Hot News

बिहार

बिहार, समस्तीपुर

चलायी जा रही होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – होली के उपरांत यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों से देश के विभिन्न शहरों के लिए चलायी जा रही होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा जिनका विवरण निम्नानुसार है – 1. गाड़ी संख्या 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल – 16.03.2026 से 23.03.2026 तक प्रतिदिन 2. गाड़ी संख्या 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल – 17.03.2026 से 24.03.2026 तक प्रतिदिन 3. गाड़ी संख्या 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल – 18.03.2026 एवं 25.03.2026 मार्च (बुधवार) को 4. गाड़ी संख्या 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल – 24.03.2026 एवं 31.03.2026 मार्च (मंगलवार) को 5. गाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल – 17.03.2026 से 29.03.2026 मार्च, 2026 तक प्रत्येक मंगल, शुक्र एवं रविवार को 6. गाड़ी संख्या 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल – 19.03.2026 से 29.03.2026 मार्च, 2026 तक प्रत्येक गुरू, शुक्र एवं रविवार को 7. गाड़ी संख्या 06039 चेन्नई-बरौनी स्पेशल – 15.03.2026 एवं 22.03.2026(रविवार) को 8. गाड़ी संख्या 06040 बरौनी-चेन्नई स्पेशल – 18.03.2026 एवं 25.03.2026(बुधवार) को.

बिहार, समस्तीपुर

होली के दौरान यात्रियों की संख्या और आय में उल्लेखनीय वृद्धि, बेहतर भीड़ प्रबंधन का सकारात्मक परिणाम

नया विचार न्यूज समस्तीपुर: होली पर्व के अवसर पर समस्तीपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, भीड़ नियंत्रण तथा टिकट उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए। इन व्यवस्थाओं के परिणामस्वरूप इस वर्ष यात्रियों की संख्या तथा रेलवे आय में पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष 15 मार्च से 20 मार्च (होली अवधि) 2025 के बीच PRS (आरक्षित टिकट) से कुल 1,55,519 यात्री यात्रा पर गए, जिससे लगभग ₹13,33,13,310 की आय हुई। Non-PRS (अनारक्षित टिकट) से कुल 9,31,568 यात्री यात्रा पर गए, जिससे लगभग ₹7,03,58,360 की आय प्राप्त हुई। इस प्रकार पिछले वर्ष इन छह दिनों में कुल 10,87,087 यात्रियों ने यात्रा की तथा ₹20,36,71,670 की कुल आय प्राप्त हुई। वहीं वर्तमान वर्ष 05 मार्च से 10 मार्च (होली अवधि) 2026 के बीच PRS (आरक्षित टिकट) से कुल 2,02,579 यात्री यात्रा पर गए, जिससे लगभग ₹18,23,07,878 की आय हुई। Non-PRS (अनारक्षित टिकट) से कुल 10,95,236 यात्री यात्रा पर गए, जिससे लगभग ₹10,18,64,138 की आय प्राप्त हुई। इस प्रकार इस वर्ष इन छह दिनों में कुल 12,97,815 यात्रियों ने यात्रा की तथा ₹28,41,72,016 की कुल आय प्राप्त हुई। पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि PRS यात्रियों की संख्या में 47,060 की वृद्धि (लगभग 30.26%) PRS आय में ₹4,89,94,568 की वृद्धि (लगभग 36.75%) Non-PRS यात्रियों की संख्या में 1,63,668 की वृद्धि (लगभग 17.57%) Non-PRS आय में ₹3,15,05,778 की वृद्धि (लगभग 44.78%) समग्र रूप से देखा जाए तो कुल यात्रियों की संख्या में 2,10,728 की वृद्धि (लगभग 19.38%) दर्ज की गई तथा कुल आय में ₹8,05,00,346 की वृद्धि (लगभग 39.52%) दर्ज की गई। होली के दौरान बढ़ी हुई भीड़ को ध्यान में रखते हुए समस्तीपुर मंडल द्वारा सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर विशेष भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, अतिरिक्त टिकट काउंटरों की स्थापना, अनारक्षित टिकटों की सुचारु उपलब्धता, प्लेटफॉर्म प्रबंधन तथा यात्रियों के सुरक्षित आवागमन के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई थी। मंडल के रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समन्वित कार्यशैली एवं प्रयासों के कारण यात्रियों को सुगम टिकट उपलब्धता तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित हो सकी।

बिहार, समस्तीपुर

होली के उपरांत स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

नया विचार न्यूज समस्तीपुर : होली के उपरांत यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों से देश के विभिन्न शहरों के लिए कई होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा जिनका विवरण निम्नानुसार है 1. गाड़ी संख्या 05559 रक्सौल-उधना स्पेशल 28.03.2026 तक प्रत्येक शनिवार को 2. गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक, मुंबई स्पेशल 10.03.2026 से 31.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 2. गाड़ी संख्या 05585 सहरसा-लोकमान्य तिलक, मुंबई स्पेशल 06.03.2026 से 27.03.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को गाड़ी संख्या 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल 11.03.2026 को 3. गाड़ी संख्या 05506 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 06.03.2026 से 15.03.2026 तक प्रत्येक मंगल, शुक्र, शनि एवं रविवार को 4. गाड़ी संख्या 05505 पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल 09.03.2026 से 17.03.2026 तक प्रत्येक सोम, मंगल, शुक्र, एवं शनिवार को 5. गाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल 06.03.2026 से 15.03.2026 तक प्रत्येक मंगल, शुक्र, शनि एवं रविवार को 6. गाड़ी संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 01.03.2026 से 30.03.2026 तक प्रतिदिन 7. गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 01.03.2026 से 30.03.2026 तक प्रतिदिन 8. गाड़ी संख्या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल 29.03.2026 तक प्रत्येक सोमवार को 9. गाड़ी संख्या 05509/05510 सहरसा-जमालपुर-सहरसा स्पेशल 01.03.2026 से 31.03.2026 तक प्रतिदिन 10. गाड़ी संख्या 03044 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 08.03.2026 एवं 15.03.2026 को 11. गाड़ी संख्या 03184 मधुबनी-सियालदह स्पेशल 08.03.2026 को 12. गाड़ी संख्या 03188 मधुबनी-कोलकाता स्पेशल 04.03.2026 को 13. गाड़ी संख्या 04053 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 08.03.2026 तक प्रतिदिन 14. गाड़ी संख्या 04059 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 08.03.2026 तक प्रतिदिन 15. गाड़ी संख्या 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली स्पेशल 06.03.2026 को 16. गाड़ी संख्या 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल 31.03.2026 तक प्रत्येक रवि, मंगल एवं शुक्रवार को 17. गाड़ी संख्या 09032 हसनपुर रोड-उधना स्पेशल 30.03.2026 तक प्रत्येक सोमवार को 18. गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल 04.03.2026 को गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 05.03.2026 को 19. गाड़ी संख्या 06040 बरौनी-चेन्नई स्पेशल 04.03.2026 एवं 11.03.2026 को 20. गाड़ी संख्या 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल 31.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 21. गाड़ी संख्या 04529 मधुबनी-सरहिंद स्पेशल 03.03.2026 एवं 07.03.2026 को 22. गाड़ी संख्या 04609 मानसी-अमृतसर स्पेशल 06.03.2026 को 23. गाड़ी संख्या 08106 झंझारपुर-रांची स्पेशल 31.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 24. गाड़ी संख्या 08110 दरभंगा-संतरागाछी स्पेशल 31.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 25. गाड़ी संख्या 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 07.03.2026 को 26. गाड़ी संख्या 05589 मुजफ्फरपुर-हडपसर (पुणे) स्पेशल 10.03.2026 से 24.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 27. गाड़ी संख्या 06086 मुजफ्फरपुर-एरणाकुलम स्पेशल 30.03.2026 तक प्रत्येक सोमवार को 28. गाड़ी संख्या 07316 मुजफ्फरपुर-हुब्बली स्पेशल 07.03.2026 से 04.04.2026 तक प्रत्येक शनिवार को।

बिहार, समस्तीपुर

मुंबई, अहमदाबाद एवं श्रीगंगानगर के लिए होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में समस्तीपुर मंडल के स्टेशनों से मुंबई, अहमदाबाद, श्रीगंगानगर हेतु स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –  1. गाड़ी संख्या 01043/ 01044 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल (मुजफ्फरपुर- हाजीपुर- पाटलिपुत्र- डीडीयू- प्रयागराज छिवकी के रास्ते) – गाड़ी संख्या 01043 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर स्पेशल 24 फरवरी एवं 03 मार्च, 2026 मंगलवार को लोकमान्य तिलक से 12.15 बजे खुलकर अगले दिन 15.25 बजे डीडीयू, 18.55 बजे पाटलिपुत्र, 19.55 बजे हाजीपुर रूकते हुए 23.45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 26 फरवरी एवं 05 मार्च, 2026 गुरूवार को समस्तीपुर से 03.00 बजे खुलकर 05.15 बजे हाजीपुर, 06.10 बजे पाटलिपुत्र एवं 10.50 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 16.25 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी । 2. गाड़ी संख्या 05557/ 05558 रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल (मुजफ्फरपुर- हाजीपुर- पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी के रास्ते) – गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल 10 मार्च से 31 मार्च, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से 19.15 बजे खुलकर दूसरे दिन 00.01 बजे हाजीपुर, 01.05 बजे पाटलिपुत्र एवं 05.00 बजे डीडीयू रूकते हुए तीसरे दिन 05.50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 05558 लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल 12 मार्च से 02 अप्रैल, 2026 तक प्रत्येक गुरूवार को लोकमान्य तिलक से 07.55 बजे खुलकर अगले दिन 07.15 बजे डीडीयू, 10.00 बजे पाटलिपुत्र, 11.05 बजे हाजीपुर रूकते हुए 16.50 बजे रक्सौल पहुंचेगी । 3. गाड़ी संख्या 05585/05586 सहरसा- लोकमान्य तिलक- सहरसा स्पेशल (मुजफ्फरपुर- हाजीपुर- पाटलिपुत्र- डीडीयू- प्रयागराज छिवकी के रास्ते) – गाड़ी संख्या 05585 सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल 06 मार्च से 27 मार्च, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को सहरसा से 17.45 बजे खुलकर 21.00 बजे समस्तीपुर, 23.15 बजे हाजीपुर, दूसरे दिन 00.50 बजे पाटलिपुत्र एवं 05.00 बजे डीडीयू रूकते हुए तीसरे दिन 05.30 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 05586 लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल 08 मार्च से 29 मार्च, 2026 तक प्रत्येक रविवार को लोकमान्य तिलक से 16.35 बजे खुलकर दूसरेे दिन 20.05 बजे डीडीयू, तीसरे दिन 00.05 बजे पाटलिपुत्र, 00.55 बजे हाजीपुर एवं 04.00 बजे समस्तीपुर रूकते हुए 09.00 बजे सहरसा पहुंचेगी । 4. गाड़ी संख्या 04731/ 04732 श्रीगंगानगर- समस्तीपुर- श्रीगंगानगर स्पेशल (मुजफ्फरपुर-हाजीपुर -गोरखपुर-मुरादाबाद के रास्ते) – गाड़ी संख्या 04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल 01 मार्च से 03 मार्च, 2026 तक प्रत्येक रविवार को श्रीगंगानगर से 13.25 बजे खुलकर अगले दिन 14.30 बजे गोरखपुर, 19.22 बजे हाजीपुर रूकते हुए 23.30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल 03 मार्च से 31 मार्च, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को समस्तीपुर से 02.10 बजे खुलकर 03.10 बजे हाजीपुर, 08.15 बजे गोरखपुर रूकते हुए अगले दिन 12.20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी । 5. गाड़ी संख्या 09465/ 09466 अहमदाबाद- दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल – मुजफ्फरपुर-छपरा- लखनऊ- झांसी के रास्ते चलायी जा रही गाड़ी संख्या 09465/66 अहमदाबाद- दरभंगा -अहमदाबाद स्पेशल का परिचालन विस्तार होली स्पेशल के रूप में किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा गाड़ी संख्या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को अपने पुराने समय एवं ठहराव के अनुसार होली स्पेशल के रूप में परिचालित की जाएगी । होली के अवसर पर उपरोक्त स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त और भी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा जिनकी सूचना शीघ्र ही दी जाएगी ।

बिहार, समस्तीपुर

गया जं. के मेजर रिडेवलपमेंट कार्य हेतु प्लेटफॉर्म सं. 2/3 पर 45 दिनों का ब्लॉक के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर–  गया जं. के मेजर रिडेवलपमेंट कार्य हेतु प्लेटफॉर्म सं. 2/3 पर 05.02.2026 से 21.03.2026 तक 45 दिनों का ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया जिनका विवरण निम्नानुसार है –  परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें – 1. दिनांक 05.02.26 से 21.03.26 तक पूर्णिया कोर्ट से खुलने वाली गाड़ी सं. 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस बख्तियारपुर लिंक केबिन-करनौती हाल्ट-राजगीर- तिलैया-पैमार-बंधुआ के रास्ते चलायी जाएगी । 2. दिनांक 05.02.26 से 21.03.26 तक हटिया से खुलने वाली गाड़ी सं. 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस बंधुआ-पैमार-तिलैया-राजगीर-करनौती हाल्ट- बख्तियारपुर लिंक केबिन के रास्ते चलायी जाएगी ।

पटना, बिहार

सही लोग, सही सोच और सामूहिक प्रयास से बिहार में परिवर्तन की लड़ाई जारी रहेगी – प्रशांत किशोर

नया विचार न्यूज़ पटना: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि “सही लोग, सही सोच और सामूहिक प्रयास” के घोषित सिद्धांत के अनुसार बिहार में परिवर्तन की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने आज पटना में समस्तीपुर, नालंदा और शेखपुरा जिले के पार्टी नेताओं, निवर्तमान पदाधिकारियों तथा पूर्व उम्मीदवारों को संबोधित करते हुए यह बात कही। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज कुमार हिंदुस्तानी ने की। पार्टी के प्रवक्ता सैयद मसीह उद्दीन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रशांत किशोर ने बैठक के दौरान जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के पार्टी नेताओं से सीधा संवाद किया तथा संगठन को ठोस और प्रभावी ढांचा प्रदान करने को लेकर उनके विचार विस्तार से सुने। उन्होंने बताया कि संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से प्रशांत किशोर आगामी 24 फरवरी को रोसड़ा, 25 फरवरी को समस्तीपुर, 26 फरवरी को नालंदा तथा 28 फरवरी को शेखपुरा जिले में दिनभर बैठक करेंगे और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा फीडबैक लेंगे। इन बैठकों के दौरान वे जन सुराज अभियान के पदयात्रियों और वाहिनी के सदस्यों से भी संवाद करेंगे तथा बूथ स्तर तक संगठन निर्माण और जनसमस्याओं को लेकर व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे। आज की बैठक में पार्टी के विधान पार्षद आफाक अहमद, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, नरेंद्र प्रसाद मंडल, सरवर अली, जयप्रकाश सिंह, जीतेन्द्र मिश्रा, बिपिन यादव, दिनेश कुशवाहा तथा दीपक कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

बिहार, समस्तीपुर

समस्तीपुर जिले के विकास को मिली नई ऊर्जा: मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत ₹827 करोड़ की योजनाओं का हुआ शिलान्यास एवं उद्घाटन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर |आज समस्तीपुर समाहरणालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द प्रताप सिंह द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान जिले को मिली उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। विकास का महाकुंभ: योजनाओं का विवरण जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री द्वारा समस्तीपुर की जनता के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से कुल ₹827 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी गई है। इन योजनाओं को तीन मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है: नूतन शिलान्यास: भविष्य की जरूरतों को देखते हुए ₹470 करोड़ की लागत वाली 71 नई योजनाओं का शिलान्यास किया गया। उद्घाटन एवं जनसंवाद: जिले में पूर्ण हो चुकी ₹273 करोड़ की लागत वाली 74 योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनसंवाद के माध्यम से सीधा फीडबैक भी प्राप्त किया। कार्यारम्भ: त्वरित विकास के उद्देश्य से ₹84 करोड़ की लागत वाली 43 योजनाओं का कार्यारम्भ तत्काल प्रभाव से कराया गया। मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन और समयसीमा (Timeline) जिलाधिकारी ने जोर देते हुए कहा कि: “माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जो भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिला प्रशासन उन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता पर ले रहा है। प्रशासन ने इन सभी योजनाओं और निर्देशों को एक निर्धारित समयावधि (Strict Timeline) के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। कार्य की प्रगति की नियमित निगरानी की जाएगी ताकि किसी भी स्तर पर विलंब न हो।” प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति इस भव्य कार्यक्रम के दौरान राज्य और केंद्र के नेतृत्व की सक्रिय भागीदारी रही। प्रेस वार्ता में बताया गया कि इस अवसर पर निम्नलिखित व्यक्ति उपस्थित थे: श्री रामनाथ ठाकुर, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री। श्री सम्राट चौधरी एवं श्री विजय कुमार सिन्हा,  उपमुख्यमंत्री, बिहार। श्री विजय चौधरी, मंत्री, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य विभाग। श्री श्रवण कुमार, मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग सह प्रभारी मंत्री, समस्तीपुर जिला। श्रीमती शाम्भवी, सांसद। अश्वमेघ देवी, सदस्य, बिहार विधान मंडल। श्री तरुण कुमार, विधान पार्षद एवं जिले के अन्य  जनप्रतिनिधि। विधि-व्यवस्था एवं प्रशासनिक चाक-चौबंद पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द प्रताप सिंह ने प्रेस को बताया कि मुख्यमंत्री की यात्रा और जनसंवाद कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। संपूर्ण कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और प्रशासन अब विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग कर रहा है।

बिहार, समस्तीपुर

बरौनी और बछवारा के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग हेतु एनआई कार्य, ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुये क्षमता विस्तार हेतु अनेक प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं। इसी क्रम में, पूर्व मध्य रेल पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है । चालू वित्तीय वर्ष में दिसंबर माह तक कुल 127 रूट किमी ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग प्रणाली का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।  इसे आगे बढ़ाते हुये बरौनी और बछवारा के मध्य ऑटोमेटिक ब्‍लॉक सिगनलिंग के कमीशनिंग हेतु 26.02.2026 से 28.01.2026 तक प्रीएनआई तथा 29.01.2026 को एनआई किये जाने के मद्देनजर गाड़ियों का परिचालन रद्द, मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण/रि-शिड्यूलिंग निम्नवत किया जायेगा – परिचालन रद्द की गयी ट्रेनें – 1. बरौनी एवं समस्तीपुर से 26 से 29 जनवरी, 2026 तक खुलने वाली 75239/75240 बरौनी-समस्तीपुर-बरौनी डीएमयू का परिचालन रद्द । मार्ग परिवर्तन – 1. एसएमवीबी से 26 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 22352 एसएमवीबी-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दानापुर-पटना-मोकामा-बेगुसराय के रास्ते चलाई जायेगी। 2. लोकमान्य तिलक से 25 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 12519 लोकमान्य तिलक-अगरतला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दानापुर-पटना-मोकामा-बेगुसराय के रास्ते चलाई जायेगी। 3. न्यू तिनसुकिया से 27 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 15933 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खगड़िया-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर- हाजीपुर के रास्ते चलाई जायेगी। 4. कटिहार से 26 से 29 जनवरी, 2026 तक खुलने वाली 63307 कटिहार-समस्तीपुर पैसेंजर परिवर्तित मार्ग खगड़िया-नरहन-समस्तीपुर के रास्ते चलाई जायेगी। 5. समस्तीपुर से 26 से 29 जनवरी, 2026 तक खुलने वाली 63308 समस्तीपुर-कटिहार पैसेंजर परिवर्तित मार्ग समस्तीपुर-नरहन-खगड़िया के रास्ते चलाई जायेगी। नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें – 1. ग्वालियर से 25, 27 एवं 28 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस रास्ते में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। 2. नई दिल्ली से 28 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल रास्ते में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। 3. डिब्रूगढ़ से 28 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 15909 डिब्रूगढ-लालगढ़ एक्सप्रेस रास्ते में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। 4. आनंद विहार से 26 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 15280 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस रास्ते में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। 5. श्रीमाता वैष्णो देवी, कटरा से 28 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 15656 एसवीडीके-कामाख्या एक्सप्रेस रास्ते में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। 6. सहरसा से 29 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 15279 सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस रास्ते में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। 7. उधना से 25 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 22564 उधना-जयनगर एक्सप्रेस रास्ते में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर, समस्तीपुर

समस्तीपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा को राष्ट्रपति से मिला विशेष सम्मान

रियल टाइम मॉनिटरिंग में देशभर में बनाया उदाहरण नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल, पारदर्शी एवं प्रभावी संचालन के लिए समस्तीपुर के जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा को रियल टाइम मॉनिटरिंग एवं उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए हिंदुस्तान की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान निर्वाचन प्रक्रिया में तकनीक के नवाचारपूर्ण उपयोग, मजबूत निगरानी व्यवस्था, समयबद्ध निर्णय प्रणाली तथा शांतिपूर्ण मतदान एवं मतगणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रदान किया गया। श्री कुशवाहा के नेतृत्व में समस्तीपुर जिले में चुनाव से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि की रियल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित की गई, जिससे किसी भी स्थिति पर तुरंत नियंत्रण एवं त्वरित समाधान संभव हो सका। निर्वाचन आयोग एवं राज्य प्रशासन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि समस्तीपुर मॉडल ने चुनाव प्रबंधन में तकनीक और प्रशासनिक समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसे अन्य जिलों के लिए भी अनुकरणीय माना गया है। इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान से समस्तीपुर जिला ही नहीं, बल्कि बिहार राज्य भी गौरवान्वित हुआ है। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने श्री रोशन कुशवाहा को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

बिहार

PK पटना के गर्ल्स हॉस्टल में हुई लड़की की संदिग्ध मौ”त के मामले में परिजनों से मिलने जहानाबाद पहुंचे, बोले – पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस को नए सिरे से जांच करनी चाहिए

नया विचार न्यूज़ जहानाबाद – जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद आज परिजनों से मिलने उनके गांव पहुंचे। परिजनों से बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि मामले में पुलिस ने जल्दबाजी दिखाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों द्वारा बच्ची के साथ दुराचार की पुष्टि किए जाने के बाद इस पूरे प्रकरण की गंभीरता और बढ़ जाती है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान जांच अधिकारी उन पर दबाव बना रहे हैं और केस वापस लेने की बात कह रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि यदि प्रारंभिक जांच में पुलिस प्रशासन से कोई चूक हुई है तो उसे अविलंब सुधारा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कल पीड़ित परिवार के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलकर निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की जाएगी, ताकि हर हाल में बच्ची को न्याय मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि न्याय नहीं मिला तो जन सुराज संविधान के दायरे में रहकर हर आवश्यक और लोकतांत्रिक कदम उठाएगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज हिंदुस्तानी, वरिष्ठ नेता किशोर कुमार मुन्ना, पूर्व एमएलसी रामबली चंद्रवंशी, अभिराम शर्मा, सुभाष कुमार कुशवाहा, सर्वर अली, ओबैदुर रहमान, कुमार सौरव एवं सैयद मसीहुद्दीन मौजूद रहे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top