Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Swapna Shastra: क्या होता है जब आपको सपने में दिखते हैं हनुमान भगवान, जानें पीछे का रहस्य

Swapna Shastra: हमें सोते समय कई तरह के सपने आते हैं. इन सपनों का कोई महत्व हो ये जरूरी नहीं है लेकिन कई बार कुछ ऐसे सपनें भी होते हैं जो हमारे दिल में अंदर तक जगह बना लेते हैं और इनका अलग ही मतलब भी होता है. माना जाता है अगर आपको कुछ खास तरह के सपने आते हैं तो वे आपकी जिंदगी को पूरी तरह से बदलने की भी क्षमता रखते हैं. स्वप्न शास्त्र में कुछ खास तरह के सपनों का जिक्र किया गया है और इनके बारे में कहा जाता है कि अगर आपको सपने में ये चीजें आएं तो आपकी किस्मत खुल चुकी है और जल्द ही आपके जीवन में बड़े बदलाव होने वाले हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं अगर आपको सपने में हनुमान भगवान दिखते हैं तो इसके पीछे क्या संकेत या फिर रहस्य होते हैं. तो चलिए जानते हैं आखिर सपने में हनुमान भगवान के दिखने का क्या अर्थ होता है. मनोकामना पूर्ती और शत्रुओं से छुटकारा अगर आपको सपने में हनुमान भगवान दिखते हैं तो आपको प्रसन्न हो जाना चाहिए। हनुमान भगवान के दिखने से यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि जल्द ही आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होने वाली है. केवल यहीं नहीं, सपने में हनुमान भगवान के दिखना इस बात की तरफ भी इशारा करता है कि काफी जल्द आपको अपने शत्रुओं से भी छुटकारा मिल सकता है. यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: किसी को भूलकर भी न बताएं ये 5 सपने, नहीं तो खुशियों पर लग जाएगी नजर यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: बहुत शुभ है सपने में इस सफेद पक्षी का दिखना, घर में छाई कंगाली हो जाएगी दूर सफलता और समस्याओं का समाधान अगर आपने अपने सपने में हनुमान भगवान को आशीर्वाद देते हुए देखा है तो यह बेहद ही शुभ संकेत है. इसका साफ अर्थ होता है कि आपको जल्द ही अपने सभी कामों में सफलता मिलने वाली है. केवल यहीं नहीं सपने में हनुमान भगवान के दिखने का एक अर्थ यह भी होता है कि आपको जल्द ही अपने सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है. सुरक्षा और शत्रुओं पर विजयी अगर आप सपने में हनुमान भगवान को सुरक्षा करते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आपको किसी बात से डरने की जरुरत नहीं है. हनुमान भगवान स्वयं आपकी रक्षा कर रहे हैं. वहीं, जब आप हनुमान भगवान को युद्ध करते हुए या फिर हाथों में गदा लिए हुए देख रहे हैं तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपको अपने सभी शत्रुओं पर जल्द ही विजयी प्राप्त होने वाली है. यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में दिख गयी ये चीजें तो भाग्यशाली हैं आप, 24 घंटों के अंदर शुरू हो जाएगा अच्छा समय Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. नया विचार किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है. The post Swapna Shastra: क्या होता है जब आपको सपने में दिखते हैं हनुमान भगवान, जानें पीछे का रहस्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुंभ संक्रांति पर बन रहा है शुभ योग, जानें किस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

Kumbh sankranti 2025: ज्योतिषी पंचांग के अनुसार, आत्मा के कारक सूर्य देव 12 फरवरी 2025 की रात 09 बजकर 56 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करने वाले है, वहीं वर्तमान के समय में सूर्य देव मकर राशि में उपस्थित हैं. साथ ही मकर राशि में गोचर करने की तिथि पर सूर्य देव उत्तरायण मे होते हैं.सूर्य देव 12 फरवरी 2025 को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे. इसके बाद सूर्य देव 14 मार्च 2025 को मीन राशि में गोचर करेंगे. इससे पूर्व सूर्य देव 19 फरवरी 2025 को शतभिषा और 04 मार्च 2025 को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. कुंभ संक्रांति पर पुण्य काल और महा पुण्य काल वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार इस वर्ष कुंभ संक्रांति पर पुण्य काल दोपहर 12:36 बजे से लेकर संध्या 6:10 बजे तक होगा वहीं, महा पुण्य काल दोपहर 4:19 बजे से संध्या 6:10 बजे तक होगा.इस प्रकार, पुण्य काल की अवधि 05 घंटे 34 मिनट और महा पुण्य काल की अवधि 02 घंटे 51 मिनट रहेंगी. माघ पूर्णिमा से जुड़ी है ये पौराणिक कथा, यहां से देखें  कुंभ संक्रांति पर बन रहा है शुभ योग कुंभ संक्रांति के अवसर पर सौभाग्य और शुभदायक योग का बन रहा है.इसके साथ ही अश्लेषा और मघा नक्षत्र का भी संयोग भी बन रहा है, साथ ही शिववास योग की भी उपस्थिति होगी.इन योगों में सूर्य देव की पूजा अर्घ्य करने से जातकों उनकी ऊर्जा मनोवांछित फल का आशीर्वाद प्राप्ति होता है.इस दिन पितरों की पूजा और तर्पण भी करने का विधान होता है. कुंभ संक्रांति का महत्व सनातन धर्म में संक्रांति तिथि का अत्यधिक महत्व है. इस दिन स्नान, ध्यान और दान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. कुंभ संक्रांति के अवसर पर तिल का दान, सूर्य देव की पूजा और ब्राह्मणों को भोजन कराने की परंपरा सदियों से प्रचलित है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये दिन मकर राशि और सिंह राशि के लिए विशेष रूप से फलदायी माने जाते हैं. The post कुंभ संक्रांति पर बन रहा है शुभ योग, जानें किस शुभ मुहूर्त में करें पूजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

माघ पूर्णिमा से जुड़ी है ये पौराणिक कथा, यहां से देखें

Magh Purnima 2025: हिंदू धर्म के मुताबिक पूर्णिमा तिथि जगत के पालनहार प्रभु श्री हरि विष्णु को समर्पित होता है माघ पूर्णिमा के पर्व को बसंत ऋतु के आगमन के समय मनाया जाता है.धार्मिक मान्यता के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान और आराधना – उपासना करने से पापों से मुक्ति प्राप्त होता है साथ ही जीवन खुशहाल और पितरों दोष से मोक्ष मिलता है.और बैकुंठ की प्राप्ति होती है क्या आप जानते हैं कि माघ पूर्णिमा के त्योहार को क्यों मनाया जाता है. माघ पूर्णिमा 2025 का शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा की तिथि का आरंभ 11 फरवरी 2025 को संध्या 06 बजकर 55 मिनट पर होगा वहीं अगले दिन 12 फरवरी 2025 को संध्या 07 बजकर 22 मिनट पर सम्पन्न होगा.सनातन धर्म में उदया तिथि का अत्यधिक महत्व माना जाता है, ऐसे में 12 फरवरी 2025 को माघ पूर्णिमा मनाया जाएगा. कुंभ संक्रांति पर बन रहा है शुभ योग, जानें किस शुभ मुहूर्त में करें पूजा ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 05 बजकर 19 मिनट से 06 बजकर 10 मिनट तक रहेगा. गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 07 मिनट से शाम 06 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त – कोई नहीं हैं. अमृत काल मुहूर्त- शाम 05 बजकर 55 मिनट से रात 07 बजकर 35 मिनट तक रहेगा. माघ पूर्णिमा के पीछे छुपी जाने पौराणिक कथा पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार जब सृष्टि के पालनहार श्री हरि विष्णु क्षीर सागर में विश्राम कर रहे थे, तो उस समय नारद जी प्रकट हुए.नारद जी को देख प्रभु श्री हरि विष्णु ने कहा कि हे महर्षि आपके आने की क्या कारण है,तब नारद जी ने बताया कि मुझे ऐसा कोई उपाय या सुझाव बताएं, जिसे करने से लोगों का कल्याण हो सके तब श्री हरि विष्णु जी ने कहा कि जो साधक संसार के सुखों को भोगना चाहता है और मृत्यु के बाद परलोक या बैकुंठ की प्राप्ति का वरदान चाहता है. तो वह पूर्णिमा तिथि के दिन पूरी श्रद्धा और आराधना से सत्यनारायण कि पूजा-अर्चना और कथा करनी होगी. इसके बाद नारद मुनि जी ने प्रभु श्री हरि विष्णु ने व्रत विधि के बारे में विस्तार से ज्ञान दिया.साथ ही विष्णु जी ने कहा कि इस व्रत में दिन भर उपवास रखना शुभ माना जाता है और शाम को भगवान सत्य नारायण की कथा और पाठ करना चाहिए और प्रभु को भोग अर्पित करें,ऐसा करने से सत्यनारायण देव प्रसन्न हो कर अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं. इस दिन विष्णु स्वरूप के इन मंत्रों का जाप करेंशान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्विश्वाधारम् गगनसदृशम् मेघवर्णम् शुभाङ्गम्लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगिभिर्ध्यानगम्यम्वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर, भूरि घेदिन्द्र दित्ससिॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्, आ नो भजस्व राधसि The post माघ पूर्णिमा से जुड़ी है ये पौराणिक कथा, यहां से देखें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नगड़ी टोल प्लाजा दुर्घटना मामले की जांच शुरू, रांची जिला प्रशासन ने भी लिया बड़ा एक्शन

रांची : रांची के नगड़ी टोल प्लाजा दुर्घटना मामले में झारखंड एनएचएआई के क्षेत्रीय पदाधिकारी एनएल योतकर ने जांच के निर्देश दिये हैं. वहीं प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने तत्काल मामले की जांच शुरू कर दी है. दूसरी तरफ इस घटना की जांच के लिए डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने जांच के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है. एनएचएआई के क्षेत्रीय पदाधिकारी बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई झारखंड एनएचएआई द्वारा जारी जांच में यह देखा जा रहा है कि यह घटना किस परिस्थिति में हुई है और टोल प्लाजा के हाइमास्ट लाइट का पोल कैसे गिरा? निर्माण में खराब गुणवत्ता की दृष्टि से भी जांच की जा रही है. क्षेत्रीय पदाधिकारी ने बताया कि पूरी घटना की जांच के बाद उन्हें रिपोर्ट सौंपी जायेगी. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. इस मामले में दोषियों पर भी सख्त कार्रवाई होगी. रांची डीसी ने भी जांच कमेटी को अविलंब रिपोर्ट सौंपने को कहा दूसरी तरफ उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने भी घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है. कमेटी में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (पथ निर्माण विभाग), कार्यपालक अभियंता (विद्युत प्रमंडल, पश्चिमी, रांची) और इटकी के अंचल अधिकारी को शामिल किया गया है. उपायुक्त ने कमेटी को घटनास्थल पर जाकर स्थलीय जांच करते हुए अविलंब जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है. रांची की हर समाचार यहां पढ़ें मंगलवार को गिर गया था नगड़ी के पतराचौली टोल प्लाजा के पास हाइमास्ट लाइट गौरतलब है कि नगड़ी थाना क्षेत्र में रांची-गुमला मुख्य मार्ग(एनएच-23) पर पतराचौली टोल प्लाजा के पास मंगलवार दोपहर को हाइमास्ट लाइट का पोल यात्रियों से भरे एक ऑटो पर गिर गया. इस हादसे में ऑटो में सवार दो यात्रियों की मौत हो गयी. जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद ग्रामीणों ने दोषियों की कार्रवाई के लिए एनएच जाम कर दिया. मामले की जानकारी मिलने के बाद मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने एनएचएआइ की प्रोजेक्ट डायरेक्टर को जमकर फटकार लगायी. Also Read: JMM Foundation Day: सीएम हेमंत सोरेन के कड़े तेवर, बकाया रॉयल्टी के लिए केंद्र को दी चेतावनी, झारखंड में फिर ‘प्रशासन आपके द्वार’ The post नगड़ी टोल प्लाजा दुर्घटना मामले की जांच शुरू, रांची जिला प्रशासन ने भी लिया बड़ा एक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gold-Silver Price: शादी के सीजन में सोने की कीमत बुलेट ट्रेन जैसी रफ्तार से बढ़ी, चांदी के भाव में गिरावट

Gold-Silver Price: शादी-विवाह के सीजन में सोने की कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. बुधवार (5 फरवरी) को वाराणसी के सर्राफा बाजार में सोने के दामों में बड़ी तेजी आई. सोना 1150 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया, जबकि चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई. 24 कैरेट सोने के दाम में रिकॉर्ड बढ़ोतरी बाजार खुलते ही 24 कैरेट सोने की कीमत 1150 रुपये बढ़कर 85,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई. इससे पहले 4 फरवरी को इसका भाव 84,200 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत भी 1050 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 78,250 रुपये हो गई, जो एक दिन पहले 77,400 रुपये थी. 18 कैरेट सोना भी हुआ महंगा 18 कैरेट सोने की कीमत में भी बढ़ोतरी देखने को मिली. बाजार में इसका भाव 850 रुपये बढ़कर 64,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि 4 फरवरी को यह 63,170 रुपये प्रति 10 ग्राम था. चांदी के भाव में आई गिरावट सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के उलट चांदी के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. बाजार खुलते ही चांदी 1,000 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 98,500 रुपये प्रति किलो पहुंच गई. 4 फरवरी को इसका भाव 99,500 रुपये प्रति किलो था. सोने के दाम बना रहे नया रिकॉर्ड वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक विजय तिवारी के मुताबिक, फरवरी में सोने की कीमतें लगातार नया रिकॉर्ड बना रही हैं. सोना अब 85,000 रुपये के पार पहुंच गया है, और आने वाले दिनों में इसके दाम और बढ़ने की संभावना है. सोना खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन यह आभूषणों के लिए उपयुक्त नहीं होता. खरीदारी से पहले सोने पर हॉलमार्क जरूर जांचें ताकि शुद्धता की गारंटी हो. बिना हॉलमार्क वाला सोना खरीदने से बचें, क्योंकि यह गुणवत्ता की गारंटी नहीं देता. सोने-चांदी के दाम टैक्स और उत्पाद शुल्क के कारण हर दिन बदलते रहते हैं, इसलिए ताजा भाव जरूर चेक करें. Also Read : रतन टाटा के दोस्त शांतनु नायडू को मिली अहम जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर हुए भावुक The post Gold-Silver Price: शादी के सीजन में सोने की कीमत बुलेट ट्रेन जैसी रफ्तार से बढ़ी, चांदी के भाव में गिरावट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मासिक दुर्गाष्टमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त व विधि

Masik Durgashtami February 2025: हिंदू धर्म के शास्त्रों में मासिक दुर्गाष्टमी का दिन अत्यंत पवित्र माना जाता है. यह दिन माता दुर्गा को समर्पित है. हर महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत आयोजित किया जाता है. इस दिन माता दुर्गा की विधिपूर्वक पूजा और उपासना की जाती है. जो लोग दुर्गाष्टमी का व्रत करते हैं, उन पर मां की विशेष कृपा बनी रहती है और उनके घर में सुख-शांति का वास होता है. मासिक दुर्गाष्टमी के अवसर पर माता की पूजा के साथ-साथ उनका ध्यान भी किया जाता है, जिससे जीवन में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता. आज मनाई जा रही है मासिक दुर्गाष्टमी पंचांग के अनुसार, आज 05 फरवरी (मासिक दुर्गाष्टमी 2025 की तिथि) को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत मनाया जा रहा है. इस दिन भक्तजन सुख और समृद्धि की वृद्धि के लिए व्रत रखते हैं. माघ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर दस महाविद्याओं में से आठवीं देवी मां बगलामुखी की पूजा करने का विशेष महत्व है. आज भीष्म अष्टमी पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा पूजा के शुभ मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त- 05:22 am से 06:15 am प्रातः सन्ध्या- 05:48 am से 07:07 am अभिजित मुहूर्त- कोई नहीं विजय मुहूर्त- 14:25 से 15:09 गोधूलि मुहूर्त- 18:01 से 18:27 सायाह्न सन्ध्या- 18:04 से 19:22 अमृत काल- 16:00 से 17:31 निशिता मुहूर्त- 00:09 am, फरवरी 06 से 01:01 am, फरवरी 06 सर्वार्थ सिद्धि योग- 20:33 से 07:06 am, फरवरी 06 रवि योग- 20:33 से 07:06 am, फरवरी 06 पूजा विधि मासिक दुर्गाष्टमी के अवसर पर प्रात: स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करना आवश्यक है. इसके पश्चात माता दुर्गा का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लेना चाहिए. मंदिर की सफाई का कार्य करना चाहिए. इसके बाद मंदिर में एक चौकी स्थापित करनी चाहिए, जिस पर लाल रंग का स्वच्छ कपड़ा बिछाना चाहिए. फिर माता दुर्गा की प्रतिमा या चित्र को चौकी पर स्थापित करना चाहिए. पूजा के दौरान देवी मां को सोलह श्रृंगार की सामग्री, लाल चुनरी, लाल रंग के फूल आदि अर्पित करने चाहिए. मां दुर्गा की आरती और उनके मंत्रों का जाप करना अनिवार्य है. अंत में मां दुर्गा की आरती करके प्रसाद का वितरण करना चाहिए. The post मासिक दुर्गाष्टमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त व विधि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘गाजा पर हो अमेरिका का अधिकार’, डोनाल्ड ट्रंप के बयान से मचा बवाल

Donald Trump Gaza Strip ownership: अमेरिका पहुंचे इजराइली राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से गाजा से फिलिस्तीनियों को विस्थापित करने के प्रस्ताव को दोहराया है. बेंजामिन नेतन्याहू ने जॉर्डन का मसला भी उठाया है. इस मअसले पर अमेरिकी राष्ट्रपति का रुख स्पष्ट नजर आ रहा है. उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि गाजा से विस्थापित फिलिस्तीनियों को युद्ध वाले इलाकों से बाहर बसाना चाहिए. व्हाइट हाउस में हुई नेतन्याहू-ट्रंप की बातचीत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ व्हाइट हाउस में हुई बातचीत में गाजा क्षेत्र को विध्वंस स्थल बताया और वहां के लोगों के लिए स्थायी पुनर्वास की आवश्यकता पर जोर दिया है. ट्रंप ने ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि लोगों को गाजा वापस जाना चाहिए, क्योंकि यह क्षेत्र अब रहने लायक नहीं रहा है. उन्होंने सुझाव दिया कि एक नया स्थान चुनना चाहिए, जो लोगों के लिए खुशहाल और सुरक्षित हो. BIG | US President Donald Trump announces, “The United States will take over the Gaza Strip… We’ll own it…” Comment down your opinions!#DonaldTrump #Palestine #Gaza #Israel pic.twitter.com/7yUiUNpaR8 — Ashwini Shrivastava (@AshwiniSahaya) February 5, 2025 ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका गाजा में नष्ट हुई इमारतों को समतल करेगा और वहां एक आर्थिक विकास कार्यक्रम शुरू करेगा, जिससे क्षेत्र के निवासियों के लिए रोजगार और आवास की असीमित संभावनाएं पैदा होंगी. ये टिप्पणियां उस समय आईं जब अमेरिकी प्रशासन ने गाजा के पुनर्निर्माण के लिए तीन से पांच साल का समय निर्धारित किया है. इसी दौरान, इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को उनके दूसरे कार्यकाल में व्हाइट हाउस का दौरा करने वाले पहले विदेशी नेता के रूप में आमंत्रित करने पर आभार व्यक्त किया. नेतन्याहू ने कहा कि ट्रम्प इजराइल के लिए अब तक के सबसे अच्छे दोस्त हैं और यह उनके समर्थन का प्रतिक है, जिसके कारण इजराइल के लोग उन्हें बेहद सम्मानित करते हैं. The post ‘गाजा पर हो अमेरिका का अधिकार’, डोनाल्ड ट्रंप के बयान से मचा बवाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शराबबंदी वाले बिहार में फॉरेस्टर ऑफिस में छलका रहे थे जाम, वर्दी पहन शराब पीने का वीडियो वायरल

Bihar News: जमुई के झाझा प्रखंड स्थित नागी डैम पक्षी अभयारण्य में तैनात फॉरेस्टर अनीश कुमार की कार्यशैली सवालों के घेरे में है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए कई वीडियो और ऑडियो उनकी कार्यप्रणाली पर गहरी चोट की है. वायरल वीडियो में अनीश कुमार वर्दी में हैं. उसके बाद भी एक हाथ में शराब का गिलास और दूसरे में सिगरेट लिए नजर आ रहे हैं. 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए भी देखा गया इसके अलावा, एक अन्य वीडियो में फॉरेस्टर अनीश कुमार को पत्थर से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के बदले कथित तौर पर 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए देखा गया है. वायरल ऑडियो क्लिप में फॉरेस्टर अनीश कुमार अपने सहकर्मियों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते और धमकी देते सुनाई दे रहे हैं. रिश्वत लेते फॉरिस्टर Also Read:  स्टेज पर डांस कर रहे दूल्हे के दोस्त पर युवक ने चलाई गोली, मर्डर का लाइव वीडियो देखिए वन विभाग ने लिया संज्ञान वन विभाग द्वारा इस पूरे मामले पर संज्ञान लिया गया है और एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है. जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि फॉरेस्टर अनीश कुमार इलाके में अपनी दबंगई और वर्दी के रौब के लिए कुख्यात हैं. वह अक्सर लोगों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं और अपनी शक्ति का दुरुपयोग करते हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें The post शराबबंदी वाले बिहार में फॉरेस्टर ऑफिस में छलका रहे थे जाम, वर्दी पहन शराब पीने का वीडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Milkipur Upchunav 2025: क्या अयोध्या के हार का बदला लेगी BJP? वोटिंग जारी

Milkipur BY Election 2025: अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर वोटिंग शुरू हो गई है. 2024 में हुए लोकसभा चुनाव चुनाव में मिल्कीपुर विधानसभा के विधायक अवधेश प्रसाद के सांसद चुने जाने के बाद ये सीट खाली हुई थी. जिसपर आज चुनाव हो रहा है. मिल्कीपुर सीट पर बीजेपी का सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी से होना है. दोनों ही दलों इस चुनाव को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी है. क्या है मिल्कीपुर सीट का सियासी गणित अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 3 लाख 70 हजार मतदाता हैं और इस बार के उपचुनाव में यहां से 10 उम्मीदवार मैदान में हैं. समाजवादी पार्टी से अजित प्रसाद और बीजेपी से चंद्रभान पासवान चुनावी मैदान में हैं. वहीं बीएसपी ने उपचुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था. मिल्कीपुर विधानसभा सीट एक आरक्षित सीट है.बीएसपी भले इस चुनाव में नहीं उतरी हो लेकिन बीएसपी का परंपरागत वोटर्स यहां जीत-हार में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. इस सीट पर दलित वोटर्स अधिक संख्या में हैं और जिस तरफ इनका झुकाव रहा उनका जीतना लगभग तय है. बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण है मिल्कीपुर विधानसभा सीट मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव बीजेपी के लिए नाक का सवाल बन गया है। दरअसल 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अयोध्या की सीट गवानी पड़ गई थी. इस सीट से अवधेश प्रसाद ने लल्लू सिंह को अच्छे मार्जिन से चुनाव हर दिया था. बीजेपी के लिए अयोध्या हारना बड़ी हार थी यही कारण है कि इस बार बीजेपी का जोर समाजवादी की सीट पर जीत हासिल करके यूपी में यह संदेश दें कि पार्टी अभी भी लोगों के बीच मजबूत है. यह भी पढ़ें.. AAP ने लॉन्च की ऐसी वेबसाईट जिसे देख विपक्षी भी हो गए दंग, जानें इसके बारे में यह भी पढ़ें.. Delhi Chunav Voting Live Updates: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग शुरू The post Milkipur Upchunav 2025: क्या अयोध्या के हार का बदला लेगी BJP? वोटिंग जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Health Tips: क्या होगा जब आप लगातार 15 दिनों तक करते रहेंगे पपीते का सेवन? जानें चौंकाने वाले फायदे

Health Tips: हमारे सेहत के लिए पपीते का सेवन बेहद ही फायदेमंद बताया गया है. यह एक ऐसा फल है जिसमें आपको कई तरह के पोषक तत्व मिल जाते हैं जिसकी वजह से जब हम इसका सेवन करना शुरू करते हैं तो हमारे सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिन्हें पपीते का सेवन करना पसंद नहीं है. आज हम आपको पपीता खाने के कुछ ऐसे फायदे बताने जा रहे हैं जो कि आपके शरीर में सिर्फ 15 दिनों तक इसके सेवन से दिखने लगेंगे. तो चलिए नियमित तौर पर पपीते के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं. आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार पके हुए पपीते में आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-ए और सी पाया जाता है. ऐसे में अगर आप इसका सेवन नियमित तौर पर करना शुरू कर देते हैं तो ऐसे में आपकी आंखों की रोशनी बढ़ सकती है. केवल यहीं नहीं, पपीते के सेवन से आपको बढ़ती हुई उम्र की वजह से होने बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है. हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग समाचारें यहां पढ़ें ये भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत को होगा दोगुना फायदा, खाने से पहले कभी भी न छीलें ये सब्जियां दिल की बीमारियों से बचाव पपीते में आपको भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-ए, सी और ई पाया जाता है. इन ऑक्सीडेंट्स की वजह से आपके शरीर में कॉलेस्ट्रोल जम नहीं पाता है. कॉलेस्ट्रॉल नहीं जमने की वजह से आपका दिल हेल्दी रहता है. इसमें फाइबर भी पाया जाता है जो आपके ब्लड में कॉलेस्ट्रॉल लेवल्स को कंट्रोल में रखने में मदद करता है. वेट लॉस में मदद अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में भी आपको पपीते का सेवन करना चाहिए. इसके नियमित सेवन से आप अपने बढ़े हुए वजन को कम होता हुआ महसूस कर पाएंगे. ये भी पढ़ें: Fake Cashew: अनजाने में कहीं आप भी तो नहीं खा रहे हैं नकली काजू? ऐसे करें असली की पहचान एजिंग के लक्षणों से छुटकारा अगर आप समय से पहले बूढा नहीं होना चाहते हैं तो आपको पपीते का सेवन जरूर करना चाहिए. इसके नियमित सेवन से आपके चेहरे और शरीर पर बढ़ते हुए उम्र की निशानियां नहीं दिखती हैं. कैंसर से बचने में मदद आपको यह जानकर हैरानी होगी लेकिन पपीते में एंटी-कैंसर प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं. इसमें आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-सी, बीटा कैरोटीन और विटामिन-ई पाया जाता है जो कैंसर के सेल्स को बनने से रोकने में मदद करते हैं. यह भी एक कारण है कि आपको अपने डेली डायट में पपीते को शामिल करना चाहिए. ये भी पढ़ें: Fake Medicines: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली दवाई? ऐसे करें पहचान The post Health Tips: क्या होगा जब आप लगातार 15 दिनों तक करते रहेंगे पपीते का सेवन? जानें चौंकाने वाले फायदे appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top