Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur News: बौंसी रेल पुल से कचहरी चौक तक बनेगा फ्लाइओवर

-डीएम ने पुल निर्माण निगम के चेयरमैन को पत्र लिखकर प्रपोजल को स्वीकृत करने का किया अनुरोध-शीतला स्थान चौक से बबरगंज होकर अलीगंज और लोहिया पुल से अलीगंज बाइपास तक एफओबी निर्माण की प्लानिंग वरीय संवाददाता, भागलपुर आने वाले दिनों में भागलपुर शहर की नयी सुबह विकास की पुरवाई लेकर आयेगी. पुल की परियोजनाओं से शहर संवरेगा. दरअसल, गोराडीह मार्ग स्थित बौंसी रेल पुल से लेकर शीतला स्थान चौक होकर कचहरी चौक तक फ्लाइओवर ब्रिज की सुविधा शहरवासियों को मिलेगा. भोलानाथ फ्लाइओवर ब्रिज बन रहा है और इसके दोनों दिशाओं में प्रस्तावित नये फ्लाइओवर ब्रिज की कनेक्टिविटी होगी. यानी, बौंसी रेल पुल का प्रस्तावित फ्लाइओवर ब्रिज को भोलानाथ फ्लाइओवर से जोड़ा जायेगा. वहीं, भीखनपुर तक बन रहे भोलानाथ फ्लाइओवर ब्रिज को आगे बढ़ाकर कचहरी चौक तक लाया जायेगा. इससे शहर को जाम से न सिर्फ छुटकारा मिलेगा, बल्कि कम समय में कचहरी चौक से भीखनपुर, इशाकचक, शीतला स्थान चौक होकर बाइपास पर पहुंचना आसान होगा. इस प्लान से शहर भी विकसित होगा. शीतला स्थान चौक से मिरजानहाट और गुड़हट्टा चौक तरफ एफओबी से उतरने को मिलेगा रास्ता प्लानिंग ऐसी बनी है कि बौंसी रेल पुल से फ्लाइओवर ब्रिज कचहरी चौक होगा, तो इससे उतरने के लिए शीतला स्थान चौक के पास मिरजानहाट और गुड़हट्टा चौक तरफ रास्ता मिलेगा. ताकि कचहरी चौक से कोई मिरजानहाट या गुड़हट्टा चौक की तरफ जानें वालों को सुविधा मिल सके.ये भी बन रहा प्लान प्लान-1 लोहिया पुल से अलीगंज होकर बाइपास तक फ्लाइओवर ब्रिजलोहिया पुल से अलीगंज होकर बाइपास तक फ्लाइओवर ब्रिज का निर्माण के लिए भी प्लानिंग की जा रही है. ये पूरी प्लानिंग पुल निर्माण निगम कार्य प्रमंडल, भागलपुर की ओर से की जा रही है. इसमें यह सफल रहा, तो शहर से जाम की समस्या का निराकरण हो जायेगा. प्लान-2 शीतला स्थान चौक से बबरगंज होकर अलीगंज तक एफओबीपुल निर्माण निगम शीतला स्थान चौक से मिरजानहाट व बबरगंज होकर अलीगंज तक फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण की प्लानिंग कर रहा है. ताकि, इसकी कनेक्टिविटी लोहिया पुल से अलीगंज(बाइपास) से हो सके. फ्लाइओवर ब्रिज से हर जगह जाना होगा आसान पुल निर्माण निगम का प्लान सफल रहा, तो फ्लाइओवर ब्रिज से ही हर जगह जाना आसान हो जायेगा. कोई बाइपास से चलेगा तो वह मिरजानहाट होकर अलीगंज से बाइपास पर उतर सकेगा. वह अगर कचहरी चौक आना चाहेगा, तो भी कोई दिक्कत नहीं होगी. वहीं, लोहिया पुल पर भी वह फ्लाइओवर से ही पहुंच सकेगा. पुल निर्माण निगम के चेयरमैन से डीएम ने प्रपोजल स्वीकृत करने का किया अनुरोध डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने पुल निर्माण निगम के चेयरमैन को पत्र भेज कर अनुरोध किया है कि रेलवे पुल के ऊपर आरओबी सह फ्लाइओवर ब्रिज बनाकर भोलानाथ पुल को जोड़ने वाले प्रस्ताव पर स्वीकृति के लिए निर्णय लेना श्रेयस्कर होगा. ताकि शहर में जाम मुक्त यातायात हो सके. उन्होंने दोनों प्रस्तावित योजना का उल्लेख किया है. पहले प्रस्तावित योजना में बौंसी रेल पुल के ऊपर आरओबी सह फ्लाइओवर ब्रिज द्वारा भोलानाथ पुल को जोड़ना है, जिससे शहर को सुगम यातायात एवं जाम मुक्त के लिए बाइपास से संपर्क स्थापित किया जाना है. इस बात को भी उन्होंने संज्ञान में दिया है कि बाइपास के समीप अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, रेलवे स्टेशन, कचहरी एवं बाजार समिति से सुगम संपर्क होगी. दूसरे प्रस्ताव के बारे में बताया कि बौंसी रेल पुलिस पर सिर्फ आरओबी निर्माण से शीतला स्थान चौक पर जाम लगा ही रहेगा. इस कारणवश शीतला स्थान चौक पर एलिवेटेड रोटरी बनाकर फ्लाइओव ब्रिज द्वारा आरओबी को जोड़ना आवश्यक है.बौंसी रेल पुल पर फ्लाइओवर ब्रिज का निर्माण सहित इसकी कनेक्टिविटी भोलानाथ फ्लाइओवर ब्रिज से करने और भोलानाथ फ्लाइओवर की लंबाई बढ़ाकर कचहरी चौक लाने का प्रपोजल भेजा गया है. प्रशासनिक स्वीकृति मिलेगी, तो आगे की प्रक्रिया अपनायी जायेगी. ऐसे लोहिया पुल से अलीगंज बाइपास और शीतला स्थान चौक से बबरगंज होकर अलीगंज तक एफओबी बनाने की भी प्लानिंग हो रही है. यह मुख्यालय पर निर्भर करेगा. अनिल कुमार सिंह, सहायक अभियंता पुल निर्माण निगम, भागलपुरB डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur News: बौंसी रेल पुल से कचहरी चौक तक बनेगा फ्लाइओवर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: खुला डीएमसी मॉल, पहले दिन 300 लोगों ने देखी दुकानें

Dhanbad News: हर दुकान के सामने उसका क्षेत्रफल और दर लिखा गया. Dhanbad News:बैंकमोड़ स्थित दी डीएमसी मॉल को शनिवार से एक सप्ताह के लिए खोल दिया गया है. पहले दिन करीब 300 से अधिक इच्छुक व्यवसायियों ने मॉल का विजिट किया. धनबाद नगर निगम ने 21 मार्च तक आम लोगों को मॉल में मौजूद दुकानों को देखने का मौका दिया है. शनिवार को जब आम लोगों के लिए मॉल को खोला गया, इस मौके पर सिटी मैनेजर रजनीश प्रसाद और टैक्स कलेक्टर मनोज सिंह व राजू महतो मौजूद थे. ये हर विजिटर को मॉल में उपलब्ध दुकानों की विशेषता, क्षेत्रफल और दर की जानकारी दे रहे थे. पहले दिन ही धनबाद के हर क्षेत्र से ही व्यवसायी मॉल को देखने पहुंचे. सबसे अधिक राजेन्द्र मार्केट के व्यवसायी इसमें रुचि ले रहे हैं. हर दुकान के सामने उसके क्षेत्रफल का उल्लेख किया गया है. नौ साल के लिए भाड़े पर दी जायेंगी दुकानें ज्ञात हो कि दुकानों का आवंटन ऑनलाइन बिडिंग से होगा. नौ साल के लिए दुकानें दी जायेंगी. इसके बाद हर साल इसका नवीकरण किया जायेगा. 21 फरवरी के बाद ऑनलाइन बिडिंग प्रक्रिया शुरू होगी. अभी ग्राउंड फ्लोर की दुकानों का रेट सबसे अधिक रखा गया है. जबकि दूसरे फ्लोर पर मौजूद दुकानों की दर उससे कम और तीसरे फ्लोर पर मौजूद दुकानों का दर सबसे कम होगी. मार्केट कॉम्प्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर के हाइटेक पार्किंग की भी ऑनलाइन बीडिंग होगी. यहां पार्किंग की पेड व्यवस्था होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: खुला डीएमसी मॉल, पहले दिन 300 लोगों ने देखी दुकानें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: मंडल रेल अस्पताल के 100 वर्ष पूरे, हुआ भव्य समारोह

Dhanbad News: बोले डीआरएम- आधुनिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने का होगा प्रयासDhanbad News: धनबाद मंडल रेल अस्पताल के स्थापना के 100 वर्ष पूरा होने पर शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान मंडल की ऐतिहासिक विरासत एवं विकास यात्रा को याद किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा और उनके साथ पूर्व मध्य रेल स्त्री कल्याण संगठन धनबाद मंडल की अध्यक्ष गरिमा सिन्हा व अन्य मौजूद थे. इस दौरान 100 वर्ष लिखा गुब्बारा उड़ाया गया और दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की गयी. मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा ने कहा कि आज का यह अवसर हम सबके लिए गर्व, प्रेरणा और संकल्प का प्रतीक है. धनबाद मंडल रेल अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य होगा. इस दिशा में काम किया जा रहा है. लगायी गयी फोटो प्रदर्शनी इस अवसर पर धनबाद मंडल रेल अस्पताल के 100 वर्षों के ऐतिहासिक सफर को बेहद रोचक अंदाज में संजोए एक फोटो प्रदर्शनी भी लगायी गयी. मंडल रेल प्रबंधक एवं अतिथियों ने इसका अवलोकन किया. कार्यक्रम में पूर्व मध्य रेल स्त्री कल्याण संगठन धनबाद मंडल की सदस्य एवं मंडल के उच्चाधिकारी, चिकित्सक, अतिथि और कर्मचारी उपस्थित थे. 1925 से संचालित है मंडल रेल अस्पताल कार्यक्रम के स्वागत भाषण में मंडल रेल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ दीपांकर लाल चौरसिया ने मंडल रेल अस्पताल, धनबाद के 1925 के स्थापना काल से अब तक के इतिहास एवं उपलब्धियों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए अस्पताल के चिकित्साधिकारियों एवं चिकित्साकर्मियों के सेवा भावना और समर्पण से कार्य कर मंडल अस्पताल, धनबाद के उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करने प्रशंसा की. अस्पताल प्रबंधन द्वारा आउटडोर एवं इंडोर सुविधा के साथ मेजर सर्जरी, माइनर सर्जरी एवं लेप्रोस्कोपिक शल्य चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का उल्लेख किया. संचालन मंडल अस्पताल के आइ विभाग के विशेषज्ञ डॉ जयंती कश्यप एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ कीर्ति सुंदर लाल किया. इनकी रही उपस्थिति : मंडल अस्पताल के शताब्दी समारोह आयोजन के दौरान धनबाद के एसजेस सुपर स्पेशियल्टी अस्पताल के निदेशक अमरेंद्र सिंह एवं डॉ जितेंद्र कुमार तथा डॉ अराध्या बासु, असर्फी सुपर स्पेशियल्टी अस्पताल के निदेशक हरेंद्र सिंह, एशियन जालान सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निदेशक डॉ सी राजन, पाटलीपुत्रा नर्सिंग होम मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल के निदेशक डॉ निखिल ड्रॉलिया भी मौजूद रहे. शताब्दी समारोह कार्यक्रम के दौरान मंडल अस्पताल में कार्यरत सर्जन डॉ प्रेम रंजन ठाकुर, सर्जन, डॉ एएम टोपनो, डॉ राजीव कुमार, डॉ अरुण कुमार साह, डॉ कुमार मृगेश, डॉ दीपक कुमार, ऑर्थोपेडिक, डॉ अलका सिंह, डॉ सौरभकुमार, डॉ जितेंद्रकुमार, डॉ एसके वैद्य आदि भी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: मंडल रेल अस्पताल के 100 वर्ष पूरे, हुआ भव्य समारोह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: हिमालय पर टीबीएम रिट्रीवल ऑपरेशन में सिंफर सफल

धनबाद. हिंदुस्तानीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थानों ने एक बार फिर अपनी विशेषज्ञता व क्षमताओं का प्रदर्शन किया है. सीएसआइआर-सीआइएमएफआर के वैज्ञानिकों ने हिमालय में पाकल दुल जलविद्युत परियोजना में एक जटिल टीबीएम रिट्रीवल ऑपरेशन में सफलता प्राप्त की है. यह परियोजना जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिला में चेनाब नदी की एक सहायक नदी, मारुसुदर नदी पर निर्माणाधीन एक हजार मेगावाट का जलविद्युत स्टेशन है. इस परियोजना को एनएचपीसी लिमिटेड और जम्मू और कश्मीर राज्य विद्युत विकास निगम लिमिटेड (जेकेएसपीडीसी) के संयुक्त उद्यम चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (सीवीपीपीएल) द्वारा विकसित किया जा रहा है. इस परियोजना की लागत 8,112.00 करोड़ रुपये है. इसके पूरा होने से जम्मू और कश्मीर में अक्षय ऊर्जा का दोहन करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: हिमालय पर टीबीएम रिट्रीवल ऑपरेशन में सिंफर सफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: प्रेमी संग मोबाइल पर झगड़ा होने पर किशोरी ने खाया जहर

Dhanbad news: प्रेमी के साथ मोबाइल पर झगड़ा होने के बाद निरसा की एक किशोरी (16 वर्ष) ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना के वक्त घर में उसके अलावा कोई नहीं था. उसके पिता मजदूरी करने गये थे. वहीं मां पड़ोस में गयी हुई थी. किशोरी मोबाइल पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी. इस बीच दोनों के बीच झगड़ा हुआ. गुस्से में किशोरी ने जहर खा लिया. कुछ देर बाद उसकी मां घर लौटी, तो देखा कि बेटी के मुंह से झाग निकल रहा था. उसने इसकी जानकारी आस-पड़ोस के लोगों को दी. स्थानीय लोगों की मदद से युवती को पहले निरसा सीएचसी ले जाया गया. उसकी स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया. सूचना मिलने पर बाद में पिता भी अस्पताल पहुंचा. चिकित्सकों के अनुसार युवती का पेट साफ कर दिया गया है. फिलहाल उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. इधर, प्रेम प्रसंग में युवक ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती धनबाद. चिरकुंडा थाना क्षेत्र के पंचेत स्थित लुचीबाद के रहने वाले रसिक मंडल (24 वर्ष) ने प्रेम प्रसंग में शनिवार को जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. तबीयत बिगड़ने पर गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच के प्वॉयजन वार्ड में भर्ती कराया गया है. परिजनों के अनुसार रसिक मंडल वहीं की रहने वाली एक युवती से प्रेम करता है. दोनों प्रेमी- प्रेमिका के बीच शनिवार को किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद रसिक ने जहर खा लिया. तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई और उसे निरसा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. युवक की गंभीर स्थिति को देख चिकित्सकों ने उसे एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: प्रेमी संग मोबाइल पर झगड़ा होने पर किशोरी ने खाया जहर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: 26 दिनों से मॉर्चुरी में रखा नवजात का शव हो गया डीकंपोज

Dhanbad news: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में मरने के बाद भी लोगों को मुक्ति नहीं मिलती. अस्पताल प्रबंधन व पुलिस के उदासीन रवैये के कारण मरने के बाद मृतक के शव की दुर्गति हो जाती है. ताजा मामला एसएनएमएमसीएच के मेडिसिन विभाग के समीप मर्चुरी फ्रीजर में रखे शवों का है. समय पर पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार नहीं होने से फ्रीजर में रखे-रखे दो शव डीकंपोज हो गये हैं. दोनों ही शव अज्ञात है. इनमें एक नवजात का शव भी शामिल है. एसएनएमएमसीएच में मौत होने के बाद परिजन नवजात के शव को अस्पताल में छोड़ कर भाग गये थे. 26 दिनों से मृत नवजात के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया. कुछ दिन पूर्व मॉर्चुरी का फ्रीजर खराब हो गया है. ऐसे में मॉर्चुरी के खराब फ्रीजर में रखे-रखे नवजात का शव डीकम्पोज हो गया. सड़क दुर्घटना में मृत का शव भी हुआ डीकम्पोज : निरसा में पांच दिन पूर्व हुई सड़्क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था. 108 एंबुलेंस से उसे एसएनएमएमसीएच लाया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी. इसके बाद से मृतक का शव मर्चुरी के फ्रीजर में रखा हुआ था. फ्रीजर का कूलिंग सिस्टम खराब होने के कारण अज्ञात का शव भी डीकम्पोज हो गया है. दुर्गंध फैलने पर दोनों शवों के पोस्टमार्टम की तैयारी : शनिवार को मेडिसिन विभाग के समीप रखे मर्चुरी फ्रीजर से दुर्गंध निकलने लगी. सफाई कर्मियों ने फ्रीजर खोलकर देखा तो दो शवों से दुर्गंध आ रही थी. कर्मियों ने इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी. आनन-फानन में प्रबंधन ने सरायढेला पुलिस को जानकारी दी. सूचना पर पहुंचे सरायढेला थाना पुलिस के अधिकारी ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुट गये हैं. पोस्टमार्टम से पूर्व कागजी प्रक्रिया शुरू की गयी है. रविवार को दोनों अज्ञात शवों का पोस्टमार्टम कराया जायेगा. पोस्टमार्टम के 72 घंटे के बाद दोनों शवों का अंतिम संस्कार कराया जायेगा. शव का पंचनामा के लिए प्रबंधन ने दो बार पुलिस को किया आवेदन : अस्पताल प्रबंधन के अनुसार 21 जनवरी, 2025 को नवजात की मौत हुई थी. नवजात की मौत की सूचना पर बिहार के कटोरिया बांका निवासी उसके परिजन शव को छोड़ भाग गये थे. अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों से संपर्क करने का काफी प्रयास किया. बाद में नवजात के शव का पंचनामा के लिए पुलिस को आवेदन किया गया. प्रबंधन के अनुसार शनिवार से पहले दो बार नवजात के शव का पंचनामा करने के लिए पुलिस को आवेदन किया जा चुका है. शुक्रवार को शव के डीकंपोज होने पर कराया गया था पोस्टमार्टम : फ्रीजर में रखा एक अज्ञात का शव डीकंपोज होने पर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया. भूली थाना क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात का शव पिछले छह दिन पूर्व पाया गया था. इसके बाद भूली पुलिस ने शव को एसएनएमएमसीएच भेज दिया. मॉर्चुरी के फ्रीजर में शव रखा हुआ था. कूलिंग सिस्टम खराब होने के कारण फ्रीजर में रखा शव डीकंपोज हो गया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: 26 दिनों से मॉर्चुरी में रखा नवजात का शव हो गया डीकंपोज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: कला निकेतन के कलाकारों ने किया पंचम वेद नाट्य का मंचन

भूली. राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय दिल्ली संस्कृति मंत्रालय हिंदुस्तान प्रशासन द्वारा 28 जनवरी से 16 फरवरी तक आयोजित विश्व जन रंग महोत्सव के तहत कला निकेतन भूली के कलाकारों ने भरत मुनि द्वारा रचित ”” पंचम् वेद ”” नाट्य का मंचन कला निकेतन की रंगशाला में किया. निर्देशन बशिष्ठ प्रसाद सिन्हा ने किया. नाटक के दृश्यों में बताया गया कि सभी सामाजिक प्राणियों के लिए कला कितनी आवश्यक है. नाटक में अलंकार, रस, रूपक, मंच के भाग आदि के बारे में कथ्य के माध्यम से विधिवत जानकारी दी गयी. साथ ही भरत मुनि के 36 अध्यायों की नाटकों में उपयोगिता पर फोकस किया गया. अंत में भरत मुनि के इस वाक्य ‘वृद्धि हो इस राष्ट्र की, आशा सभी की पूर्ण हो, सृष्टि वह आनंद की जग में सदा संपूर्ण हो. धरती सदा फूले-फले ऊपर विमल आकाश हो, सज्जन रहें निर्भय सदा व दुर्जनों का नाश हो ” के साथ नाटक समाप्त होता है. नाटक के कलाकारों में आकाश सहाय, दीपक पंडित, प्रेम कुमार, सतीश कुमार पासवान, अंकित कुमार, राकेश कुमार, मुरलीधर महतो ,क्रान कुमार पासवान, धर्मवीर कुमार आदि शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: कला निकेतन के कलाकारों ने किया पंचम वेद नाट्य का मंचन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News: आधार कार्ड के नाम पर वसूली के आरोप में चार हिरासत में

ग्रामीणों के अनुसार आधार कार्ड बनाने के नाम से पांच-पांच सौ रुपये तक की मांग कर रहे थे. इसमें कई लोगों ने राशि दे भी दी. शिकायत मिलने पर बीडीओ गांव पहुंचे और लोगों से पूछताछ की. पूछताछ में वसूली का मामला सामने आया. बीडीओ ने तत्काल मधुबन थाना को जानकारी दी.इसके बाद चारों को हिरासत में ले लिया गया. जांच में पता चला कि आधार कार्ड बनाने के लिए दूसरी जगह का लॉगिंग को यूज किया जा रहा था. बीडीओ ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में आधार कार्ड बनाया जाता है. कोई भी व्यक्ति किसी के झांसे में नहीं आएं. प्रखंड मुख्यालय आकर आधार कार्ड आसानी से बनायें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News: आधार कार्ड के नाम पर वसूली के आरोप में चार हिरासत में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur News: भीड़ के कारण दर्जनों यात्री की छूटी विक्रमशिला एक्सप्रेस

वरीय संवाददाता, भागलपुर भागलपुर से प्रयागराज स्टेशन होकर आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस में शनिवार को महाकुंभ स्नान के लिए जाने वाले यात्रियों की इतनी अधिक भीड़ थी कि आरपीएफ के पसीने छूट गये. स्टेशन से लेकर यार्ड तक यात्रियों की लंबी लाइन सामान्य बोगी में चढ़ने वाले यात्री की थी. एसी बोगी में भी यात्री चढ़ नहीं पा रहे थे. स्लीपर तो पूरा पैक हो गया था. भीड़ इतनी कि रिजर्वेशन वाले दर्जनों यात्री ट्रेन पर चढ़ नहीं पाये. करीब सौ से अधिक यात्रियों की ट्रेन छूट गयी. इसमें से सबसे अधिक सामान्य बोगी के यात्री थी. ट्रेन छूट जाने के कारण कई यात्री के आंखों में आंसू आ गये. मधेपुरा के उदाकिशुनगंज व बांका से आये यात्रियों की गाड़ी छूट गयी. ये सभी यात्री दिन के 1:55 बजे जाने वाली गरीब रथ से जाने की सोच रहे थे वह भी ट्रेन देर रात 11 बजे खुलेगी. ट्रेन के छूटे यात्री स्टेशन पर भी गरीब रथ व फरक्का एक्सप्रेस का इंतजार करते रहे आरपीएफ इंस्पेक्टर रणधीर कुमार, शिव शंकर सिंह, उत्तम प्रशासन सहित आरपीएफ की टीम को काफी मशक्कत करना पड़ा. एसी बोगी में भी जनरल टिकट वाले चढ़ गये थे और उतरने के लिए कहने पर नहीं उतरने का भाव समझा रहे थे. इसके बाद टीम के सदस्यों ने उसे बोगी से उतारा. स्थिति यह थी कि ट्रेन के शौचालय में कई यात्री यात्रा करने को मजबूर थे. उदाकिशुनगंज व बांका के इन यात्रियों की छूटी ट्रेन बांका से आये यात्री जिनका टिकट विक्रमशिला एक्सप्रेस के स्लीपर में था, ट्रेन में भीड़ होने के कारण नहीं चढ़ पाये. बांका का रहने वाला आदित्य कुमार ने बताया कि वह अपनी मां रेणु देवी, चाची दीपशिखा हिंदुस्तानी व परिवार के सदस्यों के साथ प्रयागराज जाने वाले विक्रमशिला के स्लीपर में रिजर्वेशन कराया था, लेकिन ट्रेन छूट गयी. अब गरीब रथ में टिकट कटवाया है उससे जायेंगे. काफी भीड़ थी. वहीं उदाकिशुनगंज से आये लगभग 33 लोग जिसमें राजीव कुमार केशरी, महेंद्र यादव, रामचंद्र केशरी, संजीव केसरी, कीर्तानंद केशरी, मनोरमा देवी, मीना देवी सहित इनके साथ आये लोगों की ट्रेन भीड़ के कारण छूट गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur News: भीड़ के कारण दर्जनों यात्री की छूटी विक्रमशिला एक्सप्रेस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand Weather: पश्चिमी विक्षोभ से झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कब होगी गरज के साथ बारिश?

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच एक बार फिर बारिश के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड के कई जिलों में 20 और 21 फरवरी को गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. कई जिलों में आकाश में बादल छाए रहेंगे और सिर्फ गर्जन होगा. हवाएं भी चल सकती हैं. तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी अगले तीन दिनों तक तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी हो सकती है. सुबह में धुंध और हल्की हवा चलेगी, जबकि दिन में आसमान साफ रहने के कारण गर्मी का अहसास होगा. रात में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है. 18 फरवरी से सुबह में धुंध और आसमान में छाए रहेंगे बादल 18 फरवरी से सुबह में धुंध और दिन में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. इधर शनिवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला का रहा. यहां का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम तापमान खूंटी का रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 24 घंटे से एक डिग्री सेल्सियस अधिक तथा सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है. न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है. कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में) शहर–अधिकतम–न्यूनतमरांची–27.0–11.2जमशेदपुर–32.2–11.6बोकारो–32.1–10.1धनबाद–29.0–11.0 झारखंड के सभी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान मौसम विभाग का पूर्वानुमान ये भी पढ़ें: University Scam: झारखंड के इस विश्वविद्यालय में 44 लाख से भी अधिक का घोटाला, 30 दिनों में वसूली का आदेश ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची में बोलीं, AI से टेक्नोलॉजी में आया बड़ा बदलाव, प्लेटिनम जुबली समारोह में की BIT मेसरा की सराहना The post Jharkhand Weather: पश्चिमी विक्षोभ से झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कब होगी गरज के साथ बारिश? appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top