Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अंग्रेजी बनी जी का जंजाल! बाबर आजम की भारी बेइज्जती, हर्शेल गिब्स ने कहा- अंग्रेजी नहीं आती उसको 

Babar Azam: पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी अक्सर अंग्रेजी बोलने की वजह से ट्रोल हो जाते हैं. उनको भाषा की समझ होने के बावजूद इसे सही तरह से कम्यूनिकेट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज खान इंग्लैंड में 2019 विश्व कप के दौरान विराट कोहली को जवाब देते हुए कहा था कि My answer also same, nothing different (मेरा जवाब भी वही है, कुछ अलग नहीं है). इस पर न जाने कितनी ही मीम बने. लेकिन बीती बात पर हर्शेल गिब्स ने नया तड़का लगाया है, इस बार निशाना बने हैं, बाबर आजम. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम की अंग्रेजी बोलने की क्षमता पर हमला किया है. उन्होंने साथ ही कहा कि भाषा की बाधा दूसरों के लिए उनसे संवाद करना कठिन बनाती है. एक प्रशंसक के सवाल का जवाब देते हुए, जिसने गिब्स से बाबर को उनके खराब फॉर्म के दौरान बल्लेबाजी की कुछ सलाह देने के लिए कहा था, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने सुझाव दिया कि बाबर का खराब कम्यूनिकेशन स्किल दूसरों के लिए विचार व्यक्त करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. पाकिस्तान ने 13 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका को 353 रन चेज करके हरा दिया था. इस बात की तारीफ करते हुए गिब्स ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “आज पाकिस्तान ने शानदार तरीके से लक्ष्य का पीछा किया, जब गेंद बड़ी होती है तो वह खूबसूरत होती है.” इसी ट्वीट पर बाबर एक प्रशंसक ने ट्वीट किया, “हे गिब्स, बाबर आजम को कुछ सुझाव देने के बारे में क्या ख्याल है, जैसा आपने 2021/2022 में कराची किंग्स के साथ पीएसएल के दौरान किया था? मुझे लगता है कि वह इस बार आपके हस्तक्षेप से इनकार नहीं करेंगे.” जिस पर गिब्स ने जवाब दिया, “बाबर के साथ भाषा एक समस्या है… जैसा कि आप जानते हैं कि उसकी अंग्रेजी बहुत अच्छी नहीं है, इसलिए उसे अपनी बात समझाना मुश्किल है.” Language is an issue with babar .. as you know his English isn’t great so it’s difficult to get points across to him — Herschelle Gibbs (@hershybru) February 12, 2025 इस बीच, पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल का मानना ​​है कि बाबर से पारी की शुरुआत कराने से उनका आत्मविश्वास और टीम संयोजन खराब हो रहा है. फॉर्म से जूझ रहे बाबर रन बनाने की अपनी प्यास बुझाने में नाकाम रहे और 10(23) रन बनाकर ड्रेसिंग रूम लौट गए. कामरान को लगता है कि मौजूदा लाइनअप के कारण बाबर का आत्मविश्वास और टीम संयोजन प्रभावित हो रहा है. हालांकि दूसरे मैच में उन्होंने ठीक ठाक शुरुआत की, लेकिन अपनी पारी को वे आगे नहीं बढ़ा पाए और 29 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि इस पारी में उन्होंने 10 रन बनाते ही विराट कोहली का सबसे तेज 6000 रन बनाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.   भारी न पड़े ओवर कांफिडेंस! चैंपियंस ट्रॉफी से पहले तीन वार्म-अप मैच स्पोर्ट्सेगा पाकिस्तान और हिंदुस्तान एक भी नहीं Video: पाकिस्तान में किंग का जलवा, गूंज रहा ‘मैं हूं विराट कोहली’, ‘आरसीबी जिंदाबाद’ का नारा The post अंग्रेजी बनी जी का जंजाल! बाबर आजम की भारी बेइज्जती, हर्शेल गिब्स ने कहा- अंग्रेजी नहीं आती उसको  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sheesh Mahal : अरविंद केजरीवाल के शीश महल की होगी जांच, CVC ने दिया आदेश

Sheesh Mahal : सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (CVC) ने अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास की जांच के आदेश दिए है. CPWD द्वारा एक रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के बाद 6 फ्लैगस्टाफ बंगले (पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का निवास) के जीर्णोद्धार की जांच के आदेश दिए गए. बीजेपी ने पूरे चुनाव के दौरान इस बंगले को शीश महल कहकर, केजरीवाल पर हमला किया था. री-कंस्ट्रक्टेड बंगला 2015 से अक्टूबर 2024 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल का आधिकारिक निवास था. उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों पर बीजेपी की आलोचना के बाद पद से इस्तीफा देने के बाद इसे खाली कर दिया था. The post Sheesh Mahal : अरविंद केजरीवाल के शीश महल की होगी जांच, CVC ने दिया आदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हाय रे आशिक मिजाज शिक्षक! छात्रा को GF बनाने का दिया खुला ऑफर, बोले गुरुदक्षिणा में एकलव्य ने अंगूठा दिया तुम… 

Bihar News: किशनगंज से शिक्षक और छात्र के बीच के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां के एक प्रशासनी स्कूल के आशिक मिजाज शिक्षक ने सारी मर्यादाओं को पार करते हुए 12वीं की छात्रा के साथ अश्लील बातें की है. छात्रा ने आरोप लगाया कि टीचर फोन कर उससे गंदी बातें करते हैं. कहते हैं कि तुम मेरी गर्लफ्रेंड बन जाओ. आरोपी शिक्षक ने इसके लिए एकलव्य का उदाहरण भी दिया. पूरा मामला कोचाधामन प्रखंड स्थित प्लस टू किसान उच्च विद्यालय सिंघाड़ी से जुड़ा हुआ है.  एकलव्य का दिया उदाहरण मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी टीचर विकास कुमार ने कथित तौर पर एक छात्रा से अपनी गर्लफ्रेंड बनने का प्रस्ताव दिया. शिक्षक ने महाहिंदुस्तान के एकलव्य की कहानी का उदाहरण देते हुए छात्रा को यह प्रस्ताव दिया. टीचर ने कहा एकलव्य ने अपने गुरु द्रोणाचार्य को खुश करने के लिए अपनी अंगुली काट दी थी. अगर एकलव्य अपनी अंगुली दे सकता था तो क्यों नहीं छात्रा उसकी गर्लफ्रेंड बन सकती है. शिक्षक ने यह भी ऑफर दिया कि इसके बाद वे दोनों सिलीगुड़ी यात्रा पर भी जा सकते हैं. ग्रामीणों में आक्रोश शिक्षक पर आरोप है कि उसने कई बार छात्रा को फोन किया और प्रस्ताव देकर परेशान किया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिक्षक ने पहले भी इस तरह की हरकत स्कूल की एक स्त्री सहकर्मी के साथ किया था. सहकर्मी को भी इसी तरह का प्रस्ताव दिया था, जिसके बाद वह स्त्री अब उसी शिक्षक की पत्नी बन चुकी है. वहीं इस मामले के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर धरना प्रदर्शन भी दिया. वहीं मामले में डीईओ नासिर हुसैन ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को जांच पूरी कर रिपोर्ट तलब की है. साथ ही आरोपी टीचर विकास कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. डीईओ नासिर हुसैन ने नया विचार से बात करते हुए बताया कि आरोपी शिक्षके के खिलाफ जांच की जा रही है. दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी. ALSO READ: Teacher Transfer: इस समय शुरू होगी शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग, प्रक्रिया में किया गया ये बड़ा बदलाव The post हाय रे आशिक मिजाज शिक्षक! छात्रा को GF बनाने का दिया खुला ऑफर, बोले गुरुदक्षिणा में एकलव्य ने अंगूठा दिया तुम…  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के इस रूट की ये ट्रेनें रविवार को रहेंगी कैंसिल, कई ट्रेनें लेट चलेंगी, चेक करें पूरी जानकारी…

बिहार की कई ट्रेनें इन दिनों विलंब से आ रही हैं जबकि कई ट्रेनों को रद्द भी किया जा रहा है. महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ अब भी थमने का नाम नहीं ले रही. जिसका असर ट्रेनों की रफ्तार पर भी दिख रहा है. अब बिहार में भागलपुर-साहिबगंज रूट पर कई ट्रेनें 16 फरवरी यानी रविवार को कैंसिल रहेगी. इसकी वजह कुछ और है. सब-वे निर्माण के लिए ट्रैफिक व पावर ब्लॉक की योजना रेलवे ने बनायी है. जिसे लेकर कुछ ट्रेनों को रद्द तो कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. भागलपुर-साहिबगंज रेलरूट पर होगा काम भागलपुर-साहिबगंज रेलरूट पर कहलगांव से पहले घोघा व लैलख ममलखा स्टेशनों के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर-8 व करणपुरटो व महाराजपुर स्टेशनों के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 52 के बदले सब-वे का निर्माण किया जाना है. जिसे लेकर रेलवे ने 16 फरवरी को भागलपुर-साहिबगंज-बरहरवा सेक्शन में 6 घंटे का ट्रैफिक व पावर ब्लॉक की योजना बनायी गयी है. इस दौरान रविवार को कई ट्रेनों का परिचालन बाधित रहेगा. ALSO READ: Photos: पटना जंक्शन पर नहीं थम रहा सैलाब, AC बोगी में भी घुस रही भीड़, टॉयलेट-खिड़की पर भी कब्जा इन ट्रेनों को रद्द किया गया, कई ट्रेनें लेट से चलेंगी… रविवार को ट्रेन नंबर 73420 भागलपुर-साहिबगंज पैसेंजर व 53411- 53412 बरहरवा-साहिबगंज-बरहरवा पैसेंजर रद्द रहेगी. वहीं, 53416-53415 जमालपुर-साहिबगंज-जमालपुर पैसेंजर 16 फरवरी को कहलगांव में शॉर्ट टर्मिनेट की जायेगी. इसके अलावा, 53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर रामपुरहाट से 4 घंटे पुनर्निर्धारित की जायेगी. वहीं 53022 साहिबगंज-अजीमगंज पैसेंजर 16 फरवरी को 16:30 बजे साहिबगंज से रवाना होगी. विक्रमशिला शुक्रवार को रद्द, कई ट्रेनें लेट चल रहीं इधर, महाकुंभ यात्रियों की भीड़ के कारण शुक्रवार को कई ट्रेनें बिहार लेट पहुंची. शुक्रवार को राजधानी एक्सप्रेस तीन घंटे लेट से पटना आयी जबकि श्रमजीवी एक्सप्रेस चार घंटे लेट रही. संपूर्ण क्रांति भी आधे घंटे लेट से आयी वहीं विक्रमशिला एक्सप्रेस को रद्द ही करना पड़ा. मगध और ब्रह्मपुत्र मेल भी दो घंटे लेट रही. वहीं रेलवे ने कई कुंभ स्पेशल ट्रेनें 15 फरवरी से और बढ़ा दी है. The post बिहार के इस रूट की ये ट्रेनें रविवार को रहेंगी कैंसिल, कई ट्रेनें लेट चलेंगी, चेक करें पूरी जानकारी… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

MahaKumbh 2025: चुपके से महाकुंभ स्नान के लिए घर से निकली धनबाद की ये वृद्ध महिला आज दिखेंगी राष्ट्रीय टीवी पर

रांची : महाकुंभ करने केˆ बाद सोशल साइट्स से वायरल हुई धनबाद बैंकमोड़ विकास नगर की 89 वर्षीय वृद्धा तारामती चौरिसया एक निजी चैनल में दिखेगी. स्नान केˆ बाद तारामती कुंभ में ही थी कि टीवी चैनल वालों ने उनके परिजनों से संपर्क साधा. इसके बाद उन्हें अपने चैनल के बहुचर्चित डांस एपिसोड में आमंत्रित किया और दिल्ली में स्थित अपने स्टूडियो ले गये. संभावना है कि शनिवार को इसे एक नेशनल टीवी चैनल में प्रसारित किया जायेगा. 14 जनवरी को ही निकल गयी थी प्रयागराज के लिए धनबाद की रहने वाली तारामती की पुत्रवधू सीमा चौरिसया ने नया विचार को बताया कि उनकी सास घर से बिना किसी को बताये महाकुंभ स्नान केˆ लिए 14 जनवरी को प्रयागराज गयी थी. वहां से उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. इसकेˆ बाद एक चैनल वाले ने तारामती को दिल्ली बुलाया. चैनल के स्टूडियो में फिल्म सुपरस्टार मिथुन चक्रवती€, डांस कोरियो ग्राफर गीता कपूर और रेमो डिसूजा व फिल्म मलाइका अरोड़ा केˆ साथ चैंपियन का टशन एपीसोड का कुछ हिस्सा फिल्मांकन केˆ बाद आज ही लौट कर आयी है. सीमा के अनुसार यह एपीसोड शनिवार या रविवार को प्रसारित होगा. धनबाद की समाचारें यहां पढ़ें तारामती चौरिसया पांच वर्ष की उम्र से ही जा रही है कुंभ तारामती चौरिसया ने बताया कि वह कुंभ जाने की बात अपने घर पर अपनी पोती खुशी को चुपके से बतायी. महाकुंभ में स्नान के लिएˆ वह 14 जनवरी को ही निकली थी. वह पांच वर्ष‹ की उम्र से लगातार लगभग सभी महाकुंभ स्नान के लिए जाती रही है’. बचपन में अपने माता पिता केˆ साथ गयी थी. इसके बाद जाने के लिए कोई साथ नहीं मिला तो वह अकेले ही महाकुंभ स्नान के लिए जाती रही है. राष्ट्रीय टीवी में जाने से उनके परिजन में बेहद खुश हैं. बहू ने बताया कि फिल्म स्टार्स काफी आत्मीयता से मिले. Also Read: Jharkhand News: झारखंड समेत कई राज्यों में सक्रिय रहने वाले अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, दर्ज हैं 31 मामले The post MahaKumbh 2025: चुपके से महाकुंभ स्नान के लिए घर से निकली धनबाद की ये वृद्ध स्त्री आज दिखेंगी राष्ट्रीय टीवी पर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

GATE Exam 2025: आज से शुरू हो रही है गेट परीक्षा, पढ़ लें ये सभी नियम, वरना बाद में पछताएंगे

GATE Exam 2025: आईआईटी रुड़की 15 और 16 फरवरी, 2025 को विभिन्न टेस्ट पेपर्स के लिए गेट 2025 परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी – सुबह (सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक) और दोपहर (दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक)। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार परेशानी से बचने के लिए गेट परीक्षा के दिन के निर्देश और शेड्यूल यहाँ पढ़ लें वरना बाद में पछताना पड़ेगा। गेट 2025 परीक्षा से जुड़ी सभी गाइडलाइन यहां दी गई हैं, उम्मीदवार यहां से सभी गाइडलाइन्स पढ़ सकते हैं गेट परीक्षा 2025: किस दिन है किस विषय की परीक्षा गेट 2025 परीक्षा तिथियां टेस्ट पेपर 15 फरवरी, 2025 (शनिवार) मॉर्निंग CY, AE, DA, ES, और PI 15 फरवरी, 2025 (शनिवार) – दोपहर EC, GE, XH, BM, और EY 16 फरवरी, 2025 (रविवार) – मॉर्निंग CE1, GG, CH, PH, और BT 16 फरवरी, 2025 (रविवार) – दोपहर CE2, ST, XE, XL, और MN गेट परीक्षा 2025 परीक्षा के दिन याद रखें ये महत्वपूर्ण बातें उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में अपना एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान पत्र लाना चाहिए. उम्मीदवारों को रफ वर्क के लिए दिए गए स्क्रिबल पैड का उपयोग करना चाहिए और पूरा होने के बाद उसे वापस कर दें. उम्मीदवारों को पैड पर अपना नाम और पंजीकरण संख्या लिखना होगा. परीक्षा कर्मचारी जो भी आपको बताते हैं उसे ध्यान से सुनें और सभी निर्देशों का पालन करें. उम्मीदवारों को फोन (भले ही स्विच ऑफ हो), घड़ी या कैलकुलेटर आदि नहीं लाएं. उम्मीदवारों को कोई भी अतिरिक्त कागज़, पर्स, पेंसिल बॉक्स या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाने की अनुमति नहीं है. कृपया ध्यान दें कि आपको परीक्षा के दौरान किसी से बात नहीं करनी चाहिए या कंप्यूटर से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए. आखिरकार, परीक्षा आयोजक आपके सामान के लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं. उम्मीदवार अपना गेट परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें सबसे पहले, उम्मीदवार GATE GOAPS पोर्टल – gate2025.iitr.ac.in पर जाएं.दूसरा, एडमिट कार्ड लिंक/लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें.उम्मीदवार अपना GATE नामांकन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.चौथा, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के विकल्प पर क्लिक करें.अंत में, हॉल टिकट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, उम्मीदवार सभी विवरण देख सकते हैं और इसे डाउनलोड कर सकते हैं. पढ़ें: Supreme Court recruitment 2025, सुप्रीम कोर्ट में भरे जायेंगे जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 241 पद यह भी पढ़ें : Central Bank recruitment 2025 : क्रेडिट ऑफिसर के 1000 पदों पर मांगे गये हैं आवेदन The post GATE Exam 2025: आज से शुरू हो रही है गेट परीक्षा, पढ़ लें ये सभी नियम, वरना बाद में पछताएंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Wooden Comb for Instant Hair Growth: बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिये बेहद उपयोगी है वुडन कोम्ब

Wooden Comb for Instant Hair Growth:  घने और लंबे बालों की चाहत हर किसी को होती है, लेकिन बालों की सही देखभाल न करने से उनकी ग्रोथ रुक जाती है. केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर रूटीन बालों को कमजोर बना सकते हैं. ऐसे में प्राकृतिक तरीकों को अपनाना सबसे बेहतर होता है. लकड़ी की कंघी (Wooden Comb) का इस्तेमाल न केवल बालों को मजबूत बनाता है, बल्कि यह स्कैल्प को स्वस्थ रखकर हेयर ग्रोथ को भी तेज करता है. Benefits of Using Wooden Comb: लकड़ी की कंघी (Wooden Comb ) का सही इस्तेमाल करने के 3 तरीके, जिससे आपके बाल तेजी से बढ़ेंगे. 1. बालों में अच्छे से ऑयल लगाकर करें कंघी Wooden comb for instant hair growth: बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिये बेहद उपयोगी है वुडन कोम्ब Wooden Comb से सिर में मालिश करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे बालों की ग्रोथ तेज होती है. जब आप तेल लगाकर कंघी करते हैं तो तेल स्कैल्प में अच्छी तरह से अब्जॉर्ब हो जाता है और बालों की जड़ों को पोषण मिलता है. कैसे करें इस्तेमाल? नारियल, बादाम या आंवले का तेल हल्का गुनगुना करें. उंगलियों से स्कैल्प में हल्की मसाज करें. अब लकड़ी की कंघी से बालों में धीरे-धीरे कंघी करें. 2. हमेशा गीले बालों में लकड़ी की कंघी का करें इस्तेमाल Wooden comb for instant hair growth: गीले बालों में प्लास्टिक की कंघी करने से बाल ज्यादा टूटते हैं, क्योंकि प्लास्टिक की कंघी में स्टेटिक चार्ज उत्पन्न होता है, जिससे बाल कमजोर हो जाते हैं. जबकि लकड़ी की कंघी (Wooden Comb) से कंघी करने पर बाल कम टूटते हैं और उनकी ग्रोथ बेहतर होती है. कैसे करें इस्तेमाल? बाल धोने के बाद हल्के गीले बालों में ही कंघी करें. पहले चौड़े दांतों वाली लकड़ी की कंघी से बाल सुलझाएं. इसके बाद नार्मल कंघी का इस्तेमाल करें. Also Read: Hair Care Tips by Swami Ramdev: स्वामी रामदेव से जानें घने बालों का राज: जानिए उनके टिप्स और नेचुरल उपाय 3. रोजाना 5 मिनट स्कैल्प मसाज के साथ करें कंघी Wooden comb for instant hair growth: रोजाना बालों की सही तरीके से कंघी करना भी बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद होता है. Wooden Comb से रोजाना 5 मिनट तक बालों में मसाज करने से बाल मजबूत और घने बनते हैं. कैसे करें इस्तेमाल? सिर के अगले हिस्से से कंघी शुरू करें और पीछे की तरफ ले जाएं. हल्के हाथों से कंघी चलाएं, ज्यादा जोर न दें. इससे स्कैल्प में ब्लड फ्लो बढ़ेगा और बालों की ग्रोथ तेज होगी. Wooden Comb बालों की देखभाल के लिए एक बेहतरीन उपाय है. यह स्कैल्प को हेल्दी रखती है, बालों को टूटने से बचाती है और उनकी ग्रोथ को बढ़ाती है. अगर आप अपने बालों को प्राकृतिक रूप से लंबा और घना बनाना चाहते हैं तो रोजाना लकड़ी की कंघी का सही तरीके से इस्तेमाल करें. Also Read: Linseed Hair Mask: अगर अभी तक ट्राइ नहीं किया तो अब करें ये अलसी हेयर मास्क Also Read: Egg masks for hair: बालों में अंडा लगाने से पहले जानें यह है खास तरीका जिससे नहीं आएगी बदबू The post Wooden Comb for Instant Hair Growth: बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिये बेहद उपयोगी है वुडन कोम्ब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना में अपराधियों का तांडव, दवा कारोबारी समेत दो युवकों को किया गोलियों से छलनी

Patna Crime News: राजधानी पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के चेसी गांव में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए. मौके से 8 खोखे और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. घायलों की पहचान 24 वर्षीय बिट्टू कुमार और 22 वर्षीय दीपू कुमार के रूप में हुई है. बिट्टू दवा कारोबारी है, जबकि दीपू प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. गंभीर हालत में एम्स में भर्ती इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को पटना एम्स पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है. वारदात को तीन बाइक सवार अपराधियों ने अंजाम दिया, जो फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए. सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, पुरानी रंजिश का शक घटना की सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा लग रहा है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. Also Read: बिहार के बेरोजगार युवकों को शिकार बना रहे साइबर अपराधी, टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए ऐसे उड़ा रहे लाखों रुपए पटना में बढ़ते अपराध पर सवाल राजधानी में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. नौबतपुर में देर रात गोलीबारी की इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें The post पटना में अपराधियों का तांडव, दवा कारोबारी समेत दो युवकों को किया गोलियों से छलनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mahakumbh Accident Video : महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं का एक्सीडेंट, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

Mahakumbh Accident Video : प्रयागराज जिले में यमुना नगर के मेजा थाना अंतर्गत राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात एक बस और एक एसयूवी की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. इसका वीडियो सामने आया है. इसे न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जोरदार रही होगी. देखें वीडियो VIDEO | At least 10 people have been killed and several injured in a head-on collision between a car and a bus in Prayagraj. More details awaited. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/06t5TkNd4m — Press Trust of India (@PTI_News) February 15, 2025 बस में भी श्रद्धालु ही थे सवार पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार देर रात छत्तीसगढ़ के कोरबा से श्रद्धालु एसयूवी से महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे, लेकिन तभी नेशनल हाइवे पर प्रयागराज की तरफ से जा रही एक बस से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई. उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में एसयूवी में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई. बस में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं. बस में भी श्रद्धालु ही सवार थे. The post Mahakumbh Accident Video : महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं का एक्सीडेंट, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के औरंगाबाद में सड़क किनारे अर्धनग्न हालत में मिला युवक का शव, मौत की गुत्थी सुलझाएगी पुलिस

बिहार में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर शहर में एक शव मिलने से सनसनी फैली हुई है. मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच है. उसकी पहचान अबतक नहीं हो सकी है लेकिन शव मिलने के बाद अब पुलिस एक्शन में है और पड़ताल कर रही है. युवक की मौत कैसे हुई इसकी गुत्थी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद सुलझेगी. लोगों में तरह-तरह की चर्चा है. सड़क किनारे मिला अज्ञात शव दाउदनगर शहर के बाईपास रोड मौलाबाग मोड़ से पचकठवा होते हुए पासवान चौक जाने वाले रास्ते में पचकठवा वार्ड सं.24 में यह शव शनिवार के अहले सुबह मिला है. मृतक युवक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जाती है. मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है . समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी. वहीं युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है ,लेकिन कई प्रकार के चर्चाओं को दौर शुरू है. ALSO READ: Photos: पटना जंक्शन पर नहीं थम रहा सैलाब, AC बोगी में भी घुस रही भीड़, टॉयलेट-खिड़की पर भी कब्जा शव के पास ही शर्ट और स्वेटर बरामद प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों द्वारा वार्ड संख्या 24 पचकठवा मुहल्ले में सड़क के किनारे एक युवक का शव देखा गया. युवक सिर्फ फुल पैंट पहने हुए था. शव के पास शर्ट और स्वेटर रखा हुआ था .युवक के शव को देखते ही हड़कंप मच गया. काफी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई .इसकी सूचना पुलिस को दी गई. दाउदनगर थाना के पीएसआई अभिषेक कुमार एवं अनिल कुमार दलबल के साथ पहुंचे. आस-पास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया ,लेकिन पहचान नहीं हो पाई. मौत की गुत्थी सुलझाएगी पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही थी. इधर,युवक का शव मिलने के बाद चर्चाओं का दौर शुरू है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि युवक कहां का रहने वाला है और उसकी मौत कैसे हुई है और पचकठवा वार्ड संख्या 24 में उस स्थान तक कैसे पहुंचा, जहां उसका शव मिला है.पुलिस का कहना है कि युवक का शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा. मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. The post बिहार के औरंगाबाद में सड़क किनारे अर्धनग्न हालत में मिला युवक का शव, मौत की गुत्थी सुलझाएगी पुलिस appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top