Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Weather Updates: फरवरी में मई-जून जैसी गर्मी! बारिश में भी आएगी कमी, मौसम ऐसे लेगी करवट

Weather Updates: जनवरी महीने में कड़ाके की सर्दी के बदले देश के कई हिस्सों में गर्मी पड़ने लगी. न्यूनतम तापमान कई हिस्सों में सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है. जनवरी महीने में बारिश में भी कमी आई है. 15 जनवरी के बाद से उत्तर हिंदुस्तान के कई राज्यों में तापमान में लगातार इजाफा होता गया. देश की राजधानी दिल्ली में भी दिन में तापमान में काफी इजाफा हो गया है. राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है. मौसम विभाग का अनुमान है कि फरवरी में भी बारिश औसत से काफी कम होगी. सामान्य से कम होगी बारिश- मौसम विभाग आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि पश्चिम-मध्य, प्रायद्वीपीय और उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम और प्रायद्वीपीय हिंदुस्तान के कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में फरवरी में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का पूर्वानुमान जाहिर किया है. महापात्रा ने यह भी कहा कि इसी तरह पश्चिम-मध्य और प्रायद्वीपीय हिंदुस्तान के कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. 2001 के बाद तीसरी बार दर्ज की गई सबसे कम बारिश पीटीआई के मुताबिक, मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि हिंदुस्तान में जनवरी में औसतन 4.5 मिलीमीटर बारिश हुई. यह 1901 के बाद से चौथी बार और 2001 के बाद तीसरी बार सबसे कम बारिश दर्ज की गयी. जनवरी में देश का औसत तापमान 18.98 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 1901 के बाद से इस महीने का तीसरा सबसे अधिक तापमान था. इससे पहले आईएमडी ने पूर्वानुमान जाहिर किया था कि जनवरी से मार्च के बीच उत्तर हिंदुस्तान में सामान्य वर्षा से कम होगी. फसलों के लिए अहम होती है सर्दी की बारिश सर्दी की बारिश कई फसलों के लिए काफी अहम होती है. पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, यूपी जैसे राज्यों में सर्दियों में गेहूं, मटर, चना समेत कई और फसलों की खेती होती है. गर्मी के महीनों में इन सब फसलों की कटाई होती है. ऐसे में सर्दी की बारिश इन फसलों के लिए काफी अहम मानी जाती है. बारिश कम होने से इन फसलों पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है. Also Read: Delhi Rain Alert: दिल्ली में शुरू हो सकता है बारिश का दौर हो जाइए तैयार, फिर बढ़ेगी सर्दी The post Weather Updates: फरवरी में मई-जून जैसी गर्मी! बारिश में भी आएगी कमी, मौसम ऐसे लेगी करवट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्लेइंग XI में शामिल हुए बिना हर्षित राणा को मिला विकेट, इस नियम के तहत बीच मैच बदल गई टीम

IND vs ENG: हिंदुस्तान और इंग्लैंड के बीच चल रहे चौथे टी20 मुकाबले में एक बड़ा चौंकाने वाला वाकया देखने को मिला. बीच मैच में ही टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन बदल गई. हर्षित राणा टीम के प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी की और एक विकेट भी चटकाया. पहले बल्लेबाजी करते हुए हिंदुस्तान ने इंग्लैंड के सामने 182 रनों का लक्ष्य रखा. शिवम दुबे ने शानदार अर्धशतक जड़ा और पारी की आखिरी गेंद पर रनआउट हो गए. बल्लेबाजी के दौरान उनके सिर पर एक गेंद लगी थी. इस वजह से कनकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में राणा को फील्डिंग के समय मैदान पर उतारा गया. हर्षित ने किया टी20 डेब्यू यह हर्षित राणा टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू भी है. उन्होंने अपने पहले ही ओवर में इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन को आउट कर दिया. दर्शक भी हैरान थे कि यह गेंदबाज कहां से आ गया. बाद में स्पष्ट किया गया कि राणा को शिवम दुबे के कनकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में टीम में शामिल किया गया है. दुबे एक ऑलराउंडर हैं और इसलिए राणा को भी गेंदबाजी करने का मौका मिला. हिंदुस्तान के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने स्पोर्ट्सी अपनी आखिरी पारी, रणजी मैच में मिला गार्ड ऑफ ऑनर क्या है कनकशन का नियम क्रिकेट में कन्कशन सब्स्टीट्यूट का नियम एक अगस्त 2019 से लागू हुआ था. मैच के दौरान अगर किसी खिलाड़ी को चोट लगती है और स्पोर्ट्सने में असमर्थ होता है कि कोई दूसरा खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में आ सकता है, लेकिन वह केवल फील्डिंग करेगा. हालांकि अगर खिलाड़ी के सिर पर चोट लगे तो उसके बदले कनकशन सब्स्टीट्यूट को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है. वैसे सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी वह सब कर सकता है, जिसके बदले वह टीम में शामिल किया गया है. कनकशन सब्स्टीट्यूट के लिए मैच रेफरी की अनुमति जरूरी है. The post प्लेइंग XI में शामिल हुए बिना हर्षित राणा को मिला विकेट, इस नियम के तहत बीच मैच बदल गई टीम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dating Tips: पहली बार कर रहे हैं डेट तो गुलाब का फूल देने से बचें, जानें क्यों?

Dating Tips:  अगर आप पहली बार डेट पर जा रहे हैं और अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए गुलाब का फूल देने की सोच रहे हैं, तो जरा रुकें! यह भले ही रोमांटिक लगे, लेकिन हो सकता है कि यह आपके लिए गलत साबित हो. पहली डेट (Dating Tips for first Date) पर फूल देने का सही तरीका जानना जरूरी है, ताकि सामने वाला असहज महसूस न करे. आइए जानते हैं कि पहली डेट पर गुलाब का फूल (Rose Flower) देना क्यों सही नहीं है और इसकी जगह क्या कर सकते हैं. Dating tips 1. ज्यादा इमोशनल कनेक्शन दिखा सकता है गुलाब का फूल खासकर लाल गुलाब प्यार और गहरे इमोशन्स का प्रतीक माना जाता है. पहली डेट पर यह देना सामने वाले को असहज कर सकता है क्योंकि वह अभी आपको अच्छे से जानता भी नहीं है. यह जल्दीबाजी का संकेत दे सकता है. 2. पहली मुलाकात में हल्का-फुल्का माहौल बेहतर डेटिंग एक्सपर्ट्स मानते हैं कि पहली मुलाकात में ज्यादा औपचारिकता या इमोशनल गिफ्ट देने से बचना चाहिए. इससे माहौल बोझिल हो सकता है और बातों की सहजता कम हो सकती है. बेहतर होगा कि आप हल्की-फुल्की बातें करें और एक-दूसरे को जानने पर ध्यान दें. 3. फूल नहीं, ये हो सकते हैं बेहतर ऑप्शन गुलाब की बजाय आप पहली डेट (First Date) पर कुछ हल्का और फ्रेंडली गिफ्ट दे सकते हैं, जैसे – चॉकलेट, किताब, छोटा सा प्लांट या एक प्यारा सा हैंडमेड नोट. यह ज्यादा प्रभावी और कैजुअल लगेगा. 4. अलग होती है हर किसी की पसंद हर व्यक्ति की पसंद अलग होती है. हो सकता है कि आपका पार्टनर गुलाब को पसंद ही न करता हो या उसे फूलों से एलर्जी हो. ऐसे में बिना जाने-समझे फूल देना गलतफहमी पैदा कर सकता है. पहली डेट पर गुलाब का फूल देने से बचें, बल्कि उस पर ज्यादा ध्यान दें कि सामने वाला कैसा महसूस कर रहा है. हल्की बातचीत और एक-दूसरे को समझना ज्यादा जरूरी होता है. Also Read: Tips For Gifting Flowers to Girlfriend:  गर्लफ्रेंड के लिए ले जा रहे हैं फूल? जान लें ये जरूरी बातें Also Read: Plants animals don’t eat: इन फूलों और पौधों को जानवर भी नहीं खाते: जानें इनके फायदे और उपयोग The post Dating Tips: पहली बार कर रहे हैं डेट तो गुलाब का फूल देने से बचें, जानें क्यों? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नाबालिग से रेप के आरोपित को 20 साल की सजा

बिहारशरीफ. नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने एक आरोपित को दोषी पाते हुए 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही 20 हजार रुपए का जुर्माना भी किया. जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर दो साल अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा. शुक्रवार को स्थानीय व्यवहार न्यायालय के एडीजे सात सह विशेष पॉस्को जज धीरेंद्र कुमार ने राजगीर थाना क्षेत्र निवासी आरोपित जयराम राजवंशी को रेप के अलावा धमकाने के आरोप में भी दोषी पाते हुए दो साल कठोर कारावास व पांच हजार रुपए का जुर्माना किया गया है. जुर्माने की संपूर्ण राशि पीड़िता को दिलाने का आदेश दिया है. अभियोजन की ओर से पॉस्को के स्पेशल पीपी सुशील कुमार ने सभी नौ लोगों की गवाही कराई थी. उन्होंने बताया कि आरोपित जयराम राजवंशी पीड़िता की सहेली के पिता थे. 26 मई 2021 को 10 बजे दिन में पीड़िता अपनी सहेली को बुलाने उसके घर गई. पूछने पर उसके पिता ने बताया कि वह बकरी चराने बाहर गई हुई है. पीड़िता जब वापस लौटने लगी, तो आरोपित उसे पकड़कर घर के कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता द्वारा घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिए जाने की बात कहने पर आरोपित ने उसे परिवार समेत जान मारने की धमकी दी. घटना के कुछ दिनों तक वह चुप रही. इसके बाद पेट में दर्द हुआ. तब उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नाबालिग से रेप के आरोपित को 20 साल की सजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संदिग्ध हालत में गर्भवती महिला की मौत, हत्या का आरोप

पति, सास ,ससुर समेत पांच पर नामजद पर प्राथमिकी हिलसा थाना क्षेत्र के मई गांव में हुई घटना पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी थाना पुलिस फोटो : शादी का फोटो व साथ में परिवार व अन्य. फोटो : अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में मौजूद मृतका के गमगीन परिजन हिलसा. हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत मई गांव में संदिग्ध हालत में एक स्त्री की मौत गुरुवार हो गई. मृतका की पहचान मई गांव निवासी प्रेम रंजन पासवान के 22 वर्षीया पत्नी चमेली देवी के रूप में की गयी है. घटना के बाद मायके वाले ने दहेज के खातिर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हिलसा थाना में ससुराल बालो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है. घटना के संबंध में हिलसा थाना क्षेत्र के नवगढ़ निवासी मृतका के पिता चंदेश्वर पासवान ने बताया कि 8 महीना पूर्व उनकी बेटी चमेली की शादी हिलसा थाना क्षेत्र के मई गांव निवासी उमेश पासवान के पुत्र प्रेमरंजन पासवान के साथ हुआ था. शादी के वक्त अपनी क्षमता के अनुसार लड़के बालो को नगद राशि सहित उपहार स्वरूप लाखों का समान दिया गया था. बाबजूद ससुरालवाले का लोभ कम नहीं हुआ. वह 2 महीने की गर्भवती थी. ससुरालवाले ने अक्सर मोटरसाइकिल की डिमांड को लेकर पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था. घटना के बाद ससुरालवाले हुए फरार गुरुवार की देर शाम पड़ोस से घटना की जानकारी मिली. इसके बाद हमलोग बेटी के ससुराल पहुंचे जहां देखा कि ससुराल का परिवार घर छोड़ फरार है. तब पता चल की इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया है. अस्पताल पहुंचा तो देखा मेरी पुत्री का शव स्ट्रेचर पर पड़ा हुआ है. डॉक्टर ने बताया कि शव को रखकर ससुराल वाले फरार हो गए हैं.इसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. वहीं मौत की समाचार जैसे ही परिजनों को मिली परिवार वालों में कोहराम मच गया. पति, सास, ससुर समेत पांच नामजद : परिजनों की चीख पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया. थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं. फिलहाल ससुराल का परिवार घर छोड़ फरार है. शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौप दिया गया है .पति, सास ,ससुर समेत पांच लोग के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. गुरुवार को पति-पत्नी के बीच हुई थी बातचीत वहीं मृतिका के भैंसुर जितेंद्र कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच फोन पर गुरुवार की शाम बातचीत हुई थी. इसके बाद चमेली देवी अपने कमरे में चली गई. वह अपने बच्चों के साथ घर में बैठकर मोबाइल देख रहे थे. तभी मां पड़ोसी के यहां से शादी की गीत गाकर घर लौटी और भाई की पत्नी के कमरे का दरवाजा खुलवाने लगी. इसके बाद अंदर से किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. जब जबरन गेट को तोड़ा गया तो अंदर चमेली देवी फंदे से लटक हुई थी. भाई पटना में रहकर मजदूरी करने का काम करता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post संदिग्ध हालत में गर्भवती स्त्री की मौत, हत्या का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

परीक्षा से पूर्व डीइओ ने केंद्र का लिया जायजा

संवाददाता, पटना इंटर परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने पटना के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने उच्च माध्यमिक स्कूल, बांकीपुर, मिलर हाइस्कूल और संपतचक प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में जाकर परीक्षा के दौरान होने वाली समस्याओं को दूर किया. उन्होंने बताया कि इन स्कूलों में कुछ समस्याएं थीं, जिन्हें दूर कर लिया गया है. इन सभी स्कूलों में इंटरमीडिएट परीक्षा का केंद्र बनाया गया है. उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को प्रथम पाली में सुबह नौ बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर डेढ़ बजे तक केंद्र में प्रवेश कर जाना है. उन्होंने सभी केंद्राधीक्षक को निर्देश दिया है. निर्धारित समय पर शिशु केंद्र के अंदर प्रवेश करें, इसके लिए प्रत्येक पांच मिनट पर एनाउंस किया जायेगा, ताकि शिशु समय केंद्र में प्रवेश कर सकें. उन्होंने केंद्राधीक्षक को वीक्षक कार्य में लगे शिक्षकों व कर्मियों से तालमेल बैठाकर काम करने का निर्देश दिया है. केंद्र के अंदर प्रवेश करने के दौरान गेट पर अफरा-तफरी का माहौल न बने यह केंद्राधीक्षक सुनिश्चित करेंगे. मुख्य गेट पर अभिभावक खड़ा नहीं रहेंगे और 200 मीटर तक भीड़ नहीं लगायेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post परीक्षा से पूर्व डीइओ ने केंद्र का लिया जायजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रेम प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

आरा. कोईलवर निवासी युवक रोहित कुमार की हत्या प्रेम प्रसंग में की गयी थी. इस मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. उनकी गिरफ्तारी कोईलवर थाना क्षेत्र से गुरुवार की शाम की. पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा कर लिया. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी गयी. गिरफ्तार अपराधियों में कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर वार्ड नंबर-चार निवासी कमलेश यादव का पुत्र अविनाश कुमार, नागेंद्र यादव एवं उसका पुत्र विशाल कुमार शामिल हैं. एसपी ने बताया कि गुरुवार को कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोईलवर गांव वार्ड नंबर-चार निवासी देव कुमार राय उर्फ डमडम राय का 21 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. वह इंटर का छात्र था. घटना के उपरांत महज तीन घंटे के अंदर ही पुलिस ने कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर वार्ड नंबर चार निवासी मुख्य अभियुक्त, उसका चचेरा भाई विशाल कुमार, पिता नागेंद्र यादव एवं चाचा अविनाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि प्रेम-प्रसंग के मामले को लेकर रोहित कुमार की हत्या की गयी है. मृतक रोहित कुमार का आरोपित विशाल कुमार की शादीशुदा बहन से प्रेम-प्रसंग था. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों का अपराधी की इतिहास भी है और इसकी जांच की जा रही है. बता दें कि गुरुवार की दोपहर कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर गांव स्थित कन्या मध्य विद्यालय के समीप अपराधियों द्वारा उसे सिर में गोली मार दी गयी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था.इसके बाद कोईलवर थाना गश्ती पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था. इसके बाद मृतक के परिजन द्वारा सदर अस्पताल से लेकर गांव तक जमकर हंगामा किया गया था. वहीं, दूसरी तरफ हत्या के बाद मृतक रोहित कुमार के पिता देव कुमार राय उर्फ डमडम राय के बयान पर गांव के ही नागेंद्र राय, पिंटू राय, विकाश कुमार, विशाल कुमार, अविनाश कुमार, विष्णु कुमार एवं सुजीत कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दर्ज प्राथमिकी में मृतक के पिता देव कुमार राय उर्फ डमडम राय द्वारा बताया गया है कि नागेंद्र राय की बेटी से उनके बेटे रोहित कुमार का करीब तीन वर्ष से प्रेम-प्रसंग था. दो वर्ष पूर्व उसकी शादी हो गयी थी, लेकिन उसके बाद भी वह उनके बेटे से लूक-छिपकर मिलती थी. जिसकी जानकारी उसके परिवारवाले को लग गयी. इसके बाद नागेंद्र राय और पिंटू राय द्वारा उनके घर पर जाकर उनके सामने उनके बेटे को रास्ते से हटाने के धमकी दी गयी थी. इसी बीच गुरुवार की दोपहर विशाल कुमार एवं विकास कुमार बाइक लेकर रोहित कुमार के घर गये और उससे कहा कि तुम्हें कन्या मध्य विद्यालय के पीछे बनपर टोली बगीचा में अविनाश कुमार और विष्णु कुमार ने बुलाया है. यह कहकर वह दोनों उसे वहां ले गये. ले जाने के कुछ ही देर बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रेम प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मंत्री ने दिल्ली में कांग्रेस महासचिव से की मुलाकात

जामताड़ा. मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के महासचिव केसी. वेणुगोपाल से मुलाकात की. स्वास्थ्य, खाद्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी. इस दौरान मंत्री ने विभागीय चुनौतियों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि ये विभाग काफी बड़े हैं, लेकिन जनता को अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए वे पूरी निष्ठा और परिश्रम से कार्य कर रहे हैं. कहा कि स्वास्थ्य विभाग को अत्याधुनिक, सुचारु और प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. राज्य के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इसके लिए वे दिन-रात कार्य कर रहे हैं. बताया कि कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि उन्हें पार्टी की ओर से एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, जिसे बेहतरीन प्रदर्शन के साथ निभाना होगा. मौके पर बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला भी थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मंत्री ने दिल्ली में कांग्रेस महासचिव से की मुलाकात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कस्तूरबा में कक्षा छह में 75 सीटों में होगा नामांकन : वार्डन

जामताड़ा. कस्तूरबा गांधी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, दुलाडीह में शुक्रवार को सत्र 2025-26 कक्षा छह में नामांकन को लेकर एक बैठक हुई. अध्यक्षता विद्यालय की वार्डन निधि स्वरूप ने की. इस अवसर पर विद्यालय में कक्षा छह में नामांकन की प्रक्रिया पर चर्चा की गयी. वार्डन निधि स्वरूप ने कहा कि इस वर्ष कुल 75 सीटों पर नामांकन लिया जायेगा. इनमें से 25 बालिकाओं का नामांकन सीबीएसइ के आधार पर लिया जायेगा, जबकि शेष 50 बालिकाओं का नामांकन विभिन्न पंचायतों से लिया जायेगा. सीबीएसइ के आधार पर नामांकन लेने के लिए 25 छात्राओं का प्रवेश परीक्षा 1 मार्च 2025 को आयोजित होगी. वहीं 50 छात्राओं के नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया एक फरवरी 2025 से 10 फरवरी 2025 तक चलेगी. यह तिथि शिक्षा विभाग के आदेश पर निर्धारित की गयी है. बैठक में विशेष रूप से इस बार के नामांकन में कुछ नये नियम लागू किये गये हैं, जिनमें विशेष दूरी, अनाथ, एकल अभिभावक, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की छात्राओं तथा पहाड़िया समुदाय की छात्राओं को प्राथमिकता दी जायेगी. इस नये नियम से उन छात्राओं को लाभ मिलेगा, जिन्हें शिक्षा में मदद की आवश्यकता है और जो विभिन्न सामाजिक चुनौतियों का सामना कर रही हैं. नामांकन की प्रक्रिया को लेकर विद्यालय की वार्डन निधि स्वरूप ने सभी संबंधित अधिकारियों और अभिभावकों को उचित दिशा-निर्देश दिये. छात्राओं को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर विद्यालय प्रशासन प्रतिबद्ध है. मौके पर रंजीत सिंह, अध्यापिका कविता कुमारी, हिना, काजल, दीपा, प्रीति, दीपाली, मंजुला, प्रियंका, सत्यभामा आदि मौजूद थीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कस्तूरबा में कक्षा छह में 75 सीटों में होगा नामांकन : वार्डन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

2 फरवरी को बांका जाएंगे सीएम नीतीश कुमार, जिले को देंगे मेडिकल कॉलेज की सौगात 

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति यात्रा के तहत विकास योजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं. यात्रा के चौथे चरण के तहत मुख्यमंत्री दो फरवरी को बांका जिले का दौरा करेंगे. इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बांका जिले के रजौन प्रखंड के उन्नति ग्राम (स्मार्ट गांव) बाबरचक और ओढ़नी डेम में निर्मित नवनिर्मित पर्यटन रिसॉर्ट का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा वे इन स्थानों पर बनाए गए थीम पार्क और कैफेटेरिया का भी निरीक्षण करेंगे, जो पर्यटन क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देंगे.  जिले को देंगे मेडिकल कॉलेज की सौगात  मुख्यमंत्री की इस यात्रा के दौरान एक और महत्वपूर्ण आयोजन होगा, जिसमें वे अमरपुर प्रखंड के राजपुर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर भवन निर्माण मंत्री जयंत राज कुशवाहा ने सभा स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने स्थल पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बांका एनडीए का गढ़: मंत्री जयंत राज इस दौरान मंत्री जयंत राज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बांका दौरे के दौरान कई बड़ी सौगात देने वाले हैं. वो कई सारी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. बांका हमेशा से एनडीए का गढ़ रहा है. ऐसे में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में हम बड़ी जीत दर्ज करेंगे. हमें अपने कामों पर विश्वास है कि जनता हमें सेवा का एक बार और मौका देगी. मेडिकल कॉलेज बनने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में सुधार होगा और स्थानीय छात्रों को चिकित्सा क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिलेगा.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें सभी तैयारियां समय पर पूरी हो जाएंगी मंत्री जयंत राज कुशवाहा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर सभी तैयारियां समय पर पूरी हो जाएंगी. सभा स्थल की साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह दौरा बांका जिले के विकास कार्यों के मद्देनजर महत्वपूर्ण रहने वाली है. हम इसके सफल आयोजन के लिए लगे हुए हैं.  इसे भी पढ़ें: बिहार को स्पेशल स्टेटस नहीं, स्पेशल पैकेज की जरूरत, बजट से पहले संजय झा ने क्यों कही ये बात?  The post 2 फरवरी को बांका जाएंगे सीएम नीतीश कुमार, जिले को देंगे मेडिकल कॉलेज की सौगात  appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top