Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dating Tips: पहली बार कर रहे हैं डेट तो गुलाब का फूल देने से बचें, जानें क्यों?

Dating Tips:  अगर आप पहली बार डेट पर जा रहे हैं और अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए गुलाब का फूल देने की सोच रहे हैं, तो जरा रुकें! यह भले ही रोमांटिक लगे, लेकिन हो सकता है कि यह आपके लिए गलत साबित हो. पहली डेट (Dating Tips for first Date) पर फूल देने का सही तरीका जानना जरूरी है, ताकि सामने वाला असहज महसूस न करे. आइए जानते हैं कि पहली डेट पर गुलाब का फूल (Rose Flower) देना क्यों सही नहीं है और इसकी जगह क्या कर सकते हैं. Dating tips 1. ज्यादा इमोशनल कनेक्शन दिखा सकता है गुलाब का फूल खासकर लाल गुलाब प्यार और गहरे इमोशन्स का प्रतीक माना जाता है. पहली डेट पर यह देना सामने वाले को असहज कर सकता है क्योंकि वह अभी आपको अच्छे से जानता भी नहीं है. यह जल्दीबाजी का संकेत दे सकता है. 2. पहली मुलाकात में हल्का-फुल्का माहौल बेहतर डेटिंग एक्सपर्ट्स मानते हैं कि पहली मुलाकात में ज्यादा औपचारिकता या इमोशनल गिफ्ट देने से बचना चाहिए. इससे माहौल बोझिल हो सकता है और बातों की सहजता कम हो सकती है. बेहतर होगा कि आप हल्की-फुल्की बातें करें और एक-दूसरे को जानने पर ध्यान दें. 3. फूल नहीं, ये हो सकते हैं बेहतर ऑप्शन गुलाब की बजाय आप पहली डेट (First Date) पर कुछ हल्का और फ्रेंडली गिफ्ट दे सकते हैं, जैसे – चॉकलेट, किताब, छोटा सा प्लांट या एक प्यारा सा हैंडमेड नोट. यह ज्यादा प्रभावी और कैजुअल लगेगा. 4. अलग होती है हर किसी की पसंद हर व्यक्ति की पसंद अलग होती है. हो सकता है कि आपका पार्टनर गुलाब को पसंद ही न करता हो या उसे फूलों से एलर्जी हो. ऐसे में बिना जाने-समझे फूल देना गलतफहमी पैदा कर सकता है. पहली डेट पर गुलाब का फूल देने से बचें, बल्कि उस पर ज्यादा ध्यान दें कि सामने वाला कैसा महसूस कर रहा है. हल्की बातचीत और एक-दूसरे को समझना ज्यादा जरूरी होता है. Also Read: Tips For Gifting Flowers to Girlfriend:  गर्लफ्रेंड के लिए ले जा रहे हैं फूल? जान लें ये जरूरी बातें Also Read: Plants animals don’t eat: इन फूलों और पौधों को जानवर भी नहीं खाते: जानें इनके फायदे और उपयोग The post Dating Tips: पहली बार कर रहे हैं डेट तो गुलाब का फूल देने से बचें, जानें क्यों? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नाबालिग से रेप के आरोपित को 20 साल की सजा

बिहारशरीफ. नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने एक आरोपित को दोषी पाते हुए 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही 20 हजार रुपए का जुर्माना भी किया. जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर दो साल अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा. शुक्रवार को स्थानीय व्यवहार न्यायालय के एडीजे सात सह विशेष पॉस्को जज धीरेंद्र कुमार ने राजगीर थाना क्षेत्र निवासी आरोपित जयराम राजवंशी को रेप के अलावा धमकाने के आरोप में भी दोषी पाते हुए दो साल कठोर कारावास व पांच हजार रुपए का जुर्माना किया गया है. जुर्माने की संपूर्ण राशि पीड़िता को दिलाने का आदेश दिया है. अभियोजन की ओर से पॉस्को के स्पेशल पीपी सुशील कुमार ने सभी नौ लोगों की गवाही कराई थी. उन्होंने बताया कि आरोपित जयराम राजवंशी पीड़िता की सहेली के पिता थे. 26 मई 2021 को 10 बजे दिन में पीड़िता अपनी सहेली को बुलाने उसके घर गई. पूछने पर उसके पिता ने बताया कि वह बकरी चराने बाहर गई हुई है. पीड़िता जब वापस लौटने लगी, तो आरोपित उसे पकड़कर घर के कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता द्वारा घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिए जाने की बात कहने पर आरोपित ने उसे परिवार समेत जान मारने की धमकी दी. घटना के कुछ दिनों तक वह चुप रही. इसके बाद पेट में दर्द हुआ. तब उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नाबालिग से रेप के आरोपित को 20 साल की सजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संदिग्ध हालत में गर्भवती महिला की मौत, हत्या का आरोप

पति, सास ,ससुर समेत पांच पर नामजद पर प्राथमिकी हिलसा थाना क्षेत्र के मई गांव में हुई घटना पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी थाना पुलिस फोटो : शादी का फोटो व साथ में परिवार व अन्य. फोटो : अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में मौजूद मृतका के गमगीन परिजन हिलसा. हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत मई गांव में संदिग्ध हालत में एक स्त्री की मौत गुरुवार हो गई. मृतका की पहचान मई गांव निवासी प्रेम रंजन पासवान के 22 वर्षीया पत्नी चमेली देवी के रूप में की गयी है. घटना के बाद मायके वाले ने दहेज के खातिर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हिलसा थाना में ससुराल बालो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है. घटना के संबंध में हिलसा थाना क्षेत्र के नवगढ़ निवासी मृतका के पिता चंदेश्वर पासवान ने बताया कि 8 महीना पूर्व उनकी बेटी चमेली की शादी हिलसा थाना क्षेत्र के मई गांव निवासी उमेश पासवान के पुत्र प्रेमरंजन पासवान के साथ हुआ था. शादी के वक्त अपनी क्षमता के अनुसार लड़के बालो को नगद राशि सहित उपहार स्वरूप लाखों का समान दिया गया था. बाबजूद ससुरालवाले का लोभ कम नहीं हुआ. वह 2 महीने की गर्भवती थी. ससुरालवाले ने अक्सर मोटरसाइकिल की डिमांड को लेकर पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था. घटना के बाद ससुरालवाले हुए फरार गुरुवार की देर शाम पड़ोस से घटना की जानकारी मिली. इसके बाद हमलोग बेटी के ससुराल पहुंचे जहां देखा कि ससुराल का परिवार घर छोड़ फरार है. तब पता चल की इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया है. अस्पताल पहुंचा तो देखा मेरी पुत्री का शव स्ट्रेचर पर पड़ा हुआ है. डॉक्टर ने बताया कि शव को रखकर ससुराल वाले फरार हो गए हैं.इसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. वहीं मौत की समाचार जैसे ही परिजनों को मिली परिवार वालों में कोहराम मच गया. पति, सास, ससुर समेत पांच नामजद : परिजनों की चीख पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया. थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं. फिलहाल ससुराल का परिवार घर छोड़ फरार है. शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौप दिया गया है .पति, सास ,ससुर समेत पांच लोग के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. गुरुवार को पति-पत्नी के बीच हुई थी बातचीत वहीं मृतिका के भैंसुर जितेंद्र कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच फोन पर गुरुवार की शाम बातचीत हुई थी. इसके बाद चमेली देवी अपने कमरे में चली गई. वह अपने बच्चों के साथ घर में बैठकर मोबाइल देख रहे थे. तभी मां पड़ोसी के यहां से शादी की गीत गाकर घर लौटी और भाई की पत्नी के कमरे का दरवाजा खुलवाने लगी. इसके बाद अंदर से किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. जब जबरन गेट को तोड़ा गया तो अंदर चमेली देवी फंदे से लटक हुई थी. भाई पटना में रहकर मजदूरी करने का काम करता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post संदिग्ध हालत में गर्भवती स्त्री की मौत, हत्या का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

परीक्षा से पूर्व डीइओ ने केंद्र का लिया जायजा

संवाददाता, पटना इंटर परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने पटना के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने उच्च माध्यमिक स्कूल, बांकीपुर, मिलर हाइस्कूल और संपतचक प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में जाकर परीक्षा के दौरान होने वाली समस्याओं को दूर किया. उन्होंने बताया कि इन स्कूलों में कुछ समस्याएं थीं, जिन्हें दूर कर लिया गया है. इन सभी स्कूलों में इंटरमीडिएट परीक्षा का केंद्र बनाया गया है. उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को प्रथम पाली में सुबह नौ बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर डेढ़ बजे तक केंद्र में प्रवेश कर जाना है. उन्होंने सभी केंद्राधीक्षक को निर्देश दिया है. निर्धारित समय पर शिशु केंद्र के अंदर प्रवेश करें, इसके लिए प्रत्येक पांच मिनट पर एनाउंस किया जायेगा, ताकि शिशु समय केंद्र में प्रवेश कर सकें. उन्होंने केंद्राधीक्षक को वीक्षक कार्य में लगे शिक्षकों व कर्मियों से तालमेल बैठाकर काम करने का निर्देश दिया है. केंद्र के अंदर प्रवेश करने के दौरान गेट पर अफरा-तफरी का माहौल न बने यह केंद्राधीक्षक सुनिश्चित करेंगे. मुख्य गेट पर अभिभावक खड़ा नहीं रहेंगे और 200 मीटर तक भीड़ नहीं लगायेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post परीक्षा से पूर्व डीइओ ने केंद्र का लिया जायजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रेम प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

आरा. कोईलवर निवासी युवक रोहित कुमार की हत्या प्रेम प्रसंग में की गयी थी. इस मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. उनकी गिरफ्तारी कोईलवर थाना क्षेत्र से गुरुवार की शाम की. पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा कर लिया. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी गयी. गिरफ्तार अपराधियों में कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर वार्ड नंबर-चार निवासी कमलेश यादव का पुत्र अविनाश कुमार, नागेंद्र यादव एवं उसका पुत्र विशाल कुमार शामिल हैं. एसपी ने बताया कि गुरुवार को कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोईलवर गांव वार्ड नंबर-चार निवासी देव कुमार राय उर्फ डमडम राय का 21 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. वह इंटर का छात्र था. घटना के उपरांत महज तीन घंटे के अंदर ही पुलिस ने कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर वार्ड नंबर चार निवासी मुख्य अभियुक्त, उसका चचेरा भाई विशाल कुमार, पिता नागेंद्र यादव एवं चाचा अविनाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि प्रेम-प्रसंग के मामले को लेकर रोहित कुमार की हत्या की गयी है. मृतक रोहित कुमार का आरोपित विशाल कुमार की शादीशुदा बहन से प्रेम-प्रसंग था. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों का अपराधी की इतिहास भी है और इसकी जांच की जा रही है. बता दें कि गुरुवार की दोपहर कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर गांव स्थित कन्या मध्य विद्यालय के समीप अपराधियों द्वारा उसे सिर में गोली मार दी गयी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था.इसके बाद कोईलवर थाना गश्ती पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था. इसके बाद मृतक के परिजन द्वारा सदर अस्पताल से लेकर गांव तक जमकर हंगामा किया गया था. वहीं, दूसरी तरफ हत्या के बाद मृतक रोहित कुमार के पिता देव कुमार राय उर्फ डमडम राय के बयान पर गांव के ही नागेंद्र राय, पिंटू राय, विकाश कुमार, विशाल कुमार, अविनाश कुमार, विष्णु कुमार एवं सुजीत कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दर्ज प्राथमिकी में मृतक के पिता देव कुमार राय उर्फ डमडम राय द्वारा बताया गया है कि नागेंद्र राय की बेटी से उनके बेटे रोहित कुमार का करीब तीन वर्ष से प्रेम-प्रसंग था. दो वर्ष पूर्व उसकी शादी हो गयी थी, लेकिन उसके बाद भी वह उनके बेटे से लूक-छिपकर मिलती थी. जिसकी जानकारी उसके परिवारवाले को लग गयी. इसके बाद नागेंद्र राय और पिंटू राय द्वारा उनके घर पर जाकर उनके सामने उनके बेटे को रास्ते से हटाने के धमकी दी गयी थी. इसी बीच गुरुवार की दोपहर विशाल कुमार एवं विकास कुमार बाइक लेकर रोहित कुमार के घर गये और उससे कहा कि तुम्हें कन्या मध्य विद्यालय के पीछे बनपर टोली बगीचा में अविनाश कुमार और विष्णु कुमार ने बुलाया है. यह कहकर वह दोनों उसे वहां ले गये. ले जाने के कुछ ही देर बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रेम प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मंत्री ने दिल्ली में कांग्रेस महासचिव से की मुलाकात

जामताड़ा. मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के महासचिव केसी. वेणुगोपाल से मुलाकात की. स्वास्थ्य, खाद्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी. इस दौरान मंत्री ने विभागीय चुनौतियों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि ये विभाग काफी बड़े हैं, लेकिन जनता को अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए वे पूरी निष्ठा और परिश्रम से कार्य कर रहे हैं. कहा कि स्वास्थ्य विभाग को अत्याधुनिक, सुचारु और प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. राज्य के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इसके लिए वे दिन-रात कार्य कर रहे हैं. बताया कि कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि उन्हें पार्टी की ओर से एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, जिसे बेहतरीन प्रदर्शन के साथ निभाना होगा. मौके पर बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला भी थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मंत्री ने दिल्ली में कांग्रेस महासचिव से की मुलाकात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कस्तूरबा में कक्षा छह में 75 सीटों में होगा नामांकन : वार्डन

जामताड़ा. कस्तूरबा गांधी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, दुलाडीह में शुक्रवार को सत्र 2025-26 कक्षा छह में नामांकन को लेकर एक बैठक हुई. अध्यक्षता विद्यालय की वार्डन निधि स्वरूप ने की. इस अवसर पर विद्यालय में कक्षा छह में नामांकन की प्रक्रिया पर चर्चा की गयी. वार्डन निधि स्वरूप ने कहा कि इस वर्ष कुल 75 सीटों पर नामांकन लिया जायेगा. इनमें से 25 बालिकाओं का नामांकन सीबीएसइ के आधार पर लिया जायेगा, जबकि शेष 50 बालिकाओं का नामांकन विभिन्न पंचायतों से लिया जायेगा. सीबीएसइ के आधार पर नामांकन लेने के लिए 25 छात्राओं का प्रवेश परीक्षा 1 मार्च 2025 को आयोजित होगी. वहीं 50 छात्राओं के नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया एक फरवरी 2025 से 10 फरवरी 2025 तक चलेगी. यह तिथि शिक्षा विभाग के आदेश पर निर्धारित की गयी है. बैठक में विशेष रूप से इस बार के नामांकन में कुछ नये नियम लागू किये गये हैं, जिनमें विशेष दूरी, अनाथ, एकल अभिभावक, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की छात्राओं तथा पहाड़िया समुदाय की छात्राओं को प्राथमिकता दी जायेगी. इस नये नियम से उन छात्राओं को लाभ मिलेगा, जिन्हें शिक्षा में मदद की आवश्यकता है और जो विभिन्न सामाजिक चुनौतियों का सामना कर रही हैं. नामांकन की प्रक्रिया को लेकर विद्यालय की वार्डन निधि स्वरूप ने सभी संबंधित अधिकारियों और अभिभावकों को उचित दिशा-निर्देश दिये. छात्राओं को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर विद्यालय प्रशासन प्रतिबद्ध है. मौके पर रंजीत सिंह, अध्यापिका कविता कुमारी, हिना, काजल, दीपा, प्रीति, दीपाली, मंजुला, प्रियंका, सत्यभामा आदि मौजूद थीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कस्तूरबा में कक्षा छह में 75 सीटों में होगा नामांकन : वार्डन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

2 फरवरी को बांका जाएंगे सीएम नीतीश कुमार, जिले को देंगे मेडिकल कॉलेज की सौगात 

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति यात्रा के तहत विकास योजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं. यात्रा के चौथे चरण के तहत मुख्यमंत्री दो फरवरी को बांका जिले का दौरा करेंगे. इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बांका जिले के रजौन प्रखंड के उन्नति ग्राम (स्मार्ट गांव) बाबरचक और ओढ़नी डेम में निर्मित नवनिर्मित पर्यटन रिसॉर्ट का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा वे इन स्थानों पर बनाए गए थीम पार्क और कैफेटेरिया का भी निरीक्षण करेंगे, जो पर्यटन क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देंगे.  जिले को देंगे मेडिकल कॉलेज की सौगात  मुख्यमंत्री की इस यात्रा के दौरान एक और महत्वपूर्ण आयोजन होगा, जिसमें वे अमरपुर प्रखंड के राजपुर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर भवन निर्माण मंत्री जयंत राज कुशवाहा ने सभा स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने स्थल पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बांका एनडीए का गढ़: मंत्री जयंत राज इस दौरान मंत्री जयंत राज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बांका दौरे के दौरान कई बड़ी सौगात देने वाले हैं. वो कई सारी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. बांका हमेशा से एनडीए का गढ़ रहा है. ऐसे में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में हम बड़ी जीत दर्ज करेंगे. हमें अपने कामों पर विश्वास है कि जनता हमें सेवा का एक बार और मौका देगी. मेडिकल कॉलेज बनने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में सुधार होगा और स्थानीय छात्रों को चिकित्सा क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिलेगा.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें सभी तैयारियां समय पर पूरी हो जाएंगी मंत्री जयंत राज कुशवाहा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर सभी तैयारियां समय पर पूरी हो जाएंगी. सभा स्थल की साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह दौरा बांका जिले के विकास कार्यों के मद्देनजर महत्वपूर्ण रहने वाली है. हम इसके सफल आयोजन के लिए लगे हुए हैं.  इसे भी पढ़ें: बिहार को स्पेशल स्टेटस नहीं, स्पेशल पैकेज की जरूरत, बजट से पहले संजय झा ने क्यों कही ये बात?  The post 2 फरवरी को बांका जाएंगे सीएम नीतीश कुमार, जिले को देंगे मेडिकल कॉलेज की सौगात  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विकासात्मक गतिविधियों का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की प्राथमिकता: डीएम

किशोर व युवाओं को मादक पदार्थों से बचने की अपील -14 a- प्रतिनिधि, अररिया जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति व इसका लाभ आम जिलावासियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही प्रशासनिक पहल से अवगत कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में मासिक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन शुक्रवार को किया गया. मौके पर पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार, सदर एसडीओ अनिकेत कुमार, सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सोनी कुमारी सहित विभिन्न विभाग के वरीय अधिकारी मौजूद थे. प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया कर्मियों से मुखातिब होते हुए जिलाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि बीते 22 जनवरी को प्रगति यात्रा के क्रम में अररिया पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 304.65 करोड़ की लागत से विभिन्न विभागों के 404 योजनाओं का उद्घाटन व 45 योजनाओं का शिलान्यास किया गया. मुख्यमंत्री द्वारा पर्यटन के दृष्टिकोण से जिले के प्रसिद्ध सुंदरनाथ धाम का विकास, फारबिसगंज शहर में रेलवे आरओबी का निर्माण, सैफगंज-सुकैला मोड़ का चौड़ीकरण, अररिया-कुर्साकांटा व कुआड़ी-सिकटी रोड़ का चौड़ीकरण सहित जिले में 620 की क्षमता वाले ऑडिटोरियम के निर्माण सहित अररिया प्रखंड अंतर्गत बेलवा में 100 बेड क्षमता वाले अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास के निर्माण की घोषणा की गयी. इस पर युद्धस्तर पर कार्य जारी है. उन्होंने बताया कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में कुल 43 पुल-पुलिया का निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर अनुशंसा के साथ विभाग को उपलब्ध कराया गया है. जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि जिले में भव्या एप की मदद से सभी स्वास्थ्य इकाइयों में डिजीटाइज्ड माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है. बीते माह ऑनलाइन डॉक्टर कंस्लटेंसी मामले में जिला राज्य में प्रथम स्थान पर रहा है. जिले में 42 बेड क्षमता वाले पीकू वार्ड, 50 बेड क्षमता वाले फिल्ड अस्पताल सफलता पूर्वक संचालित है. जिले के 247 एपीएचसी व उप स्वास्थ्य केंद्रों को एचडब्ल्यूसी के रूप में उत्क्रमित किया गया है. इन केंद्रों पर रैपिड डायग्नोस्टिक कीट के माध्यम से पैथोलॉजिकल जांच की सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है. बीते वर्ष जिले में 65 हजार स्त्रीओं का संस्थागत प्रसव कराने में विभाग को सफलता मिली है. इसी तरह समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में 75 अतिरिक्त वर्ग कक्ष, 31 नया विद्यालय भवन का कार्य प्रगति पर है. 147 शौचालयों का निर्माण पूर्ण हो चुका है. मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत 10867 छात्रों को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, 9014 बेरोजगार युवाओं को स्वयं सहायता भत्ता व 30423 छात्रों को कुशल युवा कार्यक्रम के तहत जरूरी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया है. नेपाल के पूर्वोत्तर से जुड़ेगा अररिया, तो जिले का विकास होगा सुदृढ़ डीएम अनिल कुमार के मासिक प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान नया विचार ने नेपाल के पूर्वोतर के पर्यटन क्षेत्रों से जुड़ने का सुझाव देते हुए कहा कि कुआड़ी सीमा के निकट एक स्थायी चौकी की व्यवस्था की जाये, जिसे सीमा पर एक वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे ना केवल अररिया जिले के पूर्वोतर प्रखंडों का विकास तेज होगा, बल्कि नेपाल को भी पर्यटन क्षेत्र में समुचित लाभ मिलेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विकासात्मक गतिविधियों का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की प्राथमिकता: डीएम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur News: जनवरी महीने में पुलिस ने 1890 गाड़ियों का काटा चालान, 53.22 लाख रुपए वसूले

Muzaffarpur News: सड़क सुरक्षा महीने का आज आखिरी दिन था. इस दौरान परिवहन विभाग की तरफ से जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें 1890 छोटी बड़ी गाड़ियों की जांच की गयी, जिसमें नियम का उल्लंघन करने वाले 537 वाहनों से 56 लाख 22 हजार 370 रुपये का जुर्माना वसूला गया. डीटीओ कुमार सत्येंद्र यादव ने बताया कि जागरूकता महीने को लेकर जुर्माना से अधिक लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया. इस दौरान कॉमर्शियल वाहनों के आंखों व स्वास्थ्य की जांच, नियम का उल्लंघन करने वालों को गुलाब का फूल भेंटकर नियम का पालन करने की अपील की गयी. वहीं माईकिंग, जागरूकता रथ और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया.  चलाया गया जागरूकता अभियान विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में सड़क पर सुरक्षा पर क्विज, पेंटिंग, भाषण आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सड़क सुरक्षा को लेकर एनसीसी कैडेट और स्कूली बच्चों के साथ शहर में जागरूकता रैली निकाली गयी. इस दौरान लोगों के बीच सड़क सुरक्षा संबंधित हैंडबिल और पंपलेट का वितरण हुआ. इसके अलावा प्रशासनी भवन की बाउंड्री वॉल पर हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाकर चलने, ओवर टेक नहीं करने, स्पीड गाड़ी नहीं चलाने आदि की पेंटिंग बनायी गयी.  मुजफ्फरपुर की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें ऑनस्पॉट वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टिव टेप वहीं एनएच पर रिफ्लेटिव टेप कॉमर्शियल वाहनों में लगाने को लेकर स्पेशल ड्राइव चलाया गया, जिसमें अधिकृत टेप लगाने वाली कंपनी द्वारा उन वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप का निर्धारित शुल्क लेकर ऑनस्पॉट वाहनों में लगवाया गया. अब विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर सभी एनएच पर नियमित रूप से वाहनोें की जांच का अभियान जारी रहेगा. इस अभियान में एडीटीओ राजू कुमार, एमवीआइ राकेश रंजन, सिद्धु कुमार, अरविंद कुमार, रंजन कुमार गुप्ता, पंकज कुमार, इआइ अनिल कुमार व श्रीपंकज, इएसआइ अंशु कुमारी, संकेत कुमार, चंदन कुमार, वरीय लिपिक सतेंद्र कुमार सिंह, प्रोग्रामर सुधांशु दूबे, ऑपरेटर सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही. ALSO READ: Muzaffarpur Crime: ट्रेडिंग के जरिए मालामाल होने का सपना दिखाकर लूट लिए 3.5 लाख, ठगी के बाद खुली नींद The post Muzaffarpur News: जनवरी महीने में पुलिस ने 1890 गाड़ियों का काटा चालान, 53.22 लाख रुपए वसूले appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top