Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

Crime News: देवघर में सनकी भाई ने छोटी बहन को पत्थर से कूच कर मार डाला, मां की हालत गंभीर

Crime News: मधुपुर (देवघर)-देवघर जिले के बुढैई थाना क्षेत्र की धमनी पंचायत के नावाडीह गांव में बुधवार को एक सनकी भाई ने पत्थर से कूचकर अपनी छोटी बहन आमना खातून (17 वर्ष) की बेरहमी से हत्या कर दी, वहीं मां मशीदन खातून को भी पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. छोटी बहन की शादी तय हो चुकी थी. वह मां-बेटे के झगड़े को सलटाने गयी थी. इसी बीच बड़े भाई ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. छोटी बहन के चेहरे को पत्थर से कूच डाला मां और बेटे के बीच किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो रहा था. इसी क्रम में आमना बीच-बचाव करने पहुंची. इसके बाद गुस्से में आकर भाई कुतबुल अंसारी ने बहन आमना के चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कूच दिया. वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी. इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इसी क्रम में कुतबुल ने अपनी मां मशीदन खातून (62 वर्ष) के साथ भी जमकर मारपीट की. घटना में उसकी मां भी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी होते ही भारी संख्या में पड़ोसी और ग्रामीण जमा हो गए. लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मशीदन खातून को इलाज के लिए मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया. सूचना पर मधुपुर एसडीपीओ सतेंद्र प्रसाद, बुढ़ैई थाना प्रभारी अशोक कुमार दल बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया. उन्होंने घटना के संबंध में लोगों से जानकारी ली. बहन की तय हो चुकी थी शादी घटना के बाद आरोपी भाई कुतबुल मौके से भाग निकला. ग्रामीणों ने बताया कि मृतका आमना खातून की शादी भी तय हो चुकी थी. इसी साल शादी होनी थी, लेकिन इस बीच उसकी हत्या कर दी गयी. ग्रामीणों ने बताया कि भाई नशेड़ी है. उसने पिछले साल ईद के दिन अपनी भाभी के साथ मारपीट की थी. इस घटना को लेकर बुढैई थाना में मामला दर्ज किया गया था. ये मामला अभी भी चल रहा है. पहले भी कई बार गांव में लड़ाई- झगड़ा कर चुका है. सनकी मिजाज का व्यक्ति है. आरोपी युवक का ससुराल मधुपुर थाना क्षेत्र के रामचन्द्रपुर गांव में है. उसकी पत्नी गर्भवती थी तो उसे उसने ससुराल पहुंचा दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. ये भी पढ़ें: Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में मची भगदड़ में झारखंड की स्त्री लापता, परिवार के साथ शाही स्नान करने गयी थी प्रयागराज The post Crime News: देवघर में सनकी भाई ने छोटी बहन को पत्थर से कूच कर मार डाला, मां की हालत गंभीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

कुम्भ नहाने गई आमस की महिला लापता, घरवालों से नहीं हो पा रहा संपर्क

आमस प्रखंड क्षेत्र के मुंगराइन गांव से कुम्भ नहाने गई मुंगराइन निवासी विजय सिंह की पत्नी 67 वर्षीय जैमंती देवी लापता बताई जाती है. 24 घंटा गुजर जाने के बावजूद पता नहीं चलने से घर के लोग काफी चिंतित हैं. चचेरे देवर उपेन्द्र सिंह ने बताया कि अपने पड़ोसी विनोद सिंह व उनकी पत्नी कमली देवी के साथ जैमंती कुम्भ नहाने सोमवार को गया से कुम्भ जानेवाली ट्रेन पर सवार होकर गई थी. प्राप्त सूचना के अनुसार नहाने के बाद से जैमंती लापता हैं.बताया जाता है कि साथ गए लोगों से भी अब फोन पर बात नहीं हो रही है. जिससे घर के लोग काफ़ी परेशान हैं.इधर दो दिनों से लगातार जीटी रोड पर भीषण जाम होने से परिजन वहां जा भी नहीं पा रहे हैं. प्रयागराज में हादसे के बाद से ही परिजन परेशान वहीं, मौनी अमावस्या पर्व पर बुधवार को महाकुंभ में हुए हादसे के बाद परिजन और परेशान हो गए हैं. वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन योगी प्रशासन की प्री प्लांड तैयारियों और अधिकारियों की सक्रियता ने इसे सीमित कर दिया. यहां आए साधु, संतों और श्रद्धालुओं ने योगी प्रशासन द्वारा यहां की गई व्यवस्थाओं और सुविधाओं को लेकर यह प्रतिक्रिया दी. उनका कहना है कि महाकुंभ में योगी प्रशासन ने बहुत बेहतर व्यवस्था की है, अगर ऐसा न होता, तो बुधवार को हुआ हादसा और बड़ा हो सकता था. पल-पल की रिपोर्ट लेते रहे सीएम योगी योगी प्रशासन, मेला प्रशासन और मेला पुलिस की सजगता और सक्रियता ने इस हादसे को सीमित कर दिया. खुद सीएम योगी इस घटना की पल-पल की रिपोर्ट लेते रहे. घटना की सूचना मिलते ही सीएम योगी ने अधिकारियों से अपडेट लिया और तड़के ही अपने प्रशासनी आवास पर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह, डीजीपी, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.  इसे भी पढ़ें: योगी प्रशासन की सक्रियता ने महाकुंभ में टाला बड़ा हादसा, प्रत्यक्षदर्शी बोले- आंखों के सामने तांडव कर रही थी मौत The post कुम्भ नहाने गई आमस की स्त्री लापता, घरवालों से नहीं हो पा रहा संपर्क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

योगी सरकार की सक्रियता ने महाकुंभ में टाला बड़ा हादसा, प्रत्यक्षदर्शी बोले- आंखों के सामने तांडव कर रही थी मौत

मौनी अमावस्या पर्व पर बुधवार को महाकुंभ में और भी बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन योगी प्रशासन की प्री प्लांड तैयारियों और अधिकारियों की सक्रियता ने इसे सीमित कर दिया. यहां आए साधु, संतों और श्रद्धालुओं ने योगी प्रशासन द्वारा यहां की गई व्यवस्थाओं और सुविधाओं को लेकर यह प्रतिक्रिया दी. उनका कहना है कि महाकुंभ में योगी प्रशासन ने बहुत बेहतर व्यवस्था की है, अगर ऐसा न होता, तो बुधवार को हुआ हादसा और बड़ा हो सकता था. योगी प्रशासन की सक्रियता ने महाकुंभ में टाला बड़ा हादसा, प्रत्यक्षदर्शी बोले- आंखों के सामने तांडव कर रही थी मौत 3 पल-पल की रिपोर्ट लेते रहे सीएम योगी योगी प्रशासन, मेला प्रशासन और मेला पुलिस की सजगता और सक्रियता ने इस हादसे को सीमित कर दिया. खुद सीएम योगी इस घटना की पल-पल की रिपोर्ट लेते रहे. घटना की सूचना मिलते ही सीएम योगी ने अधिकारियों से अपडेट लिया और तड़के ही अपने प्रशासनी आवास पर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह, डीजीपी, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.  अफवाह की वजह से घटी घटना: महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद  श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद ने कहा कि महाकुंभ में अफवाह की वजह से यह घटना घटी, लेकिन योगी की प्रशासन ने, उनकी पुलिस ने इस घटना पर तुरंत एक्शन लिया, जिससे बहुतों की जान बच गई. जिस तरह की भीड़ थी, ये हादसा बहुत बड़ा हो सकता था. ये योगी प्रशासन की व्यवस्था थी, यूपी पुलिस का क्विक रिस्पांस था, जिसने घटना को सीमित कर दिया. इसके लिए योगी प्रशासन को साधुवाद. शासन-प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना को नियंत्रित किया नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि मौनी अमावस्या पर देश और दुनिया से करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. शासन-प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना को नियंत्रित कर लिया. प्रशासन और व्यवस्था में लगे अधिकारियों की मेहनत से महाकुंभ का अमृत स्नान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है.  योगी प्रशासन की सक्रियता ने महाकुंभ में टाला बड़ा हादसा, प्रत्यक्षदर्शी बोले- आंखों के सामने तांडव कर रही थी मौत 4 घटना के लिए काफी हद तक पब्लिक भी जिम्मेदार एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक योगी प्रशासन ने मौनी अमावस्या की फुलप्रूफ प्लानिंग की थी, जो घटना घटी, उसके लिए काफी हद तक पब्लिक भी जिम्मेदार है. यदि धक्का-मुक्की नहीं होती, तो यह घटना नहीं घटती.  गोपालगंज बिहार से आई कुमकुम श्रीवास्तव ने बताया कि महाकुंभ आकर बहुत अच्छा लगा. योगी प्रशासन ने अच्छी व्यवस्था की है, लेकिन जो घटना घटी, उसके लिए भारी भीड़ और कुछ लोगों की लापरवाही की बड़ी भूमिका है. प्रशासन की ओर से तो बार-बार कहा जा रहा था कि जिस स्थान पर आएं, वहीं स्नान करें, तो फिर संगम नोज जाने की क्या आवश्यकता थी? इसे भी पढ़ें: Mahakumbh: भगदड़ के बाद संगम घाट पर अपनों को ढूंढ़ती रही आंखें, लौटने के लिए स्टेशनों पर जुटी भीड़ The post योगी प्रशासन की सक्रियता ने महाकुंभ में टाला बड़ा हादसा, प्रत्यक्षदर्शी बोले- आंखों के सामने तांडव कर रही थी मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

Muzaffarpur News: BRABU में तीन दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप की शुरुआत, रूसी प्रोफेसर ने छात्रों से किया संवाद

Muzaffarpur News: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के रूसी भाषा विभाग में आज यानी बुधवार को तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वर्कशॉप का शुभारंभ हुआ. यह वर्कशॉप रूसी संस्कृति और भाषा पर केंद्रित है. पहले दिन विद्यार्थियों को रूस की भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक पहलुओं से अवगत कराया गया. वर्कशॉप में रूस के रूसी स्टेट यूनिवर्सिटी फॉर ह्यूमैनिटीज, मॉस्को से आए प्रो.इंदिरा गाजिएवा और प्रो.अलेक्जेंडर स्टोयारोव ने विद्यार्थियों से संवाद किया. रूसी संस्कृति की विविधताओं पर विस्तृत चर्चा की. विश्वविद्यालय के हिंदी और रूसी भाषा विभाग के छात्र-छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया. “हिंदी-रूसी भाई-भाई” के नारों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई.  कार्यशाला में एमओयू पर हुई चर्चा रूसी भाषा विभाग के डॉ दिव्यम ने कहा कि इस कार्यशाला से विश्वविद्यालय के छात्रों को भविष्य में कई नए अवसर प्राप्त होंगे. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय और रूसी स्टेट यूनिवर्सिटी फॉर ह्यूमैनिटीज, मॉस्को के बीच एमओयू पर चर्चा की गयी. जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा. भविष्य में कई संयुक्त कार्यक्रमों के आयोजन पर भी सहमति बनी.  मुजफ्फरपुर की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें रूस में रोजगार के अवसर खुलेंगे डॉ सुष्मा कुमारी ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए रूस जाने और वहां रोजगार के अवसर प्राप्त करने का भी मार्ग प्रशस्त होगा. प्रो.इंदिरा गाजिएवा ने हिंदुस्तान-रूस संबंधों पर चर्चा की. बताया कि जब जवाहरलाल नेहरू पहली बार रूस गए थे, तब वहां के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया था. उन्होंने कहा कि रूस में राज कपूर और “मेरा जूता है जापानी” को विशेष रूप से पसंद किया जाता है. उन्होंने यह भी साझा किया कि वे वहां के बच्चों को हिंदी भाषा पढ़ाती हैं. ALSO READ: Muzaffarpur News: मां-बाप ने नवजात को सड़क किनारे फेंका, सिपाही ने सीने से लगाया, गोद भी लेंगे The post Muzaffarpur News: BRABU में तीन दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप की शुरुआत, रूसी प्रोफेसर ने छात्रों से किया संवाद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

क्यों है कपूर जलाना फायदेमंद? जानें इसके आध्यात्मिक और वैज्ञानिक कारण

Camphor Benefits: घर में किसी भी प्रकार की पूजा हो कपूर का जरूर इस्तेमाल होता है. लेकिन कपूर का इस्तेमाल सिर्फ धार्मिक कार्यों में ही नहीं होता है. इसका इस्तेमाल शरीर को स्वस्थ रखने में भी किया जाता है. वहीं, देवी-देवताओं की आरती में कपूर का इस्तेमाल जरूरी होता है. हालांकि, इसके पीछे की आध्यात्मिक और वैज्ञानिक कारण बहुत ही कम लोग जानते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि कपूर को जलाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं. वातावरण को बनाता है शुद्ध कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है, क्योंकि यह हवा में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस को नष्ट करता है. जिसकी वजह से घर में ताजगी बनी रहती है. यह भी पढ़ें- Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे नींद को बेहतर बनाने में मददगार कपूर की महक से नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है. यह मस्तिष्क को शांत करने में मदद करता है. जिसकी वजह से अनिद्रा जैसी समस्याएं दूर हो जाती है और नींद बेहतर ढंग से आती है. मानसिक शांति और तनाव में कमी कपूर का धुआं मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है. यह मस्तिष्क को शांति प्रदान करता है और मानसिक थकान को दूर करता है. खासकर ध्यान, योग या पूजा के दौरान इसका उपयोग लाभकारी होता है. दुष्ट आत्माओं से मुक्ति घर में कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा और दुष्ट आत्माओं का प्रभाव कम हो जाता है. कपूर की तीव्र महक नकारात्मक शक्तियों को घर से बाहर रखने में मदद करती है. यह वातावरण को सकारात्मक रखने में मदद करता है. बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव कपूर के जलाने से हवा में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस नष्ट हो जाती है. इससे घर में संक्रमण फैलने का खतरा कम हो जाता है. सर्दियों के मौसम में कपूर बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. यह भी पढ़ें: Mental Health: सुबह 3 से 5 बजे के बीच उठने के हैं कई चमत्कारी फायदे, आप भी जानें Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post क्यों है कपूर जलाना फायदेमंद? जानें इसके आध्यात्मिक और वैज्ञानिक कारण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

Ranchi News : रेरा में अध्यक्ष और एडजुडिकेटिंग अफसर के पद रिक्त, मांगा जवाब

रांची. झारखंड हाइकोर्ट ने रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) में अध्यक्ष व एडजुडिकेटिंग ऑफिसर की नियुक्ति को लेकर दायर पीआइएल पर सुनवाई की. चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान प्रार्थी का पक्ष सुनने के बाद राज्य प्रशासन को जवाब दायर करने का निर्देश दिया. खंडपीठ ने शपथ पत्र के माध्यम से दो सप्ताह में जवाब दायर करने को कहा. अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी अगली सुनवाई के लिए खंडपीठ ने 19 मार्च की तिथि निर्धारित की. इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता शैलेश पोद्दार और अधिवक्ता ट्विंकल रानी ने पक्ष रखते हुए बताया कि झारखंड रेरा में वर्तमान में किसी व्यक्ति को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाकर काम चलाया जा रहा है. रेरा में छह जनवरी 2021 से अध्यक्ष का पद खाली पड़ा है. वही एडजुडिकेटिंग ऑफिसर का पद भी 25 नवंबर 2022 से खाली है. 66 केस लंबित पड़े हैं. प्रार्थी ने रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए प्रशासन को आदेश देने का आग्रह किया. ज्ञात हो कि प्रार्थी शशि सागर वर्मा ने जनहित याचिका दायर कर रेरा के रिक्त पदों को भरने की मांग की है. रेरा प्रशासन द्वारा स्थापित निकाय है, जो राज्य में रियल एस्टेट क्षेत्र को नियंत्रित करता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi News : रेरा में अध्यक्ष और एडजुडिकेटिंग अफसर के पद रिक्त, मांगा जवाब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

विद्यार्थियों के हित में आइसा ने निकाला विरोध मार्च

संवाददाता, पटना कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट्स एंड साइंस महाविद्यालय के मुख्य द्वार से आइसा के सैकड़ों विद्यार्थियों ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय तक विरोध मार्च निकाला. कुलसचिव ने प्रशासन के द्वारा आंदोलनकारी विद्यार्थियों द्वारा दिये गये ज्ञापन पर बातचीत करने के लिए आइसा के प्रतिनिधिमंडल को बुलाया. आइसा के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कुलसचिव के सामने सोलह सूत्री मांगों को लेकर हुई सकारात्मक वार्ता पर अनिश्चितकालीन घेराबंदी को समाप्त किया. अनिश्चितकालीन घेराबंदी के दौरान सभा का आयोजन किया गया. सभा का संचालन राज्य परिषद सदस्य रूपक व अध्यक्षता आइसा नेत्री मुस्कान ने किया. सभा को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए आइसा राज्य अध्यक्ष प्रीति व सचिव सबीर कुमार ने कहा कि बिहार भर में स्कूली शिक्षा से उच्च शिक्षा तक पहुंचने में छात्रों के ड्राॅपआउट का मुख्य कारण महाविद्यालय में धांधली और भ्रष्टाचार का बढ़ना है. आरपीएम काॅलेज के प्राचार्य की मनमानी और धांधली छात्राओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी. आइसा के आंदोलन के प्रति विश्वविद्यालय प्रशासन का सकारात्मक रवैया रहा. आने वाले दिनों में अन्य महाविद्यालयों की तमाम समस्याएं को दूर करने का आश्वासन कुलसचिव महोदय ने दिया. आठ प्रतिनिधिमंडल सदस्य में राज्य अध्यक्ष प्रीति कुमारी, आइसा सदस्य ऋषि कुमार, मुस्कान, आशना, मीनाक्षी, सिमरन, मुस्कान, सोनम आदि मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विद्यार्थियों के हित में आइसा ने निकाला विरोध मार्च appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

Deoghar news : डीसी व एसपी की निगरानी में चौकीदार बहाली के लिए हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा

प्रतिनिधि, मोहनपुर. मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत चौपा मोड़ में स्थित जैप पांच के मैदान में बुधवार को डीसी विशाल सागर व एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग की देखरेख में दक्षता परीक्षा ली गयी. जिले में चौकीदारों के रिक्त पदों के लिए शारीरिक परीक्षा को लेकर दो दिवसीय आयोजन किया गया, जिसमें पहले दिन 427 अभियर्थियों ने शारीरिक दक्षता की परीक्षा दी. बता दे कि जिले मे चौकीदार बहाली के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए 22 दिसंबर को हुई लिखित परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा दो दिवसीय 29 और 30 जनवरी को जैप पांच देवघर के मैदान में आयोजित किया गया. इस दौरान डीसी ने शारीरिक दक्षता परीक्षा कार्य में लगे सभी अधिकारियों व कर्मियों को निर्धारित नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया. हाइटेक उपकरण का इस्तेमाल कर ली गयी शारीरिक परीक्षा शारीरिक जांच परीक्षा में निष्पक्षता हेतु विभिन्न हाइटेक उपरकरणों का उपयोग किया गया, जिसमें रनिंग स्टेटस सेंसर,बॉयोमेट्रिक जांच, स्कैनिंग कैमरा, वीडियोग्राफी आदि किसी प्रकार की असुविधा या गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे, साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा व सुरक्षा हेतु पेयजल, चलंत शौचालय, चिकित्सकों की टीम व मेडिकल स्टाफ, बैठने हेतु टेंट की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी थी. ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. इधर बच गये सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा गुरुवार को भी ली जायेगी. मौके पर एसडीएम रवि कुमार,एसडीपीओ अशोक कुमार समेत कई जिला व प्रखंड के अधिकारी व पदाधिकारी उपस्थित थे… डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar news : डीसी व एसपी की निगरानी में चौकीदार बहाली के लिए हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

बिहार के लिए तोहफा लेकर आया नया साल, सबौर कृषि विश्वविद्यालय को मिला ‘ड्रैगन फ्रूट पोल डिगर’ का पेटेंट

भागलपुर: बिहार में भागलपुर के बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर ने 2025 का पहला पेटेंट प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. यह पेटेंट ‘ड्रैगन फ्रूट पोल डिगर’ के लिए प्राप्त हुआ है, जो ड्रैगन फ्रूट की खेती में उपयोग किए जाने वाले खंभों के लिए गड्ढा खोदने का डिजाइन है. दरअसल, ड्रैगन फ्रूट एक कैक्टस प्रजाति का पौधा है, जिसे खंभों के सहारे की आवश्यकता होती है. इन खंभों के सहारे पौधा कई वर्षों तक उत्पादक बना रहता है. दीमक प्रतिरोधी गुणों के कारण सीमेंट के खंभों को प्राथमिकता दी जाती है. किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा इस नवोन्मेषी पोल डिगर के विकास में डॉ. शमीम, डॉ. महेश, डॉ. वसीम, डॉ. सत्यनारायण, डॉ. फोजिया, डॉ. सनोज कुमार, डॉ. अनिल कुमार सिंह और डॉ. डीआर. सिंह सहित वैज्ञानिकों की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा. दावा किया जा रहा है कि यह उपकरण कम लागत वाला, टिकाऊ और किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा. इसके उपयोग से ड्रैगन फ्रूट बगानों में दक्षता और उत्पादकता में वृद्धि होगी. उगाने पर प्रशासन देगी 40 प्रतिशत सब्सिडी इस उपलब्धि के संदर्भ में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डीआर. सिंह ने कहा, “ड्रैगन फ्रूट पोल डिगर के माध्यम से खेतों में श्रम लागत कम होगी, दक्षता बढ़ेगी और पौधों की उत्पादकता में सुधार होगा. इस पहल को प्रशासन की 40 प्रतिशत सब्सिडी योजना अधिक मजबूती प्रदान करेगी.” विश्वविद्यालय के निदेशक (शोध) डॉ. अनिल कुमार सिंह ने पेटेंट को विश्वविद्यालय की नवाचार क्षमता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह किसानों के लिए एक उपयोगी तकनीकी समाधान होगा. बिहार प्रशासन ने ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है, जिसके तहत 21 जिलों में बड़े पैमाने पर खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी. विश्वविद्यालय को मिलेगी पेटेंट रॉयल्टी ‘ड्रैगन फ्रूट पोल डिगर’ को किसानों तक पहुंचाने के लिए विश्वविद्यालय स्टार्टअप और इनक्यूबेशन सपोर्ट करेगा, जबकि कृषि उपकरण निर्माता या सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम से करार कर इस उपकरण का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जाएगा. किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र और किसान मेलों में इसका प्रदर्शन किया जाएगा तथा विश्वविद्यालय इसे एक लाइसेंस मॉडल में बदल सकता है, जहां कोई भी कंपनी इसे उत्पादित कर किसानों को बेच सकती है, जिससे विश्वविद्यालय को पेटेंट रॉयल्टी मिलेगी. इसे भी पढ़ें: BPSC छात्रों के समर्थन में उतरे चिराग पासवान, बोले- गलती को सुधारें आयोग The post बिहार के लिए तोहफा लेकर आया नया साल, सबौर कृषि विश्वविद्यालय को मिला ‘ड्रैगन फ्रूट पोल डिगर’ का पेटेंट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

Bihar Mega Job Camp: बिहार में हजारों लोगों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, एक फरवरी को लगेगा मेगा जॉब कैंप

Bihar Mega Job Camp: बिहार प्रशासन के श्रम संसाधन विभाग और जिला नियोजनालय बक्सर के सहयोग से 1 फरवरी को बक्सर स्थित आईटीआई परिसर, चरित्रवन में एक मेगा जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा. यह कैंप सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चलेगा, जिसमें 2000 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इस एक दिवसीय नियोजन और व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले में 25 से ज्यादा प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेंगी. निशुल्क होगी भर्ती प्रक्रिया जानकारी के अनुसार, यह मेगा जॉब कैंप पूरी तरह निशुल्क होगा, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा, इस आयोजन में विभिन्न प्रशासनी विभागों द्वारा स्वरोजगार और कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी. जिला नियोजन पदाधिकारी अनिश तिवारी ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ किसी भी कार्यालय दिवस में जिला नियोजनालय में अपना पंजीकरण कर सकते हैं. यदि किसी को जॉब कैंप या अन्य नियोजन संबंधी समस्याओं का समाधान चाहिए तो वे मोबाइल नंबर 9661920182 पर संपर्क कर सकते हैं. इन कंपनियों में मिलेगी नौकरी इन कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी: नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक क्वेसकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड समावेश फिनसर्व प्रा. लिमिटेड वेलस्पन इंडिया लिमिटेड नव हिंदुस्तान फर्टिलाइजर लिमिटेड ज़ोमैटो एसआईएस सिक्योरिटी शिव शक्ति एग्रीटेक लिमिटेड एकैरियो इंडिया फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस स्वदेशी अमर फार्मा नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ओएसएस प्लेसमेंट लिमिटेड विवेक स्किल मिशन आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लिमिटेड रोजगार ढाबा राजरे सिक्योरएक्स प्राइवेट लिमिटेड वीलीड स्टाफिंग प्राइवेट लिमिटेड अयानत एलआईसी आमधाने प्राइवेट लिमिटेड ग्रीनटास प्राइवेट लिमिटेड गीगा कोरसोल सानवी ग्रीन टेक प्राइवेट लिमिटेड डेल्हीवेरी स्किल्जडेस्क प्राइवेट लिमिटेड जी4एस सिक्योरिटी एचआरवीएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड Also Read: BSEB Board Exam 2025: नकल रोकने के लिए बिहार बोर्ड सख्त, जूते-मोजे पहनकर परीक्षा देना मना Also Read: Success Story: IAS दूल्हा और IPS दुल्हन ने वेलेंटाइन डे पर मंदिर में लिए थे सात फेरे, दिलचस्प है इनकी सफलता की कहानी The post Bihar Mega Job Camp: बिहार में हजारों लोगों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, एक फरवरी को लगेगा मेगा जॉब कैंप appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top