Hot News

बिहार

बिहार, समस्तीपुर

कोचिंग स्टॉक की संरक्षा सुनिश्चित करने हेतु समस्तीपुर मंडल में 15 दिवसीय सघन संरक्षा अभियान प्रारंभ

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर।यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में कोचिंग स्टॉकों की संरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 15 दिवसीय सघन संरक्षा अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार अंडरगियर परीक्षण, ट्रेन पार्टिंग की रोकथाम तथा कोचों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपायों पर केंद्रित है। इस अभियान के अंतर्गत एलएचबी, आईसीएफ, वंदे हिंदुस्तान, अमृत हिंदुस्तान, मेमू एवं डेमू कोचों में विशेष रूप से गहन जांच एवं निरीक्षण किया जा रहा है। अभियान के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं: 1. अंडरगियर की गहन जांच: कोचों के अंडरगियर में लगे सभी अवयवों जैसे बोगी, अंडरफ्रेम, फास्टनर्स, पाइप, जॉइंट्स एवं नमी या गंदगी से प्रभावित क्षेत्रों की मानक प्रक्रिया के अनुसार सघन जांच की जा रही है। पिटलाइन/सिकलाइन पर कोचों की वेल्डिंग क्रैक, जंग, फास्टनर्स की कसावट, एक्सल बॉक्स, सस्पेंशन सिस्टम, एयर स्प्रिंग, एयर ब्रेक प्रणाली एवं डब्ल्यूएसपी (WSP) सिस्टम की कार्यशीलता की विशेष जांच की जा रही है। असुरक्षित पाए जाने वाले कोचों को सेवा से पृथक किया जा रहा है। 2. ट्रेन पार्टिंग की रोकथाम: पारंपरिक कोचों में स्क्रू कपलिंग की कसावट एवं थ्रेड्स की स्थिति की जांच की जा रही है। एलएचबी कोचों में सीबीसी (CBC) कपलर की उचित लॉकिंग, स्टिफनर प्लेट्स एवं माउंटिंग बोल्ट्स की स्थिति की जांच की जा रही है। अमृत हिंदुस्तान एवं वंदे हिंदुस्तान कोचों में सेमी-ऑटोमैटिक/सेमी-परमानेंट कपलर्स की सही सेटिंग, टॉर्क मार्किंग एवं डीटीसी में दोनों सिरों पर सीबीसी की जांच सुनिश्चित की जा रही है। 3. कोचों में अग्नि सुरक्षा पर विशेष जोर: पैंट्री कार एवं पावर कार में फायर डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम (FDSS) तथा कोचों में फायर एवं स्मोक डिटेक्शन सिस्टम (FSDS) की कार्यशीलता सुनिश्चित की जा रही है। बैटरियों की स्थिति की जांच, अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता एवं उनकी जांच, वेंट्स एवं जंक्शन बॉक्स की सफाई तथा ज्वलनशील/विस्फोटक पदार्थों के अनधिकृत परिवहन की रोकथाम हेतु आरपीएफ एवं वाणिज्य विभाग के साथ संयुक्त जांच की जा रही है। 4.अधिकारी स्तर पर निरीक्षण: अभियान के दौरान अधिकारी स्तर पर विशेष निरीक्षण किए जा रहे हैं। मंडल एवं मुख्यालय स्तर के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न प्रकार के मेल/एक्सप्रेस, वंदे हिंदुस्तान, अमृत हिंदुस्तान, मेमू एवं डेमू रेकों का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की संरक्षा संबंधी कमी की पहचान कर त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके। इस संबंध में समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कहा कि “यात्रियों की संरक्षा हिंदुस्तानीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 15 दिवसीय इस सघन संरक्षा अभियान के माध्यम से कोचिंग स्टॉकों की सूक्ष्म जांच कर संभावित जोखिमों की पहचान एवं उनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इससे ट्रेन परिचालन और अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय तथा संरक्षा मानकों के अनुरूप सुनिश्चित होगा।”

बिहार, समस्तीपुर

एक जोड़ी ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर अस्थायी ठहराव

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के बोकारो स्टील सिटी एवं मुरी रेलवे स्टेशनों के मध्य स्थित पुनदाग स्टेशन पर आनंद मार्ग धर्म महा सम्मलेन के अवसर 06 जनवरी, 2026 तक निम्नलिखित ट्रेन का 02 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है –  1. गाड़ी सं. 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस 22.05 बजे पुनदाग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और 22.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । 2. गाड़ी सं. 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस 07.55 बजे पुनदाग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और 07.57 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

ताजा ख़बर, बिहार, समस्तीपुर

हाजीपुर स्टेशन पर गर्डर लांचिंग हेतु 24.12.2025 को 03 घंटे का यातायात एवं पावर ब्लॉक के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर –रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता के मद्देनजर सोनपुर मंडल के हाजीपुर स्टेशन पर गर्डर लांचिंग हेतु 24.12.2025 को 12.30 बजे से 15.30 बजे तक 03 घंटे का यातायात एवं पावर ब्लॉक लिये जाने के कारण गाड़ियों का पुर्ननिर्धारण एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा –  पुर्ननिर्धारित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें – 1. गोरखपुर से 24 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर मौर्य एक्सप्रेस अपने पूर्व निर्धारित समय से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर तथा मार्ग में 35 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। 2. जयनगर से 24 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस अपने पूर्व निर्धारित समय से 155 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी। 3. बरौनी से 24 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस अपने पूर्व निर्धारित समय से 135 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी। 4. जोगबनी से 24 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 13211 जोगबनी-दानापुर एक्सप्रेस अपने पूर्व निर्धारित समय से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी। 5. देवरिया से 24 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 75219 देवरिया-सोनपुर पैसेंजर अपने पूर्व निर्धारित समय से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी। 6. थावे से 24 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 18182 थावे-टाटा एक्सप्रेस अपने पूर्व निर्धारित समय से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी। नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें – 1. टाटा से 23 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 18181 टाटा-थावे एक्सप्रेस दानापुर एवं सोनपुर मंडल में 135 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। 2. अमृतसर से 23 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे में 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। 3. नई दिल्ली से 23 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 15566 नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे में 100 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। 4. नई दिल्ली से 23 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे में 50 मिनट एवं सोनपुर मंडल में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। 5. अहमदाबाद से 23 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 19483 अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस दानापुर मंडल में 75 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। 6. दानापुर से 24 दिसम्बर, 2025 को खुलने वाली 15516 दानापुर-नरकटियागंज एक्सप्रेस दानापुर मंडल में 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

बिहार, समस्तीपुर

कटिहार- बरौनी-समस्तीपुर- हाजीपुर-गोरखपुर के रास्ते डिब्रूगढ़ और लखनऊ के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए न्यू तिनसुकिया- गुवाहाटी-कामाख्या-कटिहार- बरौनी-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-गोरखपुर के रास्ते डिब्रूगढ़ और लखनऊ के मध्य गाड़ी सं. 05905/05906 डिब्रूगढ़- लखनऊ-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा । यह स्पेशल डिब्रूगढ़ से 19 दिसम्बर, 2025 को तथा लखनऊ से 23 दिसम्बर, 2025 को 01 फेरे के लिये परिचालित की जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 14 कोच लगाये जायेंगे। गाड़ी सं. 05905 डिब्रूगढ़- लखनऊ स्पेशल 19 दिसम्बर, 2025 को डिब्रूगढ़ से 14.00 बजे प्रस्थान कर न्यू तिनसुकिया- गुवाहाटी-कामाख्या-अलीपुरद्वार के रास्ते 20 दिसम्बर को 18.30 बजे कटिहार, 19.30 बजे नवगछिया, 20.50 बजे खगड़िया, 21.24 बजे बेगूसराय, 21.45 बजे बरौनी जं., 23.25 बजे समस्तीपुर, 21 दिसम्बर को 00.45 बजे मुजफ्फरपुर, 01.50 बजे हाजीपुर, 04.35 बजे छपरा, 05.40 बजे सीवान, 09.10 बजे गोरखपुर, 12.30 बजे गोंडा तथा 14.20 बजे बाराबंकी रूकते हुए 16.30 बजे लखनऊ पहुँचेगी। वापसी में, 05906 लखनऊ-डिब्रूगढ़ स्पेशल 23 दिसम्बर, 2025 को लखनऊ से 23.30 बजे प्रस्थान कर 24 दिसम्बर 08.10 बजे सीवान, 09.30 बजे छपरा, 11.30 बजे हाजीपुर, 12.40 बजे मुजफ्फरपुर, 13.45 बजे समस्तीपुर, 15.25 बजे बरौनी जं., 15.55 बजे बेगूसराय, 16.45 बजे खगड़िया, 18.20 बजे नवगछिया एवं 20.40 बजे कटिहार रूकते हुए 26.12.2025 को 05.30 बजे डिब्रूगढ़ पहुँचेगी।

बिहार, समस्तीपुर

जयनगर–समस्तीपुर खंड में ट्रेन की सीटों को क्षतिग्रस्त करने पर रेलवे सख़्त

कम कोचों के साथ ट्रेन चलानी पड़ सकती है, जिससे यात्रियों की भीड़ और उनकी असुविधा बढ़ेगी नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: समस्तीपुर मंडल के जयनगर–समस्तीपुर रेल खंड में परिचालित 55514 ट्रेन की सीटों को क्षतिग्रस्त करने की घटनाएँ लगातार सामने आ रही हैं। विगत दो महीनों में इस प्रकार की घटना दूसरी बार घटित हुई है, जिसे रेलवे अत्यंत गंभीरता से ले रहा है। विदित हो कि इस तरह की सीटों को क्षतिग्रस्त करने से रेलवे को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। क्षतिग्रस्त कोचों को काटकर मरम्मत हेतु कार्यशाला भेजना पड़ता है, जिसकी मरम्मत का व्यय विभाग को अपने संसाधनों से वहन करना पड़ता है। जो कि एक अतिरिक्त व्यय है।यदि ऐसी घटनाएँ जारी रहीं, तो ट्रेनों का नियमित परिचालन प्रभावित होगा तथा कई बार कम कोचों के साथ ट्रेन चलानी पड़ सकती है, जिससे इन ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ और असुविधा बढ़ेगी। इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा: > “रेल संपत्ति को नुकसान पहुँचाना गंभीर अपराध है। ऐसी हरकतें यात्रियों की सुविधा और ट्रेन परिचालन दोनों के लिए नुकसानदेय हैं। दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत सख़्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें कड़ी सजा और जुर्माने का प्रावधान है। इस प्रकार की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” रेलवे, यात्रियों और आम नागरिकों से अपील करता है कि यदि कोई असामाजिक तत्व रेल संपत्ति को नुकसान पहुँचाते हुए दिखाई दे, तो तुरंत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को 182 या एकीकृत फोन नंबर 139 पर या ऑन-ड्यूटी रेल कर्मचारी को सूचना दें। संभव हो तो संबंधित व्यक्ति का फोटो लेकर समस्तीपुर मंडल के रेल अधिकारियों या RPF को उपलब्ध कराएँ, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

बिहार, समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान लगातार जारी, 5446 मामले में 46.04 लाख का रेल राजस्व 

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर:  समस्तीपुर मंडल द्वारा बिना टिकट/उचित प्राधिकार की यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं ताकि बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को निरूत्साहित किया जा सके । इसी क्रम में दिनांक 09.12.25 को समस्तीपुर मंडल के विभिन्न खण्डों पर सुबह 6.00 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक 16 घंटे तक किला बंदी विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया । इस दौरान अधिकारियों की अलग-अलग टीम, जिसमे लगभग 206 टिकट जाँचकर्मी रेलवे अधिकारी एवं RPF आरपीएफ जवान शामिल थे, स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया जिसमें बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार के कुल 5446 मामलों से जुर्माने के रूप में 46.04 लाख की राशि प्राप्त हुई। इस अभियान के दौरान मंडल के समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि स्टेशनों पर मुख्य रूप से टिकट जांच की गई । इस अभियान में जंक्शन स्टेशन के सभी FOB, प्रवेश/निकास द्वार, प्रतीक्षालय एवं प्लेटफार्मों आदि पर विशेष टिकट चेकिंग दस्ते तैनात किये गये।

बिहार, समस्तीपुर

दरभंगा जंक्शन–आनंद विहार टर्मिनल–दरभंगा जंक्शन के बीच विशेष ट्रेन का परिचालन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर :समस्तीपुर मंडल, पूर्व मध्य रेल द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने तथा बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु 05563/05564 दरभंगा जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल के बीच दो फेरे की विशेष मेल एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है।  ट्रेनों का विवरण: 1. 05563 दरभंगा जंक्शन – आनंद विहार टर्मिनल (विशेष मेल एक्सप्रेस) प्रस्थान की तिथि: 08.12.2025 को 18.15 बजे तथा आनंदविहार आगमन:23.00 बजे। कोच संरचना: सामान्य-3, स्लीपर:7, 2एसी – 2, 3एसी -6, प्रथम एसी – 1 सहित कुल 21 कोच श्रेणी: मेल एक्सप्रेस (TOD) 2. 05564 आनंद विहार टर्मिनल – दरभंगा जंक्शन (विशेष मेल एक्सप्रेस) प्रस्थान (आनंदविहार टर्मिनल): 10.12.2025 को 00.05 बजे। दरभंगा आगमन 23.00। श्रेणी: मेल एक्सप्रेस (TOD) मुख्य ठहराव : समस्तीपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन, छपरा जंक्शन, बनारस, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी, आनंद विहार। • इस ट्रेन से शीतकालीन भीड़ में यात्रा का सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होगा • दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को विशेष रूप से राहत मिलेगी, क्योंकि यह ट्रेन भीड़भाड़ वाले समय में अतिरिक्त सीटें प्रदान करेगी। • समस्तीपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों से प्रत्यक्ष कनेक्टिविटी बढ़ेगी, जिससे यात्रियों की आवाजाही सुगम होगी। • लंबी दूरी की यात्रा में भीड़ नियंत्रण तथा बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित होगा। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि “यात्रियों की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। दरभंगा जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल के लिए चलाई जा रही इस विशेष ट्रेन से त्योहारों और भीड़भाड़ के समय यात्रियों को अत्यधिक लाभ होगा। समस्तीपुर मंडल निरंतर यात्री सुविधाओं के विस्तार एवं सेवा स्तर में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।”

बिहार, समस्तीपुर

दरभंगा एवं पटना से आनंद विहार टर्मिनल के चलेगी स्पेशल ट्रेन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: यात्रियों की सुविधा के लिए दरभंगा एवं पटना से आनंद विहार टर्मिनल के लिए निम्नानुसार स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा: 1. गाड़ी संख्या 05563 दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन दरभंगा से 07 दिसम्बर को 18.15 बजे खुलकर अगले दिन 21.15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुँचेगी । इसी तरह गाड़ी संख्या 05564 आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 09 दिसम्बर को आनंद विहार (ट.)से 00.05 बजे खुलकर 23.00 बजे दरभंगा पहुँचेगी। 2. गाड़ी संख्या 02395 पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन पटना से 07 दिसम्बर को 20.30 बजे खुलकर अगले दिन 15.00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुँचेगी । इसी तरह गाड़ी संख्या 02396 आनंद विहार टर्मिनल-पटना स्पेशल ट्रेन 08 दिसम्बर को 19.00 बजे खुलकर अगले दिन 14.00 बजे पटना पहुँचेगी। 3. संख्या 02309 पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन पटना से 06 एवं 08 दिसम्बर को 20.30 बजे खुलकर अगले दिन 15.00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुँचेगी । इसी तरह गाड़ी संख्या 02310 आनंद विहार टर्मिनल-पटना स्पेशल ट्रेन 07 एवं 09 दिसम्बर को 19.00 बजे खुलकर अगले दिन 14.00 बजे पटना पहुँचेगी ।

बिहार, समस्तीपुर

पूजा विशेष ट्रेनों का परिचालन – यात्रियों की सुविधा हेतु समस्तीपुर मंडल से विशेष व्यवस्था

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– छठ एवं अन्य पर्वों के अवसर पर यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु समस्तीपुर मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से अनेक पूजा विशेष/टाइम ऑफ डिमांड (TOD) ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों के माध्यम से बड़ी संख्या में यात्री अपने गंतव्य स्थानों तक आसानी से पहुँच सकेंगे। दिनांक 10 नवम्बर, 2025 को समस्तीपुर मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों से प्रस्थान करने वाली प्रमुख पूजा विशेष/टी.ओ.डी. ट्रेनों का विवरण निम्नलिखित है – क्रम सं. ट्रेन सं. प्रस्थान स्टेशन गंतव्य स्टेशन निर्धारित प्रस्थान समय मुख्य मार्ग/स्टेशन 1. 09466 दरभंगा (DBG) अहमदाबाद (ADI) 03.00 बजे। समस्तीपुर ,छपरा होकर 2. 05509 सहरसा (SHC) जमालपुर (JMP) 05.15 बजे — 3. 05737 नरकटियागंज (NKE) न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) समय: 07.00 बजे रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, जयनगर, फारबिसगंज होकर। 4. 05506 सहरसा (SHC) पूर्णिया कोर्ट (PRNC) 13.20 बजे — 5. 04313 मुजफ्फरपुर (MFP) ऋषिकेश (YRNK) समय: 14.00 बजे हाजीपुर, छपरा होकर। 6. 04097 हसनपुर (HPO) नई दिल्ली (NDLS) समय: 15.00 बजे समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज, गोरखपुर होकर। 7. 05541 दरभंगा (DBG) यशवंतपुर (YPR) समय: 15.35 बजे समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा होकर। 8. 05579 पूर्णिया (PRNC) आनंद विहार टर्मिनल (ANVT) समय: 16.30 बजे सहरसा, दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज होकर। 9. 04015 सीतामढ़ी (SMI) आनंद विहार टर्मिनल (ANVT) समय: 16.30 बजे रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर होकर। 10. 04449 दरभंगा (DBG) नई दिल्ली (NDLS) समय: 18.15 बजे समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा होकर। 11. 05516 सहरसा (SHC) ललिग्राम र (LLP) समय: 18.30 बजे — 12. 05289 मुजफ्फरपुर (MFP) हदसपर(HDP) समय: 19.25 बजे मुजफ्फरपुर, डीडीयू होकर। 13. 09032 जयनगर (JYG) उधना (UDN) समय: 23.00 बजे दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर होकर। 14. 09068 जयनगर (JYG) उधना (UDN) समय: 23.30 बजे दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर होकर। रेल प्रशासन द्वारा सभी स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा, सुगम चढ़ने-उतरने की व्यवस्था, प्लेटफॉर्म पर भीड़-नियंत्रण, सूचना प्रसारण व्यवस्था, पेयजल एवं स्वच्छता की विशेष निगरानी की जा रही है।

बिहार, समस्तीपुर

सरायरंजन में सीएम नीतीश का आगमन कल, सभी तैयारियां पूरी, करेंगे चुनावी सभा को संबोधित 

नया विचार न्यूज सरायरंजन। प्रखंड के नरघोघी स्थित स्पोर्ट्स मैदान में गुरुवार की दोपहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्थानीय जदयू प्रत्याशी सह राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी के नामांकन के पश्चात एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस संबंध में प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद ने बताया कि जदयू प्रत्याशी के नामजदगी के पर्चे दाखिल करने से लेकर मुख्यमंत्री की चुनावी सभा तक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनसभा के लिए तैयार पंडाल में करीब 18 हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी। वहीं जनसभा में करीब 30 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। जदयू प्रत्याशी विजय कुमार चौधरी के नामजदगी के पर्चे दाखिल करने के बाद सीएम नीतीश कुमार गुरुवार की दोपहर करीब 12:30 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ.दिलीप जायसवाल,जदयू सांसद संजय कुमार झा सहित कई अन्य राज्य स्तरीय नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। कहा कि कार्यकर्ता मैदान में उतरने को पूरी तरह तैयार है, और मुख्यमंत्री की सभाएं चुनावी माहौल को एक नई दिशा देंगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए इस बार फिर से बहुमत की प्रशासन बनाएगी।  

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top