Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

WPL की धमाकेदार शुरुआत, स्मृति मंधाना की RCB ने गुजरात जाएंट्स को हराकर रचा इतिहास

WPL: वेलेंटाइंस डे पर स्त्रीओं की वीमेंस प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज हुआ. पहले ही मैच में स्मृति मंधाना की रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने गुजरात जाएंट्स पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. WPL में पहली बार किसी टीम ने 200 से ज्याादा का रन चेज कर कीर्तिमान रच दिया है. आरसीबी की कप्तान और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का बल्ला भले इस मैच में नहीं चला, लेकिन उनकी टीम ने जादुई स्पोर्ट्स दिखाते हुए तूफानी बैटिंग की. आरसीबी की जीत में नायक बनीं ऋचा घोष ने धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक बनाकर बंगलुरु को जीत दिलाई. पिछली बार की चैम्पियन आरसीबी की कप्तान मंधाना ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया.  स्कोर बोर्ड पर जब 41 रन टंगे थे तब लौरा वोल्वार्ट और डी हेमलता पवेलियन लौट गए लेकिन गार्डनर और मूनी ने टीम को इन झटकों से निकाला. कप्तान एशले गार्डनर और अनुभवी बेथ मूनी के अर्धशतकों की मदद से गुजरात जाइंट्स ने पांच विकेट पर 201 रन बनाये. मूनी ने 42 गेंद में आठ चौकों की मदद से 56 रन बनाये जबकि गार्डनर ने 37 गेंद में 79 रन की नाबाद पारी स्पोर्ट्सी जिसमें तीन चौके और आठ छक्के शामिल थे.  आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिये 44 रन जोड़े. मूनी को लेग स्पिनर प्रेमा रावत ने आउट किया जिनका कैच मंधाना ने लपका. गार्डनर ने इसके बाद वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डोटिन (13 गेंद में 25 रन) के साथ पांच ओवर में 67 रन जोड़े. डोटिन ने अपनी आक्रामक पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया. स्त्रीओं की एशेज श्रृंखला से ही शानदार फॉर्म में चल रही गार्डनर ने प्रेमा और हिंदुस्तान की अंडर 19 तेज गेंदबाज वीजे जोशिता को एक ओवर में तीन छक्के लगाये. डोटिन को तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने आउट किया लेकिन तब तक गुजरात की टीम बड़ा स्कोर बना चुकी थी. रेणुका ने 25 रन देकर दो विकेट लिये.  202 रन का पीछा करते हुए आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना (नौ) और उनकी सलामी जोड़ीदार डैनी वियाट हॉज (चार) सस्ते में आउट हो गई जिसके बाद पैरी ने राघवी बिष्ट (25) के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिये 86 रन जोड़े । इसके बाद रिचा ने मोर्चा संभाल लिया. रिचा घोष के 27 गेंद में नाबाद 64 रन और एलिसे पैरी की 34 गेंद में 57 रन की पारी की मदद से गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने स्त्री प्रीमियर लीग के तीसरे सत्र के पहले मैच में शुक्रवार को गुजरात जाइंट्स को छह विकेट से हरा दिया. जीत के लिये 202 रन का लक्ष्य आरसीबी ने नौ गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. रिचा ने अपनी पारी में सात चौके और चार छक्के लगाये. वहीं पैरी ने छह चौके और दो छक्के जड़े. आखिर में कनिका आहूजा ने 13 गेंद में नाबाद 30 रन बनाये. 𝗠𝗼𝗺𝗲𝗻𝘁 𝗼𝗳 𝗕𝗿𝗶𝗹𝗹𝗶𝗮𝗻𝗰𝗲 👌👌 Richa Ghosh does it in style for #RCB 😍 This is also the highest successful run-chase in #TATAWPL history🔥 Scorecard👉 https://t.co/jjI6oXJcBI #GGvRCB | @RCBTweets pic.twitter.com/9Ea3gJ6JP1 — Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) February 14, 2025 आरसीबी ने रचा इतिहास स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात जायंट्स (GG) द्वारा दिए गए 202 रनों के लक्ष्य को हासिल कर स्त्री प्रीमियर लीग (WPL) में अब तक का सबसे बड़ा रन चेज करने वाली टीम बन गई है. इससे पहले यह रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस (MI) के नाम था, जिसने 2024 में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 191 रन का पीछा कर जीत दर्ज की थी. WPL में सफलतापूर्वक पीछा किया गया सबसे बड़ा स्कोर 202 रन – RCB बनाम GG, वडोदरा (2025)191 रन – MI बनाम GG, दिल्ली (2024)189 रन – RCB बनाम GG, ब्रेबोर्न (2023)179 रन – UPW बनाम GG, ब्रेबोर्न (2023)172 रन – MI बनाम DC, बेंगलुरु (2024) WPL इतिहास में एक मैच में बने सर्वाधिक रन इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में कुल 403 रन बने, जो WPL इतिहास में किसी भी मैच में सबसे ज्यादा रन हैं. इससे पहले 2023 में RCB और GG के बीच स्पोर्ट्से गए मुकाबले में 391 रन बने थे, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड था. WPL के एक मैच में सर्वाधिक रन 403 रन – GG बनाम RCB, वडोदरा (2025)391 रन – GG बनाम RCB, ब्रेबोर्न (2023)386 रन – RCB बनाम DC, ब्रेबोर्न (2023)381 रन – GG बनाम MI, दिल्ली (2024)380 रन – DC बनाम UPW, DY पाटिल (2023) वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका ने दिखाई औकात, 174 रनों से रौंदा, 28 रन पर 7 विकेट गिरे भारी न पड़े ओवर कांफिडेंस! चैंपियंस ट्रॉफी से पहले तीन वार्म-अप मैच स्पोर्ट्सेगा पाकिस्तान और हिंदुस्तान एक भी नहीं The post WPL की धमाकेदार शुरुआत, स्मृति मंधाना की RCB ने गुजरात जाएंट्स को हराकर रचा इतिहास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mahakumbh Sangam Snan Video : करीब आधा भारत संगम में लगा चुका है आस्था की डुबकी

Mahakumbh Sangam Snan Video : प्रयागराज की धरती पर बीते 13 जनवरी से आयोजित दिव्य-भव्य धार्मिक, सांस्कृतिक समागम ‘महाकुंभ 2025’ अब इतिहास रच चुका है. यहां अबतक 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में सनातन आस्था की पावन डुबकी लगाई है. 50 करोड़ से अधिक की यह संख्या किसी भी धार्मिक, सांस्कृतिक या सामाजिक आयोजन में मानव इतिहास की अबतक की सबसे बड़ी सहभागिता बन चुकी है. इस विराट समागम का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया में केवल हिंदुस्तान और चीन की जनसंख्या ही यहां आने वाले लोगों की संख्या से अधिक है. अमेरिका, रूस और पाकिस्तान जैसे देशों की जनसंख्या कितनी है? यूएस सेंसस ब्यूरो की एक रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया के 200 से अधिक राष्ट्रों में जनसंख्या के दृष्टिकोण से टॉप 10 देशों में क्रमश: हिंदुस्तान (1,41,93,16,933), चीन (1,40,71,81,209), अमेरिका (34,20,34,432), इंडोनेशिया (28,35,87,097), पाकिस्तान (25,70,47,044), नाइजीरिया (24,27,94,751), ब्राजील (22,13,59,387), बांग्लादेश (17,01,83,916), रूस (14,01,34,279) और मैक्सिको (13,17,41,347) शामिल हैं. वहीं महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की अबतक की संख्या (50 करोड़ पार) को देखा जाए तो केवल हिंदुस्तान और चीन की जनसंख्या ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं से अधिक है. जबकि अमेरिका, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, नाइजीरिया, ब्राजील, बांग्लादेश, रूस और मैक्सिको की जनसंख्या भी इससे कहीं पीछे है. ये दिखाता है कि महाकुम्भ अब केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह सनातन धर्म के विराट स्वरूप का प्रतीक बन चुका है. Mahakumbh Prayagraj #Mahakumbh #Prayagraj pic.twitter.com/EI8HNXyppa — ✨Kaushal Makwana✨ (@Kaushalmak07) February 14, 2025 सीएम योगी की उम्मीदों से भी पार पहुंच चुका है श्रद्धालुओं का आंकड़ा मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के पवित्र संगम में श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत साधु-संतों, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों, स्नानार्थियों और गृहस्थों का स्नान अब उस शिखर के भी पार पहुंच गया है, जिसकी महाकुंभ से पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उम्मीद जताई थी. सीएम योगी ने पहले ही अनुमान जताया था कि इस बार जो भव्य और दिव्य महाकुम्भ का आयोजन हो रहा है वह स्नानार्थियों की संख्या का नया रिकॉर्ड स्थापित करेगा. उन्होंने शुरुआत में ही 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई थी. बता दें कि उनका यह आंकलन बीते 11 फरवरी को ही सच साबित हो गया था. वहीं शुक्रवार (14 फरवरी) को यह संख्या 50 करोड़ के ऊपर पहुंच चुका है. अभी महाकुंभ में 12 दिन और एक महत्वपूर्ण स्नान पर्व शेष है. पूरी उम्मीद है कि स्नानार्थियों की यह संख्या 55 से 60 करोड़ के ऊपर जा सकती है. विभिन्न स्नान पर्वों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ यदि अब तक के कुल स्नानार्थियों की संख्या का विश्लेषण करें तो सर्वाधिक 8 करोड़ श्रद्धालुओं ने मौनी अमावस्या पर स्नान किया था, जबकि 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के अवसर पर अमृत स्नान किया था. एक फरवरी और 30 जनवरी को 2-2 करोड़ के पार और पौष पूर्णिमा पर 1.7 करोड़ श्रद्धालुओं ने पुण्य डुबकी लगाई, इसके अलावा बसंत पंचमी पर 2.57 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई थी. वहीं माघी पूर्णिमा के महत्वपूर्ण स्नान पर्व पर भी दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में पावन स्नान किया था. The post Mahakumbh Sangam Snan Video : करीब आधा हिंदुस्तान संगम में लगा चुका है आस्था की डुबकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : ‘नन्हा सा दिल’ परियोजना : स्वस्थ हुए बच्चों का बीसीसीएल ने किया सम्मान

Dhanbad News : कोल इंडिया द्वारा संचालित ‘नन्हा सा दिल’ परियोजना के अंतर्गत जन्मजात हृदय रोग से ग्रस्त बच्चों की सर्जरी के बाद स्वस्थ होने पर बीसीसीएल मुख्यालय में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित कर बच्चों व उनके अभिभावकों को उपहार प्रदान किया गया. कार्यक्रम में कोयला सचिव विक्रम देव दत्त, कोल इंडिया चेयरमैन पीएम प्रसाद सहित एनसीएल व एमसीएल के वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े. वहीं मौके पर बीसीसीएल की ओर से निदेशक (कार्मिक) मुरली कृष्णा रमैया, निदेशक तकनीकी (परिचालन) संजय सिंह, निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) मनोज कुमार अग्रवाल व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. धनबाद के 15,096 समेत झारखंड के 18,000 बच्चों की हो चुकी है स्क्रीनिंग : बीसीसीएल के निदेशक कार्मिक श्री रमैय्या ने बताया कि ‘नन्हा सा दिल’ परियोजना के अंतर्गत झारखंड के विभिन्न जिलों में अब तक लगभग 18,000 बच्चों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है. इसमें से धनबाद जिले में 15,096 बच्चों की जांच की गयी है. 154 बच्चों के इको टेस्ट किये गये. साथ ही अब तक 30 बच्चों की सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है. अगले चरण में 100 से अधिक बच्चों के इको टेस्ट किये जायेंगे, ताकि और बच्चों को सर्जरी के लिए चिह्नित किया जा सके. डीपी श्री रमैय्या ने बताया कि यह परियोजना कोल इंडिया द्वारा श्री सत्य साईं ट्रस्ट के सहयोग से चलायी जा रही है. उद्देश्य हृदय रोग से ग्रसित बच्चों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा कर उनके जीवन को खुशहाल बनाना है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : ‘नन्हा सा दिल’ परियोजना : स्वस्थ हुए बच्चों का बीसीसीएल ने किया सम्मान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur news ट्रेन हादसे में पिता-बेटी की गयी जान

महाकुंभ का पावन स्नान कर घर लौट रहे एक परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गयी जब रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन हादसे ने पिता और बेटी की जान चली गयी. झंडापुर के अनिल कुमार साह (50) और उनकी बेटी खुशी कुमारी (14) बिहपुर स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद गुरुवार की देर रात अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गये. इस हादसे में अनिल कुमार साह की मौके पर ही मौत हो गयी.गंभीर रूप से घायल खुशी कुमारी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. ……………………………………………………………… श्रद्धा से शुरू हुई यात्रा, मातम में बदली वापसी बिहपुर . अनिल कुमार साह अपनी पत्नी जूही देवी और बेटी खुशी कुमारी के साथ प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने गये थे. आस्था से भरी इस यात्रा में उन्होंने संगम में डुबकी लगायी, पूजा-पाठ किया और संतों के प्रवचन सुने. उन्हें क्या पता कि घर लौटते वक्त एक हादसे में उनका परिवार उजाड़ जायेगा. गुरुवार रात वह कटिहार-बरौनी रेलखंड के बिहपुर स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतरे. घर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे कि अचानक एक तेज रफ्तार ट्रेन आयी और पिता-बेटी को अपनी चपेट में ले लिया. अनिल कुमार साह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी खुशी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. संतान का शव देख बेसुध हुई मां जूही देवी, जो इस हादसे में बच गयी, वह अपने पति व बेटी के शव को देख कर बेसुध हो गयी. उनके विलाप से पूरा अस्पताल गूंज उठा. आसपास के लोग इस दुखद घटना से स्तब्ध रह गये. मृतक के परिजन अमित कुमार साह और सन्नी कुमार साह ने बताया कि वह महाकुंभ से लौट कर खुशी-खुशी घर आ रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. पिता व बेटी की मौत की समाचार जैसे ही गांव पहुंची, गांव में मातम छा गया. परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हैं. धर्म और नियति के बीच छूटी जीवन की डोर पिता व बेटी की दुखद घटना यह सोचने पर मजबूर करती है कि कभी-कभी आस्था और श्रद्धा भी नियति के आगे हार जाती है. वह पुण्य कमाने संगम गये थे. लौटते वक्त उनकी जीवन-लीला समाप्त हो गयी. इस हादसे ने उनके परिवार को ही नहीं, बल्कि पूरे इलाके को शोक में डूबो दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur news ट्रेन हादसे में पिता-बेटी की गयी जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : सीसीएल में अगले वर्ष से दिखेगा सबस्टेंशियल ग्रोथ : सीएमडी

राकेश वर्मा, बेरमो : सीसीएल सीएमडी निलेंदू कुमार सिंह ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में सीसीएल का कोयला उत्पादन लक्ष्य 100 मिलियन टन निर्धारित है. इसमें 90-92 मिलियन टन उत्पादन किये जाने की संभावना है. सीसीएल की चंद्रगुप्त एवं कोरते-बसंतपुर का लक्ष्य 100 मिलियन टन में शामिल किया गया था. इसके अलावा अन्य दो माइंस का इसी इनहासमेंट करके लक्ष्य निर्धारित किया गया था. अब दो माइन खुलने की स्थिति में आ चुकी है. इसका इसी इनहासमेंट कार्य प्रगति पर है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में धरातल पर कई चीजें दिखायी पड़ने लगेगी तथा उत्पादन के मामले में बदलाव दिखेगा. सीसीएल में अगले वित्तीय वर्ष में सब्सटेंशियल ग्रोथ दिखेगा. इसको लेकर सारा होमवर्क कर लिया गया है. श्री सिंह शुक्रवार को ढोरी एरिया के अमलो परियोजना परिसर में नया विचार से विशेष बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कंपनी में उत्पादन के क्षेत्र में समस्या कुछ नहीं है. सिर्फ जरूरत है नये सिरे से सकारात्मक सोच की तथा कॉम्प्रिहेंसिव मिलकर काम करने की. फोरेस्ट क्लीयरेंस व इनवायरमेंटल क्लीयरेंस मेरे हाथ में नहीं है. यह केंद्र व राज्य प्रशासन से जुड़ा मामला है. हम प्रशासन व रैयत की जमीन ले रहे हो तो उनका कॉन्फिडेंस गेन करना होगा. रैयत विस्थापित को यह समझाना होगा कि हमसे उनको क्या मिलेगा. इसमें कहीं न कहीं हम चूक जाते हैं. मुख्यालय में जो भी रैयत व विस्थापित हमसे मिलने आते हैं, उनको यह मालूम ही नहीं रहता है कि जमीन के बदले उनको क्या मिलेगा? डीआरएंडआरडी परियोजना को चालू करने को लेकर मंथन नहीं सीएमडी ने कहा कि चीर लंबित डीआरएंडआरडी परियोजना को चालू करने को लेकर फिलहाल कंपनी किसी तरह की मंथन नहीं कर रही है. इस वर्ष की कार्ययोजना में भी यह शामिल नहीं है. अभी पूरा फोकस कोतरे बसंतपुर परियोजना पर है. ढोरी एरिया की बंद पिछरी खदान को खोलने की दिशा में अभी थोड़ा समय लगेगा. यहांं लैंड ऑथेंटिकेशन का बड़ा मामला है. इसके लिए राज्य प्रशासन से मदद लेना पड़ेगी कई बार हमलोगों ने इसको लेकर बात की है. इस खदान से जुड़े बहुत सारे लैंड रिकाॅर्ड मिसिंग है. नये सिरे से इस खदान को चालू करने के लिए लैंड ऑथेंटिकेशन की जरूरत पड़ेगी. लैंड ऑथेंटिकेशन नहीं रहने के कारण हमलोग इसी व एफसी अप्लाई नहीं कर पाते हैं. यहां के जिन रैयतों के पास जमीन के कागजात है, वो जिला प्रशासन से सत्यापन कराये. जमीन है तो निश्चित रूप से इसका रिकाॅर्ड होना चाहिए. अमलो (एएओडीसीएम) परियोजना काे मॉडल माइन बनाने की है योजना सीएमडी ने कहा कि ढोरी एरिया की अमलो (एएओडीसीएम) परियोजना का मॉडल माइन बनाने की योजना है. इसके मद्देनजर ही आज फेस घंटों अमलो माइंस का निरीक्षण किया गया है. इसमें थोड़ा समय लगेगा, लेकिन इसके लिए टॉप टू बॉटम उसी लाइन में चलना होगा. मिट्टी कहा है, कोयला कहां है, इसकी बारीकी से जानकारी होनी चाहिए. अमलो में बहुत जल्द हाइवॉल माइनिंग होगी, सिर्फ डीजीएमएस से परमिशन मिलने का इंतजार है. इसके अलावा इसका इसी एमेनडेमेंट जरूरी है. क्योंकि हाइवाल माइनिंग मूलत: यूजी माइनिंग है, इसलिए अब यूजी व ओसी दोनों का इसी (इनवायरमेंटल क्लीयरेंस) लेना होगा. कहा कि उत्पादन के मामले में ढोरी एरिया बेहतर कर रहा है. एसडीक्यू थ्री परियोजना ठीक-ठाक है. अमलो भी ठीक हो जायेगी. बीएंडके एरिया की कारो परियोजना का फोरेस्ट क्लीयरेंस स्टेज दो मिल गया है. एकेके माइंस का भी विस्तार जल्द होगा. टर्मिनेट होंगे आउटसोर्स के छह कांट्रेक्ट सीएमडी ने कहा कि कंपनी आउटसोर्स दो कारणों से करती है. एक तो जो माइन का पीआर बनता है, दूसरा जो पुरानी माइंस है वहां से उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से. आजकल होता क्या है आउटसोर्स कंपनियां जो एल-1 होती है, वह एक साथ चार-पांच जगहों पर कम ले लेती है, इसके बाद अपने प्लान के तहत काम शुरू करती है. फिलहाल कंपनी में छह आउटसोर्स कांट्रेक्ट ऐसे हैं, जिनसे दिक्कतें आ रही है. कंपनी ने सुधारने के लिए छह माह का समय दिया. मार्च तक और समय देंगे. इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो इन कंपनियों को टर्मिनेट किया जायेगा. उनका जो भी पैसा कंपनी के पास जमा है, वो फोर फिट हो जायेगा तथा अगले एक साल तक कंपनी में काम करने पर प्रतिबंध रहेगा. काम लिये है तो काम किजिए अन्यथा दूसरे को मौका दिजिए. दिल्ली से दौलताबाद तक की पैरवी इसमें नहीं सुनी जायेगी. एक-दो दिनों के अंदर इसका कुछ रिजल्ट दिखायी पड़ेगा. ढोरी और बीएंडके एरिया की खदानों का किया निरीक्षण सीसीएल के सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह ने शुक्रवार को सीसीएल ढोरी व बीएंडके एरिया की कई खदानों का निरीक्षण कर चल रहे उत्पादन-उत्पादकता की जानकारी ली. सबसे पहले अमलो माइंस पहुंचे तथा डिपार्टमेंटल उत्पादन कार्य देखा. विभागीय उत्पादन कार्य में लगे ड्रिल ऑपरेटर से बात की. पूछा कि कितना होल कर रहे हो. कोयला के ऊपर कितना ओबी है. बाद में आउटसोर्सिंग पैच का नीचे साइड का निरीक्षण कर चल रहे काम को देखा. इसके बाद ढोरी रेलवे साइडिंग गये तथा साइडिंग के प्लेटफार्म में हो रही रैक लोडिंग की जानकारी ली. संबंधित अधिकारियों को हर हाल में चालू वित्तीय वर्ष में दिये गये उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया. मौके पर ढोरी के जीएम रंजय कुमार सिन्हा, अमलो के पीओ राजीव कुमारह सिंह, एसओ इएंडएम गौतम मोहंती, एसओसी मनोज कुमार, साइडिंग इंचार्ज प्रदीप कुमार,उमेश पासवान, संतोष कुमार राय, सीताराम उइके आदि मौजूद थे. इधर, बीएंडके एरिया की खासमहल कोनार व कारो परियोजना का भी सीएमडी ने निरीक्षण किया. परियोजना के व्यू प्वाइंट से माइंस का अवलोकन किया और उत्पादन व उत्पादकता की स्थिति से अवगत हुए. सीएमडी ने जीएम चितरंजन कुमार एवं खान प्रबंधक सुमेधानंदन सहित अन्य अधिकारियों को उत्पादन का ग्राफ बढ़ाने का निर्देश दिया. कहा कि बचे हुए लगभग दो माह में लक्ष्य के करीब पहुंचने का प्रयास करें. उन्होंने बरवाबेड़ा गांव के शिफ्टिंग के बारे में भी जानकारी ली और कहा कि प्रक्रिया तीव्र गति से जारी रखें. सीएमडी ने आउटसोर्सिंग कंपनी केएसएमएल के अधिकारियों से भी मशीनों की संख्या बढ़ाने और उत्पादन बढ़ाने की बात कही. मौके पर कई अधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: आज से खुलेगा दी डीएमसी मॉल, व्यवसायी कर सकेंगे विजिट

धनबाद. बैंकमोड़ स्थित दी डीएमसी मॉल शनिवार से एक सप्ताह के लिए खोला जायेगा. इच्छुक व्यवसायी मॉल का विजिट कर सकते हैं. मार्च में ऑनलाइन बंदोबस्ती होगी. मॉल में 70 दुकानें और दो फ्लोर की हाइटेक पार्किंग है. ऑनलाइन बिडिंग के माध्यम से दुकानों का आवंटन होगा. नौ साल के लिए दुकानें दी जायेंगी. इसके बाद हर साल इसका नवीकरण किया जायेगा. यहां दुकान लेनेवाले इच्छुक लाभुकों के लिए 15 से 21 फरवरी तक नगर निगम मॉल का विजिट करायेगा. इसके बाद ऑनलाइन बिडिंग प्रक्रिया शुरू होगी. नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने बताया कि 15 फरवरी (शनिवार) को दी डीएमसी मॉल ओपन किया जायेगा. जो व्यवसायी ऑनलाइन बंदोबस्ती में भाग लेना चाहते हैं, वह मॉल का विजिट कर सकते हैं. इसके बाद रेट निर्धारण किया जायेगा. हिंदुस्तान प्रशासन के उपक्रम एमएसटीसी के माध्यम से ऑनलाइन बिडिंग करायी जायेगी. मार्केट कॉम्प्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर के हाइटेक पार्किंग की भी ऑनलाइन बीडिंग होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: आज से खुलेगा दी डीएमसी मॉल, व्यवसायी कर सकेंगे विजिट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : राज्य के छात्रों के लिए तय होगी रिसर्च व इनोवेशन पॉलिसी

Dhanbad News : झारखंड प्रशासन राज्य के छात्रों के लिए रिसर्च और इनोवेशन नयी पॉलिसी बनाने जा रही है. इसी क्रम में 18 फरवरी को एनेक्सी बिल्डिंग, प्रोजेक्ट भवन, धुर्वा( रांची) में एक राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे. कार्यशाला का उद्देश्य झारखंड स्टूडेंट रिसर्च एंड इनोवेशन पॉलिसी-2025 पर चर्चा करना और इसे अंतिम रूप देना है. इस नीति के तहत राज्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को अनुसंधान और नवाचार से जोड़ने के लिए विशेष सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराये जायेंगे. झारखंड उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में सभी राज्य और निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति, डीन और विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य भाग लेंगे. बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से कुलपति प्रो राम कुमार सिंह के साथ 10 कॉलेजों के प्राचार्य इसमें भाग लेंगे. विवि को भेजे गये पत्र में बताया गया है कि राज्य प्रशासन का उद्देश्य है कि झारखंड के छात्र नए शोध कार्यों और स्टार्टअप्स में आगे बढ़ें और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले. कार्यशाला के दौरान, डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के कार्यान्वयन पर भी चर्चा होगी. उच्च शिक्षा विभाग ने विभिन्न वेब पोर्टल विकसित किये हैं, जिनका भी इस कार्यक्रम में उद्घाटन किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : राज्य के छात्रों के लिए तय होगी रिसर्च व इनोवेशन पॉलिसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: निगम के 17 सैरातों की ऑनलाइन बंदोबस्ती 28 को, रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खुला

धनबाद. नगर निगम के 17 सैरातों की ऑनलाइन बंदोबस्ती 28 फरवरी को होगी. ऑनलाइन बंदोबस्ती में भाग लेने के लिए संवेदकों को ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा. शुक्रवार को नगर निगम का पोर्टल (साइट) खुल गया है. www.mstcecommerce.com साइट पर जाकर 1180 रुपये शुल्क जमा कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके साथ 10 प्रतिशत सिक्युरिटी मनी भी जमा करनी है. 27 फरवरी तक साइट खुली रहेगी. 28 फरवरी को अपराह्न 12 से लेकर शाम चार बजे तक ऑनलाइन बीडिंग होगी. पिछले साल सैरातों की जो बेस प्राइस थी, उसी बेस प्राइस से बीडिंग शुरू होगी. जो संवेदक सबसे अधिक की बीडिंग करेंगे, उन्हें सैरात दिया जायेगा. एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के लिए सैरातों की बंदोबस्ती होगी. हिंदुस्तान प्रशासन के उपक्रम एमएसटीसी के माध्यम से सैरातों की ऑन लाइन बिडिंग होगी. कहां-कहां हैं नगर निगम के सैरात कतरास बाजार हटिया स्थित पार्किंग एवं स्टॉल, लिलोरी पार्क पार्किंग, गुहीबांध बस पड़ाव सैरात, अंगारपथरा मौनी स्थित नदी किनारे ट्रैकर स्टैंड, सिटी सेंटर से जालान अस्पताल तक रोड के दोनों तरफ पार्किंग, बरटांड़ बस पड़ाव बैरियर, बिग बाजार सरायढेला सड़क के दोनों तरफ, हीरापुर हटिया के शेडो किरायेदार के स्थलों का छोड़कर जमीन पर बैठनेवाले खुदरा विक्रेताओं से दैनिक टोल वसूली, कोर्ट कैंपस धनबाद कोहिनूर मैदान, हीरापुर हटिया चौपाटी, पार्क मार्केट पार्क ग्राउंड, शांति भवन से टाटा मोटर्स तक एवं राजेंद्र मार्केट बैंक मोड़ कुआं से टाटा मोटर्स के सामने सड़क के दोनों ओर पार्किंग स्थल, झरिया टेक्सटाइल मार्केट रोड के दोनों तरफ पार्किंग, पुराना बाजार पानी टंकी चौपाटी, राजेंद्र मार्केट से ईश्वर लाल चावड़ा मैंशन मार्केट तक एवं नगर निगम गेट से लेकर ईश्वर लाल चावड़ा मेंशन मार्केट तक रोड के दोनों किनारे, परघाबाद बस-ट्रेकर-टेंपू पड़ाव, शहरपुरा नेहरू मैदान एवं सब्जी मार्केट गुरुद्वारा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: निगम के 17 सैरातों की ऑनलाइन बंदोबस्ती 28 को, रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खुला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : बीबीएमकेयू के दीक्षांत समारोह के लिए 1,135 विद्यार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Dhanbad News : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के लिए 1,135 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. ये सभी दीक्षांत समारोह में अपने-अपने कोर्स के डिग्री प्रमाणपत्र प्राप्त करेंगे. वहीं छात्रों के रजिस्ट्रेशन के बाद परीक्षा विभाग दीक्षांत समारोह की तैयारियों में जुट गया है. समारोह के आयोजन के लिए बनायी गयी 24 अलग-अलग कमेटियां भी अपने स्तर पर तैयारियों में लगी हुई हैं. हर दिन ये कमेटियां बैठक कर आयोजन की समीक्षा कर रही हैं. एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को दी जायेगी डिग्री : इस दीक्षांत समारोह में यूजी और पीजी के तीन-तीन सत्रों के छात्रों को डिग्री प्रदान की जायेगी. इसके साथ ही यूजी वोकेशनल के तीन, यूजी जेनरल के तीन, एलएलबी के चार, बीएड के तीन, एमएड के तीन, एमबीबीएस के तीन, बीएससी नर्सिंग के एक और बीए-एलएलबी के एक सत्र के छात्रों को भी डिग्री प्रदान की जायेगी. इस समारोह में कुल एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को डिग्री दी जायेगी. दीक्षांत समारोह का आयोजन विवि परिसर में बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा के अनावरण के बाद किया जायेगा. 10 कोर्सों के 195 टॉपर्स को मिलेगा गोल्ड मेडल : दीक्षांत समारोह में 10 कोर्सों के 195 टॉपर्स को गोल्ड मेडल प्रदान किया जायेगा. इसमें पीजी सत्र (2019-21) के 26, सत्र (2020-22) के 26 और सत्र (2021-23) के 28 विद्यार्थी शामिल हैं. यूजी सत्र (2018-21) के 25, (2019-22) के 27 और (2020-23) के 28 टॉपर्स को भी सम्मानित किया जायेगा. यूजी वोकेशनल कोर्स के सत्र 2018-21, 2019-22 और 2020-23 के चार-चार टॉपर्स, यूजी जेनरल कोर्स के सत्र 2018-21 के तीन, सत्र 2019-22 के दो और सत्र 2020-23 के तीन टॉपर्स को गोल्ड मेडल मिलेगा. इसके अलावा, विशेष पाठ्यक्रमों में एमबीबीएस के तीन, एलएलबी के चार, बीए-एलएलबी के एक, बीएड के तीन, एमएड के तीन और बीएससी नर्सिंग के एक सत्र के टॉपर को भी गोल्ड मेडल दिया जायेगा. इनके साथ ही विवि के दीक्षांत समारोह में पहली बार पीएचडी की डिग्री प्राप्त करने वाले शोधार्थियों को डिग्री प्रदान की जायेगी. पीएचडी डिग्री प्राप्त करने वाले शोधार्थियों के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन कराया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : बीबीएमकेयू के दीक्षांत समारोह के लिए 1,135 विद्यार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur news पत्नी पर चाकू से किया हमला, खुद पेट में घोंपा चाकू, दोनों रेफर

कहलगांव अंतिचक थाना क्षेत्र के ओरियप गांव में शुक्रवार की दोपहर गांव के बीच सड़क पर पति-पत्नी की आपसी विवाद में मो इम्तियाज उर्फ मंगला गोस्वामी ने अपनी पत्नी बीबी नूरसी को चेहरे पर चाकू मार कर जख्मी कर दिया और खुद पेट में चाकू घोंप लिया. इस घटना में उसके पेट की अतड़ी बाहर आ गयी. सूचना पर पहुंची अंतिचक थाना की पुलिस ने दोनों को अनुमंडल अस्पताल कहलगांव में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर स्थिति में बेहतर उपचार के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया. बीबी नूर्शी के परिजनों के अनुसार दोनों का प्रेम विवाह 15 साल पहले हुआ था. सबौर के बीरो गोस्वामी के पुत्र मंगला गोस्वामी ने धर्म परिवर्तन कर मो इम्तियाज बन कर 15 साल पहले ओरियप गांव के मो मकबूल की पुत्री बीबी नूर्शी से कोर्ट मैरिज किया था. उसके बाद से दोनों परिवार गुजरात में रह कर काम कर रहे थे. मो मकबूल के अनुसार मो इम्तियाज के मारपीट करने से तंग आकर दो महीना पहले बीबी नूर्शी गुजरात के एक लड़के के साथ भाग कर अपने मायके ओरियप आ गयी थी. जिससे वह शादी करना चाहती थी,चार दिन पहले मो इम्तियाज उर्फ मंगला ओरियप ससुराल में आ गया और पत्नी को साथ चलने का दबाव डाल रहा था. शुक्रवार की दोपहर सभी घर के लोग मस्जिद में नमाज अदा करने गये थे. दोनों में विवाद हो गया. मंगला ने चाकू से पत्नी पर चेहरे, सिर व गर्दन पर चाकू से वार कर घायल कर दिया और खुद अपने पेट में चाकू घोंप लिया. ग्रामीणों के अनुसार मंगला शराब के नशे में था. अंतिचक थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद में घटना हुई है. फरार चल रहा युवक गिरफ्तार कहलगांव पुराने केस के अलग-अलग मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्त में आया युवक महेशामुंडा का अजीत सरस्पोर्ट्स का पुत्र नीरज कुमार सरस्पोर्ट्स को पुराने मारपीट मामले में एनटीपीसी परिसर से मकसपुर के रवि पहाड़िया को शराब बेचने के पुराने मामले में उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. जानकारी थाना प्रभारी अतुलेश कुमार सिंह ने दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur news पत्नी पर चाकू से किया हमला, खुद पेट में घोंपा चाकू, दोनों रेफर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top