Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Baby Names: अपने नटखट बेटे को दें भगवान वेंकटेश्वर से जुड़ा ये प्यारा नाम, मतलब भी है बहुत खास

Baby Names: शिशु का नाम रखने के लिए माता-पिता ज्यादा जल्दबाजी नहीं दिखाते हैं. बहुत सोच-विचार करने के बाद ही शिशु को एक प्यारा सा नाम देते हैं, क्योंकि यह माना जाता है कि नाम व्यक्तित्व निर्धारण का काम करता है. ऐसे में अगर आपको भी हाल ही में पेरेंट्स बनने का सौभाग्य मिला है, तो इस आर्टिकल में भगवान वेंकटेश्वर से जुड़े कई नामों का सुझाव दिया गया है, जो कि धार्मिक होने के साथ-साथ मॉडर्न और यूनिक भी हैं. भगवान से जुड़े होने के कारण इन नामों का अपना खास अर्थ है. आप इस लिस्ट में से कोई भी नाम अपने नटखट बेटे के लिए चुन सकते हैं. यह भी पढ़ें- Baby Names: श्री हरि के नाम पर रखें अपने लाडले बेटे का नाम, शिशु पर जंचेगा खूब यह भी पढ़ें- Baby Names: अपने शिशु को दें भगवान भोलेनाथ से जुड़ा ये प्यारा नाम, बना रहेगा शिवजी का आशीर्वाद भगवान वेंकटेश्वर से जुड़े टॉप 10 नाम अश्विन– इस नाम का अर्थ अजेय होता है. दिव्येश– इस नाम का अर्थ दिव्य और प्रभावशाली होता है. दक्ष– जिसमें भगवान विष्णु का गुण होता है. नलिन– इस नाम का अर्थ भगवान वेंकटेश्वर की पवित्रता और सुंदरता होता है. तेजस– इस नाम का अर्थ भगवान वेंकटेश्वर की चमक होता है. तुषार– भगवान वेंकटेश्वर के शांत स्वभाव को तुषार के नाम से पुकारा जाता है. तनीश– इस नाम का अर्थ इच्छा होता है. तनय– इस नाम का अर्थ पुत्र होता है. प्रणित– इस नाम का अर्थ विनम्र होता है. तिलक– इस नाम का अर्थ शुभ चिन्ह होता है.   यह भी पढ़ें- Baby Names: बेटे को दें चंद्र देव से जुड़ा ये शानदार नाम, शायद ही पहले सुना होगा आपने The post Baby Names: अपने नटखट बेटे को दें भगवान वेंकटेश्वर से जुड़ा ये प्यारा नाम, मतलब भी है बहुत खास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना के इन इलाकों में चलेगा अब बुलडोजर, DM ने दिया सख्त आदेश

Bihar News: पटना में गंगा किनारे अवैध कब्जे पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. 15 और 16 फरवरी को प्रशासन की ओर से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा. जिला प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है. इस दौरान दीघा से लेकर कलेक्ट्रेट घाट तक प्रशासनी जमीन पर किए गए सभी पक्के और कच्चे निर्माण ध्वस्त किए जाएंगे. प्रशासन को अंदेशा है कि इस कार्रवाई का विरोध हो सकता है, इसलिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. प्रशासनी जमीन पर कब्जा हटाने के लिए सख्त कदम पटना के DM ने गंगा नदी किनारे दीघा से कंगनघाट तक के अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया है. प्रशासन का कहना है कि यह सारी जमीन प्रशासनी है और इस पर किसी भी तरह के निजी दावे को स्वीकार नहीं किया जाएगा. सर्वोच्च न्यायालय और एनजीटी के आदेशों के तहत गंगा नदी की असर्वेक्षित भूमि पर कोई भी निर्माण नहीं किया जा सकता. बावजूद इसके, इस इलाके में कई लोगों ने मकान बना लिए हैं. प्रशासन ने अब इसे मुक्त कराने का फैसला लिया है. भारी पुलिस बल की तैनाती, राजस्व टीम करेगी निगरानी इस कार्रवाई को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने दंडाधिकारी, नगर निगम की टीम और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है. अमीन और राजस्व अधिकारियों को भी मौके पर तैनात किया गया है, ताकि किसी भी विवादित जमीन की नापी तत्काल कराई जा सके. प्रशासन की मंशा है कि किसी को भी मामले को फंसाने का मौका न मिले और प्रशासनी जमीन को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त किया जाए. वन विभाग को सौंपी गई आगे की जिम्मेदारी प्रशासनी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के बाद प्रशासन इसकी सुरक्षा को लेकर भी सतर्क है. इस अभियान के बाद वन विभाग इस भूमि पर चहारदीवारी करेगा और पौधारोपण किया जाएगा. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य में कोई फिर से इस जमीन पर कब्जा न कर सके. ये भी पढ़े: खगड़िया में भीषण सड़क हादसा, रेलवे फॉर्म भरने जा रही मां की मौत, 4 वर्षीय बेटे की हालत गंभीर पटना में पहले भी गंगा किनारे कई इलाकों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन इस बार प्रशासन इसे पूरी तरह खत्म करने के मूड में है. अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ यह सबसे बड़ा अभियान साबित हो सकता है. The post पटना के इन इलाकों में चलेगा अब बुलडोजर, DM ने दिया सख्त आदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: राजद कार्यकर्ता की गला दबा कर हत्या, कुआं में मिला शव, तीन अपराधियों पर प्राथमिकी

Bihar Crime: गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र की गरारी पंचायत के सरबहदा गांव के बधार में कुएं से एक व्यक्ति का शव बरामद शुक्रवार को हुआ है और जांच में पुलिस जुटी हुई है. जानकारी देते हुए डीएसपी टिकारी सुशांत कुमार चंचल ने बताया कि गरारी निवासी इंद्रदेव यादव के 50 वर्षीय बेटे दिवाकर यादव का शव सरबहदा गांव के बधार में स्थित एक कुएं में ग्रामीणों ने देखा. घटना की जानकारी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह को मिली, उसके बाद घटनास्थल पर पुलिस बल पहुंचा और शव को कुएं से बाहर निकाला गया. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया. हत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है. मृतक के परिजन द्वारा आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. दिवाकर यादव राजद के पुराने कार्यकर्ता थे. बताया जा रहा है कि उनकी हत्या गला दबाकर की गयी है और कुआं में शव फेंक दिया गया. नन बैंकिंग के फील्ड ऑफिसर की हत्या के मामले में तीन अपराधियों पर प्राथमिकी इमामगंज थाना क्षेत्र के जमुना टांड़ के नजदीक गुरुवार की शाम अपराधियों के द्वारा गोली मार कर रोहतास जिले के नन बैंकिंग के फील्ड ऑफिसर की हत्या मामले में मृतक के भाई ने अज्ञात तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना स्थल से 7.6 एमएम का एक बुलेट बरामद किया गया है. वहीं इस मामले में मृतक संतोष कुमार शाह के भाई रवि शंकर गुप्ता ने अज्ञात तीन अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवायी है. इस संबंध में डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किया जा रहा है. अनुसंधान और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस जल्द अपराधी को गिरफ्तार कर लेगी. जानकारी देते चलें कि गुरुवार की शाम जमुना टांड़ के समीप अज्ञात बदमाशों ने नन बैंकिंग के फील्ड ऑफिसर की गोली मार कर हत्या कर दी थी. मृतक की पहचान रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के तिलका चौगड़ी गांव के रहने वाले मैनेजर शाह के 33 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार शाह के रूप में की गयी है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें एसएसपी ने गठित की विशेष टीम इस घटना को एसएसपी आनंद कुमार ने गंभीरता से लिया है और सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल की मॉनीटरिंग में एक विशेष टीम का गठन किया गया है. इस विशेष टीम में इमामगंज डीएसपी व थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी व टेक्निकल सेल के पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया गया है. एसएसपी ने बताया है कि गठित विशेष टीम के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया. एफएसएल और तकनीकी टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया. इस कांड में संलिप्त अपराधियों की पहचान के लिए आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान किया जा रहा है. शीघ्र ही इस कांड का उद्भेदन करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इसे भी पढ़ें: Gaya News : जीआइएस व रिमोट सेंसिंग में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा कोर्स शुरू करेगा एमयू The post Bihar Crime: राजद कार्यकर्ता की गला दबा कर हत्या, कुआं में मिला शव, तीन अपराधियों पर प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Police: ट्रेनी DSP पर गिरी गाज, छापेमारी में देरी से आदेश देने पर एसपी ने लिया ये बड़ा एक्शन

Bihar Police: कोढ़ा गैंग के खिलाफ छापेमारी करने गई पूर्णिया पुलिस की टीम को रोकना कोढ़ा के थाना अध्यक्ष सह ट्रेनी डीएसपी श्वेता कुमारी को मंहगा पड़ गया. कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने उन्हें इस प्रकरण में लापरवाह मानते हुए कोढ़ा थानाध्यक्ष पद से हटा दिया है. ट्रेनी डीएसपी श्वेता कुमारी को डीआईयू शाखा कटिहार में योगदान करने का निर्देश दिया गया है. भविष्य में न हो इस तरह की गलती इसको लेकर कटिहार एसपी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि ट्रेनी डीएसपी सह कोढ़ा थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी द्वारा छापेमारी करने का आदेश देरी से देने की वजह से मामले में संलिप्त कई अपराधी भागने में सफल रहे, जो उनके कर्तव्य के प्रति गैर जिम्मेदाराना और असहयोगी रवैया एवं मनमाने पन को दर्शाता है. इस आरोप में ट्रेनी डीएसपी सह कोढ़ा थानाध्यक्ष को भविष्य में इस तरह की घटना दुबारा ना दोहराई जाए, इसके लिए चेतावनी दी गई है.  पूर्णिया एसपी ने की थी शिकायत इस मामले में पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने कटिहार एसपी से इस संबंध में शिकायत की थी कि छापेमारी करने गई पूर्णिया पुलिस को कोढ़ा थाना में ना केवल छापेमारी के नाम पर घंटों रोका गया, बल्कि जिन अपराधियों के खिलाफ छापेमारी करनी थी, उनका वारंट भी मांगा गया. पूर्णिया एसपी ने इसको लेकर पूर्णिया के डीआईजी से भी लिखित शिकायत की थी. इसके बाद डीआईजी ने कटिहार और पूर्णिया एसपी से रिपोर्ट तलब की थी. इस मामले में कोढ़ा डीएसपी धमेंद्र कुमार की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं. कटिहार एसपी की रिपोर्ट के बाद डीआईजी ने कोढ़ा डीएसपी के संबंध में डीजीपी को अपनी रिपोर्ट भेज दी है. ALSO READ: Bihar Crime: कब्र खोदकर युवती का शव बाहर निकाला, अपने ही घरवालों पर लगे हत्या के आरोप The post Bihar Police: ट्रेनी DSP पर गिरी गाज, छापेमारी में देरी से आदेश देने पर एसपी ने लिया ये बड़ा एक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Coal Ministry: झारखंड में  ‘नन्हा सा दिल’ पहल के तहत होगी 45 हजार बच्चों की जांच 

Coal Ministry : कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की सहायक कंपनियों सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) और नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने ‘नन्हा सा दिल’ पहल के तहत जन्मजात हृदय रोग (सीएचडी) से पीड़ित बच्चों के लिए जीवन रक्षक सर्जरी प्रदान करने के लिए श्री सत्य साईं स्वास्थ्य एवं शिक्षा ट्रस्ट (एसएसएसएचईटी) के साथ अलग-अलग समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर नयी दिल्ली में हस्ताक्षर किए हैं. इसके तहत जन्मजात ह्दय रोग से पीड़ित बच्चों की जांच, सर्जरी और स्क्रीनिंग की जायेगी. इन सहमति पत्रों पर कोयला मंत्रालय के सचिव विक्रम देव दत्त, कोयला मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव रूपिंदर बरार, कोयला मंत्रालय की उप महानिदेशक संतोष, एसएसएसएचईटी के अध्यक्ष डॉ. सी. श्रीनिवास और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए.  सीसीएल के जीएम (सीएसआर) एसएस लाल और एनसीएल के जीएम (सीएसआर) राजीव रंजन ने अपनी-अपनी कंपनियों की ओर से हस्ताक्षर किए, जबकि एसएसएसएचईटी की ओर से ट्रस्टी श्री विवेक गौर ने हस्ताक्षर किए. कोयला मंत्रालय (एमओसी) के तत्वावधान में सीआईएल और इसकी सहायक कंपनियां अपने परिचालन क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने वाली प्रभावशाली सीएसआर पहलों के माध्यम से हिंदुस्तान के स्वास्थ्य सेवा परिदृश्य को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस अवसर पर कोयला सचिव विक्रम देव दत्त ने कहा, “इन सहमति पत्रों से आने वाले वर्षों में कोल इंडिया और इसकी सहायक कंपनियों को सद्भावना इक्विटी मिलेगी. वह इस आयोजन से वास्तव में अभिभूत है, जो समाज को बदलने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. उन्होंने विशेष रूप से खनन राज्यों में टिकाऊ और समावेशी विकास को बढ़ावा देने वाली प्रभावशाली सीएसआर परियोजनाएं शुरू करने के लिए सीआईएल की प्रतिबद्धता पर जोर दिया. कार्यक्रम के दौरान सीआईएल के अध्यक्ष पीएम प्रसाद, सीआईएल के निदेशक (पी एंड आईआर) डॉ. विनय रंजन, कार्यकारी निदेशक (सीडी) ओपी मिश्रा और सीआईएल की सहायक कंपनियों के सीएमडी और निदेशक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े.  झारखंड में 45 हजार बच्चों की होगी जांच  नन्हा सा दिल एसएसएसएचईटी के सहयोग से सीआईएल द्वारा एक अनूठी सीएसआर पहल है, जो बाल चिकित्सा हृदय शल्य चिकित्सा में ट्रस्ट की विशेषज्ञता का लाभ उठाती है. इस पहल के तहत सीसीएल झारखंड में 45,000 बच्चों की जांच करेगा, जिसमें सीएचडी से पीड़ित 500 बच्चों की सर्जरी की योजना है और एनसीएल 17,250 बच्चों के लिए 345 जमीनी स्तर के स्क्रीनिंग शिविर आयोजित करेगा यह पहल अब सीसीएल, एनसीएल और एसईसीएल के माध्यम से और अधिक राज्यों में लाभार्थियों को कवर करने के लिए विस्तारित हो रही है. सीआईएल और इसकी सहायक कंपनियां अगले तीन वर्षों में 2,000 से अधिक लोगों की जान बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो हिंदुस्तान में किसी भी सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा.  स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास में  1673 करोड़ निवेश कोयला मंत्रालय के मुताबिक पिछले तीन वर्षों में, सीआईएल और इसकी सहायक कंपनियों ने स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और ग्रामीण विकास में 1,673 करोड़ रुपये का निवेश किया है. उल्लेखनीय रूप से, कुल सीएसआर व्यय का 90 फीसदी परिचालन राज्यों को समर्पित है, जबकि 10 फीसदी वंचित समुदायों के उत्थान के उद्देश्य से प्रभावशाली पैन-इंडिया परियोजनाओं का समर्थन करता है. हिंदुस्तान में सीएचडी के साथ पैदा होने वाले 2.40 लाख बच्चों में से केवल 5 फीसदी ही उच्च लागत के कारण सर्जरी करवाते हैं. नन्हा सा दिल के माध्यम से, सीआईएल इस अंतर को पाटने और अनगिनत परिवारों को आशा देने के लिए समर्पित है. निश्चित रूप से कोयला मंत्रालय के मार्गदर्शन में कोल इंडिया लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनियां न केवल राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रही हैं, बल्कि नए लोगों के जीवन को भी प्रभावित कर रही हैं और उन्हें जीवन का अनमोल उपहार दे रही हैं. ReplyForward The post Coal Ministry: झारखंड में  ‘नन्हा सा दिल’ पहल के तहत होगी 45 हजार बच्चों की जांच  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डोनाल्ड ट्रंप का सख्त रुख, अमेरिका भारत को जवाबी शुल्क से छूट नहीं देगा

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि हिंदुस्तान को जवाबी शुल्क से छूट नहीं मिलेगी. अमेरिका की ओर से आयातित इस्पात और एल्युमीनियम पर 25% शुल्क लगाने के फैसले से वैश्विक व्यापार युद्ध गहराने की संभावना है. अमेरिका हिंदुस्तान का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है. वित्त वर्ष 2024-25 के अप्रैल-नवंबर में दोनों देशों के बीच 82.52 अरब डॉलर का व्यापार हुआ, जिसमें हिंदुस्तान का निर्यात 52.89 अरब डॉलर और आयात 29.63 अरब डॉलर रहा. इस दौरान हिंदुस्तान के पक्ष में व्यापार अधिशेष 23.26 अरब डॉलर रहा. क्या कहता है ट्रंप प्रशासन ट्रंप प्रशासन का कहना है कि हिंदुस्तान बहुत अधिक शुल्क लगाता है, जिससे अमेरिकी निर्यातकों को नुकसान होता है. हिंदुस्तान की औसत शुल्क दर 17% है. वहीं, अमेरिका की यह दर मात्र 3.3% है. विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका के जवाबी शुल्क डब्ल्यूटीओ नियमों का उल्लंघन कर सकते हैं. हिंदुस्तान पर अमेरिकी शुल्क का प्रभाव हिंदुस्तानीय इस्पात उत्पादकों पर असर: अमेरिकी बाजार में हिंदुस्तानीय इस्पात और एल्युमीनियम के निर्यात को कठिनाई होगी. मूडीज रेटिंग्स के अनुसार, नए शुल्क के कारण हिंदुस्तानीय इस्पात कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है. महंगाई और उत्पादन लागत में वृद्धि: अमेरिका में शुल्क बढ़ने से आयातित कच्चे माल की कीमतें बढ़ेंगी. हिंदुस्तानीय कंपनियों को भी महंगे आयात की वजह से नुकसान हो सकता है. अंतरराष्ट्रीय व्यापार में शुल्क की भूमिका आयात शुल्क प्रशासन की ओर से आयातित वस्तुओं पर लगाए जाने वाले कर होते हैं, जिनका उद्देश्य घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना और विदेशी कंपनियों के प्रतिस्पर्धात्मक लाभ को संतुलित करना होता है. जवाबी शुल्क क्या हैं? जब कोई देश दूसरे देश के व्यापारिक शुल्कों का जवाब शुल्क बढ़ाकर देता है, तो इसे जवाबी शुल्क कहा जाता है. हिंदुस्तान ने 2018 में अमेरिका की ओर से लगाए गए शुल्क के जवाब में 29 अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क बढ़ाया था. शुल्क क्यों बढ़ा रहा है ट्रंप प्रशासन अमेरिका का व्यापार घाटा: 2023-24 में अमेरिका का हिंदुस्तान के साथ 35.31 अरब डॉलर का व्यापार घाटा था. अमेरिका चीन और अन्य देशों के साथ भी भारी व्यापार असंतुलन झेल रहा है. चुनावी रणनीति: 2024 चुनाव से पहले ट्रंप अमेरिका में “मेड इन अमेरिका” नीति को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें: Term Insurance: आपके परिवार को सुरक्षा कवच देता है टर्म इंश्योरेंस, जानें इसके फायदे क्या हिंदुस्तान को ट्रंप की नीतियों से नुकसान होगा? हिंदुस्तान-अमेरिका व्यापारिक संबंध मजबूत हैं, लेकिन उच्च शुल्क से हिंदुस्तानीय निर्यातकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, हिंदुस्तान कई अन्य देशों के साथ व्यापार समझौते कर रहा है, जिससे अमेरिकी निर्भरता को कम किया जा सके. इसे भी पढ़ें: एसआईपी से 1 करोड़ की कमाई पर कितना लगेगा टैक्स? जानने पर फटी रह जाएंगी आखें The post डोनाल्ड ट्रंप का सख्त रुख, अमेरिका हिंदुस्तान को जवाबी शुल्क से छूट नहीं देगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Name Personality: इन 4 अक्षर वाले लोग होते हैं बहुत खुशकिस्मत, पैसों का लगा रहता है अंबार

Name Personality: ज्योतिष शास्त्र की एक शाखा नाम ज्योतिष भी है. इसमें नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति के स्वभाव, चरित्र और तकदीर की गणना की जाती है, क्योंकि शिशु का नाम ग्रह नक्षत्र और उसकी राशि को देखकर ही तय की जाती है. इसी के आधार पर शिशु का नामकरण होता है. नाम ज्योतिष की माने तो नाम का पहला अक्षर व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर डालता है. ऐसे में आज हम उन अक्षरों की बात करने वाले हैं, जिन पर धन के देवता कुबेर की कृपा दृष्टि बनी रहती है. ये लोग कुबेर की छत्र छाया में ही बड़े हुए होते हैं. ये लोग धन के मामले में बहुत ही भाग्यशाली होते हैं. यह भी पढ़ें- Name Personality Traits: P नाम वाले लोगों की होती है खास पर्सनालिटी, जानें अपना स्वभाव यह भी पढ़ें- Personality Test: नाम के पहले अक्षर से जानें व्यक्ति का स्वभाव, कैसे होते हैं A, B, C, D, E अक्षर के नाम वाले लोग A अक्षर नाम के लोग नाम ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर अंग्रेजी का A होता है, वे लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं. ये लोग बहुत ही मेहनती, ईमानदार और स्वभाव से स्वाभिमानी होते हैं. इन लोगों में कूट-कूटकर लीडरशिप की क्वालिटी भरी रहती है. इसके अलावा, ये लोग हर तरह के कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं. K अक्षर नाम के लोग नाम ज्योतिष के मुताबिक, जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर K होता है, वे जिद्दी स्वभाव के होते हैं. ये लोग जुनूनी होते हैं, जिसकी वजह से किसी काम को पूरे जुनून के साथ करते हैं. हालांकि ये लोग स्वभाव से मुंहफट होते हैं. इनके पास धन की कोई कमी नहीं होती है. इसी वजह से ये लोग बहुत ही खर्चीले होते हैं. P अक्षर नाम के लोग नाम ज्योतिष में बताया गया है कि जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर P होता है, वे लोग दिमाग से बहुत तेज होते हैं. बुद्धिमान होने के साथ ये लोग ज्ञानी होते हैं. इन लोगों को कुछ-न-कुछ सीखते रहते है. ये लोग अपनी परेशानियों को बहुत आसानी से हैंडल करने में सक्षम होते हैं. बुद्धि से तेज होने के कारण ये लोग बहुत अमीर होते हैं. S अक्षर नाम के लोग नाम ज्योतिष की माने तो जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर S अक्षर से शुरू होता है, वे भी बहुत बुद्धिमान होते हैं. इन लोगों को जो भी काम मिलता है, उसे पूरा करके ही मानते हैं. ये लोग बहुत ही मेहनती होते हैं. यही कारण है कि इन लोगों को एक-न-एक दिन सफलता जरूर मिल जाती है. मेहनती होने के कारण ये लोग पैसे की तंगी से नहीं जूझते हैं. Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Name Personality: इन 4 अक्षर वाले लोग होते हैं बहुत खुशकिस्मत, पैसों का लगा रहता है अंबार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

WPL 2025, RCB vs GG: गुजरात की पहले बल्लेबाजी, डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने टॉस जीत चुनी फील्डिंग

WPL 2025, RCB vs GG: स्त्री प्रीमियर लीग 2025 का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच कोटांबी स्टेडियम, बड़ोदरा में स्पोर्ट्सा जा रहा है. आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. इसका मतलब यह हुआ कि गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी और एक बड़ा स्कोर पोस्ट करने का प्रयास करेगी. दोनों ही टीमें अपना पहला मुकाबला जीतकर एक आत्मविश्वास हासिल करना चाहेंगे, जिससे टूर्नामेंट में आगे चलकर उनका हौसला बुलंद हो. यहां एक हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा रही है. क्या कहा दोनों टीमों की कप्तानों ने टॉस जीतने के बाद आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा, ‘बड़ौदा में वापस आकर अच्छा लगा. हम एक महीने पहले यहां आए थे. मुझे लगा कि यह गुजरात का घरेलू मैदान होगा, लेकिन ऐसा लग रहा है कि यह हमारा घरेलू मैदान है. हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे. ओस एक बड़ा कारक है, इसलिए ओस आने से पहले कुछ ओवर पहले ही स्पोर्ट्स लेना बेहतर है. हमारे पास अच्छे अभ्यास सत्र थे, तैयारी अच्छी रही. कुछ बदलाव मजबूरी में किए गए. पेरी, वेयरहम, डैनी और किम चार विदेशी खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में हैं.’ वहीं, एश्ले गार्डनर ने कहा, ‘हम भी गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन कोई बात नहीं. हमने गुजरात की लड़कियों के साथ अच्छा तालमेल बनाया है. हमारी टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ी हैं. शुरुआत करने के लिए उत्साहित हैं. Toss News – Captain @mandhana_smriti wins the toss and elects to bowl first in the Season 3 opener 🙌 Live – https://t.co/33YzQAz1cG… #TATAWPL | #GGvRCB pic.twitter.com/u7Ru7zStR8 — Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) February 14, 2025 WPL 2025 Schedule: स्त्री प्रीमियर लीग का पूरा शेड्यूल, वेन्यू और टाइम यहां देखें… WPL 2025 live Streaming: कब और कहां फ्री में देखें स्त्री प्रीमियर लीग के लाइव मैच दोनों टीमों की प्लेइंग XI ऐसी है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्त्री की प्लेइंग इलेवन : स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल व्याट-हॉज, एलिसे पेरी, राघवी बिस्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहम, किम गर्थ, प्रेमा रावत, जोशिता वीजे, रेणुका ठाकुर सिंह.गुजरात जायंट्स स्त्री की प्लेइंग इलेवन : लॉरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, एशले गार्डनर (कप्तान), डींड्रा डॉटिन, हरलीन देओल, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, सयाली सतघरे, प्रिया मिश्रा, काशवी गौतम. पिच रिपोर्ट : बल्लेबाजों को मिलेगी मदद यहां की पिच बल्लेबाजों को काफी मदद करेगी. एक तरफ यह 60 मीटर है और दूसरी तरफ यह 51 मीटर है और सीधे 61 मीटर है. यह एक काली मिट्टी की पिच है और इसे बहुत अच्छी तरह से रोल किया गया है. सतह कठोर है और दरारें बहुत ज्यादा नहीं हैं. शायद पहले कुछ ओवरों के लिए सीमर्स को कुछ मदद मिल सकती है, लेकिन लगता है कि यह एक अच्छा बल्लेबाजी विकेट होने जा रहा है. दूसरी पारी में ओस हो सकती है. दोनों टीमें इस प्रकार हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्त्री की टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल व्याट-हॉज, एलिसे पेरी, एस मेघना, राघवी बिस्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, कनिका आहूजा, किम गार्थ, प्रेमा रावत, रेणुका ठाकुर सिंह, एकता बिष्ट, हीदर ग्राहम, सोफी मोलिनक्स, श्रेयंका पाटिल, जाग्रवी पवार, आशा शोभना, जोशीता वीजे.गुजरात जायंट्स की टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, डींड्रा डोटिन, दयालन हेमलता, एशले गार्डनर (कप्तान), सिमरन शेख, मेघना सिंह, सयाली सतघरे, तनुजा कंवर, प्रिया मिश्रा, काशवी गौतम, मन्नत कश्यप, शबनम एमडी शकील, प्रकाशिका नाइक, हिंदुस्तानी फुलमाली, फोबे लिचफील्ड, डेनिएल गिब्सन. The post WPL 2025, RCB vs GG: गुजरात की पहले बल्लेबाजी, डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने टॉस जीत चुनी फील्डिंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गोपालगंज में बहन की प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने मारी गोली, पुलिस ने मां-बेटे को भेजा जेल

चर्चित शबाना खातुन की गोली मारकर हुए हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार को सनसनीखेज खुलासा किया. कुचायकोट थाने की पुलिस ने युवती की हत्या में उसके भाई और मां को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार बहन के प्रेम से खफा होकर उसके भाई ने गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. ये घटना कुचायकोट थाने जलालपुर गांव के पास बीते 31 जनवरी की रात हुई थी. हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद नहीं हो सका है. पुलिस मृतका के दूसरे और बड़े भाई की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार आरोपी मां मृतका की मां गिरफ्तार वहीं, गिरफ्तार स्त्री को साजिशकर्ता के आरोप में शुक्रवार को जेल भेज दिया गया, जबकि मृतका का भाई नाबालिग निकला, इसलिए विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है. एसडीपीओ सदर प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि मृतका एक युवक से प्रेम करती थी और उसने भागकर दिल्ली में अंतरजातीय शादी कर लिया था. प्रेम और शादी होने से खफा होकर उसके भाई ने युवती को समझाते हुए लड़के के पास से बुलाकर घर लाया, लेकिन दूसरी बार भी युवती परिवार वालों की टॉचर से तंग आकर फरार हो गयी थी. 31 जनवरी को भाई ने उतारा मौत के घाट घर से बार-बार भागकर प्रेमी के पास जाने से खफा होकर उसके भाई ने बहन को 31 जनवरी को पूरे दिन कमरे में बंद करके रखा. शाम के सात बजते ही बाइक पर बिठाकर प्रेमी के पास पहुंचाने का झांसा देकर साथ लेकर गया और नहर के पास जलालपुर गांव में नहर के पास गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपी भाई फरार हो गया. पुलिस को अगले दिन शव मिला, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने इसे गंभीरता से लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआइटी बनायी. पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित बड़े भाई की तलाश में छापेमारी जारी पुलिस की एसआइटी ने टेक्निकल सेल की मदद लेकर जांच शुरू कर दी. मृतका के भाई और मां को संदेह के दायरे में पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया. पुलिस के पास हत्या से जुड़ा हुआ वीडियो, तस्वीर, कॉल रिकॉर्डिंग के अलावा कई टेक्निकल व वैज्ञानिक साक्ष्य मौजूद है. पुलिस ने दोनों मां-बेटे को गिरफ्तार करते हुए तीसरे अभियुक्त और मृतका के बड़े भाई की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गयी जायेगी. कार्रवाई में कुचायकोट के थानाध्यक्ष आलोक कुमार के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल रहें. यह है शबाना हत्या का पूरा मामला   कुचायकोट थाने के विशुनपुरा नहर के पास बीते 31 जनवरी की रात में पोखरभिंडा निवासी हारून रसीद की 24 वर्षीय शबाना खातुन की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. अगले दिन एक फरवरी की सुबह पुलिस ने नहर के पास से युवती का शव बरामद किया था. पोस्टमार्टम में पुलिस ने गोली मारकर हत्या करने की पुष्टि की. हत्या का केस दर्ज करने के बाद पुलिस तफ्तीश में जुट गयी. टेक्निकल सेल और मानवीय जांच के बाद हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मां-बेटे को पकड़ लिया. हथियार सप्लायर की हुई पहचान पुलिस ने हत्या सप्लायर को पहचान कर लिया है. एसडीपीओ ने बताया कि पिस्टल से युवती की गोली मारकर हत्या की गयी थी. हथियार किसने सप्लाई किया था, इसके बारे में भी सुराग मिल गया है. पुलिस ने हथियार सप्यार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. हथियार सप्लायर की गिरफ्तार की के बाद पुलिस कई अहम खुलासा कर सकती है. इंसाफ दिलाने के लिए लड़ेगा प्रेमी  युवती की हत्या के बाद उसके प्रेमी और कथित पति ने इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई लड़ने की बात कही है. पुलिस को युवती के प्रेमी ने अपना बयान दर्ज कराया है. प्रेमी ने बताया कि शबाना खातुन को उसके भाई और परिवार वालों ने मिलकर प्यार करने की सजा दी है. प्रेमी ने हत्या से पहले दिन में हुए बातचीत का कॉल रिकॉडिंग भी पुलिस को दिया है. प्रेमी ने कहा कि अदालत में इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई लड़ेगा और दोषियों को सजा दिलायेगा. इसे भी पढ़ें: मुंगेर में पत्नी के अवैध संबंध से परेशान पति ने किया आत्महत्या, 5 बच्चों के सिर से छिना पिता का साया The post गोपालगंज में बहन की प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने मारी गोली, पुलिस ने मां-बेटे को भेजा जेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand News: झारखंड समेत कई राज्यों में सक्रिय रहने वाले अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, दर्ज हैं 31 मामले

बोकारो, रंजीत कुमार : बोकारो जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार अपराध की घटना को अंजाम देने वाले अपराधिक गिरोह के चार सदस्यों को चीरा चास पुलिस ने शुक्रवार को अपनी गिरफ्त में ले लिया. पूछताछ के बाद मामला अंतरप्रांतीय निकला. सभी गिरफ्तार अपराधियों पर झारखंड, बंगाल व बिहार के विभिन्न थानों में 31 मामले दर्ज है. इसमें चोरी, छिनतई, आर्म्स एक्ट और मारपीट से जुड़े मामले शामिल हैं. अपराधियों की गिरफ्तारी चास थाना क्षेत्र के सुल्तान नगर के एक मकान में छापेमारी के बाद हुई. वह किराये के मकान पर छिपकर रह रहे थे. सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अभियुक्तों से गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी ली जायेगी. यह जानकारी चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने पत्रकारों को चास थाना में शुक्रवार दी. क्या बताया एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बोकारो एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि 26 नवंबर 2024 को पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के कुरमा निवासी जगदीश मांझी बाघमारा के बैंक ऑफ इंडिया से 28 हजार रुपये की निकासी की थी. भतीजे के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. इसी दौरान दो अज्ञात मोटरसाइकिल चालकों ने चीरा चास थाना के तलगड़िया मोड़ के पास उनसे रुपये और बैंक संबंधित दस्तावेज छीनकर फरार हो गये थे. घटना के बाद चीरा चास में मामला दर्ज किया गया था. एसपी मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर चीरा चास थाना प्रभारी चंदन कुमार दूबे के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया था. छापेमारी दल में पांच पुलिस अधिकारियों की टीम छापामारी दल में चीरा चास थाना प्रभारी चंदन कुमार दूबे, पुअनि राजकपूर सेठ, सअनि धीरेन कुमार, बालीडीह थाना के पुअनि संदीप कुमार, चास मुफस्सिल थाना के पुअनि नीतीश कुमार के साथ चीरा चास थाना के सशस्त्र बल को शामिल किया गया था. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर घटना में शामिल अंतरप्रांतीय गिरोह के चारों अपराधियों को चास थाना क्षेत्र से इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम के सहयोग से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर लूट का बैंक कागजात, घटना में उपयोग मोटरसाइकिल और चार हजार रुपया बरामद किया गया. किन किन आरोपियों की हुई है गिरफ्तारी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश दास (मुसखटाल मदासी पाड़ा, 04 नंबर भांगा केबिन, पुरषोत्तमपुर, बंगाल), दीपक राव (शेखपुरा, पोस्ट व थाना पाण्डुवा, जिला-हूगली, पश्चिम बंगाल), अर्जुन राव उर्फ कुशल राव उर्फ कुश (स्थायी पता – शेखपुकुर, पोस्ट व थाना-पांडुवा, जिला हुगली, पश्चिम बंगाल है. जबकि स्थायी पता पूर्वोकोट, थाना-कोराई, जिला-जाजपुर, ओडिशा), विक्रम राव (शेखपुकुर, पोस्ट व थाना पाण्डुवा, जिला-हुगली, पश्चिम बंगाल) है. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने तीन एंड्रॉयड मोबाइल, तीन मोटरसाइकिल, एक लोहे का हथौड़ा बरामद किया है. Also Read: Jharkhand News: अपह्त लाल रणविजय नाथ अपराधियों के चुंगल से भागकर पहुंचे धनबाद GRP, SNMMCH में भर्ती The post Jharkhand News: झारखंड समेत कई राज्यों में सक्रिय रहने वाले अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, दर्ज हैं 31 मामले appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top