://www.iiseradmission.in/examination/apply.html यह भी देखें : CTET 2025: सीटीईटी जुलाई के लिए नोटिफिकेशन यहां करें चेक, जानें कब होगी परीक्षा The post IISER IAT Registration 2025: आईआईएसईआर के बीएस, बीटेक, बीएस-एमएस प्रोग्राम में प्रवेश का मौका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

11 के इस बच्ची से क्यों थर्राता है पाकिस्तान, हिल जाती है सरकार की नसें

Zoya Baloch: पाकिस्तान के खिलाफ बलूचिस्तान में भारी विरोध-प्रदर्शन हो रहा है. हालिया घटनाओं ने इस आंदोलन को एक नया चेहरा दिया है. इसी बीच 11 वर्षीय जोया बलूच मुक्ति आंदोलन का प्रमुख चेहरा बन चुकी हैं. जोया एक्टिविस्ट जहीर बलूच की बेटी हैं. समी दीन और महरंग बलूच की गिरफ्तारी के बाद, जोया ने अपना साहसिक रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. जोया अपने भाषण में पाकिस्तान प्रशासन को ‘दहशतगर्द’ और सेना को ‘जुल्मी’ बताकर निशाना साध रही हैं. जोया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जोया बलूच की खूब हो रही चर्चा जोया बलूच का जन्म एक संघर्षपूर्ण पृष्ठभूमि में हुआ है. उनके पिता जहीर बलूच 2015 में पाकिस्तान के हब सिटी से गायब हो गए थे. उनका परिवार मानता है कि उन्हें पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अपहरण कर लिया था, और तभी से जहीर का कोई पता नहीं चला. उनके समर्थन में बलूचिस्तान और पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे. पहले इस आंदोलन का नेतृत्व उनकी बहन कर रही थी, लेकिन अब 11 वर्षीय जोया ने अपने पिता के लिए मोर्चा संभाल लिया है. जोया का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह “वी वांट जस्टिस” (हमें न्याय चाहिए) के नारे लगा रही थीं। एक अन्य वायरल वीडियो में जोया ने मंच से पाकिस्तान प्रशासन और सेना के खिलाफ कड़ा संदेश दिया। उनका कहना था, “हमें दहशतगर्द कहा जा रहा है, लेकिन असली दहशतगर्द तो सत्ता में हैं। हमारे लोगों को घरों से उठाया जा रहा है, उसका जवाब कौन देगा?” पाकिस्तान के खिलाफ हो रहा प्रदर्शन जोया बलूच का आंदोलन बलूचिस्तान में चल रहे दमन और अत्याचार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण आवाज बन चुका है. बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और बलूच नेताओं द्वारा लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं. इन नेताओं का कहना है कि बलूचिस्तान के लोगों के साथ संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, और उन्हें न केवल दमन का शिकार होना पड़ रहा है, बल्कि लगातार उनका अपहरण भी किया जा रहा है. The post 11 के इस बच्ची से क्यों थर्राता है पाकिस्तान, हिल जाती है प्रशासन की नसें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mahakumbh: 800 करोड़ रुपये का बजट खपाने की बड़ी चुनौती

महाकुंभ 2025 समाप्त होते ही अब प्रयागराज प्राधिकरण के पास सबसे बड़ी चुनौती 800 करोड़ के बजट को खपाने की है. 26 फरवरी महाशिवरात्रि के साथ महाकुंभ का समापन हो गया था और मेला उजड़ने का काम शुरू हो गया था. लेकिन अब महाकुंभ के 800 करोड़ के बजट खपाने की सबसे बड़ी समस्या हो सकती है.मेला क्षेत्र को खाली करने के साथ साथ सभी का सत्यापन भी होगया था लेकिन कुछ लोगों का सत्यापन अभी होना बाकी भी है.जबकि वहीं मेला प्राधिकरण के पास 800 करोड़ का बजट आ गया है.अब इससे अलग अलग बड़ी कंपनियों को जैसे पार्किंग व्यवस्था संभालने वाले को और गाटा सड़क निर्माण कराने वाले कंपनी को शौचालय लगाने वाले कंपनी को स्वच्छता कर्मी कंपनी को ऐसे तमाम कंपनी हैं जिनका भुक्तान अब इस बजट से किया जाएगा.ऐसे में अब सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को एक मात्र सत्यापन का काम दिया गया है.साथ ही सभी कंपनी एवं एजेंसियों से बिल भी मंगवाए गएं हैं. जिससे सभी का भुक्तान सही समय पे किया जा सके. मेला अधिकारी विजय किरण आनंद का कहना है कि मेला अधिकारी विजय किरण आनंद का कहना है कि 800 करोड़ का बजट हमारे पास आगया है एवं तय सीमा के अनुसार हम सभी को भुक्तान सही समय पर कर देंगे. The post Mahakumbh: 800 करोड़ रुपये का बजट खपाने की बड़ी चुनौती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhavani Prasad Mishra Jayanti in Hindi: पानी को क्या सूझी…‘पद्मश्री’ भवानी प्रसाद मिश्र की प्रसिद्ध कविताएं पढ़ें यहां

Bhavani Prasad Mishra Jayanti in Hindi: हिंदी साहित्य में सरल और सहज लेखन के लिए ‘भवानी प्रसाद मिश्र’ को याद किया जाता है. उनका जन्म 29 मार्च 1913 को हुआ था और अब इसी दिन उनकी जयंती इस दिन मनाई जाती है. भवानी प्रसाद मिश्र ने गद्य और पद्य दोनों ही क्षेत्रों में बेहतरीन रचनाएं दी हैं. उन्होंने कई प्रसिद्ध कविताएं लिखीं और साहित्य में उनके योगदान के लिए हिंदुस्तान प्रशासन ने उन्हें ‘पद्मश्री’ और ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ से सम्मानित किया था. उनकी कविताओं और उनके बारे में अक्सर छात्रों से पूछ लिया जाता है, इसलिए यहां भवानी प्रसाद मिश्र की प्रसिद्ध कविताएं (Bhavani Prasad Mishra Poems in Hindi) दी जा रही हैं. भवानी प्रसाद मिश्र की प्रसिद्ध कविता (Bhavani Prasad Mishra Poems in Hindi) भवानी प्रसाद मिश्र की प्रसिद्ध कविता (Bhavani Prasad Mishra Poems in Hindi) इस प्रकार है- पानी को क्या सूझी- भवानी प्रसाद मिश्र एक दिन मैं नदी के किनारे खड़ा था, तभी अचानक, पानी ने मुझसे कुछ किया, पानी ने मुझे धीरे-धीरे समाहित किया, और मैं उसकी लहरों के साथ बहता गया. रातभर, लहरों में खोकर, मैं उनके साथ नाचता रहा, और उनके गीतों को महसूस करता रहा. -भवानी प्रसाद मिश्र. चिकने लंबे केश- भवानी प्रसाद मिश्र चिकने, लंबे बाल, काली और चमकदार आंखें, फूलों की तरह रंगत वाला शरीर, फूलों जैसी सुगंध, समय के अंतराल को चीरती हुई इच्छाओं की अधीरता. याद आती हैं ये सारी बातें, अधैर्य नहीं, फिर भी जागता नहीं. इन सबके याद आने पर, अब कोई पश्चात्ताप नहीं होता. जीवन की झुर्रियों का और सर्दी-गर्मी के मौसम के बीतने का दुख नहीं होता. इसके बजाय, एक शांति सी मन में उतरती है, जैसे मौसम बदलने के बाद उसके फूलों का दुख नहीं रहता. -भवानी प्रसाद मिश्र. भवानी प्रसाद मिश्र की प्रसिद्ध कविताएं (Bhavani Prasad Mishra Poems in Hindi) भवानी प्रसाद मिश्र की प्रसिद्ध कविताएं (Bhavani Prasad Mishra Poems in Hindi) इस प्रकार हैं- कवि/वस्तु वाक्य/प्रस्तावना मैं इदं न मम दिनकर चिकने लंबे केश बहुत छोटी जगह घर की याद उस दिन भी सतपुड़ा के जंगल एक दो दिन नहीं पानी को क्या सूझी अपने आपमें मित्र मंडल अभी घड़ी में अकर्त्ता अनार का मेरा पेड़ कुछ सूखे फूलों के काली है आज की रात पूरे एक वर्ष सीखूंगा अपमान फूल गुलाब और कहीं नहीं बचे दिन के उजाले के बाद सागर से मिलकर क्या हर्ज है ख्याल की खराबी जैसे घंटों तक मन में कुछ लेकर बड़ा मीठा खरबूजा कविता में ही घूमने जाता हूं कला आज कोई कोई अलौकिक काफ़ी दिन हो गये दुनिया के लिए चौंका देगी उसे सुबह उठकर रात-भर मैं अभी अच्छी थी मैंने पूछा भूल नहीं सकता ऐसे अनजाने पूरे समारोह से मैं अशरीरी एक आवाज एक मां जैसे पंछी के मारफत कुछ ऐसे ख्याल एक अनुभव चकित कर देती हैं शून्य होकर बिना गिने लता की जड़ ऐसा नहीं है तुमने लिखा वह नहीं रहे होंगे जब आप सुनाई पड़ते हैं तुमने कुछ हवा ने तुमने अपना हाथ हर चीज से अधूरे ही मैं जानता हूँ परदों की तरह लो देखो बाहर निकल गया हूं बुरे नहीं थे निराकार को तुम भीतर बिलकुल फाजिल सालंकार कारण-अकारण मुझे अफसोस है. यह भी पढ़ें- Bhavani Prasad Mishra in Hindi: ‘सहज लेखन’ के अग्रणी भवानी प्रसाद मिश्र की प्रमुख रचनाएं और जानें उनके बारे में भवानी प्रसाद मिश्र के बारे में (Bhavani Prasad in Hindi) प्रसिद्ध कवि और लेखक भवानी प्रसाद मिश्र का जन्म 29 मार्च 1913 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के टिगरिया गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम सीताराम मिश्र और मां का नाम गोमती देवी था. कहा जाता है कि उनके पिता घर पर उन्हें रामायण का पाठ कराते थे और कविता सुनाते थे. भवानी प्रसाद मिश्र को बचपन से ही साहित्यिक माहौल मिला था, जिससे उनका साहित्य के प्रति लगाव बढ़ा. भवानी प्रसाद मिश्र गांधीवादी विचारों से प्रभावित थे. वे गांधी जी के विचारों के समर्थक थे और युवावस्था से ही उनके विचारों पर काम कर रहे थे. उन्होंने हिंदी साहित्य जगत में कई दशकों तक काव्य कृतियों का सृजन किया. 20 फरवरी 1985 को 71 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ था. यह भी पढ़ें- Mahadevi Verma in Hindi: महादेवी वर्मा की प्रमुख रचनाएं कौन सी हैं? इसलिए कहा जाता था ‘आधुनिक मीरा’ The post Bhavani Prasad Mishra Jayanti in Hindi: पानी को क्या सूझी…‘पद्मश्री’ भवानी प्रसाद मिश्र की प्रसिद्ध कविताएं पढ़ें यहां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

TRP Report: राघव की एंट्री अनुपमा के लिए बनी वरदान, डायन वाले शो जादू तेरी नजर को मिल रही तगड़ी टीआरपी, देखें टॉप 10 शोज की लिस्ट

TRP Report Week 11: हफ्ते 11 की टीआरपी रेटिंग आ गई है. फिर से राजन शाही का सीरियल अनुपमा नंबर एक पर बना हुआ है. यह पारिवारिक ड्रामा लगातार चार्ट्स पर राज कर रहा है. उड़ने की आशा दूसरे स्थान पर है और ये रिश्ता क्या कहलाता है तीसरे नंबर पर है. इस हफ्ते भी गुम है किसी के प्यार में टॉप 5 शोज की लिस्ट से दूर है. आइए आपको टॉप 10 शोज का नाम बताते हैं, जो दर्शकों को इस वीक इम्प्रेस करने में सफल रहा. इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में कौन रहा सबसे आगे अनुपमा उड़ने की आशा ये रिश्ता क्या कहलाता है तारक मेहता का उल्टा चश्मा एडवोकेट अंजिल अवस्थी मंगल लक्ष्मी- लक्ष्मी का सफर जादू तेरी नजर झनक मंगल लक्ष्मी शिव शक्ति राघव के अतीत का पन्ना खुला अनुपमा के सामने अनुपमा का ट्रैक काफी मजेदार और दिलचस्प हो गया है. मेकर्स ने राघव की कहानी अभी शुरू की है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. शो में दिखाया जा रहा कि अनु के सामने राघव का पास्ट सामने आ चुका हैं. राघव की मां ने ही उसे सबकुछ बताया है. दूसरी तरफ राघव के जेल से बाहर निकलने के बाद अनु उसे उसकी मां से मिलवाती है. दूसरी तरफ मोहित कोठारी निवास आता है और उसे देखकर ख्याति के होश उड़ जाते हैं. ख्याति का बेटा मोहित है और इस राज के बारे में अभी तक कोई नहीं जानता. वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही रोहित और शिवानी का ट्रैक खत्म होने वाला है. रोहित और शिवानी की मौत एक विस्फोट के दौरान हो जाएगी. रोहित का रोल निभा रहे रोमित राज ने कंफर्म कर दिया कि वह शो को छोड़ रहे हैं. अब देखना होगा कि रोहित की जगह कोई और एक्टर आते हैं या मेकर्स नया ट्विस्ट लाते हैं. यह भी पढ़ें- Empuraan Review: मोहनलाल की फिल्म एम्पुरान के क्लाइमेक्स की हो रही रही चर्चा, देखने से पहले जान लें क्या कह रही पब्लिक The post TRP Report: राघव की एंट्री अनुपमा के लिए बनी वरदान, डायन वाले शो जादू तेरी नजर को मिल रही तगड़ी टीआरपी, देखें टॉप 10 शोज की लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: जीवन में किन नियमों का पालन करना चाहिए? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया, देखें वीडियो

Viral Video: प्रेमानंद जी महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो पहा है, जिसमें प्रेमानंद महाराज मनुशष्य को किन नियमों का पालन करना चाहिए उसके बारे में बता रहे हैं. प्रेमा नंद जी महारज बताते हैं, “ जब तक ब्याह न हो तब तक ब्रम्हचर्य, जीवन में कोई नशा न करे,जीवन में बेईमानी और घुसखोरी न करें, जीवन में माता पिता का कभी भी अपमान न करें, जीवन में कभी दूसरों को दुख न दे”.  जीवन में किन-किन नियमों का पालन करना चाहिए? pic.twitter.com/aTRwhpmKeP — Bhajan Marg (@RadhaKeliKunj) March 26, 2025 इसे भी पढ़ें: हे राम! पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादी, देखें वीडियो इसे भी पढ़ें: व्लादिमीर पुतिन की मौत जल्द! किसने की भविष्यवाणी?  इसे भी पढ़ें: कुमार विश्वास के गार्ड्स पर युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल The post Viral Video: जीवन में किन नियमों का पालन करना चाहिए? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jaat: सलमान खान ने सनी देओल की फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सिकंदर के बाद जाट तो…

Jaat: सनी देओल स्टारर जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इसमें रणदीप हुड्डा खतरनाक विलेन रणतुंगा की भूमिका में हैं. फिल्म में दमदार डायलॉग से लेकर जबरदस्त एक्शन भी है. फैंस मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब सलमान खान ने भी जाट की सफलता पर बात की है. जाट की सफलता पर क्या बोले सलमान खान सलमान खान ने सनी देओल की फिल्म जाट के लिए अपनी शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा, “सिकंदर के बाद जाट भी आ रही है. मैं फिल्म के अच्छे प्रदर्शन की कामना करता हूं.” तेलुगु फिल्म निर्माता गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित, जाट में विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसांद्रा जैसे कलाकार भी हैं. यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के टीजर को पुष्पा 2 के साथ दिखाया गया था. जाट के ट्रेलर ने मचाया था हंगामा जाट के ट्रेलर की बात करें तो इसमें ‘रणतुंगा की लंका’ से परिचित कराया गया है, एक ऐसी जगह, जहां रणदीप भगवान है और हर कोई उसके सामने खड़े होने से डरता है. एक खेत में कई शव दफन पाए जाते हैं और सैयामी खेर पुलिस अधिकारी बनकर मामले की तहकीकात करती है. जल्द ही सनी का मुख्य किरदार सबको बचाने के लिए आगे आता है. ट्रेलर के अंत में एक्टर कहता है, “ये ढाई किलो के हाथ की ताकत पूरा उत्तर देख चुका है. अब दक्षिण देखेगा.” यह भी पढ़ें- L2: Empuraan Box Office Collection: मोहनलाल की मलयालम फिल्म रचेगी इतिहास, ओपनिंग डे पर करेगी धांसू कमाई The post Jaat: सलमान खान ने सनी देओल की फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सिकंदर के बाद जाट तो… appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top