Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dal Makhani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी, लोग पूछेंगे कहां से किया आर्डर

Dal Makhani Recipe: दाल हमारे मुख्य खाने में से एक है. इसका उपयोग लगभग हर दिन किया जाता है. हर दिन घर पर बनी दाल खा कर अगर आप बोर हो चुके हैं तो आप दाल की एक स्वादिष्ट रेसिपी घर पर ही बना सकते हैं. आज हम आपके लिए दाल मखनी को घर पर आसानी से बनाने का तरीका शेयर कर रहे हैं. दाल मखनी उत्तर हिंदुस्तान में बहुत ही लोकप्रिय व्यंजन है और इसे चावल, नान या रोटी के साथ खाया जाता है. दाल मखनी बहुत ही क्रीमी होती है. इसका स्वाद ऐसा होता है कि अगर आप ने एक बार इसका सेवन किया तो आप इसके स्वाद को भूल नहीं पाएंगे. ये व्यंजन शादियों और रेस्टोरेंट पर बहुत पसंद की जाती है. तो आइए जानते हैं आप घर में रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी की रेसिपी कैसे बना सकते हैं.  दाल मखनी बनाने के लिए जरूरी सामग्री  ½ कप राजमा 3-4 चम्मच बटर  1 कप उड़द दाल साबुत  2-3 लौंग  1 छोटा चम्मच जीरा  1-2 हरी इलायची 1 तेज पत्ता  1 बड़ा प्याज  2 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट  2-3 टमाटर 1 चम्मच धनिया पाउडर  2-3  चम्मच क्रीम 1 चम्मच लाल मिर्च का पाउडर  नमक स्वादानुसार  1 छोटा चम्मच गरम मसाला  1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी यह भी पढ़ें:Weight Loss Recipe: वजन को घटाने में करेगा मदद ओट्स से बना हेल्थी परांठा, जानें विधि यह भी पढ़ें: Cucumber Chilla Recipe: अब नाश्ते में क्या बनाना है इसकी टेंशन न लें और बनाए खीरा चीला दाल मखनी बनाने की विधि  इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले आप दाल और राजमा को अच्छी तरह से दो बार धो लें और इन्हें पानी में डालकर रात भर के लिए छोड़ दें. इसके बाद आप इन्हें कुकर में डालकर उबाल लें. आप इन्हें 6-7 सीटी आने तक पकाएं.  अब प्याज को बारीक काट लें और टमाटर को मिक्सी में पीस लें. एक कड़ाही में बटर को डालें अब इसमें जीरा और बाकी सारे खड़े मसाले डालें. जब इन मसालों से अच्छी गंध आने लगे तब इसमें प्याज और अदरक लहसुन पेस्ट को डालकर भुनें. अब इसमें टमाटर को भी डाल दें. अब बाकी सारे मसालों को डालकर इन्हें पकाएं.  भुने हुए मसालों में उबली हुई दाल को डाल दें. अब थोड़ा पानी डालकर बीच-बीच में चलाते रहें. आप इसे हल्की आंच पर करीब आधे घंटे तक पकाएं. धीमे आंच पर लंबे समय तक पकी दाल मखनी का स्वाद बहुत ही क्रीमी और रिच हो जाता है. उतारने से पहले आप इसमें कसूरी मेथी डालें. सबसे अंत में आप इस पर क्रीम डालें. यह भी पढ़ें: Mooli ke Patto ka Saag Recipe: मूली के पत्तों को फेंकने से पहले जान लें ये रेसिपी The post Dal Makhani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल दाल मखनी, लोग पूछेंगे कहां से किया आर्डर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Weather: बिहार में प्रचंड गर्मी के मिलने लगे संकेत, इन आधा दर्जन जिलों में 30 डिग्री के पार गया तापमान…

Bihar Weather: बिहार में प्रचंड ठंड के बाद अब भीषण गर्मी पड़ने के भी संकेत मिलने लगे हैं. तापमान में अचानक बड़ा बदलाव देखा गया है. अभी से ही बिहार के आधा दर्जन जिलों का तापमान 30 डिग्री के पार जा चुका है. दो दर्जन शहरों में पारा 5.2 डिग्री तक चढ़ा. आने वाले दिनों में गर्मी भी बेहद खतरनाक पड़ने वाली है, इसकी संभावना भी मौसम मामलों के जानकारों ने पहले ही जता दी थी. बुधवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री तक पहुंचा. औरंगाबाद में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. इन जिलों में 30 डिग्री से ज्यादा या आसपास रहा तापमान बिहार में उच्चतम तापमान अभी सामान्य से अधिक चल रहा है. दिन में अब कनकनी वाली ठंड का एहसास नहीं हो रहा. IMD पटना के अनुसार, बुधवार को बक्सर,गया, खगड़िया, औरंगाबाद, मुंगेर ओर डेहरी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा. पटना, पूर्णिया, बांका, जमुई, मधुबनी, मोतिहारी, भोजपुर और राजगीर में भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब ही दर्ज हुआ है. बता दें कि बीच फरवरी में इस तरह चढ़ा हुआ तापमान असामान्य घटनाक्रम माना जाता है. ALSO READ: Bihar Weather: बिहार में सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंचा तापमान, अगले 48 घंटे में मौसम का दिखेगा कड़ा तेवर प्रचंड गर्मी पड़ने की संभावना मौसम मामलों के जानकारों ने पहले भी इस बात की संभावना जतायी थी कि जिस तरह बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ी है. गर्मी भी इस बार उसी तरह रौद्र रूप दिखा सकता है. अब तापमान में जिस तरह बढ़ोतरी शुरू हुई है, उससे यह संभावना बढ़ने लगी है कि गर्मी भी इसबार अपने उग्र रूप में रह सकती है. दिन के तापमान में बढ़ोतरी इधर, भागलपुर जिले का मौसम बुधवार को शुष्क रहा. दिन भर धूप खिली रही. वहीं शाम से लेकर सुबह तक हल्की ठंड रही. दिन का अधिकतम तापमान दो अंक बढ़ कर 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. वहीं तड़के सुबह का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा. सुबह में हवा में 84 प्रतिशत नमी रही. औसतन 4.1 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चली. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 16 फरवरी के मध्य जिले में आसमान साफ एवं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 26-26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11-14 डिग्री रहने की संभावना है. The post Bihar Weather: बिहार में प्रचंड गर्मी के मिलने लगे संकेत, इन आधा दर्जन जिलों में 30 डिग्री के पार गया तापमान… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Numerology: इस मूलांक के लोगों को अचानक से बदलती है तकदीर, 30 की उम्र के बाद चमक जाता है भाग्य

Numerology: हमारा स्वभाव कैसा होगा यह काफी हद तक हम इस बात पर भी निर्भर करता है कि हम किस दिन या फिर तारीख पर जन्में हैं. आसान शब्दों में अगर कहें तो आप किस तारीख को जन्में या फिर आपका मूलांक क्या है इसका आपके जीवन में काफी गहरा प्रभाव पड़ता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे खास मूलांक में जन्में लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी किस्मत अचानक से बदल जाती है. खासकर तब जब इनकी उम्र 30 साल को पार कर जाती है. तो चलिए इस मूलांक और इसमें जन्में लोगों से जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं. मूलांक 8 आज हम जिस खास मूलांक की बात कर रहे हैं वह है 8. अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को हुई है तो आपका मूलांक 8 है. बता के जो लोग होते हैं उनपर शनि देव की कृपा हमेशा बनी हुई रहती है और यह भी एक कारण है कि इनका भाग्य अचानक से चमक जाता है. ये भी पढ़ें: Numerology: जीवन हो जाएगा बर्बाद अगर इन तारीखों में जन्मे लोगों से कर ली शादी, दुख और तकलीफ के साथ पड़ेगा जीना ये भी पढ़ें: Numerology: पर्वत की तरह अपने बातों पर अड़े रहते हैं इस मूलांक के लोग, मुसीबतों का डटकर करते हैं सामना होते हैं मेहनती मूलांक 8 के जो लोग होते हैं वे शनि देव से जुड़े होते हैं. यहीं कारण है कि जिस तरह से शनि देव धीमी रफ्तार से अपनी राशि को बदलते हैं ठीक वैसे ही मूलांक 8 के लोग भी धीमी रफ्तार से ही सफलता की तरफ बढ़ते हैं. बता दें इन लोगों को भले ही 30 की उम्र के बाद सफलता मिले लेकिन मेहनत करने में ये हमेशा से ही आगे रहते हैं. अपने काम पर होता है भरोसा मूलांक 8 वाले लोगों की एक खास बात यह भी होती है कि उन्हें अपने कर्मों पर काफी ज्यादा भरोसा होता है. इन लोगों को हार मानने की आदत नहीं होती है और ये कभी भी आसानी से हार नहीं मानते हैं. ये अपनी मेहनत के दम पर सफलता हासिल करने में भरोसा रखते हैं. आर्थिक स्थिति रहती है मजबूत मूलांक 8 वालों की अगर बात करें तो एक समय पार हो जाने के बाद इनकी आर्थिक स्थिति काफी ज्यादा बेहतर हो जाती है. एक बार आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाए तो इन्हें किसी और चीज के बारे में सोचना नहीं पड़ता है. ये भी पढ़ें: Numerology: अरबों की संपत्ति के मालिक बनते हैं इस मूलांक के लोग, जीवन में नहीं रहती किसी चीज की कमी Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Numerology: इस मूलांक के लोगों को अचानक से बदलती है तकदीर, 30 की उम्र के बाद चमक जाता है भाग्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Retail Inflation: खाने-पीने की चीजें सस्ती हुईं, जनवरी में महंगाई दर 4.31% पर आई

Retail Inflation: जनवरी में खाने-पीने की वस्तुएं सस्ती होने से रिटेल महंगाई 4.31% पर पहुंच गई, जो पिछले 5 महीनों का सबसे निचला स्तर है. इससे पहले अगस्त में महंगाई दर 3.65% थी, जबकि दिसंबर में यह 5.22% रही थी. खाने-पीने की चीजों में गिरावट रिटेल महंगाई के बास्केट में लगभग 50% योगदान खाने-पीने की वस्तुओं का है. इनकी महंगाई दर दिसंबर के 8.39% से घटकर जनवरी में 6.02% हो गई. ग्रामीण और शहरी महंगाई में कमी ग्रामीण महंगाई: 5.76% से घटकर 4.64%शहरी महंगाई: 4.58% से घटकर 3.87% विभिन्न वस्तुओं की महंगाई दर का तुलनात्मक विश्लेषण सामान दिसंबर जनवरी अनाज 6.82% 6.24% मांस और मछली 5.38% 5.25% दूध 2.69% 2.85% खाने का तेल 16.38% 15.64% फल 9.39% 12.12% सब्जी 28.66% 11.35% दालें 4.02% 2.59% मसाले -8.03% -6.85% सॉफ्ट ड्रिंक्स 2.64% 2.64% 3.19% पान, तंबाकू 2.65% 2.56% कपड़े, फुटवियर 2.73% 2.68% Also Read: Wife के नाम पर शुरू करें SIP, बुढ़ापा मौज में बिताएं The post Retail Inflation: खाने-पीने की चीजें सस्ती हुईं, जनवरी में महंगाई दर 4.31% पर आई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होली से ठीक आठ दिन पहले शुरू होगा होलाष्टक, नहीं होंगे ये शुभ कार्य

Holashtak 2025: होलाष्टक वह समयावधि है जो होली के पर्व से ठीक आठ दिन पूर्व आरंभ होती है. इस अवधि के दौरान, पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ कार्य जैसे विवाह, सगाई, मुंडन (पहली बार बाल कटवाना) और अन्य धार्मिक अनुष्ठान करने से परहेज किया जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस समय में किए गए किसी भी शुभ कार्य का फल निष्फल हो सकता है. होलाष्टक 2025 की तिथियां और मुहूर्त हिंदू पंचांग के अनुसार, 2025 में होलाष्टक शुक्रवार, 7 मार्च से प्रारंभ होकर गुरुवार, 13 मार्च तक चलेगा. यह अवधि होलिका दहन के दिन समाप्त होती है, जिसे होली का आरंभ माना जाता है. मंगल होने वाले हैं मार्गी, इन राशियों की चमकेगी किस्मत होलिका दहन कब है? वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 13 मार्च 2025 को सुबह 10:35 बजे शुरू होगी और अगले दिन, 14 मार्च 2025 को दोपहर 12:23 बजे समाप्त होगी. पंचांग के अनुसार, होलिका दहन 13 मार्च 2025 को होगा. शुभ मुहूर्त के अनुसार, होलिका दहन का समय 13 मार्च को रात 11:26 बजे से 14 मार्च को 12:29 बजे तक रहेगा. होलाष्टक में शुभ कार्य क्यों नहीं करते? ज्योतिष के अनुसार, होलाष्टक के समय सभी आठ ग्रह अशुभ माने जाते हैं. इस अवधि में ग्रहों की स्थिति शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं होती. इसलिए, यह विश्वास किया जाता है कि इस समय किए गए शुभ कार्यों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं और उनका परिणाम सफल नहीं होता. इसी कारणवश, लोग इस समय विवाह, सगाई, मुंडन और अन्य धार्मिक आयोजनों से परहेज करते हैं. 2025 में होली से पूर्व का होलाष्टक विशेष रूप से शुभ कार्यों से दूर रहने का संकेत देता है. यह अवधि शुक्रवार, 7 मार्च से प्रारंभ होकर गुरुवार, 13 मार्च तक चलती है और होलिका दहन के शुभ अवसर पर समाप्त होती है, जब होली का आगाज भी मनाया जाता है. यदि आप इस समय कोई महत्वपूर्ण कार्य करने की योजना बना रहे हैं, तो इसे टालना अधिक उचित होगा, क्योंकि इस अवधि के ग्रहों की स्थिति के कारण आपके कार्य में रुकावटें आ सकती हैं. जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्राज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ8080426594/9545290847 The post होली से ठीक आठ दिन पहले शुरू होगा होलाष्टक, नहीं होंगे ये शुभ कार्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranveer Allahbadia विवाद के बीच आमिर खान का वीडियो अचानक होने लगा वायरल, कहा- ‘गाल‍ियां देकर मुझे हंसा नहीं सकते…’

कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया ने एक विवादित बयान दिया, जिसे लेकर सोशल मीडिा पर तूफान आ गया. उनके बयान की निंदा हो रही है और उन्हें सेलेब्स और नेताओं से तीखी प्रतिक्रिया मिल रही है. इस बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. ये एक थ्रोबैक वीडियो है, जो साल 2015 का है. आइए इस वीडियो में क्या है. आमिर खान ने कहा- वर्बल वायलेंस का सपोर्ट नहीं करता… दरअसल, साल 2015 में AIB Roast आया था, जिसे लेकर काफी हंगामा मचा था. इसपर आमिर खान का रिएक्शन आया था. उन्होंने एक इवेंट के दौरान कहा था, वह अभिव्यक्ति की आजादी में विश्वास रखते हैं, लेकिन वर्बल वायलेंस का सपोर्ट नहीं करते. एक्टर ने कहा, “जब करण जौहर और अर्जुन कपूर ने मुझे बताया कि उन्होंने रोस्ट में क्या कहा और किया तो मुझे यह एक बहुत हिंसक इवेंट लगा. मैं पूरी तरह से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में विश्वास रखता हूं और इसमें कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन हिंसा हमेशा फिजिकल नहीं होती, यह इमोशनल या शब्दों के जरिए भी हो सकती है. जब आप किसी का अपमान करते हैं, तो आप हिंसा को बढ़ावा दे रहे होते हैं.” ‘अगर आप मुझे इंप्रेस करना चाहते हैं…’ आमिर खान ने कहा, “हर किसी को अपनी राय रखने का हक है. लेकिन मेरी राय में यह मजेदार नहीं था. मैं कोई बच्चा नहीं हूं जो गालियां सुनकर हंसूं. मैं उस उम्र को पार कर चुका हूं. मैंने करण और अर्जुन जो मेरे दोस्त हैं को डांटा और उनसे कहा कि मुझे यह बिल्कुल भी फनी नहीं लगा. अगर आप मुझे इंप्रेस करना चाहते हैं, तो बिना किसी का अपमान किए हंसाने की कोशिश करें. तभी मैं इसे एंजॉय करूंगा. मैं एक क्रिएटिव इंसान होने के नाते मानता हूं कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम लोगों में अच्छाई देखें.” सितारे जमीन पर कब रिलीज होगी आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर सुर्खियों में हैं. सितारे जमीन पर फिल्म तारे जमीन पर का सीक्वल है. फिल्म में जेनेलिया डिसूजा भी नजर आएंगी. कहा जा रहा है फिल्म इसी साल क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह भी पढ़ें- इलाहाबाद से नहीं हैं रणवीर इलाहाबादिया, इस वजह से सरनेम में लगाते हैं ‘इलाहाबादिया’, जानें यूट्यूबर का पाकिस्तानी कनेक्शन यह भी पढ़ें– Ranveer Allahbadia को लेकर ये क्या बोल गए यूट्यूबर ध्रुव राठी, कहा- जिस तरह से राजनेता, मीडिया, पुलिस उन्हें परेशान… The post Ranveer Allahbadia विवाद के बीच आमिर खान का वीडियो अचानक होने लगा वायरल, कहा- ‘गाल‍ियां देकर मुझे हंसा नहीं सकते…’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चेन्नई की तर्ज पर झारखंड में भी खुलेगा शंकर नेत्रालय, शंकराचार्य ने हेमंत सरकार से जतायी ये इच्छा

रांची-कांची पीठ के शंकराचार्य जगतगुरु विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल ने चेन्नई के शंकर नेत्रालय की तर्ज पर झारखंड में भी अस्पताल खोलने की इच्छा जतायी है. कांची पीठ ने इससे संबंधित प्रस्ताव झारखंड प्रशासन को भेजा है. इसके लिए रांची के इटकी में 100 बेड का अस्पताल और कॉलेज खोलने के लिए जमीन मांगी गयी है. कांची पीठ की ओर से बताया गया है कि सीएसआर फंड से 50 करोड़ की लागत में अस्पताल खोला जायेगा. कांची पीठ की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2018 से पीठ झारखंड में गरीबों की सेवा के लिए अस्पताल खोलने की इच्छा रखता है, लेकिन इस दिशा में पहल नहीं हो पायी है. धार्मिक न्यास बोर्ड को भी दी जानकारी कांची पीठ ने इससे संबंधित जानकारी झारखंड धार्मिक न्यास बोर्ड को भी दी है. न्यास बोर्ड से अस्पताल खोलने की दिशा में कार्य करने का आग्रह किया गया है. कांची पीठ की ओर से प्रशासन को अस्पताल की प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी भेजी गयी है. चेन्नई के प्रसिद्ध शंकर नेत्रालय से कांची पीठ का है जुड़ाव चेन्नई स्थित विश्व प्रसिद्ध शंकर नेत्रालय से कांची पीठ का जुड़ाव है. वर्ष 1994 में स्थापित यह अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस है. 140 बेड के इस अस्पताल में दूसरे राज्य से लोग इलाज कराने के लिए जाते हैं. कांची पीठ की ओर से दूसरे राज्यों में भी शंकर नेत्रालय के कई अस्पताल संचालित हैं. वर्ष 2016 में एक अस्पताल ओडिशा में भी खोला गया था. ये भी पढ़ें: Vedic School: झारखंड में खुलेंगे वैदिक स्कूल, कांची पीठ के शंकराचार्य स्वामी विजयेंद्र सरस्वती ने की है ये पहल ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: झारखंड में फरवरी में ही अप्रैल जैसी तपिश, अधिकतम तापमान 36 डिग्री पार, कैसा रहेगा मौसम? ये भी पढ़ें: JPSC ने नहीं छपवायी थीं पूरक उत्तर पुस्तिकाएं, फिर भी परीक्षार्थियों ने किया उपयोग, मनपसंद 12 को कर दिया पास The post चेन्नई की तर्ज पर झारखंड में भी खुलेगा शंकर नेत्रालय, शंकराचार्य ने हेमंत प्रशासन से जतायी ये इच्छा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Weather: बिहार में मौसम का उलटफेर, इस दिन से तापमान गिरने के साथ कुहासे की हो सकती है वापसी

Bihar Weather: बिहार के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. वहीं, राज्य के उत्तरी हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर के कुहासे का पूर्वानुमान जताया गया है, जिससे सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है. पटना समेत कई जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव पिछले 24 घंटों में बिहार में सबसे ठंडा स्थान सहरसा जिले का अगवानपुर रहा. जहां न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा, गया, भागलपुर, औरंगाबाद और बक्सर में भी रात के तापमान में मामूली गिरावट देखी गई है. समय से पहले गर्मी, गेहूं की फसल पर संकट इस साल राज्य में गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है. तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक पहुंचने के कारण गेहूं की फसल को नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है. दक्षिण बिहार में तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक, जबकि उत्तर बिहार में यह 2-2.5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है. फरवरी में ही 30 डिग्री के पार पहुंचा तापमान आमतौर पर फरवरी में हल्की ठंड का एहसास रहता है, लेकिन इस बार राज्य के कई जिलों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है. बक्सर, गया, डेहरी, औरंगाबाद, खगड़िया और मुंगेर में तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है. वहीं, पटना, पूर्णिया, मधुबनी, मोतिहारी, भोजपुर, जमुई, बांका और राजगीर में भी तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच चुका है. Also Read: बिहार में गाड़ियों पर पुलिस और प्रेस का नेम प्लेट लगाकर होता है गलत काम, DGP ने दिए जांच के आदेश आगे क्या होगा बिहार के मौसम का हाल? मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. हालांकि, फरवरी के अंत तक तापमान में और बढ़ोतरी का अनुमान है, जिससे गर्मी का अहसास बढ़ सकता है. अगले हफ्ते से राज्य के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना भी जताई गई है. बिहार के किसान और आम लोग अब मौसम के इस बदलाव पर नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि समय से पहले गर्मी बढ़ने से जनजीवन और कृषि दोनों प्रभावित हो सकते हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें The post Bihar Weather: बिहार में मौसम का उलटफेर, इस दिन से तापमान गिरने के साथ कुहासे की हो सकती है वापसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रात्रिरेर साथी योजना के लिए 157 करोड़ रुपये आवंटित

संवाददाता, कोलकाता रजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना के बाद राज्य के सभी प्रशासन मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष जोर दिया गया है. बुधवार को राज्य प्रशासन द्वारा पेश किये गये बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र का विशेष ध्यान रखा गया है. प्रस्तावित बजट घोषणा में वित्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बताया कि प्रशासनी अस्पतालों में चिकित्सक सह अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए ””””रात्रिरेर साथी”””” नामक योजना बनायी गयी है. इस परियोजना के लिए 157 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गयी है. बजट में घोषणा की गयी है कि 157 करोड़ रुपये की लागत से प्रत्येक प्रशासनी अस्पतालों में विशेष कर स्त्री स्वास्थ्य कर्मियों के लिए अलग से विश्राम कक्ष और शौचालय बनाये जायेंगे. राज्य के सभी प्रशासनी अस्पतालों को सीसीटीवी से कवर किया जायेगा. पेयजल आपूर्ति के लिए विशेष व्यवस्था होगी. अस्तालों के हर कोने में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जायेगी. कैंसर की चिकित्सा के लिए प्रशासन की योजना जानलेवा बीमारी कैंसर की चिकित्सा के लिए राज्य प्रशासन ने एसएसकेएम, नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज, सिलीगुड़ी में दो-दो अत्याधुनिक कैंसर केंद्र स्थापित करने के लिए मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया हैं. जहां, नि:शुल्क कैंसर का इलाज किया जायेगा. वहीं, सारग दत्त मेडिकल कॉलेज, बर्दवान मेडिकल कॉलेज, मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज में तीन टर्शियरी कैंसर केयर सेंटर स्थापित किये जायेंगे. भविष्य की घोषणाओं के साथ-साथ, इस वर्ष के बजट में पिछले वर्ष बंगाल की कई सफलताओं पर प्रकाश डाला गया है. बजट में घोषणा की गई कि पिछले वर्ष बंगाल में ””””””””चोखेर आलो”””””””” परियोजना के तहत 1.35 करोड़ अधिक लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया. वहीं 12.45 लाख मरीजों की मोतियाबिंद की सर्जरी की गयी है. इस परियोजना के तहत 14.48 हजार लोगों को मुफ्त चश्में दिये गये हैं. वहीं राज्य में पहले ही 10 जिलों को मोतियाबिंद मुक्त घोषित किया जा चुका है. बजट में राज्य जल्द ही दो और मदर एंड चाइल्ड केयर हब बनाये जावे की घोषणा की गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रात्रिरेर साथी योजना के लिए 157 करोड़ रुपये आवंटित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सलाइन कांड: मम्पी को जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

कोलकाता. मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की सलाइन कांड की पीड़िता प्रसूता मम्पी सिंह को जल्द ही एसएसकेएम (पीजी) से छुट्टी मिल सकती है. वहीं हाल में ही अस्पताल से घर लौटने वाले मिनारा बीबी बुधवार को जांच के लिए पीजी पहुंची थीं. दूसरी ओर एक अन्य गर्भवती स्त्री नसरीन खातून को भी वेंटिलेशन से हटा दिया गया है. सूत्रों के अनुसार, मम्पी और नसरीन दोनों धीरे-धीरे सामान्य जीवन में लौट रही हैं. यह योजना बनायी गयी है कि एसएसकेएम के अधिकारी मम्पी को अस्पताल के पास प्रसूता व बच्चा सह परिवार के सदस्यों के ठहरने की व्यवस्था करेंगे, ताकि छुट्टी मिलने के बाद भी उसकी सेहत पर नजर रखी जा सके. ज्ञात हो कि, सलाइन विवाद के बीच, नसरीन खातून, मम्पी सिंह और मिनारा बीबी को 12 जनवरी की रात को वेंटिलेशन युक्त एम्बुलेंस में मेदिनीपुर से एसएसकेएम लायी गयी थी. तीनों की शारीरिक स्थिति इतनी गंभीर थी कि डॉक्टर भी इस बात को लेकर अनिश्चित थे कि वे जीवित रहेंगे भी या नहीं. यह ज्ञात है कि तीनों प्रसूताओं के गुर्दे गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गये थे. रक्त में संक्रमण का स्तर भी बहुत अधिक था. रक्त के थक्का जमने की क्षमता भी लगभग पूरी तरह नष्ट हो गयी. तीनों गर्भवती स्त्रीओं के उपचार के लिए 10 विभागों के 14 विशेषज्ञ डॉक्टरों का एक मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है. वहीं पीजी अस्पताल पहुंचने के बाद सीएम ममता बनर्जी ने इन मरीजों के संबंध में भी जानकारी ली. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सलाइन कांड: मम्पी को जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top