Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजगीर के बाद अब औरंगाबाद में होगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण, सीएम ने जिले को दी 554 करोड़ की सौगात

Sports Complex in Aurangabad: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के क्रम में आज औरंगाबाद जिले में 554 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की कुल 195 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास किया. इनमें 127.43 करोड़ रुपये की लागत से 79 योजनाओं का उद्घाटन और 426.76 करोड़ रुपये की लागत से 116 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है. प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने औरंगाबाद जिला में नवनिर्मित पंचायत प्रशासन भवन का निरीक्षण कर पुस्तकालय, मुखिया कक्ष, राजस्व कर्मचारी कार्यालय, पंचायत सचिव कक्ष आदि का जायजा लिया. ग्राम पंचायत बेढ़नी स्थित महादलित टोला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री ने सात निश्चय योजना अंतर्गत निर्मित पक्की गली-नली, हर घर नल का जल योजना, आवास योजना, मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, सामुदायिक भवन सह वर्कशेड का मुआयना किया. इस दौरान उन्होंने जिले में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम बनाने की भी घोषणा की. सीएम नीतीश ने औरंगाबाद को दी सौगात औरंगाबाद को क्या-क्या मिला सीएम नीतीश ने औरंगाबाद जिले के देव नगर पंचायत में रिंग रोड का निर्माण की घोषणा की. इसके अलावा उन्होंने जिले में बिशुनपुर कैनाल का निर्माण, राष्ट्रीय उच्च पथ पर ट्रॉमा सेन्टर का निर्माण, औरंगाबाद शहर में अदरी नदी पर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट का कार्य, मदनपुर प्रखंड के चाँद बिगहा ग्राम में केशहर नदी पर चेक डैम का निर्माण, नगर पंचायत, देव में अवस्थित सूर्य मंदिर के समीप सूर्य कुण्ड और रुद्र कुण्ड परिसर से एसएच-101 तक ग्रीनफील्ड सम्पर्क पथ का निर्माण, जिले के मदनपुर, औरंगाबाद, नवीनगर और दाउदनगर समेत कुल 7 प्रखंडों में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण, औरंगाबाद जिले में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स एवं स्टेडियम का निर्माण और नया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बनवाने की घोषणा की. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें अस्पताल के हाईटेक भवन का किया उद्घाटन मुख्यमंत्री ने सदर अस्पताल के नये और हाइटेक भवन का उद्घाटन किया. इसके निर्माण पर 200 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किये गये है. सीएम द्वारा उद्घाटन के साथ ही अस्पताल की विधि-व्यवस्था बेहतर हो जायेगी. नये भवन में ही स्वास्थ्य संबंधित लगभग विभाग शिफ्ट हो जायेंगे. ज्ञात हो कि औरंगाबाद जिले के कोने-कोने से लगभग दो हजार मरीज हर दिन सदर अस्पताल पहुंचते है, लेकिन व्यवस्था बेहतर नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में बनेगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश ने दिया तोहफा The post राजगीर के बाद अब औरंगाबाद में होगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण, सीएम ने जिले को दी 554 करोड़ की सौगात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गिरिराज सिंह मछली खाते हैं लेकिन खिलाते नहीं, संसद में JDU नेता ने ली BJP नेता की चुटकी

मंगलवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री एवं जेडीयू नेता ललन सिंह ने हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की चुटकी ले ली. दरअसल ललन सिंह लोकसभा में  सारण से बीजेपी के सांसद राजीव प्रताप रूडी के मछुआरों से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे थे. इसी दौरान उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह मछली खाते हैं, लेकिन खिलाते नहीं हैं. इस पर सदन में जमकर ठहाके लगे.  राजीव प्रताप रूडी ने क्या पूछा था? मंगलवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सारण से बीजेपी के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बिहार में मछुआरों को प्रशासनी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाने का मुद्दा उठाया. रूडी ने कहा कि बिहार में  लगभग 40 लाख लोग मछली पालन के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं. मौसम की वजह से साल में तीन महीने मछली उत्पादन पर प्रतिबंध लगा रहता है. उस समय प्रशासन मछुआरों को आर्थिक सहायता तो देती है लेकिन वह राशि समय पर मछुआरों को नहीं मिल पाता है. इस परेशानी को दूर करने के लिए केंद्र प्रशासन क्या कर रही है.   ललन सिंह परिस्थितियों की वजह से नहीं मिल पाता लाभ: ललन सिंह इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि इस योजना के तहत 1500-1500 रुपये केंद्र और राज्य प्रशासन मिलकर योगदान करती है. वहीं, 1500 रुपये का योगदान लाभार्थी का होता है. कई बार ऐसी परिस्थिति बन जाती है जिसमें लाभार्थी और राज्य प्रशासन का अंश नहीं मिल पाता है, तब इस योजना का मछुआरों को नहीं हो पाता है.  इसे भी पढ़ें: तारिक अनवर ने उठाया इंडिया गठबंधन पर सवाल तो सपोर्ट में उतरे सिब्बल, बोले- केजरीवाल से क्यों नहीं मांगते जवाब गिरिराज सिंह मछली खाते हैं लेकिन खिलाते नहीं: ललन सिंह  वही, एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा को बताया कि  बिहार के बाजारों में जो मछली बेची जाती है, उसकी 90 फीसदी हिस्से का उत्पादन बिहार में ही होता है. इस दौरान ललन सिंह ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह पर चुटकी लेते हुए कहा कि जो लोग मछली खाते हैं, उन्हें पता होगा. गिरिराज सिंह भी खाते हैं, लेकिन खिलाते नहीं है.   इसे भी पढ़ें: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले खत्म हो जाएगा महागठबंधन, चिराग के सांसद का दावा  The post गिरिराज सिंह मछली खाते हैं लेकिन खिलाते नहीं, संसद में JDU नेता ने ली BJP नेता की चुटकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vastu Tips for Office: ऑफिस की डेस्क पर रखें ये चीजें, बढ़ेगी सैलरी और मिलेगी सफलता

Vastu Tips for Office: हर किसी की चाहत होती है कि वह अपने करियर में सफलता हासिल करे लेकिन कई बार मेहनत के बावजूद भी हमें तरक्की नहीं मिलती है. ऐसे में हमें निराशा का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी ऑफिस में सफलता और तरक्की की तलाश में हैं तो वास्तु शास्त्र के कुछ आसान उपाय आपकी मदद कर सकते हैं. इन उपायों को अपनाकर आप न सिर्फ अपनी कार्यक्षमता में सुधार कर सकते हैं बल्कि सैलरी और करियर में भी आगे बढ़ सकते हैं. बांस का पौधा रखें अपने डेस्क पर : ऑफिस में बांस का पौधा रखना शुभ माना जाता है. यह पौधा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और आपको नए अवसर प्राप्त करने में मदद करता है.बांस के पौधों को अपनी डेस्क पर रखें ताकि आपको हर कार्य में सफलता मिले और आप लगातार आगे बढ़ें. सही दिशा में बैठें : वास्तु के अनुसार अगर आप मार्केटिंग या सेल्स जैसे क्षेत्रों में काम करते हैं तो अपनी डेस्क को उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें और अपने चेहरे को उत्तर-पूर्व दिशा की ओर रखें. इस दिशा में बैठने से आपके करियर में नये अवसर मिलते हैं और सफलता प्राप्त होती है. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सही दिशा : लैपटॉप, स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें. यह दिशा करियर ग्रोथ के लिए बेहद लाभकारी होती है. इसके अलावा अपने उपकरणों के तार को डेस्क पर बिखेरकर न रखें ताकि आपके कार्यक्षेत्र में अव्यवस्था न हो. काले रंग से बचें : वास्तु शास्त्र के अनुसार काला रंग नकारात्मकता का प्रतीक है और इसका आपके करियर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. अगर आप तरक्की चाहते हैं तो काले रंग के कपड़े पहनने से बचें और सकारात्मक रंगों का चुनाव करें. डेस्क और ऑफिस की सफाई पर ध्यान दें : ऑफिस में अपने डेस्क और सीट को हमेशा साफ रखें. अव्यवस्था और बिखरे हुए कागजात आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं. वास्तु के अनुसार सफाई से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आपका मनोबल ऊंचा रहता है. पर्याप्त रोशनी वाली जगह चुनें : अपने ऑफिस में ऐसी जगह बैठें जहां पर पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी हो. सूर्य की किरणों से काम में सकारात्मकता और ऊर्जा का संचार होता है जिससे सफलता की संभावना बढ़ जाती है. Also Read : Vastu Tips: धन की समस्या जल्द होगी खत्म अपनायें यह ट्रिक्स Also Read : Vastu Tips : घर के मंदिर में करें ये दाे बदलाव झट से दूर हाेगी कंगाली Also Read : Vastu Tips: रात को सोते समय सिरहाने पर रखें ये चीजें, जीवन में हर दिशा में आएगी सफलता Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Vastu Tips for Office: ऑफिस की डेस्क पर रखें ये चीजें, बढ़ेगी सैलरी और मिलेगी सफलता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JEE Main 2025 Result Out: जेईई मेन सेशन 1 का परिणाम जारी, 14 उम्मीदवारों ने स्कोर किए 100 पर्सेंटाइल

JEE Main 2025 Result Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज 11 फरवरी को जेईई मेन 2025 सेशन 1 की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. उम्मीदवार बीई और बीटेक पेपर के परिणाम इसकी आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in पर देख सकते हैं. उम्मीदवारों को अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने जेईई के रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ लॉगिन करना होगा. रिजल्ट के बाद सबसे बड़ी जानकारी ये सामने आई है कि इस साल 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है, जिनमें 13 लड़के हैं और 1 लड़की. ऐसे में यहां देखें रिजल्ट चेक करने का तरीका और जानें किसने किया है टाॅप. कैसे चेक करें JEE Main 2025 का परिणाम ? सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in पर जाएं. होमपेज पर New Updates के टैब पर जाएं. आपको सबसे उपर जेईई मेन सत्र 1 परिणाम स्कोर का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें. सब्मिट पर क्लिक करें. आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा. रिजल्ट चेक करने के बाद उसे डाउनलोड कर लें. इन उम्मीदवारों ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल शशांक सिंघल सौरव ओम प्रकाश बेहरा शरेयास लोहि‍या बानी ब्रत महजी विशाल जैन अर्जुन सिंह कुशाग्र गुप्ता साक्षम जिंदल राजित गुप्ता शिवेन विकास तोषनीवाल साई मनोग्ना गुथिकोंडा हरश झा दक्श JEE Mains 2025 सेशन 1 की परीक्षा में कितने उम्मीदवार शामिल हुए थे ? JEE Mains 2025 सत्र 1 परीक्षा में कुल 13.78 लाख उम्मीदवारों के लिए आयोजन किया गया था. इनमें से लगभग 13 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया. परीक्षा में कुल उपस्थिति 94.5 प्रतिशत दर्ज की गई. Also Read: Pariksha Pe Charcha: “सबके पास सिर्फ 24 घंटे”, PM Modi ने छात्रों को टाइम मैनेजमेंट पर दिए टिप्स Also Read: Pravesh Verma Education: कितने पढ़े लिखे हैं अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा ? The post JEE Main 2025 Result Out: जेईई मेन सेशन 1 का परिणाम जारी, 14 उम्मीदवारों ने स्कोर किए 100 पर्सेंटाइल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

AI Action Summit: पीएम मोदी बोले- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ रही ताकत, सावधानी भी जरूरी

PM Modi at AI Action Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने फ्रांस में एआई एक्शन समिट (AI Action Summit) के दौरान अपने संबोधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) (AI) के महत्व पर जोर दिया है. उन्होंने कहा है कि इसकी ताकत बढ़ रही है, लेकिन सावधानी भी जरूरी है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और बहुत सारी चीजों को बेहतर बना कर करोड़ों लोगों का जीवन बदल सकता है. एआई आज के समय की जरूरत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई समिट को संबोधित करते हुए कहा कि एआई आज के समय की जरूरत बन गया है. हिंदुस्तान के पास दुनिया का सबसे बड़ा टैलेंट है. हमने डेटा को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की है और हम प्रशासन और प्राइवेट सेक्टर्स की मदद से आगे बढ़ रहे हैं. एआई का फ्यूचर बहुत अच्छा है और इससे सबकी भलाई जुड़ी हुई है. मशीनों की ताकत बढ़ने से कुछ लोग चिंता में हैं, लेकिन यह चिंतित होनेवाली कोई बात नहीं है. ओपन-सोर्स सिस्टम विकसित करना होगा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, एआई एक ऐसी दुनिया बनाने में मदद कर सकता है जिसमें विकास को लेकर तय किये गए लक्ष्यों तक पहुंचने की यात्रा आसान और तेज हो जाएगी. इस चीज को संभव बनाने के लिए हमें संसाधनों और प्रतिभाओं को साथ लाना होगा. हमें ऐसा ओपन-सोर्स सिस्टम विकसित करना होगा, जो विश्वास और पारदर्शिता को बढ़ाता हो. हमें सभी पूर्वाग्रहों से मुक्त होकर गुणवत्ता से भरा डेटा सेट बनाना होगा. AI सृजित करेगा नयी नौकरियों के अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई एक्शन समिट को संबोधित करते हुए कहा कि इस शताब्दी में एआई ‘कोड फॉर ह्यूमैनिटी’ लिख रहा है. एआई लाखों लोगों की जिंदगियां बदल रहा है. समय के साथ-साथ रोजगार के स्वरूप में भी बदलाव आ रहा है. इस बात का ध्यान देना होगा कि क्या एआई से वाकई रोजगार का संकट हो सकता है. इस बात का इतिहास गवाह रहा है कि तकनीक नौकरियां नहीं लेती. एआई से नयी नौकरियों का सृजन होगा. DeepSeek: सस्ते चीनी AI मॉडल ने कैसे मचाया तहलका? Chatgpt को खुली चुनौती The post AI Action Summit: पीएम मोदी बोले- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ रही ताकत, सावधानी भी जरूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Neem Karoli Baba: जिंदगी बदलकर रख देगी नीम करोली बाबा की ये 4 बातें, कभी नहीं होगी धन की कमी

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा हिंदुस्तानीय संत और आध्यात्मिक गुरु थे. उन पर हनुमान जी की विशेष कृपा थी. भक्त उन्हें हनुमान जी का अवतार मानते हैं. वे लोगों को सीधे तौर पर लोगों को भक्ति और प्रेम के महत्व को समझाते थे. इसके अलावा, वे हमेशा श्रद्धालुओं को भूतकाल और भविष्य की चिंता करने की बजाय वर्तमान में जीने की सलाह देते थे. नीम करोली बाबा के मार्गदर्शन और कृपा से अनुयायी के जीवन में आध्यात्मिक उन्नति हासिल होती है. उनकी शिक्षाएं आज भी अनेक लोगों के जीवन में एक आदर्श के रूप में प्रस्तुत होती हैं. ऐसे में नीम करोली बाबा की ये सीख जो भी व्यक्ति अपने जीवन में उतार लेता है, उसकी पूरी जिंदगी बदल सकती है. उसके जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती है. यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: धन होकर भी गरीब होते हैं ये 3 लोग, हाथों में कभी नहीं टिकते पैसे यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: जिंदगी का हर दिन लाएंगा नई खुशियां, मुश्किलों का मिलेगा हल, बस याद रखें नीम करोली बाबा के ये बातें गैर जरूरी चीजों पर न करें खर्च नीम करोली बाबा के अनुसार, व्यक्ति को फिजूल खर्च की आदत पर लगाम कसनी चाहिए. बेवजह खर्च करने से व्यक्ति कभी अमीर नहीं बनता है. ऐसे में व्यक्ति को फिजूल खर्च न करके धन की बचत करने की आदत बनानी चाहिए. जो भी व्यक्ति धन की अहमियत समझता है और गैर जरूरी चीजों में पैसे नहीं खर्च करता है, उस पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है. दिखावे के लिए न करें खर्च नीम करोली बाबा के मुताबिक, व्यक्ति को दिखावा नहीं करनी चाहिए. दिखावे के चलते लोग अनावश्यक वस्तुएं खरीदने लगता है. जो कि उसकी बर्बादी का कारण बनता है. ऐसे में व्यक्ति को दिखावे की भावना नहीं रखनी चाहिए. धन की उपयोगिता समझें नीम करोली बाबा के अनुसार, व्यक्ति वही अमीर होता है, जो धन की उपयोगिता को समझता है. जो व्यक्ति धन का सही समय पर सही उपयोग करता है वही जिंदगी में आगे बढ़ता है. ऐसे में व्यक्ति की कमाई जब ज्यादा होने लगे, तो भूलकर भी उपयोग की वस्तुएं खरीदने पर ही जोर देना चाहिए. धार्मिक कार्यों में धन करें खर्च नीम करोली बाबा कहते थे कि अमीर होना धन को इकट्ठा करना बिल्कुल भी नहीं होता है, बल्कि कमाए गए धन को सही जगह पर खर्च करना ही अमीरी होती है. इसलिए व्यक्ति को समय-समय पर धार्मिक कार्यों में धन खर्च करते रहना चाहिए. यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने दिए अमीर बनने के मूल मंत्र, अपना लिए तो घर में होगी पैसों की बारिश Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Neem Karoli Baba: जिंदगी बदलकर रख देगी नीम करोली बाबा की ये 4 बातें, कभी नहीं होगी धन की कमी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Numerology: इस मूलांक के लोग होते है रहस्यमयी, सफलता चूमती है इनके कदम

Numerology: हर व्यक्ति का अपना अलग स्वभाव और व्यक्तित्व होता है लेकिन अंक ज्योतिष के अनुसार एक ही दिन जन्मे लोगों में कुछ समानताएं होती हैं.आज हम बात करेंगे एक ऐसे मूलांक के बारे में जिनका स्वभाव बहुत रहस्यमयी होता है. ये लोग हमेशा अपने दिल की बात छिपाकर रखते हैं और दूसरों को अपने विचारों का पता नहीं लगने देते हैं. जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 8 होता है. शनि के प्रभाव के कारण मूलांक 8 के लोग मेहनती, ईमानदार और न्यायप्रिय होते हैं. गहरे राज छुपाने वाले और भरोसेमंद हर व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व अलग होता है लेकिन अंक ज्योतिष के अनुसार एक ही तारीख पर जन्मे लोगों में कुछ समानताएं पाई जाती हैं. मूलांक 8 के जातक अपनी मेहनत और ईमानदारी से सभी को इम्प्रेस करते हैं. हालांकि उनका स्वभाव रहस्यमयी होता है वे हमेशा अपने करीबी रिश्तों में वफादार रहते हैं और समाज में न्याय की स्थापना के लिए तत्पर रहते हैं. होते हैं मेहनती मूलांक 8 के जातकों पर शनि ग्रह का प्रभाव होता है जिसके कारण ये लोग बेहद मेहनती और ईमानदार होते हैं. वे हमेशा दूसरों के अधिकार के लिए खड़े होते हैं और कभी भी किसी के साथ अन्याय नहीं करते हैं. Also Read : Numerology Secrets: जानें किस तारीख पर जन्मे शिशु बनते हैं IAS-IPS और क्या है उनके सफलता का राज कम बोलते हैं, ज्यादा करते हैं मूलांक 8 वाले लोग संकोची होते हैं और अपने विचारों को दूसरों से छिपाकर रखते हैं. ये लोग बोलने में कम विश्वास रखते हैं लेकिन अपने कार्यों के माध्यम से अपनी पहचान बनाते हैं. वे किसी काम को पूरा करने में पूरी तरह से समर्पित रहते हैं और सफलताओं को बिना दिखावा किए हासिल करते हैं. मन की बात छुपाना मूलांक 8 के लोग अपने मन की बातों को आसानी से छिपा लेते हैं. वे किसी को अपने निजी विचारों और राज का पता नहीं लगने देते और अपनी सफलता को चुपचाप हासिल करते हैं.उनकी कम बोलने की आदत और भावनाओं को न व्यक्त करने का तरीका उनके रिश्तों पर असर डाल सकता है. Also Read : Numerology: इमोशनल होते है इस मूलांक के लोग,फिर भी सफलता चूमती है इनके कदम Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Numerology: इस मूलांक के लोग होते है रहस्यमयी, सफलता चूमती है इनके कदम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिले झारखंड जनाधिकार महासभा के प्रतिनिधिमंडल, पेसा कानून को लेकर सरकार से की ये मांग

रांची : झारखंड जनाधिकार महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात की. संगठन के सदस्यों ने पेसा के सभी जरूरी नियमों के अनुरूप झारखंड पंचायती राज अधिनियम, 2001 को संशोधित करने की मांग की और इससे संबंधित संलग्न पत्र सौंपा. ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव भी शामिल थी. इस दौरान पंचायती राज मंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी के सुझावों को लेते हुए इस प्रक्रिया को मिलकर आगे बढ़ाया जायेगा. झारखंड पंचायती राज अधिनियम में पेसा के अनुरूप कई प्रावधान नहीं मंत्री के समक्ष अपनी बात रखते हुए झारखंड जनाधिकार महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पेसा के मूल कानून के मुताबिक अनुसूचित क्षेत्र में त्रि-स्तरीय पंचायत व्यवस्था के प्रावधानों की बात कहा गयी है. आदिवासी सामुदायिकता, स्वायत्तता और पारंपरिक स्वशासन इस पंचायत व्यवस्था का मुख्य केंद्र बिंदु होगा. लेकिन झारखंड पंचायती राज अधिनियम (JPRA) 2001 के तहत इसमें पेसा के अनुरूप ग्राम सभा और पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था संबंधित अनेक प्रावधान नहीं हैं. जेपीआरए मुख्यतः पंचायत केंद्रित है जबकि पेसा के अनुसार अनुसूचित क्षेत्र में इसे ग्राम सभा केंद्रित होना होता है. झारखंड जनाधिकार महासभा ने इन त्रुटियों के बारे में बताया झारखंड जनाधिकार महासभा प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को विभाग द्वारा बनाये गए पेसा नियमावली के ड्राफ्ट में भी कई गंभीर त्रुटियों के विषय के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि नियमावली आदिवासी स्वायत्तता और प्राकृतिक संसाधनों पर सामुदायिक अधिकार को सुनिश्चित और सुरक्षित नहीं करती है. उन्होंने यह भी कहा कि सामुदायिक संसाधनों पर ग्राम सभा का मालिकाना अधिकार का स्पष्ट व्याख्या नहीं है. साथ ही, पेसा नियमावली ड्राफ्ट में कई प्रावधानों का वर्तमान कानूनों के रेफरेंस में व्याख्या किया गया है, जिसके कारण वे पेसा के मूल भावना के विपरीत सामूहिक अधिकारों को सीमित करते हैं. पेसा नियमावली से संबंधित समाचारें यहां पढ़ें झारखंड जनाधिकार महासभा ने पंचायती राज मंत्री से इन बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट कराया 1) पेसा के सभी सभी नियमों के अनुरूप झारखंड पंचायती राज अधिनियम, 2001 को संशोधित किया जाये.2) पेसा नियमावली के वर्तमान ड्राफ्ट की खामियों को पेसा कानून की मूल भावना के अनुरूप ठीक किया जाये.3) यह पूरी प्रक्रिया आदिवासियों, पारंपरिक आदिवासी स्वशासन प्रणाली के प्रतिनिधियों और आदिवासी अधिकारों और पांचवीं अनुसूची के मसले पर संघर्षरत जन संगठनों के साथ मिलकर पूर्ण पारदर्शिता के साथ चलायी जाये.4) झारखंड प्रशासन आदिवासियों, पारंपरिक आदिवासी स्वशासन प्रणाली के प्रतिनिधियों और आदिवासी अधिकारों और पांचवीं अनुसूची के मसले पर संघर्षरत जन संगठनों के प्रतिनिधियों व विभागीय पदाधिकारियों की एक समिति का गठन करें जो राज्य और केंद्र के सभी कानूनों व नियमों का अध्ययन कर पेसा अनुरूप संशोधनों का सुझाव देगी. साथ ही, पेसा की धारा 4(o) अनुसार छठी अनुसूची के स्वशासी परिषद के अनुरूप ढांचे का प्रारूप भी सुझावित करेगी. झारखंड जनाधिकार महासभा ने लोगों से की ये अपील मुलाकात के दौरान झारखंड जनाधिकार महासभा के सदस्यों ने चुनाव के दौरान किये गये वादों पर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की. साथ ही यहां के जनाकांक्षाओं के आधार पर स्थानीयता और नियोजन नीति को लागू करने की मांग की. मौके पर दिनेश मुर्मू, सिसिलिया लकड़ा, एलिना होरो, रिया तुलिका पिंगुआ समेत कई लोग शामिल थे. Also Read: ये दो दिन देवघर से बेंगलुरु जाने का प्लान कर दें कैंसिल, एयर शो के कारण रद्द रहेगी फ्लाइट The post मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिले झारखंड जनाधिकार महासभा के प्रतिनिधिमंडल, पेसा कानून को लेकर प्रशासन से की ये मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘सारा अली खान हॉट/अनन्या पांडेय हॉट’ रियान पराग ने ‘सर्च हिस्ट्री लीक’ पर खुलकर बताया

Riyan Parag: हिंदुस्तानीय क्रिकेट के सबसे होनहार युवा खिलाड़ियों में से एक रियान पराग का सोशल मीडिया से गहरा नाता रहा है. कभी उनके प्रदर्शन को लेकर, तो कभी उनकी हरकतों की वजह से, वह हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में, आईपीएल 2024 के समापन के बाद, पराग का नाम फिर से सोशल मीडिया पर छा गया, जब उनकी ‘सर्च हिस्ट्री’ गलती से लाइव स्ट्रीम के दौरान लीक हो गई.  रियान पराग की सर्च हिस्ट्री में बॉलीवुड अभिनेत्रियों अनन्या पांडे और सारा अली खान से रिलेटेड सर्च दिखाई दिए थे, जिसके बाद यह मामला इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया था. अब उन्होंने इस मामले पर खुलासा किया है.  इस विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए, रियान पराग ने सिटी 1016 रेडियो को दिए इंटरव्यू में कहा कि यह घटना आईपीएल से पहले हुई थी, लेकिन उनके शानदार प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला दोबारा ट्रेंड करने लगा. उन्होंने इंटरव्यू में बताया, “मैंने आईपीएल खत्म किया, हम चेन्नई में थे, मैच खत्म करने के बाद अपनी स्ट्रीमिंग टीम के साथ डिस्कॉर्ड कॉल पर बात कर रहा था. यह सब आईपीएल से पहले हुआ था, लेकिन फिर अचानक यह वायरल हो गया. मेरी डिस्कॉर्ड टीम के एक सदस्य ने मुझे आईपीएल से पहले सेट करने की कोशिश की थी, लेकिन इसे जल्दी हटा दिया गया.” “Ananya Pandey hot”“Sara Ali Khan hot” Riyan parag YT search history 😭 pic.twitter.com/iAf1rCljUl — B. (@Duk3Nukem_) May 27, 2024 कैसे हुई सर्च हिस्ट्री लीक? पराग ने बताया कि आईपीएल खत्म होने के बाद जब उन्होंने अपनी लाइव स्ट्रीम खोली, तो उनके सिस्टम से Spotify और Apple Music जैसे सभी डेटा डिलीट हो चुके थे. गाने सुनने के लिए जब उन्होंने यूट्यूब पर सर्च किया, तो गलती से उनकी सर्च हिस्ट्री स्क्रीन पर आ गई. उन्होंने कहा, “मैंने स्ट्रीम के दौरान यूट्यूब पर गाने सर्च किए, लेकिन मुझे नहीं पता था कि क्या हो रहा है. जब स्ट्रीम खत्म होने के बाद मैंने देखा, तो लगा – ‘ओह लानत है! यह क्या हुआ?’ यह उम्मीद से ज्यादा वायरल हो गया. लेकिन मुझे नहीं लगा कि यह मेरे लिए सार्वजनिक रूप से आकर सफाई देने का अच्छा कारण था और कोई भी समझ नहीं पाएगा.” Riyan Parag talking about his search history controversy for the first time (Video Credit-City1016) pic.twitter.com/6PyXMIYHYF — Rohit Baliyan (@rohit_balyan) February 11, 2025 रियान पराग ने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया. राजस्थान रॉयल्स के लिए स्पोर्ट्सते हुए, उन्होंने 14 पारियों में 52.09 की औसत और लगभग 150 की स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाए. उनके दमदार प्रदर्शन के चलते उन्होंने हिंदुस्तान के लिए एक वनडे और नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच स्पोर्ट्से. हालांकि, कंधे की चोट के चलते वह चार महीने तक क्रिकेट से दूर रहे, लेकिन रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ वापसी की. राजस्थान रॉयल्स ने भी उन पर भरोसा जताते हुए आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले 14 करोड़ रुपये में उन्हें रिटेन किया. फील्डर की कमी पड़ी तो मैदान पर उतरा कोच, दक्षिण अफ्रीका के इतिहास में दोबारा ऐसा हुआ, Video WTC फाइनल या चैंपियंस ट्रॉफी, 2027 से पहले ICC ट्रॉफी जीतेगा दक्षिण अफ्रीका, ग्रीम स्मिथ ने किया दावा The post ‘सारा अली खान हॉट/अनन्या पांडेय हॉट’ रियान पराग ने ‘सर्च हिस्ट्री लीक’ पर खुलकर बताया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीवान के कुख्यात शूटर सद्दाम हुसैन ने कोर्ट में किया सरेंडर, हत्या और रंगदारी के मामले में था फरार

Bihar News : सीवान के बड़हरिया का कुख्यात और 2 लाख का इनामी अपराधी सद्दाम हुसैन उर्फ ​​अली अहमद ने आखिरकार कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. कुख्यात सद्दाम ने सीवान सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया है. कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया. कुख्यात शूटर सद्दाम सीवान के बड़हरिया का रहने वाला है. वह सीवान और गोपालगंज पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था. उसने गोपालगंज में चर्चित मुखिया मोहम्मद कुरैशी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. कई जगह छापेमारी के बाद भी एसटीएफ को नहीं मिली थी सफलता सद्दाम के खिलाफ सीवान और गोपालगंज में हत्या और रंगदारी के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. कुख्यात शूटर सद्दाम को जिंदा या मुर्दा लाने वाले को पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा कर रखी थी. एसआईटी और एसटीएफ ने सद्दाम की गिरफ्तारी के लिए सीवान के अलावा अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली. पुलिस ने उसके घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई भी की है. अपराधी सद्दाम हुसैन Also Read : Siwan News: सिवान में इंजीनियरिंग के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पार्टी करने के बाद हॉस्टल लौटा फिर… कई आपराधिक मामले हैं दर्ज गोपालगंज में मुखिया की हत्या के अलावा बड़हरिया में भी कुख्यात सद्दाम के खिलाफ अपराध के कई मामले दर्ज हैं. कुख्यात सद्दाम के खिलाफ बड़हरिया में करीब एक दर्जन रंगदारी और करीब आधा दर्जन गोलीबारी की घटनाओं में केस दर्ज हैं. कुख्यात शूटर सद्दाम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस कई आपराधिक मामलों का खुलासा कर सकती है. Also Read : Bihar News: सीएम नीतीश ने बिहार को दी पुलों की सौगात, 1500 करोड़ की लागत से कई जिलों में बनेंगे नए पुल और आरओबी The post सीवान के कुख्यात शूटर सद्दाम हुसैन ने कोर्ट में किया सरेंडर, हत्या और रंगदारी के मामले में था फरार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top