Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के सभी सरकारी ITI छात्रों के लिए हर साल आयेंगी 20 से अधिक कंपनियां, विदेशों में भी नौकरी का मिलेगा मौका

पटना. बिहार के सभी ITI छात्रों के लिए हर साल दो बार 20 से अधिक कंपनियां नौकरी देने के लिए आयेगी. इसके लिए श्रम संसाधन विभाग के दिशा-निर्देश पर सभी आईटीआई में प्लेसमेंट सेल का गठन कर लिया गया है, जो सभी छात्रों की समय-समय पर काउंसेलिंग करेगी और ट्रेड के मुताबिक उनको कहां-कहां नौकरी के लिए प्रयास कर आगे बढ़ना चाहिए. इसकी पूरी जानकारी प्लेसमेंट सेल के माध्यम से दी जायेगी. पूर्व में किसी एक आईटीआई में एक प्लेसमेंट शिविर का आयोजन होता रहा हैं, लेकिन अब नियमित सभी आईटीआई में प्लेसमेंट होगा. दूसरे राज्यों में नौकरी के लिए कंपनियों के साथ होगा समझौता श्रम संसाधन मंत्री की समीक्षा बैठक के बाद अधिकारियों ने दूसरे राज्यों से पत्राचार शुरू किया है, ताकि छात्रों का बेहतर प्लेसमेंट हो सकें. विभाग ने पहले चरण में मुंबई, बैंगलोर, दिल्ली, पंजाब, कोलकता एवं एमपी से पत्राचार शुरू किया है. इसके बाद बाकी राज्यों से दूसरे चरण में पत्राचार किया जायेगा, ताकि छात्रों को बेहतर नौकरी मिल सकें. विदेशों के लिए अलग से रहेगी प्लेसमेंट अधिकारी प्लेसमेंट सेल में विदेशों में नौकरी छात्रों को कैसे मिले. इसको लेकर एक अलग से प्लेसमेंट अधिकारी रहेंगे. जोकि विदेशों की नौकरियों पर नजर रखते हुए. वहां छात्रों का प्लेसमेंट कैसे हो, इस पर काम करेंगे. विभाग प्लेसमेंट टीम की हर तीन माह पर समीक्षा करेगी. इसके लिए सभी आईटीआई में एक कमेटी बनेगी, जो प्लेसमेंट सेल काम-काज की समीक्षा करेगी. इन्हीं की रिपोर्ट के आधार पर विभाग के स्तर पर विदेशों में बिहार के आईटीआई छात्रों को कैसे नौकरी मिल सकें. इस पर काम करेगी. श्रम संसाधन विभाग के मंत्री संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासनी आईटीआई में छात्रों के लिए सुविधाएं बढ़ायी गयी है. स्मार्ट क्लास से लेकर प्लेसमेंट सेल का गठन का काम पूरा कर लिया गया है. प्लेसमेंट सेल छात्रों को रोजगार दिलाने के लिए काम करेगी. Also Read: Bihar News: पटना हवाई अड्डे के पास ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखेंगे कंसल्टेंट, अगले माह से होगा चयन The post बिहार के सभी प्रशासनी ITI छात्रों के लिए हर साल आयेंगी 20 से अधिक कंपनियां, विदेशों में भी नौकरी का मिलेगा मौका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड में मंईयां सम्मान योजना में बड़ा ‘खेल’, मुर्दों के खाते में भी खटाखट जा रहे थे पैसे, 584 से सूद समेत होगी वसूली

Maiya Samman Yojana Fraud: मेदिनीनगर (पलामू), शिवेंद्र कुमार-पलामू डीसी शशिरंजन के आदेश पर ‘मंईयां सम्मान योजना’ के लाभुकों की जांच की जा रही है. इस दौरान मात्र चार प्रखंडों में 584 अयोग्य लाभुक पाये गये हैं. जिला प्रशासन ने सभी प्रखंडों के बीडीओ को निर्देश दिया है कि जो भी अयोग्य लाभुक हैं, उन्हें चिह्नित कर तत्काल कार्रवाई करें. फर्जी तरीके से लाभ लेनेवालों से सूद के साथ राशि की वसूली की जाये. जांच में जानकारी मिली है कि जिनके परिवार के सदस्य प्रशासनी नौकरी कर रहे हैं. उनके परिवार के सदस्य भी इस योजना का लाभ ले रहे थे. पारा टीचर, उनके परिवार के सदस्य भी इसका लाभ ले रहे हैं. इसके अलावा स्वास्थ्य सहिया ने भी इस योजना का लाभ लिया है. इसकी पुष्टि जांच में हुई है. पलामू जिले में दिसंबर में तीन लाख 72 हजार 937 लाभुकों के खाते में राशि भेजी गयी है. दो मृत स्त्रीओं के भी खाते में गयी है राशि रामगढ़ प्रखंड की नावाडीह पंचायत में मृत स्त्री उर्मिला देवी और एक अन्य स्त्री के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि गयी है. इस संबंध में नावाडीह पंचायत के पंचायत सेवक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि उर्मिला देवी की मौत तीन महीने पहले हुई है. उन्होंने कहा कि एक और अन्य स्त्री की भी मौत हुई है. कहा कि इसकी जांच की जा रही है कि मृत होने के बाद उसके खाते में कितनी राशि गयी है या नहीं. बताया कि इस संबंध में जांच कर रामगढ़ के बीडीओ को सूचना दे दी गयी है. जांच में 1050 डुप्लीकेट पाये गये हैं लाभुक जांच के दौरान पता चला है कि 1050 ऐसे अयोग्य लाभुक हैं, जो दूसरी पेंशन मद से पैसा ले रहे हैं. वैसे लोगों को चिह्नित कर उनके खाते में अभी तक मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं भेजी गयी है. वहीं, जिला प्रशासन ने 2750 ऐसे लोगों को चिह्नित किया है, जिनके द्वारा दो अकाउंट के नाम से फॉर्म अप्लाई किया गया था. वैसे लोगों को भी अब तक राशि नहीं भेजी गयी है. किस प्रखंड में कितने अयोग्य लाभुक जांच के दौरान सदर प्रखंड से 189, सतबरवा प्रखंड से 170, लेस्लीगंज प्रखंड से 82 व रामगढ़ प्रखंड से 143 अयोग्य लाभुक पाये गये हैं. पंचायत स्तर पर चस्पां की जोयगी लिस्ट : सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक विक्रम आनंद ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से जितनी संख्या में अयोग्य लाभुकों को चिह्नित किया गया है. संबंधित लोगों की लिस्ट प्रखंड व पंचायत स्तर पर चस्पां किये जाने का निर्देश दिया गया है. अगर किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति हो, तो वह प्रखंड व पंचायत स्तर पर अपनी शिकायत कर सकते हैं. नहीं तो अयोग्य पाये गये लाभुकों से सूद समेत राशि वसूलने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. ये भी पढ़ें: Tata Motors Employees Farewell: टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट से सेवानिवृत्त 25 कर्मियों की विदाई, यूनियन ने किया सम्मानित ये भी पढ़ें: JAC Board Exam 2025: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की चेतावनी, सभी छात्रों को समय से नहीं मिला एडमिट कार्ड तो इन पर गिरेगी गाज The post झारखंड में मंईयां सम्मान योजना में बड़ा ‘स्पोर्ट्स’, मुर्दों के खाते में भी खटाखट जा रहे थे पैसे, 584 से सूद समेत होगी वसूली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gold Price: सोने की कीमत बढ़ी, तो कारोबार हुआ 25 फीसदी कम, जानें पटना सर्राफा बाजार में सोने का भाव

सुबोध कुमार नंदन/ Gold Price in Patna: दाम लगातार बढ़ने के कारण सोना आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है. हालांकि, शादी-ब्याह में आज भी सोने के गहने देने-लेने का प्रचलन जारी है. शनिवार को पटना ज्वेलरी बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया. पिछले 10 दिनों से सोने के भाव में 3500 रुपये का इजाफा हो चुका है. इसका असर ज्वेलरी मार्केट में देखने को मिल रहा है. वेडिंग सीजन होने के बावजूद 25 फीसदी तक कारोबार कम हुआ है. इससे ज्वेलर्स काफी परेशान हैं. पाटलिपुत्र सर्राफा संघ की ओर से जारी भाव के अनुसार 30 जनवरी को 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 76,200 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो आठ फरवरी को 79,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गयी है. वहीं, ब्रांडेड सोने का भाव 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. सोने के भाव में लगातार तेजी तनिष्क, फ्रेजर रोड के महाप्रबंधक उमेश टेकरीवाल ने बताया कि सोने के भाव में लगातार तेजी रहने के कारण पिछले आठ-दस दिनों में कारोबार 25 फीसदी तक गिर गया है. हालांकि, वेडिंग सीजन के कारण ग्राहकों का आवक अच्छा है, लेकिन ऐसे में अब ये लोग 22 कैरेट सोने के गहने के बजाय 18 कैरेट सोने के गहनों की ओर मुखातिब हो रहे हैं. ज्वेलर्स की मानें, तो ग्राहक 18 कैरेट गोल्ड को तरजीह दे रहे हैं, क्योंकि यह 22 कैरेट के अपेक्षा किफायती होता है. सोना का भाव एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना हीरा़-पन्ना के सीइओ शेखर केशरी ने बताया कि फिलहाल सोने के भाव में तेजी का रुख बना रहेगा. संभावना है कि सोना का भाव एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर जा सकता है. इसका मुख्य कारण वैश्विक हलचल है. लोग निवेश के लिहाज से सोना खरीद रहे हैं. पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि कैरेट जितना कम होगा, आभूषण उतना ही मजबूत होगा. इसलिए ज्वेलर्स नये और आधुनिक डिजाइनों के साथ कम कैरेट के सोने के गहनों का प्रयोग कर रहे हैं. 18 और 22 कैरेट दोनों ही तरह के सोने के गहनों के लिए हॉलमार्क होता है. इस बीच कई ब्रांडेड ज्वेलर्स कंपनी ने 14 कैरेट सोने के भी आभूषण पेश किये हैं. इसके कारण भी लोगों का रुझान 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के गहनों के प्रति बढ़ रहा है. Also Read: Bihar News: ड्रोन से डंप साइट पर जमा कचरे का अध्ययन करेंगी छह एजेंसियां, विभाग को रिपोर्ट करेगी चयनित एजेंसी एक नजर में कैरेट 24- 99.90 फीसदी 22 – 91.70 फीसदी 20 – 83.30 फीसदी 18- 75.00 फीसदी 14 – 58. 50 फीसदी 10 दिनों में सोने के भाव में 3500 रुपये का इजाफा (प्रति 10 ग्राम) 8 फरवरी- 79700 7 फरवरी- 79500 6फरवरी- 79500 5 फरवरी- 79200 4 फरवरी- 78300 3 फरवरी – 77200 2 फरवरी – 77700 1 फरवरी – 77700 31 जनवरी – 77300 30 जनवरी – 76200 Also Read: Bihar News: भागलपुर के 86 गांव के लोगों को इस गर्मी में नहीं मिल पायेगा शुद्ध पीने का पानी, जानें इसकी वजह The post Gold Price: सोने की कीमत बढ़ी, तो कारोबार हुआ 25 फीसदी कम, जानें पटना सर्राफा बाजार में सोने का भाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: पटना हवाई अड्डे के पास ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखेंगे कंसल्टेंट, अगले माह से होगा चयन

प्रमोद झा/ Bihar News: पटना हवाई अड्डे के पास ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव होगा. यह बदलाव पटना हवाई अड्डे के नये टर्मिनल बनने के बाद यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी से होने वाले ट्रैफिक दबाव को लेकर होना है. इसके लिए कंसल्टेंट के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. सारी प्रक्रिया पूरी होने पर अगले माह कंसल्टेंट का चयन हो जायेगा. चयनित कंसल्टेंट के द्वारा पटना हवाई अड्डे के पास ट्रैफिक व्यवस्था की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया जायेगा. जानकारों के अनुसार ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए स्थल निरीक्षण के बाद अलग-अलग तरह के प्रस्ताव पर मंथन हुआ है. इसमें पटना हवाई अड्डे के नये टर्मिनल के इंट्री व एग्जिट प्वाइंट के पास एलिवेटेड रोड का निर्माण कर व्यवस्था दुरुस्त रखना है. दूसरा प्रस्ताव अंडरपास का निर्माण कर नये टर्मिनल में प्रवेश व निकासी पर विचार हो रहा है. 15 दिनों में मांगा गया रिपोर्ट राजभवन की ओर जानेवाले सड़क की ओर आधे हिस्से में एलिवेटेड रोड व शेखपुरा वाले रोड में अंडरपास के निर्माण को भी प्रस्ताव में शामिल किया गया है. सूत्र ने बताया कि एलिवेटेड रोड का निर्माण होने पर नये टर्मिनल के एग्जिट प्वाइंट के सामने से अरण्य भवन तक एलिवेटेड रोड बनाये जाने की संभावना है. बायें हिस्से में वेटनरी कॉलेज की तरफ रैंप बना कर कनेक्टिविटी दी जायेगी. अंडरपास का निर्माण होने पर अरण्य भवन से नये टर्मिनल को जोड़ा जा सकता है. पटना हवाई अड्डे के पास ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी अवकाश कुमार, ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान सहित अन्य अधिकारी स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं. निरीक्षण के रिपोर्ट के आधार पर मुख्य सचिव ने भी स्थल का निरीक्षण कर अलग-अलग प्रस्ताव बना कर बिहार राज्य पथ विकास निगम को प्रस्तुत करने को कहा है. वहीं ट्रैफिक को 15 दिनों में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है. कसंल्टेंट हर बिंदु पर विस्तृत अध्ययन कर निर्णय लेंगे सूत्र ने बताया कि पटना हवाई अड्डे के पास एलिवेटेड रोड या अंडरपास के निर्माण के अलावा अन्य प्रस्ताव पर कंसल्टेंट ही अपना फाइनल निर्णय देंगे. कंसल्टेंट के द्वारा सभी बिंदुओं पर विस्तार से अध्ययन करने व सुझाव के बाद निर्णय लिया जायेगा. पटना हवाई अड्डे के पास मेट्रो स्टेशन का निर्माण भी प्रस्तावित है. इसके आलोक में उन सारे बिंदुओं पर भी विचार कर कोई निर्णय लिया जाना है. कंसल्टेंट का चयन अगले माह होना है. अप्रैल से नया टर्मिनल चालू होगा पटना हवाई अड्डे का नया टर्मिनल अप्रैल से चालू होने की संभावना है. इससे आने-जानेवाले यात्रियों की संख्या वर्तमान संख्या से चार से पांच गुना बढ़ने की संभावना है. इस वजह से पटना हवाई अड्डे के आसपास ट्रैफिक दबाव बढ़ेगा. इसे लेकर ट्रैफिक की नयी व्यवस्था लागू करने व इसके लिए होनेवाले स्ट्रक्चर निर्माण पर मंथन हो रहा है. Also Read: Gold Price: सोने की कीमत बढ़ी, तो कारोबार हुआ 25 फीसदी कम, जानें पटना सर्राफा बाजार में सोने का भाव The post Bihar News: पटना हवाई अड्डे के पास ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखेंगे कंसल्टेंट, अगले माह से होगा चयन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi Crime News: रांची सदर अस्पताल परिसर में दो नाबालिगों से दरिंदगी, सभी चारों आरोपी हैं नाबालिग

Ranchi Crime News: रांची-रांची के सदर अस्पताल परिसर स्थित डॉक्टर्स-स्टाफ क्वार्टर में शुक्रवार की देर रात दो नाबालिगों से दुष्कर्म की वारदात हुई है. इस मामले में लोअर बाजार पुलिस चारों आरोपियों को अपने साथ ले गयी है. दुष्कर्म की वारदात में शामिल सभी आरोपी नाबालिग हैं. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात प्रतिमा विसर्जन के लिए सदर थाना क्षेत्र की दो लड़कियां गयी थीं. लौटने के क्रम में चार नाबालिग लड़कों ने उन्हें बहलाया-फुसलाया. फिर रात में दोनों लड़कियों को लेकर सदर अस्पताल परिसर में बने डॉक्टर्स-स्टाफ क्वार्टर में खाली पड़े एक कमरे में दो नाबालिग लड़के अपने साथ दो नाबालिग लड़कियों को लेकर घुस गये. इसके बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया, जबकि दो अन्य नाबालिग लड़के कमरे के बाहर पहरा देने लगे. लड़कों से पूछताछ में हुआ खुलासा कुछ समय बाद अस्पताल के स्टाफ और सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे. लड़कों को देखकर पूछताछ की. तब उनलोगों ने बताया कि उनके दो साथी दो लड़कियों के साथ कमरे में हैं. जब कमरा खुलवाने की कोशिश की गयी, तो वे कमरा नहीं खोल रहे थे. जब कमरा खोला, तो लड़कियों के साथ दो लड़के मिले. सभी नाबालिग दिखे. इसके बाद अस्पताल के स्टाफ ने इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी. साथ ही इसकी सूचना लोअर बाजार थाना को भी दी गयी. मौके पर लोअर बाजार पुलिस भी पहुंच गयी, वहीं नाबालिगों के अभिभावक भी वहां पहुंच गये. मौके से चारों आरोपी हुए गिरफ्तार पुलिस मौके से चारों नाबालिग आरोपियों को अपने साथ ले गयी. वहीं पीड़िता की अस्पताल में चिकित्सकीय जांच भी करायी गयी. मामले में लोअर बाजार पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस की पूछताछ में पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि उन्हें बहला-फुसलाकर आरोपी सदर अस्पताल परिसर स्थित एक कमरे में ले गये थे. ये भी पढ़ें: Road Accident In UP: बनारस-प्रयागराज हाइवे पर हादसा, देवर और भाभी की मौत, छह जख्मी, महाकुंभ स्नान के लिए जा रहा था परिवार The post Ranchi Crime News: रांची सदर अस्पताल परिसर में दो नाबालिगों से दरिंदगी, सभी चारों आरोपी हैं नाबालिग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चार वर्षों तक रिलेशनशिप के बाद शादी से इनकार, झारखंड की लड़की ने बिहार में प्रेमी के घर खायी जहर

Love Affair : आरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र केजी रोड मोहल्ले में शनिवार की दोपहर धनबाद निवासी प्रेमिका आरा प्रेमी के घर पहुंच उसके सामने ही जहर खा लिया. जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गयी. इसके बाद डायल 112 नंबर पुलिस वाहन द्वारा उक्त युवती को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. इस मामले में स्त्री थाना प्रभारी नीतू प्रिया ने बताया कि ऑटो में एक लड़की को ले कर कुछ लोग आये थे. उसकी हालत को देख हम उनको पहले अस्पताल ले जाने की सलाह दिए हैं. लड़की का फिलहाल इलाज चल रहा है. अगर लड़की के तरफ से कोई आवेदन आता है, तो कानूनी कार्यवाई कर उसकी मदद की जायेगी. ट्रेन में हुई थी दोनों की मुलाकात जानकारी के अनुसार उक्त युवती झारखंड के धनबाद जिले की है. इधर युवती ने बताया कि चार वर्ष पूर्व अपने घर झारखंड से परीक्षा देने के लिए पटना आ रही थी. उसी दरमियान ट्रेन में उसके प्रेमी राजीव कुमार से पहली मुलाकात हुई थी. वह रिल्स बनाकर अपने फेसबुक पर भी डालती थी. उसके प्रेमी राजीव कुमार द्वारा उसके रिल्स को लाइक किया गया था. उसी दरमियान दोनों ने अपना नंबर आदान-प्रदान किया और बात करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते बात दोस्ती से प्यार में बदल गयी. इसके बाद दोनों एक दूसरे के घर आने जाने लगे. चार वर्षों तक दोनों रहे रिलेशनशिप में करीब चार वर्षों तक दोनों रिलेशनशिप में रहे. तीन महीना पहले जब युवती ने अपने प्रेमी राजीव कुमार को शादी करने को कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया. जिसके बाद उसके द्वारा स्त्री थाने में आवेदन भी दिया गया था. जिसके बाद लड़के के परिवार एवं लड़कों द्वारा दबाव डलवा कर उसे सुलाह करा दिया गया. इसके बाद वह वापस अपने घर धनबाद चली गयी. शनिवार को वह एक फिर आने प्रेमी राजीव कुमार के घर केजी रोड पहुंच गयी और उसके घर के बाहर अपने प्रेमी के सामने ही उसने जहर खा लिया. इसके बाद उसके प्रेमी ने उसे वहां से उठाकर स्त्री थाने के गेट के बाहर छोड़ वहां से फरार हो गया. लोगों ने पुलिस को बुलाया स्त्री गेट के बाहर पहुंचते ही उसकी तबीयत काफी गंभीर हो गयी और वह मुंह से झाग फेंकने लगी. जिसके बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा डायल 112 नंबर पुलिस वाहन को वहां बुलाया गया. जिसके बाद डायल 112 नंबर पुलिस वहां वहां पहुंची और उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आयी. वहीं दूसरी ओर उक्त युवती ने अपने प्रेमी राजीव कुमार पर अपना रिलेशनशिप में रहे कुछ प्राइवेट फोटो को वायरल करने एवं शादी करने से इनकार करने पर जहर खाकर आत्महत्या का सफल प्रयास करने का आरोप लगाया है. Also Read: एक माह में तीन एनकाउंटर, चार अपराधी ढेर, नये डीजीपी के आते ही बिहार पुलिस ने बदले तेवर The post चार वर्षों तक रिलेशनशिप के बाद शादी से इनकार, झारखंड की लड़की ने बिहार में प्रेमी के घर खायी जहर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Road Accident In UP: बनारस-प्रयागराज हाइवे पर हादसा, देवर और भाभी की मौत, छह जख्मी, महाकुंभ स्नान के लिए जा रहा था परिवार

Road Accident In UP: धनबाद-उत्तर प्रदेश के बनारस-प्रयागराज हाइवे के उरई में अज्ञात वाहन की टक्कर में धनबाद के बरटांड़ के रहने वाले सीपीडब्ल्यूडी कर्मी की पत्नी आशा पांडेय (38 वर्ष) और भाई दिलीप पांडेय (36 वर्ष) की मौत हो गयी. इस घटना में एक ही परिवार के छह सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं. घटना के बाद स्थानीय पुलिस की मदद से सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने पर धनबाद में रहने वाले परिवार के अन्य सदस्य बनारस के उरई के लिए निकल गए. धनबाद का ये परिवार महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहा था. कार पंक्चर होने पर हाइवे के किनारे खड़ा था परिवार घटना के संबंध में बताया जाता है कि बरटांड़ निवासी सीपीडब्ल्यूडी कर्मी प्रदीप पांडेय अपनी पत्नी आशा पांडेय, बेटी ज्योति कुमारी व तन्नु कुमार, पिता कामेश्वर पांडेय, बहन अंजनी कुमारी व एक अन्य के साथ शुक्रवार को अपनी स्कॉर्पियो से कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज के लिए निकले थे. शनिवार की अहले सुबह बनारस-प्रयागराज हाइवे के उरई में उनकी कार पंक्चर हो गयी. परिवार के सभी सदस्य कार से बाहर निकल कर हाइवे के किनारे खड़े थे. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सभी को रौंद दिया. इस घटना में सीपीडब्ल्यूडी कर्मी की पत्नी आशा पांडेय और भाई दिलीप पांडेय की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं अन्य गंभीर रूप से घायल है. हटिया महावीर मंदिर में पुजारी थे दिलीप मृतक दिलीप पांडेय हीरापुर हटिया स्थित महावीर मंदिर में बतौर पुजारी के रूप में काम करते थे. इससे पूर्व कुछ दिनों तक वे कोर्ट रोड स्थित जेबीवीएनएल के डिवीजन कार्यालय में आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से अपनी सेवा प्रदान की. दिलीप की मौत की सूचना पर हटिया में शोक की लहर है. ये भी पढ़ें: Crime News: पति ने खाना मांगा तो पत्नी ने टांगी से किया जख्मी, केरोसिन तेल छिड़ककर लगा दी आग, पिता-पुत्र RIMS रेफर The post Road Accident In UP: बनारस-प्रयागराज हाइवे पर हादसा, देवर और भाभी की मौत, छह जख्मी, महाकुंभ स्नान के लिए जा रहा था परिवार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: ड्रोन से डंप साइट पर जमा कचरे का अध्ययन करेंगी छह एजेंसियां, विभाग को रिपोर्ट करेगी चयनित एजेंसी

Bihar News: पटना. बिहार के सभी 19 नगर निगम सहित 45 नगर निकायों में डंप साइट पर बने कचरों के पहाड़ (लिगेसी वेस्ट) का सर्वे कर उसका अध्ययन होगा. सर्वे के आधार पर लिगेसी वेस्ट के उपचार व उसके निस्तारण को लेकर आवश्यक प्रोसेसिंग इकाइयां लगायी जायेंगी. नगर विकास एवं आवास विभाग ने इसको लेकर तकनीकी रूप से सक्षम और अनुभवी छह एजेंसियों का चयन करते हुए उनको जिम्मेदारी सौंप दी है. इसका उद्देश्य इन डंप साइटों का स्थानीय पर्यावरण पर पड़ रहे असर को समझना और उसे दूर करना है. मात्रा का आकलन कर विभाग को रिपोर्ट करेगी चयनित एजेंसी मिली जानकारी के मुताबिक चयनित एजेंसी ड्रोन सर्वेक्षण के माध्यम से अपशिष्ट की मात्रा का आकलन कर विभाग को रिपोर्ट करेगी. साथ ही इस कचरे के निबटान को लेकर अपना सुझाव देंगी. डंप साइटों के सर्वेक्षण के उपरांत उपलब्ध कचरे की मात्रा के हिसाब से नगर विकास एवं आवास विभाग उसकी प्रोसेसिंग कर नष्ट किये जाने या पुन: इस्तेमाल को लेकर योजना बनायेगी. डंप साइट से रिसाइकल होने वाली सामग्रियों यथा प्लास्टिक आदि को निकाल कर उसका पुन: इस्तेमाल हो सकेगा, जबकि प्रोसेसिंग के बाद बचे सूखे कचरे का इस्तेमाल खाद बनाने के साथ ही गड्ढे वाले क्षेत्रों को भरने के लिए किया जा सकेगा. अलग अलग रखने पर परेशानी होगी कम पर्यावरण विशेषज्ञों के मुताबिक डंप साइटों पर वर्षों से फेंके जा रहे कचरों में जैविक, औद्योगिक और नष्ट न होने वाली सामग्रियों का मिश्रण होता है. यह पर्यावरणीय और सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ाता है. लैंडफिल स्थल मिट्टी और भूजल के प्रदूषण के लिए भी जिम्मेदार होते हैं. संग्रहित कचरे में सीसा और पारा जैसे भारी पदार्थ आसपास की मिट्टी और पानी में फैल जाता है. वहीं, लैंडफिल साइटों से निकलने वाले कचरे से उत्पन्न मीथेन कभी-कभी विस्फोट और आग का कारण बन जाता है. यह पक्षियों के प्रवास पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है. लैंडफिल साइटों से भोजन प्राप्त करते वाले पक्षी प्लास्टिक, एल्युमिनियम, जिप्सम और अन्य सामग्री निगल जाते हैं, जो घातक साबित हो सकते हैं. Also Read: बिहार में पुलिसकर्मियों का होगा तबादला, आठ साल से एक ही रेंज में जमे हैं तो रहिए तैयार The post Bihar News: ड्रोन से डंप साइट पर जमा कचरे का अध्ययन करेंगी छह एजेंसियां, विभाग को रिपोर्ट करेगी चयनित एजेंसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: रेवेन्यू कोर्ट से अंतिम आदेश डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट के साथ होगा ऑनलाइन पारित

Bihar News: बिहार में रेवेन्यू कोर्ट से अंतिम आदेश अब डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट के साथ ऑनलाइन पारित होगा. इसका मकसद आदेश पारित होने की तिथि को ही संबंधित सभी पक्षों को इसकी जानकारी उपलब्ध करवाना है. इससे यदि किसी पक्ष को आदेश से आपत्ति होगी तो वे तय समय में ही आदेश के खिलाफ अपील कर सकेंगे. इससे न्याय प्राप्त करने में लोगों को सुविधा होगी, इसके साथ ही राजस्व न्यायालयों के कामकाज अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बन सकेंगे. इसे लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली (आरसीएमएस) पोर्टल से जुड़े सभी न्यायालयों को इस व्यवस्था का पालन करने का निर्देश दिया है. नया आदेश… नया आदेश अंचल अधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अपर समाहर्ता, समाहर्ता और आयुक्त के राजस्व न्यायालयों पर समान रूप से लागू होगा. सूत्रों के अनुसार पहले की व्यवस्था के तहत राजस्व न्यायालयों द्वारा सुनवाई के बाद दिये गये आदेश को ऑफलाइन पारित कर दिया जाता था. ऑफलाइन पारित आदेश पर कलम से दस्तखत करने के बाद पोर्टल पर ऑनलाइन करने की व्यवस्था थी. अब ऑनलाइन पोर्टल पर ही आदेश टाइप कर लिखने और इसे डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट से हस्ताक्षर के बाद पारित किया जायेगा. इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने सभी प्रमंडलीय आयुक्त और सभी समाहर्ताओं को इस संबंध में एक पत्र लिखकर पूरी जानकारी साझा की है. विभाग को मिली थी अनियमितता की जानकारी सूत्रों के अनुसार विभाग को राजस्व न्यायालयों से ऑफलाइन पारित आदेशों में अनियमितता की जानकारी मिली थी. कई मामलों में विभिन्न स्तर के राजस्व न्यायालयों के आदेशों को पूर्व की तिथि से ही हस्ताक्षर और निर्गत किया गया था. साथ ही आरसीएमएस पोर्टल पर बाद की तिथि में अपलोड किया गया था. इससे राजस्व वादों में संबंधित पक्षों को परेशानी हुई थी और राजस्व न्यायालयों की पारदर्शिता पर सवाल उठे थे. राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली के तहत न्यायालय की सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन करने और सुनवाई की तिथि को पारित अंतरिम आदेश को डिजिटली ऑनलाइन दर्ज करने की व्यवस्था पहले से ही लागू है. इसके तहत सभी वादों को ऑनलाइन दायर करने, वादों की सुनवाई संबंधी काउज लिस्ट को ऑनलाइन किये जाने की व्यवस्था है. क्या कहते हैं मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि सभी राजस्व न्यायालयों को एकीकृत करके जून, 2024 में एक ही पोर्टल में समाहित कर दिया गया था. अगस्त, 2024 में इसमें समाहर्ता और आयुक्त के न्यायालय को जोड़ दिया गया था. नयी व्यवस्था में न्याय निर्णय होने और उसे प्रकाशित या प्रसारित होने के बीच का अंतराल खत्म हो जायेगा. Also Read: Bihar News: ड्रोन से डंप साइट पर जमा कचरे का अध्ययन करेंगी छह एजेंसियां, विभाग को रिपोर्ट करेगी चयनित एजेंसी The post Bihar News: रेवेन्यू कोर्ट से अंतिम आदेश डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट के साथ होगा ऑनलाइन पारित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: भागलपुर के 86 गांव के लोगों को इस गर्मी में नहीं मिल पायेगा शुद्ध पीने का पानी, जानें इसकी वजह

ब्रजेश/ Bihar News. भागलपुर में गंगा के पानी को ट्रीटमेंट कर आर्सेनिक प्रभावित 86 गांवों तक पहुंचाने की योजना की समय सीमा फेल हो गयी है. इस गर्मी भी लोगों की प्यास बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के पानी से नहीं बुझ सकेगी. काम फाइनल करने के लिए मार्च 2025 तक का एक्सटेंशन मांगा गया था, तीन महीने बाद भी इसकी फाइल मुख्यालय में धूल फांक रही है. लेटलतीफी के कारण सबसे ज्यादा नाथनगर प्रखंड के आर्सेनिक प्रभावित इलाकों के लोगों को दिक्कत हो रही है. सुलतानगंज में गंगा किनारे कुछ गांव में जलापूर्ति होनी है. बाकी जलापूर्ति नाथनगर प्रखंड की छह पंचायत के आर्सेनिक प्रभावित गांवों में होगी. पांच जलमीनार का निर्माण हुआ है. ये सभी जलमीनार नाथनगर प्रखंड के दोगच्छी, अजमेरीपुर, शाहपुर आदि में बने हैं. एक्सटेंशन का आवेदन मुख्यालय में लंबित यहां बता दें कि बीते एक दशक से सुलतानगंज से नाथनगर तक के लोग इस योजना पर काम होते देख रहे हैं. प्यास बुझाने लायक पानी अब तक उन्हें नहीं मिल सका है. पीएचईडी पश्चिमी डिवीजन ने पूर्व में दावा किया था कि जून 2024 तक योजना पूरी हो जायेगी और जलापूर्ति होने लगेगी. सच्चाई यह है कि सिर्फ पंपिंग स्टेशन का काम 80 फीसदी तक करने में एक दशक लग गये हैं. अभी तो जेटी तैयार भी नहीं हुआ है. पाइपलाइन का काम भी बचा हुआ है. सुलतानगंज बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना साल 2012 में शुरू हुई थी. इसे हर हाल में 2015 तक पूरा करना था. योजना के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए मुख्यालय ने 56.54 लाख रुपये आवंटित किये गये है. एजेंसी बदलने के बाद भी काम में तेजी नहीं विभाग ने सबसे पहले हैदराबाद की आइवीआरसीएल को योजना पर काम करने के लिए बहाल किया. साढ़े 14 महीने तक काम चला, लेकिन विभागीय अधिकारियों को पता चला कि काम तो सिर्फ नौ फीसदी हो पाया है. आश्चर्य यह कि विभाग को लेटलतीफी की जानकारी होने में 14 महीने लग गये. एग्रीमेंट के मुताबिक समय पर काम पूरा नहीं करने की स्थिति में एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई हुई. विभाग ने टेंडर रद्द कर एजेंसी को काली सूची में डाल दिया. काम ठप पड़ा रहा. वर्ष 2018 में री-टेंडर हुआ. कोलकाता की कंपनी मेसर्स रियान वाटर टेक प्राइवेट लिमिटेड को काम दिया गया. साथ ही तेजी से काम कराने के लिए विभाग ने और दो एजेंसी हाजीपुर की कंपनी मंगलम एग्रोकॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं कटिहार के पवन चौबे को बहाल किया. वर्तमान में मेसर्स रियान वाटर टेक प्राइवेट काम कर रहा है, फिर भी काम में तेजी नहीं आयी है. Also Read: Bihar News: रेवेन्यू कोर्ट से अंतिम आदेश डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट के साथ होगा ऑनलाइन पारित एक नजर में… सुलतानगंज-नाथनगर बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना की लागत : 80.60 करोड़ रुपये कार्य प्रारंभ : वर्ष 2012 कार्य पूरा होने की तिथि : वर्ष 2015 चयनित एजेंसी : आइवीआरसीएल, हैदराबाद काम चला : 14 महीने तक काम हुआ : 09 फीसदी कार्रवाई : एजेंसी हुई ब्लैक लिस्टेड री-टेंडर : वर्ष 2018 चयनित एजेंसी : मेसर्स रियान वाटर टेक प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता काम में तेजी लाने के लिए और 02 एजेंसी की बहाली : पवन चौबे, कटिहार व मंगलम एग्रोकॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड भागलपुर पूर्वी लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार सुमन ने बताया कि जलापूर्ति योजना का कार्य प्रगति पर है. 80 फीसदी कार्य पूरा हो गया है. मार्च तक योजना पूरी हो जायेगी. टाइम एक्सटेंशन के लिए मुख्यालय को फाइल भेजी गयी है. स्वीकृति नहीं मिली है, लेकिन काम पर इसका असर नहीं पड़ा है. काम चल रहा है. The post Bihar News: भागलपुर के 86 गांव के लोगों को इस गर्मी में नहीं मिल पायेगा शुद्ध पीने का पानी, जानें इसकी वजह appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top