Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गया में मशीनों से होगी सड़कों की सफाई, एजेंसी को दी गयी जिम्मेदारी 

गया: नगर निगम की ओर से शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. इसकी जिम्मेदारी एक एजेंसी को दी गयी है, जिसकी तरफ से मशीनों के सहारे शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद की जा रही है. जानकारी के अनुसार, शहर में करीब 50 किलोमीटर सड़क की सफाई के लिए पांच मशीनें एजेंसी लायेगी. एक स्वीपिंग मशीन 10 किलोमीटर रोड की सफाई व धुलाई करेगी. इसके अलावा डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की जिम्मेदारी एजेंसी को पहले ही दे दी गयी है. अब तक यहां की सड़कों पर सफाई कर्मचारी हाथ से ही झाड़ू लगाते थे. निगम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह झाड़ू देना शुरू होने पर दोपहर तक झाड़ू ही पड़ता रहता था. ऑफिस, पूजा करने व बाजार जाने वाले लोगों को झाड़ू से उड़ने वाला धूल का सामना करना पड़ता था. अब देर रात से सफाई शुरू करने की कोशिश निगम की ओर से होगी, ताकि लोगों के उठने से पहले बड़े शहरों की तरह सफाई को समाप्त कर लिया जाये. वार्डों के बीच आयोजित होगी स्वच्छता प्रतियोगिता विभाग की ओर से वार्डों के बीच स्वच्छता प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्देश दिया गया है. यह प्रतियाेगिता हर माह आयोजित की जायेगी. इसमें पूर्णत: डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, कचरा प्रबंधन, घरों व समुदाय में कंपोस्टिंग की संख्या बढ़ाने, प्लास्टिक व एक पॉलीथिन का पूर्णत: उपयोग न होना, खुले में शौच करना, कचरा फेंकना आदि बंद होना. इसके साथ ही शौचालयों की जानकारी गूगल मैप पर डालना, सफाई को लेकर दीवार पेंटिंग, शौचालयों को दर्शाने वाला साइनेज आदि को अंकित करना प्रतियोगिता में शामिल किया गया है. विभाग की ओर से बताया गया है कि यह सब कुछ पूरा करने पर स्वच्छता सर्वेक्षण में 320 अंक पाया जा सकता है. अब तक किये गये कई दावे हो चुके हैं फेल हालांकि, अब तक किये गये दावे फेल होने के चलते लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है. लोगों का कहना है कि निगम की ओर से कुछ वर्ष पहले भी शहर की सड़कों की सफाई के लिए स्वीपिंग मशीन खरीदी गयी थी. इसमें एक छोटी व एक बड़ी मशीन शामिल थी. कुछ दिनों तक मशीन से सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गयी. अब एक एजेंसी को सफाई की जिम्मेदारी दी जा रही है. निगम से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार निगम अपने हाथ में कोई काम करने की जिम्मेदारी न लेकर एजेंसी को सारा भार दे दिया है. निगम की ओर से सिर्फ मॉनीटरिंग होगी. मॉनीटरिंग के लिए विभाग की ओर से दो स्वच्छता पदाधिकारियों की तैनाती की गयी है. अब तक स्वच्छता पदाधिकारी अपने जिम्मे के काम को अंजाम तक पहुंचाया है. अंदरूनी तौर पर बहुत कुछ बदलाव भी आ गया है. आनेवाले दिनों में दिखेगी बेहतर व्यवस्था यहां सफाई की जिम्मेदारी की कमान एजेंसी के संभालने के बाद स्थिति में सुधार होगा. अब तक ज्यादातर काम मैनुअल किया जा रहा था. मशीन के माध्यम से काम को आसान बनाया जायेगा. मशीन की टेस्टिंग कर ली गयी है. परिणाम बेहतर मिले हैं. सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए लोगों का सहयोग अत्यंत जरूरी है. इसके बिना इस अभियान को पूर्णत: सफल नहीं बनाया जा सकता है. (मोनू कुमार, सफाई पदाधिकारी, नगर निगम) इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में दरोगा ने काम के बदले मांगा 75 हजार, विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर ऐसे किया गिरफ्तार The post गया में मशीनों से होगी सड़कों की सफाई, एजेंसी को दी गयी जिम्मेदारी  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Valentine Day: शादी के बाद की पहली वैलेंटाइन बनाएं यादगार, कुछ इन तरीकों से सजाएं घर

Valentine Day: शादी के बाद की पहली वैलेंटाइन बेहद खास होती है. इसमें जोड़ें साथ होते हुए अपने प्यार को अलग अलग अंदाज में जाहिर करते हैं और पूरा वैलेंटाइन वीक साथ में मनाते हैं. इस वैलेंटाइन को ज्यादा खास और यादगार बनाने के लिए आप अपने घर को प्यार के रंगों में सजा सकते हैं. यह एक बहुत प्यारा और रोमांटिक तरीका है अपना प्यार जाहिर करने का. इसके लिए हम आपको बताएंगे की आप किन तरीकों से अपने घर को आसानी से वैलेंटाइन के लिए सजा कर अपने लाइफ पार्टनर के लिए प्यार जाहिर कर सकते हैं. यह भी पढ़ें- Mehndi Design: वैलेंटाइन डे पर अपने प्रेमी को करें दीवाना, हाथों पर लगाएं ये शानदार मेहंदी डिजाइन यह भी पढ़ें- वैलेंटाइन डे पर को भूलकर भी गिफ्ट न करें ये चीजें, रिश्तो मे बढ़ सकती है परेशानियां बलून का इस्तेमाल बलून का इस्तेमाल करके एक प्यारा सीन बनाएं. रेड और वाइट बैलून का उपयोग करके आप अपने लिविंग रूम को एक आकर्षक और रोमांटिक माहौल में बदल सकते हैं. लाल रंग प्यार का रंग होता है, इसलिए इस रंग के बैलून का इस्तेमाल करना वैलेंटाइन डे के लिए परफेक्ट ऑप्शन होगा. लाइट्स और कैंडल वैलेंटाइन डे की सजावट के लिए आप लाइट्स और कैंडल भी जला सकते हैं. यह बहुत रोमांटिक तरीका हो सकता है इस दिन को खास और यादगार बनाने का. हार्ट शेप चीजें हार्ट शेप चीजों का उपयोग करके अपने घर को सजाएं. हार्ट शेप की तकिये से आप अपने सोफे को वैलेंटाइन का नया रूप दे सकते हैं. इसके साथ ही हार्ट शेप के डिश जैसे कूकीज, केक भी आप टेबल पर रख सकते हैं. फोटो फ्रेम लगाएं वैलेंटाइन डे पर अपनी शादी और प्यार की तस्वीर लगाना एक बहुत ही प्यारा और खूबसूरत तरीका है अपनी यादों को ताजा करने का. आप फोटो फ्रेम को दीवार पर टांग कर एक सुंदर और आकर्षक गैलरी बना सकते हैं जो आपके प्यार की कहानी को बयां करती है. बनाएं रंगोली गुलाब की पंखुड़ियों के इस्तेमाल से आप एक छोटा सा रंगोली बनाकर अपने पार्टनर को इम्प्रेस कर सकते हैं. रंगोली के बीच में रेड कैंडल रखना बहुत ही रोमांटिक और खूबसूरत आईडिया हो सकता है. इनपुट- शुभ्रा लक्ष्मी The post Valentine Day: शादी के बाद की पहली वैलेंटाइन बनाएं यादगार, कुछ इन तरीकों से सजाएं घर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नौवीं फेल युवक ने किया कमाल, डिजिटल पेमेंट से पेट्रोल लेने वाली ATM मशीन का किया अविष्कार

Bihar News: सहरसा के बैजनाथपुर के रहने वाले कृष्णा कुमार ने खुद के बलबूते पर एक ऐसा मशीन तैयार किया, जिसकी खासियत जानकर न केवल हैरान होंगे, बल्कि इस युवक की तारीफ भी करेंगे. कृष्णा कुमार ने एक ATM का आविष्कार किया है. इसमें जुगाड़ का भी उपयोग किया गया है. इस मशीन की खासियत यह है कि आप जैसे ही डिजिटल पेमेंट करते हैं, तो इस मशीन से आपके पेमेंट के आधार पर पेट्रोल, डीजल का बोतल निकल जायेगा. डिजिटल पेमेंट के माध्यम से ले सकते हैं लिक्विड पदार्थ यह ATM बनाने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल जैसी समस्या को दूर करना है. मशीन की खासियत यही तक नहीं रुकती है. इस मशीन से आप किसी भी लिक्विड पदार्थ को डिजिटल पेमेंट के माध्यम से ले सकते हैं. उसने कहा कि यह एटीएम उसने बैजनाथपुर स्थित अपनी दुकान के बाहर लगा रखा है. इसका लोग उपयोग भी कर रहे हैं. कृष्णा कुमार का संघर्ष और सफलता कृष्णा घर की स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण नौवीं तक ही पढ़ाई कर सका. फिर दिल्ली में मजदूरी की और बाद में इलेक्ट्रिक दुकान पर काम कर हुनर सीखा. कृष्णा ने कहा कि उसे नयी-नयी चीजों की खोज करना काफी पसंद है. इससे पहले कृष्णा ने 2009 में पानी से चलने वाली एक इनवर्टर मशीन का आविष्कार किया था. उस समय में 12 हजार की लागत से मशीन बनाई थी, लेकिन कृष्णा को कहीं से कोई सहयोग नहीं मिला. इसके बाद वह निराश हो गया. फिर उसने एक एटीएम का आविष्कार किया. कृष्णा ने बताया कि इस मशीन का इस्तेमाल किसी भी सुदूर इलाके में किया जा सकता है. स्टेशन या किसी व्यस्ततम इलाके में इस मशीन को लगाया जा सकता है. ये भी पढ़े: बिहार के 6 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट, प्रशासनी स्कूलों में डिजिटल अटेंडेंस की शुरुआत लिक्विड पदार्थ की खरीदारी में नया बदलाव इस मशीन से न केवल पेट्रोल ही खरीदी जा सकती है, बल्कि कोई भी लिक्विड पदार्थ इस मशीन से डिजिटल पेमेंट के माध्यम से लिया जा सकता है. फिलहाल इस मशीन को तैयार करने में उन्हें 22 हजार का खर्च पड़ा और नौ महीने के परिश्रम के बाद इसे तैयार किया है. इस मशीन में कई सेंसर लगाए गए हैं, जिनकी मदद से यह मशीन काम करता है. इसके साथ जुगाड़ का भी कई सामान का इस्तेमाल किया गया है. The post नौवीं फेल युवक ने किया कमाल, डिजिटल पेमेंट से पेट्रोल लेने वाली ATM मशीन का किया अविष्कार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुजफ्फरपुर में दारोगा ने काम के बदले मांगा 75 हजार, विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर ऐसे किया गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में एक दारोगा ने काम करने के बदले एक युवक से 75 हजार रुपए रिश्वत की मांग की. जिसके बाद युवक ने इसकी शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के मुख्यालय पटना में की. जिस पर विजिलेंस की टीम ने शिकायत की जांच की और आरोप को सही पाया. फिर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया और दारोगा को 75,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. डायरी लिखने के लिए दरोगा ने की थी 75,000 रुपए की मांग दरअसल, सरैया थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी अवधेश कुमार सिंह ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को 27 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि सरैया के पुलिस अवर निरीक्षक रौशन सिंह थाना कांड संख्या 525/2020 में डायरी लिखने के लिए 75,000 रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे हैं. इस सूचना के सत्यापन के बाद ब्यूरो ने शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के पश्चात उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्ता और पुलिस उपाधीक्षक सत्येंद्र राम के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया.  ऐसे रंगे हाथ धराया दरोगा इसके बाद तय समय के मुताबिक, मंगलवार को शिकायतकर्ता भटौना के राज्यकृत गांधी जानकी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास जैसे ही पुलिस अवर निरीक्षक सिंह को 75,000 रुपए बतौर रिश्वत दे रहा था, तभी ब्यूरो की टीम ने पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया. सारण जिले का रहने वाला है आरोपी दरोगा दारोगा को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसको लेकर सर्किट हाउस लेकर पहुंची. प्रारंभिक पूछताछ करने के बाद उसको साथ लेकर पटना के लिए रवाना हो गयी. गिरफ्तार दारोगा रौशन कुमार सिंह सारण जिले के अवतारनगर थाने के मदनपुर गांव का रहने वाला हैं. ट्रेनिंग पूरा करने के बाद वह 2022 से उसकी पहली पोस्टिंग सरैया थाने में की गयी. तब से यहां पदस्थापित था. निगरानी बुधवार को उसको कोर्ट में प्रस्तुत करेगी. जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. 2025 का यह छठवां केस निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की वर्ष 2025 में भ्रष्टाचार के विरुद्ध यह छठी प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई है. यह इस वर्ष का चौथा ट्रैप है, जिसमें कांड दर्ज कर रंगे हाथ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले छह फरवरी को ब्यूरो की टीम ने पटना के रूपसपुर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक रणजीत कुमार सिंह को 50,000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. इसे भी पढ़ें: अनफिट होने पर रिटायर करने वाले आदेश का विरोध करेंगे पुलिसकर्मी, बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष का ऐलान The post मुजफ्फरपुर में दारोगा ने काम के बदले मांगा 75 हजार, विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर ऐसे किया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Maha Kumbh Traffic Updates: सीएम योगी ने संभाली कमान, महाकुंभ जाने वाले रास्ते जाम मुक्त, देखें ट्रैफिक अपडेट

Maha Kumbh Traffic Updates: महाकुंभ में भारी भीड़ के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर ताजा अपडेट दिया है. यूपी पुलिस ने बताया, “कुंभ मेले की ओर जाने वाले सभी मार्ग फिलहाल ठीक चल रहे हैं. पिछले कुछ घंटों में यातायात की दर पहले जैसी ही रही है और इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. शहर के अंदर के जंक्शन भी ठीक चल रहे हैं.” महाकुंभ में महाजाम के बाद सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ की थी बड़ी बैठक महाकुंभ पहुंचने वाले सभी रास्तों पर भारी ट्रैफिक जाम के बाद स्थिति काफी भयावह हो गई थी. सोशल मीडिया में जाम के कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे थे, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन में आए और अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक की. All routes leading towards Kumbh Mela are doing fine at present. The traffic rate has been the same in the last few hours and has not increased. The junctions inside the city are also doing well: UP Police pic.twitter.com/ArLn5w9JgV — ANI (@ANI) February 11, 2025 महाकुंभ में मेला क्षेत्र और प्रयागराज शहर में ‘नो व्हीकल जोन’ प्रयागराज महाकुंभ में माघी पूर्णिमा के स्नान पर्व को देखते हुए प्रशासन ने विशेष यातायात व्ययवस्था लागू की है. 11 फरवरी 2025 को सुबह चार बजे से संपूर्ण मेला क्षेत्र को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है. प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं के निजी और सार्वजनिक वाहनों को 11 फरवरी को सुबह चार बजे के बाद संबंधित रूट की पार्किंग में पार्क कराया जाएगा. श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने 11 फरवरी की शाम पांच बजे से पूरे प्रयागराज शहर को भी ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया है. केवल आपातकालीन सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी जाएगी. मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष यातायात योजना 12 फरवरी को स्नान संपन्न होने तक लागू रहेगी. मेले में कल्पवास कर रहे श्रद्धालुओं के वाहनों पर भी यह नियम लागू रहेगा. महाकुम्भ-2025 के स्नान पर्व माघी पूर्णिमा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु बालसन चौराहे पर यातायात सुचारू रुप से संचालित हो रहा है।@Uppolice @dgpup pic.twitter.com/bcKCF9fJTc — POLICE COMMISSIONERATE PRAYAGRAJ (@prayagraj_pol) February 11, 2025 Maha-kumbh-traffic-updates यह भी पढ़ें: Mahakumbh Traffic Route : अपनी गाड़ी से जा रहे हैं कुंभ तो जान लें ये जरूरी बात, नहीं तो फंस सकते हैं आप प्रयागराज संगम स्टेशन 14 फरवरी तक बंद महाकुंभ में भारी भीड़ को देखते हुए प्रयागराज संगम स्टेशन को 14 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है. प्रयाग जिला प्रशासन के आदेश अनुसार उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का प्रयाग राज संगम स्टेशन दिनांक 9 फरवरी को दोपहर 1:30 से दिनांक 14 फरवरी के रात्रि 12:00 बजे तक यात्री आवागमन के लिए बंद रहेगा. हालांकि महाकुंभ क्षेत्र में आने वाले अन्य 8 स्टेशनों प्रयागराज छिवकी, नैनी, प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, प्रयाग, फाफामऊ, प्रयागराज रामबाग एवं झूसी से नियमित और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन नियमित रूप से चल रहा है. The post Maha Kumbh Traffic Updates: सीएम योगी ने संभाली कमान, महाकुंभ जाने वाले रास्ते जाम मुक्त, देखें ट्रैफिक अपडेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीओ ने त्रिमोहनी संगम तट का निरीक्षण कर सुरक्षा बरतने का दिया निर्देश

कुरसेला. माघी पूर्णिमा पर संगम तट पर गंगा स्नान को लेकर कुरसेला सीओ अनुपम ने सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने तट का बारिकी अवलोकन करते हुए कहा कि आधा दर्जन स्थानीय गोताखोरों को घाटों पर तैनात किया गया है. जानकारी में बताया गया है कि आपातकालीन स्थितियों से निबटने के लिए एसडीआरएफ टीम को प्रतिनियुक्त किया गया है. सीओ ने मलेनियां व खेरिया घाट का निरीक्षण कर गोताखोरों की तैनात करने का जानकारी दी है. उन्होंने संगम स्थल का जायजा लेने के क्रम में श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि सुरक्षा के एहतियात को ध्यान में रख कर स्नान के लिए नदी के गहरे पानी में नहीं जाये. गंगा नदी पार कर बटेशपुर जाने वाले श्रद्धालु नाव पर क्षमता से अधिक नहीं चढ़े. एहतियाती सुरक्षा अनहोनी से बचाव है. उधर त्रिमोहनी का संगम तट सज-धज कर तैयार हो चुका है. श्रद्धालुओं के सुविधा में संगम बाबा की ओर से प्रबंध किया गया है. संगम बाबा की ओर से अध्यात्मिक कार्यक्रमों का विशेष आयोजन किया गया है. संगम बाबा ने उम्मीद जताया है कि माघी पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गंगा स्नान के लिए संगम तट पर पहुंचने की संभावना है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सीओ ने त्रिमोहनी संगम तट का निरीक्षण कर सुरक्षा बरतने का दिया निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जलसा ए दस्तारबंदी व खानकाहे खलीलिया का हुआ उद्घाटन

अररिया. अररिया शहर के मीर नगर स्थित मदरसा जामिया तजवीदुल कुरान में एक दिवसीय अजीमुश्शान जलसा का आयोजन किया गया. मौके पर मदरसा से तालीम हासिल कर हाफिज बने कुल चालीस हुफ्फाजे कराम की दस्तारबंदी की गई. मौके पर सभी हाफिज की पगड़ी बांधकर दस्तारबंदी की गई. मौके पर मदरसा परिसर में खानकाहे खलीलिया का उद्घाटन भी किया गया. इस जलसा की सदारत दारुल उलूम बहादुरगंज के मौलाना अनवार आलम ने की. जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मक्का से तशरीफ लाए मौलाना मसअब हस्सान मदनी शामिल हुये. मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के आयोजन से रूहानी माहौल बनता है. उन्होंने कहा कि कुरान दुनिया के तमाम इंसानों के लिए हिदायत की किताब है. जिसके दिलों में कुरान बसा है अल्लाह पाक के नजदीक सबसे बेहतर इंसान है. उन्होंने अपनी तकरीर में कहा सब लोगों को कुरआन पढ़कर उसे समझ कर अपनी जिंदगी गुजारे. ऐसा करने वाला इंसान कभी गुमराह नहीं होगा. मौके पर तालीमी बेदारी, इसलाहे मासरा पर भी उलेमाओं ने तकरीर पेश की. जलसा को जामा मस्जिद के इमाम मौलाना आफताब आलम मुज़ाहिरी, काजी नज़ीर अहमद ,मौलाना मोसव्विर आलम चतुर्वेदी आदि ने भी संबोधित किया. इस जलसा में जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अज़ीम पप्पू , मुखिया शाद अहमद बबलू ,नूरुद्दीन ,मीर रज्जाक ,मीर बबलू के अलावा शहर के गणमान्य लोग शामिल थे.जिन चालीस हुफ्फाजे कराम की दस्तारबंदी हुई उसमें अररिया ,पूर्णिया ,कटिहार ,किशनगंज ,सुपौल ,मधुबनी के हाफिज शामिल हैं. दुआओं के बाद जलसा संपन्न हो गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जलसा ए दस्तारबंदी व खानकाहे खलीलिया का हुआ उद्घाटन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्कॉर्पियो पलटी, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, रेफर

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के जागुर गांव में पिपरा त्रिवेणीगंज सड़क मार्ग एनएच 327ई पर मंगलवार सुबह पिपरा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बंगाल नंबर स्कॉर्पियो चालक को नींद की झपकी आने के कारण पलट कर सड़क से नीचे गड्ढे में गिर गई. इस हादसे में एक व्यक्ति एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के डियोढ़ी वार्ड नंबर 13 निवासी गौरीशंकर सिंह के 60 वर्षीय पुत्र गुड्डा सिंह को घायलावस्था में अनुमंडलीय अस्पताल लाया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें बाहर रेफर कर दिया. जख्मी गुड्डा सिंह के पुत्र यश ने बताया कि वह लखनऊ से स्कॉर्पियो चलाकर आ रहे थे. जैसे ही वे जागुर गांव के पुल के पास पहुंचे, अचानक उन्हें नींद की झपकी आ गई. जिसके कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और गड्ढे में गिर गई. गाड़ी में तीन लोग सवार थे. थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो में सवार एक व्यक्ति जो जख्मी हुए हैं वे इलाजरत है घटना को लेकर किसी प्रकार की कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है मामले की जांच की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्कॉर्पियो पलटी, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, रेफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शराब के साथ चार तस्कों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखीसराय. जिला उत्पाद विभाग की पुलिस पुलिस ने साढ़े 22 लीटर विदेसी शराब तथा 30 लीटर महुआ शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया. इसके अलावे एक जगह से 45 लीटर महुआ शराब के साथ एक बाइक को भी जब्त की, जबकि तस्कर फरार होने में कामयाब रहा. उत्पाद अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि किऊल रेलवे स्टेशन पर छापेमारी के दौरान उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिला के चरवा थाना क्षेत्र के जानकीपुर मजरा पहाड़पुर निवासी भगवत प्रसाद विश्वकर्मा के पुत्र रोहित कुमार विश्वकर्मा को 11.250 लीटर शराब के साथ तथा किऊल स्टेशन से ही पटना जिला के कदमकुआं थाना क्षेत्र के भिखना पहाड़ी सैदपुर बांकीपुर वार्ड नंबर दो गली प्रताप भवन निवासी स्व विनोद कुमार रंजन के पुत्र आशुतोष कुमार रंजन को भी 11.250 लीटर विदेसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि हलसी थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर में छापेमारी के दौरान उसी गांव के वार्ड नंबर एक निवासी सरयुग चौधरी के पुत्र महेंद्र चौधरी को 17 लीटर व उसी मोहल्ले के रामबालक चौधरी की पत्नी कंचन देवी को 13 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के पचबिघी से 45 लीटर देसी शराब के साथ एक बाइक को जब्त की गयी. जबकि तस्कर फरार होने में कामयाब रहा. जिसे लेकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सभी गिरफ्तार लोगों पर मामला दर्ज कर मेडिकल जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शराब के साथ चार तस्कों को पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुंगेर ने टाईब्रेकर में बरौनी को 4-3 से हरा कर फाइनल में बनायी जगह

मुंगेर सदर प्रखंड के बाल्मीकि मैदान शीतलपुर में ऑल इंडिया रविंद्र प्रसाद सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला स्पोर्ट्सा गया. जिसमें मुंगेर ने बरौनी कोटाईब्रेकर में 4-3 से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया. मुंगेर और बरौनी का मैच टूर्नामेंट में अब तक स्पोर्ट्से गये मैच में सबसे अधिक रामांचपूर्ण रहा. स्पोर्ट्स शुरू होते ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन स्पोर्ट्स का प्रदर्शन किया. जिसके कारण पहले हाफ का मैच गोल रहित बराबरी पर रहा. दूसरे हाफ के स्पोर्ट्स में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर दबाव बनाने का भरसक प्रयास किया. लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी और दूसरे हाफ का स्पोर्ट्स भी गोलरहित बराबरी पर ही रहा. जिसके कारण निर्णायक मंडल ने मैच का फैसला टाईब्रेकर से कराया. ट्राइब्रेकर में मुंगेर टीम 4-3 से विजयी रही. मुंगेर टीम के खिलाड़ी मो. अरबाज को मैन ऑफ द मैच दिया गया. निर्णायक मंडली में अजय कुमार, राहुल कुमार, मनीष कुमार और संतोष कुमार शामिल थे. पूर्व मुखिया पूर्वनदु नारायण सिंह, साहब मलिक, फकीरा यादव, राजेश कुमार पासवान, मुकेश कुमार सिंह उर्फ मुखिया जी सहित अन्य मौजूद थे. जिला फुटबॉल संघ के सचिव एवं टूर्नामेंट के संयोजब भवेश कुमार बंटी ने बुधवार को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में एकलव्य बिहार का मुकाबला खगड़िया से होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मुंगेर ने टाईब्रेकर में बरौनी को 4-3 से हरा कर फाइनल में बनायी जगह appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top