Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

LOC के पास IED ब्लास्ट में झारखंड के लाल कैप्टन सरदार करमजीत सिंह बक्शी शहीद, पांच अप्रैल को होनी थी शादी

IED Blast: रांची-जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास मंगलवार को आईईडी विस्फोट हुआ. इसमें सेना के कैप्टन सरदार करमजीत सिंह बक्शी उर्फ पुनीत सहित दो सैन्यकर्मी शहीद हो गये. एक अन्य सैन्यकर्मी के घायल होने की सूचना है. जानकारी के अनुसार शहीद कमरजीत का परिवार हजारीबाग के जुलू पार्क के पास रहता है. उनके पिता का नाम अजिंनदर सिंह बक्शी और मां का नाम नीलू बक्शी है. शहादत से हजारीबाग में शोक की लहर है. पांच अप्रैल को होनेवाली थी शादी कैप्टन सरदार करमजीत सिंह बक्शी अपने घर के बड़े बेटे थे. पांच अप्रैल को उनकी शादी होनेवाली थी. उनके परिवार का हजारीबाग में क्वालिटी रेस्टोरेंट है. सरदार करमजीत सिंह बक्शी अखनूर में एलओसी पर तैनात थे. उनकी टोली के जवान भट्टल इलाके में गश्त कर रहे थे. उसी दौरान आतंकियों के आईईडी ब्लास्ट में कैप्टन सहित तीन सैन्यकर्मी घायल हो गये. सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनके शहीद होने की समाचार आयी. 10 दिनों पहले गए थे ड्यूटी पर कैप्टन सरदार करमजीत सिंह बक्शी शादी की तैयारियों के सिलसिले में हाल ही में हजारीबाग में आये थे. 10 दिनों पहले ही वे यहां से गये थे. कमलजीत सिंह की शहादत की समाचार से हजारीबाग में शोक की लहर दौड़ गयी है. ये भी पढ़ें: LOC के पास IED ब्लास्ट, सेना के दो जवान शहीद, एक की हालत गंभीर ये भी पढ़ें: Viral Video: Monalisa को पढ़ाते बॉलीवुड फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा का वीडियो वायरल ये भी पढ़ें: Jamshedpur Crime News: शराब पीने के लिए चिकन देने से किया इनकार, तो फास्ट फूड विक्रेता पर उस्तरा से किया हमला ये भी पढ़ें: Ranchi News: एक्शन में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कामकाज को लेकर दिखीं नाराज, पशु चिकित्सकों को दी चेतावनी ये भी पढ़ें: ‘बोलो हर हर शंभू’ देशभर में एक साथ 21 फरवरी को होगी रिलीज, महाकुंभ के बीच इस फिल्म में दिखेगी सनातन धर्म की महिमा The post LOC के पास IED ब्लास्ट में झारखंड के लाल कैप्टन सरदार करमजीत सिंह बक्शी शहीद, पांच अप्रैल को होनी थी शादी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: जमीन विवाद में अपराधियों ने हाथ-पैर बांध कर पीटा, फिर युवक को गोली मार हो गए फरार

Bihar Crime: बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के मोहदीनगर गोपालपुर में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गेहूं फसल की पटवन कर रहे एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. जबकि एक अन्य युवक को पीट – पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. गोली से जख्मी युवक आदित्य कुमार के पिता नंदकिशोर चौधरी ने बताया कि उनका पुत्र मंगलवार की शाम में गांव के ही राकेश पासवान का गेहूं पटवन करने गोपालपुर के दक्षिण हड़जोड़ा बहियार गया था. अपराधियों ने दो युवकों को बांधकर पीटा रात होते ही गांव के राहुल कुमार एवं संजीव चौधरी समेत अन्य लोग वहां पहुंचे तथा दोनों युवकों के हाथ-पैर बांध दिया, जिसके बाद राकेश पासवान को लाठी डंडे से पीट-पीट कर जख्मी कर दिया. घायल राकेश ने बताया कि सभी लोग मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे. उसने बताया कि बदमाशों ने उसकी पिटाई करने के बाद बोरिंग मालिक राहुल कुमार पर गोलियां चलाने लगे, करीब पांच राउंड गोली चलने के बाद सभी बदमाश वहां से फरार हो गए. वह किसी तरह खेत से निकल कर आदित्य के पिता के पास पहुंचा तथा उन्हें घटना की जानकारी दी. इधर ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. इसके साथ ही घटना की जानकारी पर उनके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. इसी बीच पुलिस भी वहां पहुंच गई. घटना की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने गोली से जख्मी युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. जहां डॉ. ज्योति हिंदुस्तानी ने उनका प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. चिकित्सक ने बताया कि युवक के दोनों हाथ एवं एक पैर में गोली लगी है. घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस इंस्पेक्टर मनीष कुमार, थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा, दारोगा राहुल कुमार, विजय कुमार दूबे समेत अन्य पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी ली. थानाध्यक्ष ने बताया है कि पुलिस अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. Also Read: Pragati Yatra: औरंगाबाद को सीएम ने दी साढ़े पांच सौ करोड़ की सौगात, मेडिकल कॉलेज के साथ एनएच पर खुलेगा ट्रामा सेंटर The post Bihar Crime: जमीन विवाद में अपराधियों ने हाथ-पैर बांध कर पीटा, फिर युवक को गोली मार हो गए फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: Monalisa को पढ़ाते बॉलीवुड फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा का वीडियो वायरल

Viral Video: रांची-महाकुंभ में अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनानेवाली मोनालिसा के कई वीडियो अब तक सोशल मीडिया में वायरल हो चुके हैं. एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह क, ख, ग… पढ़ रही हैं. बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा उन्हें पढ़ा रहे हैं. ये वीडियो मुंबई का बताया जा रहा है. महाकुंभ में माला बेचनेवाली मोनालिसा बॉलीवुड फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर से डेब्यू कर रही हैं. रातोंरात बदली मोनालिसा की किस्मत महाकुंभ से मोनालिसा की किस्मत रातोंरात बदल गयी. कजरारी आंखों और खूबसूरत मुस्कान वाली मोनालिसा को बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने फिल्म में मौका दिया है. वे बताते हैं कि उन्हें मोनालिसा की सादगी बेहद पसंद आई. इसीलिए उन्होंने अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में काम देने का फैसला किया. मोनालिसा की मुस्कुराहट काफी आकर्षक है. बिना मेकअप के ही वह काफी खूबसूरत है. बॉलीवुड फिल्म में एंट्री से मोनालिसा की जिंदगी बदल गयी है. वायरल वीडियो में सनोज मिश्रा होटल के कमरे में हैं. वहां मोनालिसा को वह क, ख, ग, घ… पढ़ा रहे हैं. वहां एक अन्य लड़की भी बैठी है. द डायरी ऑफ मणिपुर में लीड रोल में नजर आएंगी मोनालिसा पिछले दिनों बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा मोनालिसा के गांव पहुंचे और अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के लिए साइन किया है. इस फिल्म में मोनालिसा लीड भूमिका में नजर आएंगी. मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं. अपने परिवार के साथ रुद्राक्ष और मोतियों की माला बेचने प्रयागराज महाकुंभ आयी थीं. खूबसूरती से रातोंरात वायरल हो गयीं. सोशल मीडिया से उन्हें खास पहचान मिली. उनके वीडियो और तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं. ये भी पढ़ें: Viral Girl Monalisa: डेब्यू फिल्म से लखपति बनी महाकुंभ की मोनालिसा, फीस जान उड़ जाएंगे होश ये भी पढ़ें: Mahakumbh Viral Girl Monalisa: मोनालिसा के 10 करोड़ कमाने का दावा वायरल, जानिए क्या है सच्चाई The post Viral Video: Monalisa को पढ़ाते बॉलीवुड फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा का वीडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘बोलो हर हर शंभू’ देशभर में एक साथ 21 फरवरी को होगी रिलीज, महाकुंभ के बीच इस फिल्म में दिखेगी सनातन धर्म की महिमा

रांची-सनातन धर्म के महत्व को समझाती पहली हिन्दी फिल्म ‘बोलो हर हर शंभू’ 21 फरवरी को देशभर में एक साथ रिलीज होने जा रही है. फिल्म की कहानी एक ऐसे जोड़े की है, जिन्होंने शादी की और सनातन धर्म का पालन किया करते थे. बाद में फिल्म में विवाहित जोड़े की बेटी फिल्म के रोमांच और रहस्य को सामने लाती है. यत्र प्रोडक्शन फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के प्रोड्यूसर योगेश त्रिपाठी, लेखक-निर्देशक रवि भाटिया, डीओपी संदीप, एडिटर आशीष बत्रा, सहनिर्माता अंजलि महेंद्र सिंह, राजीव और नंदिता हैं. फिल्म में इनकी है अहम भूमिका आज पूरे विश्व में सनातन धर्म का डंका बज रहा है, लेकिन हिंदी सिनेमा में अक्सर सनातन धर्म का मजाक उड़ाया जाता है. सनातन धर्म की महिमा इन दिनों महाकुंभ में देखने को मिल रही है. इस महापर्व में ना सिर्फ हिंदुस्तान के बल्कि विदेशों से भी लोग शामिल हो रहे हैं. इस बीच हिन्दी फिल्म ‘बोलो हर हर शंभू’ 21 फरवरी को रिलीज हो रही है. फिल्म में अरुण बक्शी, अनिल रस्तोगी, विनीता मलिक, विशाल, अमृता, देवेन्द्र दोडके, राज सिंह सचिन सिंह, तनय त्रिपाठी, अमलेश, विशाल आनंद, अनुकृति, कुंवर लाभांश और आरुष सम्पदा की प्रमुख भूमिका है. फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर विजेन्द्र विक्की, रवि जैन, निहाल, अजय मुखर्जी और आनंद त्रिपाठी हैं. फिल्म के एसोसिएट डायरेक्टर पराग भावसार और प्रचारक संतोष भूषण पटियाला हैं. इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन वेदर फिल्म में हुआ है. इस फिल्म को पूरे हिंदुस्तान में 21 फरवरी को एक साथ विमल पांडे एंटरटेंमेंट रिलीज कर रहा है. उत्तर प्रदेश में इसे प्रमुखता से रिलीज किया जाएगा. थ्रिलर, सस्पेंस और सनातन धर्म का अद्भुत मिश्रण यह फिल्म दर्शकों को सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि सनातन धर्म और जीवन के गहरे संदेशों से भी अवगत कराएगी. थ्रिलर, सस्पेंस और सनातन धर्म का अद्भुत मिश्रण दर्शकों के दिलों में लंबे समय तक बना रहेगा. फिल्म का उद्देश्य न केवल दर्शकों को रोमांचित करना है, बल्कि उन्हें जीवन के वास्तविक पहलुओं और धर्म के महत्व से भी परिचित कराना है. ये भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam: फिल्म की सफलता पर हर्षवर्धन राणे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कई बार सक्सेस मिलने में 9 साल लग जाते हैं… The post ‘बोलो हर हर शंभू’ देशभर में एक साथ 21 फरवरी को होगी रिलीज, महाकुंभ के बीच इस फिल्म में दिखेगी सनातन धर्म की महिमा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bobby Aur Rishi Ki Love Story Review:दिल को नहीं छूती बल्कि दिमाग पर बोझ लगती है बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी

फिल्म – बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी निर्माता -ज्योति देशपांडे  निर्देशक – कुणाल कोहली  कलाकार -कावेरी कपूर, वर्धन पुरी,लिलिएट दुबे और अन्य  प्लेटफार्म -डिज्नी प्लस हॉटस्टार  रेटिंग – डेढ़  bobby aur rishi ki love story review :स्टारकिड की बढ़ती फेहरिस्त में निर्देशक शेखर कपूर और अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति की बेटी कावेरी कपूर का नाम डिज्नी प्लस हॉटस्टार की फिल्म बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी से जुड़ गया है.फिल्म के निर्देशक कुणाल कोहली हैं, जो हिंदी फिल्मों में फना, मुझसे दोस्ती करोगे,हम तुम जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. इस बार भी वह एक और रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लेकर आये हैं और कहने को उन्होंने  इस बार जेन जी के प्यार को अपनी  कहानी का आधार बनाया है.लेकिन कहानी और ट्रीटमेंट में वह कुछ भी नयापन नहीं जोड़ पाए हैं, परफॉरमेंस के लिहाज से भी फिल्म कमजोर रह गयी है, जिस वजह से वैलेंटाइन वीक में रिलीज होने के बावजूद यह लव स्टोरी फिल्म दिल को छूने के बजाय दिमाग पर बोझ ज्यादा साबित होती है. हम तुम की याद दिलाती है कहानी  कहानी में  ट्विस्ट के तौर पर शुरुआत में यह दिखाया गया है कि कपल के तौर पर बॉबी (कावेरी )और ऋषि (वर्धन पुरी ) मैरिज काउंसलर  से मिलकर बात कर रहे हैं क्योंकि उनका रिश्ता बुरे दौर से गुजर रहा है.क्या उनकी शादी टूटने वाली है. इस सवाल का जवाब जानने के लिए कहानी अतीत में चली जाती है, जब ये पहली बार मिले थे. बॉबी (कावेरी)  ग्लासगो से कार्डिफ़ की जर्नी पर है, लेकिन खराब मौसम की वजह से फ्लाइट को  हीथ्रो की ओर मोड़ दिया जाता है  और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से हम तुम तक अब अगली फ्लाइट एक दिन बाद है.ऐसे में हीरोइन को  हीरो से मिलना ही है. वहां उसकी मुलाकात ऋषि (वर्धन पुरी )से होती है, जो पहली ही नजर में उसे पसंद करने लगता है. इस जेन जी लव स्टोरी में भी वही पुराना फॉर्मूला अपनाया गया गया है. शुरू में बॉबी, ऋषि की मौजूदगी को पसंद नहीं करती है लेकिन कुछ मिनटों के बाद वह उसके साथ को पसंद करने लगती है. दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताते हैं लेकिन बॉबी ऋषि के साथ किसी रिलेशनशिप के लिए तैयार नहीं है क्योंकि वह हाल ही में ब्रेकअप से गुजरी  है और वे अलग हो जाते हैं। कहानी दो साल बाद शुरू होती है और फिर एक दूसरे से वह मिलते हैं और उनके बीच फिर वही कनेक्शन बन जाता है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट ये है कि ऋषि की सगाई होने वाली है. ऋषि की सगाई कैसे टूटती है और बॉबी और ऋषि एक हो जाते हैं और फिर उनकी शादी बचती है या टूटती है. यही आगे की कहानी है. फिल्म की खामियां और खूबियां कुणाल कोहली की पिछली रोमांटिक फिल्मों को देखें तो प्रेमियों के बीच मिलने -बिछड़ने का सिलसिला जारी रहता है. इस ट्रीटमेंट को इस फिल्म में भी रखा गया है. कहानी की शुरुआत में ही दोनों कपल काउंसलिंग के लिए पहुंचे हैं और फिल्म के आखिर में उन्हें एक होते दिखाया गया है. काउंसलिंग का ट्विस्ट या कहे फिल्म से जुड़ा कॉन्फ्लिक्ट  एकदम सतही रह गया है. कोई ठोस वजह नहीं दी गयी है.इसके अलावा अपोजिट अट्रैक्ट वाला फार्मूला कहानी में बहुत ही रिपीट सा रह गया है.अब तक 90 के दशक  की कई फिल्मों में एक प्रैक्टिकल तो एक एक इमोशनल अप्रोच रखने वाले कपल को दिखाया जा चुका है. फिल्म फर्स्ट हाफ में हम तुम की याद दिलाती है.फिल्म में लॉजिक की भी  कदम कदम पर कमी है. ऋषि फीमेल वाशरूम में क्यों था. इसका जवाब फिल्म में नहीं दिखाया गया है. क्या हीरो को हीरोइन से अलग तरीके से मिलवाना था. बस इसलिए यह आईडिया सोच लिया गया। फिल्म के  शीर्षक का कनेक्शन ऋषि कपूर से है. फिल्म में ऋषि और बॉबी बताते हैं कि उनदोनों के पिता राज कपूर के फैन हैं इसलिए उन्होंने उनका नाम ऐसा रखा है, लेकिन राज जुत्शी का किरदार बॉबी नाम पर जिस तरह रिएक्ट करता है.वह थोड़ा अजीबोगरीब लगता है,जबकि राज कपूर की यादगार फिल्मों में बॉबी का नाम है ,फिल्म के गीत संगीत की बात करें तो  कहानी की तरह वह भी प्रभाव नहीं छोड़ते हैं. वे कहानी को आगे नहीं बढ़ाते हैं बल्कि वह फिल्म की लम्बाई को बढ़ाते हैं. फिल्म की सिनेमेटोग्राफी फिल्म के साथ न्याय करती है.फिल्म के अच्छे पहलुओं में इसकी लम्बाई है. फिल्म मात्र डेढ़ घंटे  की है.  परफॉरमेंस भी रह गए हैं सतही  अभिनय की बात करें तो वह कावेरी कपूर की डेब्यू फिल्म है. वह फिल्म में बहुत प्यारी दिखती हैं , लेकिन अभिनय की बात करें तो उन्हें अभी खुद पर काम करने की जरूरत है. वर्धन पुरी की कोशिश अच्छी रही है लेकिन कमजोर स्क्रिप्ट ने उन्हें कुछ खास करने का मौक़ा नहीं दिया है. बाकी के कलाकार भी कुछ ख़ास फिल्म में नहीं जोड़ पाएं हैं. The post Bobby Aur Rishi Ki Love Story Review:दिल को नहीं छूती बल्कि दिमाग पर बोझ लगती है बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JEE Main 2025 Result: जेईई मेन जनवरी सेशन का रिजल्ट जारी, हाजीपुर के पाणिनि बने बिहार टॉपर

JEE Main 2025 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने JEE मेन जनवरी सेशन का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया. 10 शिफ्टों में हुई परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल पर 14 स्टूडेंट्स रहे. यानी कई शिफ्टों में एक से अधिक स्टूडेंट्स को 100 पर्सेंटाइल मिला है. इसमें देश में पहले स्थान पर आयुष सिंघल (राजस्थान) व दूसरे स्थान पर कुशाग्र गुप्ता (कर्नाटक) व तीसरे स्थान पर दक्ष (दिल्ली एनसीटी) रहे हैं. इसके साथ ही स्टेट टॉपर्स की भी लिस्ट जारी की गयी है, जिसमें 44 स्टूडेंट्स शामिल हैं. इसमें बिहार से हाजीपुर के पाणिनि स्टेट टॉपर बने हैं. पाणिनि को 99.99442 पर्सेंटाइल मिला है. कैटेगरी वाइज टॉपर्स की सूची भी जारी की गयी है, जिनमें 30 स्टूडेंट्स शामिल हैं. 8,33,325 छात्र और 4,24,810 छात्राओं ने दी थी परीक्षा जेईई मेन जनवरी परीक्षा बीई-बीटेक के लिए 22 से 29 जनवरी के बीच 10 शिफ्टों में हुई. बीई-बीटेक के लिए 13 लाख 11 हजार 544 रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स थे, जिनमें 12 लाख 58 हजार 136 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी. इनमें आठ लाख 33 हजार 325 छात्र और चार लाख 24 हजार 810 छात्राएं रहीं. परीक्षा देश के 304 शहरों के 618 परीक्षा केंद्रों पर हुई. देश के बाहर 15 शहरों में हुई. हिंदी, अंग्रेजी के अतिरिक्त 13 स्थानीय भाषाओं में यह परीक्षा हुई. परीक्षा में शामिल 12 लाख 58 हजार 136 स्टूडेंट्स में सामान्य श्रेणी के 4,66,358, इडब्ल्यूएस के 1,38,699, ओबीसी के 4,90,275, एससी के 1,22,845 और एसटी के 39959 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी. परीक्षा में 39 स्टूडेंट्स के परिणाम भी रोके गये हैं. इन सभी स्टूडेंट्स अनफेयर में शामिल हैं. एआई और 5जी जैमर्स का इस्तेमाल, 39 पकड़े गये इस वर्ष परीक्षा के लिए नेशनल कोऑर्डिनेटर के साथ 38 फ्लाइंग स्क्वाड, 277 सिटी कोऑर्डिनेटर के साथ 894 आब्जर्वर नियुक्त किये गये. टेक्निकल ऑब्जर्वर, डिप्टी ऑब्जर्वर की सहायता से परीक्षा हुई. परीक्षा के लिए 5जी जैमर्स के साथ, सीसीटीवी और एआई का उपयोग किया. एआई के उपयोग से ही 39 परीक्षार्थियों को पकड़ा गया. पाणिनि के माता-पिता हैं शिक्षक हाजीपुर के रहने वाले पाणिनि को 99.99442 पर्सेंटाइल मिला है. पाणिनि बिहार के टॉपर बने हैं. इस बार 15 फरवरी से आयोजित सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में भी शामिल होंगे. इनके माता-पिता दोनों प्रशासनी शिक्षक हैं. पिता का नाम संजय कुमार शर्मा और माता का नाम निभा कुमारी है. एक भाई और एक बहन है. पाणिनि ने बताया कि बोर्ड की पढ़ाई के साथ-साथ जेइइ मेन व एडवांस्ड की तैयारी भी जारी रही. प्रतिदिन 12 घंटे सेल्फ स्टडी करता था. सेल्फ स्टडी से काफी फायदा मिला. इस सफलता का श्रेय वह अपने माता-पिता और स्कूल को देना चाहते हैं. Also Read: Bihar Crime: गोपालगंज में स्कूल से लौट रही दो जुड़वा बहनों की हत्या, सरसों के खेत में मिला दोनों का शव पाणिनी ने 17वें अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में जीता था सिल्वर मेडल ब्राजील के रियो डी जेनेरिओ में अगस्त में आयोजित खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी (आइओएए) के 17वें अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाले हाजीपुर के लाल पाणिनी ने इस बार जेइइ मेंस में बिहार टॉपर बन कर जिले का नाम रोशन किया है. जेईई मेन में पाणिनी ने 99.99 पर्सेंटाइल हासिल किया है. हाजीपुर शहर के उमेश सिनेमा रोड के रहने वाले पाणिनी के पिता संजय कुमार शर्मा राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय मीनापुर राई के प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं. वहीं, उसकी मां निभा कुमारी भगवानपुर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापटांड़ में शिक्षिका हैं. पाणिनी के पिता बताते है कि उसकी इस बड़ी उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. उन्होने बताया कि समय प्रबंधन से किसी भी बड़े लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है. पाणिनी ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की थी. पाणिनी ने अपनी पूरी तैयारी हाजीपुर में ही सामर्थ्य क्लासेस के निदेशक आइआइटियन सुमित कुमार की निगरानी में की थी. सुमित बिहार टॉपर बनने पर पाणिनी को बधाई दी है और कहा कि मेहनत, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन से लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है. ऐसे समझे ऑल इंडिया रैंक जारी करने का फॉर्मूला जेईई मेन के पहले सेशन के जारी किये जाने वाले रिजल्ट में स्टूडेंट्स के टोटल एनटीए स्कोर के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के अलग-अलग एनटीए स्कोर सात डेसिमल पर्सेंटाइल में जारी किये हैं. जेईई मेन की परीक्षा विभिन्न परियो में होती है. ऐसे में प्रत्येक पारी के पेपर का डिफिकल्टी लेवल भी अलग-अलग हो सकता है. ऐसे में सभी अलग-अलग शिफ्टों में स्टूडेंट्स के अपनी-अपनी शिफ्ट में रॉ स्कोर के आधार पर नार्मेलाइज कर ल डेसिमल में पर्सेंटाइल एनटीए स्कोर के रूप में जारी की जाती है. एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि ने बताया कि सर्वप्रथम प्रत्येक स्टूडेंट्स के रॉ स्कोर को निकला जाता है. उसके बाद उस स्टूडेंट्स के बराबर और उससे कम रॉ स्कोर वाले स्टूडेंट्स की संख्या ली जाती है, इसे 100 से गुना कर, कुल परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स से भाग देकर सात डेसिमल में पर्सेंटाइल निकला जाता है, जिसे उस स्टूडेंट्स का एनटीए स्कोर बोला जाता है. यह पर्सेन्टाइल फार्मूला विद्यार्थियों के कुल औसतन प्राप्तांकों के साथ-साथ मैथ्स, फिजिक्स एवं कैमेस्ट्री के प्राप्तांकों पर भी लागू होता है. इस फॉर्मूले से प्रत्येक स्टूडेंट का टोटल एनटीए स्कोर के साथ-साथ प्रत्येक विषय का एनटीए स्कोर निकला गया. अप्रैल सेशन का एनटीए स्कोर भी निकला जायेगा. यदि विद्यार्थी जनवरी व अप्रैल दोनों जेईई-मेन परीक्षा देता है तो उसके दोनों परीक्षाओं के अधिकतम एनटीए स्कोर के आधार पर ही ऑल इंडिया रैंक जारी की जायेगी. Also Read: Pragati Yatra: औरंगाबाद को सीएम ने दी साढ़े पांच सौ करोड़ की सौगात, मेडिकल कॉलेज के साथ एनएच पर खुलेगा ट्रामा सेंटर The post JEE Main 2025 Result: जेईई मेन जनवरी सेशन का रिजल्ट जारी, हाजीपुर के पाणिनि बने बिहार टॉपर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur Crime News: शराब पीने के लिए चिकन देने से किया इनकार, तो फास्ट फूड विक्रेता पर उस्तरा से किया हमला

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर- गोलमुरी थाना क्षेत्र के मनीफीट मधुसूदन अपार्टमेंट के पास एक फास्ट फूड विक्रेता रौशन कुमार पर बदमाशों ने उस्तरा से हमला कर दिया. घायल अवस्था में युवक को एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. घटना मंगलवार की शाम करीब 7 बजे की है. आरोप है कि शराब पीने के लिए चिकन देने से मना करने पर तीन बदमाशों ने दुकानदार के गले पर उस्तरा से हमला कर दिया. पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने पूर्व में भी मारपीट की है, जिसकी शिकायत गोलमुरी थाने में की गयी थी, लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. वहीं गोलमुरी थाना प्रभारी का कहना है कि पूर्व की घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है. बिहा के सासाराम का रहनेवाला है पीड़ित रौशन कुमार घटना के संबंध में रौशन कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से सासाराम बिहार का रहने वाला है. वर्तमान में मनीफीट बस्ती में किराये के मकान में रहता है. मधुसुदन अपार्टमेंट के पास फास्ट फूड का ठेला लगाता है. शाम करीब सात बजे उसके दुकान पर नामदा बस्ती गुरुद्वारा के पास रहने वाले बब्बे, बब्बे का बड़ा भाई और मीट पुलाव नाम के तीन युवक आये और शराब पीने के लिए पहले चिकन और चाउमीन मांगा. जब रौशन ने उसे देने से इनकार किया, तो तीनों ने उसे बात करने की बात कह एक सैलून के पास लेकर गया. वहां तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान सैलून से बब्बे ने उस्तरा निकाला और उसके गर्दन पर हमला कर दिया. गर्दन पर हमला करने के बाद तीनों मौके से फरार हो गये. मारपीट होता देख रौशन का भाई मौके पर पहुंचा. उसने घटना की जानकारी गोलमुरी थाना को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रौशन को इलाज के लिए एमजीएम भिजवायी. एक फरवरी को ठेला पलट छीन लिये थे पांच हजार रुपये रौशन ने बताया कि बब्बे और उसके भाई ने उस पर तीसरी बार हमला किया है. इसके पूर्व भी दो बार उन लोगों ने मारपीट की है. एक फरवरी को भी बब्बे, उसके भाई और कुछ अन्य लड़के उसकी दुकान पर आकर चाउमीन मांग रहे थे. मना करने पर गाली-गलौज करने लगे. मना करने पर ठेला पलट दिया. गल्ले से पांच हजार रुपये भी निकालकर भाग गये. गोलमुरी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई रौशन और उसके परिवार के लोगों ने बताया कि पूर्व में हुई मारपीट के मामले में गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी थी. शिकायत करने के बाद रौशन को उन लोगों ने धमकी भी दी थी. मगर पुलिस ने उसके आवेदन पर गंभीरता नहीं दिखायी. पहले के मामले की नहीं है जानकारी-राजन कुमार गोलमुरी के थाना प्रभारी राजन कुमार ने कहा कि पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत की गयी है, जांच की जा रही है. जांच के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी. जहां तक पूर्व में की गयी शिकायत का सवाल है, तो इसकी कोई जानकारी नहीं है. ये भी पढ़ें: Ranchi News: एक्शन में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कामकाज को लेकर दिखीं नाराज, पशु चिकित्सकों को दी चेतावनी The post Jamshedpur Crime News: शराब पीने के लिए चिकन देने से किया इनकार, तो फास्ट फूड विक्रेता पर उस्तरा से किया हमला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

MPPSC SSE Admit Card Out: एमपी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, तुरंत कर लें आवेदन

MPPSC SSE Admit Card Out: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं. इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट (mppsc.mp.gov.in) से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी, 2025 से शुरू हुई थी और 17 जनवरी, 2025 तक चली थी. कब होगी MPPSC SSE की परीक्षा ? मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की तिथि घोषित कर दी गई है. यह परीक्षा 16 फरवरी 2025 को प्रदेश के 52 संभाग और जिला मुख्यालयों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक होगी. आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 दिनांक 16.02.2025 को, दो सत्रों में, प्रातः 10:00 से 12:00 एवं दोपहर 02:15 से 04:15 बजे तक प्रदेश के 52 संभाग/जिला मुख्यालयों में आयोजित की जा रही है.” MPPSC SSE का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें ? सबसे पहले, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट (mppsc.mp.gov.in) पर जाना होगा. इसके बाद, होमपेज पर “SSE प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025” लिंक पर क्लिक करें. अब, अपने लॉगिन विवरण को दर्ज करें और सबमिट करें. फिर, एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड कर लें. अंत में, एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें. Also Read: JEE Main 2025 Result Out: जेईई मेन सेशन 1 का परिणाम जारी, 14 उम्मीदवारों ने स्कोर किए 100 पर्सेंटाइल Also Read: Sarkari Naukri: CRPF में निकली बंपर बहाली, 75000 तक मिलेगा वेतन The post MPPSC SSE Admit Card Out: एमपी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, तुरंत कर लें आवेदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News: एक्शन में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कामकाज को लेकर दिखीं नाराज, पशु चिकित्सकों को दी चेतावनी

Ranchi News: रांची-कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मंगलवार को राजधानी के कांके स्थित पशुपालन विभाग की बेकन फैक्ट्री, सूकर प्रजनन प्रक्षेत्र होटवार स्थित डेयरी फार्म, कुक्कुट और बत्तख प्रजनन प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया. मंत्री ने कांके स्थित पशु स्वास्थ्य उत्पादन संस्थान का भी निरीक्षण किया. परिसर में काटे गये पेड़ों को लेकर नाराजगी जतायी. बिना अनुमति पेड़ काटे जाने पर आपत्ति दर्ज की. उन्होंने कहा कि बिना विभागीय अनुमति के इस तरह का काम ठीक नहीं है. संस्थान का काम भी संतोषजनक नहीं है. यहां के पशु चिकित्सक काम नहीं करते हैं. अगर नहीं सुधरेंगे, तो कई पशु चिकित्सक रांची आने के लिए तैयार हैं. निर्माणाधीन लैब को लेकर मंत्री नाराज दिखीं. वर्षों से इसका निर्माण हो रहा है. मंत्री ने यहां पदस्थापित अधिकारी और कर्मचारियों के बारे में भी जानकारी मांगी. बेकन फैक्ट्री चालू करने का आश्वासन मंत्री ने बेकन फैक्ट्री चालू करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि बंद फैक्ट्री को रिवाइव करने के लिए सीएम से भी चर्चा हुई है. एक समय में यह एशिया का नंबर फैक्ट्री हुआ करती थाी, लेकिन महज 25 हजार रुपये की वजह से यह बंद हो गयी. सूकर मांस के विभिन्न प्रकार के रेडी टू इट व्यंजन तैयार कर रैनबेक ब्रांड के नाम से ब्रांडिंग की जाती थी. मंत्री ने कहा है कि इस फैक्ट्री के शुरू होते ही सूकर पालन से जुड़े लोगों को फायदा पहुंचेगा. सूकर पालकों के व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी. ब्यूरोक्रेट्स के भरोसे हर चीज नहीं छोड़ा जा सकता मंत्री ने कहा है कि ब्यूरोक्रेट्स के भरोसे हर चीज को छोड़ा नहीं जा सकता है. अपनी इच्छाशक्ति से काम करते हुए सकारात्मक परिणाम निकालने का प्रयास करना चाहिए. उन्होंने का कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत वितरण किये जा रहे पशु अगर विभाग के फार्म सेंटर में तैयार पशु हों, तो यह ज्यादा बेहतर होगा. मंत्री ने क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र और बत्तख प्रजनन प्रक्षेत्र होटवार की स्थिति देख कर नाराजगी जतायी. यहां बनाये गये शेड की गुणवत्ता बेहतर नहीं होने से संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगायी. मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मंत्री के साथ समाजसेवी ज्यां द्रेज, पूर्व क्षेत्रीय निदेशक अनिल कुमार, एलआरएस के निदेशक सनत कुमार पंडित, डेयरी के जीएम डॉ एनके झा व डॉ नीरज वर्मा भी थे. ये भी पढ़ें: Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन की रांची को हाईटेक रोड की सौगात, 322 करोड़ से बनेगी आधुनिक सड़क, समय की होगी बचत The post Ranchi News: एक्शन में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कामकाज को लेकर दिखीं नाराज, पशु चिकित्सकों को दी चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Daily Current Affairs: देखें आज 11 फरवरी के करेंट अफेयर्स, 10 सवाल और उनके जवाब

1. हाल ही में किस देश ने चीन के ‘बेल्ट एंड रोड’ इनिशिएटिव से बाहर निकलने की घोषणा की है? Ans. पनामा 2. हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Al) सम्मेलन कहां आयोजित हुआ है? Ans. पेरिस 3. हाल ही में किस राज्य प्रशासन ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कई प्रमुख पहलों को लागू किया है? Ans. ओडिशा 4. हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट ने ‘स्किल इंडिया प्रोग्राम’ स्कीम को कब तक जारी रखने की मंजूरी दी है? Ans. वर्ष 2026 5. हाल ही में ‘कौशल उदय टोंगईं’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कहां किया है? Ans. त्रिपुरा 6. हाल ही में हिंदुस्तान ने कितने गीगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया है? Ans. 100 गीगावाट 7. हाल ही में ISRO ने किस आईआईटी संस्थान में FEAST सॉफ्टवेयर का नवीनतम संस्करण लॉन्च किया है? Ans. आईआईटी हैदराबाद 8. नेतृत्वक उथल-पुथल से जूझ रहे किस देश ने ‘ऑपरेशन डेविल हंट’ अभियान शुरू किया है? Ans. बांग्लादेश 9. हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने पिनाका रॉकेट प्रणाली के लिए कितने करोड़ रुपए के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं? Ans. 10,000 करोड़ रुपए 10. हाल ही में किस देश ने छठी पीढ़ी का लड़ाकू विमान J 36 निर्मित किया है, जिसे आकाश का सुपर वेपन कहा जा रहा है? Ans. चीन ने Also Read: Pariksha Pe Charcha: “सबके पास सिर्फ 24 घंटे”, PM Modi ने छात्रों को टाइम मैनेजमेंट पर दिए टिप्स Also Read: Pravesh Verma Education: कितने पढ़े लिखे हैं अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा ? The post Daily Current Affairs: देखें आज 11 फरवरी के करेंट अफेयर्स, 10 सवाल और उनके जवाब appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top