Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बिजली संबंधी समस्याओं के लिए करें व्हाट्सएप्प

धनबाद. जेबीवीएनएल के धनबाद समेत राज्य के विभिन्न एरिया बोर्ड अंतर्गत कार्यालयों में बिजली संबंधित शिकायतें बढ़ी हैं. वर्तमान में सभी एरिया बोर्ड कार्यालयों में मैनपावर की घोर कमी है. ऐसे में उपभोक्ताओं द्वारा दर्ज शिकायतों का समाधान समय पर नहीं हो पा रहा है. बिजली दर निर्धारण को लेकर विभिन्न जिलों में चल रहे नियामक आयोग की जनसुनवाई में उपभोक्ताओं ने शिकायतों की झड़ी लगा दी और उनके समाधान का मुद्दा उठाया है. इसपर आयोग ने जेबीवीएनएल के अधिकारियों को शिकायतों के निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई का सुझाव दिया था. ऐसे में जेबीवीएनएल की ओर से शिकायतों के समाधान के लिए व्हाट्सएप्प व टोल फ्री नंबर जारी किया है. इन नंबरों के माध्यम से नया बिजली कनेक्शन, बिल में गड़बड़ी, सुधार समेत अन्य तरह की शिकायतें दर्ज की जायेंगी. उपभोक्ता व्हाट्सएप्प नंबर 9431135503 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. वहीं जेबीवीएनएल के टोल फ्री नंबर 1912 व 18003456570 पर भी शिकायतें दर्ज होंगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: बिजली संबंधी समस्याओं के लिए करें व्हाट्सएप्प appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: रास्ता घेरने को ले दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

घायल रामदेव Dhanbad News: बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा सायरबांध स्थित हीरक रोड के समीप विवादित जमीन पर रास्ता घेरने को लेकर रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. इसमें स्त्री समेत पांच लोग घायल हो गये. घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ बाघमारा थाना में मामला दर्ज कराया है. घायलों में एक पक्ष से रामदेव प्रसाद वर्णवाल व उसकी पत्नी संगीता देवी घायल हैं. रामदेव का सर फट गया है. बाघमारा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसएनएमएमसीएच रेफर किया गया है. वहीं दूसरे पक्ष से सुरेंद्र प्रसाद वर्णवाल, उसकी पत्नी बेबी देवी व भतीजा रंजीत वर्णवाल घायल हैं. उनका इलाज बाघमारा सीएचसी में चल रहा है. सूचना मिलने पर बाघमारा पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया. घायल रामदेव प्रसाद वर्णवाल ने पड़ोसी सुरेंद्र वर्णवाल, उनकी पत्नी बेबी देवी, ओम मोदी, रानी कुमारी, किशोर मोदी व अन्य उनके रिश्तेदारों के खिलाफ सार्वजनिक रास्ता घेरने का विरोध करने पर जान मारने की नीयत से लाठी डंडे व रॉड से मारपीट कर पति-पत्नी घायल करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने कांड संख्या 13/25, बीएनएस की धारा 126 (2) , 115(2), 109, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है. वहीं सुरेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने रामदेव मोदी, उनकी पत्नी संगीता देवी व उनके भाई शिवशंकर मोदी के खिलाफ खरीदी गयी जमीन पर दीवार बनाने के क्रम में एक मत होकर ईंटा पत्थर व डंडे से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में कांड संख्या 14/25 के तहत बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 351(3) , 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस छानबीन कर रही है. Dhanbad News: डुमरा सायरबांध स्थित हीरक रोड के पास रास्ता घेरने को लेकर रविवार को दो पक्षों में मारपीट हो गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: रास्ता घेरने को ले दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: मैहर स्टेशन पर होगा दीक्षाभूमि एक्सप्रेस का ठहराव

धनबाद. दीक्षाभूमि एक्सप्रेस का ठहराव मैहर स्टेशन पर भी होगा. चैत्र नवरात्र को लेकर यहां ट्रेन का अतिरिक्त ठहराव दिया गया है. रेलवे की ओर से इसकी सूचना जारी की गयी है. 11046 धनबाद-कोल्हापुर दीक्षाभूमि एक्सप्रेस 31 मार्च व सात अप्रैल तथा 11045 कोल्हापुर-धनबाद दीक्षाभूमि एक्सप्रेस चार व 11 अप्रैल को मैहर में रुकेगी. धनबाद से जानेवाली ट्रेन का ठहराव रात 10:25 से 10:30 बजे तक तथा वापसी में शाम 5:20 से 5:25 बजे तक होगा. गोमो होकर आनंद विहार के लिए चली स्पेशल ट्रेन पुरी से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलायी गयी है. 08481 पुरी-आनंदविहार वनवे स्पेशल ट्रेन सुबह 8:45 बजे रवाना हुई. यह ट्रेन रात नौ बजे बोकारो, रात 11:05 बजे गोमो तथा सोमवार की शाम छह बजे आनंदविहार पहुंचेगी. ज्ञात हो कि होली में घर आने वाले लोग वापस लौट रहे हैं. इसके कारण ट्रेनों में भीड़ चल रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: मैहर स्टेशन पर होगा दीक्षाभूमि एक्सप्रेस का ठहराव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: 2066 छात्रों ने दी आकांक्षा की प्रवेश परीक्षा

Dhanbad News: आकांक्षा की परीक्षा रविवार को जिले के नौ केंद्रों पर ली गयी है. परीक्षा सुबह 9.45 बजे से प्रारंभ होना था. परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह आठ बजे से ही केंद्र के बाहर में विद्यार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. तलाशी लेने के बाद सभी को केंद्र में प्रवेश कराया गया. सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में परीक्षा शुरू हुई. परीक्षा में 2858 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन कुल 2066 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 492 अनुपस्थित रहे. इनमें से मेडिकल की प्रवेश परीक्षा के लिए 939 में 689 शामिल हुए जबकि 250 अनुपस्थित रहे, इंजीनियरिंग के लिए 1706 विद्यार्थियों में 1230 शामिल हुए, जबकि 476 अनुपस्थित रहे और क्लैट के लिए 213 विद्यार्थियों को शामिल होना था इसमें से 147 शामिल हुए, जबकि 66 अनुपस्थित रहे. प्रवेश परीक्षा की करायी जाती है तैयारी : झारखंड अधिविद्य परिषद रांची की ओर से मेडिकल, इंजीनियरिंग व क्लैट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने के लिए राज्य प्रशासन द्वारा कोचिंग के लिए संचालित आकांक्षा केंद्रों में नामांकन के लिए परीक्षा ली गयी. इन केंद्रों पर पर हुई परीक्षा : संत एंथोनी हाई स्कूल, राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूल धनबाद, बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय, अभय सुंदरी बालिका उच्च विद्यालय, प्राण जीवन एकेडमी, डीएवी प्लस टू हाई स्कूल दरी मुहल्ला, खालसा प्लस टू उच्च विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय लोवाडीह, उच्च विद्यालय भूली नगर में परीक्षा आयोजित की गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: 2066 छात्रों ने दी आकांक्षा की प्रवेश परीक्षा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फिर से लग गई मुहर, आज भी कायम है धोनी रिव्यू सिस्टम का जलवा

CSK vs MI: सीएसके लाइन-अप में अब एमएस धोनी के नाम के आगे ‘कप्तान’ नहीं है, लेकिन उनका प्रभाव पहले की तरह ही मजबूत है. 2025 सीजन में एक बार फिर एमएस धोनी मैदान पर दिखे तो फैंस ने उनके नाम के नारे लगाए. पिछले साल जब रुतुराज गायकवाड़ ने फ्रैंचाइी की कमान सौंपी गई थी तब भी स्टंप के पीछे धोनी की मौजूदगी सर्वोपरि थी. खासकर जब डीआरएस की बात आती है, तो धोनी का निर्णय ही अंतिम होता है. जिस समय डीआरएस की शुरुआत की गई थी उसी समय से धोनी रिव्यू सिस्टम कहा जाने लगा था. हालांकि इसका नाम डिसीजन रिव्यू सिस्टम है. धोनी का निर्णय वर्षों से लगभग बेजोड़ रहा है और आईपीएल 2025 के उद्घाटन मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि कप्तान और गेंदबाज किसी भी चीज से ज्यादा उनके शब्दों पर भरोसा क्यों करते हैं. मिशेल सेंटनर को जाना पड़ा मैदान के बाहर दरअसल धोनी के रिव्यू लेने के एक फैसले ने मुंबई के खिलाफ अहम मुकाबले में चेन्नई को एक महत्वपूर्ण विकेट दिलाया. जब 18वें ओवर में नाथन एलिस की गेंद मिशेल सेंटनर के पैड पर लगी, तो धोनी के शांत इशारे से ही चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुरात गायकवाड़ को रिव्यू लेने का इशारा किया. मामला तभी निपट गया, हालांकि मैदानी अंपायर ने टीपी अंपायर की ओर इशारा किया और वहीं हुआ, जो हमेशा होता है. फैसला पलट गया और सेंटनर को मैदान के बाहर जाना पड़ा. Dhoni Review System (DRS) Dhoni’s Signal To Ruturaj Gaikwad 🫂@JioHotstar @BCCI @ChennaiIPL @IPL @ICC @mipaltan #CSKvsMI #Rivalry #Dhoni #Ruturaj #Matchhighlights #CskForever #MI pic.twitter.com/LfxOtGqnjV — Klassy Cutz (@klassycutz) March 23, 2025 धोनी रिव्यू सिस्टम, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ इसके बाद पूरे स्टेडियम में शोर होने लगा और एक बार फिर धोनी रिव्यू सिस्टम की बात छिड़ गई. सोशल मीडिया पर कई मीम्स वायरल होने लगे. हमेशा की तरह धोनी की सूझबूझ सही साबित हुई. क्रीज पर सेंटनर, एलिस की गेंद को एडजस्ट करने में विफल रहे, जो नीचे से उछली और गेंद उनके बैक पैड पर लगी, इससे पहले कि वे कुछ प्रतिक्रिया कर पाते. मैदानी अंपायर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन एलिस आश्वस्त थे. सबसे महत्वपूर्ण बात थी कि धोनी भी आश्वस्त थे और उन्होंने रिव्यू लेने की सलाह दी थी. कुछ ही सेकंड में धोनी ने सुना दिया फैसला धोनी के पास गेंद की दिशा का अंदाजा लगाने के लिए बस एक सेकंड का समय था, लेकिन उन्होंने तुरंत फैसला किया. गायकवाड़ ने इस बात पर भरोसा किया कि गेंद की बारीकियां समझने वाले धोनी क्या चाहते हैं. इसलिए उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के रिव्यू के लिए इशारा कर दिया. बड़ी स्क्रीन पर जल्द ही यह बात सच हो गई कि धोनी ने सही अनुमान लगाया था. गेंद मिडिल स्टंप के ऊपर टकरा रही थी और मुंबई ने डेथ ओवर में एक और महत्वपूर्ण विकेट खो दिया था. जैसे ही निर्णय पर ‘आउट’ लिखा दिखाई दिया, एलिस जश्न मनाते हुए सीधे धोनी की ओर मुड़े और उस व्यक्ति का आभार व्यक्त किया जिसने यह संभव बनाया. यह भी पढ़ें… 287 के पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने राजस्थान फेल, सनराइजर्स हैदराबाद ने 44 रन से दी मात वीडियो आया सामने, कैसे सिक्युरिटी को चकमा देकर विराट कोहली के पास पहुंच गया फैन धोनी के रिटायरमेंट के सवाल पर भड़के गावस्कर, कहा- हर बार यही क्यों… The post फिर से लग गई मुहर, आज भी कायम है धोनी रिव्यू सिस्टम का जलवा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Garena Free Fire Max Code: 24 मार्च 2025 के लिए गरेना फ्री फायर मैक्स के 100% वर्किंग रिडीम कोड्स

Garena Free Fire Max एक बेहद लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है, जिसे गरेना ने खासतौर पर मोबाइल गेमर्स के लिए विकसित किया है. इसमें 50 खिलाड़ी एक साथ मैदान में उतरते हैं और आखिरी तक जीवित रहने की कोशिश करते हैं. बेहतर ग्राफिक्स, स्मूद गेमप्ले और एडवांस एनिमेशन इसे ओरिजिनल Free Fire से भी ज्यादा रोमांचक बनाते हैं. Free Fire Max में रिवॉर्ड्स और रिडीम कोड्स का महत्व खिलाड़ियों को अपने कैरेक्टर को अपग्रेड करने और हथियार कस्टमाइज करने के लिए कई रिवॉर्ड्स मिलते हैं. गरेना समय-समय पर Free Fire Max Redeem Codes जारी करता है, जिनसे खिलाड़ी गन स्किन्स, आउटफिट्स, डायमंड्स और अन्य प्रीमियम आइटम्स मुफ्त में हासिल कर सकते हैं. ये कोड्स गेम इवेंट्स, लाइव स्ट्रीम्स और सोशल मीडिया कैंपेन के जरिए उपलब्ध होते हैं. Garena Free Fire Max में रिडीम कोड्स कैसे यूज करें? अगर आप मुफ्त इन-गेम आइटम्स पाना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:Garena Free Fire Reward Redemption Site (reward.ff.garena.com) पर जाएंअपने Facebook, Google, Apple, Twitter या VK अकाउंट से लॉगिन करें12-अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड दर्ज करें और “Confirm” पर क्लिक करेंइनाम 24 घंटे के अंदर इन-गेम मेल सेक्शन में मिलेगा. महत्वपूर्ण बातें ध्यान रखें हर Redeem Code की एक्सपायरी डेट होती है, जल्दी इस्तेमाल करेंएक कोड सिर्फ एक बार इस्तेमाल किया जा सकता हैलेटेस्ट Free Fire Max Redeem Codes के लिए गरेना की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया पर नजर रखें अगर आप अपने Garena Free Fire Max गेमिंग अनुभव को और भी रोमांचक बनाना चाहते हैं, तो इन रिडीम कोड्स का अधिकतम लाभ उठाएं और फ्री में बेहतरीन इन-गेम आइटम्स पाएं! Free Fire MAX Redeem Codes for 24 March 2025 Updating Sooner>>> टेक्नोलॉजी की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने The post Garena Free Fire Max Code: 24 मार्च 2025 के लिए गरेना फ्री फायर मैक्स के 100% वर्किंग रिडीम कोड्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

24th March 2025 Quordle Answers: हिंट्स देखें और चुटकी में ढूंढ लें सही जवाब

क्वॉर्डल (Quordle) एक दिलचस्प और जटिल शब्द-पहेली गेम है, जो वर्डल (Wordle) से ज्यादा कठिन और रणनीतिक होता है. इस स्पोर्ट्स में खिलाड़ियों को नौ प्रयासों में चार अलग-अलग पांच-अक्षरों वाले शब्दों का अनुमान लगाना होता है. हर अनुमान के बाद दिए गए हरे, पीले और ग्रे रंग के संकेत सही और गलत अक्षरों की पहचान में मदद करते हैं. यह गेम न केवल मनोरंजक है, बल्कि यह शब्दावली और मानसिक क्षमता को भी बढ़ाता है. क्वॉर्डल में सफलता के लिए रणनीतियां इस स्पोर्ट्स में जीतने के लिए सही रणनीति अपनाना बेहद जरूरी है. शुरुआत में ऐसे शब्दों का चयन करें, जिनमें अधिक स्वर (Vowels) शामिल हों, ताकि सही अक्षरों की पहचान जल्दी हो सके. हर अनुमान के बाद मिलने वाले संकेतों का विश्लेषण करें और पहले से आजमाए गए गलत अक्षरों को दोहराने से बचें. सुव्यवस्थित दृष्टिकोण अपनाकर और धैर्य बनाए रखकर क्वॉर्डल में सफलता प्राप्त की जा सकती है. जीतने के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स बेहतर प्रदर्शन के लिए हर अनुमान में अलग-अलग अक्षरों का उपयोग करें, ताकि संभावित सही शब्दों तक जल्दी पहुंचा जा सके. हरे और पीले संकेतों को ध्यान में रखते हुए अगले शब्द की योजना बनाएं. अगर किसी स्तर पर स्पोर्ट्स मुश्किल लगे, तो ऑनलाइन क्वॉर्डल हिंट्स और डेली पजल सॉल्यूशन का उपयोग करें. नियमित अभ्यास और विश्लेषणात्मक सोच अपनाने से इस गेम में पारंगत हुआ जा सकता है. क्वॉर्डल क्यों है दिमागी कसरत का बेहतरीन तरीका? यह गेम न केवल मनोरंजन के लिए स्पोर्ट्सा जाता है, बल्कि यह दिमागी व्यायाम का भी शानदार जरिया है. यह खिलाड़ियों को उनकी शब्दावली सुधारने और तर्कशक्ति विकसित करने में मदद करता है. यदि आप शब्द-पहेलियों के शौकीन हैं और अपनी सोचने-समझने की क्षमता को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो क्वॉर्डल आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है. टेक्नोलॉजी की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने The post 24th March 2025 Quordle Answers: हिंट्स देखें और चुटकी में ढूंढ लें सही जवाब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Indian Railways Gift: गढ़वा को रेलवे की सौगात, नगर उंटारी स्टेशन पर रुकने लगी रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

Indian Railways Gift: धनबाद, वेंकटेश शर्मा-झारखंड के गढ़वा जिले के लोगों को रेलवे ने सौगात दी है. रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अब नगर उंटारी स्टेशन पर ठहरेगी. इससे इस इलाके के यात्रियों के लिए नयी दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा. रविवार को पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ किया. सांसद विष्णु दयाल राम ने दिखायी हरी झंडी पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने नगर उंटारी स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12453 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर इसके ठहराव का शुभारंभ किया. इस अवसर पर मंडल के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे. ये भी पढ़ें: Ration Card e-KYC: जामताड़ा में ई-केवाईसी में लापरवाही पर एक्शन, राशन डीलरों को शोकॉज रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का टाइम टेबल गाड़ी संख्या 12453 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अब 21:45 बजे नगर उंटारी स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 21:47 बजे प्रस्थान करेगी. गाड़ी संख्या 12454 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस 04:13 बजे नगर उंटारी स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 04:15 बजे प्रस्थान करेगी. ये भी पढ़ें: शिक्षा और शोध के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही धनबाद की BBMKU, स्थापना दिवस पर बोले वीसी डॉ राम कुमार सिंह ये भी पढ़ें: Jharkhand News: 10 दिनों में 5 बच्चों को निगल गयी रहस्यमयी बीमारी, आदिम जनजाति समुदाय में दहशत ये भी पढ़ें: लोहरदगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से तीन की मौत, ड्राइवर और खलासी फरार The post Indian Railways Gift: गढ़वा को रेलवे की सौगात, नगर उंटारी स्टेशन पर रुकने लगी रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Watch Video: चीते सी फुर्ती, बाज सा झपट्टा, एमएस धोनी के लिए उम्र एक नंबर के सिवा कुछ नहीं

CSK vs MI: रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 के मुकाबले में एमएस धोनी ने सूर्यकुमार यादव को आउट करने के लिए शानदार स्टंपिंग करके सभी को चौंका दिया. हिंदुस्तानीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टंप के पीछे अपने सनसनीखेज प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं और यह उनकी प्रतिभा का एक और उदाहरण था. मुंबई की पारी के 11वें ओवर के दौरान, सूर्यकुमार नूर अहमद की फ्लाइटेड डिलीवरी के शिकार हो गए. इससे पहले कि वह अपना बल्ला घुमा पाते, धोनी ने स्टंपिंग कर दी. धोनी की यह तेज स्टंपिंग शानदार थी और इसने प्रशंसकों और विशेषज्ञों दोनों को प्रभावित किया. उसमें उन्होंने चीते से फुर्ती दिखाई और बाज की तरह गेंद पर छपट्टा मारा. नूर अहमद ने चटकाए 4 विकेट नूर अहमद के 4 विकेट और खलील अहमद के सनसनीखेज पावरप्ले स्पेल की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रविवार को चेपक स्टेडियम में अपने बहुप्रतीक्षित इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) अभियान के पहले मैच में मुंबई इंडियंस (MI) को 20 ओवरों में 155/9 पर रोक दिया. 36/3 पर सिमटने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच चौथे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी और दीपक चाहर की शानदार पारी ने मुंबई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया, जबकि स्पिनर नूर ने पीले रंग में अपने पहले मैच में प्रभावित किया. वहीं, धोनी की स्टंपिंग ने स्पोर्ट्स में चार चांद लगा दी. इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल है. 🚄: I am fast✈: I am fasterMSD: Hold my gloves 😎 Nostalgia alert as a young #MSDhoni flashes the bails off to send #SuryakumarYadav packing! FACT: MSD affected the stumping in 0.12 secs! 😮‍💨 Watch LIVE action: https://t.co/uN7zJIUsn1 #IPLonJioStar 👉 #CSKvMI, LIVE NOW on… pic.twitter.com/oRzRt3XUvC — Star Sports (@StarSportsIndia) March 23, 2025 रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले के बाद, तेज गेंदबाज खलील अहमद ने शानदार शुरुआत की और रोहित शर्मा का बड़ा विकेट लिया, जो चार गेंदों पर शून्य पर आउट हो गए. उन्होंने फ्लिक करने का प्रयास किया जो शिवम दुबे के हाथों में जा गिरा. पहले ओवर की चौथी गेंद पर मुंबई ने अपना पहला विकेट गंवा दिया. रयान रिकेल्टन और विल जैक्स ने दूसरे ओवर में सैम करन को तीन चौके जड़कर कुछ बाउंड्री बटोरी. लेकिन खलील ने रिकेल्टन के स्टंप उखाड़ दिए और उन्हें सात गेंदों में 13 रन पर आउट कर दिया. 155 के स्कोर पर सिमट गई मुंबई इंडियंस की टीम 2.2 ओवर में मुंबई का स्कोर 24/2 था. रविचंद्रन अश्विन ने विल जैक्स को मात्र 11 रन पर आउट करके मुंबई और और संकट में डाल दिया. 4.4 ओवर में मुंबई का स्कोर 36/3 था. कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने पावरप्ले के बचे हुए समय में मुंबई को संभाला, छह ओवर में MI का स्कोर 52/3 था. 5.3 ओवर में मुंबई ने 50 रन का आंकड़ा पार किया, लेकिन टीम 155 के स्कोर पर ही सिमट गई. कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं बना पाया. यह भी पढ़ें… 287 के पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने राजस्थान फेल, सनराइजर्स हैदराबाद ने 44 रन से दी मात वीडियो आया सामने, कैसे सिक्युरिटी को चकमा देकर विराट कोहली के पास पहुंच गया फैन धोनी के रिटायरमेंट के सवाल पर भड़के गावस्कर, कहा- हर बार यही क्यों… The post Watch Video: चीते सी फुर्ती, बाज सा झपट्टा, एमएस धोनी के लिए उम्र एक नंबर के सिवा कुछ नहीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ration Card e-KYC: जामताड़ा में ई-केवाईसी में लापरवाही पर एक्शन, राशन डीलरों को शोकॉज

Ration Card e-KYC: नारायणपुर, जामताड़ा-खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से राशन कार्डधारियों एवं उनमें अंकित लाभुकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है. इसके लिए विशेष पखवाड़ा का भी आयोजन किया जा रहा है. पीडीएस दुकानदार घर-घर जाकर लोगों का ई-केवाईसी कर रहे हैं. जामताड़ा जिले में ई-केवाईसी कार्य में पिछड़ने वाले पीडीएस दुकानदारों को विभाग ने शोकॉज किया है. 31 मार्च तक करना है ई-केवाईसी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत ही ई-केवाईसी करना अब अनिवार्य हो गया है. इसके लिए प्रशासन ने 31 मार्च की तिथि अंतिम तिथि घोषित की है. जामताड़ा जिले में ई-केवाईसी कार्य में पिछड़ने वाले पीडीएस दुकानदारों को विभाग ने शोकॉज किया है. ये भी पढ़ें: Video: लद्दाख में शहीद झारखंड के बेटे का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा देख रो पड़ा पूरा गांव, ऐसे दी अंतिम विदाई ई-केवाईसी के लिए दो दिनों की मोहलत डीलर छोटेलाल मंडल प्रखंड नारायणपुर, डीलर लखीराम मुर्मू प्रखंड नारायणपुर, डीलर माधव मंडल जामताड़ा, स्त्री जागृति केंद्र प्रखंड नारायणपुर, सुरेश तुरी डीलर जामताड़ा, मां अन्नपूर्णा स्वयं सहायता समूह चाकड़ी जामताड़ा, रंजू देवी पीडीएस दुकानदार नगर पंचायत जामताड़ा, शंभूनाथ राय डीलर करमाटांड़, आदर्श स्वयं सहायता समूह असनबेड़िया फतेहपुर को जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा पत्र निर्गत कर दो दिनों के भीतर ई-केवाईसी कार्य पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया गया है. ये भी पढ़ें: Jharkhand News: 10 दिनों में 5 बच्चों को निगल गयी रहस्यमयी बीमारी, आदिम जनजाति समुदाय में दहशत ये भी पढ़ें: Jairam Mahto: हेमंत प्रशासन पर जमकर बरसे जयराम महतो, मंईयां योजना, पेंशन और नौकरी को लेकर साधा निशाना ये भी पढ़ें: झारखंड के पलामू में पत्थर माफियाओं का लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से हमला, नौ वनकर्मी घायल ये भी पढ़ें: भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर रांची में पेंटिंग प्रतियोगिता, इस दिन पुरस्कृत होंगे विजेता ये भी पढ़ें: देश के विकास के लिए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प, जयंती पर याद किए गए डॉ राम मनोहर लोहिया The post Ration Card e-KYC: जामताड़ा में ई-केवाईसी में लापरवाही पर एक्शन, राशन डीलरों को शोकॉज appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top