Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Milkipur By Election Result 2025 : मिल्कीपुर क्यों हारी सपा? अखिलेश यादव ने बताया

Milkipur By Election Result 2025 : उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के परिणाम में बीजेपी के उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान ने 61,710 मतों से जीत हासिल की. 38 साल के पासवान को 1.46 लाख से अधिक वोट मिले. वहीं उनके उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (सपा) के 42 साल के अजीत प्रसाद को 84,687 वोट मिले. इस हार के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव का हालांकि बयान अभी तक नहीं आया. लेकिन, मतगणना के बीच उन्होंने कहा कि चुनावी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया. चुनावी तंत्र का दुरुपयोग : अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर चुनाव जीतने की कोशिश में चुनावी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. काउंटिंग के दौरान जब बीजेपी उम्मीदवार सपा के उम्मीदवार से काफी आगे थे तो उनका यह बयान सामने आया था. अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने हार स्वीकार करते हुए कहा, ”लोकसभा चुनावों में अयोध्या में हुई पीडीए की सच्ची जीत, उनके मिल्कीपुर के विधानसभा की झूठी जीत पर कई गुना भारी है और हमेशा रहेगी.” उन्होंने कहा,”पीडीए की बढ़ती शक्ति का सामना बीजेपी वोट के बल पर नहीं कर सकती है, इसीलिए वो चुनावी तंत्र का दुरुपयोग करके जीतने की कोशिश करती है.” पीडीए की बढ़ती शक्ति का सामना भाजपा वोट के बल पर नहीं कर सकती है, इसीलिए वो चुनावी तंत्र का दुरुपयोग करके जीतने की कोशिश करती है। ऐसी चुनावी धांधली करने के लिए जिस स्तर पर अधिकारियों की हेराफेरी करनी होती है, वो 1 विधानसभा में तो भले किसी तरह संभव है, लेकिन 403 विधानसभाओं में… — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 8, 2025 सभी पांच विधानसभा क्षेत्र बीजेपी की झोली में मिल्कीपुर सीट पर बीजेपी की जीत के साथ, फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के सभी पांच विधानसभा क्षेत्र पार्टी की झोली में आ गए हैं. साल 2022 में विधानसभा चुनाव में अयोध्या जिले की मिल्कीपुर एकमात्र सीट थी, जिस पर बीजेपी हारी थी. मिल्कीपुर विधानसभा सीट अवधेश प्रसाद के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिये जाने के कारण खाली हुई थी. सपा ने प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को उपचुनाव में उतारा था जबकि बीजेपी ने चंद्रभानु पासवान को प्रत्याशी बनाया था. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उपचुनाव नहीं लड़ा जबकि कांग्रेस ने अपने गठबंधन सहयोगी सपा का समर्थन किया था. जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘डबल इंजन की बीजेपी प्रशासन’ की: सीएम योगी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की ‘ऐतिहासिक जीत’ के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “मिल्कीपुर विधान सभा सीट पर उपचुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई.” उन्होंने आगे लिखा, “यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘डबल इंजन की बीजेपी प्रशासन’ की लोक-कल्याणकारी नीतियों एवं सेवा, सुरक्षा और सुशासन को समर्पित उत्तर प्रदेश प्रशासन के प्रति आमजन के अटूट विश्वास का प्रतीक है.” The post Milkipur By Election Result 2025 : मिल्कीपुर क्यों हारी सपा? अखिलेश यादव ने बताया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News: गांधी मैदान के प्रदूषण को कम करने पर खर्च होंगे दो करोड़, 10 वार्डों में लगेगी नई बोरिंग

Patna News: पटना गांधी मैदान के प्रदूषण को कम करने और वहां की हरियाली को फिर से बहाल करने के लिए श्रीकृष्ण स्मारक समिति दो करोड़ रुपए पटना नगर निगम को देगी. निगम बोर्ड की शनिवार को हुई बैठक में नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने पार्षद विनय पप्पू के द्वारा गांधी मैदान में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता प्रकट करते हुए इसे कम करने और इसकी खोई हुई हरियाली को लौटाने की मांग की. इसपर मामले में प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा बैठक कर नगर निगम को दो करोड़ की राशि देने का आश्वासन मिलने की जानकारी उन्होंने पार्षदों से साझा की. नगर निगम खरीदेगा नए उपकरण नगर आयुक्त ने बताया कि अभी नगर निगम अपने स्प्रिंकलर से हर दिन गांधी मैदान में धूलकण का स्तर कम करने के लिए पानी का छिड़काव कर रही है और प्रमंडलीय आयुक्त ने उन्हें इस तरह के उपकरणें की खरीद के लिए ही दो करोड़ रुपये देने की बात कही है. इस राशि से जो उपकरण खरीदे जायेंगे, नगर निगम उनका इस्तेमाल पूरी तरह गांधी मैदान के रखरखाव में ही करेगी. बैठक में इस प्रस्ताव को सुनने के बाद कई पार्षदों ने गांधी मैदान के केवल व्यावसायिक फायदे के लिए इस्तेमाल की प्रवृति पर चिंता प्रकट की और इसे नगर निगम के अधिकार में फिर से देने की मांग की ताकि इसकी पुरानी हरियाली को लौटायी जा सके. अलग अलग वसूला जायेगा कचरा शुल्क व होल्डिंग टैक्स बैठक में निगम बोर्ड ने कचरा शुल्क व होल्डिंग टैक्स को एक साथ वसूलने के प्रस्ताव को खरिज कर दिया और उसे पहले की तरह अलग अलग वसूलने की व्यवस्था को ही बनाये रखने को मंजूरी दी. विदित हो कि सशक्त स्थायी समिति ने भी बीते 31 जनवरी को हुई बैठक में इसे अलग अलग वसूलने पर ही जोर दिया था. 10 वार्डों में लगेंगे नये बोरिंग 10 वार्डों में नये हाइयील्ड बोरिंग लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली. इनमें वार्ड संख्या दो, 15, 22, 29, 30, 44, 47, 56, 62 और 68 शामिल हैँ. वार्ड 15 में जलापूर्ति की पाइप लाइन के विस्तार की योजना को भी स्वीकृति मिली है. हर वार्ड में वेंडिंग जोन बनाने की मांग कदमकुआं वेंडिंग जोन की तर्ज पर सभी वार्डों में एक एक वेंडिंग जोन बनाने की मांग की गयी. इस पर नगर आयुक्त ने सभी पार्षदों को अपने अपने वार्ड में इसके लिए जगह चिन्हित करने को कहा. डॉ आशीष सिन्हा ने कहा कि वेंडिंग जोन के लिए हर वार्ड में जगह मिलना मुश्किल है, लेकिन जहां कहीं भी थोड़ी भी जगह उपलब्ध होगी वहां निगम मार्ट जरूर बनाया जायेगा. कंकड़बाग सब्जीमंडी में बेरिकेडिंग कर अलग किया जायेगा मांस मछली की दुकानों को स्थानीय पार्षद संजीव ने कंकड़बाग सब्जी मंडी में सब्जियों के बीच ही मांस मछली बेचे जाने से लोगों को हो रही असुविधा की ओर ध्यान दिलाया और उसे बैरिकेड कर अलग अलग करने की मांग की जिसे नगर आयुक्त ने तत्काल स्वीकार कर लिया. Also Read: Bihar News: ड्रोन से डंप साइट पर जमा कचरे का अध्ययन करेंगी छह एजेंसियां, विभाग को रिपोर्ट करेगी चयनित एजेंसी पीएम एकता मॉल में नगर निगम को मिलेगी दो मंजिल पीएम एकता मॉल के लिए नगर निगम के द्वारा अपनी भूमि हस्तांतरण का अनापत्ति प्रमाणपत्र देने के निर्णय को भी बैठक में मंजूरी दे दी गयी. इस मॉल में नगर निगम को दो फ्लोर मिलेंगे.उषा देवी के नाम पर होगा सड़क का नामकरण वार्ड संख्या तीन में समाजसेवी उषा देवी के नाम पर बिहार न्यूरो हास्पिटल के पीछे से शर्मा पथ को जोड़नेवाली सड़क का नामकरण होगा. गीला कचरा और सूखा कचरा अलग अलग देने के लिए घर घर जाकर लोगों को प्रेरित करने वाली मोबिलाइजर स्त्री सूमह की स्त्रीओं को प्रति दिन 300 रुपये मेहनताना देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली. The post Patna News: गांधी मैदान के प्रदूषण को कम करने पर खर्च होंगे दो करोड़, 10 वार्डों में लगेगी नई बोरिंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mutation Camp In Ranchi: रांची के इन छह अंचलों में आज म्यूटेशन का कैंप, परेशान हैं तो करा लें निबटारा

Mutation Camp In Ranchi: रांची-रांची के छह अंचलों में आज रविवार को 10 डिसमिल तक के म्यूटेशन का निबटारा किया जायेगा. इसके लिए शहर, कांके, ओरमांझी, मांडर, नामकुम और रातू अंचल कार्यालय में शिविर लगेगा. शहर अंचल में करीब 986 म्यूटेशन के आवेदन को निबटाने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं, अन्य अंचलों द्वारा भी सूची तैयार की गयी है. शिविर में आवेदन का निष्पादन कर शुद्धि-पत्र स्थल पर ही आवेदकों को सौंपा जायेगा. इसे ध्यान में रखते हुए अंचलाधिकारियों ने म्यूटेशन के आवेदन को निष्पादित करने के लिए वरीय पदाधिकारियों को नामित किया है. देर शाम तक कागजी कार्रवाई करते दिखे कर्मचारी रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सूची में उपलब्ध कराये गये मामलों में से कोई भी मामला सीआई या कर्मचारी के लॉगिन में पाया गया, तो उन पर नियम संगत कार्रवाई की जायेगी. इसी को मद्देनजर शनिवार को इन अंचल कार्यालयों में देर शाम तक कर्मचारी कागजी कार्रवाई करते दिखे. इससे पूर्व दो फरवरी को अनगड़ा, अरगोड़ा, बड़गाईं, बेड़ो, बुंडू, बुढ़मू, चान्हो, हेहल, इटकी और नगड़ी में दाखिल-खारिज के लिए शिविर आयोजित किया गया था. इसमें 534 आवेदन का निष्पादन कर शुद्धि पत्र आवेदकों को सौंपा गया था. ये भी पढ़ें: Jharkhand Village Story: झारखंड का एक गांव, जहां बरसो पानी जोर से कहने और ताली बजाने पर होने लगती है बारिश ये भी पढ़ें: Success Story: रेशम की खेती से चमकी स्त्री किसान की किस्मत, लखपति बिलासी सोय मुर्मू कैसे फर्श से अर्श पर पहुंचीं? ये भी पढ़ें: झारखंड में शराब होगी महंगी, अब हेमंत सोरेन प्रशासन नहीं बेचेगी शराब, नयी उत्पाद नीति में ये है तैयारी ये भी पढ़ें: झारखंड में मंईयां सम्मान योजना में बड़ा ‘स्पोर्ट्स’, मुर्दों के खाते में भी खटाखट जा रहे थे पैसे, 584 से सूद समेत होगी वसूली ये भी पढ़ें: झारखंड, बंगाल और ओडिशा में एक साथ 100 जगहों पर रेल रोकने का ऐलान, कुड़मी समाज फिर आर-पार के मूड में The post Mutation Camp In Ranchi: रांची के इन छह अंचलों में आज म्यूटेशन का कैंप, परेशान हैं तो करा लें निबटारा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पाकिस्तान में बीच मैदान बहा खून, न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र को चेहरे पर लगी गंभीर चोट

Rachin Ravindra: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र को पाकिस्तान के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में फील्डिंग के दौरान गंभीर चोट लग गई. यह घटना पाकिस्तान की पारी के 38वें ओवर में हुई, जब खुशदिल शाह ने माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर स्लॉग स्वीप स्पोर्ट्सने का प्रयास किया. गेंद तेज गति से रविंद्र की ओर गई, लेकिन वह उसका सही अनुमान नहीं लगा सके और गेंद सीधे उनके चेहरे पर लग गई.गंभीर चोट लगने के कारण उनके चेहरे से खून बहने लगा, जिससे उन्हें तुरंत मैदान छोड़ना पड़ा. फिजियो ने तौलिए से उनका चेहरा ढककर खून बहना रोकने की कोशिश की. चोट की गंभीरता का आकलन करने के लिए उन्हें मैदान के बाहर चिकित्सा सहायता दी गई. Get well soon, Rachin Ravindra. 🙏pic.twitter.com/QhJ82fxN4T — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 8, 2025 वहीं मैच की बात करें तो गद्दाफी स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्लेन फिलिप्स ने 74 गेंदों में 6 चौके और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 106 रन बनाए. न्यूजीलैंड ने 50 ओवरों में 330/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसमें डेरिल मिशेल (81) और केन विलियमसन (58) ने भी उपयोगी अर्धशतक जमाए. उनकी इस पारी ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम के लिए अच्छी लय का संकेत दिया. लंबी बीमारी के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे फखर जमान ने 69 गेंदों में 84 रनों की तेजतर्रार पारी स्पोर्ट्सी, लेकिन अन्य बल्लेबाज स्पिन के सामने टिक नहीं सके. पाकिस्तान की टीम 47.5 ओवर में 252 रन पर सिमट गई. फिलिप्स ने अपनी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से जमान को एलबीडब्ल्यू आउट कर मैच में अपना प्रभाव और गहरा किया. उन्होंने बाबर आज़म का शानदार डाइविंग कैच भी पकड़ा, जो बतौर सलामी बल्लेबाज नई भूमिका में संघर्ष करते दिखे और 23 गेंदों में सिर्फ 10 रन बना सके. न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर (3/41) की स्पिन गेंदबाजी ने पाकिस्तान के शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया, जबकि माइकल ब्रेसवेल (2/41) और तेज गेंदबाज मैट हेनरी (3/55) ने भी अहम योगदान दिया. निचले क्रम में अबरार अहमद ने नाबाद 25 रन बनाए, जिसमें हेनरी की गेंदों पर लगातार तीन चौके शामिल थे, लेकिन पाकिस्तान को हार से नहीं बचा सके. IND vs ENG: दूसरे वनडे से पहले फिट हुए विराट कोहली, अंग्रेजों की उड़ गई नींद उफ्फ! बैटिंग छोड़िए स्टीव स्मिथ का ऐतिहासिक कैच देखिए, बिजली सी रफ्तार से कूदे और पोंटिंग का रिकॉर्ड टूट गया The post पाकिस्तान में बीच मैदान बहा खून, न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र को चेहरे पर लगी गंभीर चोट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

HEC Financial Crisis: आर्थिक संकट से गुजर रही HEC की हालत गंभीर, नहीं निकाल पा रही है दैनिक खर्च

HEC Financial Crisis: रांची-गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रही HEC को कार्यादेश (वर्क ऑर्डर) नहीं मिल रहा है. वहीं कंपनियों द्वारा पूर्व में मिले ऑर्डर का डिस्पैच भी समय पर नहीं हो रहा है. यह जानकारी प्रबंधन ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में दी है. HEC प्रबंधन द्वारा जारी वार्षिक रिपोर्ट 2023-24 में बताया गया है कि वित्तीय संकट के कारण उत्पादन और बिक्री प्रभावित हुई है. जिससे औद्योगिक संबंध की स्थिति भी चुनौतीपूर्ण हो गयी है. इसके अलावा पुरानी मशीनों के बार-बार खराब होने से ऑर्डर के निष्पादन पर असर पड़ा है. जिसका अप्रत्यक्ष असर नकदी प्रवाह चक्र पर भी पड़ा है. वित्तीय वर्ष 2023-24 में कंपनी को 24.84 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं. एचइसी द्वारा प्राप्त ऑर्डर में मुख्य रूप से एचइसी द्वारा आपूर्ति किये गये उपकरणों के लिए स्पेयर शामिल है. जिनमें इलेक्ट्रिक रोप शॉवेल, ड्रैगलाइन, क्रशर, स्टील प्लांट उपकरण, इओटी क्रेन और भारी मशीन टूल्स के लिए स्पेयर शामिल हैं. इसके अलावा एचइसी ने स्टील प्लांट के लिए स्लैग पार्ट्स और फोर्ज्ड रोल्स के लिए ऑर्डर प्राप्त किये हैं. दैनिक खर्च को पूरा करने में भी हो रही परेशानी रिपोर्ट में कहा गया कि वित्तीय संकट इतना गंभीर हो गया है कि HEC अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने में भी सक्षम नहीं है. इससे एचइसी को पहले से मिले ऑर्डरों के क्रियान्वयन पर असर पड़ रहा है. एचइसी में चल रही वित्तीय समस्या को देखते हुए ग्राहक एचइसी को ऑर्डर देने से बच रहे हैं. केवल खनन और इस्पात के पुर्जों के लिए कार्यादेश मिला है. एचइसी की नकारात्मक नेटवर्थ और कार्यशील पूंजी के कारण एचइसी टर्न की परियोजनाओं के ऑर्डर प्राप्त करने के लिए उच्च मूल्य निविदाओं में भी भाग नहीं ले पा रहा है. एचइसी के पास वर्तमान में 1225.07 करोड़ रुपये का कार्यादेश है. मौजूदा बाजार की प्रतिस्पर्द्धा खो रही HEC वार्षिक रिपोर्ट में HEC पर खतरे की बात भी कही गयी है, जिसमें कहा गया है कि आधुनिकीकरण के अभाव में एचइसी मौजूदा बाजार में प्रतिस्पर्द्धा खो रही है और आगामी निविदाओं में भाग लेने में असमर्थ है. डिलिवरी में देरी के कारण ग्राहक बातचीत के आधार पर नया ऑर्डर देने से बच रहे हैं. इसके अलावा एचइसी को निविदाओं में भाग लेने से रोकने के लिए विभिन्न ग्राहकों ने एचइसी के साथ भविष्य में व्यापारिक लेन-देन को निलंबित कर दिया है. टर्न की परियोजना निविदाओं के मामले में सीआइएल और सेल ने सकारात्मक नेट वर्किंग कैपिटल और सकारात्मक नेटवर्थ के लिए मानदंड पेश किये हैं. जिस कारण एचइसी सीएचपी और सामग्री हैंडलिंग के लिए उच्च मूल्य वाली निविदाओं में भाग लेने में समक्ष नहीं है. HEC को किस वर्ष कितना मिला कार्यादेश एचइसी के इतिहास में वित्तीय वर्ष 2023-24 वर्कऑडर के मामले में सबसे खराब वर्ष रहा है. कंपनी को 24.84 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले. वहीं वित्तीय वर्ष 2022-23 में 141 करोड़, वर्ष 2021-22 में 188 करोड़, वर्ष 2020-21 में 1421 करोड़ और वर्ष 2019-20 में 1013 करोड़ रुपये का कार्यदेश मिला था. ये भी पढ़ें: Good News: रांची में पहली बार बनने जा रही 10 लेन सड़क होगी ट्रैफिक मुक्त, 301 करोड़ रुपए होंगे खर्च ये भी पढ़ें: Mutation Camp In Ranchi: रांची के इन छह अंचलों में आज म्यूटेशन का कैंप, परेशान हैं तो करा लें निबटारा The post HEC Financial Crisis: आर्थिक संकट से गुजर रही HEC की हालत गंभीर, नहीं निकाल पा रही है दैनिक खर्च appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सरकारी स्कूलों के बच्चों का बनेगा पेन कार्ड

– केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने की है पहल, अगले सत्र से इसे करना है लागू मुजफ्फरपुर. प्रशासनी से निजी विद्यालयों में पढ़ाई करने वाले बच्चों का अब पेन (परमानेंट एजुकेशन नंबर) कार्ड बनेगा. केंद्रीय शिक्षा मंत्रा के आदेश पर अगले सत्र से इसे प्रभावी करने की योजना बनायी गयी है. इसी नंबर के आधार पर बच्चों का स्कूलों में दाखिला लिया जाएगा. साथ ही अपार आइडी जेनरेट करने के लिए पेन नंबर की जरूरत होगी. पेन नंबर नहीं होने की स्थिति में दाखिला नहीं लिया जाएगा. गलत पेन नंबर दर्ज करने पर अपार जेनरेट नहीं होगा. साथ ही नामांकन रद्द हो जाएगा. शिक्षा विभाग की ओर से डीइओ को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि यह छात्रों की एक विशेष पहचान होगी. बच्चों को अपने शैक्षणिक जीवन की शुरुआत के समय ही यह पेन नंबर दिया जाएगा. स्कूल के स्तर से ही पेन कार्ड का निर्माण किया जाएगा. पेन कार्ड अपार आइडी से अलग विद्यार्थियों की पहचान को बताएगा. इसपर आधार कार्ड की तरह ही 12 अंकों की यूनिक आइडी दर्ज होगी. स्कूलों में होने वाली शैक्षणिक गतिविधियों की रिपोर्ट भी इस कार्ड के माध्यम से अपार आइडी पर दर्ज हो जाएगी. अपार आइडी बनाने के लिए पेन को अनिवार्य कर दिया गया है. स्कूल के स्तर से ही बनेगा पेन कार्ड : बच्चों के लिए स्कूल के स्तर से ही पेन कार्ड बनाया जाएगा. प्रशासनी और निजी स्कूलों की ओर से यू-डाइस पोर्टल पर बच्चों का डेटा डाला जाएगा. यहीं से पेन नंबर जेनरेट होगा. यह नंबर एक बार जारी होने के बाद हमेशा के लिए रहेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रशासनी स्कूलों के बच्चों का बनेगा पेन कार्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एचसीजी कैंसर सेंटर में अब रोबोट से भी होगी सर्जरी, खर्च में आयेगी कमी

संवाददाता, कोलकाता कैंसर मरीजों के लिए सर्जरी काफी कष्टदायक होती है. उन्हें काफी जटिल सर्जरी से गुजरना पड़ता है. मरीजों की इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए न्यू टाउन स्थित एचसीजी कैंसर सेंटर में अब कई कैंसर सर्जरी रोबोट करेगा. इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने ‘दा विंसी एक्स रोबोटिक सर्जरी सिस्टम’ नामक उच्च तकनीक युक्त रोबोट की व्यवस्था की है. यह जानकारी शनिवार को कोलकाता प्रेस क्लब में हेल्थ केयर ग्लोबल (एचसीजी) के रीजनल बिजनेस हेड प्रतीक जैन ने दी. उन्होंने बताया कि एचसीजी में विभिन्न प्रकार के कैंसर जैसे हेड-नेक ऑन्कोलॉजी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआइ) ऑन्कोलॉजी , यूरो ऑन्कोलॉजी, थोरेसिक सर्जरी, जीआइ सर्जिकल ऑन्कोलॉजी समेत अन्य सर्जरी की जा सकती है. इसके लिए हॉस्पिटल में अनुभवी डॉक्टरों की टीम है. मौके पर एचसीजी रोबोटिक अंको कॉन्क्लेव में अस्पताल के हेड नेक आंकोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ राजीव शरण, जीआइ ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ डॉ एसके बाला, स्त्री रोग और प्रसूति सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग के डॉ सुब्रत देवनाथ, थोरेसिक सर्जन डॉ प्रिय इशपुनियानी, जीआइ सर्जिकल ऑकोलॉजी विशेषज्ञ डॉ करण सहगल आदि मौजूद थे. रोबोटिक सर्जरी की क्या है खासियत रोबोटिक सर्जरी सामान्य सर्जरी की तुलना में काफी बेहतर है. इसमें मरीज का अधिक खून नहीं बहता है. कम से कम चिरा लगाया जाता है. आम ओपन सर्जरी में कई बार चार से पांच घंटे का भी समय लग जाता है. पर रोबोट के द्वारा की जाने वाली सर्जरी में 50 फीसदी कम समय लगता है. ओपन या आम सर्जरी के बाद मरीज को सात से 10 दिनों या इससे भी अधिक समय तक अस्पताल में रहना पड़ सकता है. पर रोबोट ‘दा विंसी’ द्वारा सर्जरी के बाद मरीज को तीन से चार दिन में छुट्टी दे दी जाती है. इससे इलाज खर्च में कमी आती है. रोबोटिक सर्जरी के बाद संक्रमण का खतरा भी न के बराबर रहता है. इसलिए अब रोबोटिक सर्जरी समय की मांग बन गयी है. हालांकि, मरीज की शारीरिक स्थिति को देख कर चिकित्सक तय करते हैं कि उसकी रोबोटिक सर्जरी की जायेगी या नहीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एचसीजी कैंसर सेंटर में अब रोबोट से भी होगी सर्जरी, खर्च में आयेगी कमी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कारोबारी सुगमता बढ़ाने के लिए बनी निवेश तालमेल समिति

राज्य प्रशासन ने जारी की अधिसूचना संवाददाता, कोलकाताराज्य प्रशासन ने शनिवार को परियोजना प्रस्तावों के क्रियान्वयन में तेजी लाने और राज्य में कारोबारी सुगमता के लिए एक निवेश तालमेल समिति का गठन किया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन (बीजीबीएस) के दौरान राज्य में कारोबारी सुगमता के लिए समिति गठित करने की घोषणा थी. इसके दो दिन बाद इस आशय की अधिसूचना जारी की गयी है. अधिसूचना में कहा गया है कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली राज्यस्तरीय निवेश तालमेल समिति (एसएलआइएससी) निवेश प्रस्तावों के लिए एकल खिड़की मंजूरी प्रणाली के रूप में कार्य करेगी. यह निर्धारित समय सीमा के भीतर मंजूरी सुनिश्चित करेगी. इस पहल का उद्देश्य राज्य में औद्योगिक परियोजनाओं और अन्य निवेशों के लिए आवश्यक मंजूरी और अनुमोदन प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना है. स्टेट लेवल इंवेस्टमेंट सिनर्जी कमेटी (एसएलआइएससी) में उद्योग, वाणिज्य, पर्यावरण, वित्त, श्रम व शहरी विकास समेत 19 विभागों के प्रमुख शामिल होंगे. एक अधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव आवश्यकतानुसार अन्य संबंधित विभागों के प्रमुखों को इसमें शामिल कर सकते हैं.अधिसूचना के अनुसार, एसएलआइएससी के मुख्य उद्देश्यों में ‘एकल-बिंदु इंटरफेस, सभी निवेश प्रस्तावों और व्यापार-संबंधित सेवाओं के लिए एक केंद्रीकृत मंच प्रदान करना’ शामिल है. मंजूरी अधिकतम एक महीने के भीतर दी जानी है. अधिकारी ने बताया कि समिति लंबित आवेदनों की समीक्षा करने तथा वास्तविक समय में समस्याओं का समाधान करने के लिए पाक्षिक रूप से बैठक करेगी. उद्यमी तथा निवेशक भी इन बैठकों के दौरान अपनी परियोजनाओं को प्रस्तुत कर सकते हैं, ताकि प्रश्नों का तत्काल समाधान हो सके. राज्यस्तरीय समिति के अलावा, जिला स्तर पर जिला अधिकारी (डीएम) के नेतृत्व में निवेश तालमेल समितियां (आइएससी) बनायी जायेंगी. हमने निभाया वादा : ममता अधिसूचना जारी होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के माध्यम से कहा कि अपनी घोषणा के अनुरूप हमने अपना वादा निभा दिया है. राज्य प्रशासन की ओर से शनिवार को समिति गठित करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बंगाल में औद्योगिकीकरण की गति को और तेज करेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कारोबारी सुगमता बढ़ाने के लिए बनी निवेश तालमेल समिति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अभया के माता-पिता ने भागवत से की मुलाकात

संघ प्रमुख ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का दिया आश्वासन संवाददाता, कोलकाता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत पश्चिम बंगाल के 10 दिवसीय दौरे पर हैं. गुरुवार शाम को वह कोलकाता पहुंचे थे. वह आरएसएस के सदस्यों के साथ ही समाज के विशिष्ट जनों के साथ बैठक कर रहे हैं. इसी बीच, शनिवार को आरजी कर अस्पताल कांड की पीड़िता के माता-पिता ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की. संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि अभया (आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या की शिकार प्रशिक्षु स्त्री चिकित्सक का काल्पनिक नाम) के माता-पिता शनिवार सुबह 11.15 बजे के करीब संघ प्रमुख से मिलने पहुंचे थे. भागवत ने अभया के माता-पिता से कहा कि इस तरह की नृशंस घटना को सुन कर वह सिहर गये थे. घटना से वह काफी दुखी हैं. इस प्रकार की दिल दहलाने वाले अपराध से पीड़ित परिवार पर क्या असर होता है, वह दुख हम अपनी जुबां से बयान नही कर सकते. उन्होंने अभया के माता-पिता को ढांढस बंधाया और कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए वह पीड़ित परिवार के साथ हैं. वह हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं. जानकारी के अनुसार, मोहन भागवत ने शनिवार को भी आरएसएस के नेताओं व समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक की. बताया गया है कि भागवत 10 फरवरी तक दक्षिण बंगाल क्षेत्र में आरएसएस पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. बैठक में हावड़ा, कोलकाता, पूर्व-पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर व दक्षिण 24 परगना के आरएसएस पदाधिकारी शामिल होंगे. बताया गया है कि 13 फरवरी को आरएसएस प्रमुख मध्य बंगाल के इलाके में जायेंगे और पुरुलिया, बांकुड़ा, बीरभूम, पूर्व-पश्चिम बर्दवान तथा नदिया जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अभया के माता-पिता ने भागवत से की मुलाकात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : हाउज द जोश कार्यक्रम बढ़ायेगा परीक्षार्थियों का हौसला

Dhanbad News : 11 फरवरी को डेढ घंटे का ऑनलाइन हाउज द जोश कार्यक्रम का होगा आयोजनDhanbad News : बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने, परीक्षा को लेकर तनाव कम करने और प्रभावी परीक्षा की तैयारी के लिए 11 फरवरी को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से 1.30 घंटे का ऑनलाइन हाउज द जोश कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इससे छात्रों को परीक्षा की तैयारी में सहायता मिलेगी. बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले सभी छात्रों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) जूम लिंक के माध्यम से यह कार्यक्रम आयोजित होगा. यह द्विपक्षीय संवाद होगा, जिसमे छात्र अपने प्रश्न वक्ताओं से पूछ सकेंगे. विभाग ने सभी प्राचार्यों को भेजा है पत्र इस संबंध में सभी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्यो व प्रभारी प्राचार्यो को पत्र भेजा गया है. पत्र में प्राचार्यों/प्रभारी प्राचार्यो से अनुरोध किया गया है कि बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले सभी छात्रों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित करें. साथ ही, प्रधानाचार्य/एचएम, स्कूल प्रबंधक और विषय शिक्षक इसमें ऑनलाइन शामिल हों. यह सुनिश्चित करें कि विद्यालय की सक्रिय भागीदारी इस प्रेरणात्मक कार्यक्रम में रहे. कार्यक्रम में कई विशेषज्ञ होंगे शामिल हाउज द जोश ऑनलाइन कार्यक्रम 11 फरवरी को पूर्वाह्न 10 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक चलेगा. छात्रों के शैक्षिक अनुभव को समृद्ध करने के लिए इसमें मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में डॉ मनोहरलाल (शैक्षणिक सलाहकार), डॉ अशोक कुमार (स्कूल प्रबंधक, हजारीबाग), शुभेंदु मजूमदार (स्कूल प्रबंधक, पश्चिम सिंहभूम), महेंद्र प्रसाद सिंह (स्कूल प्रबंधक, बोकारो) और बदल राज (डीएसइ, रांची) शामिल होंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : हाउज द जोश कार्यक्रम बढ़ायेगा परीक्षार्थियों का हौसला appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top