Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रवेश वर्मा के सीएम बनने के क्यों लग रहे कयास? क्या है इसके पीछे का कारण

Delhi BJP CM: दिल्ली के चुनावी नतीजे आ चुके हैं. बीजेपी ने इस बार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी के सबसे मजबूत किले को ध्वस्त कर दिया है. प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को इस बार नई दिल्ली सीट पर हरा दिया है. नई दिल्ली सीट को सीएम की सीट माना जाता है और इसी सीट से शीला दीक्षित और अरविन्द केजरीवाल विधायक भी रहे थे. क्या है प्रवेश लाल वर्मा के सीएम रेस की वजह दिल्ली में आम आदमी पार्टी का मजबूत जनाधार रहा है. प्रवेश वर्मा लगातार दिल्ली बीजेपी के चुनिंदा चेहरों में शामिल थे जिन्होंने केजरीवाल का अकसर विरोध करते आए हैं. प्रवेश वर्मा को अच्छा नेतृत्वक अनुभव भी है. दिल्ली में पहले वियाध्ययक भी रह चुके हैं साथ ही दिल्ली के सांसद भी रहे हैं. प्रवेश वर्मा के पिता दिल्ली के लकप्रिय मुख्यमंत्री भी रहे हैं और जाट नेता भी रहे हैं. सीएम बनने की रेस में की चेहरे शामिल दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस चुनाव में काफी मेहनत की. उनका नाम भी दिल्ली बीजेपी के बड़े नामों में शामिल है. इसके अलावा मनोज तिवारी भी दिल्ली और खास कर पूर्वांचली वॉटर्स में अच्छा प्रभाव रखते हैं. पार्टी इनपर भी भरोसा जता सकती है. वहीं दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंदर गुप्ता पर भी पार्टी की नजर है विजेंदर गुप्ता की गिनती दिल्ली में धाकड़ नेता के रूप में होती है. आम आदमी पार्टी के खिलाफ लगातार विपक्ष की भूमिका उन्होंने बखूबी निभाई है. गुप्ता की पकड़ पार्टी के कैडर और संगठन में भी मजबूत बताई जाती है. हालाकि बीजेपी अकसर चौकने वाला नाम सामने लाती है और इस बार भी दिल्ली को कोई नया चेहरा मिल सकता है. यह भी पढ़ें.. Delhi New CM : दिल्ली का नया सीएम कौन? बीजेपी से इन 3 नामों की हो रही चर्चा The post प्रवेश वर्मा के सीएम बनने के क्यों लग रहे कयास? क्या है इसके पीछे का कारण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्रिकेट के लिए छोड़ दी अपनी शादी, दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने गजब ही कर दिया

David Bedingham: दक्षिण अफ्रीका में SA20 टूर्नामेंट का 8 फरवरी की बीती रात को समापन हो गया. फाइनल मैच में एमआई केपटाउन ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को हराकर इतिहास रच दिया. लेकिन इसी समापन के दौरान एक दिलचस्प वाकया सामने आया, जब यह पता चला कि सनराइजर्स ईस्टर्न केप (SEC) और प्रोटियाज के बल्लेबाज डेविड बेडिंघम ने अपनी जिंदगा के दो सबसे अहम मौकों में से एक को ही चुना. बेडिंघम के लिए यह हफ्ता शानदार था. एक तरफ क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला, तो दूसरी ओर उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन. हालांकि खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं हुआ, लेकिन वह अपनी शादी को लेकर उत्साहित थे, जो फाइनल के अगले दिन होने वाली थी. दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट पत्रकार फिरदौस मूनडा के अनुसार, बेडिंघम की शादी उनकी मंगेतर जेना वैन नीकेर्क से इसी रविवार को होनी थी, लेकिन SEC के फाइनल में पहुंचने के कारण उन्हें अपनी योजनाओं में बदलाव करना पड़ा. मूंडा ने बताया, “शादी की बुकिंग पहले ही हो चुकी थी, लेकिन SEC के फाइनल में पहुंचने के कारण उन्होंने इसे एक दिन आगे बढ़ाने का फैसला किया.” 30 वर्षीय बेडिंघम ने सुपरस्पोर्ट को दिए एक इंटरव्यू में इस चुनौतीपूर्ण वीकेंड की योजना का जिक्र किया था. उन्होंने कहा, “मेरी पत्नी मजाक में कह रही थी कि उसे उम्मीद है कि हम हार जाएंगे, ताकि मैं शादी में शामिल हो सकूं. लेकिन जब हम जीतकर फाइनल में पहुंचे, तो हमने इसे प्राथमिकता दी और फिर शादी में जाने का फैसला किया.” इस दौरान, बेडिंघम अपनी बैचलर पार्टी से भी चूक गए, क्योंकि SEC को क्वालीफायर में पार्ल रॉयल्स के खिलाफ स्पोर्ट्सना था. उनकी जगह उनके पिता ने बैचलर पार्टी में हिस्सा लिया. उन्होंने मजाक में कहा, “मेरे भाई और सबसे अच्छे दोस्त मेरी पत्नी से वादा कर चुके हैं कि वे सुनिश्चित करेंगे कि मैं शादी के लिए सही समय पर पहुंचूं.” Believe it or not, David Bedingham had other plans today 💍#SA20 pic.twitter.com/IpJN6Hruoa — ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) February 8, 2025 हालांकि, सनराइजर्स खिताब जीतने में नाकाम रही. MI केप टाउन (MICT) ने उन्हें फाइनल में करारी शिकस्त दी और SA20 के तीसरे संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया. बेडिंघम को कैगिसो रबाडा ने जल्दी आउट कर दिया, और SEC के किसी भी बल्लेबाज ने खास प्रदर्शन नहीं किया. फाइनल मुकाबले में, MICT ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले रयान रिकलेटन और डेवाल्ड ब्रेविस की शानदार बल्लेबाजी से टीम ने 181 रन बनाए, फिर ट्रेंट बोल्ट, कैगिसो रबाडा और राशिद खान की घातक गेंदबाजी के दम पर SEC को 105 रन पर आलआउट कर मुकाबले को 76 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. ICC विश्वकप लीग में अनोखा ट्विस्ट, मैदान नहीं सड़कों पर फंसी टीमें, ट्रैफिक से क्रिकेट में चक्का जाम पाकिस्तान में बीच मैदान बहा खून, न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र को चेहरे पर लगी गंभीर चोट The post क्रिकेट के लिए छोड़ दी अपनी शादी, दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने गजब ही कर दिया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi Result : दिल्ली के बाद पंजाब में भी आप को हिला सकती है बीजेपी, मिलने लगे संकेत

Delhi Result : दिल्ली में 26 साल से अधिक समय बाद सत्ता में लौटी बीजेपी अब प्रशासन बनाएगी. इसमें बीजेपी का साथ पंजाबी मतदाताओं ने भी दिया है. बीजेपी 10 प्रतिशत से अधिक सिख मतदाताओं वाली चार सीट में से तीन सीट जीतने में कामयाब रही. 10 प्रतिशत से अधिक पंजाबी मतदाताओं वाली हरि नगर, जनकपुरी और राजौरी में बीजेपी उम्मीदवार जीते. आइए जानते हैं अन्य सीटों पर बीजेपी का प्रदर्शन कैसा रहा? चुनाव परिणाम की कुछ खास बातें बीजेपी ने हरियाणा की सीमा से लगे इलाकों में प्रभावशाली प्रदर्शन किया. इन इलाकों के 11 में से नौ सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की. ये नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा प्रशासन पर यमुना नदी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था. यहां बीजेपी की प्रशासन है. बीजेपी ने लक्ष्मी नगर, संगम विहार और करावल नगर जैसे उन इलाकों में भी शानदार प्रदर्शन किया, जहां 15 प्रतिशत से अधिक पूर्वांचली वोटर हैं. पार्टी ने ऐसी 35 में से 25 सीट पर जीत हासिल की. नजफगढ़, नरेला और बिजवासन सहित ऐसे 13 विधानसभा क्षेत्रों में से 12 में बीजेपी ने जीत दर्ज की, जहां 5 प्रतिशत हरियाणवी वोटर हैं. बीजेपी ने झुग्गीवासियों के प्रभुत्व वाली 7 में से चार सीट जीतीं. इसके अलावा, बीजेपी 12 आरक्षित सीटों में से मंगोलपुरी समेत चार सीट जीतने में सफल रही. बीजेपी ने 10 प्रतिशत से अधिक जाट मतदाताओं वाले इलाकों में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. इस तरह की 13 में से 11 सीट पर जीत हासिल की है. बीजेपी ने 10 प्रतिशत से अधिक वाल्मीकि मतदाताओं वाली 9 में से 4 सीट जीतीं. बीजेपी की 10 प्रतिशत से अधिक जाटव वोटरों वाली 12 में से छह सीट पर जीत हासिल की. बीजेपी ने छह पूर्वांचली उम्मीदवार मैदान में उतारे थे, जिनमें से चार जीत गए. वहीं, दिल्ली चुनाव में उसके 14 में से 12 हरियाणवी उम्मीदवार विजयी हुए. हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमा से लगी कुल 22 सीट में से पार्टी ने 16 सीट जीतीं. ये भी पढ़ें : Delhi New CM : दिल्ली से पंजाब साधेगी बीजेपी! ये 5 नाम सीएम की रेस में सबसे आगे पूर्वांचलियों, सिखों, जाटों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों सहित विभिन्न क्षेत्रीय एवं सामाजिक-आर्थिक वर्गों के वोटरों के वर्चस्व वाले चुनावी क्षेत्रों में पैठ बनाने में बीजेपी सफल रही. दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में बीजेपी ने 48 सीट पर जीत दर्ज की. वहीं आम आदमी पार्टी (आप) को 22 सीट मिली, जबकि कांग्रेस 2015 और 2020 के बाद एक बार फिर अपना खाता नहीं खोल पाई. The post Delhi Result : दिल्ली के बाद पंजाब में भी आप को हिला सकती है बीजेपी, मिलने लगे संकेत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Avoid these 3 colors in spring and autumn: बसंत और पतझड़ में भूलकर भी न पहनें ये 3 रंग, वरना मक्खी-मच्छर कर देंगे परेशान

Avoid these 3 colors in spring and autumn: क्या आप जानते हैं कि बसंत और पतझड़ के मौसम में कुछ खास रंग पहनने से आप मच्छरों, मक्खियों और छोटे कीड़ों का निशाना बन सकते हैं? जी हां, ये मौसम बदलाव का संकेत लेकर आते हैं, लेकिन कुछ रंग ऐसे होते हैं जो इन कीड़ों को तेजी से आकर्षित करते हैं. अगर आप अनजाने में इन रंगों को पहनते हैं, तो मच्छर और मक्खियां आपको बार-बार परेशान कर सकती हैं. आइए जानते हैं कौन से तीन रंग इस मौसम में पहनने से बचना चाहिए और इसके पीछे क्या कारण हैं. 1. पीला (Yellow) रंग Avoid these 3 colors in spring and autumn पीला रंग सूरज की रोशनी की तरह चमकदार होता है, जो कई कीड़ों को आकर्षित करता है. मक्खियां और कुछ पराग खाने वाले कीड़े इस रंग की ओर तेजी से खिंचते हैं. बसंत और पतझड़ में यह रंग खासतौर पर खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इस मौसम में फूलों की अधिकता होती है और कीड़े स्वाभाविक रूप से इस रंग की ओर आकर्षित होते हैं. अगर आप इस परेशानी से बचना चाहते हैं तो हल्के पीले की बजाय गहरे रंगों को प्राथमिकता दें. Also Read: Tips and tricks for shiny nail: सर्दियों में ऐसे रखें अपने नाखूनों को वेल शेप्ड और खूबसूरत 2. नीला (Blue) रंग Avoid these 3 colors in spring and autumn गहरा नीला या हल्का आसमानी रंग भी कीड़ों को काफी आकर्षित करता है. खासतौर पर मच्छर इस रंग को दूर से ही भांप लेते हैं और आपकी ओर चले आते हैं. बसंत के समय जब हवा में नमी अधिक होती है, तो नीले कपड़े पहनना मच्छरों को न्योता देने जैसा होता है. इसलिए इस मौसम में हल्के या डार्क ब्लू शेड्स पहनने से बचें. Also Read: Travel Tip For Monsoon: इस मानसून छोटे कीटों से खुद को बचायें, अपनायें ये टिप्स 3. सफेद (White) रंग Avoid these 3 colors in spring and autumn हालांकि सफेद रंग शांत और क्लासी दिखता है, लेकिन यह मच्छरों के लिए काफी आकर्षक हो सकता है. पतझड़ के मौसम में विशेष रूप से सफेद कपड़े पहनने से बचें, क्योंकि यह मच्छरों के लिए संकेत भेजता है कि वे आपके पास आ सकते हैं. सफेद कपड़ों की वजह से रात के समय मच्छर आसानी से आपके आसपास मंडराने लगते हैं. कैसे करें बचाव? अगर आप कीड़ों की परेशानी से बचना चाहते हैं, तो इन रंगों की बजाय गहरे हरे, भूरे या ग्रे रंग के कपड़े पहनें. ये रंग मच्छरों और मक्खियों को कम आकर्षित करते हैं. इसके अलावा, घर से बाहर जाते समय मच्छर भगाने वाली क्रीम या स्प्रे का उपयोग करें. खासतौर पर सुबह और शाम के समय जब कीड़ों की सक्रियता अधिक होती है, तब इन बातों का ध्यान जरूर रखें. बसंत और पतझड़ का मौसम खुशनुमा होता है, लेकिन मच्छर और मक्खियों की समस्या से बचने के लिए कपड़ों के रंगों का सही चुनाव बेहद जरूरी है. पीला, सफेद और नीला रंग इस मौसम में कीड़ों को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है, इसलिए इनसे बचना ही बेहतर है. अगर आप इन टिप्स को अपनाते हैं, तो अनचाही परेशानियों से दूर रह सकते हैं और अपने मौसम का आनंद ले सकते हैं. Also Read: Janhvi Kapoor Traditional Outfit of the year: जाह्नवी कपूर के ट्रेडिशनल आउटफिट सालभर छाए रहे, देखें उनकी शानदार लहंगा डिजाइन्स Also Read:Rashmika Saree Look For Wedding: श्रीवल्ली के ये साड़ी लुक्स करें ट्राय, दिखें बिल्कुल परफेक्ट The post Avoid these 3 colors in spring and autumn: बसंत और पतझड़ में भूलकर भी न पहनें ये 3 रंग, वरना मक्खी-मच्छर कर देंगे परेशान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवानी की सास है कावेरी, अतीत के पन्नों से हटेगा पर्दा, खुलेगा बड़ा राज

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीर और चारु के शादी के फंक्शन में शिवानी को देखकर कावेरी शॉक्ड हो जाती है. उसे चिंता होती है कि कहीं उसने जो अतीत में गलतियां की है, उसकी सच्चाई पूरे परिवार के सामने ना आ जाए. उसे डर लगता है कि उसके परिवार की खुशियां बर्बाद ना हो जाए. वह सोचती है कि उसे कुछ करना ही होगा. कावेरी इस आश्रम में जाती है, जहां कई सालों से शिवानी रह रही थी. शिवानी की सास है कावेरी सीरियल में दिखाया जाएगा कि आश्रम में वह स्टाफ से शिवानी को ले जाने वाले शख्स के बारे में पूछती है. वह उनसे जानकारी मांगती है, लेकिन उसे कुछ पता नहीं चलता. तभी कावेरी कहती है कि वह उसकी सास है और इस नाते उसे पता होना चाहिए कि शिवानी कहां गई है. वह डिटेल्स मांगती है. स्टाफ बताता है कि शिवानी को लेकर रूप कुमार गया है. कावेरी को घबराहट होने लगती है. कावेरी के सामने आया आरके का सच ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कावेरी को लगता है कि शिवानी अब आजाद है और वह एक बार फिर से माधव की लाइफ में वापस आ सकती है. हालांकि उसे इस बातकी जानकारी नहीं है कि कि रूप कुमार ही आरके है और वह अभीरा का बिजनेस पार्टनर है. कावेरी फाइल को देखती है और तभी उसके सामने आरके का सच आता है. कावेरी के होश उड़ जाते हैं. उसे डर लगता है कि अभीरा के सामने अब सबकुछ आ जाएगा. वह शिवानी से मिलने का फैसला करती है और दूर करने का मन बनाती है, ताकि पुरानी बातें सामने ना आ सकें. यह भी पढ़ें-  Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: घर से भाग जाएंगे चारु-अभीर, अरमान की असली मां की सच्चाई आएगी सामने, होगा फुल ऑन ड्रामा यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कावेरी की काली करतूत आएगी इस शख्स के सामने, आरके के सामने खुला अरमान का असली सच The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवानी की सास है कावेरी, अतीत के पन्नों से हटेगा पर्दा, खुलेगा बड़ा राज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फरवरी तक Aadhaar अपडेट न किया तो बंद हो जाएंगी बैंकिंग सेवाएं, देना होगा भारी जुर्माना

Aadhar Card: अगर आपके पास आधार कार्ड है और आप इसे अपने बैंक खाते से लिंक कर चुके हैं, तो यह समाचार आपके लिए बहुत जरूरी है. हाल ही में प्रशासन ने बैंकिंग सेवाओं से जुड़े आधार कार्ड अपडेट को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं. यदि आपने फरवरी महीने के अंदर यह जरूरी अपडेट नहीं कराया, तो आपकी बैंकिंग सेवाएं बंद हो सकती हैं. इतना ही नहीं, आपको जुर्माना भी भरना पड़ सकता है. आइए विस्तार से जानते हैं कि यह बदलाव क्या है और इससे बचने के लिए आपको क्या करना होगा. क्या है Aadhar Card अपडेट को लेकर नया नियम? प्रशासन ने बैंकिंग सेवाओं से जुड़े आधार कार्ड की जानकारी को अपडेट करने का निर्देश दिया है. इसके तहत अगर आपका आधार 10 साल से अधिक पुराना है और आपने अभी तक इसे अपडेट नहीं किया है, तो आपको इसे जल्द से जल्द अपडेट करना होगा. हिंदुस्तानीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति का आधार कार्ड 10 साल या उससे अधिक पुराना हो गया है, तो उसे अपने दस्तावेजों को री-वेरिफाई करवाना अनिवार्य है. अगर ऐसा नहीं किया गया, तो बैंकिंग सेवाओं सहित अन्य कई प्रशासनी सुविधाएं बंद हो सकती हैं. कौन से दस्तावेज देने होंगे? आधार अपडेट कराने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी: पहचान प्रमाण (Identity Proof): जैसे कि पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि. पते का प्रमाण (Address Proof): जैसे कि बिजली बिल, राशन कार्ड, वोटर आईडी, बैंक स्टेटमेंट आदि. Also Read : 24 फरवरी को आएगी पीएम किसान की अगली किस्त, जानें किन किसानों को नहीं मिलेगा फायदा आधार अपडेट न करने पर क्या होगी परेशानी? यदि आप फरवरी के अंत तक अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराते हैं, तो आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इनमें शामिल हैं: बैंकिंग सेवाएं बंद हो सकती हैं: बैंक अकाउंट में आधार लिंक नहीं होने या पुराने आधार का वेरिफिकेशन नहीं होने पर आपका खाता निष्क्रिय किया जा सकता है. डिजिटल ट्रांजैक्शन रुक सकते हैं: UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग जैसी सेवाओं का इस्तेमाल करना मुश्किल हो सकता है. प्रशासनी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा: प्रधानमंत्री योजनाओं, LPG सब्सिडी, पेंशन, राशन जैसी प्रशासनी सेवाओं का लाभ लेने में दिक्कत हो सकती है. क्रेडिट और डेबिट कार्ड ब्लॉक हो सकते हैं: कई बैंक आधार वेरिफिकेशन के आधार पर कार्ड सेवाएं चालू रखते हैं. कैसे करें आधार अपडेट? UIDAI ने आधार अपडेट करने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है. आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से इसे अपडेट कर सकते हैं. ऑनलाइन अपडेट करने की प्रक्रिया UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. “My Aadhaar” सेक्शन में जाकर “Update Document” पर क्लिक करें. लॉगिन करें और आधार नंबर दर्ज करें. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें. आपके दस्तावेजों की जांच के बाद आधार अपडेट हो जाएगा. ऑफलाइन अपडेट करने की प्रक्रिया नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाएं. आधार अपडेट फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज संलग्न करें. बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करें. आवेदन जमा करने के बाद आपको एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) मिलेगा, जिससे आप अपडेट का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं. क्या आधार अपडेट के लिए कोई शुल्क लगेगा? UIDAI की ओर से आधार अपडेट की सुविधा पहले मुफ्त दी गई थी, लेकिन अब यह सेवा कुछ शुल्क के साथ उपलब्ध है. ऑनलाइन अपडेट शुल्क: ₹50 आधार सेवा केंद्र पर अपडेट शुल्क: ₹100 Also Read : केजरीवाल की सीट पर इस अनजान ने रचा इतिहास, हासिल किए इतने वोट कि एक उंगली भी कम पड़ गई The post फरवरी तक Aadhaar अपडेट न किया तो बंद हो जाएंगी बैंकिंग सेवाएं, देना होगा भारी जुर्माना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Latest Payal Design: डेली वर्किंग वुमेन के लिए परफेक्ट हैं ये पायल डिजाइन

Latest Payal Design: अगर आप वर्किंग वुमेन हैं और ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं, तो आपके लिए हल्की और स्टाइलिश पायल बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं. आजकल बाजार में कई तरह के मॉडर्न और एलीगेंट पायल डिजाइन्स उपलब्ध हैं, जो न सिर्फ ऑफिस वियर के साथ खूबसूरत लगते हैं बल्कि कंफर्टेबल भी होते हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसे पायल डिजाइन्स जो डेली वर्किंग वुमेन के लिए परफेक्ट (latest payal design for working women) रहेंगे. मिनमल चैन स्टाइल पायल: Minimal Chain Payal Latest payal design: डेली वर्किंग वुमेन के लिए परफेक्ट हैं ये पायल डिजाइन अगर आपको हल्की और सिंपल ज्वेलरी पसंद है, तो मिनिमल चेन पायल आपके लिए परफेक्ट होगी. यह स्लिम और स्टाइलिश होती है, जो ऑफिस लुक को ग्रेसफुल बनाती है. बीड्स वाली पायल: Beaded Payal Latest payal design: डेली वर्किंग वुमेन के लिए परफेक्ट हैं ये पायल डिजाइन कलरफुल बीड्स वाली पायल ट्रेंडी और यूनिक होती है. यह आपके वर्किंग लुक में थोड़ा फ्यूजन जोड़ती है और इंडियन वियर के साथ-साथ वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी अच्छी लगती है. सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड पायल: Silver Oxidized Payal Latest payal design: डेली वर्किंग वुमेन के लिए परफेक्ट हैं ये पायल डिजाइन सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड पायल का फैशन कभी आउट नहीं होता. यह ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ जंचती है. हल्के डिजाइन्स वाली ऑक्सीडाइज्ड पायल वर्किंग वुमेन के लिए बेस्ट ऑप्शन है. पर्ल वाली पायल: Pearl Studded Payal Latest payal design: डेली वर्किंग वुमेन के लिए परफेक्ट हैं ये पायल डिजाइन पर्ल वाली पायल एक रॉयल टच देती है और इसे पहनना बेहद कंफर्टेबल होता है. अगर आप डेली ऑफिस लुक में थोड़ा क्लासिक टच चाहती हैं, तो यह बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. एडजस्टेबल पायल: Adjustable Payal Latest payal design: डेली वर्किंग वुमेन के लिए परफेक्ट हैं ये पायल डिजाइन एडजस्टेबल पायल काफी यूज़फुल होती है क्योंकि इसे जरूरत के अनुसार टाइट या लूज़ किया जा सकता है. यह सिंपल लेकिन बेहद एलिगेंट लगती है, जिससे आपको पूरे दिन कंफर्ट मिलेगा. Anklet Style Payal: एंकलेट स्टाइल पायल Latest payal design: डेली वर्किंग वुमेन के लिए परफेक्ट हैं ये पायल डिजाइन अगर आपको मॉडर्न टच पसंद है, तो एंकलेट स्टाइल पायल एक बढ़िया विकल्प हो सकता है. यह काफी स्लीक और लाइटवेट होती है, जो डेली वियर के लिए बिल्कुल सही है. अगर आप वर्किंग वुमेन हैं और स्टाइलिश लेकिन कंफर्टेबल पायल पहनना चाहती हैं, तो ये लेटेस्ट डिजाइन्स आपके लिए एकदम सही हैं. ये न सिर्फ आपके लुक को ग्रेसफुल बनाएंगे बल्कि पूरे दिन आपको सहज भी महसूस कराएंगे. Also Read: Best Gift For Newlywed Bride: नई नवेली दुल्हन को देना है गिफ्ट? पायल है बेस्ट ऑप्शन, पूरे घर में गूंजेगी छन-छन Also Read:Toe Ring Designs for Pooja: पूजा के दिन पैरों में पहनें ये खूबसूरत बिछिया की डिजाइंस Also Read: Latest Ring Collection: ये लेटेस्ट रिंग बढ़ाएंगी आपके हाथों की खूबसूरती The post Latest Payal Design: डेली वर्किंग वुमेन के लिए परफेक्ट हैं ये पायल डिजाइन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सुल्तानगंज-अगुवानी गंगा पुल इतने महीने में हो जाएगा तैयार, जानिए क्या है ढहे हुए ब्रिज की ताजा जानकारी…

बिहार के भागलपुर में गंगा पर बन रहे सुल्तानगंज-अगुवानी गंगा पुल का निर्माणाधीन हिस्सा गिरा तो इस प्रोजेक्ट के पूरा होने का इंतजार कर रहे लोगों को भारी निराशा हुई. इस गंगा ब्रिज के सुपर स्ट्रक्चर के निर्माण का काम आठ माह से बंद है. वहीं ब्रिज के सुपर स्ट्रक्चर का निर्माण अगले माह से शुरू होने वाला है. इस पुल का काम कबतक पूरा हो जाएगा, इसकी जानकारी भी सामने आयी है. पुल निर्माण का क्या है ताजा अपडेट… बता दें कि 4 जून 2023 को निर्माणाधीन पुल का पिलर नंबर 10, 11 व 12 का सुपर स्ट्रक्चर गिर गया था. जिसके बाद काम बंद है. पुल का निर्माण 2015 में शुरू हुआ है, जिसे 2019 में पूरा करना था. दो बार पुल के गिरने से काम बाधित है. डिजाइन अप्रूवल आने के बाद ही सुपर स्ट्रक्चर का काम शुरू होगा. वर्तमान में गिरे स्ट्रक्चर के कुआं की साफ सफाई युद्ध स्तर पर जारी है. ALSO READ: बिहार में डीएसपी रहे इस शख्स ने जनसुराज का दामन थामा, प्रशांत किशोर ने दिलायी पार्टी की सदस्यता… मार्च के बाद तेज गति से होगा सुपर स्ट्रक्चर का काम सुल्तानगंज के विधायक ललित नारायण मंडल ने शनिवार को फोन पर पुल निर्माण निगम के वरीय पदाधिकारी से बात की. उन्होंने पूछा कि पुल का काम तेज गति से कब से शुरू होगा. जिसपर पुल निर्माण निगम के वरीय अधिकारी ने बताया कि पुल का काम हो रहा है. कुआं की साफ-सफाई के बाद फाउंडेशन का कार्य शुरू होगा. मार्च से काम में तेजी आयेगी. मेन स्ट्रक्चर का काम मार्च माह से शुरू होगा. वरीय अधिकारी ने विधायक को बताया कि डिजाइन सेट चुका है. 18 माह में पुल का काम पूर्ण करने की बात कही. उत्तर और दक्षिण बिहार की दूरी कम होगी बता दें कि सुलतानगंज-अगुवानी पुल के निर्माण होने से उत्तर और दक्षिण बिहार की दूरी कम होगी. भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से खगड़िया के अगुवानी के बीच यह पुल गंगा में बन रहा है. इस पुल के निर्माण कार्य के पूरा होने का इंतजार लोगों से बेसब्री से रहा है. लेकिन ब्रिज का सुपरस्ट्रक्चर ढहा तो लोगों की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया. The post सुल्तानगंज-अगुवानी गंगा पुल इतने महीने में हो जाएगा तैयार, जानिए क्या है ढहे हुए ब्रिज की ताजा जानकारी… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jaya Kishori Quotes: चांद हो या प्यार, दोनों दूर से ही अच्छे लगते हैं… जया किशोरी ने बताई रिश्तों की हकीकत

Jaya Kishori Quotes: प्रसिद्ध कथा वाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी अपने अनोखे विचारों और जीवन से जुड़ी गहरी सीखों के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने एक खास बात कही – “चांद हो या प्यार, दोनों दूर से ही अच्छे लगते हैं.” उनका यह कथन गहरी सोच और अनुभव को दर्शाता है, जो रिश्तों की बदलती सच्चाई पर आधारित है. Relationship tips by Jaya Kishori: चांद हो या प्यार, दोनों दूर से ही अच्छे लगते हैं… जया किशोरी ने दिए रिश्तों को मजबूत बनाने के टिप्स शुरुआत में ज्यादा प्यार, बाद में क्यों बदल जाता है व्यवहार? Jaya kishori quotes: चांद हो या प्यार, दोनों दूर से ही अच्छे लगते हैं… जया किशोरी ने बताई रिश्तों की हकीकत किसी भी रिश्ते की शुरुआत में लोग एक-दूसरे को खूब प्यार और सम्मान देते हैं. छोटे-छोटे प्रयासों से अपने साथी को खुश करने की कोशिश करते हैं. लेकिन जैसे-जैसे रिश्ता आगे बढ़ता है और स्थायी होता जाता है, वैसे-वैसे यह व्यवहार बदलने लगता है. प्यार जताने की कोशिशें कम हो जाती हैं और शिकायतें बढ़ने लगती हैं. यही कारण है कि आजकल कई जोड़े शादी के 20-25 साल बाद तलाक लेने लगे हैं. Jaya Kishori Quotes on love: रिश्तों में आई इस परेशानी के पीछे क्या है वजह? Relationship tips एक-दूसरे को हल्के में लेना – समय के साथ लोग अपने पार्टनर की अहमियत भूलने लगते हैं. कम्युनिकेशन (Communication) की कमी – रिश्तों में बातचीत की कमी कई गलतफहमियों को जन्म देती है. रिश्ते में आकर्षण की कमी – शुरुआत में जो एक्साइटमेंट होती है, वह समय के साथ कम हो जाती है. सपनों और उम्मीदों का टूटना – शादी के बाद बहुत से लोगों की उम्मीदें अधूरी रह जाती हैं, जिससे निराशा होती है. अहंकार और दोषारोपण – रिश्तों में प्यार की जगह अगर अहंकार और एक-दूसरे को दोष देने की आदत आ जाए, तो रिश्ता कमजोर होने लगता है. Also Read: Chanakya Niti: कम उम्र में सफलता पाने की चाहत है तो जानिए चाणक्य की ये महत्वपूर्ण बातें Jaya Kishori Quotes on Relationship: रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए जया किशोरी के टिप्स छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढें – अपने साथी की छोटी कोशिशों की सराहना करें. कम्युनिकेशन को बनाए रखें – अगर कोई समस्या हो तो खुलकर बात करें. पार्टनर को हल्के में न लें – प्यार जताने के लिए कभी-कभी सरप्राइज दें. साथ में समय बिताएं – मोबाइल और सोशल मीडिया से दूर रहकर एक-दूसरे पर ध्यान दें. ईगो को छोड़ें – रिश्तों में ‘मैं’ की जगह ‘हम’ को अपनाएं. रिश्तों को खूबसूरत बनाए रखना एक निरंतर प्रयास है. जया किशोरी का यह कथन हमें यह सीख देता है कि प्यार को केवल दूर से देखने की चीज न बनने दें, बल्कि उसे हर दिन संवारें और निभाएं. प्यार को बनाए रखना उतना ही जरूरी है जितना उसे पाना. Also Read: Jaya Kishori Quotes: व्यक्ति के जीवन में ये तीन बदलाव लेके आता है प्रेम… Also Read: Jaya Kishori Quotes: आपकी मुस्कुराहट बन सकती है दूसरों की खुशी का कारण – जया किशोरी The post Jaya Kishori Quotes: चांद हो या प्यार, दोनों दूर से ही अच्छे लगते हैं… जया किशोरी ने बताई रिश्तों की हकीकत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Almond Oil Skincare: हर स्किन को नहीं सूट करता बादाम तेल, लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Almond Oil Skincare: बादाम तेल (Almond Oil) को स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन यह हर तरह की त्वचा के लिए सही नहीं होता. अगर आप इसे लगाने की सोच रहे हैं तो पहले इन जरूरी बातों को जान लें— 1. ऑयली स्किन वालों के लिए सही नहीं Almond oil skincare अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ऑयली है तो बादाम तेल लगाने से आपकी स्किन और ज्यादा चिपचिपी हो सकती है, जिससे पिंपल्स और एक्ने की समस्या बढ़ सकती है. 2. सेंसिटिव स्किन पर एलर्जी का खतरा कुछ लोगों को नट्स से एलर्जी होती है, जिससे उनकी स्किन पर रैशेज, रेडनेस या खुजली हो सकती है. पहले पैच टेस्ट जरूर करें. 3. एक्ने प्रोन स्किन के लिए नुकसानदायक बादाम तेल कॉमेडोजेनिक होता है, यानी यह पोर्स को बंद कर सकता है, जिससे ब्लैकहेड्स और पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है. 4. ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद अगर आपकी त्वचा रूखी है तो बादाम तेल उसे नमी देने में मदद कर सकता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में लगाने से स्किन पर चिपचिपाहट आ सकती है. 5. सनबर्न वाली स्किन पर न लगाएं अगर आपकी स्किन सनबर्न या इंफेक्शन से ग्रस्त है तो बादाम तेल लगाने से जलन हो सकती है. इस स्थिति में इसे लगाने से बचें. कैसे करें सही इस्तेमाल? (Precautions and tips) पहले पैच टेस्ट करें. हल्की मात्रा में लगाएं. सोने से पहले ही इसे अप्लाई करें. ऑयली और एक्ने प्रोन स्किन वाले इसे लगाने से बचें. अगर आपको बादाम तेल सूट नहीं करता तो नारियल तेल या जोजोबा ऑयल जैसे विकल्प आजमा सकते हैं. Also Read: Lucky Leaf: बिल्कुल नजरअंदाज न करें इस पत्ती को, आपकी किस्मत भी चमका सकती है Also Read: Foot Burning Causes and Solutions: तलवों में हो रही है जलन तो बिल्कुल न करें इग्नोर, जानें 7 वजहें Also Read: Jaya Kishori Quotes: चिड़चिड़े व्यक्ति के मन में चल रही होती हैं ये बातें… जानें The post Almond Oil Skincare: हर स्किन को नहीं सूट करता बादाम तेल, लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top