Hot News

बिहार

बिहार, समस्तीपुर

मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दिन शहर के ट्रैफिक व्यवस्था में की गई बदलाव

नया विचार समस्तीपुर : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समस्तीपुर ने शनिवार की संध्या प्रेस कॉन्फ्रेंस कर  मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा कार्यक्रम को लेकर समस्तीपुर के ट्रैफिक प्लान में बदलाव की जानकारी मीडिया कर्मियों को दिया है  जो निम्न प्रकार है। रूट डायवर्जन प्लान (नोट-गाडी चाहनों का परिचालन सुबह 09.00 बजे से सध्या 06.000 बजे पुर्णत प्रतिबंधित रहेगी) 1 . कल्याणपुर चौक-दरभंगा से पूसा एवं बेगुसराय जाने वाली वाहन को ताजपुर होते हुए अपने गंतव्य स्थल के लिए प्रस्थान करेगे। 2 .विशनपुर चौक रोसडा से आने सभी भाडी वाहनो को विसनपुर से दलसिंहसराय की ओर प्रस्थान करेगी। 3 . मुसरीघरारी चौराहा-दरभंगा जानेवाली वाहन को ताजपुर होते हुए अपने अपने गंतव्य स्थल के लिए प्रस्थान करेगें। किसी प्रकार के व्यवसायिक वाहन का परिचालन बंद रहेगा। 4 .ताजपुर सुभाष चौक-समस्तीपुर आने वाली वाहन को ताजपुर होते हुए अपने अपने गंतव्य स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। किसी प्रकार के व्यवासायिक वाहन का परिचालन बंद रहेगा। (समस्तीपुर नगर क्षेत्र का आंतरिक ट्रैफिक प्लान) सुबह 09.00 से संध्या 04.00 बजे तक चरपहिया, तीनपहिया वाहन पुर्णतः बंद रहेगी 1 . मसरीघरारी से आने वाली छोटी वाहनो का परिचालन समस्तीपुर शहर के लिए बारह पत्थर मोड से होते हुए एस०सी०एस०टी थाना डी०आर०एम०चौक से स्टेशन की ओर थानेश्वर स्थान से ऑभरब्रीज के नीचे से ताजपुर रोड जा सकेगी 2 .मुख्यमंत्री के समाहरणालय मे आगमन के उपरांत दो पहिया वाहनो को रेलवे ऑभरब्रीज से ताजपुर की ओर जा सकेगे। 3 . मगरदही से आनेवाली वाहने बहादुरपुर होते हुए रेलवे कॉसिग होते हुए मुसरीघरारी की ओर जा सकेंगे। नोट-एम्बुलेंन्स एवं फायर विग्रेड व अन्य आपाताकालीन वाहन का रास्ता  दिया जायेगा।

अपराध, बिहार, समस्तीपुर

बिथान में सीएसपी संचालक से हुई लुट काण्ड में पुलिस अनुसंधान जारी अपराधी पकड़ से बाहर

नया विचार समस्तीपुर : आज शनिवार दिन समय करीब 11:15 बजे बिथान थाना अन्तर्गत फुशहो-बरदौनी मार्ग के बीच सीएसपी संचालक नवीन कुमार पे०- राजेश साहू सा०-उजान वार्ड नं-09 थाना-बिथान, जिला-समस्तीपुर का एक मोटरसाईकिल पर सवार 03 अज्ञात अपराधकर्मियों से रूपये छीनने के कम मे हाथापाई हुई। इसी कम में अपराधकर्मियों के द्वारा सीएसपी संचालक नवीन कुमार को गोली मार दी गई एवं उनसे रूपये लेकर फरार हो गये। उक्त घटना की सूचना मिलते ही बिथान थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँची एवं ग्रामीणों के सहयोग से घायल को इलाज हेतू बेगूसराय भेजा गया। पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर गहनता से जाँच कर रही है। FSL टीम एवं DIU टीम को सूचना दी गई है। आस-पास के सी०सी०टी०वी० फूटेज खंगाले जा रहे हैं। विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। घायल पीडित वर्तमान में खतरे से बाहर हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया हैं और पुलिस अधीक्षक महोदय, समस्तीपुर घटनास्थल के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

ताजा ख़बर, बिहार

बीपीएससी छात्रों की मांगों को लेकर जन सुराज का प्रतिनिधिमंडल बिहार के राज्यपाल से मिला

नया विचार पटना –  आज जन सुराज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल, पार्टी अध्यक्ष मनोज हिंदुस्तानी के नेतृत्व में राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचा। राज्यपाल से मुलाकात के बाद मनोज हिंदुस्तानी ने मीडिया से बातचीत की और बताया कि हमने छात्रों के आंदोलन से संबंधित सारी बातों से अवगत कराया उन्होंने हमारी बातों को ध्यान से सुना और हमारे ज्ञापन को शुरू से अंत तक अच्छे से पढ़ा। राज्यपाल ने हमसे सबसे पहला सवाल किया कि प्रशांत जी की तबियत कैसी है। हमने उन्हें बताया कि वह ICU में थे और अभी उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। लेकिन अभी भी उनका अनशन जारी है। यह सुनने के बाद महामहिम राज्यपाल जी ने अपील की, प्रशांत किशोर अपना अनशन तोड़ दें।  उन्होंने आगे कहा जहां तक हमारी और छात्रों की मांगों का सवाल था, राज्यपाल जी ने कहा कि ये मांगे जायज़ लगती हैं और छात्रों के शिष्टमंडल को मुख्यमंत्री से मिलवाया जा सकता है। लेकिन उन्होंने प्रशांत किशोर के स्वास्थ को मद्देनजर रखते हुए उन्हें अनशन तोड़ने की अपील की। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी अध्यक्ष मनोज हिंदुस्तानी, किशोर कुमार, सरवर अली, सीताराम यादव, ललन यादव, एन.पी मंडल, अरविंद सिंह शामिल थें।

ताजा ख़बर, बिहार

जीरो टॉलरेंस पर बिहार पुलिस, 32 लाख रुपये की वसूली मामले में SHO गिरफ्तार, ड्राइवर फरार

  नया विचार सारण– बिहार के सारण जिले में पुलिस महकमे में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है. जिसके बाद सारण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार को 32 लाख रुपये की अवैध वसूली के आरोप में हिरासत में ले लिए है. साथ ही चालक अनिल कुमार सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. क्या है मामला ? दरअसल यह घटना 10 जनवरी 2025 की है, जब रोहन कुमार नामक व्यक्ति 64 लाख रुपए लेकर कारोबार के लिए मुजफ्फरपुर जा रहा था. तभी मकेर थाने की पुलिस गाड़ी ने उसे रेवा घाट के पास रोक लिया और शराब होने की सूचना है कहकर वाहन की जांच करने लगे. जांच के दौरान बैग में रखे रुपए को बैग समेत अपने पुलिस वाहन में रख लिया और फिर उन्हें गांव की ओर ले गए. जहां धमकी देते हुए कहा कि तुम सब को गांजा और शराब के केस में फंसा देंगे और उनसे एक बैग जिसमें 32 लाख रुपए थे, उसे अपने पास रख लिया और एक बैग उन्हें वापस कर दिया. तत्काल कार्रवाई इस घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत इसकी शिकायत की. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मढ़ौरा से इसकी जांच कराई. जांच में आरोप सही पाए गए. जिसके बाद सारण पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है. गिरफ्तार पुलिसकर्मियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

ताजा ख़बर, बिहार

राजगीर के बिहार खेल विश्वविद्यालय को UGC से मिली मान्यता, शुरू होंगे तीन नए कोर्स

नया विचार पटना- राजगीर स्थित बिहार स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) से औपचारिक मान्यता मिल गई है. यह उपलब्धि राज्य के स्पोर्ट्स और शिक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगी. यूजीसी से मान्यता मिलने के बाद अब विश्वविद्यालय 2025-26 सत्र के लिए शारीरिक शिक्षा और स्पोर्ट्स विज्ञान में स्नातक और डिप्लोमा/स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडी) जैसे शैक्षणिक पाठ्यक्रम शुरू कर सकेगा. शैक्षणिक सत्र 2025-26 से प्रस्तावित पाठ्यक्रम • स्पोर्ट्स कोचिंग में डिप्लोमा/ स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PGD): इस पाठ्यक्रम से छात्रों को दो या तीन प्रमुख स्पोर्ट्सों में विशेषज्ञता हासिल करने का मौका मिलेगा. •योग में डिप्लोमा/ स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PGD): यह पाठ्यक्रम योग को प्रोत्साहित करने और व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया जाएगा. •4 वर्षीय बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (B.P.Ed.) कोर्स भी शुरू किया जाएगा. जो राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) से अनुमोदन के अधीन होगा. स्पोर्ट्स संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा यूनिवर्सिटी के कुलपति के अनुसार बिहार स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय का उद्देश्य शारीरिक शिक्षा और स्पोर्ट्स विज्ञान के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करना है. यह विश्वविद्यालय न केवल छात्रों को शैक्षणिक योग्यता प्रदान करेगा बल्कि उन्हें स्पोर्ट्सों में भी सशक्त बनाएगा. साथ ही इन पाठ्यक्रमों के शुरू होने से बिहार में स्पोर्ट्स संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और खिलाड़ियों एवं छात्रों को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाले अवसरों के लिए सशक्त बनाया जा सकेगा.

ताजा ख़बर, बिहार

तेजस्वी को ‘DK-TAX’ का ‘मामा-साला टैक्स’ से मिला जवाब, मंत्री अशोक चौधरी ने राजद का दौर याद दिलाया

नया विचार पटना- बिहार की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के ‘डीके टैक्स’ वसूली के आरोपों पर शनिवार को बिहार प्रशासन के मंत्री अशोक चौधरी ने जोरदार पलटवार किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले अशोक चौधरी ने राजद शासनकाल की ओर इशारा करते हुए कहा, “लालू यादव और तेजस्वी यादव चरवाहा विद्यालय वाले हैं, जिनके राज में मामा टैक्स और साला टैक्स चलता था.” ‘डीके टैक्स’ के आरोप पर क्या बोले अशोक चौधरी तेजस्वी यादव ने हाल ही में आरोप लगाया था कि बिहार में रिटायर्ड अधिकारियों के सहारे प्रशासन चलाई जा रही है और ‘डीके टैक्स’ वसूला जा रहा है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में अनुभवी और ईमानदार अधिकारियों की टीम काम कर रही है. उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा, “बिहार में विकास की रफ्तार को देखकर वे परेशान हैं। यही कारण है कि वे अनर्गल आरोप लगा रहे हैं.” प्रगति यात्रा से तेजस्वी की नाराजगी अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान जो घोषणाएं की गईं, उन्हें कैबिनेट में तुरंत मंजूरी दी गई. इससे बिहार विकास की ओर अग्रसर है. उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव और उनके समर्थक इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि बिहार में सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं.” राजद शासनकाल में ‘मामा-साला टैक्स’ का आरोप अशोक चौधरी ने लालू-राबड़ी शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि उस दौर में रंगदारी टैक्स, अपहरण, और अन्य अपराधों के साथ मामा टैक्स और साला टैक्स जैसी चीजें आम थीं. उनका इशारा सीधे लालू यादव के साले साधु यादव और सुभाष यादव की ओर था, जिनके खिलाफ उस समय कई विवादित आरोप लगे थे. चौधरी ने कहा, “नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने उन काले दिनों से छुटकारा पाया है.” बिहार की नेतृत्व में फिर छिड़ी जंग यह विवाद बिहार की नेतृत्व में बढ़ते तनाव को दर्शाता है. जहां एक ओर राजद प्रशासन पर भ्रष्टाचार और अनुभवहीनता के आरोप लगा रही है, वहीं जदयू-भाजपा गठबंधन ने तेजस्वी यादव को उनके बयानों पर आड़े हाथों लिया है. बिहार में चुनावी सियासत के बीच इन आरोप-प्रत्यारोपों ने नई बहस को जन्म दे दिया है. अब देखना यह है कि इस विवाद का आगे क्या रुख होता है.

ताजा ख़बर, बिहार

सीएम नीतीश कुमार ने दरभंगा को दी 2000 करोड़ की सौगात, 180 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

नया विचार दरभंगा – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को अपनी प्रगति यात्रा के क्रम में दरभंगा पहुंचे. जहां उन्होंने वृहद आश्रय गृह और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सहित 2000 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. सीएम ने इस दौरान जीविका दीदियों और टोला सेवकों से भी मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए. कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विशेष हेलीकॉप्टर से सिंहवाड़ा प्रखंड के हिंदुस्तानी पहुंचे और वृहद आश्रय स्थल का उद्घाटन कर प्रगति यात्रा की शुरुआत की. जिसके बाद उन्होंने सिमरी के चांदसार में मत्स्य विपणन किट एवं मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्यों से मुलाकात की तथा पंचायत प्रशासन भवन परिसर में सात निश्चय से संबंधित विभिन्न योजनाओं का अवलोकन एवं निरीक्षण किया. जीविका दीदी और टोला सेवकों से की मुलाकात सीएम ने मध्य विद्यालय सिमरी स्थित केजीबीवी के भवन का भी उद्घाटन किया तथा पोषण वाटिका का निरीक्षण किया. जिसके बाद मुख्यमंत्री ने सिमरी उच्च विद्यालय के परिसर में रिमोट के माध्यम से विभागीय योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया तथा विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया तथा जीविका दीदी, टोला सेवक, विकास मित्र आदि से मुलाकात की. जाम की समस्या पर विशेष ध्यान यात्रा के दौरान सीएम ने दरभंगा को अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय बस पड़ाव के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव का निरीक्षण किया और कई निर्देश दिए. इसके बाद उन्होंने हराही तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया. शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए उन्होंने दोनार चौक का निरीक्षण किया और कर्पूरी चौक पर जाम की समस्या के समाधान के लिए डिजाइन का अवलोकन किया.

ताजा ख़बर, पटना, बिहार

गांधी सेतु पर चलती बस में लगी आगः गाड़ी हाजीपुर से पटना आ रही थी; 40 यात्री थे सवार, शीशा तोड़कर निकले बाहर

नया विचार पटना – पटना में गांधी सेतु पुल पर 40 यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार यात्री शीशा तोड़कर बाहर निकले। घटना के बाद सेतु पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मामले की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। बस जलकर राख हो गई। गाड़ी हाजीपुर से पटना आ रही थी। घटना गांधी सेतु पुल पर पिलर नंबर-14 के पास की है। मामले की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। बस जलकर राख हो गई। गाड़ी हाजीपुर से पटना आ रही थी। घटना गांधी सेतु पुल पर पिलर नंबर-14 के पास की है। कोई जानी नुकसान नहीं, सभी सुरक्षित हैं गंगा ब्रिज थाना प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। चलती गाड़ी के इंजन में अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने सूझबूझ से काम लिया। गाड़ी को रोकर सभी लोगों को उतरने को कहा। जैसे-तैसे लोग बाहर निकले। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

ताजा ख़बर, बिहार

केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में तीसरी बार मिली दोगुनी राशि

नया विचार पटना– केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में राज्य को जुलाई 2024 से प्रतिमाह 8,960 करोड़ की राशि मिल रही है.केंद्र प्रशासन ने वर्ष 2025 में इस राशि को दोगुना कर 17,403 करोड़ कर दिया है.शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री-सह- वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्र ने उत्तर प्रदेश के बाद बिहार को अधिकतम राशि उपलब्ध करायी है.केंद्रीय करों में राज्य के हिस्सा के रूप में तीसरी बार दोगुनी राशि मिली है.उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार प्रकट किया. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस राशि से बिहार में आधारभूत संरचना के निर्माण एवं कल्याणकारी योजनाओं को गति मिलेगी.उल्लेखनीय है कि केंद्रीय करों में राज्य के हिस्सा के रूप में देय करों में अतिरिक्त राशि का समायोजन प्रति वर्ष मात्र मार्च में किया जाता था.

ताजा ख़बर, बिहार

सीएम नीतीश कुमार आज आएंगे दरभंगा

नया विचार दरभंगा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को प्रगति यात्रा पर दरभंगा आएंगे। इसके मद्देनजर तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई है। मुख्यमंत्री पटना से सुबह 10.40 बजे हेलीकाप्टर से भराठी हेलीपैड पहुंचेंगे। 11.25 बजे सिमरी उच्च विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय विभागीय योजनाओं का रिमोट से शिलान्यास, लोकार्पण करेंगे और विभागीय स्टाल का निरीक्षण करेंगे। इसी परिसर में जीविका दीदी, टोला सेवक और विकास मित्र आदि से मुलाकात करेंगे। वहां से 11.50 बजे सड़क मार्ग से दरभंगा प्रस्थान करेंगे। यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 1. 55 बजे समाहरणालय में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top