Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Numerology: प्यार और दोस्ती में हमेशा धोखा खाते हैं इस मूलांक के लोग, दिखावा करना नहीं होता पसंद

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र में हर संख्या की अपनी खास विशेषता होती है. इसी शास्त्र के सहारे व्यक्ति के जन्म की तारीख से व्यक्ति का स्वभाव, हाव भाव, चरित्र और भविष्य की सटीक जानकारी निकाल सकते हैं. लेकिन सबसे पहले जन्म की तारीख से मूलांक की गणना की जाती है, जो कि 1 से लेकर 9 तक की संख्याओं के बीच होता है. हर मूलांक का अपना एक ग्रह स्वामी होता है. ऐसे में आज हम उस मूलांक की बात करने वाले हैं, जो कि दिमाग की बजाय दिल से सोचना पसंद करते हैं. यह भी पढ़ें- Numerology: प्यार के मामले में बदनसीब लेकिन शादी के लिए खुशनसीब होते हैं इस तारीख में जन्में लोग यह भी पढ़ें- Numerology: नेतृत्व में कामयाब होते हैं इस मूलांक के लोग, कूट-कूट के भरा होता है नेता के गुण जानें मूलांक जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 की तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 निकलता है. इन लोगों का ग्रह स्वामी केतु होता है. ऐसे में आइए इन लोगों के स्वभाव और चरित्र के बारे में जानते हैं. भावुक होते हैं ये लोग अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 7 में जन्मे लोगों का ग्रह स्वामी केतु होने की वजह से ये लोग दिमाग के बजाय दिल से सोचते हैं. यही वजह है कि ये लोग बहुत ही भावुक होते हैं. प्यार में मिलता है धोखा दिल से काम करने की वजह से इस मूलांक के लोगों को प्यार और दोस्ती में धोखा मिलने की संभावना ज्यादा रहती है. साथ ही ये लोग छोटी-छोटी बातों को दिल पर ले लेते हैं, जिसकी वजह से छोटी बात भी बहुत बड़ी हो जाती है. इसी वजह से इनसे लोग दूर होने लगते हैं. दिखावा करना नहीं होता पसंद इस मूलांक में जन्मे लोग प्यार में डूब जाते हैं, लेकिन दिखावा करना पसंद नहीं करते हैं. हालांकि इन लोगों का प्रेम संबंध ज्यादा दिन तक नहीं टिकता है. ये लोग शादीशुदा जिंदगी में बहुत सुखी रहते हैं. इनका संबंध भाई-बहनों से बहुत अच्छा रहता है. इन लोगों से होती है अच्छी बॉन्डिंग इन तारीखों में जन्मे लोगों की कई मूलांक के व्यक्तियों से बनती है. लेकिन ज्यादातर मूलांक 4 वाले लोगों से अच्छी बॉन्डिंग होती है. इसके अलावा, शादी या प्रेम के लिए मूलांक 2 वाले लोगों से बहुत जमती है. यह भी पढ़ें- Numerology: इन तारीख को जन्मे लोगों की हो सकती है दो-दो शादी, लव लाइफ में हो जाते हैं फेल Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Numerology: प्यार और दोस्ती में हमेशा धोखा खाते हैं इस मूलांक के लोग, दिखावा करना नहीं होता पसंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Healthy vegetable Recipes For Kids: अपने बच्चे को सब्जी खाने का शौक लगाएं, इन मजेदार ट्रिक्स से

Healthy vegetable Recipes For Kids: सब्जियों में बहुत सारे पौष्टिक तत्त्व होते हैं जो शरीर को बढ़ने और स्वस्थ रखने में बहुत जरुरी होते हैं. लेकिन शिशु अक्सर हरे सब्जियों को खाना बिलकुल पसंद नहीं करते. ऐसे में उनके बढ़ती उम्र में उन्हें इन सब्जियों की बहुत जरुरी होती है. अगर आपका बच्चा भी सब्जी के नाम से ही भागता है और आपको उसे सब्जी खिलाने में बहुत परेशानी होती है तो हम आपके लिए लेकर आएं हैं कुछ ऐसी डिश जिसमें आप सब्जी मिलाकर अपने बच्चों को आसानी से खिला सकती हैं और वे भी स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन का आनंद ले सकते हैं. वेज लोडेड पिज्जा अगर आपके शिशु सब्जी नहीं खाते हैं तो आप उन्हें घर पर बनाया हुआ वेज लोडेड पिज्जा खिला सकती है. इसमें आप भरपूर मात्रा में सब्जी जैसे टमाटर, मशरुम, शिमला मिर्च, प्याज, डालकर बनाएं. इससे आपका बच्चा आराम से पौष्टिक सब्जियों को खा लेगा और इसके साथ ही उन्हें पिज्जा का स्वाद भी मिलेगा जो कि बच्चों को बहुत पसंद आता है. सब्जी के पकोड़े सब्जी के पकोड़े बहुत क्रिस्पी और हेल्दी होते है. बच्चों को भी यह बेहद टेस्टी लगते हैं और वे बहुत पसंद से इसे खाते हैं. इसलिए अगर आपका बच्चा सब्जी बिल्कुल नहीं खाता तो आप इसके पकौड़े बनाकर खिला सकती है.आप इसमें विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उपयोग कर सकती हैं जैसे कि गाजर, गोभी, और शिमला मिर्च. इससे पकौड़े न केवल स्वादिष्ट होंगे बल्कि पौष्टिक भी होंगे. वेजिटेबल नूडल्स और वेजिटेबल सैंडविच नूडल्स बच्चों को पसंद आने वाला एक खास डिश है. इसे हेल्दी बनाते हुए आप इसमें पौष्टिक सब्जियों को ऐड कर सकती हैं. सैंडविच बच्चों को बहुत टेस्टी लगते हैं. इसलिए आप सैंडविच में सब्जियों को डालकर बच्चों को आसानी से खिला सकती हैं. आप इसमें अलग अलग तरह की सब्जियों का उपयोग कर सकती हैं जैसे कि टमाटर, खीरा, पत्ता गोभी और शिमला मिर्च. इससे सैंडविच न केवल स्वादिष्ट होंगे बल्कि पौष्टिक भी होंगे. इनपुट : शुभ्रा लक्ष्मी Also Read : Nariyal ke Laddu Recipe: स्वादिष्ट नारियल के लड्डू बनाएं घर पर,बाजार जैसे स्वाद के लिए फॉलो करें यह रेसिपी The post Healthy vegetable Recipes For Kids: अपने शिशु को सब्जी खाने का शौक लगाएं, इन मजेदार ट्रिक्स से appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड में ऑनर किलिंग : नाबालिग की हत्या कर सेप्टिक टैंक में डाला, 8 दिन बाद सिरकटी लाश को नदी किनारे दफनाया

Honor Killing in Jharkhand: झारखंड में ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया है. परिजनों ने पहले नाबालिग लड़की की गला दबाकर हत्या की. फिर उसके शव को 8 दिन तक सेप्टिक टैंक में छिपाकर रखा. बाद में मृतका के शव को नदी किनारे ले गये और उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया. उसके धड़ को नदी किनारे बालू के नीचे गाड़ डाला. इतना ही नहीं, इतने बड़े कांड को अंजाम देने के बाद हत्यारे खुद इसका सनहा दर्ज करवाने के लिए थाने भी पहुंच गयी. पुलिस ने जांच शुरू की, तो इस रूह कंपा देने वाले मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने मृतका के पिता और उसके 2 भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका का सिर अब तक बरामद नहीं हुआ है. युवक से फोन पर बात करने से नाराज भाई ने लड़की को मार डाला दिल दहला देने वाली ऑनर किलिंग की यह घटना कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र में हुई है. ब्रह्मटोली में रहने वाली 17 साल की निभा कुमारी किसी युवक से फोन पर बात कर रही थी. इससे नाराज उसके परिजनों ने गला दबाकर उसको मौत के घाट उतार दिया. निभा कुमारी के पिता मदन पांडेय (73) और उसके 2 भाईयों नीतीश पांडेय (36) और ज्योतिष कुमार पांडेय (20) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल साइकिल, बोरा और टांगी बरामद किये पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त साइकिल, बोरा, टांगी और मृतका के सिर के बाल जब्त किये हैं. पुलिस ने बताया कि नाबालिग की हत्या करने के बाद पिता और भाईयों ने शव को करीब 8 दिन तक घर में ही निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में गाड़कर रखा़ फिर शव को यहां से निकालकर नदी किनारे ले गये और उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया. धड़ को बालू में गाड़ दिया. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें एसपी ने किया रूह कंपा देने वाली ऑनर किलिंग का खुलासा कोडरमा के एसपी अनुदीप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस रूह कंपा देने वाली घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि मरकच्चो थाना क्षेत्र के ब्रह्मटोली में एक नाबालिग लड़की के लापता होने की सूचना मिली थी. नाबालिग के भाई ने 5 फरवरी को थाने में आवेदन दिया था. कांड संख्या 7/25 दर्ज करके पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी देते एसपी व अन्य पुलिस पदाधिकारी. पीछे तीनों आरोपी. फोटो : नया विचार 12 फरवरी को पंचखेरो नदी के तट पर मिला था शव एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम लापता नाबालिग की खोजबीन कर ही रही थी कि 12 फरवरी को पंचखेरो नदी के जमुनिया घाट के किनारे बालू में गड़े एक शव के बारे में पता चला. जांच-पड़ताल की गयी, तो मालूम हुआ कि यह वही लड़की है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. परिजनों को शव की पहचान करने के लिए बुलाया गया. निभा के परिजनों ने शव को पहचानने से इंकार कर दिया. लगातार पूछताछ में उलझे परिजन, हुआ ऑनर किलिंग का खुलासा एसपी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को लापता लड़की के घर पर नये सेप्टिक टैंक के निर्माण की जानकारी मिली. मृत लड़की के परिजनों से बार-बार पूछताछ की गयी. लगातार पूछताछ के दौरान मृतका के परिजन अपने ही जवाब में उलझते गये और अंत में उन्हें यह स्वीकार करना पड़ा कि उन्होंने ही निभा कुमारी की हत्या की है और उसके शव को नदी किनारे ले जाकर गाड़ दिया. सेप्टिक टैंक से पुलिस ने मृतका के सिर के बाल भी बरामद किये एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर शव को ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल की गयी साईकिल, बोरी, टांगी पुलिस की टीम ने बरामद की. हत्या करने के बाद शव को जिस सेप्टिक टैक में छिपाया गया था, वहां से मृतका के सिर के बाल भी बरामद किये गये. इसी निर्माणाधीन भवन के सेप्टिक टैंक में छिपाकर 8 दिन तक रखा था निभा का शव. फोटो : नया विचार हत्या करने के बाद थाने में दर्ज कराया सनहा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में मृतका के भाई ज्योतिष कुमार पांडेय ने बताया कि उसकी बहन किसी लड़के से बात करती थी़ उसे कई बार उससे बात करने से रोका गया. डांट-फटकार लगायी गयी थी. 2 फरवरी को उसकी बहन उसी लड़के से बात कर रही थी. इससे वह नाराज हो गया और बहन की गला दबाकर हत्या कर दी. शव को छिपाने की नियत से सेफ्टी टैंक में गाड़ दिया. छोटी बहन की हत्या करने के बाद भाई ने थाने में दर्ज कराया सनहा बहन की हत्या करने और शव को छिपाने के बाद थाने में उसके लापता होने का सनहा भी दर्ज कराया. सनहा दर्ज होने के बाद पुलिस की जांच तेज हो गयी थी. साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसके पिता ने 10-11 फरवरी की रात को सेप्टिक टैंक से शव को निकाला और पंचखेरो नदी के जमुनिया घाट के किनारे ले गये. यहां मृतका के पिता ने अपनी बेटी के सिर का सिर काट दिया. उसके धड़ को नदी किनारे बालू में गाड़ दिया. एसपी ने बताया कि फिलहाल मृतका का सिर बरामद नहीं हुआ है. आशंका जतायी जा रही है कि जंगली जानवर नाबालिग लड़की के सिर को खा गये होंगे़ हालांकि पुलिस मृतका का सिर बरामद करने की कोशिश कर रही है. जांच अभी जारी है. इसे भी पढ़ें विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला, हवलदार से हथियार छीनने का प्रयास, देखें Video Jharkhand News: धनबाद के कतरास में BCCL कर्मी का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस कौन हैं झारखंड कांग्रेस के नये प्रभारी के राजू? राहुल गांधी के माने जाते हैं बेहद करीबी The post झारखंड में ऑनर किलिंग : नाबालिग की हत्या कर सेप्टिक टैंक में डाला, 8 दिन बाद सिरकटी लाश को नदी किनारे दफनाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nariyal ke Laddu Recipe: स्वादिष्ट नारियल के लड्डू बनाएं घर पर,बाजार जैसे स्वाद के लिए फॉलो करें यह रेसिपी

Nariyal ke Laddu Recipe: नारियल का लड्डू एक स्वादिष्ट और पारंपरिक मिठाई है जो हर किसी को बहुत पसंद आती हैं. स्वादिष्ट होने के साथ ही नारियल में मौजूद प्रोटीन, फाइबर जैसे न्यूट्रिएंट्स इसे  हेल्दी भी बनाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं की बाजार में मिलने वाले नारियल के लड्डू को घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है. नारियल का लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ ही इसकी खुशबू आपके पूरे घर में महक उठेगी. फिर आपको कुछ मीठा खाने का मन हो या कोई मेहमान आने वाले हो आप इसे तैयार कर सकते हैं. इसके लिए हम आपके लिए लेकर हैं नारियल के हेल्दी और टेस्टी लड्डू बनाने की आसान रेसिपी. सामग्री 1 कप नारियल का बुरादा 1 कप चीनी 1/2 कप घी 1/4 चम्मच इलायची पाउडर 1/4 चम्मच केसरड्राई फ्रूट्स विधि नारियल भूनें : नारियल का लड्डू तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गरम करें और इसमें नारियल का बुरादा डालें. इसके बाद मध्यम आंच पर 5 मिनट तक इसे अच्छे से भूनें. जब नारियल का रंग सुनहरा हो जाये तो नारियल निकाल लें. ड्राई फ्रूट्स फ्राई करें :अब बचे हुए घी में अपना मन पसंदीदा ड्राई फ्रूट डालकर कुछ सेकंड के लिए फ्राई करें. इसके बाद ड्राई फ्रूट को भी निकाल लें और आंच बंद कर दें. चीनी डालें : अब एक दूसरे पैन में चीनी और 1/2 कप पानी डालें और इसे मध्यम आंच पर गरम करें.चीनी को अच्छी तरह से घुलने दें और एक स्थिरता आने तक पका लें. चीजें मिलाएं : अब भूनें हुए नारियल के बुरादे को चीनी के घोल में डाल दें. इसके बाद इलायची पाउडर, केसर, फ्राई किये हुए ड्राई फ्रूट्स को मिला दें. फिर एक दो मिनट तक पकाने के बाद आंच बंद कर दें. लड्डू बनाएं :आंच बंद करने के बाद हल्के हाथों से मिश्रण को लड्डू का आकार दें. ध्यान रखें कि मिश्रण गरम ही रहना चाहिए ताकि आपका लड्डू का आकार अच्छे से बन पाए. नारियल के लड्डू तैयार हैं और इन्हें आप 5 से 7 दिनों तक स्टोर कर सकते हैं. इन्हें एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें और जब भी आपको पसंद हो इन्हें परोसें. इनपुट : शुभ्रा लक्ष्मी Also Read : Moong Dal Halwa Recipe : घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मुंग दाल हलवा, यहां जानें आसान रेस्पी Also Read : Dhokla recipe : नाश्ते के लिये परफेक्ट है स्वादिष्ट और स्पंजी ढोकला, यहां जानें बनाने की आसान रेसिपी Also Read : Bengali Biryani Recipe : घर में ऐसे बनाएं कोलकाता की स्वादिष्ट बंगाली बिरयानी, हर कोई लेगा चटखारे The post Nariyal ke Laddu Recipe: स्वादिष्ट नारियल के लड्डू बनाएं घर पर,बाजार जैसे स्वाद के लिए फॉलो करें यह रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Name Personality: किस्मत के धनी होते हैं इस अक्षर के लोग, खुद की शर्तों पर पसंद करते है जीना

Name Personality: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की माने तो बहुत हद तक व्यक्ति के जीवन और स्वभाव पर नाम का प्रभाव पड़ता है. नाम व्यक्ति की पहचान को निर्धारित करने के साथ कार्य और पर्सनालिटी पर गहरी छाप छोड़ने का काम करता है, क्योंकि जन्म की तारीख और समय के आधार पर ही शिशु के नाम का पहला अक्षर निर्धारित किया जाता है. ऐसे में व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से ही उसके स्वभाव और गहरे राज को पता लगाया जा सकता है. ऐसे में आज हम उस अक्षर वाले नाम की बात करने वाले हैं, जिनको कभी दुख नसीब नहीं होता है. ये लोग किस्मत के साथ धन के मामले में बहुत खुशनसीब माने जाते हैं. यह भी पढ़ें- Name Personality: इन 4 अक्षर वाले लोग होते हैं बहुत खुशकिस्मत, पैसों का लगा रहता है अंबार यह भी पढ़ें- Name Personality Traits: P नाम वाले लोगों की होती है खास पर्सनालिटी, जानें अपना स्वभाव किस्मत के धनी होते हैं इस अक्षर के लोग नाम ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर अंग्रेजी का A होता है, वे किस्मत के बहुत धनी होते हैं. ये लोग स्वभाव से बहुत ईमानदार होते हैं. किसी भी काम को पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ करते हैं. हालांकि, सफलता पाने के लिए इन्हें कठिन परिश्रम की दरकार होती है. इसके अलावा, इन लोगों के अचानक धन लाभ होने की उम्मीद ज्यादा रहती है. नेतृत्व क्षमता A अक्षर वाले लोगों में नेतृत्व क्षमता कूट-कूट कर भरा होता है. दूसरों को अपने अधीन कर काम करवाना बहुत पसंद होता है. ये लोग दूसरों के बनाए नियमों पर चलने के बजाय अपना खुद का नियम बनाना पसंद होता है. इस क्षेत्र में होते हैं सफल A अक्षर वाले लोगों के करियर की बात करें, तो इन लोगों में अध्यापक, शोधार्थी, उद्यमी और व्यापारी होने के गुण बहुत ज्यादा होते हैं. इन्हें टीम लीड करना बहुत पसंद होता है. होते हैं बहुत आत्मविश्वासी जिन लोगों का नाम A अक्षर से शुरू होता है, वे बहुत आत्मविश्वासी होते हैं. इन्हें अपनी शर्तों के अनुसार जीवन जीना पसंद होता है. हर परिस्थिति में ढलने की कला इस अक्षर के नाम वाले लोग किसी भी चीज को लेकर बहुत जल्द पहल नहीं करते हैं. लेकिन परिस्थितियों के हिसाब से ये अपने आपको ढाल लेते हैं. इसी वजह से ये लोग इन लोगों के प्रति लोग ज्यादा आकर्षित होते हैं. यह भी पढ़ें- Personality Test: नाम के पहले अक्षर से जानें व्यक्ति का स्वभाव, कैसे होते हैं A, B, C, D, E अक्षर के नाम वाले लोग Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Name Personality: किस्मत के धनी होते हैं इस अक्षर के लोग, खुद की शर्तों पर पसंद करते है जीना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur News: हाथ में हथकड़ी, पुलिस की जीप… कस्टडी में युवक ने बनाई रील, पुलिस ने लिया एक्शन

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक आरोपी ने पुलिस की गाड़ी में बैठकर ही रील बना ली. खास बात यह रही कि उसके हाथ में हथकड़ी लगी हुई थी, लेकिन उसने बेखौफ होकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया. इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं. नया विचार वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं करता है. कैसे बना वीडियो, कौन है आरोपी?   मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र का दावा किया जा रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी पुलिस की गाड़ी में बैठा हुआ है और बड़े ही स्टाइल में अलग-अलग पोज दे रहा है. उसने हरियाणवी गाने के साथ इस वीडियो को एडिट किया और फिर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. यही नहीं, वीडियो में आरोपी पानी पीते हुए भी नजर आ रहा है. उसके साथ गाड़ी में कुछ अन्य युवक भी बैठे हुए हैं, लेकिन अभी तक उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है.    सिटी एसपी ने दिए जांच के आदेश   इस पूरे मामले पर सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी उन्हें मिली है और मामले की जांच कराई जा रही है. यह पता लगाया जाएगा कि यह वीडियो कब बना और कैसे बना. साथ ही, अगर किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.  ALSO READ: Indian Railways: बेतिया से इस दिन चलेगी हिंदुस्तान गौरव ट्रेन, तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम समेत 5 प्रसिद्ध मंदिरों के कराएगी दर्शन The post Muzaffarpur News: हाथ में हथकड़ी, पुलिस की जीप… कस्टडी में युवक ने बनाई रील, पुलिस ने लिया एक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi News: ‘दिल्ली लूटने वालों को मिलेगी सजा’, सचदेवा बोले- AAP सरकार के सभी घोटालों की होगी जांच

Delhi News: भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “पिछली दिल्ली प्रशासन के सारे कुकृत्य खत्म होने जा रहे हैं और सजा भी उसी के अनुसार दी जाएगी. चाहे शीश महल हो, शराब घोटाला हो, जल बोर्ड घोटाला हो, पैनिक बटन घोटाला हो, राशन कार्ड घोटाला हो या मोहल्ला क्लीनिक घोटाला हो. दिल्ली को लूटने का काम करने वाले हर व्यक्ति को सजा मिलेगी. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.” दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने धमाकेदार जीत दर्ज की दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने धमाकेदार जीत दर्ज. 27 साल के बाद दिल्ली की सत्ता में बीजेपी की वापसी हुई है. बीजेपी को कुल 48 सीटों पर जीत मिली, तो लगातार तीन बार प्रशासन बनाने वाली आम आदमी पार्टी को केवल 22 सीटों से ही संतोष करना पड़ा. दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला. यह भी पढ़ें: Sheesh Mahal : अरविंद केजरीवाल के शीशमहल की होगी जांच, CVC ने दिया आदेश केजरीवाल के ‘शीशमहल’ की होगी जांच : भाजपा केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने दिल्ली प्रशासन के लोक निर्माण विभाग को 6, फ्लैगस्टाफ रोड बंगले के विस्तार के लिए संपत्तियों के कथित विलय और इसके अंदरूनी हिस्से पर हुए खर्च की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया है. हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को यह बात कही. बीजेपी ने कथित भ्रष्टाचार के कारण इस बंगले को ‘शीशमहल’ करार दिया है. इसमें अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में 2015 से पिछले साल अक्टूबर के पहले सप्ताह तक रहे थे. रोहिणी से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक ने सीवीसी को दी गई अपनी पहली शिकायत में आरोप लगाया कि केजरीवाल ने 40,000 वर्ग गज (आठ एकड़) भूमि पर एक भव्य महल का निर्माण करने के लिए भवन नियमों का उल्लंघन किया. The post Delhi News: ‘दिल्ली लूटने वालों को मिलेगी सजा’, सचदेवा बोले- AAP प्रशासन के सभी घोटालों की होगी जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कुंभ से लौट रहे बुजुर्ग की मौत, मचा कोहराम

Bihar News: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के पश्चिमी गुमटी के समीप शुक्रवार की मध्य रात्रि ट्रेन से गिरकर कुंभ से लौट रहे बुजुर्ग की मौत हो गई. घटना को लेकर लोगों बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मच रही. सूचना पाकर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को वहां से उठाकर थाने ले आई. जानकारी के अनुसार मृतक नारायणपुर थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव वार्ड नंबर 10 निवासी स्व.देवकी सिंह के 66 वर्षीय पुत्र देव कुमार सिंह है और पेशे से किसान थे. मृतक देव कुमार सिंह मृतक के बेटे ने क्या बताया मृतक के बेटे शंभू सिंह ने बताया कि वह 10 फरवरी को घर से अकेले कुंभ नहाने के लिए प्रयागराज गए थे. शुक्रवार की शाम वह प्रयागराज से ट्रेन से वापस आरा लौट रहे थे. इसी बीच शुक्रवार की मध्य रात्रि आरा स्टेशन के पश्चिमी गुमटी के समीप ट्रेन से गिर पड़े, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. इसके बाद रेल पुलिस द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल सूचना पाकर परिजन शनिवार की सुबह आरा स्टेशन पहुंचे. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. मृतक देव कुमार सिंह के परिवार में पत्नी कमला देवी और चार पुत्र संजय सिंह, शंभू सिंह,महेश सिंह एवं धनेश सिंह है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी कमला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें: दामाद ने ससुर को ही कर लिया किडनैप, कर रहा था यह मांग, जानें पूरा मामला The post Bihar News: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कुंभ से लौट रहे बुजुर्ग की मौत, मचा कोहराम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विदेश यात्रा पर निकलने से पहले कर लें ये जरूरी काम, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान!

International Travel Insurance: विदेश यात्रा का सपना हर किसी का होता है, लेकिन इसके साथ कुछ अनदेखे जोखिम भी जुड़े होते हैं. यात्रा के दौरान सामान का गुम होना, मेडिकल इमरजेंसी या फ्लाइट कैंसिलेशन जैसी समस्याएं आपकी विदेश यात्रा को प्रभावित कर सकती हैं. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय यात्रा बीमा आपकी वित्तीय और मानसिक सुरक्षा सुनिश्चित करता है. सही पॉलिसी का चुनाव करके आप अपनी यात्रा को बेफिक्र और सुरक्षित बना सकते हैं. कहीं आपने विदेश यात्रा शुरू करने से पहले अंतरराष्ट्रीय यात्रा बीमा नहीं कराया है, तो आपको बड़ा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. अंतरराष्ट्रीय यात्रा बीमा क्यों है जरूरी विदेश यात्रा एक रोमांचक अनुभव होता है, लेकिन इसमें कई अनिश्चितताएं भी शामिल होती हैं. सामान का खो जाना, फ्लाइट डिले, मेडिकल इमरजेंसी जैसी समस्याएं कभी भी आ सकती हैं. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय यात्रा बीमा आपको वित्तीय और मानसिक सुरक्षा प्रदान करता है. अगर आप बिना बीमा के यात्रा करते हैं, तो सामान की हानि, मेडिकल इमरजेंसी या अन्य आकस्मिक घटनाओं से निपटना मुश्किल हो सकता है. सामान में देरी और नुकसान के मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान सामान खोने या देरी होने की घटनाएं आम हैं. इसके कुछ मुख्य कारण हैं. ओवरबुकिंग या वजन सीमाएं: एयरलाइंस कभी-कभी उड़ानों में ओवरबुकिंग करती हैं या लोड बैलेंसिंग के कारण कुछ बैग्स हटा दिए जाते हैं. इससे सामान देर से पहुंच सकता है या गुम हो सकता है. मौसम की गड़बड़ी: तूफान, भारी बर्फबारी या अन्य मौसम की गड़बड़ियां उड़ानों में देरी कर सकती हैं, जिससे सामान को सही समय पर डिलीवर करने में बाधा आती है. एयरपोर्ट की भीड़: त्योहारों और पीक ट्रैवल सीजन में एयरपोर्ट पर भीड़ अधिक होती है, जिससे सामान की गड़बड़ी की संभावना बढ़ जाती है. गलत लेबलिंग या मिसहैंडलिंग: मानवीय त्रुटियां, जैसे गलत लेबल लग जाना या बैग का गलत डेस्टिनेशन पर भेजा जाना, सामान खोने का बड़ा कारण बन सकता है. विदेश यात्रा में ऐसे मदद करता है अंतरराष्ट्रीय यात्रा बीमा विलंबित सामान के लिए कवरेज: अगर आपका सामान तय समय पर नहीं पहुंचता है, तो आपकी पॉलिसी आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए मुआवजा देती है. खोए हुए सामान के लिए मुआवजा: अगर आपका सामान पूरी तरह से खो जाता है, तो आपकी पॉलिसी उसके बदले मुआवज़ा प्रदान कर सकती है. इसमें कपड़े, व्यक्तिगत वस्तुएं और इलेक्ट्रॉनिक्स भी शामिल हो सकते हैं. आपातकालीन सहायता सेवाएं: कुछ बीमा पॉलिसियां विलंबित सामान की स्थिति में जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराने की सुविधा भी देती हैं. क्षतिग्रस्त सामान का कवरेज: अगर आपका सामान यात्रा के दौरान क्षतिग्रस्त हो जाता है, तो बीमा पॉलिसी मरम्मत या प्रतिस्थापन की लागत को कवर करती है. विदेश यात्रियों के लिए मल्टी-ट्रिप ट्रैवल इंश्योरेंस क्यों बेहतर है? सालभर की सुरक्षा: अगर आप हमेशा विदेश यात्रा करते हैं, तो मल्टी-ट्रिप इंश्योरेंस आपके सभी ट्रिप्स को एक ही पॉलिसी में कवर करता है. लागत-प्रभावी समाधान: हर बार नया बीमा खरीदने की बजाय एक मल्टी-ट्रिप पॉलिसी लेना अधिक सस्ता और सुविधाजनक होता है. व्यापक कवरेज: इसमें फ्लाइट कैंसिलेशन, सामान की सुरक्षा और मेडिकल इमरजेंसी जैसे कई पहलू शामिल होते हैं. ऐसे कर सकते हैं बीमा क्लेम एयरलाइन को तुरंत रिपोर्ट करें: अगर आपका सामान गुम हो गया है, तो एयरलाइन को इसकी रिपोर्ट करें और शिकायत संख्या प्राप्त करें. आवश्यक दस्तावेज एकत्र करें: बोर्डिंग पास, सामान क्लेम टिकट और किसी भी जरूरी खरीदारी की रसीदें सुरक्षित रखें. अपने बीमाकर्ता से संपर्क करें: अपनी स्थिति के बारे में बीमा प्रदाता को सूचित करें. अधिकांश बीमाकर्ताओं की 24/7 हेल्पलाइन होती है. क्लेम फॉर्म सबमिट करें: बीमा कंपनी के दावे वाले फॉर्म को भरकर, आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें और सबमिट करें. फॉलो-अप करें: यदि आपका क्लेम प्रोसेस हो रहा है, तो समय-समय पर बीमा कंपनी से अपडेट लेते रहें. इसे भी पढ़ें: अमेरिकी सेना में LGBTQ समुदाय के लोगों की भर्ती बंद, जानें आगे क्या होगा बीमा खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें सामान देरी कवरेज: यह सुनिश्चित करें कि आपकी पॉलिसी विलंबित सामान के लिए उचित मुआवजा देती है. खोए हुए सामान का मुआवजा: पॉलिसी की शर्तें पढ़ें और महंगे सामानों की कवरेज लिमिट को समझें. 24/7 ग्राहक सहायता: सुनिश्चित करें कि बीमा कंपनी किसी भी इमरजेंसी में तुरंत सहायता प्रदान करती है. आपातकालीन सेवाएं: ऐसी पॉलिसी चुनें जो जरूरत पड़ने पर जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराने की सुविधा देती हो. इसे भी पढ़ें: बिहार के भागलपुर में ही क्यों हो रही पीएम मोदी की बड़ी सभा? सम्राट चौधरी ने बताया अगली बार कहां आएंगे प्रधानमंत्री The post विदेश यात्रा पर निकलने से पहले कर लें ये जरूरी काम, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गोपालगंज में KCC लोन के नाम पर किसानों से बड़ा फर्जीवाड़ा, अब विजिलेंस से जांच की उठी मांग

Bihar News: गोपालगंज में केसीसी लोन के नाम पर भूमिहीन किसानों के साथ की गई धोखाधड़ी की निगरानी से जांच कराने की मांग तेज हो गई है. बैकुंठपुर के पूर्व विधायक व जदयू के प्रदेश प्रवक्ता मंजीत कुमार सिंह ने शनिवार को डीएम प्रशांत कुमार सीएच व सदर एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार को लिखित शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने इस धोखाधड़ी की निष्पक्ष जांच कराने व दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. पूर्व विधायक ने निगरानी से जांच कराने की मांग की पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि वर्ष 2008 में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने धोखाधड़ी कर किसानों के नाम पर फर्जी एलपीसी व जमीन की रसीद का प्रयोग कर केसीसी की राशि निकाल ली थी. इस राशि के बाद अब इन भूमिहीन किसानों को नोटिस भेजकर राशि जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है. मंजीत कुमार सिंह ने डीएम व एसडीएम से किसानों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने व इस पूरे फर्जीवाड़े की जांच राज्य प्रशासन के निगरानी विभाग से कराने की मांग की है. एसडीएम ने सीओ से मांगी रिपोर्ट एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है. एसडीएम ने सिधवलिया सीओ से रिपोर्ट मांगी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि जिन किसानों के नाम पर केसीसी की राशि निकाली गई है, वे वास्तव में भूमिहीन हैं या नहीं. साथ ही सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक से भी रिपोर्ट मांगी गई है. जांच की मांग तेज बता दें कि सिधवलिया प्रखंड के काशी टेंगराही, मोहम्मदपुर और कुशहर पंचायत के दर्जनों भूमिहीन किसानों के नाम पर किसान क्रेडिट कार्ड के तहत बैंक से फर्जी तरीके से पैसे निकालकर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया है. इस मामले में अब जांच की मांग तेज हो गई है. ये भी पढ़ें: पटना-गोरखपुर वंदे हिंदुस्तान ट्रेन को लेकर आई बड़ी जानकारी, इस दिन से शुरू होगा परिचालन क्या है मामला अनिल तिवारी ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक करवाती शाखा से वर्ष 2008 में 25 हजार का केसीसी लोन लिया था. वर्ष 2014 में इसे जमा किया. तत्कालीन प्रबंधक ने पासबुक पर क्लोज लिख दिया. इसके बाद अनिल कुमार तिवारी निश्चिंत हो गए. अब उन्हें लीगल नोटिस भेजकर 1.63 लाख रुपये जमा करने का आदेश दिया गया है. यह मामला जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां सुनवाई के लिए लंबित है. राजन कुमार ने 2003 में बथना कुट्टी ग्रामीण बैंक से 18,000 रुपये का केसीसी लोन लिया था. 2009 में जब वह लोन जमा करने गया तो ब्रांच मैनेजर ने बताया कि उसका लोन खेती के लिए है. यूपीए प्रशासन ने इसे माफ कर दिया है. यह कर्जमाफी योजना में शामिल है. कुछ दिनों बाद उसे नो ड्यूज मिलेगा. वह कुछ दिनों तक नो ड्यूज के लिए गया. उसे भरोसा दिया गया कि बाद में मिल जाएगा. 2025 में उसे 1.04 लाख रुपये का नोटिस मिला. अब पूरा परिवार टेंशन में है. ये भी पढ़ें: Bihar Crime: दामाद ने ससुर को ही कर लिया किडनैप, कर रहा था यह मांग, जानें पूरा मामला The post गोपालगंज में KCC लोन के नाम पर किसानों से बड़ा फर्जीवाड़ा, अब विजिलेंस से जांच की उठी मांग appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top