Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bird Flu In Ranchi: BAU के पॉल्ट्री फॉर्म में फैला बर्ड फ्लू, 150 मुर्गियां और दर्जन भर बटेर मरे, एहतियात बरतने के निर्देश

Bird Flu In Ranchi: रांची-बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वेटनरी कॉलेज स्थित पॉल्ट्री फॉर्म में बर्ड फ्लू फैल गया है. इससे यहां 150 मुर्गियां और लगभग दर्जन भर बटेर मर गये हैं. वेटनरी कॉलेज पैथोलॉजी विभाग ने बकरी फॉर्म स्थित पॉल्ट्री फॉर्म में रखी गयी चाइनिज मुर्गियों के बीमार रहने व तत्काल मौत होने के बाद सैंपल टेस्ट के लिए भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआइएचएसएडी) को भेजा. सैंपल टेस्ट में एवियन इन्फ्लूएंजा (एच5एन1) यानी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. इसके बाद एनआइएचएसएडी ने तत्काल इसकी सूचना बीएयू व वेटनरी कॉलेज तथा केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, नयी दिल्ली को दी. इसके बाद ही मंत्रालय ने झारखंड की मुख्य सचिव को पत्र भेज कर रांची में बर्ड फ्लू फैलने की जानकारी दी और तत्काल एहतियात बरतने का निर्देश दिया है. बर्ड फ्लू के नियंत्रण और रोकथाम के लिए चलाएं अभियान मंत्रालय ने मुख्य सचिव से अनुरोध किया है कि वह बर्ड फ्लू के नियंत्रण और रोकथाम के लिए ‘पशुपालन की कार्य योजना-2021’ के अनुसार तत्काल अभियान चलायें. इस बीच केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय ने इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय नयी दिल्ली को भी एहतियात बरतने के लिए दी है. मंत्रालय द्वारा कहा गया है कि तत्काल संक्रमित और निगरानी क्षेत्र की घोषणा करें. संक्रमित परिसर तक पहुंचने के लिए प्रतिबंध लगायें. वहीं, संक्रमित इलाके से 10 किमी परिधि तक निगरानी करें. साथ ही संक्रमित पक्षियों व मुर्गी को नष्ट करायें व परिसर की पूरी तरह सफाई और कीटाणुशोधक के बाद उसे सील करें. वेटनरी कॉलेज में मुर्गियों व बटेर को दफनाया गया इस बीच वेटनरी कॉलेज में मृत सभी मुर्गियों व बटेर को उचित जगह पर दफना दिया गया है. साथ ही पूरे परिसर में दवा का छिड़काव शुरू कर दिया गया है. वेटनरी कॉलेज के मुख्य पॉल्ट्री फॉर्म में एहतियात बरती जा रही है. साथ ही अनधिकृत प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. ये भी पढ़ें: Cyber Crime: सावधान! पलक झपकते बैंक अकाउंट खाली, इस नयी तकनीक से PM Kisan Yojana के नाम पर कर रहे ठगी ये भी पढ़ें: Ranchi News: तेज रफ्तार डीजल टैंकर पलटने से लगी आग, रांची-जमशेदपुर रोड पांच घंटे जाम The post Bird Flu In Ranchi: BAU के पॉल्ट्री फॉर्म में फैला बर्ड फ्लू, 150 मुर्गियां और दर्जन भर बटेर मरे, एहतियात बरतने के निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

केंद्रीय वित्त मंत्री और कोयला मंत्री से मिले झारखंड के मंत्री राधाकृष्ण किशोर, 1.36 लाख करोड़ बकाया मांगा

रांची-कोयला रॉयल्टी और अन्य खनिजों के उत्खनन के एवज में राज्य प्रशासन की बकाया राशि लौटाने को लेकर केंद्र प्रशासन पहल करेगी. इसके लिए कोयला मंत्रालय के आला अधिकारियों को साथ राज्य प्रशासन के अधिकारियों की बैठक होगी. राज्य प्रशासन के दावे को लेकर केंद्र प्रशासन पूरा ब्योरा तैयार करेगी. इस विषय को लेकर राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात की. वित्त मंत्री ने केंद्रीय कोयला मंत्री से कोल उत्खनन प्रक्षेत्र में धुले कोयले की रॉयल्टी के 29 सौ करोड़, अन्य उत्खनित खनिज की कीमत पर बकाया 32 हजार करोड़ और भूमि अधिग्रहण संबंधित बकाया 1.01 लाख करोड़ रुपये की मांग रखी. राज्य प्रशासन का पक्ष सुनने के बाद केंद्रीय कोयला मंत्री ने कोयला मंत्रालय की अपर सचिव विस्मिता प्रधान को बकाया राशि का वास्तविक आकलन करने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि केंद्र के अधिकारी राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक करें. वित्त मंत्री श्री किशोर ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राज्य के बकाया को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्र के माध्यम से केंद्र प्रशासन से भुगतान का आग्रह किया है. मुख्यमंत्री ने हर स्तर पर इस बात को उठाया है. ऐसे में केंद्र प्रशासन को पहल करना चाहिए. श्री किशोर ने बताया कि कोयला मंत्री ने बहुत सकारात्मक पहल की है. केंद्रीय अनुदान में लगातार कटौती पर भी हुई बात वित्त मंत्री श्री किशोर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की और बकाया 1.36 लाख करोड़ राज्य को देने का आग्रह किया. केंद्रीय वित्त मंत्री को भी राज्य की ओर से बकाया का पूरा ब्योरा सौंपा गया. राज्य के वित्त मंत्री ने दोनों ही मंत्रियों को बकाया से संबंधित स्मार पत्र सौंपा. श्री किशोर ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को केंद्रीय अनुदान में हर वर्ष हो रही कटौती से भी अवगत कराया. केंद्रीय वित्त मंत्री को बताया गया कि सहायता अनुदान राशि में वर्ष वार गिरावट आ रही है. वित्त मंत्री श्री किशोर ने केंद्रीय वित्त मंत्री के समक्ष अनुदान संबंधित वर्ष वार आंकड़े भी प्रस्तुत किये. कृषि प्रक्षेत्र में केंद्र प्रशासन से मदद मांगी श्री किशोर ने केंद्रीय वित्त मंत्री को बताया कि झारखंड में आर्थिक दृष्टिकोण से कमजोर लोगों की संख्या बड़ी है. राज्य प्रशासन आंतरिक स्रोत से विकास के लिए संकल्पित है, लेकिन इसके लिए केंद्र प्रशासन का भी सहयोग चाहिए. राज्य में एसटी-एससी, पिछड़ा, अल्पसंख्यक और सामान्य जाति के गरीबों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं. केंद्रीय वित्त मंत्री से कृषि प्रक्षेत्र के लिए विशेष मदद का आग्रह किया. दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन, पशुपालन और बागवानी आदि की योजनाओं को सुदृढ़ करने में केंद्र प्रशासन की मदद जरूरी है. केंद्रीय वित्त मंत्री से ग्रामीण वित्तीय स्थिति को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई. राज्य प्रशासन ने बकाया का यह ब्योरा सौंपा कोयला उत्खनन प्रक्षेत्र में कोयला रॉयल्टी—–2900 करोड़पर्यावरण मंजूरी के बाद उत्खनित खनिज की कीमत का बकाया–32000 करोड़भूमि अधिग्रहण संबंधी बकाया—1,01, 142 करोड़कुल बकाया राशि—- 1.36 लाख करोड़ ये भी पढ़ें: Jharkhand High Court: झारखंड में निकाय चुनाव का रास्ता साफ, किस वोटर लिस्ट पर होगी वोटिंग? The post केंद्रीय वित्त मंत्री और कोयला मंत्री से मिले झारखंड के मंत्री राधाकृष्ण किशोर, 1.36 लाख करोड़ बकाया मांगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में सनकी बाप ने बेटे की उतार दी गर्दन, दरवाजे पर बैठकर करता रहा पुलिस का इंतजार

Bihar Crime: गोपालगंज. भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर टोला नारायणपुर में निर्दयी पिता ने अपने ही मासूम बेटे को स्कूल से बुलाकर घर ले जाकर जान ले ली. अपने हाथों से उसका गर्दन काट कर मार डाला. घटना को अंजाम देने के बाद शव को बोरे में भरकर बाहर बैठा रहा. बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया. जबकि, शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. विदेश से तीन माह पहले आया था गांव कल्याणपुर टोला नारायणपुर गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह तीन माह पूर्व ही विदेश से आया था. परिवार में किसी बात को लेकर उसे नाराजगी थी. अरविंद की दो बेटियां अंजलि और प्रीति तथा बेटा छह वर्षीय हिमांशु पास के ही एक निजी स्कूल में गये थे. उसी स्कूल में उसकी मां मुन्नी देवी टीचर भी है. बेटा हिमांशु शुक्रवार की सुबह अपनी मां के साथ स्कूल गया था, जहां वह नर्सरी में पढ़ता था. दोपहर में अरविंद स्कूल गया और बेटी प्रीति तथा बेटा हिमांशु को बुला कर घर ले आया. घर लाने के बाद कमरे में गया, जहां बेटी को पैसा देकर बाहर भेज दिया और पास ही रखे चाकू से बेटे के गर्दन को धड़ से अलग कर दिया और कमरे के बाहर बैठ गया. मां के शोर मचाने पर गांव के लोग आये बताया जाता है कि अरविंद की मां के शोर मचाने पर गांव के लोग आये और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार को जब्त कर लिया और अरविंद को गिरफ्तार कर लिया. घटना की जानकारी मिलने पर हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपित ने अपने छह वर्षीय पुत्र की हत्या कर दी है, पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल किया है. घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. पूछताछ की जा रही है. Also Read: Bihar Land Survey: बिहार में CO का बढ़ा पावर, DCLR से छीन लिये गये ये अधिकार The post बिहार में सनकी बाप ने बेटे की उतार दी गर्दन, दरवाजे पर बैठकर करता रहा पुलिस का इंतजार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जमशेदपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान मां सरस्वती की 31 फीट ऊंची प्रतिमा में लगी आग, मची अफरा-तफरी

जमशेदपुर-सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट मैदान के पास राधा कृष्णा ब्वॉयज क्लब की ओर से आयोजित सरस्वती पूजा आयोजित की गयी. 31 फीट की मां की प्रतिमा में शुक्रवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान आग लग गयी. आग लगते ही अफरा-तफरी मच गयी. विसर्जन जुलूस में शामिल युवक इधर-उधर भागने लगे. लोगों ने पानी और बालू डालकर आग बुझाने का प्रयास किया. सूचना मिलने पर झारखंड अग्निशमन की एक दमकल गाड़ी पहुंची. दमकलकर्मियों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया. पटाखा फोड़े जाने से मां सरस्वती की प्रतिमा में लगी आग आग लगने के कारण मां की प्रतिमा टूट कर गिर गयी. सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गयी. आग बुझने पर पूजा कमेटी के सदस्यों ने उस स्थल पर बालू और मिट्टी से प्रतिमा को ढंक दिया. जानकारी के अनुसार, विसर्जन जूलूस के दौरान पटाखा फोड़े जाने से मां सरस्वती की प्रतिमा में आग लग गयी. आग देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में पूरी प्रतिमा में लग गयी. आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं. इस दौरान कमेटी के लोगों ने दमकलकर्मियों पर आरोप लगाया कि विसर्जन से पूर्व उनलोगों ने फायर विभाग को दमकल उपलब्ध कराने के लिए कहा था, लेकिन विभाग की ओर से दमकल उपलब्ध नहीं कराया गया. विसर्जन जुलूस में दमकल रहने से यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती. ये भी पढ़ें: रांची में पलटा डीजल टैंकर फिर लगी भीषण आग, घटनास्थल पर मची अफरा तफरी, देखें Video ये भी पढ़ें: झारखंड प्रशासन की गलती से बदल गयी 85.78 एकड़ वन भूमि की प्रकृति, CEC की बैठक में अधिकारियों ने रखा पक्ष ये भी पढ़ें: Jharkhand Crime: चोरी के AK- 47 से सेना के जवान ने कर दी चाचा भतीजे की हत्या, जमीन के लिए दिया घटना को अंजाम ये भी पढ़ें: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में VC का पद खाली, विद्यार्थियों को हो रही परेशानी, कर्मचारियों को भी नहीं मिला वेतन The post जमशेदपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान मां सरस्वती की 31 फीट ऊंची प्रतिमा में लगी आग, मची अफरा-तफरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जमशेदपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव, महिला समेत तीन लोग घायल

जमशेदपुर-साकची थाना अंतर्गत काशीडीह यूथ क्लब की ओर से मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन करने के दौरान काशीडीह कालीमंदिर (5 नंबर रोड के समीप) के समीप डीजे पर तेज गाना बजाने और डांस करने को लेकर स्थानीय युवकों और डांस करनेवालों के बीच तू-तू-मैं-मैं के बाद मारपीट हो गयी. घटना शुक्रवार रात करीब सवा नौ बजे की है. बताया जाता है कि स्थानीय युवकों ने पूजा कमेटी के युवकों पर नशा करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया, इसे लेकर पूजा कमेटी और स्थानीय युवकों के बीच मारपीट हो गयी. इस दौरान पथराव भी हुआ. इसमें एक स्त्री समेत तीन लोग घायल हो गए. पुलिस ने मामले को कराया शांत साकची पुलिस की टीम मूर्ति विसर्जन जुलूस के पीछे थी. इस वजह से पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और मामले को शांत कराया. इस दौरान काली मंदिर और आसपास रोड पर बिखरे पत्थर को हटाया गया. सूचना मिलते ही साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा मौके पर पहुंचे, फिर पुलिस फोर्स के साथ विसर्जन जुलूस को लेकर मेन रोड होते हुए साकची सुवर्णरेखा नदी घाट में पैदल पहुंचकर प्रतिमा विसर्जन कराया. साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने बताया कि विसर्जन के दौरान काशीडीह में दो पक्षों में युवकों के विवाद के कारण झगड़ा हुआ, लेकिन लिखित शिकायत नहीं की गयी है. जमशेदपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान लगी आग जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट मैदान के पास राधा कृष्णा ब्वॉयज क्लब की ओर से आयोजित सरस्वती पूजा आयोजित की गयी. 31 फीट की मां की प्रतिमा में शुक्रवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान आग लग गयी. आग लगते ही अफरा-तफरी मच गयी. विसर्जन जुलूस में शामिल युवक इधर-उधर भागने लगे. लोगों ने पानी और बालू डालकर आग बुझाने का प्रयास किया. सूचना मिलने पर झारखंड अग्निशमन की एक दमकल गाड़ी पहुंची. दमकलकर्मियों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया. ये भी पढ़ें: जमशेदपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान मां सरस्वती की 31 फीट ऊंची प्रतिमा में लगी आग, मची अफरा-तफरी The post जमशेदपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव, स्त्री समेत तीन लोग घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बैंक यूनियनों का 24 मार्च से दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान, जानें कारण और मांगें

Bank Strike: बैंकों से कामकाज करने वालों के लिए आवश्यक सूचना है. वह यह है कि देश में बैंकों में हड़ताल होने वाली है. यह हड़ताल फिलहाल फरवरी में नहीं है, बल्कि मार्च में होगी. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 24 और 25 मार्च 2025 को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल की घोषणा की है. यह हड़ताल मुख्य रूप से पांच दिवसीय कार्य सप्ताह, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB) में रिक्त पदों की भर्ती और बोर्ड में कर्मचारी/अधिकारी निदेशकों की नियुक्ति की मांग को लेकर की जा रही है. हड़ताल की प्रमुख मांगें पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करना सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कर्मचारियों की भर्ती सभी संवर्गों में पदोन्नति और उचित वेतन संशोधन बैंक बोर्ड में कर्मचारी और अधिकारी निदेशकों की नियुक्ति ग्रैच्युटी की सीमा को 25 लाख रुपये तक बढ़ाना परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) के फैसले को वापस लेना इसे भी पढ़ें: अगले हफ्ते रॉकेट बनेगा अदाणी पावर का शेयर! क्रिसिल ने दी दमदार रेटिंग हड़ताल से बैंकिंग सेवाओं पर असर अगर प्रशासन और बैंक प्रबंधन के साथ वार्ता विफल रहती है, तो इस हड़ताल के कारण लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. इसमें चेक क्लियरेंस, नकद निकासी, डिपॉजिट, लोन अप्रूवल और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन जैसी सेवाओं पर प्रभाव पड़ सकता है. इसे भी पढ़ें: वैलेंटाइन वीक में सोना खरीदने का मौका! जानिए लेटेस्ट गोल्ड और सिल्वर प्राइस अपडेट बैंक यूनियनों का रुख UFBU ने कहा कि प्रशासन द्वारा बैंकों के नीतिगत मामलों में अत्यधिक हस्तक्षेप से बैंकों की स्वायत्तता प्रभावित हो रही है और कर्मचारियों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है. इसी के विरोध में हड़ताल बुलाई गई है. यूनियनों का कहना है कि अगर उनकी मांगों पर उचित विचार नहीं किया गया तो आगे भी बड़े स्तर पर आंदोलन किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें: इन्फोसिस ने 300 से अधिक फ्रेशर्स को नौकरी से निकाला, इसमें कहीं आपका लाडला तो नहीं? The post बैंक यूनियनों का 24 मार्च से दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान, जानें कारण और मांगें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजस्व विभाग सुधारेगा 1972 में हुई गलती, खाता अनलॉक कर रजिस्टर-2 में दर्ज होगी जमाबंदी

Bihar Land Survey: पटना. भूमि जमाबंदी को ऑनलाइन करते समय बड़ा स्पोर्ट्स किया जा रहा है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग खुद स्वीकार कर रहा कि डिजिटाइजेशन में कई तरह की त्रुटि सामने आ रही हैं. 1972 में हुए सर्वे के बाद कुछ जमाबंदियों में रैयतों के नाम, खाता, खेसरा, रकवा एवं लगान से संबंधित विवरणों में गलती रह गई थी. लिहाजा अब जब रैयतों की जमाबंदी ऑनलाइन हो रही है तो खाता लॉक बता रहा है. इसके बाद शिकायत मिली कि अंचलों में ऐसी छूटी हुई जमाबंदियों को गलत तरीके से पंजी-2 में जमाबंदी कायम कर दिया गया है. विभाग ने जानकारी दी है कि इस प्रकार की 9.65 हजार जमाबंदियों को छूटा हुआ बताकर ऑनलाइन खाता खोला गया है. अब ऐसे सभी खातों की जांच होगी. अनलॉक होगा खाता, रैयतों से लिया जायेगा दस्तावेज राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने डिजिटाइजेशन के दौरान हुई कई तरह की त्रुटियों के कारण लॉक की गई जमाबंदी को अनलॉक करने का निर्णय लिया है. इस संबंध में विभाग ने नया दिशा निदेश जारी किया है. जमाबंदी की वैधता की जांच और उसे लॉक/अनलॉक करने की शक्ति अब अंचल अधिकारियों को दे दिया गया है. पहले यह अधिकार भूमि सुधार उप समाहर्ताओं को दिया गया था, लेकिन काम में आशा के अनुरूप प्रगति नहीं होने के कारण विभाग ने यह निर्णय लिया है. इस संबंध में निदेशक, चकबंदी ने सभी समाहर्ताओं को पत्र लिखा है. अंचल अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से बताया गया है कि लॉक जमाबंदी में प्रशासनी भूमि शामिल होने पर अंचल अधिकारी द्वारा अभिलेख खोलकर उसकी जांच की जाएगी. प्रशासनी भूमि पाए जाने की स्थिति में संबंधित पक्ष को नोटिस निर्गत किया जायेगा. उसे उचित अवसर प्रदान करते हुए उसे रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी. जांच के क्रम में प्रशासनी भूमि से अलग अर्थात रैयती स्वरूप की भूमि पाए जाने पर उसे अनलॉक करने की कार्रवाई की जाएगी. विभागीय समीक्षा में यह पाया गया कि लंबे समय से यह प्रक्रिया जारी रहने के बावजूद डिजिटाइजेशन के दौरान छूटी हुई जमाबंदी की वैधता की जांच एवं उसे लॉक/अनलॉक करने की कार्रवाई नहीं की जा रही है. छूटी हुई जमाबंदियों को गलत तरीके से भरा गया विभागीय बैठकों में भूमि सुधार उप समाहर्ताओं द्वारा बताया गया कि रैयती भूमि के जमाबंदी सृजन का साक्ष्य अंचलों द्वारा उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण उन्हें निर्णय लेने में परेशानी हो रही है. पूर्व में भी इस संबंध में एक पत्र चकबंदी निदेशक द्वारा सभी जिला पदाधिकारियों को लिखा गया था. पत्र में कहा गया था कि लॉक जमाबंदी की जांच के क्रम में रैयती भूमि का मामला पाया जाता है, तो उसे अनलॉक करने की कार्रवाई करके उसकी सूची मौजावार पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाए. डिजिटाइजेशन के क्रम में कुछ जमाबंदियों रैयतों के नाम, खाता, खेसरा, रकवा एवं लगान से संबंधित विवरणों में अशुद्धियां रह गई थीं. 10 लाख जमाबंदी संदेहास्पद राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि करीब 10 लाख जमाबंदियों को संदेहास्पद पाया गया था. जांच में तेजी लाने के लिए इस काम को भूमि सुधार उप समाहर्ताओं से लेकर अंचल अधिकारियों को दिया गया है. साथ ही उन्हें रैयती भूमि की जांच कर उन जमाबंदियों को शीघ्र अनलॉक करने का निदेश दिया गया है ताकि आमलोगों को दाखिल-खारिज के काम में कोई असुविधा नहीं हो. Also Read: बिहार प्रशासन को सर्वे में मिली 17.86 लाख एकड़ बेलगानी जमीन, अधिकतर पर है लोगों का कब्जा The post राजस्व विभाग सुधारेगा 1972 में हुई गलती, खाता अनलॉक कर रजिस्टर-2 में दर्ज होगी जमाबंदी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Watch Video: केविन पीटरसन के साथ मैदान पर मस्ती करते दिखे कोहली, इस बात पर लगे ठहाके

IND vs ENG: नागपुर में पहले वनडे में इंग्लैंड पर हिंदुस्तान की शानदार जीत के बाद स्टार हिंदुस्तानीय बल्लेबाज विराट कोहली को इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन के साथ कुछ मस्ती करते देखा गया. कोहली घुटने की चोट के कारण सीरीज के पहले मैच में नहीं स्पोर्ट्स पाए. हालांकि वह डग आउट में मौजूद रहकर अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे थे. हिंदुस्तान ने यह मुकाबला 4 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली. आरसीबी में साथ रहे हैं कोहली और पीटरसन हिंदुस्तान की जीत के बाद कोहली को बाउंड्री के पास पीटरसन के साथ मजेदार बातचीत करते हुए देखा गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कोहली को पीटरसन को अपना घुटना दिखाते हुए देखा जा सकता है. बाद में कोहली ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर पीटरसन जोर से हंस पड़े. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. कोहली और पीटरसन एक साथ आरसीबी के लिए आईपीएल स्पोर्ट्स चुके हैं. What are they even talking about? pic.twitter.com/rIOayvKE8X — Gaurav (@Melbourne__82) February 7, 2025 BCCI ने T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली रोहित शर्मा की टीम को गिफ्ट की हीरे की ‘चैंपियंस रिंग’ Viral Video: इंग्लैंड के युवा स्टार्स ने रोहित के सम्मान में उतार दी टोपी, देखें… फैंस को विराट कोहली का इंतजार पहले वनडे में कोहली की गैरमौजूदगी ने कई प्रशंसकों को निराश किया. फैंस छह महीने से अधिक समय बाद कोहली को वनडे में स्पोर्ट्सते हुए देखना चाहते थे. कोहली के करियर में यह एक दुर्लभ अवसर था जब वह चोट के कारण मैच से चूक गए, ऐसा आखिरी बार जुलाई 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान हुआ था. कोहली लगातार 1130 दिनों बाद चोट के कारण मैच से दूर रहे हैं. कोहली की जगह बल्लेबाजी करने उतरे गिल मैच में कोहली की गैरमौजूदगी से हिंदुस्तान को कोई खास फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने चार विकेट से आसान जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. पहले बल्लेबाजी करने के बाद, इंग्लैंड की टीम 47.4 ओवर में 248 रन पर ढेर हो गई. हिंदुस्तान के लिए डेब्यू करने वाले हर्षित राणा (3/53, 7 ओवर) और रवींद्र जडेजा (3/26, 9 ओवर) ने तीन-तीन विकेट चटकाकर अंग्रजों को परेशान किया. हिंदुस्तान ने 38.4 ओवर में यह मुकाबला जीत लिया. The post Watch Video: केविन पीटरसन के साथ मैदान पर मस्ती करते दिखे कोहली, इस बात पर लगे ठहाके appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हरिनाम संकीर्तन से बना भक्ति का वातावरण

चकाई. प्रखंड क्षेत्र के खास चकाई शुक्ला टोला स्थित हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की चौथी वर्षगांठ पर शुक्रवार को रामायण पाठ, हरि नाम संकीर्तन किया गया.आयोजक रंजीत शुक्ला ने बताया कि संकीर्तन का समापन पर शनिवार शाम हवन-पूजन किया जायेगा. शुक्ला अखाड़ा के सदस्य नवीन शुक्ला, ललन शुक्ला, सुधीर शुक्ला, संजय शुक्ला, उत्तम पांडेय, अरविंद तिवारी, नंदलाल दुबे, गेंदा दुबे, राजबिहारी शुक्ला, पिंटू शुक्ला, दिलीप पांडेय, राधा रमन शुक्ला, कुंदन शुक्ला, राजकिशोर शुक्ला, मंटू शुक्ला, डब्लू दुबे, राजीव दुबे, शुभम शुक्ला, विवेक शुक्ला, अनुराग शुक्ला, राजा शुक्ला, गोलू शुक्ला, भज्जी शुक्ला, प्रिंस कुमार के साथ सभी लोग तत्परता से लगे थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हरिनाम संकीर्तन से बना भक्ति का वातावरण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सेंट्रल स्कूल में दसवीं के छात्राओं को दी गयी विदाई

गिद्धौर. गिद्धौर सेंट्रल स्कूल में समारोह आयोजित कर दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं काे विदाई दी गयी. इस दौरान जूनियर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. समारोह में छात्र छात्राओं ने अपने सुखद अनुभवों व विचारों को व्यक्त किया. मौके पर दसवीं कक्षा की छात्रा अंजली प्रिया, खुशबू कुमारी, दिव्या कुमारी, सखी कुमारी, मधु कुमारी, प्रिया कुमारी, सत्यम कुमार आदि को विद्यालय प्रबंधन की ओर से मोमेंटो देकर प्रेरित किया गया. कार्यक्रम का विधिवत संचालन विद्यालय शिक्षक संदीप राउत एवं सहयोगी अभिषेक कुमार झा के द्वारा किया गया. इस मौके पर शिक्षक राकेश कुमार सुजीत, रंजीत कुमार, शिक्षिका बबीता झा, अर्चना मिश्र, आरती कुमारी, कोमल कुमारी, आकांक्षा कुमारी आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सेंट्रल स्कूल में दसवीं के छात्राओं को दी गयी विदाई appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top