Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: गड्ढे में गिरे ‘केजरीवाल’, मीम्स वायरल

Viral Video: दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. शुरूआती रुझान में बीजेपी ने बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर मीम्स और रील्स की बाढ़ आ गई है. एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक व्यक्ति देखते ही देखते गड्ढे में गिर जाता है. इस वीडियो को महेश भट्ट नाम के एक्स यूजर ने अपने सोशल साइट पर शेयर किया है. इस वीडियो में यूजर ने गड्ढे गिरने वाले व्यक्ति की तुलना केजरीवाल से की है. जानकारी के लिए बता दें कि यह वीडियो 7 फरवरी को एक्स पर पोस्ट किया गया है, लेकिन आज के नतीजे के बाद ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.  Kejri tomorrow……..🤣 #DelhiElectionResults pic.twitter.com/a68KCDjvxX — Mahesh Bhatt (@MaheshBhatt2016) February 7, 2025 इसे भी पढ़ें: कौन है ‘बेबी मफलरमैन’? जो अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचा, देखें वीडियो इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर मीम्स और रील्स की बाढ़, यूजर्स ले रहे आप-कांग्रेस के मजे The post Viral Video: गड्ढे में गिरे ‘केजरीवाल’, मीम्स वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi Election Results 2025: पूर्वांचल बहुल सीटों पर किसका चल रहा जादू?

Delhi Election Results 2025: दिल्ली के पूर्वांचल बहुल सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. दिल्ली के किरारी, संगम विहार, ओखला जैसी सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बना ली है. वहीं बुराड़ी सीट पर आम आदमी पार्टी आगे है. बुराड़ी सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजीव झा आगे बताए जा रहे हैं. अगर पूरी टैली को देखें तो अब तक 62 सीटों के रुझान सामने आए हैं जिसमें बीजेपी 39 और आम आदमी पार्टी अभी तक 23 सीटों पर आगे है. नई दिल्ली विधानसभा सीट सबसे हॉट सीट नई दिल्ली की है. इस सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मैदान में हैं जो 4679 (+ 254) वोट के साथ चल रहे हैं. बीजेपी के प्रवेश सिंह वर्मा पीछे चल रहे हैं. कांग्रेस से संदीप दीक्षित मैदान में हैं. केजरीवाल दिल्ली के पिछले तीनों चुनावों में नई दिल्ली सीट से ही जीते और सीएम भी बने. जंगपुरा सीट विधानसभा सीट दिल्ली की जंगपुरा सीट से आप ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को टिकट दिया है. इससे पहले सिसोदिया पटपड़गंज से चुनाव जीतते आए हैं, लेकिन इस बार वे जंगपुरा से लड़ रहे हैं. उधर, कांग्रेस ने इस सीट से फरहाद सूरी को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि बीजेपी ने तरविंदर सिंह मारवाह को टिकट दिया है. सिसोदिया जंगपुरा सीट पर पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं. कालका जी विधानसभा सीट कालकाजी से आप उम्मीदवार और दिल्ली की सीएम आतिशी पीछे चल रहीं हैं. बीजेपी के रमेश बिधूड़ी 4238 (+ 1149) वोट के साथ आगे चल रहे हैं. कांग्रेस ने अपनी तेजतर्रार नेता अलका लांबा को टिकट दिया है. अलका लांबा स्त्री कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष भी हैं. लांबा आप के टिकट पर चांदनी चौक से विधायक रह चुकी हैं. कालकाजी सीट से बीजेपी पिछले तीन दशक से जीत की तलाश में है. आतिशी लगातार दूसरी बार कालकाजी से चुनावी मैदान में हैं. The post Delhi Election Results 2025: पूर्वांचल बहुल सीटों पर किसका चल रहा जादू? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एक पत्नी के साथ चार दिन तो दूसरी के साथ तीन दिन रहेगा पति, बिहार पुलिस के पास आया अजब-गजब मामला

बिहार के पूर्णिया में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में करीब दो दर्जन मामलों की सुनवाई शुक्रवार को हुई. 23 पारिवारिक विवाद के मामले पुलिस के सामने आए. पति-पत्नी के बीच का कलह सुलझाने का पूरा प्रयास पुलिस के द्वारा किया गया. इनमें 8 मामलों में पुलिस ने वापस घर बसाने में सफलता भी पायी. इस दौरान एक मामला ऐसा आया जिसमें बिना तलाक दिए ही पति ने दूसरी शादी कर ली थी. वह अब समझौते पर तैयार हुआ कि दोनों पत्नी के साथ वो रहेगा. जो बड़ी है उसे सप्ताह में एक दिन अधिक पति का साथ मिलेगा. जबकि छोटी यानी दूसरी पत्नी के साथ वह सप्ताह में तीन दिन रहेगा. दो शादी करने का मामला आया पूर्णिया के पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में शुक्रवार को कुल 23 मामलों की सुनवाई की गयी, इसमें आठ मामलों में पति-पत्नी को समझा बुझा कर उनका घर बसा दिया गया. रुपौली थाना का एक मामला परिवार परामर्श केंद्र में आया था. इसमें पत्नी द्वारा यह बताया गया था कि उसके पति ने दूसरी शादी बिना उसे तलाक दिये हुए करीब 7 साल पहले कर लिया. जब से शादी की, तब से उसके साथ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना कर रहा है. उससे दोनों लड़का बड़ा हो चुका है. उसकी पढ़ाई लिखाई का खर्चा भी उसके पति द्वारा नहीं दिया जा रहा है. ALSO READ: मोकामा-मुंगेर फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की मिली मंजूरी, इन जिलों से गुजरेगी ग्रीनफील्ड सड़क… पति ने गलती को स्वीकारा, ये किया वादा… इस दौरान पति ने अपनी गलती को स्वीकार किया और कहा कि यह सही है कि बिना तलाक दिये उसने दूसरी शादी की. लेकिन वह अपनी पहली पत्नी व दूसरी पत्नी दोनों का भरण पोषण करेगा. पति ने कहा कि दोनों पत्नी को इज्जत के साथ रखेंगे. बड़ी होने के नाते केंद्र में उपस्थित पत्नी को सप्ताह में चार दिन का समय देंगे और छोटी पत्नी को तीन दिन का समय देंगे. बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए भी देगा खर्च पति ने इस दौरान कहा कि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए वह 4000 रुपये प्रत्येक महीने देगा. दोनों पक्ष इस बात के लिए सहमत हुए और बंद पत्र पर अपना-अपना हस्ताक्षर किया. The post एक पत्नी के साथ चार दिन तो दूसरी के साथ तीन दिन रहेगा पति, बिहार पुलिस के पास आया अजब-गजब मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हिस्ट्रीशीटर बदमाश कल्लू पासवान पटना से गिरफ्तार, दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का है आरोप

Bihar Crime: नवादा थाना की पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश कल्लू पासवान उर्फ विशाल कुमार को गिरफ्तार किया. कल्लू पर स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है. इस कुख्यात की गिरफ्तारी पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के परेव क्षेत्र से हुई है. पकड़ा गया कल्लू पासवान नवादा थाना के बहीरो मोहल्ला का निवासी है. पांच महीने से पुलिस कर रही थी तलाश बता दें कि करीब पांच महीने से पुलिस तलाश कर रही थी. उसके विरुद्ध नवादा थाना में वर्ष 2020 से लेकर 2024 के बीच करीब दस केस मिले हैं. इसमें सर्वाधिक छह केस वर्ष 2021 में अलग-अलग अधिनियम से जुड़े मिले हैं. लूट, हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के अलावा चोरी से जुड़े मामले में चार्जशीटेड रहा है. कल्लू पासवान के विरुद्ध 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था. Also Read: शराब के नशे में धुत बिहार के हेडमास्टर का वीडियो देखिए, झूमते हुए पहुंचा स्कूल और कर दिया ये कांड दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ किया था दुष्कर्म इससे पहले 19 नवंबर 2024 को पुलिस ने इस केस में बहीरो निवासी गुलशन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. मालूम हो कि 17 अक्टूबर 2024 को नामजद आरोपितों ने दसवीं कक्षा की एक छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाकर एक जगह ले गए थे और उसके साथ दुष्कर्म किया था. इसे लेकर छात्रा ने संबंधित थाना में दो के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी कराई थी. पुलिस ने पोक्सो एवं दुष्कर्म एक्ट के तहत प्राथमिकी की थी. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें The post हिस्ट्रीशीटर बदमाश कल्लू पासवान पटना से गिरफ्तार, दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का है आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi Election Result: सोशल मीडिया पर मीम्स और रील्स की बाढ़, यूजर्स ले रहे आप-कांग्रेस के मजे

Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. शुरूआती रुझान में बीजेपी बढ़त बनाए हुई है. इस दौरान सोशल मीडिया पर मीम्स और रिल्स की बाढ़ आ गई है. सोशल मीडिया पर यूजर्स आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के मजे ले रहे है.  #DelhiElectionResults pic.twitter.com/TuHLOUHVWW — Desi Bhayo (@desi_bhayo88) February 8, 2025 अवध ओझा पर आया मीम्स Ban gaye Raaja. #DelhiElectionResults #avadhojha pic.twitter.com/pPlicGf47R — Prayag (@theprayagtiwari) February 8, 2025 इसे भी पढ़ें: कौन है ‘बेबी मफलरमैन’? जो अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचा, देखें वीडियो #DelhiElectionResults #DelhiElections2025 Celebrations started in Congress camp after consistently leading in ONE seat out of 70in #Delhi 🔥 WHAT A PARTY and WHAT A LEADER🔥💥 pic.twitter.com/tgIUMYDbb0 — Mastikhor 🤪 (@ventingout247) February 8, 2025 कांग्रेस पर रील्स वायरल Congress in every election #DelhiElectionResults pic.twitter.com/pyt64Lt0DL — Ex Bhakt (@exbhakt_) February 8, 2025 The post Delhi Election Result: सोशल मीडिया पर मीम्स और रील्स की बाढ़, यूजर्स ले रहे आप-कांग्रेस के मजे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Elections Results Delhi 2025 : शुरुआती रुझानों में बीजेपी की बल्ले –बल्ले, आप को झटका

Table of Contents बीजेपी ने बनाई बड़ी बढ़त बीजेपी प्रशासन बनने की संभावना आंकड़ों में परिवर्तन संभव Elections Results Delhi 2025 :  दिल्ली विधान चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझान आना शुरू हो गए हैं. शुरुआती रुझान में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है. हालांकि अभी मतगणना शुरू हुए लगभग दो ही घंटे हुए हैं, इसलिए इन आंकड़ों के आधार पर प्रशासन गठन की प्रक्रिया का अनुमान लगाना मुश्किल है. बीजेपी ने बनाई बड़ी बढ़त चुनाव आयोग के अनुसार अभी 52 सीटों के रुझान सामने हैं, जिनमें से 39 सीटों पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए है, जबकि 23 सीटों पर आम आदमी पार्टी को बढ़त हासिल है. कांग्रेस के उम्मीदवार अभी रुझानों में भी अपना खाता खोलते नजर नहीं आ रहे हैं. बीजेपी प्रशासन बनने की संभावना टीवी चैनल आजतक के अनुसार चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों में बीजेपी की प्रशासन दिल्ली में बनती नजर आ रही है. बीजेपी को 49 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है, वहीं आम आदमी पार्टी को 20 सीटों पर बढ़त मिलती नजर आ रही है. वहीं कांग्रेस को मात्र सीट पर ही बढ़त मिलती नजर आ रही है. आंकड़ों में परिवर्तन संभव फिलहाल यह बहुत ही शुरुआती रुझान है और इन आंकड़ों में अभी परिवर्तन संभव है. लेकिन यह तो कहा ही जा सकता है कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ इस चुनाव में एंटी इनकंबेंसी नजर आ रही है और मोदी की गारंटी कुछ ना कुछ हद तक तो यहां काम कर रही है. अभी विधानसभा क्षेत्रों में 15 राउंड से अधिक की गिनती होनी है, इसलिए अभी यह कह पाना तो जल्दबाजी होगी कि दिल्ली में किसकी प्रशासन बनने जा रही है. इसे भी पढ़ें : Delhi Elections Results : आतिशी, अलका और अरीबा सहित इन 5 स्त्री उम्मीदवारों पर है सबकी नजर The post Elections Results Delhi 2025 : शुरुआती रुझानों में बीजेपी की बल्ले –बल्ले, आप को झटका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi Election Result: कौन है ‘बेबी मफलरमैन’? जो अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचा, देखें वीडियो

Delhi Election Result: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के एक युवा समर्थक अव्यान तोमर उनके समर्थन में केजरीनवाल जैसे कपड़े पहनकर उनके आवास पर पहुंचे. जानकारी के लिए बता दें की फिलहाल दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. केजरीवाल के घर पहुंचने पर अव्यान तोमर के पिता कहते हैं, “हम हमेशा नतीजों के दिन यहां आते हैं. पार्टी ने उन्हें ‘बेबी मफलर मैन’ का नाम भी दिया है.”  #WATCH | Delhi: A young supporter of AAP National Convenor Arvind Kejriwal, Avyan Tomar reached the residence of Arvind Kejriwal dressed up as him to show support. pic.twitter.com/dF7Vevy6En — ANI (@ANI) February 8, 2025 #WATCH | Delhi: Avyan Tomar’s father, Rahul Tomar says, “… We always come here on result days… The party has also given him the name of ‘Baby Muffler Man’…” pic.twitter.com/cMdDc3sGWf — ANI (@ANI) February 8, 2025 दिल्ली चुनाव का लाइव अपडेट देखने के लिए क्लिक करें The post Delhi Election Result: कौन है ‘बेबी मफलरमैन’? जो अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचा, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नीम करोली बाबा ने दिखाया था ये चमत्कार, ट्रेन एक इंच भी आगे नहीं खिसक सकी

Neem Karoli Baba: नीम करौली बाबा, जिन्हें नीम करौरी बाबा या महाराजजी के नाम से भी जाना जाता है, बीसवीं शताब्दी के प्रमुख संतों में से एक माने जाते हैं. उनका जन्म ग्राम अकबरपुर, जिला फ़िरोज़ाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ, जो हिरनगांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है. यह स्थान कैंची, नैनीताल और भुवाली से 7 किलोमीटर की दूरी पर, भुवालीगाड के बायीं ओर स्थित है. संत बाबा नीम करोली ने 1972 में शरीर का त्याग किया, लेकिन उनकी महिमा आज भी निरंतर बढ़ती जा रही है. उत्तराखंड के कैंची धाम में लोग बाबा के समाधि स्थल पर दर्शन करने आते हैं. बाबा से जुड़े अनेक चमत्कारी किस्से समाज में प्रचलित हैं, जिनमें से एक प्रसिद्ध कहानी है बाबा नीम करोली की ट्रेन से संबंधित. आइए, इस कहानी के बारे में जानते हैं- महाकुंभ से गंगाजल लाने वाले हो जाएं सावधान, इस जगह से जल लाना उचित नहीं है नीम करोली बाबा की ट्रेन यात्रा की एक दिलचस्प कहानी है कहा जाता है कि एक बार नीम करोली बाबा फर्स्ट क्लास के कंपार्टमेंट में यात्रा कर रहे थे, लेकिन उनके पास कोई टिकट नहीं था. जब टिकट चेकर (टीसी) आया, तो उसने बाबा को अगले स्टेशन पर उतारने का निर्णय लिया. इसके बाद बाबा ने ट्रेन से थोड़ी दूरी पर चिमटा गाड़कर बैठ गए. जब अधिकारियों ने ट्रेन को आगे बढ़ाने के लिए हरी झंडी दिखाई, तो ट्रेन एक इंच भी नहीं हिली. सभी प्रयासों के बावजूद रेलवे अधिकारी ट्रेन को आगे नहीं बढ़ा सके. इस स्थिति को देखकर एक स्थानीय मजिस्ट्रेट ने बाबा को पहचाना और अधिकारियों से अनुरोध किया कि उन्हें माफी मांगी जाए. साथ ही, उन्होंने कहा कि बाबा को ट्रेन में सम्मानपूर्वक बैठाया जाए. जैसे ही बाबा नीम करोली को ट्रेन में बैठाया गया, ट्रेन तुरंत चल पड़ी. The post नीम करोली बाबा ने दिखाया था ये चमत्कार, ट्रेन एक इंच भी आगे नहीं खिसक सकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग, सिर में गोली लगने से छात्र की मौत

Bihar Crime News: बिहार के जमुई जिले में शुक्रवार की रात एक दुखद घटना घटी. जहां सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 16 वर्षीय छोटू कुमार सिंह की मौत हो गई. यह घटना खैरा थाना क्षेत्र के सगदाहा गांव की बताई जा रही है. छोटू डीजे पर बैठा हुआ था, वहीं विसर्जन जुलूस में शामिल लोग नाच-गा रहे थे. इसी दौरान हर्ष फायरिंग में एक गोली उसके सिर में जा लगी. घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों का आरोप पुरानी रंजिश में मारी गोली बता दें कि मृतक के परिजनों ने राजन उर्फ बब्बू और मृतक के चचेरे भाई विशाल कुमार पर गोली चलाने का आरोप लगाया है. परिवार का आरोप है कि पुरानी रंजिश की वजह से राजन ने छोटू की गोली मारकर हत्या कर दी है. बता दें कि छोटू तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी दो बहनें भी हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. Also Read: शराब के नशे में धुत बिहार के हेडमास्टर का वीडियो देखिए, झूमते हुए पहुंचा स्कूल और कर दिया ये कांड पुलिस ने क्या कहा? SDPO सतीश सुमन ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. खैरा थाना की पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची थी. घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है. स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपील की है. बिहारी की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें The post बिहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग, सिर में गोली लगने से छात्र की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मोकामा-मुंगेर फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की मिली मंजूरी, इन जिलों से गुजरेगी ग्रीनफील्ड सड़क…

Bihar Road Project: मोकामा-मुंगेर ग्रीनफील्ड फोरलेन निर्माण में अब तेजी आने वाली है. इस सड़क निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण करने का आदेश केंद्र प्रशासन की ओर से मिल गया है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इसकी जानकारी दी है. पिछले साल इस सड़क की सौगात केंद्रीय मंत्री ने बिहार को दी थी. अब इसके अलाइनमेंट को मंजूरी भी मिल गयी है. यह सड़क पटना, लखीसराय और मुंगेर जिले से गुजरेगी. जमीन अधिग्रहण की मिली मंजूरी मोकामा से मुंगेर के बीच ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क बनने वाला है. इसके जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अब शुरू होगी. बिहार के उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि उनकी मांग पर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने इस सड़क को मंजूरी दी थी. अब इसके लिए जमीन अधिग्रहण की भी मंजूरी मिल गयी है. बताया कि राज्य प्रशासन के अनुरोध पर केंद्र प्रशासन ने चार हजार करोड़ रुपए का बजट प्रावधान इसी साल किया है. ALSO READ: बिहार के गोपालगंज में कुख्यात मनीष यादव का एनकाउंटर, पुलिस पर गोली चलाई तो STF ने ढेर किया मंत्री विजय कुमार सिन्हा बोले… मंत्री ने बताा कि इस सड़क के बनने से पटना, मुंगेर और लखीसराय तो सीधे तौर पर लाभांवित होगा. जबकि आसपास के इलाकों में भी लोगों को सुगम यातयात का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार के प्रति विशेष लगाव इससे दिखता है. मंत्री ने बिहार में नीतीश कुमार की प्रशासन में हो रहे विकास कार्यों की तारीफ की. किन जिलों से गुजरेगी सड़क ता दें कि यह ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क लखीसराय में 57.9 किलोमीटर लंबी होगी जो बरहिया में 11 गांव, पिपरिया में चार और सूरजगढ़ा में 26 और लखीसराय में 17 व चानन में 9 गावों से होकर गुजरेगी. वहीं मुंगेर में 14.7 किलोमीटर यह लंबी होगी. जमालपुर में 14 और धरहरा में दो गांव इससे जुड़ेंगे. जबकि पटना में 8.4 किलोमीटर यह सड़क लंबी रहेगी जिसमें घोसवरी में तीन गांव और मोकामा के तीन गांव होकर सड़क गुजरेगी. The post मोकामा-मुंगेर फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की मिली मंजूरी, इन जिलों से गुजरेगी ग्रीनफील्ड सड़क… appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top