Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nariyal ke Laddu Recipe: स्वादिष्ट नारियल के लड्डू बनाएं घर पर,बाजार जैसे स्वाद के लिए फॉलो करें यह रेसिपी

Nariyal ke Laddu Recipe: नारियल का लड्डू एक स्वादिष्ट और पारंपरिक मिठाई है जो हर किसी को बहुत पसंद आती हैं. स्वादिष्ट होने के साथ ही नारियल में मौजूद प्रोटीन, फाइबर जैसे न्यूट्रिएंट्स इसे  हेल्दी भी बनाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं की बाजार में मिलने वाले नारियल के लड्डू को घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है. नारियल का लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ ही इसकी खुशबू आपके पूरे घर में महक उठेगी. फिर आपको कुछ मीठा खाने का मन हो या कोई मेहमान आने वाले हो आप इसे तैयार कर सकते हैं. इसके लिए हम आपके लिए लेकर हैं नारियल के हेल्दी और टेस्टी लड्डू बनाने की आसान रेसिपी. सामग्री 1 कप नारियल का बुरादा 1 कप चीनी 1/2 कप घी 1/4 चम्मच इलायची पाउडर 1/4 चम्मच केसरड्राई फ्रूट्स विधि नारियल भूनें : नारियल का लड्डू तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गरम करें और इसमें नारियल का बुरादा डालें. इसके बाद मध्यम आंच पर 5 मिनट तक इसे अच्छे से भूनें. जब नारियल का रंग सुनहरा हो जाये तो नारियल निकाल लें. ड्राई फ्रूट्स फ्राई करें :अब बचे हुए घी में अपना मन पसंदीदा ड्राई फ्रूट डालकर कुछ सेकंड के लिए फ्राई करें. इसके बाद ड्राई फ्रूट को भी निकाल लें और आंच बंद कर दें. चीनी डालें : अब एक दूसरे पैन में चीनी और 1/2 कप पानी डालें और इसे मध्यम आंच पर गरम करें.चीनी को अच्छी तरह से घुलने दें और एक स्थिरता आने तक पका लें. चीजें मिलाएं : अब भूनें हुए नारियल के बुरादे को चीनी के घोल में डाल दें. इसके बाद इलायची पाउडर, केसर, फ्राई किये हुए ड्राई फ्रूट्स को मिला दें. फिर एक दो मिनट तक पकाने के बाद आंच बंद कर दें. लड्डू बनाएं :आंच बंद करने के बाद हल्के हाथों से मिश्रण को लड्डू का आकार दें. ध्यान रखें कि मिश्रण गरम ही रहना चाहिए ताकि आपका लड्डू का आकार अच्छे से बन पाए. नारियल के लड्डू तैयार हैं और इन्हें आप 5 से 7 दिनों तक स्टोर कर सकते हैं. इन्हें एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें और जब भी आपको पसंद हो इन्हें परोसें. इनपुट : शुभ्रा लक्ष्मी Also Read : Moong Dal Halwa Recipe : घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मुंग दाल हलवा, यहां जानें आसान रेस्पी Also Read : Dhokla recipe : नाश्ते के लिये परफेक्ट है स्वादिष्ट और स्पंजी ढोकला, यहां जानें बनाने की आसान रेसिपी Also Read : Bengali Biryani Recipe : घर में ऐसे बनाएं कोलकाता की स्वादिष्ट बंगाली बिरयानी, हर कोई लेगा चटखारे The post Nariyal ke Laddu Recipe: स्वादिष्ट नारियल के लड्डू बनाएं घर पर,बाजार जैसे स्वाद के लिए फॉलो करें यह रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Name Personality: किस्मत के धनी होते हैं इस अक्षर के लोग, खुद की शर्तों पर पसंद करते है जीना

Name Personality: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की माने तो बहुत हद तक व्यक्ति के जीवन और स्वभाव पर नाम का प्रभाव पड़ता है. नाम व्यक्ति की पहचान को निर्धारित करने के साथ कार्य और पर्सनालिटी पर गहरी छाप छोड़ने का काम करता है, क्योंकि जन्म की तारीख और समय के आधार पर ही शिशु के नाम का पहला अक्षर निर्धारित किया जाता है. ऐसे में व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से ही उसके स्वभाव और गहरे राज को पता लगाया जा सकता है. ऐसे में आज हम उस अक्षर वाले नाम की बात करने वाले हैं, जिनको कभी दुख नसीब नहीं होता है. ये लोग किस्मत के साथ धन के मामले में बहुत खुशनसीब माने जाते हैं. यह भी पढ़ें- Name Personality: इन 4 अक्षर वाले लोग होते हैं बहुत खुशकिस्मत, पैसों का लगा रहता है अंबार यह भी पढ़ें- Name Personality Traits: P नाम वाले लोगों की होती है खास पर्सनालिटी, जानें अपना स्वभाव किस्मत के धनी होते हैं इस अक्षर के लोग नाम ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर अंग्रेजी का A होता है, वे किस्मत के बहुत धनी होते हैं. ये लोग स्वभाव से बहुत ईमानदार होते हैं. किसी भी काम को पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ करते हैं. हालांकि, सफलता पाने के लिए इन्हें कठिन परिश्रम की दरकार होती है. इसके अलावा, इन लोगों के अचानक धन लाभ होने की उम्मीद ज्यादा रहती है. नेतृत्व क्षमता A अक्षर वाले लोगों में नेतृत्व क्षमता कूट-कूट कर भरा होता है. दूसरों को अपने अधीन कर काम करवाना बहुत पसंद होता है. ये लोग दूसरों के बनाए नियमों पर चलने के बजाय अपना खुद का नियम बनाना पसंद होता है. इस क्षेत्र में होते हैं सफल A अक्षर वाले लोगों के करियर की बात करें, तो इन लोगों में अध्यापक, शोधार्थी, उद्यमी और व्यापारी होने के गुण बहुत ज्यादा होते हैं. इन्हें टीम लीड करना बहुत पसंद होता है. होते हैं बहुत आत्मविश्वासी जिन लोगों का नाम A अक्षर से शुरू होता है, वे बहुत आत्मविश्वासी होते हैं. इन्हें अपनी शर्तों के अनुसार जीवन जीना पसंद होता है. हर परिस्थिति में ढलने की कला इस अक्षर के नाम वाले लोग किसी भी चीज को लेकर बहुत जल्द पहल नहीं करते हैं. लेकिन परिस्थितियों के हिसाब से ये अपने आपको ढाल लेते हैं. इसी वजह से ये लोग इन लोगों के प्रति लोग ज्यादा आकर्षित होते हैं. यह भी पढ़ें- Personality Test: नाम के पहले अक्षर से जानें व्यक्ति का स्वभाव, कैसे होते हैं A, B, C, D, E अक्षर के नाम वाले लोग Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Name Personality: किस्मत के धनी होते हैं इस अक्षर के लोग, खुद की शर्तों पर पसंद करते है जीना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur News: हाथ में हथकड़ी, पुलिस की जीप… कस्टडी में युवक ने बनाई रील, पुलिस ने लिया एक्शन

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक आरोपी ने पुलिस की गाड़ी में बैठकर ही रील बना ली. खास बात यह रही कि उसके हाथ में हथकड़ी लगी हुई थी, लेकिन उसने बेखौफ होकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया. इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं. नया विचार वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं करता है. कैसे बना वीडियो, कौन है आरोपी?   मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र का दावा किया जा रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी पुलिस की गाड़ी में बैठा हुआ है और बड़े ही स्टाइल में अलग-अलग पोज दे रहा है. उसने हरियाणवी गाने के साथ इस वीडियो को एडिट किया और फिर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. यही नहीं, वीडियो में आरोपी पानी पीते हुए भी नजर आ रहा है. उसके साथ गाड़ी में कुछ अन्य युवक भी बैठे हुए हैं, लेकिन अभी तक उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है.    सिटी एसपी ने दिए जांच के आदेश   इस पूरे मामले पर सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी उन्हें मिली है और मामले की जांच कराई जा रही है. यह पता लगाया जाएगा कि यह वीडियो कब बना और कैसे बना. साथ ही, अगर किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.  ALSO READ: Indian Railways: बेतिया से इस दिन चलेगी हिंदुस्तान गौरव ट्रेन, तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम समेत 5 प्रसिद्ध मंदिरों के कराएगी दर्शन The post Muzaffarpur News: हाथ में हथकड़ी, पुलिस की जीप… कस्टडी में युवक ने बनाई रील, पुलिस ने लिया एक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi News: ‘दिल्ली लूटने वालों को मिलेगी सजा’, सचदेवा बोले- AAP सरकार के सभी घोटालों की होगी जांच

Delhi News: भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “पिछली दिल्ली प्रशासन के सारे कुकृत्य खत्म होने जा रहे हैं और सजा भी उसी के अनुसार दी जाएगी. चाहे शीश महल हो, शराब घोटाला हो, जल बोर्ड घोटाला हो, पैनिक बटन घोटाला हो, राशन कार्ड घोटाला हो या मोहल्ला क्लीनिक घोटाला हो. दिल्ली को लूटने का काम करने वाले हर व्यक्ति को सजा मिलेगी. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.” दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने धमाकेदार जीत दर्ज की दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने धमाकेदार जीत दर्ज. 27 साल के बाद दिल्ली की सत्ता में बीजेपी की वापसी हुई है. बीजेपी को कुल 48 सीटों पर जीत मिली, तो लगातार तीन बार प्रशासन बनाने वाली आम आदमी पार्टी को केवल 22 सीटों से ही संतोष करना पड़ा. दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला. यह भी पढ़ें: Sheesh Mahal : अरविंद केजरीवाल के शीशमहल की होगी जांच, CVC ने दिया आदेश केजरीवाल के ‘शीशमहल’ की होगी जांच : भाजपा केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने दिल्ली प्रशासन के लोक निर्माण विभाग को 6, फ्लैगस्टाफ रोड बंगले के विस्तार के लिए संपत्तियों के कथित विलय और इसके अंदरूनी हिस्से पर हुए खर्च की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया है. हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को यह बात कही. बीजेपी ने कथित भ्रष्टाचार के कारण इस बंगले को ‘शीशमहल’ करार दिया है. इसमें अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में 2015 से पिछले साल अक्टूबर के पहले सप्ताह तक रहे थे. रोहिणी से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक ने सीवीसी को दी गई अपनी पहली शिकायत में आरोप लगाया कि केजरीवाल ने 40,000 वर्ग गज (आठ एकड़) भूमि पर एक भव्य महल का निर्माण करने के लिए भवन नियमों का उल्लंघन किया. The post Delhi News: ‘दिल्ली लूटने वालों को मिलेगी सजा’, सचदेवा बोले- AAP प्रशासन के सभी घोटालों की होगी जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कुंभ से लौट रहे बुजुर्ग की मौत, मचा कोहराम

Bihar News: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के पश्चिमी गुमटी के समीप शुक्रवार की मध्य रात्रि ट्रेन से गिरकर कुंभ से लौट रहे बुजुर्ग की मौत हो गई. घटना को लेकर लोगों बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मच रही. सूचना पाकर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को वहां से उठाकर थाने ले आई. जानकारी के अनुसार मृतक नारायणपुर थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव वार्ड नंबर 10 निवासी स्व.देवकी सिंह के 66 वर्षीय पुत्र देव कुमार सिंह है और पेशे से किसान थे. मृतक देव कुमार सिंह मृतक के बेटे ने क्या बताया मृतक के बेटे शंभू सिंह ने बताया कि वह 10 फरवरी को घर से अकेले कुंभ नहाने के लिए प्रयागराज गए थे. शुक्रवार की शाम वह प्रयागराज से ट्रेन से वापस आरा लौट रहे थे. इसी बीच शुक्रवार की मध्य रात्रि आरा स्टेशन के पश्चिमी गुमटी के समीप ट्रेन से गिर पड़े, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. इसके बाद रेल पुलिस द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल सूचना पाकर परिजन शनिवार की सुबह आरा स्टेशन पहुंचे. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. मृतक देव कुमार सिंह के परिवार में पत्नी कमला देवी और चार पुत्र संजय सिंह, शंभू सिंह,महेश सिंह एवं धनेश सिंह है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी कमला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें: दामाद ने ससुर को ही कर लिया किडनैप, कर रहा था यह मांग, जानें पूरा मामला The post Bihar News: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कुंभ से लौट रहे बुजुर्ग की मौत, मचा कोहराम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनेगी एनडीए सरकार, मोदी के मंत्री का ऐलान

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू यादव ने पिछले दिनों पटना में दावा किया था कि उनके रहते बीजेपी बिहार में प्रशासन नहीं बना पाएगी. उनके इस बयान के बाद से ही प्रदेश में नेतृत्व तेज हो गई और बीजेपी के कई नेताओं ने लालू यादव पर तीखा हमला बोला है. इसी कड़ी में शनिवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए मोदी प्रशासन में राज्य मंत्री राजभूषण निषाद ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि राजद प्रमुख का यह बयान उनके अहंकार को दर्शाता है.  मोदी प्रशासन में राज्य मंत्री राजभूषण निषाद नीतीश कुमार फिर से बनेंगे मुख्यमंत्री: राजभूषण निषाद  राजद प्रमुख पर निशाना साधते हुए राजभूषण निषाद ने कहा कि लालू यादव दमनकारी विचारों के पोषक हैं, जिसे बिहार की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले दिनों में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की प्रशासन बनेगी और प्रदेश में सुशासन कायम रहेगा. वही तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनाए जाने के विपक्ष के दावों पर उन्होंने कहा कि यह एक सपना देखने जैसा है. बिहार की जनता यह कभी नहीं होने देगी. ऐसा इसलिए नहीं होने देगी क्योंकि उनके शासनकाल को बिहार की जनता बखूबी झेला है और देखा है कि उस दौर में किस तरह से अपराध का बोलबाला था और विकास ठप हो गया था.  नीतीश कुमार के सीएम बनने के बाद हुआ विकास  उन्होंने कहा कि जब से नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन की प्रशासन बनी है, तब से सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है। कानून व्यवस्था की बात हो या सड़क, स्वास्थ्य की बात हो, सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है। बिहार की जनता को विकास पसंद है, विनाश पसंद नहीं है.  इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री ने किया कंफर्म, नीतीश कुमार ही होंगे सीएम! पटना पहुंचकर PM मोदी के मंत्री का ऐलान   बजट में बिहार का रखा गया ध्यान  केंद्रीय बजट को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को केंद्रीय बजट के लिए प्रशासन को धन्यवाद देना चाहिए. उनके ही साथी इस बजट को बिहार का बजट बता रहे हैं. बिहारवासी होने के नाते उन्हें भी केंद्र प्रशासन का आभार व्यक्त करना चाहिए. बिहार निश्चित रूप से पिछड़ा राज्य रहा है और बिहार को प्राथमिकता में रखकर यह बजट बनाया गया है. बिहार पर विशेष ध्यान दिया गया है. उन्होंने एनडीए को मजबूत बताते हुए कहा कि सभी घटक दलों की इच्छा बिहार को विकसित करने की है.  इसे भी पढ़ें: पटना-गोरखपुर वंदे हिंदुस्तान ट्रेन को लेकर आई बड़ी जानकारी, इस दिन से शुरू होगा परिचालन The post नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनेगी एनडीए प्रशासन, मोदी के मंत्री का ऐलान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विदेश यात्रा पर निकलने से पहले कर लें ये जरूरी काम, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान!

International Travel Insurance: विदेश यात्रा का सपना हर किसी का होता है, लेकिन इसके साथ कुछ अनदेखे जोखिम भी जुड़े होते हैं. यात्रा के दौरान सामान का गुम होना, मेडिकल इमरजेंसी या फ्लाइट कैंसिलेशन जैसी समस्याएं आपकी विदेश यात्रा को प्रभावित कर सकती हैं. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय यात्रा बीमा आपकी वित्तीय और मानसिक सुरक्षा सुनिश्चित करता है. सही पॉलिसी का चुनाव करके आप अपनी यात्रा को बेफिक्र और सुरक्षित बना सकते हैं. कहीं आपने विदेश यात्रा शुरू करने से पहले अंतरराष्ट्रीय यात्रा बीमा नहीं कराया है, तो आपको बड़ा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. अंतरराष्ट्रीय यात्रा बीमा क्यों है जरूरी विदेश यात्रा एक रोमांचक अनुभव होता है, लेकिन इसमें कई अनिश्चितताएं भी शामिल होती हैं. सामान का खो जाना, फ्लाइट डिले, मेडिकल इमरजेंसी जैसी समस्याएं कभी भी आ सकती हैं. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय यात्रा बीमा आपको वित्तीय और मानसिक सुरक्षा प्रदान करता है. अगर आप बिना बीमा के यात्रा करते हैं, तो सामान की हानि, मेडिकल इमरजेंसी या अन्य आकस्मिक घटनाओं से निपटना मुश्किल हो सकता है. सामान में देरी और नुकसान के मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान सामान खोने या देरी होने की घटनाएं आम हैं. इसके कुछ मुख्य कारण हैं. ओवरबुकिंग या वजन सीमाएं: एयरलाइंस कभी-कभी उड़ानों में ओवरबुकिंग करती हैं या लोड बैलेंसिंग के कारण कुछ बैग्स हटा दिए जाते हैं. इससे सामान देर से पहुंच सकता है या गुम हो सकता है. मौसम की गड़बड़ी: तूफान, भारी बर्फबारी या अन्य मौसम की गड़बड़ियां उड़ानों में देरी कर सकती हैं, जिससे सामान को सही समय पर डिलीवर करने में बाधा आती है. एयरपोर्ट की भीड़: त्योहारों और पीक ट्रैवल सीजन में एयरपोर्ट पर भीड़ अधिक होती है, जिससे सामान की गड़बड़ी की संभावना बढ़ जाती है. गलत लेबलिंग या मिसहैंडलिंग: मानवीय त्रुटियां, जैसे गलत लेबल लग जाना या बैग का गलत डेस्टिनेशन पर भेजा जाना, सामान खोने का बड़ा कारण बन सकता है. विदेश यात्रा में ऐसे मदद करता है अंतरराष्ट्रीय यात्रा बीमा विलंबित सामान के लिए कवरेज: अगर आपका सामान तय समय पर नहीं पहुंचता है, तो आपकी पॉलिसी आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए मुआवजा देती है. खोए हुए सामान के लिए मुआवजा: अगर आपका सामान पूरी तरह से खो जाता है, तो आपकी पॉलिसी उसके बदले मुआवज़ा प्रदान कर सकती है. इसमें कपड़े, व्यक्तिगत वस्तुएं और इलेक्ट्रॉनिक्स भी शामिल हो सकते हैं. आपातकालीन सहायता सेवाएं: कुछ बीमा पॉलिसियां विलंबित सामान की स्थिति में जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराने की सुविधा भी देती हैं. क्षतिग्रस्त सामान का कवरेज: अगर आपका सामान यात्रा के दौरान क्षतिग्रस्त हो जाता है, तो बीमा पॉलिसी मरम्मत या प्रतिस्थापन की लागत को कवर करती है. विदेश यात्रियों के लिए मल्टी-ट्रिप ट्रैवल इंश्योरेंस क्यों बेहतर है? सालभर की सुरक्षा: अगर आप हमेशा विदेश यात्रा करते हैं, तो मल्टी-ट्रिप इंश्योरेंस आपके सभी ट्रिप्स को एक ही पॉलिसी में कवर करता है. लागत-प्रभावी समाधान: हर बार नया बीमा खरीदने की बजाय एक मल्टी-ट्रिप पॉलिसी लेना अधिक सस्ता और सुविधाजनक होता है. व्यापक कवरेज: इसमें फ्लाइट कैंसिलेशन, सामान की सुरक्षा और मेडिकल इमरजेंसी जैसे कई पहलू शामिल होते हैं. ऐसे कर सकते हैं बीमा क्लेम एयरलाइन को तुरंत रिपोर्ट करें: अगर आपका सामान गुम हो गया है, तो एयरलाइन को इसकी रिपोर्ट करें और शिकायत संख्या प्राप्त करें. आवश्यक दस्तावेज एकत्र करें: बोर्डिंग पास, सामान क्लेम टिकट और किसी भी जरूरी खरीदारी की रसीदें सुरक्षित रखें. अपने बीमाकर्ता से संपर्क करें: अपनी स्थिति के बारे में बीमा प्रदाता को सूचित करें. अधिकांश बीमाकर्ताओं की 24/7 हेल्पलाइन होती है. क्लेम फॉर्म सबमिट करें: बीमा कंपनी के दावे वाले फॉर्म को भरकर, आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें और सबमिट करें. फॉलो-अप करें: यदि आपका क्लेम प्रोसेस हो रहा है, तो समय-समय पर बीमा कंपनी से अपडेट लेते रहें. इसे भी पढ़ें: अमेरिकी सेना में LGBTQ समुदाय के लोगों की भर्ती बंद, जानें आगे क्या होगा बीमा खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें सामान देरी कवरेज: यह सुनिश्चित करें कि आपकी पॉलिसी विलंबित सामान के लिए उचित मुआवजा देती है. खोए हुए सामान का मुआवजा: पॉलिसी की शर्तें पढ़ें और महंगे सामानों की कवरेज लिमिट को समझें. 24/7 ग्राहक सहायता: सुनिश्चित करें कि बीमा कंपनी किसी भी इमरजेंसी में तुरंत सहायता प्रदान करती है. आपातकालीन सेवाएं: ऐसी पॉलिसी चुनें जो जरूरत पड़ने पर जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराने की सुविधा देती हो. इसे भी पढ़ें: बिहार के भागलपुर में ही क्यों हो रही पीएम मोदी की बड़ी सभा? सम्राट चौधरी ने बताया अगली बार कहां आएंगे प्रधानमंत्री The post विदेश यात्रा पर निकलने से पहले कर लें ये जरूरी काम, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गोपालगंज में KCC लोन के नाम पर किसानों से बड़ा फर्जीवाड़ा, अब विजिलेंस से जांच की उठी मांग

Bihar News: गोपालगंज में केसीसी लोन के नाम पर भूमिहीन किसानों के साथ की गई धोखाधड़ी की निगरानी से जांच कराने की मांग तेज हो गई है. बैकुंठपुर के पूर्व विधायक व जदयू के प्रदेश प्रवक्ता मंजीत कुमार सिंह ने शनिवार को डीएम प्रशांत कुमार सीएच व सदर एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार को लिखित शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने इस धोखाधड़ी की निष्पक्ष जांच कराने व दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. पूर्व विधायक ने निगरानी से जांच कराने की मांग की पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि वर्ष 2008 में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने धोखाधड़ी कर किसानों के नाम पर फर्जी एलपीसी व जमीन की रसीद का प्रयोग कर केसीसी की राशि निकाल ली थी. इस राशि के बाद अब इन भूमिहीन किसानों को नोटिस भेजकर राशि जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है. मंजीत कुमार सिंह ने डीएम व एसडीएम से किसानों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने व इस पूरे फर्जीवाड़े की जांच राज्य प्रशासन के निगरानी विभाग से कराने की मांग की है. एसडीएम ने सीओ से मांगी रिपोर्ट एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है. एसडीएम ने सिधवलिया सीओ से रिपोर्ट मांगी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि जिन किसानों के नाम पर केसीसी की राशि निकाली गई है, वे वास्तव में भूमिहीन हैं या नहीं. साथ ही सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक से भी रिपोर्ट मांगी गई है. जांच की मांग तेज बता दें कि सिधवलिया प्रखंड के काशी टेंगराही, मोहम्मदपुर और कुशहर पंचायत के दर्जनों भूमिहीन किसानों के नाम पर किसान क्रेडिट कार्ड के तहत बैंक से फर्जी तरीके से पैसे निकालकर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया है. इस मामले में अब जांच की मांग तेज हो गई है. ये भी पढ़ें: पटना-गोरखपुर वंदे हिंदुस्तान ट्रेन को लेकर आई बड़ी जानकारी, इस दिन से शुरू होगा परिचालन क्या है मामला अनिल तिवारी ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक करवाती शाखा से वर्ष 2008 में 25 हजार का केसीसी लोन लिया था. वर्ष 2014 में इसे जमा किया. तत्कालीन प्रबंधक ने पासबुक पर क्लोज लिख दिया. इसके बाद अनिल कुमार तिवारी निश्चिंत हो गए. अब उन्हें लीगल नोटिस भेजकर 1.63 लाख रुपये जमा करने का आदेश दिया गया है. यह मामला जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां सुनवाई के लिए लंबित है. राजन कुमार ने 2003 में बथना कुट्टी ग्रामीण बैंक से 18,000 रुपये का केसीसी लोन लिया था. 2009 में जब वह लोन जमा करने गया तो ब्रांच मैनेजर ने बताया कि उसका लोन खेती के लिए है. यूपीए प्रशासन ने इसे माफ कर दिया है. यह कर्जमाफी योजना में शामिल है. कुछ दिनों बाद उसे नो ड्यूज मिलेगा. वह कुछ दिनों तक नो ड्यूज के लिए गया. उसे भरोसा दिया गया कि बाद में मिल जाएगा. 2025 में उसे 1.04 लाख रुपये का नोटिस मिला. अब पूरा परिवार टेंशन में है. ये भी पढ़ें: Bihar Crime: दामाद ने ससुर को ही कर लिया किडनैप, कर रहा था यह मांग, जानें पूरा मामला The post गोपालगंज में KCC लोन के नाम पर किसानों से बड़ा फर्जीवाड़ा, अब विजिलेंस से जांच की उठी मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: दामाद ने ससुर को ही कर लिया किडनैप, कर रहा था यह मांग, जानें पूरा मामला

Bihar Crime: नवादा जिले में पारिवारिक विवाद में एक दामाद ने ससुर को किडनैप कर लिया. दामाद उदय साहू ने स्टेशन रोड से अपने ससुर को दिनदहाड़े मंदिर से अगवा कर लिया. पीड़ित के परिजनों के मुताबिक उदय कुछ लोगों के साथ एक गाड़ी में आया और अपने ससुर संजीत कुमार को जबरदस्ती उसमें बिठाकर ले गया. इस घटना के बाद संजीत कुमार के परिवार वाले काफी डरे हुए हैं. जानें मामला उदय साहू की शादी 11 मई 2022 को संजीत कुमार की बेटी बबली कुमारी से हुई थी. उदय कोलकाता में रेलवे विभाग में कार्यरत है. उदय अपनी पत्नी बबली के साथ नहीं रहना चाहता था इसलिए तलाक की मांग कर रहा था. उसकी पत्नी के परिवार वाले उदय की मांग मांगने को तैयार नहीं थे. 14 फरवरी (शुक्रवार) को इस मामले की सुनवाई हुई. उदय ने इस दौरान तीन सप्ताह का वक्त मांगा. इसके बाद उदय ने कुछ प्लानिंग की और शनिवार को जब उसके ससुर संजीत कुमार मंदिर में पूजा कर रहे थे तो अपने कुछ लोगों के साथ आकर अपने ससुर को जबरन उठा लिया. फ़िलहाल दंपति के बीच तलाक की प्रक्रिया पर भी बातचीत चल रही है. शादी होने के एक साल तक सब कुछ सही था लेकिन इसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया. धीरे-धीरे मामला इतना बिगड़ गया कि अब तलाक तक की नौबत आ गई है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें मामले को लेकर पुलिस ने क्या कहा? वर्तमान में उदय और बबली के बीच तलाक को लेकर बातचीत चल रही है, जिसके लिए कोर्ट से तीन हफ्ते का समय लिया गया है. उदय और बबली के मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि परिवार की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है. हमारी टीम सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें: Bihar Crime: टॉप-10 लिस्ट में शामिल कुख्यात हुआ गिरफ्तार, दियारा में फैला था आतंक The post Bihar Crime: दामाद ने ससुर को ही कर लिया किडनैप, कर रहा था यह मांग, जानें पूरा मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Namrata Malla Net Worth: भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला इतने करोड़ की हैं मालकिन, ग्लैमरस अदाएं बना देंगी आपको भी दीवाना

Namrata Malla Net Worth: एक्ट्रेस नम्रता मल्ला भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. एक्ट्रेस के साथ-साथ वह एक मॉडल, कोरियोग्राफर, यूट्यूब स्टार और डांसर भी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 3.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. नम्रता ने कम समय में ही भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है. उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री की नोरा फतेही भी बुलाया जाता है. वह अपने फैशन सेंस और बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती हैं, जो उन्हें दूसरी भोजपुरी एक्ट्रेसेस से अलग बनाता है. नम्रता के इंस्टाग्राम पर 3.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. नम्रता मल्ला ने पवन सिंह संग कई स्टार्स के साथ किया काम नम्रता मल्ला का जन्म 4 अक्टूबर को हुआ था. उन्होंने हिंदी, पंजाबी, मराठी और भोजपुरी सहित कई म्यूजिक वीडियोज़ में काम किया है. उनके कई गाने सुपरहिट रहे हैं, जिनमें ‘लाल घाघरा, ‘बलमुआ के बलम’, ‘तबला’, ‘बारिश’, ‘दो धूंट’, ‘राजा जी’, ‘चढ़ल जवानी रसगुल्ला’ और ‘दिलबर’शामिल हैं. ‘लाल घाघरा में उनके साथ पवन सिंह नजर आए थे और इसे पवन और शिल्पी राज ने गाया था. इस सॉन्ग पर 36 करोड़ से अधिक व्यूज मिले थे. ‘बलमुआ के बलम’ गाने को अमर सिंह और नेहा राज ने गाया था और इसे 18 करोड़ से अधिक व्यूज मिले थे. इसके अलावा एक्ट्रेस तेलुगू गाना ‘अम्मेसाने’में भी नजर आ चुकी है. View this post on Instagram A post shared by Zenith Dance Troupe India (@zenith_dance_troupe_india) नम्रता मल्ला की नेट वर्थ कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नम्रता मल्ला की कुल संपत्ति लगभग 2 करोड़ रुपये है. एक्ट्रेस स्टेज शोज और इंस्टाग्राम से तगड़ी कमाई करती है. एक्ट्रेस के वर्क आउट वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं. उनके यूट्यूब पर 4 लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं, जहां वह अपनी लाइव परफॉर्मेंस अपलोड करती हैं. अपनी बोल्ड और ग्लैमरस अदाओं के कारण वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. यह भी पढ़ें– Bajrangi: ‘जब-जब सीता के दामन पर किसी दुराचारी…’, फिल्म ‘बजरंगी’ में दिखा पवन सिंह का गुस्सैल अंदाज यह भी पढ़ें– Pawan Singh Net Worth: करोड़ों के मालिक हैं पवन सिंह, शानदार कार कलेक्शन के साथ मुंबई-लखनऊ में है आलीशान बंगला The post Namrata Malla Net Worth: भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला इतने करोड़ की हैं मालकिन, ग्लैमरस अदाएं बना देंगी आपको भी दीवाना appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top